धार में बैंगलोर के युवक के साथ लूट:हाईवे पर गाड़ी पंचर होने की वजह से रुका था, मौका पर बदमाशों ने हमला किया, लूटकर फरार हुए - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi
धार में बैंगलोर के युवक के साथ लूट:हाईवे पर गाड़ी पंचर होने की वजह से रुका था, मौका पर बदमाशों ने हमला किया, लूटकर फरार हुए

धार में अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ के पास बैंगलोर के युवक के साथ लूट की हो गई। युवक की टैक्सी पंचर होने के बाद अचानक वहां कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर सोने का ब्रेसलेट और गाड़ी में रखे कपड़ों के बैग लेकर फरार हो गए। शिकाय के बाद पुलिस ने अज्ञात पर प्रकरण दर्ज किया है। युवक रेलिया डैम के पास रात करीब 1 बजे टैक्सी से मोहनखेड़ा से इंदौर की ओर जा रहा था, इसी बीच रास्ते में टायर पंचर हो गया। तब युवक ने फोन पर अपने परिजनों को गाड़ी पंचर होने की जानकारी दी। तब ही कुछ देर बाद ही अचानक झाड़ियों से बदमाश आए और युवक रोहन भंडारी को डरा-धमकाकर लूट कर मौके से फरार हो गए। यह वारदात फोरलेन क्षेत्र में हुई हैं, जबकि रोड पर रात में गश्त वाहन की भी ड्यूटी होती हैं, इसके बावजूद बदमाश लूट हुई। इधर थाना प्रभारी संजय रावत के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।