Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi & News Desk
बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, साथी जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 20 अप्रैल। बकसपुर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अजीत प्रजापति (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेश प्रजापति, निवासी झींगों कर्रा रोड, अपने साथी अंकित प्रजापति (23 वर्ष), पिता लरंग प्रजापति, निवासी ग्राम झींगों के साथ राजपुर आए हुए थे। दोनों युवक नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 पैंकरा मोहल्ला राजपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे।
बताया गया कि शादी समारोह से लौटते समय दोनों युवक मोटरसाइकिल से राजपुर-बकसपुर मुख्य मार्ग होते हुए झींगों की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले सीमेंट के खंभे से टकराई और उसके बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक अजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को सहायता पहुंचाई, लेकिन अजीत प्रजापति की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अंकित प्रजापति को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।</description>
प्रवीण गुप्ता स्टेट बार कार्यकारिणी समिति के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर प्रवीण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता एवं महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में 18 अप्रैल को संपन्न हुई।
चुनाव परिणाम के अनुसार बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में शैलेन्द्र दुबे निर्वाचित हुए, जबकि अध्यक्ष पद पर रवींद्र पाराशर तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सोनी ने जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद राज्य के लगभग 34 हजार अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। श्री गुप्ता इससे पूर्व वर्ष 2007, 2014 एवं 2025 में स्टेट बार कौंसिल का चुनाव जीत चुके हैं। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए उनका कार्यकारिणी समिति के चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।</description>
150 कमरे व अन्य सुविधाओं के  साथ बनेगा अग्रोहा पैलेस
        <description>भूमिपूजन में सांसद बृजमोहन व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 अप्रैल। अग्रवाल समाज द्वारा भव्य अग्रोहा पैलेस बनाया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन रविवार को बहुत ही धूमधाम से किया गया।
समाज द्वारा बनाए जाने वाले अग्रोहा पैलेस में डेढ़ सौ सुसज्जित कमरे, दो बड़े हॉल, छोटे हाल व एक बड़ा लॉन बनाया जाएगा। साथ ही पैलेस में पार्किंग सहित वह तमाम सुविधा होगी, जो एक फाइव स्टार होटल में होती हैं।
भवन बनाने का उद्देश्य है कि समाज का पुराना भवन अब समय की मांग के साथ छोटा पडऩे लगा है। अग्रवाल समाज के साथ साथ सर्व समाज मेँ शादी समारोह व अन्य समारोह के लिए होटल बुक किया जाता है जो कि समय के साथ बहुत महंगा हो गया है। यह भवन अंबिकापुर-रायगढ़ रोड पर लालमाटी में बनेगा जो कि 6 एकड़ भूमि में बनेगा।
अग्रवाल सभा व अग्रोहा पैलेस के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि भवन के लिए भूमि क्रय करने व बनाने के लिए 41 ट्रस्टियों के साथ साथ कमरे व हॉल के लिए दान-दाताओं का सहयोग लिया जाएगा।
यह भवन सभी समाज के लिए होगा, जिसमें निम्न व मध्यम वर्ग के लिए बहुत ही कम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। भूमिपूजन अक्षय तृतीया के शुभ दिवस पर किया जा रहा है। भूमिपूजन में समाज के सभी वर्ग बड़ी संख्या मेँ उपस्थित रहे। बाहर से आये पुजारियों द्वारा मंत्र जाप के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया।
भूमिपूजन समारोह में संजय मित्तल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पैलेस अंबिकापुर ही नहीं सरगुजा की भी पहचान बनेगा। यह भवन मिल का पत्थर साबित होगा।
रायपुर से पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज हमेशा से सेवाभावी रहा है। यह भवन अगर निम्न व मध्यम वर्ग को कम दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा तो उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी प्रस्तावित पैलेस की सराहना करते हुए कहा कि इस पैलेस के बनने से कम आय वाला परिवार भी अपने बच्चों की शादी भव्य रूप में कर पायेगा, जो कि सभी पालकों का सपना रहता है।
कार्यक्रम में मंच पर छत्तीसगढ़ वैश्य समाज के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अग्रवाल सभा पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,अग्रोहा धाम के चेयरमेन विनोद अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण अग्रवाल मंच संचालक विकास अग्रवाल, ट्रस्टी, दानदाताओं के साथ साथ बड़ी संख्या मेँ अग्रवाल समाज गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।</description>
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परिसीमन बिल को बताया असली मंशा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 20 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देश में भ्रम फैला रही है, जबकि उसकी वास्तविक मंशा परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने की थी।
शशि सिंह ने कहा कि भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया, जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है।
उन्होंने 16 अप्रैल को पेश किए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह विधेयक महिला आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि लोकसभा सीटों के परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों के कानूनों में बदलाव के उद्देश्य से लाया गया था। उनके अनुसार, इस विधेयक के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने तथा पांडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के नियमों में बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध ठोस कारणों के आधार पर किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, तो पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर है, तो वर्तमान सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए।
कांग्रेस के योगदान का उल्लेख करते हुए शशि सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पार्टी का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल कांग्रेस सरकारों ने ही की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि बनी हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि परिसीमन से जुड़ा प्रयास विफल होने के बाद भाजपा अब महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।</description>
सडक़ हादसों में 5 मौत, कई जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 20 अप्रैल। कोरिया जिले में अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12.35 बजे जूनापारा बैकुंठपुर से बारात लौट रही एक स्कॉर्पियो ग्राम चेर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में छह युवक सवार थे। हादसे में चिरमिरी सोनावनी निवासी आर्यन सोनवानी और कुलदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक अकरम खान तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक अन्य घटना में बैकुंठपुर के एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायपुर रेफर किया गया है।
इसके अलावा, एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक और एक अन्य सडक़ हादसे में एक महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।</description>
रीवा से निकली 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा:CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी,एक साल तक जिलेभर के गांवों में करेगी भ्रमण
        <description>रीवा में मंगलवार को शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान” के तहत 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान प्रेम, शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए रथ यात्रा को जन-जागरण के उद्देश्य से रवाना किया गया।  लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देंगे
बताया गया कि यह अभियान आगामी एक वर्ष तक जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पारिवारिक सद्भावना, नशा मुक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करेगा। रथ यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। CM ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ के रथ को आज रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह अभियान पारिवारिक मूल्यों, संवाद और परस्पर समन्वय के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। इससे राष्ट्र और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। देखें तस्वीरें</description>
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर:इछावर में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
        <description>सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में बोरदी गांव जोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को इछावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।</description>
गयाजी का शुभम JEE मेंस में बिहार टॉपर:100 पर्सेंटाइल के साथ पूरे देश में छठा स्थान; CM सम्राट ने दी बधाई
        <description>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में गया के शुभम कुमार ने बिहार टॉप किया है। शुभम ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए पूरे देश में छठा स्थान प्राप्त किया है। पहले सेशन में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, और अब फाइनल रिजल्ट में उन्होंने कमाल कर दिखाया है। शुभम कुमार अब अपने अगले लक्ष्य JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सपना IIT मुंबई से कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है। कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है लेकिन इसमें एक भी महिला कैंडिडेट शामिल नहीं हैं। सभी फुल स्‍कोरर्स लड़के हैं। NTA ने ये भी बताया है कि कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए योग्य हुए हैं। परिवार का बहुत सहयोग मिला गया के शुभम कुमार ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को दिया। शुभम ने बताया कि रिजल्ट देखने के बाद सबसे पहले उन्होंने यह खुशखबरी अपने माता-पिता को दी। उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार का भरोसा और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपनी तैयारी को पूरी तरह कॉन्सेप्ट आधारित बताया। शुभम के अनुसार, वे नियमित टाइम-टेबल के अनुसार पढ़ाई करते थे और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट और लगातार रिवीजन उनकी प्रमुख रणनीति रही। वे रोजाना करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा, “24 घंटे पढ़ने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही रणनीति और निरंतर अभ्यास जरूरी है। बीच-बीच में ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा रखते थे।” उन्हें कोचिंग संस्थान की ओर से 100% स्कॉलरशिप भी मिली थी। CM सम्राट ने दी बधाई शुभम के बिहार टॉपर बनने के बाद CM सम्राट ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, गयाजी जिले के शुभम कुमार द्वारा JEE मेन 2026 में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि समर्पण, कठोर परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक है। शुभम कुमार सहित सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, आप यूं ही प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहें।   NTA स्कोर के आधार पर रिजल्ट NTA के अनुसार, पेपर-1 के लिए कुल 16,04,854 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,38,468 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। NTA ने JEE मेन के फाइनल रिजल्ट के साथ ही JEE Advanced 2026 के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है। दोनों सेशन में शामिल अभ्यर्थियों के बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है। कट-ऑफ के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए 93.41 पर्सेंटाइल तय की गई है। इस आधार पर 96,873 अभ्यर्थी JEE Advanced के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में 82.41 पर्सेंटाइल पर 25,009, ओबीसी वर्ग में 80.92 पर्सेंटाइल पर 67,597 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। SC कैटेगरी के लिए 63.91 पर्सेंटाइल पर 37,522 और ST कैटेगरी के लिए 52.01 पर्सेंटाइल पर 18,790 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, दिव्यांग श्रेणी में 0.0023 पर्सेंटाइल के साथ 4,391 अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है। सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 2,50,182 अभ्यर्थी JEE Advanced 2026 के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि तय कट-ऑफ के भीतर आने वाले अभ्यर्थी ही एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एडवांस्ड में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर देश के प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में दाखिला मिलेगा। दोनों सेशंस मिलाकर कुल 26 टॉपर्स दोनों सेशंस में मिलाकर कुल 26 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। पहले सेशन में भी 13 लाख ने परीक्षा दी एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।</description>
भारत& अमेरिका के बीच दोबारा ट्रेड वार्ता शुरू हुई:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 7 साल बाद जर्मनी पहुंचेंगे, 21 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जर्मनी पहुंचेंगे 21 अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन की जर्मनी यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए है। 
2. भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू हुई 20 अप्रैल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण में ट्रेड वार्ता शुरू करेंगे। नेशनल (NATIONAL) 3. टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने हैंडलूम 'विश्व सूत्र’ इनिशिएटिव लॉन्च किया 19 अप्रैल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने 'विश्व सूत्र - विश्व के लिए भारत की बुनाई' नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया। 
 मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल UAE पहुंचे 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। डोभाल रियाद पहुंचे। Hon'ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.Later, he had meetings with Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026 6. भारत-रूस के बीच RELOS समझौता लागू 18 अप्रैल को रूस ने भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू होने की जानकारी दी। आज का इतिहास ------------ ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में देश का पहला शैलचित्र कंजर्वेशन पार्क बनेगा:साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍युंग भारत आए, 20 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें</description>
JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित:26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल, सभी लड़के; 5&5 टॉपर्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से
        <description>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पहले सेशन में 12 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया था। दूसरे सेशन के कुल 14 टॉपर्स इन 8 राज्‍यों से हैं- 
तेलंगाना आंध्र प्रदेश दिल्ली से हरियाणा से महाराष्ट्र से चंडीगढ़ से राजस्थान से तमिलनाडु से दोनों सेशंस मिलाकर कुल 26 टॉपर्स दोनों सेशंस में मिलाकर कुल 26 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। टॉप करने वालों में एक भी लड़की नहीं कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है लेकिन इसमें एक भी महिला कैंडिडेट शामिल नहीं हैं। सभी फुल स्‍कोरर्स लड़के हैं। NTA ने ये भी बताया है कि कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए योग्य हुए हैं। NTA ने बताया कि यह स्कोर प्रतिशत अंकों के समान नहीं होता, बल्कि यह नॉर्मलाइज्ड स्कोर होता है। यह स्कोर अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है। पहले सेशन में भी 13 लाख ने परीक्षा दी एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परफेक्ट स्कोर पाने वालों में 24 जनरल कैटेगरी से है। एक कैंडिडेट जनरल ईडब्ल्यूएस और एक कैंडिडेट ओबीसी NCL से है। टॉपर्स में दक्षिण के राज्यों के छात्रों की संख्या ज्यादा रही है। 100 स्कोर हासिल करने वालों में कोई महिला कैंडिडेट नहीं है। सभी वर्गों की कटऑफ बढ़ा ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्‍हें लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाह‍िए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। पूरी खबर पढे़ं…</description>
आधी आबादी’के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी
        <description>आधी आबादी’के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के...</description>
मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद में किसानों को दी बड़ी राहत
        <description>मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद में किसानों को दी बड़ी राहत फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी...</description>
साहित्यकारों ने दी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति
        <description>राजनांदगांव, 20 अप्रैल। राष्ट्रीय कवि संगम व रचना साहित्य समिति तत्वावधान में बालोद गुरुर में आयोजित साहित्यिक आयोजन में संस्कारधानी के कवि/साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि आत्माराम कोशा व अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम बालोद के अध्यक्ष भरत बुलंदी ने की। उक्त जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।</description>
हथियार लहराकर डराया, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। धारदार हथियार लहराकर डराने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जशवंत गावडे निवासी बोरतलाव ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 18 अप्रैल को रात्रि करीब 9 बजे पड़ोस का सुकलाल नेताम निवासी बोरतलाव घर के सामने आकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर एक धारदार चाकू दिखाकर लहराकर डरा रहा था।
प्रार्थी अपने घर अंदर घुसा तो आरोपी सुकलाल नेताम भी उसके पीछे चाकू लेकर घुस गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 333, 331(6) बीएनएस 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में आरोपी के पता तलाश किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से धार दार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा गया।</description>
जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। खैरागढ़ पुलिस ने दो गांवों में दबिश देकर आधा दर्जन जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से नगदी भी जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े ज्यादातर जुआरी युवा है। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ाए युवको पर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने खैरागढ़ जिले के हरडंडा और कृतबांस गांव के नदी किनारे जुआ खेल रहे युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों गांव में जुआ खेलने की खबर पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी। इसके बाद हरडंडा में तीन युवकों प्रेमदास मारकंडे, दीपक मारकंडे और सुरेन्द्र मारकंडे को जुआ खेलते पकड़ा। तीनों के पास 13 सौ नगद और ताश पत्ती पुलिस ने जब्त किया। इसके बाद दूसरे गांव कृतबांस के नदी किनारें के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस ने त्रिलोक निषाद, रोशन पटेल, देवव्रत वर्मा, राजेन्द्र पटेल और अविनाश पटेल के पास से तकरीबन 28 सौ रूपए बरामद किया । सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।</description>
शादी का झांसा देकर रेप, गिरफ्तार
        <description>अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से इंकार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने 10 अप्रैल को डोंगरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विकास कोसले 26 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी खरोरा रायपुर से लगभग 5-6 माह पूर्व एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे का नाम-पता एवं मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी।
20 मार्च को आरोपी विकास कोसले डोंगरगढ़ घूमने आया और पीडि़ता को एक लॉज में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया तथा शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 67(क) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला रायपुर रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।</description>
आईपीएल 2026: अंक तालिका में पीबीकेएस की बादशाहत बरकरार, आठवें स्थान पर एलएसजी
        <description>नई दिल्ली, 20 अप्रैल । आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से हराया। इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। पीबीकेएस के कुल 11 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने खेले 6 मुकाबलों में से 4 में हार का सामना किया है। वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली।
वहीं, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। वहीं, मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। रविवार को दिन के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है जबकि दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के बाद केकेआर अंक तालिका में 9वें स्थान पर आ गई है। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, तो यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, केकेआर 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 156 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। --(आईएएनएस)</description>
आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के सिर सज रही ऑरेंज कैप, पर्पल कैप की रेस में प्रिंस यादव की एंट्री
        <description>नई दिल्ली, 20 अप्रैल । आईपीएल 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से मात दी। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं। क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, तो रजत पाटीदार 230 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
हालांकि, पर्पल कैप की रेस रोमांचक हो गई है। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्रिंस आईपीएल 2026 में 11 विकेट निकाल चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 16.23 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 5 मुकाबलों में 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट चटकाने के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। बिश्नोई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाया था। --(आईएएनएस)</description>
KKC में यूजी की 4000 सीटों पर होगा एडमिशन:31 मई तक ऑनलाइन करें एप्लाई, LU में ₹100 है फीस, जानिए पूरी प्रक्रिया
        <description>लखनऊ विश्वविद्यालय और KKC में सत्र 2026-27 के लिए यूजी(अंडर ग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। LU में समर्थ पोर्टल के माध्यम से 17 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। विश्वविद्यालय और उससे एफिलिएटेड (मान्यता प्राप्त) महाविद्यालयों में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पहले LURN रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी होगा। वहीं, KKC में भी एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए LURN के बाद कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया की जा सकेगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई है। रजिस्ट्रेशन के बाद की प्रक्रिया LU की साइट पर लर्न रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के UG कोर्स के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, एजुकेशनल डिटेल भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। 10 अप्रैल से KKC में हो रहा एडमिशन इसके अलावा लखनऊ के सबसे बड़े एडेड कॉलेज, श्री जय नारायण पीजी डिग्री कॉलेज (KKC) में भी 4 हजार से ज्यादा सीट पर एडमिशन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। यहां भी सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ये हैं सीट डिटेल KKC के प्रवक्ता प्रो. विजय राज ने बताया कि बीए और बीकॉम की 1080, बीएससी की 1160, एलएलबी की 320, बीकॉम ऑनर्स की 600, बीबीए में आईबी के 60 सीट, एमकॉम की 60, एप्लायड इकनॉमिक्स की 60, एमएससी फिजिक्स की 30 सीटें हैं। एमएससी केमिस्ट्री की 30, एमएससी बॉटनी की 50, एमए अंग्रेजी की 50, एमए समाजशास्त्र की 50, एमए हिंदी की 60 और बीपी एड् में 50 सीटें हैं। इसके अलाव सेल्फ फाइनेंस सीटें भी हैं।</description>
लद्दाख में देश का पहला शैलचित्र कंजर्वेशन पार्क बनेगा:साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍युंग भारत आए, 20 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरे पर आए 19 अप्रैल को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत के राजकीय दौरे पर आए। आज राष्ट्रपति ली ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 2 दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे 19 अप्रैल को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। 
3. देश में पहला पेट्रोग्लिफ कंजर्वेशन पार्क बनेगा 18 अप्रैल को लद्दाख की प्राचीन धरोहर को संरक्षित करने के देश के पहले पेट्रोग्लिफ कंजर्वेशन पार्क का शिलान्यास हुआ। ये पार्क लेह में सिंधु नदी के किनारे बनाया जाएगा। निधन (DEATH) 4. सीनियर बीजेपी नेता बलबीर पुंज का निधन 18 अप्रैल को सीनियर भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे। 
स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा 19 अप्रैल को BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. 24,815 करोड़ के दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी 18 अप्रैल को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,815 करोड़ की लागत के दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। आज का इतिहास -------------------- ये खबर भी पढ़ें… अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा:गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, 18 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें</description>
सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार
        <description>दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्‍हें लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाह‍िए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। दिल्‍ली की ही एक दूसरी कंपनी में काम करने वाली अपर्णा को भी कंपनी ने छंटनी में बाहर कर दिया, मगर FNF देने में महीनों तक टालमटोली की। आखिरकार कानूनी मदद लेने के बाद अपर्णा को अपनी सैलरी मिल पाई। कंपनी ने कहा- अभी इंवेस्टिगेशन जारी ये मामले किन्‍हीं छोटे दफ्तरों के नहीं, बल्कि बड़ी कंपनियों के हैं। अर्नव ने 2 साल Muthoot Capital Services Ltd में बतौर एरिया सेल्‍स मैनेजर काम किया। उनके मामले में कंपनी ने 45 दिन की मियाद पूरी होने के बाद भी FNF नहीं दिया। कई बार ई-मेल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब दबाव दिया तो कंपनी HR ने मेल पर जवाब दिया- कंपनी की इंटरनल इंवेस्टिगेशन जारी है, आपके इनवॉल्‍वमेंट की जांच के बाद ही कोई जवाब दिया जाएगा। हालांकि, जांच कब तक पूरी होगी, ये नहीं बताया। दैनिक भास्‍कर ने कंपनी से इस बाबत जानकारी पाने की कोशिश की मगर कंपनी ने जवाब नहीं दिया। अर्नव ने हमें बताया कि पहले भी कई कर्मचारियों को इंटरनल जांच, पुलिस केस जैसी बातें बताकर उनका पैसा नहीं दिया गया। क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार नवंबर 2025 में लागू नए लेबर कोड्स के अनुसार, कंपनियों को अपने कर्मचारी को लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के अंदर फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट देना जरूरी है। कंपनी को सभी औपचारिकताएं 2 दिन में ही पूरी करनी होंगी। यानी देरी होने पर कर्मचारी लेबर कोर्ट में शिकायत कर सकते हैं। कर्मचारी न सिर्फ अपना ड्यू, बल्कि देरी की वजह से हुए मेंटल हेरेसमेंट और कानूनी लड़ाई में खर्च हुए पैसे का भी भुगतान मांग सकते हैं। अगर कंपनी किसी कारण से सैलरी होल्‍ड करती है, तो इसकी वैध वजह कर्मचारी को बतानी होगी। कर्मचारी इसके खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं। ---------------</description>
जल संकट पर महिलाओं का खाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन:सीहोर के गांव में 2 किमी दूर से मटमैला पानी लाने को मजबूर; बोरवेल की मांग
        <description>सीहोर जिले के ग्राम रोला, आलमपुरा और पचामा की महिलाओं ने सोमवार को जल संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने गांवों में बोर नलकूप खनन की मांग की। अनसूया बाई, ताराबाई, कालभाई और नीता बाई ने बताया कि वे गंभीर जल संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले महीनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। कई गांवों में ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए 2 किलोमीटर दूर से मटमैला पानी लाने को मजबूर हैं। कड़ी धूप में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गांव से एक-दो किलोमीटर दूर खेतों और कुओं से पानी लाने को विवश हैं। पानी के अभाव में कई ग्रामीण परिवार गांव छोड़कर शहरों या खेतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। 'लाडली बहनों' का कहना है कि उनकी सारी कमाई पानी खरीदने में खर्च हो रही है। खाली बर्तन बजाकर विरोध जताया
इन महिलाओं ने पानी की कमी के विरोध में खाली बर्तन बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि उनके गांवों में शीघ्र नए नलकूप खोदे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगी, और इसके बाद भी समाधान न होने पर भोपाल जाकर मंत्री और मुख्यमंत्री निवास पर पानी की मांग करेंगी। ग्रामीण जनता ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री निवास और मुख्य सचिव कार्यालय से प्रमुख अभियंता, पीएचई विभाग, भोपाल को सीहोर जिले के दर्जनों गांवों में नवीन नलकूप खनन के शीघ्र आदेश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने भी पीएचई विभाग को लिखित में निर्देश दिए हैं। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन सीहोर इन आदेशों का पालन करने को तैयार नहीं है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पानी के बिल अधिक से समय लंबित हैं, वहां किस्तों में बिल की वसूली की जाए, ताकि राजस्व भी एकत्रित हो सके और नलजल योजनाएं भी चलती रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।</description>
कटनी: एंबुलेंस ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर:6 घायल; 2 की हालत गंभीर, बडेरा मोड़ के पास हुआ हादसा
        <description>कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कुठला थाना क्षेत्र के बडेरा मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। झुकेही से कटनी आ रहे एक सवारी ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, ऑटो सवारियों को लेकर झुकेही से कटनी की ओर जा रहा था। बडेरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एंबुलेंस (MP 15 DA 0883) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे यात्री सड़क पर जा गिरे। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल-112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का प्राथमिक उपचार कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।  हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान साहिल (12 वर्ष, पिता छत्रपाल), रूबी पटेल (10 वर्ष), चेतना आदिवासी (35 वर्ष), ज्ञान सिंह पटेल (36 वर्ष), रतन शर्मा और ऑटो चालक देव कुमार के रूप में हुई है। घायल ऑटो चालक देव कुमार ने बताया कि वह अपनी साइड से कटनी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एंबुलेंस ने तेज रफ्तार में उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण यात्री ऑटो से बाहर छिटक गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। कुठला थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेने की कार्रवाई जारी है।</description>
जशपुर में प्लेन क्रैश,एयरक्राफ्ट अचानक पहाड़ी से टकराया, आग की लपटें दूर तक फैलीं, पायलट&को&पायलट की मौत की आशंका
        <description>जशपुर  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही...</description>
पचपदरा रिफाइनरी में अचानक भड़की आग, मची अफरातफरी; पीएम मोदी का उद्घाटन था कल, सीएस पहुंचे
        <description>बालोतरा  राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने...</description>
पीएम ग्राम सडक़ योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार& सीएम
        <description>76 सडक़ों का भूमिपूजन, 314.64 किमी सडक़ निर्माण पर 273.62 करोड़ होंगे खर्च
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 अप्रैल। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (फेज-4) के तहत जिले में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 76 सडक़ों के निर्माण का भूमिपूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम तिलसीवां स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और एक साथ सभी सडक़ों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखालाल रजवाड़े, विभिन्न जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
योजना के तहत जिले में कुल 76 सडक़ों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 314.64 किलोमीटर और लागत 27,362.31 लाख रुपये (करीब 273.62 करोड़ रुपये) है। यह परियोजना जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सडक़ संपर्क प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। गांव-गांव तक सडक़ों का विस्तार होने से विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक गांवों का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक राज्य और देश का समग्र विकास संभव नहीं है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि योजना के माध्यम से गांवों तक सडक़ के साथ-साथ पीएम जनमन योजना के जरिए विशेष पिछड़ी जनजातियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांवों में ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सडक़ों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासन तक पहुंच आसान होगी। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि इन सडक़ों का निर्माण ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और किसानों सहित आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।</description>
सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को प्रवेश से वंचित करने का आरोप, एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
        <description>पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने बताया शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, दूसरे प्ले स्कूल में कराया नि:शुल्क प्रवेश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 अप्रैल। सरगुजिहा भाषा में बात करने के कारण एक चार वर्षीय बच्चे को निजी प्ले स्कूल में प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आने के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह कदम पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के निर्देश पर उठाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहर के एक निजी प्ले स्कूल ने चार वर्षीय बच्चे को छह दिनों तक डेमो के लिए बुलाया, लेकिन बाद में उसे केवल इस आधार पर प्रवेश देने से मना कर दिया कि वह सरगुजिहा आम बोलचाल की भाषा में बात करता है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने यह तर्क दिया कि बच्चे की सरगुजिहा भाषा का प्रभाव अन्य बच्चों पर पड़ सकता है, इसलिए उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के निर्देश पर एनएसयूआई सरगुजा ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित निजी स्कूल की मान्यता समाप्त करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने इस मामले को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाषा के आधार पर किसी बच्चे को प्रवेश से वंचित करना अनुचित है। उनके अनुसार, बच्चे अपने प्राकृतिक वातावरण में जिस भाषा का उपयोग करते हैं, उसमें कोई कमी नहीं होती, बल्कि इस तरह का निर्णय स्कूल प्रबंधन की अभिजात्य सोच को दर्शाता है।
इस बीच, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर संबंधित बच्चे को शहर के बचपन प्ले स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया गया है। स्कूल संचालक प्रतीक दीक्षित ने कहा कि शिक्षा सहित किसी भी सेवा में भाषाई आधार पर भेदभाव उचित नहीं है और भाषा के आधार पर योग्यता का आंकलन करना गलत है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।</description>
सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, एक मौत, दर्जनभर यात्री जख्मी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 अप्रैल। अंबिकापुर-बनारस अंतरराज्यीय मार्ग पर गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण सडक़ हादसा हो गया।
बिहार-झारखंड से अंबिकापुर आ रही रॉयल यात्री बस (सीजी 06 जीवाय 0729) कल्याणपुर नवापारा के पास सडक़ किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक (सीजी 07 सीजे 2971) से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा कोई भी सुरक्षा संकेत या चेतावनी चिन्ह नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
घटना रात करीब 11.30 से 11.45 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे चालक को खड़ी ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका। तेज रफ्तार होने के कारण बस को नियंत्रित करना भी संभव नहीं हो पाया।
हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं एक यात्री की मौत की खबर है।
सूचना मिलते ही लटोरी और खडग़वां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को चौकी परिसर में खड़ा कर लिया है।
बस में सवार अधिकांश यात्री पलामू जिले के छतरपुर, कल्याणपुर, बरगढ़, रामानुजगंज और भंडरिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।</description>
बीईओ का निरीक्षण, तीन दिन से अनुपस्थित मिले प्रधान पाठक
        <description>ग्रामीणों ने लगाए शराब पीकर आने के आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,17 अप्रैल। बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बगाड़ी में पदस्थ प्रधान पाठक की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां प्रधान पाठक जुगुल बिहारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और कई बार शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
ग्रामीण सुनीता ने बताया कि 26 जनवरी के दिन भी प्रधान पाठक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे थे और बच्चों व ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार किया था। इसके बाद कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन पुन: वही स्थिति बनने लगी।
वहीं ग्राम सरपंच हीरामणि देवी ने आरोप लगाते बताया कि प्रधान पाठक लगातार अनुपस्थित रहते हैं और शराब सेवन कर विद्यालय आने की शिकायतें मिलती रही हैं। उन्हें कई बार समझाइश दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रधान पाठक 15, 16 और 17 अप्रैल को बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार तीन दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहे। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत गंभीर है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</description>
बजरंग दल ने बैतूल में किया प्रदर्शन:अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग
        <description>बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैतूल शहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने इन मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की अपील भी की गई। प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य भारत प्रांत के गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला संयोजक शुभम यादव और जिला मंत्री श्याम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।</description>
टीकमगढ़ में कुएं में मिला मां&बेटे के शव:2 दिन से लापता थी महिला; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
        <description>टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे शव कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आज शनिवार को दोनों का पीएम कराया गया। भाई ने हत्या कर कुएं में शव फेंकने का लगाया आरोप जानकारी के अनुसार, ग्राम भेलसी निवासी काशीबाई (28) पत्नी राहुल लोधी और उनके दो साल के पुत्र अभिराज के शव गांव के एक कुएं में मिले। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सुंदर लोधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन और भांजे की हत्या कर कुएं में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि बहन के चेहरे पर चोट के निशान थे और पति राहुल लोधी सहित ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात होने और डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण शवों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ की मर्चुरी में रखवाया गया। शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी चंदन सिंह शाक्य, खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिकरवार और एसडीओपी राहुल कटरे मौके पर पहुंचे। मृतका ने ससुराल पक्ष के खिलाफ की थी मारपीट की शिकायत एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को महिला ने पति और परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में की थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की सूचना देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।</description>
अजमेर के हरियश की RAS में 17वीं रैंक:RPSC ने 1 साल 7 महीने और 17 दिन में जारी किया रिजल्ट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। अजमेर के हरियश राजपुरोहित ने 17वें नंबर पर रैंक हासिल की है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। 17 अप्रैल (कल) ही इंटरव्यू समाप्त हुए थे। इसके बाद रिजल्ट जारी करने की उम्मीद थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब आरएएस-2026 की नई वैकेंसी का भी इंतजार है।</description>
अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका, ब्रिटेन ने पछाड़ा:गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, 18 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. महिला आरक्षण अधिनियम 2023 का गजट नोटिफिकेशन जारी  16 अप्रैल को देर रात महिला आरक्षण अधिनियम-2023 का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 
निधन (Death) 2. भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन 16 अप्रैल को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन हो गया। वे 77 साल के थे। इंटरनेशनल (International) 3. अर्थव्‍यवस्‍था में भारत 6वें नंबर पर खिसका 17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउट्लुक (WEO) की रिपोर्ट जारी की। 4. गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने 17 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर MoU साइन किया 16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर एक MoU साइन किया। आज का इतिहास ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. भारत-उज्बेकिस्तान ने एंटी टेरेरिस्‍ट युद्धाभ्‍यास 'डस्‍टलिक' शुरु किया: TIME 100 मोस्‍ट इंफ्लुएंशियल लिस्‍ट में 3 भारतीय शामिल, 17 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें</description>
आज की सरकारी नौकरी:RBI में इंजीनियर्स की भर्ती; एलआईसी हाउसिंग फायनेंस में 180 वैकेंसी, महानदी कोलफील्ड्स में 500 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर की 11 भर्ती, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 180 वैकेंसी की। साथ ही महानदी कोलफील्ड्स में 500 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. RBI में इंजीनियर्स की भर्ती, सैलरी 90 हजार से ज्यादा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर इंजीनियर (सिविल) : जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 91,309 रुपए प्रतिमाह फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 180 भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर एक्टिव लिंक के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 30 अप्रैल तय की गई है। स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : सभी कैटेगरी के लिए 800 रुपए एग्जाम पैटर्न : स्टेट वाइस एग्जाम सेंटर : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. महानदी कोलफील्ड्स में 500 वैकेंसी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 मई तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट फोरमैन : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री टेक्नीशियन : 10वीं के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. BRO में 899 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 18 अप्रैल से आवेदन शुरू सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने 899 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की शुरुआत 18 अप्रैल 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई की डिग्री, टाइपिंग टेस्ट एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : कमांडेंट ग्रेफ सेंटर दिघी कैंप आलंदी रोड पुणे, महाराष्ट्र - 411015 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें गुजरात में 11,000 भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू; हिमाचल में टीचर की 808 वैकेंसी, UPSC में ऑफिसर की 16 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 भर्ती निकली है जिसके लिए कल से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी और पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती की। साथ ही UPSC में 16 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
महिला आरक्षण बिल गिरने पर BJP का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, संसद के बाद अब सड़कों पर
        <description>नई दिल्ली लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका,...</description>
जनकल्याण के कामों में तेज़ी लायें, निरीक्षण करें, गांवों में करें रात्रि विश्राम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>जनकल्याण के कामों में तेज़ी लायें, निरीक्षण करें, गांवों में करें रात्रि विश्राम : मुख्यमंत्री...</description>
बीजापुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य आयोजन
        <description>महिलाओं ने लिया जनजागरण का संकल्प
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 16 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा बीजापुर द्वारा स्थानीय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी का अवसर देगा। साथ ही यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जानकी कोरसा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माया झाड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, सरपंच नीता शाह, पूर्व उपाध्यक्ष रुक्मिणी कावरे एवं पत्रकार पुष्पा रोकड़े सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं ने रैली निकालकर अधिनियम के समर्थन में जनसंदेश भी दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा, प्रीति आरकी, भाजपा उपाध्यक्ष शकुंतला पाण्डे, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम (उसूर), दशहरी कोरसा (भैरमगढ़), सरिता कूड़ेम (भोपालपटनम) सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पोनदी ने किया।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने इसे जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाकर एक नए युग की शुरुआत करेगा।</description>
सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 16 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की सचिव गायत्री साय द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कार्यप्रणाली और सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। सचिव ने केंद्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा और पुलिस सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आश्रय लेने वाली महिलाओं को उपलब्ध योजनाओं का लाभ दिया जाए।
साथ ही, जिन महिलाओं को कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनके आवेदन तैयार कर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र लोकेश यादव और सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
जन&जन तक उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने तक राज्य शासन प्रतिबद्ध&साय
        <description>जिला अस्पताल में अटल आरोग्य लैब का सीएम ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 16 अप्रैल।मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने मुख्यालय सुकमा के जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य शासन दूरस्थ जिलों के जन-जन तक उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपल्बध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में वर्तमान सुविधा अनुसार ब्लड बैंक, सोनो ग्राफी, एक्सरे, ईसीजी, इमरजेन्सी, आईपीएचएल, सीजेरीयम प्रसव, एन.आर.सी., डॉइलिसीस की सुविधाए उपलब्ध है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक. किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले सहित अन्य अधिकारी ने उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शुभारंभ हुए अटल आरोग्य लैब छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति कही जा सकती है, क्योंकि अटल आरोग्य लैब से अब 1046 अस्पतालों में मुफ्त जांच की जाएगी। मरीजों को जिला अस्पतालों से लेकर पीएचसी तक मुफ्त जांच सुविधा शुरू ,एसएमएस और व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट मिलेगी, अटल आरोग्य लैब पूरी तरह डिजिटल होगा, इसके माध्यम से 133 प्रकार की जांच अब जिला अस्पतालों में मुफ्त होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की डायग्नोस्टिक व्यवस्था एचएलएल लाइफकेयर के सहयोग से मजबूत होगी। कुल मिलाकर इसके जरिए से मरीजो के रक्त जाच सम्बधित विभिन्न बीमारियों के लक्षणों की जांच, जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध होने के साथ साथ रोगो का त्वरित निदान सम्भव होगा। समय पर उपचार शुरू होने से मरीजो के स्वस्थ होने की प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर इस अटल आरोग्य लैब के माध्यम से एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगा।</description>
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व होगा सशक्त& वेदवती कश्यप
        <description>नारायणपुर में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नारायणपुर, 16 अप्रैल। जिला मुख्यालय में पदयात्रा व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने मातृशक्ति के जागरूक और सशक्त स्वरूप को प्रदर्शित किया। पदयात्रा के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जनपद सदस्य रामबत्ती देवांगन, शिक्षिका रीना मंडल, अधिवक्ता सीता वड्डे, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ वनिता जैकब, पूर्व नक्सल पीडि़त एवं वर्तमान में पुलिस आरक्षक सुधाये गोटा तथा गायत्री परिवार से श्रीमती सत्यभामा नागवंशी मंच पर विराजमान रहीं।
श्रीमती कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकतंत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी और नेतृत्व और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने इसे देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
इसके पश्चात सम्मेलन को संध्या पवार, रीना मंडल, वनिता जैकब, सत्यभामा नागवंशी,सीता वड्डे तथा सुकाय गोटा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद संगीता जैन, जिला पंचायत सदस्य हीना नाग, शांति नेताम, दीपाली नाग, खुशबू जैन, वर्षा पांडेय, शोभना नायर, लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सरिता बंजारे ने किया तथा आभार पार्षद रमशीला नाग ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर इस ऐतिहासिक पहल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।-</description>
डाडा कप: 42 रनों से जीतकर अल्टीमेट चैलेंजर्स बनी विजेता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 16 अप्रैल। केशकाल नगर के सुरडोंगर प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित 5 अप्रैल से शुरू हुए रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता डाडा कप सीजन -1 का 15 अप्रैल की रात धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमें केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत निवासरत खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच में अल्टीमेट चैपियंस की टीम ने टीम गौलाचंद को हराकर 66,666 रुपए की इनाम राशि और ट्रॉफी अपने नाम किया।
बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोहार किसान 11 को हराकर गौलाचंद की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा के नेतृत्व में टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए और गोलाचंद की टीम को 115 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौलाचंद की टीम, जिसकी कप्तानी वसीम मेमन कर रहे थे, 72 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
विजेता टीम अल्टिमेट चैलेंजर्स को आयोजन समिति एवं अतिथियों के द्वारा 66,666 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम गोलाचंद को 44,444 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अल्टिमेट चैलेंजर्स के कप्तान फैज़ रज़ा को दिया गया।
आयोजन समिति के सदस्य अख्तर मेमन और वसीम मेमन ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय डाडाभाई की स्मृति में आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य नगर के युवाओं में भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना तथा खेल के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करना था। आयोजन को सफल बनाने में केशकाल नगर के प्रबुद्धजनों और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।
समिति ने सभी खिलाडिय़ों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत मे नगर के प्रतिष्ठित जन अमीन मेमन, भूपेश चंद्राकर, रफीक मेमन, अनीस मेमन एवं टीआई विकास बघेल के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।</description>
तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके
        <description>हैदराबाद, 17 अप्रैल। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
अनुभवी गेंदबाज हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की जगह टीम में शामिल किए गए इस युवा जोड़ी ने आते ही शानदार प्रदर्शन किया और पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर पहले तीन ओवरों के अंदर ही पांच विकेट पर नौ रन कर दिया। इससे रॉयल्स को इस सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा।
विदर्भ के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज हिंगे ने शुरू में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिए।
बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय हुसैन ने भी अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बीच के ओवरों में अपनी विविधता पूर्ण गेंदबाजी से प्रभावित किया और चार विकेट लिए जिससे राजस्थान 216 रन का पीछा करते हुए 159 रन पर आउट हो गया।
इन दोनों युवा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। इससे उस टीम को बेहतर संतुलन मिला है जो अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर थी।
हिंगे और हुसैन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर और दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, जो इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। अब तक पांच मैच में उनका उच्चतम स्कोर 28 रन है।
संजू सैमसन के टी20 विश्व कप वाली फॉर्म में वापसी करने से सीएसके को कुछ राहत मिली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत में 48 रन बनाए।
गायकवाड़ के फॉर्म में न होने के कारण सीएसके उन्हें मध्यक्रम में भेजने और युवा आयुष म्हात्रे को पारी के शुरुआत करने के लिए भेजने पर विचार कर सकता है। आयुष ने अपनी पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया है।
पांच बार की चैंपियन सीएसके की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। उसकी तरफ से अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है लेकिन उनके अगले मैच तक फिट होने की संभावना है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो सीएसके के लिए करारा झटका है।
धोनी और नाथन एलिस की कमी पहले से ही खल रही है और अब सीएसके को अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में फेरबदल करना होगा। खलील की जगह लेने के लिए उसके पास रामकृष्ण घोष के रूप में एक और विकल्प हैं।
अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में हारने के बाद सनराइजर्स ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार वापसी की है। वह अपने इस अभियान को जारी रखने की पूरी कोशिश करेगा।
टीम इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी.
मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे।(भाषा)</description>
हाथ&पैर से कुछ काम नहीं कर सकता,10वीं में 100% आए:लेटे&लेटे करता है पढ़ाई; गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाते हैं पिता
        <description>सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित लक्षित परमार ने RBSE 10वीं की दिव्यांग कैटेगरी में 100 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। 18 साल के लक्षित को लिखने में दिक्कत होती है। वह खुद का नाम भी नहीं लिख पाता। बोर्ड के नियमों के अनुसार उसे परीक्षा में एक राइटर मिला। राइटर एक क्लास जूनियर होना चाहिए यानी लक्षित का पेपर 9वीं कक्षा के एक छात्र ने लिखा। RBSE ने लक्षित का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी किया। उसका रिजल्ट होल्ड पर था। बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता दिनेश कुमार परमार भावुक हो गए। पिता दिनेश कुमार ने कहा- परिवार के कुछ लोग मेरे बेटे की शारीरिक क्षमता पर सवाल करते थे। आज वही मुझे फोन कर बधाई दे रहे हैं। वह अपने हाथ-पैर से कुछ काम नहीं कर सकता। अपनी मर्जी से ज्यादा हिल भी नहीं पाता। ज्यादा देर बैठ भी नहीं सकता। उसे मैं गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाता था। उसका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर कलेक्टर बने। दिक्कतों को छोड़कर खुद पर फोकस करना चाहिए लक्षित ने बताया- मैं रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ता था। रोज सारे सब्जेक्ट पढ़ता था। फेवरेट सब्जेक्ट साइंस है। फिलॉसफी पढ़ने में भी बहुत मजा आता था। स्कूल में हमेशा नॉर्मल व्यवहार रहा है। कभी अलग महसूस नहीं हुआ। दोस्त बहुत सपोर्ट करते थे। मुझे अपनी हालत पर कभी दुख नहीं होता, क्योंकि मैं जो हूं, उसमें बहुत खुश हूं। मैं हमेशा लेटे-लेटे पढ़ता था। ज्यादातर टाइम मैंने ऑनलाइन पढ़ाई की। फैमिली का बहुत सपोर्ट रहा। हर चीज में माता-पिता और बहनों का सपोर्ट रहा। कभी मुझे इस बीमारी के बारे में महसूस नहीं होने दिया। मुझे हमेशा लगता है कि जो फैमिली मेरे लिए इतना कर रही है, उसके लिए मुझे कुछ करना चाहिए। लक्षित ने बताया- दिक्कतें तो सभी के जीवन में आती हैं। मेरी भले ही यह दिक्कत है, किसी और को मुझसे भी ज्यादा दिक्कत होगी। हमें दिक्कतों को छोड़कर खुद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आगे बढ़ो और पढ़ो। पिता बोले- बेटे ने नाम रोशन किया पिता दिनेश ने बताया- हम पुरोहितों की मादड़ी के रहने वाले हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे बेटे ने सचमुच वो कर दिखाया है, जो वो रोजाना करने को कहा करते थे। 18 साल से जिस बेटे को रोजाना गोद में उठाकर उसके हर काम और मूवमेंट में मदद करते थे। उसे स्कूल तक लेकर जाते थे, उस बेटे ने वाकई उनके नाम को बढ़ा दिया है। बीमारी का इलाज नहीं हो पाया लक्षित की मां रेखा परमार ने बताया- बचपन से उसे मूवमेंट करने में दिक्कत थी। देशभर के अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हो पाया। लक्षित की 2 छोटी बहनें हैं, जो लगातार उसके हर काम में मदद करती हैं। रेखा ने बताया- लक्षित ज्यादा देर बैठ नहीं पाता, ऐसे में वह लेटे हुए लगातार कभी मोबाइल फोन से तो कभी किताबों से पढ़ता रहता था। लक्षित स्कूल में नॉर्मल बच्चों के साथ पढ़ता था। वह नॉर्मल बच्चों के साथ पढ़ाई कर उनसे भी ज्यादा नंबर लाने में कामयाब रहा है। लगातार कुछ न कुछ पढ़ते रहना और स्कूल की स्टडी को रोजाना 3 से 4 घंटे तक दोहराना उसकी आदत में था। नॉवेल्स पढ़ने का बहुत शौक रेखा ने बताया- लक्षित को नॉवेल्स पढ़ने का बहुत शौक है। वह आए दिन नए नॉवेल्स मंगवाकर पढ़ता है। उसे एटॉमिक हैबिट्स, साइकोलॉजी ऑफ मनी, डीप वर्क जैसे नॉवेल्स में बहुत दिलचस्पी है। लक्षित को 8वीं क्लास में ए ग्रेड (91-100) मिली, जबकि 9वीं क्लास में भी उसके 86% बने थे। एक बार पढ़ने पर हो जाता है याद लक्षित की क्लास टीचर निर्मला सालवी ने बताया- लक्षित काफी जिज्ञासु बच्चा है। वह एक बार जिस चीज को देखता है या पढ़ता है, वह उसे याद हो जाती है। उसे एक बार समझाने पर कोई भी टॉपिक समझ आ जाता है। वह बहुत सवाल करने के बजाय सेल्फ लेवल पर उसका उत्तर ढूंढता है। लक्षित के साथ 10वीं में कुल 13 बच्चे थे। इन सबमें लक्षित का दिमाग काफी शॉर्प है। उसके पूछे गए हर सवाल का एक लेवल होता है, जो आम तौर पर बच्चे नहीं पूछ पाते हैं।  स्कूल की डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ने बताया कि जब लक्षित का रिजल्ट आया तो एक बार ह​म भी चौंक गए। हमें फोन कर बताया कि आपके लक्षित के 100 फीसदी नंबर आए तो वो शब्द सुनकर काफी गर्व महसूस हुआ। यूनीक सवाल पूछते हैं लक्षित की बहन दीया 9वीं क्लास में पढ़ती है। दीया ने बताया कि हर छोटे काम में उनके भाई यूनीक सवाल पूछते हैं। वह हमें कभी डांटते नहीं हैं। सिर्फ पढ़ाई को अपना हथियार बनाने की बात कहते हैं। पढ़कर हर वो काम किया जा सकता है, जो भले ही सोचने में असंभव लगता हो। टीचर्स और स्टूडेंट्स का सपोर्ट मिला पिता दिनेश कुमार ने बताया- लक्षित की इस हालत के चलते कोई भी एडमिशन देने को तैयार नहीं था। 3-4 स्कूल से मनाही के बाद एडमिशन को लेकर हम लोग बहुत चितिंत थे, क्योंकि हर स्कूल उसकी दिव्यांगता के चलते एडमिशन देने से बच रहा था।  तब इस प्राइवेट स्कूल ने लक्षित के एडमिशन की हामी भरी। हमने स्कूल स्टाफ से उसका विशेष ध्यान रखने को भी कहा। स्कूल से कभी दिक्कत नहीं आई। उसके सारे क्लासमेट्स और टीचर्स उसको हर चीज में पूरा सपोर्ट करते हैं। उसके नोट्स लिखने से लेकर उसके हर काम में सबका सहयोग उसे मिला।</description>
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. TIME 100 लिस्ट में 3 भारतीय शामिल 15 अप्रैल को दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने 2026 की TIME 100 Most Influencial लिस्ट जारी की। 2. वैशाली रमेशबाबू ने FIDE वीमेंस 2026 खिताब जीता 15 अप्रैल को शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू ने FIDE विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीत लिया। 3. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बिजनेस के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया 15 अप्रैल को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने कॉमर्स डिपार्टमेंट के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। 4. भारत-उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू 15 अप्रैल को भारत-उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का सातवां संस्करण उज्बेकिस्तान के नामंगन में शुरू हुआ। डस्टलिक का मतलब ‘मैत्री’ होता है। 5. FIU-IND और PFRDA ने MoU साइन किया 16 अप्रैल को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग (AML/CFT) के खिलाफ एक MoU साइन किया। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया FIU-IND पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण आज का इतिहास ---------------------- ये खबरें भी पढ़ें... भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन TB वैक्सीन भेजी: भारतीय मूल के वास नरसिम्हन AI एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल, 16 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:बिहार में इंस्ट्रक्टर की 726 वैकेंसी ; यूपी में 295 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, उत्तराखंड में 335 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती की, यूपी में 295 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ ही उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 335 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती, फीस 100 रुपए बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने 726 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा। एज लिमिट : अधिकतम 45 साल फीस : सभी कैटेगरी के लिए 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक शॉर्ट नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी में 295 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 16 जून से आवेदन शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गृह सुरक्षा मुख्यालय के अंतर्गत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 16 जून से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट : दौड़ : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 335 भर्ती, सैलरी 69,100 तक उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने एएनएम भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रुप सी के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई तय की गई है। करेक्शन विंडो 6 से 9 मई तक खुली रहेगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. NVS में 208 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 17 अप्रैल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एजुकेटर, स्टाफ नर्स के 208 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पीजीटी : टीजीटी: TGT (स्पेशल एजुकेटर): लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस / लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री स्टाफ नर्स (महिला) : बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री, साथ ही कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का एक्सपीरियंस। एज लिमिट : अधिकतम 50 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती; यूपी में 170 वैकेंसी, AIIMS में सीनियर रेजिडेंट की 75 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती की, UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती और AIIMS पटना में 75 ओपनिंग्स की। साथ ही गुजरात में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
गाजियाबाद में हाउस टैक्स 21% बढ़ा, राहत के साथ नई छूटों का ऐलान
        <description>गाजियाबाद  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गृह कर (हाउस टैक्स) को लेकर लंबे समय से...</description>
लखनऊ&कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार,275 रुपये टोल, 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां
        <description>लखनऊ  दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे के बाद अब बहुत जल्‍द लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ हो सकता है।...</description>
सचिव तरुण कुमार पहुंचे दंतेवाड़ा, आजीविका सेवा केंद्र समेत कई जगह का किया निरीक्षण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल। आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रही प्रगति का जायजा लेने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोडे दो दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड दंतेवाड़ा, कुआकोण्डा एवं गीदम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में सचिव श्री पिथोडे ने बालमित्र पुस्तकालय मांझीपारा का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, पुस्तकालय उपयोग तथा सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की भूमिका की सराहना करते हुए उनसे भविष्य के योजनाओं के बारे में जानना चाहा।
इसके पश्चात उन्होंने कुआकोण्डा स्थित आजीविका सेवा केंद्र का अवलोकन किया। जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित रोजगार गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर समूह की दीदियों ने बताया कि वे उत्तम बीज, जैविक खाद तथा अन्य कृषि आधारित उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय कर रही हैं। ज्ञात हो कि इस केंद्र से 34 ग्राम संगठनों के परिवार लगभग 300 लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
पूरक पोषण केंद्र का गहन जायजा
इसी कड़ी में सचिव ने रेडी टू ईट (पूरक पोषण केंद्र) कुआकोण्डा का भी निरीक्षण किया। यहां कार्यरत समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने पोषण आहार के वितरण एवं उपयोग के बारे में जानकारी ली। यहां महिलाओं ने बताया कि यह पोषण आहार जिले के चारों विकास खंडों में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को प्रदान किया जाता है।
श्याम गिरी में अस्पताल की जांच
सचिव ने उप स्वास्थ्य केंद्र श्यामगिरी में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं और महिलाओं से संवाद किया।
साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्यामगिरी में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों, लैब जांच और प्रसव सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। इसके अलावा सदस्य सचिव ने बिंजाम-झोडियाबाड़म में कृषि से संबंधित फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा बिंजाम एटीएम आधारित मॉडल कृषि को भी देखा। निरीक्षण के दौरान श्री पिथोडे ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम लोकांश एल्मा, बचेली राजीव कुजूर और उप संचालक पंचायत तरुण देशमुख प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
कमिश्नर ने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का लिया जायजा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 15 अप्रैल। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी और तोकापाल विकासखंड के तेलीमारेंगा एवं पलवा में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सर्वे सहित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का लाभ हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ ही स्वास्थ्य सुधार का माध्यम बने। इस पुनीत सेवा भावना के अनुरूप लोगों तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करें। कमिश्नर ने इस मौके पर मितानिन दवा पेटी का भी अवलोकन कर दवा पेटी में उपलब्ध दवाइयों के बारे में जानकारी ली और मौजूद मितानिन का उत्साहवर्धन किया।
कमिश्नर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सर्वे दल के गांव में पहुंचने से कम से कम दो दिन पहले कोटवार के जरिये मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच शिविर की पूरी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने सर्वे दल के गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत को खुले रखने सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों का सर्वे दल को सहयोग सुनिश्चित किए जाने कहा।
कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान कहा कि दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचना इस अभियान की प्राथमिकता है। ऐसे क्षेत्रों में विशेष प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और जरूरतमंदों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के दौरान गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बस्तर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे दलों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विकासखण्ड तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ महेश शांडिल्य, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।</description>
गूंजा जय भीम और जय संविधान, हजारों ने दिखाई एकजुटता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 15 अप्रैल। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को जगदलपुर में भव्य आयोजन हुआ। लालबाग मैदान के पास स्थित स्मृति स्थल पर विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया।
.आयोजन के दौरान मंच से वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समानता, शिक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए जो मिशन शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सामाजिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित संदेश दिए गए।
.समारोह में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अलग-अलग राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में सर्वसमाज की भागीदारी ने इसे विशेष स्वरूप दिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
.जगदलपुर शहर में इस अवसर पर कई चौक-चौराहों को सजाया गया। जगह-जगह डॉ. अंबेडकर के जीवन और योगदान से जुड़े चित्र लगाए गए। इसके साथ ही जुलूस और नगर भ्रमण भी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सामाजिक जागरूकता से जुड़े गीतों और नारों के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
.कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग के विभिन्न समाजों की ओर से कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में शहीदों और समाज से जुड़े 15 बिंदुओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।
.बहरहाल, डॉ अंबेडकर जयंती पर जगदलपुर में हुआ यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकजुटता, संवैधानिक जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजगता का भी बड़ा संदेश देकर गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।</description>
वन सुरक्षा समिति की राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
        <description>ग्रामीणों ने वन रक्षक पर लाखों रुपये आहरण कर दुरुपयोग का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 15 अप्रैल। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर रेंज के ग्राम धनगोल ग्राम पंचायत अंगमपल्ली एवं सोमनपल्ली में वन सुरक्षा समिति की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। समिति अध्यक्षों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वनरक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम धनगोल में वन रक्षक द्वारा बिना किसी कार्य कराए और समिति सदस्यों की सहमति के बिना करीब 3 लाख रुपये की राशि खाते से निकाल ली गई। इसी तरह सोमनपल्ली में भी लगभग 4 लाख रुपये आहरित कर राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।
समिति अध्यक्षों का कहना है कि निकाली गई राशि का उपयोग न तो वन संरक्षण कार्यों में हुआ और न ही किसी विकास कार्य में, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन द्वारा जल्द ही जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।</description>
हर्षोल्लास से मनी बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती, निकली रैली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल तथा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व समाज जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात नगर में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
रैली के बाद आयोजित सभा में अतिथियों एवं वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता और न्याय के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर धंसराज टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के समग्र विकास और एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे।</description>
ऋतुराज गायकवाड़ को सैमसन और म्हात्रे की तरह सही शॉट का चयन करना होगा: रविचंद्रन अश्विन
        <description>चेन्नई, 15 अप्रैल । आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रन से हरा दिया। सीएसके की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत ने बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राहत दी होगी। टीम की शुरुआती मैचों में हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। केकेआर पर जीत के बाद सीएसके निश्चित रूप से अंकतालिका में आठवें स्थान पर चली गई है। दसवें स्थान से आठवें स्थान पर जाना सीएसके और कप्तान गायकवाड़ के लिए निश्चित रूप से संतोषजनक है, लेकिन गायकवाड़ बतौर बल्लेबाज अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। केकेआर के खिलाफ भी गायकवाड़ 6 गेंदों पर 7 रन बना सके थे।
जिटोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन ने गायकवाड़ की बल्लेबाजी की समीक्षा करते हुए थोड़े बदलाव की सलाह दी। जियोहॉस्टार के कार्यक्रम गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव पर अश्विन ने कहा, एक कप्तान के तौर पर उन्हें कुछ जीत मिली हैं। इससे टूर्नामेंट में टीम को आसानी होनी चाहिए। सच कहूं तो, अगर मैं डगआउट में बैठा होता या ऋतुराज गायकवाड़ होता, तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती। टी20 एक ऐसा गेम है जहां आपको लगातार इंटेंट दिखाना होता है। बस मैं एक बात कहना चाहूंगा कि अगर आप आयुष म्हात्रे या संजू सैमसन को देखें, तो उन्होंने मैदान में सही विकल्प चुने। ऋतुराज थोड़ा लाइन के पार जा रहे हैं और जल्दी कैच आउट हो रहे हैं। अगर वह अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा आराम से खेलते, गेंद को टाइम करते, और ज्यादा डाउन ग्राउंड खेलते तो यह उनके लिए अच्छा होता। गायकवाड़ की खराब फॉर्म की वजह से सीएसके को लगभग हर मैच कमजोर शुरुआत मिली है। कई विशेषज्ञ गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने की सलाह दे रहे हैं। सीएसके के कप्तान के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह 5 मैचों की 5 पारियों में महज 63 रन बना सके हैं। -(आईएएनएस)</description>
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना क्यों लगा?
        <description>कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल के एक मीडिया बयान के मुताबिक़, यह कार्रवाई मंगलवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ खेले गए मैच के लिए की गई है.
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इस सीज़न में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है.
आईपीएल के नियमों के तहत, स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है.(bbc.com/hindi)</description>
90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:12वीं के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; 16 साल में सबसे बेहतर रहा रिजल्ट
        <description>एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र, नीलबड़ (भोपाल) की छात्रा हैं। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। एमपी बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई। साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए।</description>
शाजापुर में पुराने मंगेतर ने नए दूल्हे को दी धमकी:27 अप्रैल को शादी, लड़की भी पहुंच गई थाने, बोली& मैं तो नाबालिग थी
        <description>शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे से सोना, चांदी और नकदी मांगने तथा धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालघाटी थाना पुलिस के अनुसार,पिपलिया गुर्जर निवासी 23 वर्षीय मनीष पिता ईश्वरसिंह गुर्जर ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे जब वह अपने पिता के साथ खेत में पानी दे रहा था, तभी मालीखेड़ी निवासी रविंद्र पिता ओमप्रकाश गुर्जर वहां पहुंचा।रविंद्र ने मनीष को बताया कि जिस युवती से उसकी 27 अप्रैल को शादी तय है ,उसकी पहले ही सगाई हो चुकी थी। शादी न करने के बदले मांगी रकम मनीष के अनुसार,रविंद्र ने शादी न करने के बदले तीन तोला सोने का हार,डेढ़ किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकद की मांग की।आरोप है कि रविंद्र ने धमकी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह घर में आग लगा देगा और परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  लड़की भी पहुंच गई थाने इस बीच,मनीष की होने वाली मंगेतर ने भी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।अवंतीपुर बडोदिया थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में मां और 2017 में पिता की मृत्यु के बाद उसके काका-काकी ने उसे अपने पास रखा। युवती का आरोप है कि नाबालिग उम्र में ही उसकी सगाई काकी के भांजे रविंद्र से कर दी गई थी और इस दौरान सोने-चांदी भी लिया गया। चाचा-चाची पर लगाए आरोप युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता के एक्सीडेंट क्लेम के 10 लाख रुपए,18-20 बीघा जमीन, मकान और जेवरात भी हड़प लिए गए हैं।उसका कहना है कि अब उसी युवक (रविंद्र) से जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है,जबकि वह पहले ही दूसरी शादी कर चुका है। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।</description>
नोएडा में 8वें दिन भी फैक्‍ट्री वर्कर्स का प्रदर्शन:ग्रुरुग्राम में सैलरी रिवीजन के बाद भी विरोध; बिहार, गुजरात में भी कर्मचारियों की हड़ताल
        <description>नोएडा में फैक्ट्री वर्कर्स का प्रदर्शन 8वें दिन भी जारी है। 8 दिन पहले, 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर लगभग 42 हजार कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 13 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने और बेहतर वर्किंग कंडीशन की मांग को लेकर हो रहा ये प्रदर्शन उग्र हो गया था। नोएडा सेक्टर 60, 62, 84 और फेज-2 सहित कई इलाकों में भड़की भीड़ ने फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक, हिंसा सबसे पहले नोएडा का फेज-2 से भड़की थी। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियां हैं। इन कंपनियों के 1000 से ज्यादा वर्कर्स सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 6 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। 16 अप्रैल को भी प्रदर्शन की तैयारी हरियाणा में हालिया सैलरी रिवीजन के बावजूद वर्कर नाखुश हैं। उनका कहना है कि बढ़ी हुई सैलरी महंगाई के मुकाबले बहुत कम है। गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इंप्लॉयज यूनियन के लीडर वसंत कुमार ने कहा कि इतनी सैलरी में गुरुग्राम जैसी सिटी में कोई कैसे जी सकता है? उन्होंने कहा, 'नए लेबर कोड, LPG संकट और खराब वर्किंग कंडिशंस वर्कर्स के हित में नहीं है। इसलिए हम इन सबके खिलाफ प्रोटेस्ट जारी रखेंगे।' यहां के वर्कर्स केंद्र सरकार के नए लेबर कोड्स के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ये कोड्स बिना ओवरटाइम मुआवजे के 12 घंटे की शिफ्ट की अनुमति देते हैं। इससे फैक्ट्री मालिकों को वर्कर्स के शोषण का मौका मिलेगा। नए नियमों में ऑक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडिशंस (OSH) कोड-2020 के मुताबिक, एंप्लॉयर्स और वर्कर्स को फ्लेसिबल शिफ्ट पैटर्न का मौका देती है। इसके तहत वर्कर्स से 12 घंटे तक काम करवाया जा सकता है, बशर्ते हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी भी मिलनी चाहिए। यानी हफ्ते में सिर्फ 48 घंटे ही काम करेंगे। अगर ओवरटाइम करते हैं तो उसका कम से कम डबल वेज मिलना चाहिए।
लेकिन यूनियन और वर्कर्स को डर है कि फैक्ट्री मालिक 8 घंटे के पैसे में ही 12 घंटे काम करवाएंगे। ऐसे में म्युनिसिपल और स्टेट वर्कर्स ने 16 अप्रैल को तीन घंटे तक सारा काम बंद कर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। नोएडा में प्रोटेस्टर्स ने कहा- ‘200 रुपए बढ़े, इसमें क्या होगा?’ प्रोटेस्टर्स में से रागिनी बताती हैं, ‘हम अपनी मांगों को लेकर लगभग महीने भर से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। 200 रुपए बढ़े हैं, इसमें क्या होगा? सरकार 20 हजार सैलरी करे, वो भी तुरंत। जब तक ये नहीं होगा, हम लोग प्रोटेस्ट जारी रखेंगे!’ कई लोगों की शिकायत थी कि 8 घंटे से ज्यादा काम करवाते हैं। ओवरटाइम के हिसाब से पैसे नहीं मिलते। सैलरी कभी टाइम पर नहीं आती। सैलरी स्लिप में 20 हजार लिखते हैं पर देते 11 हजार हैं। कंपनी में सारे कर्मचारियों के लिए एक ही टॉयलेट है। कोई बीमार पड़े तो भी उसे जल्दी छुट्टी नहीं मिलती। प्रोटेस्टर्स का कहना है कि अभी के हालात तो और खराब हैं। किराया और खाना तो महंगा है ही, सिलेंडर ही 4-5 हजार का आ रहा है। इतनी सैलरी में खाएं, बच्चे पालें या बच्चों को पढ़ाएं? एक दूसरे प्रोटेस्टर ने कहा कि, ‘किस हिसाब से 341 रुपए बढ़े हैं? हम ज्यादा नहीं मांग रहें। हमें बस सरकारी आदेश के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी चाहिए।’ एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आखिरी बार साल 2012 में मिनिमम वेज रिवाइज हुए थे। मिनिमम वेजेस एक्ट के मुताबिक, हर सेक्टर के हिसाब से मिनिमम वेजेस तय किए गए हैं। इनमें भी रीजन के हिसाब से, यानी टियर 1, 2 और 3 सिटीज के हिसाब से अलग वेजेस तय किया गया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि यूपी गवर्नमेंट के बढ़ाए रुपयों में तो रीजन और केटेगरी वाइज वैरिएशंस दिखते हैं। पर इससे पहले वाली सैलरी में ये वैरिएशंस नहीं है। हरियाणा में प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने 35% सैलरी बढ़ाई नोएडा के वर्कर्स जैसी ही मांगों को लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते में हरियाणा के फैक्ट्री वर्कर्स ने भी प्रोटेस्ट किया था। पिछले हफ्ते ही मानेसर के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में भी झड़पें हुई थीं। तब भी हजारों कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स सड़कों पर उतर आए थे। इसके पहले फरवरी में पानीपत में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के लगभग 30 हजार कर्मचारी कंपनी के बाहर धरने पर बैठे थे। इसके बाद हरियाणा सरकार ने 35 फीसदी सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया। जिसके बाद मजदूरों को रोजाना की बेगारी 580-750 मिलेगी। जबकि, नोएडा में अभी यही 350 से 400 के बीच है। वर्कर्स के मुताबिक, उनकी मंथली सैलरी 11000 है, जिसमें से 1000 कॉन्ट्रैक्टर काम देने के लेता है। इसमें से उनके पास सिर्फ 10 हजार बचते हैं जो इस महंगाई के दौर में गुजारे के लिए नाकाफी है। अगर हरियाणा की बात करें, तो आखिरी बार मिनिमम वेज अक्टूबर 2015 में रिवाइज हुए थे। मिनिमम वेज एक्ट क्या कहता है? मिनिमम वेज (Minimum Wage) एक्ट के तहत केंद्र सरकार एक फ्लोर वेज (floor wage) तय करती है, जिसके तहत राज्य सरकारों और उद्योगों को उतना या उससे ज्यादा सैलरी तय करने का प्रावधान है। राज्य सरकारें इससे कम वेतन तय नहीं कर सकतीं। वेतन को अब हर 3 साल में रिवाइज करना जरूरी है। पहले ये सीमा 5 साल तक थी। पहले इसके लिए Minimum Wages Act-1948 था, जिसे अब Code on Wages-2019 में शामिल कर दिया गया है। इसमें 4 लेबर लॉ को मिला दिया गया है, जिनमें मिनिमम वेज तय कैसे होता है? मिनिमम वेज व्यक्ति की स्किल और उसकी लोकेशन से तय होती है। स्किल के लिए सरकार ने 4 केटेगरीज तैयार की है- 1. अकुशल (अनस्किल्ड) 2. अर्ध-कुशल या अकुशल पर्यवेक्षक (सेमी-स्किल्ड/ अनस्किल्ड सुपरवाइजर) 3. कुशल या /लिपिकीय (स्किल्ड/ क्लेरिकल) 4. अत्यधिक कुशल (हाइली स्किल्ड) वहीं लोकेशन के हिसाब से जीने की लागत अलग-अलग होती है। बिहार के गांव या दिल्ली के लिए खर्च समान नहीं होगा। इसलिए लोकेशन के हिसाब से भी वे</description>
वेटरनरी ऑफिसर&असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम एडमिट कार्ड जारी:दो पारियों में 19 अप्रैल को जयपुर में होगी परीक्षा; कुल 1381 पदों पर वैकेंसी
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है। एग्जाम 19 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, सूचना दें आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ……… पढें ये खबर भी… CBSE 10वीं स्टूडेंट्स बोले-रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव:दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आज से जमा होगी फीस,3 सब्जेक्ट में स्कोर सुधारने का मौका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कहा कि रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव है।</description>
भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन TB वैक्सीन भेजी:भारतीय मूल के वास नरसिम्हन AI एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल, 16 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा भारत मई में ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस बैठक के जरिए क्षेत्रीय तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। क्वाड: 2. ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर स्टॉकर भारत की यात्रा पर आए 15 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर युवा मामले और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। वे जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बातचीत करेंगे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. सरकार जल्द ही जॉइंट थिएटर कमांड लाएगी सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की जॉइंट थिएटर कमांड के तौर पर काम करेंगी। 
5. भारत ने अफगानिस्तान को TB वैक्सीन भेजीं 14 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान के TB वैक्सीन प्रोग्राम में मदद के लिए 13 टन BCG (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन और इससे जुड़े सामानों की खेप भेजी। BCG वैक्सीन 6. वास नरसिम्हन AI कंपनी एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल 
14 अप्रैल को भारतीय मूल के वास (वसंत) नरसिम्हन AI कंपनी एंथ्रोपिक के बोर्ड में शामिल हुए। नरसिम्हन फार्मा कंपनी नोवार्टिस के CEO हैं। आज का इतिहास ----------------- ये खबर भी पढ़ें..
गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन होंगे पिरोजशा:भारतीय सेना ने मुंबई में ब्लू वॉटर सेलिंग अभियान शुरू किया, 15 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…ये खबर भी पढ़ें..</description>
वानखेड़े में रन बरसेंगे या बदलेगा खेल? IPL 2026 का बड़ा मुकाबला
        <description> मुंबई आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब...</description>
विकास नगर में भीषण आग, 50+ झुग्गियां राख, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
        <description>लखनऊ विकास नगर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भीषण आग लग...</description>
‘संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान ’ बहुविध प्रशिक्षण शिविर, सैकड़ों बच्चे ले रहे हिस्सा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर-रामानुजगंज,13 अप्रैल। सुदूरवर्ती क्षेत्र सनावल में संस्कार भारती जिला इकाई रामानुजगंज-बलरामपुर एवं दीन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान  बहुविध प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ सूर्य प्रकाश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सनावल में किया गया। शिविर में जिले भर से सैकड़ों बच्चे भाग लेकर विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शिविर में बच्चों को कला, संगीत एवं कौशल आधारित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ओडिसी नृत्य, वंदे मातरम समूहगान, गायन, तबला एवं हारमोनियम वादन के साथ राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण भी शामिल है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ओडिसी नृत्य, तबला वादन एवं वंदे मातरम गान का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और बच्चों के बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में ओडिशा से आए प्रशिक्षक श्रद्धांजलि नायक, सुनिमा प्रधान, स्वास्तिक प्रधान एवं देवकी मल्लिक द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं राइफल शूटिंग प्रशिक्षण झारखंड के प्रशिक्षक एस.पी. यादव एवं धीरज कुमार सिंह द्वारा दिया जा रहा है, जो प्रतिभागियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दीन हीन सेवा समिति के संस्थापक मनीष सिंह ने बताया कि यह शिविर अब प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडे का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला इकाई संरक्षक बलवंत सिंह एवं प्रांतीय संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्कृति के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।</description>
साड़ी घोटाला: महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री राजवाड़े का पुतला, जांच की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 अप्रैल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में महिला कांग्रेस सरगुजा ने सोमवार को घड़ी चौक पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर जांच की मांग की। यह कार्यक्रम प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में लगभग 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीदी में गुणवत्ताहीन साडिय़ों की आपूर्ति की गई।
आरोप है कि 5.5 से 6.3 मीटर की जगह करीब 5 मीटर लंबाई की साडिय़ां दी गईं तथा बाजार में 200 से 250 रुपये में मिलने वाली साडिय़ों की कीमत 500 रुपये दर्शाकर आपूर्ति की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा सोनी एवं ग्रामीण अध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, हीरो बड़ा, मालती सिंह, प्रीति सिंह, सरला राय, संगीता मिंज, चित्रा मिश्रा, रूबी जैन, मोमिना, अनुराधा सिंह, अंजू, ममता सिंह, एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा, रश्मी सोनी, रंजू सिंह, एलिना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।</description>
मैनपाट में हाथी दल, बस्तियों में घुसकर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, ग्रामीण दहशत में
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,13 अप्रैल। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में 14 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। हाथियों का झुंड रात के समय टाइगर प्वाइंट के आसपास की बस्तियों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों को रातभर जागकर अपने घरों व खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के समीप मूसाखोल जंगल में हाथियों का झुंड कई दिनों से मौजूद है। बीती रात यह दल मूसाखोल बस्ती में पहुंच गया और खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने पूरी रात मशक्कत कर हाथियों को बस्ती से दूर रखने की कोशिश की। सुबह होते ही हाथियों का झुंड फिर जंगल की ओर लौट गया।
हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण मूसाखोल, बिजलहवा, कलजीबा, असकरा और कुनिया बस्तियों के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही हाथी जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर बढऩे लगते हैं, जिससे उन्हें रात में खेतों और घरों की निगरानी करनी पड़ रही है।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क कर रही है। वहीं हाथियों का दल मैनपाट-सीतापुर मुख्य मार्ग पर भी कई बार दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों में भी दहशत बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से शाम चार बजे के बाद टाइगर प्वाइंट जाने वाले पर्यटकों को भी रोका जा रहा है।
फिलहाल हाथियों का दल आक्रामक नहीं दिखा है, लेकिन स्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।</description>
ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो से टकराई बाइक, सडक़ पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 अप्रैल। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक सडक़ हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवकों की सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की ट्रक के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी अमित एक्का और अरविंद केरकेट्टा बाइक से बतौली थाना क्षेत्र के बिलासपुर में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बिलासपुर-घोघरा चौक के पास उन्होंने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक के पीछे बैठे अरविंद केरकेट्टा सडक़ पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कार्पियो के चालक ने बाइक को देखकर वाहन की गति कम कर दी थी, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने संबंधित ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।</description>
आज की सरकारी नौकरी:गुजरात में 11,000 भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू; हिमाचल में टीचर की 808 वैकेंसी, UPSC में ऑफिसर की 16 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 भर्ती निकली है जिसके लिए कल से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी और पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती की। साथ ही UPSC में 16 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. गुजरात में 11000 भर्ती, कल से शुरू आवेदन गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11000 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर 15 अप्रैल यानी कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी - 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने टीचर (JBT) के 808 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल से की जाएगी।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : म्युजिक टीचर : संस्कृत टीचर : हिस्ट्री टीचर : हिंदी टीचर : जियोग्राफी टीचर : ड्राइंग टीचर : फिजिकल एजुकेशन टीचर : एज लिमिट : सैलरी : सैलरी 30 हजार रुपए प्रतिमाह (शुरुआती 10 महीने तक) सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती, सैलरी 60 हजार तक पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : पंजाब आंगनवाड़ी एग्जाम सिलेबस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : पंजाब ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक प्रोजेक्ट एसोसिएट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक कंसल्टेंट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. UPSC में 16 पदों पर निकली भर्ती, फीस 25 रुपए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 16 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय किसी भी तरह की सहायता के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 011-24041001 या 011-40303444 पर संपर्क किया जा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट कीपर सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II पशुधन अधिकारी : एज लिमिट : फीस : सैलरी : पद के अनुसार, लेवल - 7 - लेवल - 10 के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स : सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें CRPF में कॉन्स्टेबल की 9175 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; नोएडा इंटरनेशनल एविएशन में 2442 वैकेंसी, NVS में 208 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी CRPF में 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इसके तहत 20 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज में 2442 भर्ती की। साथ ही नवोदय विद्यालय समिति में 208 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
3944 पदों पर लेक्चरर&कोच भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी:RPSC ने चार ग्रुपों में बांटा, जानिए& कब से कब तक होंगी परीक्षाएं
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का डिटेल टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है। 3444 पदों पर होगी सीधी भर्ती, एग्रीकल्चर के 500 पद अलग
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती कुल 3444 पदों के लिए की जा रही है। इसके साथ ही, विभाग ने 500 पदों पर एग्रीकल्चर लेक्चरर की भर्ती के लिए भी अलग से परीक्षा कार्यक्रम तय किया है। सोमवार देर रात जारी इस शेड्यूल के बाद अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगभग डेढ़ महीने का समय मिलेगा। ग्रुप-C कोच और फिजिकल एजुकेशन
ग्रुप-C के तहत विभिन्न कोच पदों (एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल) के लिए एग्जाम होगा। 10 जून को पहला पेपर जनरल स्टडीज का सुबह 10 से 11.30 बजे तक, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। ग्रुप-D फिजिकल एजुकेशन
ग्रुप-D का एग्जाम 11 जून को होगा। पहला पेपर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा पेपर देपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक फिजिकल एजुकेशन में जनरल स्टडीज सब्जेक्ट्स का होगा RPSC की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर (प्राध्यापक) एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 का विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को निकाला गया था। इसमें 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती होनी है। बाद में पॉलिटिकल साइंस (क्रम संख्या 08) के पदों में 219 पद बढ़ाए गए थे। इसी प्रकार 28 अगस्त 2025 को आयोग ने 500 पदों पर एग्रीचकल्चर लेक्चरर की भर्ती निकाली थी। ऐसे में ये भर्ती 3944 पदों की हो गई। …………. यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान को मिलेंगे 1096 नए अधिकारी, जानिए- कब आएगा RAS-2024 का फाइनल रिजल्ट, कहां तक पहुंची RPSC की तैयारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा 'RAS-2024' का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 17 अप्रैल को इंटरव्यू का आखिरी दौर है और आयोग की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम या फिर अगले दिन 18 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)</description>
सुसान कॉयल ऑस्‍ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख बनेंगी:नई दिल्‍ली में शुरू हुई तीनों भारतीय सेनाओं की कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस; 14 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 नई दिल्ली में शुरू हुई 14 अप्रैल को इंडियन नेवी नई दिल्ली के नौसेना भवन में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के पहले एडिशन की मेजबानी करेगी। ये 17 अप्रैल तक चलेगा। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में 'सांसद खेल महाकुंभ' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला प्रमुख सेना संभालेंगी 13 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से ये जिम्मेदारी संभालेंगी। 
4. अमेरिका ने स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज मूर्ति लगाई 11 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका के सिएटल शहर के वेस्टलेक स्क्वायर पार्क में स्वामी विवेकानन्द की लाइफ साइज (विशाल) मूर्ति लगाई गई। 5. रेलवे ने 1.53 लाख करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी 12 अप्रैल को इंडियन रेलवे ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान को बढ़ाने की मंजूरी दी। इसमें 1.53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगा। आज का इतिहास</description>
20 हजार सैलरी की डिमांड पर अड़े कर्मचारी, फैक्ट्रियों में काम बंद, पुलिस पर पत्थरबाजी
        <description> नोएडा     नोएडा में मंगलवार को भी प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को...</description>
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
        <description>रायपुर : नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा...</description>
साढ़े 33 लाख का गांजा और वाहन जब्त, आरोपी फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 12 अप्रैल। कांकेर जिले की नरहरपुर पुलिस ने साढ़े 33 लाख से अधिक का गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक ओडी 10 जे 3344 में गांजा भरकर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की, लेकिन ग्राम डिब्बीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी वाहन छोडक़र फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 3 बोरियों में 13 पैकेट से कुल 67.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 33.69 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ-साथ क्रेटा वाहन (लगभग 10 लाख) और अतिरिक्त नंबर प्लेट भी जब्त की। इस प्रकार कुल जब्त सामग्री की कीमत 43.69 लाख आंकी गई है। इस मामले में थाना नरहरपुर में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।</description>
जिला महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
        <description>जगदलपुर, 12 अप्रैल। जिला महिला कांग्रेस ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर/ग्रामीण की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की साडिय़ों में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।</description>
आसना की परदेसिन माता गुड़ी में जतरा सेवा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 12 अप्रैल। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आदिम परंपराओं की जीवंत झलक शनिवार को ग्राम आसना में देखने को मिली। यहाँ स्थित ऐतिहासिक परदेसिन माता गुड़ी में पारंपरिक जतरा सेवा पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम नजर आया। इस महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान को भविष्य के लिए सहेजने के उद्देश्य से बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) की टीम ने विशेष भ्रमण किया और संपूर्ण आयोजन का विस्तृत दस्तावेजीकरण किया।
इस आयोजन की भव्यता पारंपरिक वाद्य यंत्रों की उन गूँजती धुनों से और बढ़ गई, जिन्हें बजाने के लिए विशेष तौर पर दूर-दराज के कुशल वादकों को बुलाया गया था। ग्राम माड़पाल से आए मोहरिया खैरू और उनके साथ उपनपाल से आए नगाड़ा व तुड़बुड़ी वादकों ने अपनी कला से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
दशकों से इन परंपराओं को निभा रहे मोहरिया खैरू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन आयोजनों में संगीत का महत्व केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देवी-देवताओं के आह्वान का एक माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देवी की सवारी आती है, तब अलग-अलग देवताओं के लिए विशिष्ट धुनें बजाई जाती हैं, जिन्हें सुनकर देवी स्वरूप धारण करने वाले श्रद्धालु नृत्य करते हैं।
धार्मिक विधानों के क्रम में जतरा सेवा के दौरान दुवार मुण्डेया देवता, परदेसिन माता और अन्य स्थानीय देवी-देवताओं को प्रसन्न करने हेतु बलि पूजा का भी प्रावधान संपन्न किया गया। इस दौरान वातावरण तब और भी प्रभावमयी हो उठा जब वादकों ने विभिन्न देवताओं को समर्पित विशिष्ट धुनें छेड़ीं। बादल संस्था के प्रशासक आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में पहुँची टीम ने इन दुर्लभ वाद्य धुनों, पूजा पद्धतियों और पारंपरिक नृत्यों को फोटो व वीडियो के माध्यम से संकलित किया, ताकि बस्तर की इस अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम आसना के सिरहा और पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन न केवल स्थानीय लोगों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि बादल संस्था के प्रयासों से यह ऐतिहासिक पल अब आने वाली पीढिय़ों के लिए एक दस्तावेज के रूप में भी सुरक्षित हो गया है।</description>
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अप्रैल। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 7 अप्रैल को चावल उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पंजीकृत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
चावल उत्सव के दौरान उचित मूल्य की दुकानों में पंजीकृत राशन कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में चावल, नमक एवं अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही हितग्राहियों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी प्राथमिकता से पूर्ण कराई जा रही है, ताकि भविष्य में उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
जिला खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 422 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 1,58,629 राशन कार्डधारी पंजीकृत हैं। इन सभी के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है और वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने, वितरण व्यवस्था की निगरानी करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला प्रशासन द्वारा चावल उत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।</description>
‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम में 4 स्मार्ट माताएं सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 12 अप्रैल। कोंडागांव जिले के मुरारीपारा बड़ेबेंदरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा में विशेष योगदान देने वाली 4 माताओं को स्मार्ट माता के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य फागेश्वरी कश्यप उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्मार्ट माता सरस्वती नाग ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्रधानाध्यापक पवन कुमार साहू ने बताया कि अंगना म शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से माताओं को सीधे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया से जोड़ा जाता है। कार्यक्रम प्रभारी संतोषी पटेल ने बताया कि बच्चों को भाषा और गणित की बुनियादी समझ खेल, गतिविधियों और कहानियों के माध्यम से सिखाई जाती है, जिससे पढ़ाई रोचक बनती है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार माताओं फागेश्वरी कश्यप, कमला नेताम, जुगदई नेताम, कमलेश्वरी गवार को मुकुट, बैज, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बालिका शिक्षा प्रभारी इशिता भंडारी ने कहा कि यह कार्यक्रम माताओं को सशक्त बनाता है, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग कर सकें और उनकी बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता मजबूत हो।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।</description>
मैं पहले से बाउंसर करने की योजना नहीं बनाता, लेकिन बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहना चाहता हूं: क्रुणाल
        <description>मुंबई, 13 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह बाउंसर करने के लिए पहले से योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने और उन पर हावी होने के लिए अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं।
क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 240 रन बनाए जिससे जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना पाई।
क्रुणाल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा मैंने कभी अलग-अलग और नई चीजें आजमाने से परहेज नहीं किया है क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के लागू होने से पहले नंबर छह या सात पर ऑलराउंडर होते थे और बल्लेबाजी का तरीका काफी अलग था। लेकिन अब नंबर आठ पर भी विशुद्ध बल्लेबाज आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, अगर कौशल की बात करें तो मुकुल (चौधरी) और वैभव (सूर्यवंशी) जैसे युवा खिलाड़ी पहली ही गेंद से लगातार अच्छे शॉट लगा रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर मैं कौशल और मानसिक रूप से भी उनसे एक कदम आगे रहना चाहता हूं।
क्रुणाल ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं अच्छी तरह से इसे अंजाम दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इस प्रारूप में उंगलियों के स्पिनरों का महत्व बना रहेगा और वे इससे कुछ सीख लेकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। क्योंकि सपाट पिचों और आठ बल्लेबाजों की मौजूदगी में उंगलियों स्पिनरों के लिए टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।
क्रुणाल ने कहा कि वह अपनी शॉर्ट पिच गेंद को लेकर बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करते हैं और इसके लिए खास योजना भी नहीं बनाते हैं।
उन्होंने कहा, मैं अपने मन की बात सुनता हूं। मैं पहले से यह योजना नहीं बनाता कि मुझे चौथी, पांचवीं या छठी गेंद बाउंसर करनी है। कई बार ऐसा होता है कि मैं लगातार दो बाउंसर फेंकता हूं और अचानक पहली और छठी गेंद भी बाउंसर कर देता हूं।
क्रुणाल ने कहा, लोग अक्सर मेरी बाउंसर और उन गेंदों के बारे में बहुत बातें करते हैं जो देखने में काफी अलग लगती हैं। लेकिन मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी की बुनियादी बातों पर काम किया है।
विराट कोहली टखने में दर्द के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे लेकिन क्रुणाल ने कहा कि वह ठीक हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, मैंने अभी तक फिजियोथेरेपिस्ट से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे। मुझे लगता है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
इस बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने स्वीकार किया कि लगातार तीसरी हार के बाद उनकी टीम को रणनीति पर नए सिरे से विचार करना होगा।
रदरफोर्ड ने कहा, हम हमेशा पिछली हार से सीखते हैं। हमें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी और छोटी-छोटी कमियों को दूर करने की कोशिश करनी होगी। हमारी टीम अच्छी है। तीन हार से हम खराब टीम नहीं बन जाते।
उन्होंने कहा, यह लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और ऐसे टूर्नामेंट में शुरुआत कैसी होती है यह मायने नहीं रखता, बल्कि लय कैसे बनती है यह मायने रखता है। मुझे लगता है कि आगे चलकर यही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा।(भाषा)</description>
लता दीदी के सेक्रेटरी से भागकर शादी की, तलाक लिया:खुद अंग्रेजी गानों, फिल्‍मों की शौकीन थीं आशा भोसले; जानें प्रोफाइल
        <description>बॉलिवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 1960-70 के दशक की इंडियन पॉप और कैबरे आर्टिस्ट कही जाने वाली आशा ने 8 दशक के करियर में 12,000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं।  
भारतीय संगीत जगत में अगर किसी आवाज ने हर दौर, हर जॉनर और हर इमोशन को जिया है, तो वो हैं आशा भोसले। उन्होंने म्यूजिक इंटस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी है। कैबरे से गजल तक, डिस्को से क्लासिकल तक, ऐसा कुछ नहीं जो उनसे अनछुआ रह गया हो। उनके सबसे पॉपुलर गानों में 'उड़े जब-जब जुल्फें तेरी', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा', 'चुरा लिया है तुमने', 'दिल चीज क्या है' और 'इन आंखों की मस्ती' शामिल है। 
 बॉलिवुड प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का जन्म म्यूजिक और थिएटर में अपनी पैठ जमा चुके परिवार में हुआ। पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी स्टेज एक्टर और हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर थे। मां गृहिणी और परिवार में और 4 भाई-बहन थे। सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर थीं। 
सिंगर्स को मिमिक कर गाना सीखा आशा 9 साल की थी जब तंग हाल में पिता का देहांत हो गया। गुजर-बसर करने के लिए परिवार पहले पुणे से कोल्हापुर फिर मुंबई आ गया। तब घर की जिम्मेदारियां उठाने के लिए सिर्फ 13 साल की उम्र में बड़ी बहन लता मंगेशकर ने फिल्मों में गाना शुरू कर दिया। जल्द आशा भी उनके साथ हो लीं। गाने की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं हुई थी, पर पिता से मिली विरासत ने उन्हें हमेशा क्लासिकल म्यूजिक के करीब रखा था। 
बचपन में अक्सर गानें सुनकर खुद की आवाज में उसे गाने की कोशिश करतीं। सिंगर्स को मिमिक कर उन्हें कॉपी करतीं। इसकी वजह से उनकी आवाज में वो लचीलापन आया जिसकी बदौलत उन्होंने गजल, पॉप, कैबरे, भजन से लेकर फोक तक, लगभग हर जॉनर में गाया है। 
 वेस्टर्न म्यूजिक और इंग्लिश फिल्मों की दीवानी थीं इंडिन क्लासिकल म्यूजिक के अलावा उन पर वेस्टर्न जैज और लैटिन अमेरिन म्यूजिक का भी खासा प्रभाव रहा। आशा 9 साल की उम्र से 'गॉन विद द विंड' और 'फॉर हुम द बेल टोल्स' जैसी इंग्लिश फिल्मों की दीवानी थीं। उन्हें फ्रेड एस्टेयर की सारी फिल्में पसंद थी।  उन्हें खासकर पुर्तगाली-ब्राजीलियन एक्ट्रेस और सांबा सिंगर कारमेन मिरांडा की सल्ट्री वॉइय बहुत पसंद थी। वो अक्सर घर में दुपट्टा ओढ़कर 'Mama yo quiero' गाते हुए कारमेन मिरांडा की तरह डांस किया करतीं। ये सब देख उनकी मां को लगता कि ये लड़की पागल है। 1986 में आई डॉक्यूमेंट्री 'आशा' में उन्होंने ये सब बताया था। 
10 साल में सिंगिंग डेब्यू किया आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में मराठी फिल्मों में गाकर अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। 1943 में आई फिल्म 'माझा बल' में गीत गाकर सिंगिंग डेब्यू किया। फिर 1949 में आई जगदीश सेठी की फिल्म 'रात की रानी' में उन्हें पहला सोलो हिंदी सॉन्ग मिला। 
इसी साल ‘महल’ फिल्म के गीत के सक्सेस ने लता को रातों-रात स्टार बना दिया। ऐसे में आशा के लिए मुश्किलें बढ़ीं जब हर गीत के लिए प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद लता मंगेशकर हो गईं। लता नहीं तो गीता दत्त या शमशाद बेगम उनकी दूसरी पसंद होती। ऐसे में आशा का नाम उस लिस्ट में दूर तक नहीं आता। 
आशा को बी-ग्रेड या कम बजट फिल्मों में ही गाने मिलते। वे भी जो मिला वो करती गईं। फिर 1957 में फिल्म आई 'नया दौर'। उसमें उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गीत 'उड़े जब-जब जुल्फें तेरी' से वो हर घर में जानी जाने लगीं। 
 अपनी उम्र से दोगुने उम्र के गणपतराव से भागकर शादी की 1949 में 16 साल की उम्र में आशा ने 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ घर से भागकर, परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। गणपतराव भोसले लता मंगशकर के सेक्रेटरी थे। इससे नाराज आशा के परिवार ने उनसे बातचीत बंद कर दी।  
इससे दोनों बहनों के बीच भी दरार आ गई। एक-दूसरे के साथ साए की तरह रहने वाली बहनों के बीच ऐसी दरार आई कि भरने में सालों लगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके रिश्ते बहुत कड़वे हो गए थे और सालों तक बातचीत तक बंद रही। लता को लगता था कि वो इंसान आशा के लिए सही नहीं है। 
ससुराल वालों को गायक बहू पसंद नहीं थी लता की ये सोच सही साबित हुई। गणपतराव से आशा की शादी किसी भयावह सपने से कम नहीं थी। उन्होंने कई बार इंटरव्यूज में बताया कि उनका ससुराल बहुत ऑर्थोडॉक्स था जिन्हें एक गायक बहू पसंद नहीं थी। पति अक्सर पीटा करता था और शक करता था। इस शादी में आशा का दम घुटने लगा। एक ओर निजी जिंदगी तबाह हो रही थी तो दूसरी ओर पेशेवर जिंदगी भी बेहद उतार-चढ़ाव और मुश्किलों से गुजर रही थी। 
आखिरकार, 1960 में आशा ने पति गणपतराव को तलाक दिया और अपने बच्चों को अपने साथ ले गईं। हालांकि, उन्होंने गणपतराव भोसले को अपनी जिंदगी से तो निकाल दिया लेकिन अपना सरनेम नहीं बदला। ऐसा इसलिए कि वो तब तक हर भारतीय घर में इसी नाम से पहचान बना चुकी थीं।
 लता हिरोइन तो आशा वैम्प की आवाज बनीं लिजेंड्री म्युजिकल डुओ कल्याणजी-आनंदजी ने 2013 के एक इंटरव्यू में बताया था कि लता को शुरुआती करियर में ऐसे गाने मिलते जो सच्ची और अच्छी भारतीय औरत पर फिल्माए गए हों। वहीं आशा को बचे-खुचे या फिर वैम्प (फिमेल विलेन) के और कैबरे सिंगर के ही गाने मिलते। ऐसे गाने जो सेंसुअस और सल्ट्री हो।  
इसके साथ ही एक ओर एक गाना गाने के लिए लता को उस समय में करीब 500 रुपए मिलते वहीं आशा को 100 रुपए मिलते। लता के पास इतना काम आता कि उसमें से उन्हें चुनना पड़ता लेकिन आशा को बमुश्किल जो मिलता वही गाना पड़ता। 
बहन से आगे निकलना चाहती थीं  ऐसे में आशा के मन में लता से प्रतिस्पर्धा की भावना जागी। आशा ने ठान लिया कि वे खुद को साबित करके रहेंगी। वो आगे बढ़ने के लिए बेताब थीं कि तभी O.P. नैयर से आशा की मुलाकात हुई। O.P. नैयर ने उन्हें सिंगिंग करियर का बड़ा ब्रेक दिया। 
आशा को 1953 में बिमल रॉय की फिल्म परिणीता, राज कपूर की बूट पॉलिश और S.D. बर्मन की पेइंग गेस्ट के गानों से थोड़ा फेम मिला था। फिर 1957 में आई B.R. चोपड़ा </description>
किसानों के लिए मिट्टी की जांच का एप लॉन्‍च:बैटमैन फिल्‍म एक्‍टर जॉन नोलन का निधन; 13 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्री गडकरी उन्नत कृषि महोत्सव का समापन करेंगे 13 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन करेंगे। कृषि महोत्सव में एप और प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया सॉइल (मृदा) मोबाइल एप : कृषि महोत्सव में सॉइल (मृदा) मोबाइल एप लॉन्च किया, जिससे सॉइल टेस्टिंग की जा सके। ई- फॉर्म्स प्लेटफॉर्म: कृषि महोत्सव में ई- फॉर्म्स प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया, ताकी इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों तक योजना और बाजार की जानकारी पहुंच सके।
 निधन (DEATH) 2. सिंगर आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया। निधन (DEATH) 3. एक्टर जॉन नोलन का निधन 11 अप्रैल को मशहूर ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर जीता 13 अप्रैल को भारत के आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 मेंस सिंगल में सिल्वर जीता। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. विदेश सचिव विक्रम मिस्री पेरिस और बर्लिन की यात्रा पर 12 अप्रैल को विदेश सचिव विक्रम मिस्री पेरिस और बर्लिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये यात्रा 2 दिन की होगी। 6. नासा का आर्टेमिस II मिशन धरती पर वापस लौटा 11 अप्रैल को नासा का आर्टेमिस II मिशन चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर धरती पर लौटा। ये मिशन 1 अप्रैल को लॉन्च हुआ था। आज का इतिहास (13 अप्रैल) ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. ISRO ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़े</description>
टिप्स:इंटरव्यू में पहले 30 सेकेंड सबसे जरूरी, शुरुआत‎ मजबूत हो; गलत बॉडी लैंग्वेज के कारण 65% उम्मीदवार हो जाते हैं रिजेक्ट‎
        <description>एआई के दौर में किसी भी नौकरी‎ के लिए परफेक्ट रेज्यूमे बनाना‎ आसान हो गया है, लेकिन ‎इंटरव्यू क्रैक करना अब भी‎ असली परीक्षा है। Market.biz‎ के आंकड़े बताते हैं कि 65% ‎इंटरव्यूअर्स उन उम्मीदवारों को‎ तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं होती।  वहीं 33% रिक्रूटर्स इंटरव्यू के‎ पहले 90 सेकेंड में ही फैसला‎ कर लेते हैं। हार्वर्ड की रिसर्च भी कहती है कि पहले 30 सेकेंड में‎ ही आपकी छवि बन जाती है। ‎ऐसे में जानते हैं इंटरव्यू क्रैक ‎करने की जरूरी टिप्स।‎ इंटरव्यू क्रैक करने के 4 गोल्डन रूल‎ 1. 30 सेकेंड रूल अपनाएं‎ इंटरव्यू में शुरू के 30 सेकेंड सबसे ‎जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआत मजबूत‎ होना जरूरी है... आत्मविश्वास भरा ‎परिचय दें, बॉडी लैंग्वेज संतुलित रखें‎ और अपने जवाब स्पष्ट व सीधे रखें।‎ 2. कंपनी की जानकारी रखें‎ कंपनी का काम और उसका कल्चर‎ समझना चाहिए, जिस रोल के लिए जा‎ रहे हैं उसकी जरूरतों को जानना चाहिए‎ और इंडस्ट्री में क्या ट्रेंड चल रहा है इस ‎पर भी जानकारी होनी चाहिए।‎ 3. डेटा नहीं, ‘कहानी’ सुनाएं‎ डेटा से ज्यादा लोग कहानियों से जुड़ते‎ हैं, इसलिए इंटरव्यू में अपने अनुभव को ‎कहानी की तरह पेश करें... पहले से 2-3‎ मजबूत उदाहरण तैयार रखें।‎ 4. इंटरव्यू को सामान्य ‎बातचीत जैसा बनाएं‎ इंटरव्यू को एकतरफा सवाल-‎जवाब के बजाय एक सामान्य‎ बातचीत की तरह लें। इंटरव्यूअर ‎की बात ध्यान से सुनें और ‎बीच-बीच में उनसे जुड़े सवाल‎ भी पूछें, जैसे टीम कैसे काम‎ करती है या इस भूमिका में‎ रोजाना क्या जिम्मेदारियां होंगी।‎ इंटरव्यू में पूछ जाने वाले जरूरी सवाल Q. पांच साल बाद आप खुद को कहां देखते हैं?‎ भले यह सवाल पुराना लगे, लेकिन इंटरव्यूअर इससे आपकी सीखने की‎इच्छा और ग्रोथ माइंडसेट समझना चाहता है। इसलिए यह बताएं कि‎आप आगे क्या सीखना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को कैसे बेहतर ‎करेंगे... अगर आपका उत्तर बुलेट पॉइंट्स में होगा तो बेहतर है।‎ Q. सबसे पहला सवाल... अपने बारे में बताएं?‎ यह सवाल आसान लगता है, लेकिन कई लोग यहीं अटक जाते हैं। ‎अक्सर उम्मीदवार पर्सनल लाइफ बताने लगते हैं या बिना स्ट्रक्चर के ‎बात करते हैं। सही तरीका यह है कि जवाब में अपने काम, स्किल और‎ अनुभव पर फोकस रखें, अपनी प्रोफेशनल जर्नी को छोटे और साफ ‎तरीके से बताएं और किसी एक उपलब्धि का उदाहरण जरूर जोड़ें।‎ Q. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?‎ यहां सबसे ज्यादा गलती होती है। " मैं बहुत मेहनती हूं'' या " मैं परफेक्शनिस्ट‎हूं'' जैसे जवाब नकली लगते हैं। बेहतर है कि आप अपनी एक छोटी, असली‎कमजोरी बताएं और साथ में यह भी समझाएं कि उसे सुधारने के लिए क्या‎कर रहे हैं। यानी फोकस सिर्फ कमजोरी पर नहीं होना चाहिए, बल्कि सीखने‎ और सुधारने की सोच पर होना चाहिए।‎</description>
जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सख्त अभियान, 23 मनचले गिरफ्तार
        <description>जयपुर  राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं...</description>
बलूचिस्तान क्षेत्र में तनाव बढ़ा, पाक नेवी पर हमले से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
        <description>इस्लामाबाद  पाकिस्तान की नेवी के एक जहाज पर अरब सागर में हमला हुआ है। इसमें...</description>
जहां कभी गोलियों की गूंज थी, अब विकास की आवाज...
        <description>जनअदालत देख चुके ग्रामीणों से कलेक्टर ने जनचौपाल में की मुलाकात
प्रकाश नाग
केशकाल, 10 अप्रैल (छत्तीसगढ़ संवाददाता)। कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माने जाने वाले जिले के अंतिम छोर पर बसे चुरेगांव और आसपास के क्षेत्र आज तेजी से बदलाव की नई इबारत लिख रहे हैं। जिस इलाके में कभी कदम रखना भी चुनौती माना जाता था, आज वहीं प्रशासन बेखौफ होकर विकास कार्यों को जमीन पर उतार रहा है।
खौफ के साए में जीता था इलाका
चुरेगांव क्षेत्र को पहले किसकोड़ो एरिया कमेटी के नाम से जाना जाता था। यहां नक्सली कमांडर सरिता, कमलेश, जग्गू गोटा, सोनू, रामधर और प्रभाकर जैसे नामों का खौफ लोगों के दिलों में गहराई तक बसा हुआ था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि किसी भी निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही नक्सली वाहन जलाकर विरोध जताते थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दौरे के दौरान भारी सुरक्षा बल की तैनाती अनिवार्य हुआ करती थी।
बिना सुरक्षा बल पहुंच रहा प्रशासन
31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने के बाद इस क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। वर्षों से दहशत में जी रहे ग्रामीण अब खुलकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। लोगों के चेहरों पर अब डर नहीं, बल्कि विश्वास और उम्मीद साफ झलक रही है। सबसे बड़ा बदलाव प्रशासनिक पहुंच में देखने को मिला है। अब कोंडागांव जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बिना सुरक्षा बल के ही अंदुरी, चिंगनार, चुरेगांव, तुमड़ीवाल और कुदुर जैसे सुदूर गांवों तक पहुंच रही हैं। यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ प्रशासन की सक्रियता और आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।
अब योजनाएं जमीन पर
पहले जहां सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती थीं, अब वे सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं। प्रशासन गांवों में शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दे रहा है और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। चुरेगांव और आसपास के क्षेत्रों में अब सडक़, बिजली, पानी, राशन और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन-प्रशासन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाएं शुरू हो रही हैं, जो इस सुदूर इलाके को मुख्यधारा से जोडऩे में अहम भूमिका निभा रही हैं।
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य- कलेक्टर
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप बस्तर में नक्सलवाद अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो गांव अब तक विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए थे, उन्हें तेजी से जोड़ा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि सुदूर क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके गांव में ही समाधान मिले, ताकि उन्हें 40-50 किलोमीटर दूर मुख्यालय तक न जाना पड़े। वही शासन की हर एक योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है इसलिए अंतिम छोर में शिविर लग रहे हैं ।
शिविर ग्रामीणों के लिए लाभदायक- जिपं सदस्य कपिल
जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग ने कहा कि सुदूर इलाकों में लगाए जा रहे प्रशासनिक शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा घंटों तक ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याएं सुनना एक सकारात्मक पहल है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।
डर से विकास तक नई कहानी लिख रहा चुरेगांव
जो क्षेत्र कभी भय और असुरक्षा का प्रतीक था, आज वही क्षेत्र विकास और विश्वास की नई मिसाल बन चुका है। नक्सल मुक्त होने के बाद चुरेगांव जैसे इलाकों में प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से एक नई कहानी लिखी जा रही है एक ऐसी कहानी, जिसमें डर नहीं, बल्कि विकास की जीत हो रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग, जनपद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माला, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा , एसडीओ फारेस्ट सुषमा मंडावी समेत स्थानीय सरपंच, जनपद सदस्य वार्ड पंच समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे ।</description>
गांव चलो अभियान: पूर्व मंत्री गागड़ा का सघन जनसंपर्क
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंवाद और विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने उसूर मंडल के दूरस्थ ग्राम पंचायत गलगम, नंबी, गुंजेपरती सहित भीमाराम एवं पुजारी कांकेर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।
अपने प्रवास के दौरान महेश गागड़ा ने ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। पूर्वमंत्री
गागड़ा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को साल भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।
उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर और सतत जनसंवाद ही सुशासन की आधारशिला है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर तक विकास पहुंचाकर एक समृद्ध और विकसित बस्तर का निर्माण करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, तीरथ जुमार, हरिहर साहनी, जागर लक्ष्यमैया, शंकरैया मडवी, पूर्णिमा तेलम सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है, जिससे बस्तर में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।</description>
ओवरटेक करने पर करता था पत्थर से हमला, बाइक सवार की मौत, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 अप्रैल। जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अपने अजीब सनकी शौक के चलते पत्थरबाजी करने वाले एक युवक ने बाइक सवार की जान ले ली। माकड़ी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गम्हरी निवासी मेहन्दु मरकाम अपने साले और साले की पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बालोंड से भतवा लौट रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे बागबेड़ा और खुड़ी गांव के बीच अज्ञात बाइक सवार ने उन पर ईंट से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में मेहन्दु मरकाम के सीने में गंभीर चोट आई और इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माकड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही धनीराम मंडावी खुड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब कोई बाइक सवार उसे ओवरटेक करता था, तो वह आवेश में आ जाता था और पत्थर या ईंट से हमला कर देता था। इस तरह की वारदात को वह अपना शौक बताता है और पहले भी कई लोगों को निशाना बना चुका है। इसी सनक में उसने इस बार भी हमला किया, जिससे मेहन्दु मरकाम की जान चली गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।</description>
बस्तर के विस्थापितों की घर वापसी से लेकर स्थानीय भर्ती तक, सर्व आदिवासी समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 10 अप्रैल। सर्व आदिवासी समाज ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सलवा जुडूम के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों की ससम्मान घर वापसी, स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफटी के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, बस्तर-सरगुजा में स्थानीय भर्ती व्यवस्था बहाल करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं।
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि दक्षिण बस्तर के हजारों आदिवासी परिवार सलवा जुडूम और आंतरिक संघर्ष के दौरान अपना घर छोडक़र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बस गए थे। वर्तमान में ये परिवार मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं और अपने पैतृक गांव लौटना चाहते हैं। सर्व आदिवासी समाज ने इन परिवारों का सर्वे कर सुरक्षित घर वापसी, पुनर्वास, भूमि आवंटन तथा वन अधिकार पत्र प्रदान करने की मांग की है।
संगठन ने स्वास्थ्य विभाग में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से कार्यरत संविदा कर्मियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि बस्तर जैसे दुर्गम क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित कई कर्मचारी वर्षों से कम मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं, जो च्च्समान कार्य-समान वेतनज्ज् के सिद्धांत के विपरीत है। सर्व आदिवासी समाज ने संविदा भर्ती समाप्त कर नियमित नियुक्ति करने तथा वर्तमान कर्मियों का अनुभव के आधार पर नियमितीकरण करने की मांग की है।
इसके साथ ही बस्तर एवं सरगुजा संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय निवासियों की शत-प्रतिशत भर्ती व्यवस्था पुन: लागू करने की मांग भी की गई। ज्ञापन में कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय भाषा, संस्कृति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
संगठन ने नक्सलवाद मुक्त बस्तर की घोषणा के बाद जेलों में बंद विचाराधीन आदिवासियों के मामलों की विधिक समीक्षा कर निर्दोषों की रिहाई हेतु विशेष नीति बनाने की मांग भी रखी। इसके लिए उच्चस्तरीय च्च्बस्तर शांति समीक्षा समितिज्ज् गठन, विधिक सहायता और पुनर्स्थापन योजना लागू करने का सुझाव दिया गया है।
इसके अलावा बस्तर में चार दशकों से रहे नक्सलवाद के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक कारणों का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। संगठन ने कहा कि स्थाई शांति के लिए समस्या की जड़ों का वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक है।
सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
ज्ञापन तहसीलदार बीजापुर पंचराम सलामे को सौंपा गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख मौजूद थे।</description>
बस्तर की पंचायतों को 1 करोड़ रु. और विशेष पैकेज दिया जाए&कांग्रेस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 10 अप्रैल। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार से बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नक्सल मुक्त गांवों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद अब तक किसी पंचायत को राशि नहीं मिली है।
पत्रकारवार्ता में सुशील मौर्य ने कहा कि यदि सरकार बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित कर चुकी है, तो अपनी घोषणा के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों को तत्काल 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जानी चाहिए। यह राशि बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में भी जारी की जाए।
उन्होंने डबल इंजन सरकार से बस्तर के समग्र विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में रोजगार, आधारभूत संरचना और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में स्थापित करने की भी मांग उठाई गई। उनका कहना है कि जब खनिज संपदा बस्तर से निकलती है, तो मुख्यालय भी यहीं होना चाहिए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि बस्तर की खनिज संपदा और औद्योगिक परियोजनाओं को निजी कंपनियों को सौंपा जा सकता है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन देने की मांग की कि स्थानीय हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन के निर्माण में देरी को लेकर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में शुरू हुई यह परियोजना अब तक पूरी नहीं हो पाई है, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।</description>
विश्वनाथ को स्वर्ण, भारत ने एशियाई मुक्केबाजी अभियान का समापन पांच स्वर्ण पदक के साथ किया
        <description>उलानबटोर (मंगोलिया), 10 अप्रैल। भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने यादगार अभियान का समापन पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश के स्वर्ण पदक के साथ किया।
विश्वनाथ ने फाइनल में दबदबा बनाते हुए जापान के दाइची इवाई को 5-0 से शिकस्त दी।
सचिन (60 किलोग्राम) ने कड़े मुकाबले में रजत पदक जीतकर पदकों की संख्या में इजाफा किया जिससे पुरुषों की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।
भारत पदक तालिका में पांच स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रह। कजाकिस्तान ने भारत से एक स्वर्ण पदक ज्यादा जीता और तालिका में शीर्ष पर रहा। हालांकि कुल मिलाकर सबसे अधिक (16) पदक भारत ने ही जीते।
इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा जिसमें उन्होंने 10 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इन 10 पदकों में चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे जो महाद्वीपीय स्तर पर उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।
राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्वनाथ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जो मुक्केबाजी की दुनिया में उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। विश्वनाथ ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है।
उलानबटोर में उनका अभियान विशेष रूप से प्रभावशाली रहा जिसमें फाइनल तक पहुंचने के क्रम में उन्होंने दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज को हराकर उलटफेर किया।
टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, भारतीय मुक्केबाजी और हमारी महिला मुक्केबाजों के लिए यह एक असाधारण अभियान रहा है। हमारी महिलाओं ने चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हमारी पुरुष टीम का प्रदर्शन भी एक बार फिर प्रभावशाली रहा, विशेष रूप से युवा विश्वनाथ का जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उनका प्रदर्शन हमारी पाइपलाइन (भविष्य के खिलाड़ियों की तैयारी) की मजबूती को दर्शाता है। 
उन्होंने कहा, खास बात यह है कि हमारे यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। पिछली विश्व चैंपियनशिप के बाद टीम में कई बदलाव होने के बावजूद इस टीम ने जबरदस्त जुझारूपन और क्षमता का प्रदर्शन किया है और महाद्वीप के कुछ बेहतरीन मुक्केबाजों को हराकर खिताब अपने नाम किए हैं। 
सिंह ने कहा, हम उभरती हुई प्रतिभाओं की एक नई लहर और कई पदक दावेदारों को बड़े मंच पर आगे आते देख रहे हैं। 
महिला टीम के लिए मीनाक्षी हुड्डा (48 किलोग्राम), प्रीति पंवार (54 किलोग्राम), प्रिया घंघास (60 किलोग्राम) और अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि जैस्मीन लंबोरिया (57 किलोग्राम) और अल्फिया पठान (80 किलोग्राम से अधिक) ने रजत पदक हासिल किए। इनके अलावा चार मुक्केबाजों ने कांस्य पदक भी जीते।(भाषा)</description>
हॉकी इंडिया का बड़ा निर्णय, टिम व्हाइट को जूनियर महिला टीम का कोच बनाया
        <description>नई दिल्ली, 10 अप्रैल । हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को टिम व्हाइट को जूनियर महिला टीम का कोच बनाने की घोषणा की। ऑस्ट्रेलियाई हाई-परफॉर्मेंस कोच व्हाइट ने हाल ही में जनवरी में हॉकी इंडिया लीग में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के हेड कोच के तौर पर काम किया था। वह भारत महिला हॉकी की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा, हम टिम व्हाइट को टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं। बेल्जियम और ऑस्ट्रेलियाई जूनियर कार्यक्रम के साथ उनका पुराना रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है, खासकर जूनियर विश्व कप में टीमों को पोडियम फिनिश तक ले जाने में उनकी सफलता। हमारा मानना ​​है कि हाई-परफॉर्मेंस कोचिंग और एथलीट विकास में उनका बहुत बड़ा अनुभव हमारी जूनियर महिलाओं को सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी की चुनौतियों के लिए तैयार करने में बहुत जरूरी होगा।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, टिम की नियुक्ति हमारी जूनियर टीमों को विश्व स्तरीय कोचिंग देने के हमारे लक्ष्य से मेल खाती है। जूनियर से सीनियर हॉकी में बदलाव एक अहम दौर है, और हमें विश्वास है कि टिम के निर्देशन में हमारे युवा एथलीट सबसे ऊंचे लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी तकनीकी परिपक्वता हासिल करेंगे। व्हाइट ने अपनी नियुक्ति पर कहा, हाल ही में तमिलनाडु ड्रैगन्स के कोच के तौर पर इंडिया में समय बिताने के बाद, मैं देश के जबरदस्त पैशन और समृद्ध हॉकी संस्कृति से वापस आया। मैंने जूनियर वर्ल्ड कप में इंडिया के खिलाफ कोचिंग करते हुए यहां बहुत सारी युवा प्रतिभाएं देखीं। ऐसे एथलीट्स के साथ फुल-टाइम काम करने का मौका मिलना एक विशेषाधिकार की तरह है। मेरा लक्ष्य तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ियों को तैयार करना है जो गैप को भरने और सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हों। टीम के प्रति अपने विजन के बारे में उन्होंने कहा, मैं गेम को सिंपल रखना चाहता हूं और सामूहिक साथ ही व्यक्तिगत मजबूती पर फोकस करना चाहता हूं।
हमारा लक्ष्य एक ऐसी टीम बनना होगा जो आक्रामक हॉकी को अहमियत दे लेकिन अपने रक्षात्मक खेल में भी अनुशासित रहे। यह जरूरी है कि हम पूरे 60 मिनट तक उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करें। टीम-फर्स्ट की अवधारणा को आगे रखते हुए हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय चुनौती के लिए अच्छी तरह तैयार रहेंगे। व्हाइट की नियुक्ति को भारत में जूनियर हॉकी को आधुनिक तकनीक और अनुशासन को शामिल करने के लिए एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उनके बैकग्राउंड में हॉकी ऑस्ट्रेलिया के लिए नेशनल जूनियर कोच के तौर पर काम करना और यूरोप में हाई-परफॉर्मेंस पाथवे की देखरेख करना शामिल है। व्हाइट के कोचिंग करियर में बेल्जियम में हाल की सफलता और ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछला अनुभव शामिल है। भारत आने से पहले, उन्होंने बेल्जियम अंडर-21 महिला टीम के कोच के तौर पर काम किया, और दिसंबर में 2025 जूनियर वर्ल्ड कप में उन्हें कांस्य पदक दिलाया था। 2021 और 2024 के बीच, वह बेल्जियम की महिला राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ का भी एक अहम हिस्सा थे। इस दौरान टीम ने विश्व रैंकिंग में काफी सुधार किया और 12 वें से 3 पर आ गई। 2024 पेरिस ओलंपिक गेम्स में सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। अपने करियर की शुरुआत में, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए राष्ट्रीय जूनियर कोच के पद पर थे, जहां टीम ने जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। -(आईएएनएस)</description>
JEE मेन्स 2026 सेशन&2 की आंसर की आज होगी रिलीज:20 अप्रैल को मिलेगा रिजल्ट; 11.23 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा
        <description>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 11 अप्रैल को JEE मेन्स 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज करेगा। इससे पहले NTA ने 9 अप्रैल को क्वेश्चन पेपर रिलीज किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है। क्वेश्चन पेपर और प्रोविजनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड: 11 अप्रैल को पेपर 1 के लिए प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट जारी करेगा। इसके जारी होने के बाद तय समय सीमा के भीतर कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। हर एक क्वेश्चन के लिए नॉर्म्स के मुताबिक 200 रुपए की फीस लगेगी। आंसर की को चैलेंज करने की लास्ट डेट फिलहाल नहीं बताई गई है। आंसर की को ऐसे करें चैलेंज: चैलेंज विंडो बंद होने के बाद NTA JEE मेन्स की फाइनल आंसर की रिलीज करेगा। इसके बाद JEE मेन 2026 के रिजल्ट और कट-ऑफ जारी होंगे। रिजल्ट में JEE एडवांस के लिए कट-ऑफ, ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स और स्टेट टॉपर्स जैसी जानकारी भी शामिल होगी। रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है। 2 से 8 अप्रैल के बीच 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए NTA के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, JEE मेन्स 2026 सेशन 2 में लगभग 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। NTA ने 2 से 8 अप्रैल के बीच देश के 304 शहरों और देश के बाहर की 14 शहरों में लगभग 566 एग्जामिनेशन सेंटर पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम हुए थे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… छठी क्लास में इसी सेशन से 3 भाषाएं पढ़ाई जाएंगी:अभी किताबें उपलब्ध नहीं; CBSE ने फिर भी कहा- निर्देश 7 दिन में लागू करें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छठी क्लास में तीसरी भाषा लागू करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 9 अप्रैल को जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों को 7 दिन के अंदर इसे लागू करने का निर्देश दिया है। इसे urgent  mandatory बताते हुए तुरंत पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…</description>
ISRO ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया 10 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। 2. ISRO ने गगनयान इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा किया 9 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गगनयान मिशन निधन (DEATH) 3. पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन 9 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन हो गया। वे 96 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ 10 अप्रैल को भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. 28वीं ASEAN की भारत ने सह-अध्यक्षता की 9 अप्रैल को भारत ने 28वीं आसियान के सीनियर अधिकारियों की बैठक की। 6. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 4 दिन की भूटान यात्रा पर 10 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल 4 दिवसीय भूटान यात्रा पर पहुंचे। यात्रा के दौरान मंत्री ने भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे से मुलाकात की। आज का इतिहास (11 अप्रैल) --------------------- ये खबर भी पढ़ें.. भारत क्‍लाइमेट चेंज कन्‍वेंशन COP 33 की मेजबानी से हटा:इजिप्‍ट के साथ सैन्‍य अभ्‍यास साइक्लोन -IV शुरू; 10 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें</description>
कैश मामले की जांच के बीच जस्टिस यशवंत का इस्‍तीफा:पिता भी हाईकोर्ट जज थे, 33 साल से कानूनी पेशे में; जानें पूरी प्रोफाइल
        <description>कैश कांड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर हुए जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने 9 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। 14 मार्च 2025 को जस्टिस यशवंत के दिल्ली वाले घर में आग लगने पर 500-500 के जले हुए नोटों के बंडल मिले थे। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के घर में जन्मे जस्टिस यशवंत वर्मा का बचपन इलाहाबाद में बीता। कानूनी पेशेवरों का हब माने जाने वाले इलाहाबाद में वे लीगल प्रोफेशनल्स के बीच पले-बढ़े। यशवंत वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स ऑनर्स में बैचलर्स किया। अपने पिता की लिगेसी को आगे बढ़ाते उन्होंने 1992 में एमपी की रीवा यूनिवर्सिटी से LL.B. कर अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।सिविल अफेयर्स में प्रैक्टिस कर करियर की शुरुआत की और 2006 से 2012 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए बतौर स्पेशल काउंसल काम किया। साल 2012 से अगस्त 2013 तक जस्टिस यशवंत वर्मा उत्तर प्रदेश सरकार के लिए चीफ स्टैंडिंग काउंसल रहे। इसके बाद सीनियर एडवोकेट बने। 13 अक्टूबर 2014 को कॉलेजियम सिस्टम के तहत नॉमिनेट हुए और इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में प्रमोट हुए। फिर 1 फरवरी 2016 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के परमानेंट जज बन गए। 11 अक्टूबर 2021 को दिल्ली हाईकोर्ट के जज अपॉइंट हुए। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के लिए जस्टिस चंद्र धरी सिंह के साथ शपथ ली थी।
 घर से जली हुई नकदी मिलने के केस में ट्रांसफर हुए थे मार्च 2024 में दिल्ली के उनके क्रेसेंट बंगले में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसे 500 के बंडलों के जले हुए ढेर मिले थे। मामला पब्लिक में आया तो जस्टिस यशवंत को दिल्ली हाईकोर्ट से ट्रांसफर कर इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया। वहां उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ तो ली, लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। वे 5 जनवरी 2031 को रिटायर होने वाले थे। 9 अप्रैल को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब घर में जली हुई नकदी के आरोपों की संसदीय जांच शुरू होने वाली थी। अब अगर राष्ट्रपति इस इस्तीफे को स्वीकार करती हैं तो जस्टिस वर्मा पर क्रिमिनल इनक्वायरी हो सकती है। उनके कार्यकाल में लिए अहम फैसले 1. 2018 में ऑक्सीजन की कमी से मारे गए बच्चों के आरोपी डॉक्टर को जमानत दी 2018 में जस्टिस वर्मा ने एक अहम फैसले में डॉ. कफील खान को जमानत दे दी। कफील खान मेडिकल नेग्लिजेंस का आरोप में करीब 7 महीने से जेल में था। मामला गोरखपुर हॉस्पिटल का था, जहां एक साल पहले ऑक्सीजन न मिलने से 63 बच्चे और 18 लोग मारे गए थे। 2. 2022 में बंदूक लाइसेंस का नियम 2022 में जस्टिस वर्मा ने कहा कि लाइसेंस वाले व्यक्ति के पास आर्म्स एक्ट 1959 के तहत सिर्फ दो हथियार ही हो सकते हैं। राइफल क्लब या एसोसिएशन के मेंबर होने से ज्यादा की इजाजत नहीं। 3. 2023 में गोल्ड इंपोर्ट वाला फैसला 2023 में जस्टिस वर्मा की अगुवाई वाली बेंच ने फैसला दिया कि कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गोल्ड इंपोर्ट 'प्रतिबंधित' है। उन्होंने कहा कि 'प्रतिबंध' शब्द में रेगुलेटेड या रिस्ट्रिक्टेड सामान भी आता है। 4. सत्यजीत राय की फिल्म ‘नायक’ का कॉपीराइट केस साल 2023 में जस्टिस वर्मा की बेंच ने एक सिंगल जज के फैसले को बरकरार रखते हुए, 1966 की बंगाली फिल्म 'नायक' का मालिकाना हक डायरेक्टर सत्यजीत राय दिया। RDB कंपनी के मालिक आर. डी. बंसल ने हार्पर कॉलिन्स को फिल्म की कहानी को नॉवेल बनाने से रोकने की कोशिश की थी। 5. दिल्ली हाईकोर्ट में टैक्स केस दिल्ली हाईकोर्ट में उनके करीब साढ़े तीन साल के समय में जस्टिस वर्मा ने कई बड़े टैक्स मामले निपटाए। मार्च 2024 में उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की इनकम टैक्स की दोबारा जांच के खिलाफ वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि टैक्स अफसरों के पास ठोस सबूत हैं और करीब 520 करोड़ का टैक्स बच गया था। स्टोरी- सोनाली राय ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… 8 की उम्र में हाथ-पैर खोए, रिश्तेदारों ने कहा-'मार दो':मुंह से पेंटिंग बनाकर वायरल हुईं, अब आर्चरी में चैंपियन; जानें पायल नाग की प्रोफाइल 18 साल की पैरा आर्चर पायल नाग ने पहले ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वे दुनिया की पहली क्वाड्रपल एम्प्युटी आर्चर हैं यानी बिना हाथ और पैर की आर्चर पायल मुंह से पकड़कर धनुष चलाती हैं। मुंह‍ से पेंटिंग के लिए वायरल हुईं पायल अब आर्चरी में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जानते हैं उनके जुनून और जज्बे की पूरी कहानी…</description>
PM मोदी की मंशानुसार प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में विशेष रीजनल मेडिकल हब स्थापित किया जायेगा
        <description>प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुसार मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में विशेष रीजनल...</description>
रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10...</description>
फूलोदेवी और लक्ष्मी विशेष सत्र में 16 को  शपथ लेंगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नव निर्वाचित दोनों सदस्य श्रीमती फूलो देवी नेताम और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा 16 अप्रैल को सदस्यता की शपथ लेंगी। राज्यसभा सचिवालय ने सूचित करते हुए आमंत्रित किया है। बता दें कि उसी दिन महिला आरक्षण को लेकर संसद का विशेष सत्र भी आहूत किया गया है।
राज्यसभा की दोनों ही सीटें आज 9 अप्रैल को रिक्त हो गई हैं। हालांकि दोनों सीटों पर पिछले महीने हुए चुनाव में श्रीमती नेताम और श्रीमती वर्मा अपने अपने दल से निर्विरोध चुन ली गई हैं। फूलो देवी अपनी सीट पर लगातार दूसरी बार चुनी गईं हैं। इस तरह से छत्तीसगढ़ की पांच सीटों में से दो पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा के सांसद हो गए हैं।</description>
प्रदेश में एआई आधारित स्कूल शिक्षा की शुरूआत, दो लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
        <description>सीएम से मिले गूगल इंडिया के प्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन एवं गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने सौजन्य मुलाकात की। संजय जैन ने रायपुर जिला प्रशासन और गूगल के मध्य हुए लेटर ऑफ इंटेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रायपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सक्षम शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। सक्षम शिक्षक अभियान के तहत राज्य में शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल टूल्स और ्रढ्ढ आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रथम चरण के बाद इसे राज्य के सभी जिलों में विस्तार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को ्रढ्ढ प्रमाणन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गूगल फॉर एजुकेशन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जिससे शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त किया जा सके।
कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक चरण में 200 शिक्षकों की सहभागिता से विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें गूगल फॉर एजुकेशन टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, कक्षा शिक्षण में ्रढ्ढ के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीक-सक्षम और नवाचार आधारित बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इससे न केवल शिक्षण पद्धतियों में गुणवत्ता आएगी, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर नए युग के कौशल विकसित होंगे, जो उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सक्षम शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।</description>
प्रदेश के छोटे&बड़े बांधों में 67 फीसदी पानी
        <description>पिछले दो सालों की तुलना में स्थिति बेहतर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल।छत्तीसगढ़ राज्य के 12 वृहद एवं 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में इस वर्ष जल भराव की स्थिति काफी बेहतर है। वर्तमान में राज्य के कुल 46 प्रमुख सिंचाई जलाशयों में औसत रूप से 67.43 प्रतिशत जल भराव है, जो कि वर्ष 2025 मेें इसी अवधि में औसत रूप से 45.23 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 के 42 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। यह स्थिति राज्य में बेहतर वर्षा, सुनियोजित जल प्रबंधन तथा जलाशयों के प्रभावी संचालन का परिणाम है।
राज्य के 12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 68.19 प्रतिशत जल भराव है, जबकि वर्ष 2025 में यह 45.84 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 में 38.62 प्रतिशत था। प्रमुख वृहद जलाशयों में शामिल मनियारी जलाशय में 90.41 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली में 86.85 प्रतिशत, खारंग में 84.99 प्रतिशत, दुधावा में 84.54 प्रतिशत, रविशंकर सागर में 76.72 प्रतिशत, सोंढूर में 70.65 प्रतिशत एवं तांदुला में 66.19 प्रतिशत में जल उपलब्ध है। वहीं मिनीमाता बांगो जलाशय में 63.86 प्रतिशत तथा केलो में अभी 51.83 प्रतिशत जल भराव है। कोडार जलाशय में अपेक्षाकृत कम 35.45 प्रतिशत जल उपलब्ध है।
इसी प्रकार राज्य की 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 63.38 प्रतिशत जल भराव है, जो कि वर्ष 2025 के 44.62 प्रतिशत एवं वर्ष 2024 के 45.38 प्रतिशत से अधिक है। मध्यम जलाशयों में छिरपानी जलाशय मेें 92.23 प्रतिशत, खपरी में 92.98 प्रतिशत, पिपरिया नाला में 89.69 प्रतिशत, गोंडली में 85.53 प्रतिशत, सुतियापाट में 79.82 प्रतिशत, सारोदा में 77.57 प्रतिशत एवं कोसारटेडा में 77.46 प्रतिशत जल भराव अपने उच्च स्तर पर हैं।
प्रदेश में उपलब्ध जल का उपयोग किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से नियंत्रित एवं चरणबद्ध रूप से जल छोड़ा जा रहा है। रविशंकर सागर (गंगरेल) परियोजना से नहरों के माध्यम से धमतरी एवं रायपुर क्षेत्रों में निस्तारी एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा रहा है। दुधावा जलाशय से मुख्य नहरों के जरिए पानी दिया जा रहा है। सोंढूर परियोजना से नहर प्रणाली के माध्यम से जल छोड़ा जा रहा है। कोडार जलाशय से लगभग 6.84 क्यूमेक्स (घन मीटर प्रति सेकण्ड) जल नहरों के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त परालकोट परियोजना से दाएं एवं बाएं तट नहरों के जरिए जल वितरण किया जा रहा है।
मध्यम परियोजनाओं में भी खरखरा, गोंडली, पिपरिया, सारोदा, जुमका, केदार नाला एवं अन्य जलाशयों से आवश्यकता अनुसार नहरों एवं स्लुइस गेट के माध्यम से जल छोड़ा जा रहा है, जिससे रबी फसलों की अंतिम सिंचाई एवं ग्रीष्मकालीन फसलों एवं निस्तारी के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सके। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जल का सदुपयोग तथा सभी सिंचित क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार पानी मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इस वर्ष जलाशयों में बेहतर जल भराव समन्वित प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय में सुधार हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलाशयों के जल स्तर की सतत निगरानी करते हुए जल का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।</description>
खरसावां में पारंपरिक चड़क पूजा का शंखनाद, राजा&राजवाड़ों के समय से जारी परंपरा में 14 अप्रैल तक जुटेंगे श्रद्धालु
        <description> सरायकेला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में पारंपरिक चड़क पूजा की तैयारी कर ली...</description>
कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ 255 सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बैसाखी पर करेंगे पवित्र गुरुधामों के दर्शन
        <description>  कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आज आस्था और उत्साह की एक विशेष तस्वीर सामने आई।...</description>
नशे में ट्रक चलाते सो रहे साथी को रौंदा, मौत, चालक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 6 अप्रैल। नशे की हालत में ट्रक चलाते समय ट्रक के नीचे सो रहे अपने साथी को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा वाहन जब्त कर लिया है।
प्रार्थी दिनेश कुमार ध्रुव खुटगांव की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 15/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक रितिक रोशन मरकाम के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को आरोपी डिगेश्वर उर्फ डिग्गू नुरेटी (25 वर्ष) अपने जन्मदिन के अवसर पर मृतक एवं अन्य साथियों के साथ हेलीपैड के पास शराब का सेवन कर रहा था। इस दौरान मृतक ट्रक के सामने सो गया, जबकि अन्य साथी वहां से चले गए।
आरोपी ने नशे की स्थिति में ट्रक चलाया, जिससे ट्रक के नीचे सो रहे दोस्त का ध्यान ही नहीं था। वह लापरवाहीपूर्वक ट्रक को चलाते आगे बढ़ाया, जिससे ट्रक की चपेट में आने से रितिक रोशन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
थाना दुर्गूकोंदल में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को दियागांव जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना में प्रयुक्त ट्रक (सीजी 04 एलडी 5769) को दुर्गूकोंदल स्थित गोंडवाना भवन के सामने छोड़ दिया था, जिसे बरामद कर जब्त किया गया। प्रकरण में थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।</description>
अंधेरा छंटा, सूरज निकला, कमल खिला& भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
        <description>भाजपा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 6 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुए।
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित पार्टी के मुंबई में हुए अधिवेशन में भाजपा के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज वह नारा साकार रूप मे हम सबके समक्ष है।
श्री देव ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का सफर लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्ज़ी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,राजमाता विजय राजे सिंधिया, कुशा भाऊ ठाकरे और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रबुद्ध नेतृत्व देश में भारतीय जनता पार्टी के रूप मे सकारात्मक राजनैतिक वातावरण के निर्माण मे सफल रहा। एक भारत श्रेष्ठ भारत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और माँ भारती को परम वैभव के लक्ष्य पर पहुँचाने के विचार से प्रेरित हमारा संगठन आज उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अविरल परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील व प्रगतिशील रही है। देश के 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना, भारत का विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं मे शामिल होना, सशक्त मजबूत सेना और भारत का समृद्ध होना इस बात का परिचायक है कि पार्टी के लिए नेशन फस्र्ट, पार्टी सेकंड और सेल्फ लास्ट है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने समस्त कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने, राष्ट्र विकास में निरंतर आगे बढऩे व जनसेवा में सदैव तत्पर रहने कहा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।</description>
ऑनलाइन ठगी, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 6 अप्रैल। मोबाइल फोन पर एपीके ऐप भेजकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी की थी।
थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी बिरेंद्र खलको ग्राम महुआ टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, हाल पता नेहरू नगर नारायणपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक एपीके ऐप आया। ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल फोन हैक हो गया। प्रार्थी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से उनकी पत्नी का बैंक खाता लिंक था, जिसमें फोनपे, गूगल पे और स्टेट बैंक योनो ऐप का उपयोग किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 9 लाख 28 हजार 500 रुपये निकाल लिए।
मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य चौहान निवासी जिला नोएडा, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।</description>
चारामा में अवैध रेत खुदाई, 5 मशीनें और 4 हाईवा जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 6 अप्रैल। कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में रेत खनन को लेकर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मशीनों और वाहनों को जब्त किया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, विभिन्न रेत खदानों में उपयोग की जा रही 5 चेन माउंटेड मशीनों को जब्त कर सील किया गया। इनमें ग्राम माहुद-भिलाई क्षेत्र से 2, तेलगुड़ा से 2 और भिरौद से 1 मशीन शामिल है।
इसके अलावा, बिना अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाईवा ट्रकों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 2 ट्रक ग्राम करिहा क्षेत्र से तथा 2 ट्रक ग्राम अरौद क्षेत्र से जब्त किए गए। सभी ट्रकों को चारामा थाना के सुपुर्द किया गया है।
स्थानीय स्तर पर रेत खनन को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने रेत खदानों में मशीनों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की है।</description>
प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 12 चालकों पर जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 6 अप्रैल। यातायात नियमों का पालन नहीं करने और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ थाना केशकाल पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, कुल 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 7,500 रुपये के हिसाब से कुल 90,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशकाल अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और घाट क्षेत्रों में जाम की स्थिति में ओवरटेक नहीं करने की समझाइश दी गई है।</description>
साइकिल पर काठमांडू से एवरेस्‍ट बेस पहुंचीं यूपी की दिव्‍या:ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाले साइंटिस्‍ट लियोनोव का निधन; 7 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट सस्पेंड की 5 अप्रैल को एयर इंडिया ने नई दिल्ली से तेल अवीव यानी इजराइल रूट पर चलने वाली सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। 2. नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे 5 अप्रैल को नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस नई दिल्ली पहुंचे। वे भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। निधन (DEATH)
3. ब्रह्मोस मिसाइल के साइंटिस्ट अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन 5 अप्रैल को ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया। ब्रह्मोस : मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड का अनावरण हुआ। 5. भारत ने अफगानिस्तान बाढ़, भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता भेजी 5 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान में आई बाढ़ और भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए अफगानिस्तान में राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है। 6. दिव्या सिंह एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंची 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल से पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं। आज का इतिहास 7 अप्रैल ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. ISRO लेह में बना रहा मंगल ग्रह, चंद्रमा जैसा एनवायरनमेंट:परमाणु हथियार दागने वाली INS अरिदमन सबमरीन नौसेना में शामिल; 6 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें</description>
आज की सरकारी नौकरी:एमपी पुलिस में 679 पदों पर भर्ती; ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 वैकेंसी, DDA में कंसल्टेंट की 17 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बैंड की 679 वैकेंसी और DDA में कंसल्टेंट की 17 ओपनिंग्स की। साथ ही NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 380 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंजर बिल्डिंग वर्कर : ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर : केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री या एम्युनिशन, एक्सप्लोसिव्स मेन्यूफैक्चरिंग या हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप के साथ केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : इसे 'चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया' जिला जबलपुर, - पिन, 482005 पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें। टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर नोटिफिकेशन टेन्योर बेस्ड प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. एमपी पुलिस में 679 भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई एमपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल बैंड के पदों पर 679 भर्ती निकाली है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय भोपाल की तरफ से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तारीख 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : शारीरिक योग्यता : कैटेगरी वाइस हाइट और चेस्ट : एज लिमिट : सैलरी : 19500-62000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : इन म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में एक्सपर्ट होना जरूरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. DDA ने कंसल्टेंट के 17 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 75 हजार से ज्यादा दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर यह पद 01 साल के लिए भरा जाएगा। इसके बाद डीडीए चाहे तो कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट): कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट): एज लिमिट : अधिकतम : 45 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग सैलरी : दोनों ही पदों के लिए 1500- 3000 रुपए प्रतिमाह कन्वेंस के लिए दिया जाएगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 8 अप्रैल NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.applicationportal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : 55,932 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें गुजरात में 11,000 पदों का नोटिफिकेशन जारी, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 वैकेंसी, बिहार में 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती की। साथ ही बिहार में सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के तहत 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
एसआई भर्ती परीक्षा&2025 के मॉडल पेपर जारी:RPSC ने देर रात वेबसाइट पर किए अपलोड, 5 और 6 अप्रैल को दो पारियों में हुए थे एग्जाम
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल पेपर देर रात आयोग की वेबसाइट जारी कर दिए गए है। आयोग की ओर से जल्द ही मॉडल आंसर-की भी जारी की जाएगी। बता दें कि RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 में 1015 पदों पर वैकेंसी निकाली। 10 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 तक आवेदन मांगे। कुल 7 लाख 70 हजार 49 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। 5 व 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में लिखित एग्जाम हुआ। इसके लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 एग्जाम सेंटर बनाए गए। पेपर देखने के लिए यहां करें क्लिक 5 अप्रैल का हिन्दी का पेपर 5 अप्रैल का जीके का पेपर 6 अप्रैल का हिन्दी का पेपर 6 अप्रैल का जीके का पेपर</description>
बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा
        <description>बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट...</description>
जालंधर PNB लूटकांड सुलझा: कुछ घंटों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड DSP का बेटा गिरफ्तार
        <description>जालंधर. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खुरला किंगरा स्थित पीएनबी बैंक में हुई लूट की वारदात...</description>
पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का सम्मान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। साइंस कॉलेज में आज एलुमनी कमिटी की बैठक अंजय शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज के उन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इसके लिए शीघ्र ही एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रस्तावित गौरव सम्मान कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।
बैठक के दौरान अंजय शुक्ला को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें अमिताभ बनर्जी (प्राचार्य, साइंस कॉलेज), गिरीश कांत पाण्डेय (प्राचार्य, नवागढ़ कॉलेज), डॉ. एच.के.एस. गजेन्द्र (भूतपूर्व प्राचार्य, कसडोल कॉलेज), एन.बी. सिंह (प्रभारी, एलुमनी एसोसिएशन), रविन्द्र मिश्रा (महासचिव, एलुमनी एसोसिएशन), प्रोफेसर अविनाश शर्मा, राजेश मठरिया, राजेश सक्सेना , ललित मिश्रा , प्रोफेसर कविता दास, कांतिलाल जैन , कजिनूर, अजीत तिवारी, डॉ. जयंत विश्वास, डॉ. सी. साहू, मुकेश तिवारी एवं प्रोफेसर आलोक लुका।
बैठक में सभी सदस्यों ने भविष्य में एलुमनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा कॉलेज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।</description>
सेंधमारी में जो मिला वही चुरा लिया, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। डीडी नगर पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। इनके नाम कबीर धु्रव 26, सलीम मरई 19 हैं। आरोपी इतने शातिर थे कि जुगाड़ में जो भी सामान मिलता था, उसे चोरी कर लेते थे और अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे।
इनमें कूलर मशीन, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। इनकी कीमत 2.80 लाख रुपए आंकी गई है। सामने आई तस्वीरों में बड़ी मात्रा में चोरी का सामान एक जगह एकत्र दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद टीम बनाकर निगरानी बढ़ाई गई। पूछताछ में और भी चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।</description>
श्रीराम मंदिर में कल से दिव्य श्रीमद भागवत कथा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में कल 6 से 12 अप्रैल तक भव्य एवं दिव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसके कथा व्यास हिमांशु कृष्ण व्यास होंगे। कथा रोज शाम 4 से 7 बजे तक मंदिर परिसर में ही होगी। कल पहले दिन शंकर पार्वती संवाद, सुखदेव जन्म, महाभारत खंड, परीक्षित जन्म का वाचन करेंगे। मंगलवार को परीक्षित को श्राप, सुखदेव आगमन,कपिल देवहूति संवाद,और ध्रुव चरित्र। 9 अप्रैल को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म। 10 अप्रैल को नंदोत्सव बाल लीला,माखन चोरी और गोवर्धन लीला।11 अप्रैल गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रासलीला, श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह। 12 अप्रैल को श्रीकृष्ण विवाह, जरासंध उद्धार, सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन के बाद समापन आरती होगी। इस पूरे आयोजन के लिए एक बड़ी समिति का गठन किया गया है। इसकी संयोजक श्रीमती कौशिल्या विष्णुदेव साय को मनोनीत किया गया है।</description>
टॉमी पॉल ने टियाफो को हराकर पहले एटीपी टूर क्ले फाइनल में जगह बनाई
        <description>ह्यूसटन, 5 अप्रैल । टॉमी पॉल ने 5 अप्रैल को ह्यूस्टन में यूएस मेन्स क्ले कोर्ट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में फ्रांसिस टियाफो को हराकर अपने पहले एटीपी टूर क्ले फाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-6(7) से जीत हासिल की। इस जीत के साथ, पॉल ने ह्यूस्टन में एटीपी 250 इवेंट में लगातार चौथे चैंपियनशिप मैच में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। मैच लगभग दो घंटे और 45 मिनट तक चला। मैच की शुरुआत पॉल ने बेहतरीन खेल से की और पहला सेट 7-5 से जीत लिया। टियाफो ने दूसरे सेट में जल्दी ब्रेक लेकर मुकाबले में वापसी की और सेट 6-4 से अपने नाम किया। मैच के दौरान 90 मिनट की बारिश की देरी ने पॉल के मोमेंटम को थोड़ा बाधित किया, लेकिन उन्होंने फिर भी मजबूती दिखाते हुए ब्रेक पॉइंट बचाया और सेट को अपने पक्ष में किया। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया। टियाफो ने शुरुआती ब्रेक लिया, लेकिन पॉल ने वापसी की और 4-2 से बढ़त बनाई।
टियाफो ने फिर 4-4 से बराबरी कर ली, जिससे मुकाबला टाई-ब्रेक में चला गया। टाई-ब्रेक में पॉल 6/4 से आगे थे, लेकिन टियाफो ने दो मैच पॉइंट बचाए। अंततः चौथे सीड वाले पॉल ने अंतिम गेम में दबाव में रहते हुए रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया। पॉल ने मैच के बाद कहा, जब मुझे जरूरत थी, मैंने अच्छा खेला। यह टियाफो के साथ एक शानदार मुकाबला था। वह हमेशा देखने में सबसे एंटरटेनिंग खिलाड़ियों में से रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमें यह मैच यहां खेलने का मौका मिला। अब पॉल फाइनल में रोमन एंड्रेस बुरुचागा का सामना करेंगे। बुरुचागा ने सेमीफाइनल में अपने ही देश के खिलाड़ी थियागो अगस्टिन तिरांटे को 6-1, 6-1 से हराकर पहले एटीरी टूर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के साथ ही पॉल और बुरुचागा, दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया और फाइनल में अपने पहले एटीपी खिताब के लिए कड़ा मुकाबला तैयार किया। -(आईएएनएस)</description>
पीएसए प्लैटिनम इवेंट: अभय आगे बढ़े, अनाहत एल गौना स्क्वैश से बाहर
        <description>एल गौना, 5 अप्रैल । मिस्र के एल गौना में खेले जा रहे प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) प्लैटिनम इवेंट में अभय सिंह ने मिस्र के दुनिया के नंबर 13 खिलाड़ी एली अबू एलीनेन को 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से हराया। मिस्र के खिलाड़ी ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया। सिंह ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी करते हुए अपनी लय पकड़ी और 11-8 से जीत के साथ स्कोर बराबर कर दिया। मैच के बीच में मोमेंटम बहुत तेजी से बदला। एलीनेन ने तीसरे गेम में दबदबा बनाया और सिंह की कई गलतियों का फायदा उठाकर गेम 11-3 से जीत लिया। 1-2 से पीछे चल रहे अभय चौथे गेम में पूरी तरह से फिट हो गए, और 11-4 से आक्रामक जीत के साथ पासा पलट दिया, जिससे मैच डिसाइडर हो गया। इसके बाद उन्होंने आखिरी गेम में 7-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एलीनेन को चौंका दिया। विश्व के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय का अगला मुकाबला मिस्र के छठे सीड और विश्व नंबर 7 यूसुफ इब्राहिम से होगा।
इस बीच, दुनिया की नंबर 20 अनाहत सिंह वर्ल्ड नंबर 1 मिस्र की हानिया एल हम्मामी से हार गईं, जिन्होंने महिलाओं के वर्ग में पहले राउंड में 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से जीत हासिल की। हाल ही में इंडियन ओपन चैंपियन बनी 18 साल की अनाहत ने अपने अनोखे अटैकिंग स्ट्रोकप्ले से शुरुआत में ही 7-5 की बढ़त बना ली। हालांकि, टॉप सीड एल हम्मामी ने मुकाबले में वापसी करते हुए पहला सेट 11-8 से जीता, और एकतरफा दूसरे सेट में 11-5 के स्कोर से आगे बढ़ीं। तीसरे गेम में 4-0 से आगे होने के बाद, एल हम्मामी जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन अनाहत ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार शानदार विनर्स के साथ मैच में वापसी की और अगले 10 में से नौ अंक जीते। एल हम्मामी के स्कोरलाइन को वापस 10-9 पर लाने के बावजूद, अनाहत ने एक शानदार गेम-बॉल विनर के साथ चौथा गेम अपने नाम कर लिया। चौथा गेम आगे बढ़ने पर अनाहत के लिए मुश्किलें खड़ी कीं, लेकिन 2022 की चैंपियन ने बाद के स्टेज में मजबूती से खेलते हुए 49 मिनट के खेल के बाद 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से कड़ा मुकाबला जीत लिया। --(आईएएनएस)</description>
SI भर्ती& नशे में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को निकाला:कैंची से काटे शर्ट के बटन; कान चेक किए, कुंडल खुलवाए; हाथों में बंधे धागे तोड़े
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर शुरू हुआ। इसके लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थी एंट्री नहीं मिलने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई। जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कुंडल और रबर बैंड खुलवाए भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही स्टूडेंट्स के जूते उतरवा दिए गए। स्टूडेंट्स को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। दूसरी पारी में जनरल नॉलेज का एग्जाम दूसरी पारी में जनरल नॉलेज की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक बजे शुरू होगी। एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS… …. SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…</description>
ISRO लेह में बना रहा मंगल ग्रह, चंद्रमा जैसा एनवायरमेंट:परमाणु हथियार दागने वाली INS अरिदमन सबमरीन नौसेना में शामिल; 6 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. टाटा ग्रुप के ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने इस्तीफा दिया 4 अप्रैल को वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ग्रुप के ‘हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट' के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। 2. ISRO ने मिशन मित्र शुरू किया 4 अप्रैल को ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर ने लेह में ‘मिशन मित्र’ (मिशन फॉर इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन) शुरू किया। 3. INS अरिदमन नौसेना में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में तीसरी परमाणु सबमरीन INS अरिदमन कमीशन की गई। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में पायल ने गोल्ड जीता 4 अप्रैल को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत की पायल नाग ने गोल्ड मेडल जीता। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन 4 अप्रैल को फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। आज का इतिहास 6 अप्रैल ----------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... फ्लाइट में 20% सीटें ही बिना एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी: NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला; 4 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
UPPSC RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी:419 अभ्यर्थी हुए सफल, अनिल पांडेय को मिला पहला स्थान
        <description>उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया है। इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की।  सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थी। मूल प्रमाण पत्रों का होगा वेरिफिकेशन आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक (Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा में कुल आवेदन 10,76,004 कुल प्राप्त हुए थे। जिसके प्रारंभिक परीक्षा 4,54,589 परीक्षा में अभ्यर्थी उपस्थित थे। यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित हुई थी। जिसके प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। बाद में 27 जुलाई 2025 को प्री का एग्जाम कराया गया। वहीं मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पहले यह 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के टकराव के कारण तिथि बदली गई। जिसमें 7,509 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों ने पेपर दिया था। नौ अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट ढाई साल बाद आया है। पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 हो गया। ​कहां देखें रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अमेठी के शिवांशु शर्मा और शिवम शुक्ला ने टॉप टेन में बनाई जगह RO/ARO परीक्षा 2023 के रिजल्ट में अमेठी के 2 युवकों ने टॉप टेन में जगह बनाई। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संड़िला गांव निवासी शिवांशु शर्मा ने 6वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास के रिटायर्ड ड्राइंग इंजीनियर हैं, जबकि माता सावित्री शर्मा गृहणी हैं। शिवांशु ने वर्ष 2020 से परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की। इससे पहले, उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर भी हो चुका है। उनका लक्ष्य आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना है। ग्राम पंचायत टिकरी के श्री का पुरवा गांव निवासी शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता विनोद शुक्ला रणछोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और माता वृजलेश शुक्ला गृहणी हैं। शिवम ने इलाहाबाद में रहकर कोचिंग के माध्यम से तैयारी की और यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। विकास शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला और अंकित तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। --------------------
ये खबर भी पढ़ें…
पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। पढ़िए पूरी खबर</description>
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अब राज्यसभा में संभालेंगे जिम्मेदारी
        <description> पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर...</description>
महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: गितिका चंदेल बनीं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष
        <description>महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: गितिका चंदेल बनीं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को...</description>
धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 4 अप्रैल। श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। शाम को हनुमान मंदिर में महाआरती की गई, जिसमें पूर्व विधायक गुलाब कमरो , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अलावा श्रद्धालु शामिल हुए।</description>
तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर युवक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़संवाददाता
दल्लीराजहरा, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुसुमकसा स्थित एनएच-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भैंसबोड़ का निवासी था और गुजरा निवासी राजेश चुरेंद्र के यहां हाईवा ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र कुमार भुआर्य रात के समय गुजरा से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था। जैसे ही वह गुजरा से मुख्य मार्ग एनएच-930 पर पहुंचा, तभी बालोद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश और भी बढ़ गया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
ग्रामीणों का कहना है कि गुजरा के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई मांग की है।</description>
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,  जूदेव ने भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक कौशल विकास के लिए आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दुलदुला मंडल में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विजय आदित्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें नई ऊर्जा का संचार किया। दुलदुला मंडल एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान विजय आदित्य ने संगठन की मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया।
विजय आदित्य का यह प्रशिक्षण सफर अत्यंत व्यवस्थित रहा है, जिसमें उन्होंने पहले प्रदेश स्तर पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर सूरजपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाते हुए वे पूरे जिले में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध बना रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को एकजुट करने और कर्मठता के साथ पार्टी के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।</description>
सडक़ हादसे में हुई थी युवक की मौत
        <description>महासमुंद, 4 अप्रैल। महासमुंद जिले में एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना थाना सरायपाली क्षेत्र के केना सोसायटी मोड़ के पास की है। जहां तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हीरालाल पटेल पिता कुमर साय पटेल ग्राम कुर्मीपाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक 11 फरवरी को ग्राम इच्छापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।
बीते 11 फरवरी की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने मोटरसाइकिल से अपने घर कुर्मीपाली लौट रहा था। इसी दौरान केना सोसायटी मोड़ के पास तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण वह नियंत्र खो बैठा और सडक़ किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित थे। उन्हें 15 फरवरी की शाम को सूचना मिली कि केना सोसायटी मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव और मोटर साइकिल पड़ी हुई है। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। उसमें सडऩ आ गई थी,चेेहरा भी क्षत-विक्षत हो गया था। सूचनाकर्ता दिलीप कुमार पटेल कुर्मीपाली द्वारा थाना सरायपाली में मिली सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि मृतक मृत्यु सडक़ दुर्घटना के कारण हुई है।</description>
प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 अप्रैल। जगदलपुर शहर के कुरन्दी क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखी लकडिय़ां जल गईं।
बताया गया है कि पूर्व में भी इसी स्थान पर आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसमें आग बुझाने के लिए कई गाडिय़ों की सहायता ली गई थी।
फिलहाल घटना में हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।</description>
नांदगांव शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
        <description>रूबी उपाध्यक्ष, इकरामुद्दीन, सूर्यकांत, देवेश व विनय बने महामंत्री, सुजीत कार्यसमिति सदस्य
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। गुरुवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठों और युवाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र गरचा (रूबी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर कुल 6 का मनोनयन किया गया है। इसी तरह 12 महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें इकरामुद्दीन सोलंकी, सूर्यकांत जैन, देवेश डाकलिया और विनय झा शामिल हैं। इसी तरह दर्जनभर सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से नरेश साहू, साजिद खान, असगर बेग, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति शामिल हैं। उधर कार्यसमिति सदस्य के रूप में 10 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों को शामिल किया गया है। जिनमें सुजीत दत्ता का नाम शामिल है। इस संबंध में शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि कार्यकारिणी पूरी तरह से संतुलित है। सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। आने वाले दिनों में यह टीम राजनीतिक रूप से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करेगी।
शारदा उपाध्यक्ष व कुसुम बनी महामंत्री
शहर कांग्रेस की टीम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शारदा तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कुसुम दुबे को भी महामंत्री बनाया गया है। शारदा तिवारी कांग्रेस में सालों से सक्रिय रही है। वह संगठन के लिए पूरी लगनशीलता के साथ काम करने के लिए जानी जाती है। इधर श्रीमती दुबे कांग्रेस की प्रमुख महिला नेत्रियों में एक है। वह संगठन से मिले निर्देशों का सदैव पालन करते हुए पार्टी हित में सक्रिय रही है। राजनीतिक रूप से वह काफी मुखर मानी जाती है। वह महिलाओं व अन्य नीतिगत मुद्दों को लेकर विपक्षी दल पर हमलावर रही है। उनकी सक्रियता के चलते महामंत्री का दायित्व संगठन ने सौंपा है।</description>
जगदलपुर में स्थापित होगी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा
        <description>गुजराती समाज ने महापौर का किया सम्मान, प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अप्रैल। नगर पालिक निगम के वार्षिक बजट में भारतवर्ष के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा जगदलपुर शहर में स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर संजय पांडे का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से शहरवासियों, विशेषकर युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्रीय एकता का संदेश सशक्त रूप से प्रसारित होगा।
नगर निगम कार्यालय में महापौर संजय पांडे सहित निगम के पार्षदों ने समाज के सदस्यों के साथ प्रस्तावित प्रतिमा स्थल को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में प्रतिमा के लिए उपयुक्त स्थान, सौंदर्यीकरण, पहुंच मार्ग तथा आसपास की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। चर्चा उपरांत गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक सहमति बनी।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि इस प्रस्ताव को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव तथा नगर निगम के तकनीकी अमले के साथ जल्द ही विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना का कार्य शहर की गरिमा और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ रहे हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से जगदलपुर शहर को एक नई पहचान मिलेगी और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होगी।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद हरीश पारेख, गुजराती समाज के अध्यक्ष अनिल भाई पटेल, जयेश संघाणी, जयंत सोनी, नरेंद्र मोतीवाला, हरीश कोठारी, महेंद्र भानूशाली, विकास चौहान, विपिन जोबनपुत्रा, हितेश पटेल, उमेश भानूशाली, विकास चावड़ा, देवेश सोनी, धवल जोबनपुत्रा, अभीष्ट ठक्कर सहित समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।</description>
खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतिम दिन रफ्तार और शक्ति का अद्भुत संगम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अप्रैल। बस्तर की पावन धरा जगदलपुर के धरमपुरा स्थित आधुनिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन ट्रैक पर रफ्तार, शक्ति और अटूट संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। बीते 30 मार्च से भव्यता के साथ शुरू हुए इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए जनजातीय एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई रोमांचक पदक अपने नाम किए।
दिन की सबसे चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में से एक, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में नागालैंड के धावक वेडे टमेरो ने शुरू से ही अपनी लय बरकरार रखी और 32:28.46 के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके ठीक पीछे महाराष्ट्र के जुझारू एथलीट कमलाकर लक्ष्मण देशमुख रहे, जिन्होंने रजत पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर के हंस राज ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की संजीता ओरांव ने अपनी सहनशक्ति का परिचय देते हुए 40:21.18 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जहाँ ओडिशा की संध्या मुर्मू को रजत और मेघालय की बलारिशा थिरनियांग को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
मैदान पर रोमांच तब और बढ़ गया जब एथलेटिक्स के इस अंतिम पड़ाव पर लघु दूरी की स्पर्धाओं में धावकों ने अपनी बिजली जैसी तेजी दिखाई। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में झारखंड के धावक शिव कुमार सोरेन ने 21.51 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ फिनिशिंग लाइन पार कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के अर्पण ताई और राजस्थान के जगदीश मीणा ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
महिला वर्ग की 200 मीटर स्पर्धा में कर्नाटक की ऋतुश्री ने 25.87 सेकंड की रफ्तार से स्वर्ण पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया। मध्यम दूरी की 1500 मीटर दौड़ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ महिला वर्ग में कर्नाटक की नागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड के राहुल उरांव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि मेजबान छत्तीसगढ़ के मनीष कुमार ने घरेलू मैदान पर दर्शकों के भारी समर्थन के बीच तीसरा स्थान हासिल कर राज्य की झोली में कांस्य पदक डाला।
शक्ति और तकनीक के संगम वाली भाला फेंक (जैवलीन थ्रो) स्पर्धा में मध्य प्रदेश के गुलाब सिंह ने 62.80 मीटर की प्रभावशाली दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के प्रमोद हागजेर मात्र कुछ ही फासले से पीछे रहकर रजत पदक के हकदार बने। टीम वर्क और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए महिला 4400 मीटर रिले दौड़ में झारखंड की आशा किरण बारला और तनीषा कुमारी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं पुरुषों की इसी स्पर्धा में ओडिशा की टीम ने चैंपियन बनकर अपनी धाक जमाई। मेजबान छत्तीसगढ़ की पुरुष रिले टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स मुकाबलों के इस अंतिम दिन की अंतिम रोमांचक स्पर्धाओं में महिला लंबी कूद शामिल रही, जहाँ झारखंड की प्रीति लकड़ा ने 5.54 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित यह महाकुंभ न केवल पदक तालिका में उलटफेर कर रहा है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान कर बस्तर के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है।</description>
कोंडागांव को मिली 9 एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में 7 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सहित कुल 7 एम्बुलेंस की शुरुआत हुई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर मनोज जैन, कुलवंत चहल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ पी. एल. मंडावी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि नई एंबुलेंस सुविधा से दूरस्थ अंचलों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने नए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से और स्थानीय विधायक लता उसेंडी के सतत प्रयासों से यह जिले को यह सौगात मिली है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री उसेंडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले को 9 एंबुलेंस की सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि इस पहल के अंतर्गत पहली बार नियोनेटल एएलएस एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह सेवा राज्य की नवजात सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके।
नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24म7 ईएमटी एवं पायलट की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का ऑनलाइन मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया है। इन एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइजऱ, सक्शन मशीन, पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 41 प्रकार की आपातकालीन दवाओं सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन्हें चलते-फिरते नवजात आईसीयू के रूप में स्थापित करती हैं।
इसके अतिरिक्त, बीएलएस एवं एएलएस एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।</description>
RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स:डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसीलिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इसके अलावा जिन कैटेगरी में आवेदन नहीं मांगे गए, उनमें भी आवेदन कर दिया गया था। सख्ती के बाद आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने फॉर्म वापस ले लिए थे। वहीं बचे अभ्यर्थियों में भी 10 प्रतिशत भी एग्जाम देने नहीं आए थे। अभ्यर्थियों को ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। मार्च 2025 में निकाली वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए। भर्ती और एग्जाम के यह रोचक तथ्य … ये खबरें भी पढ़ें… RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)</description>
1890 की ऑयल पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ में बिकी:CBSE स्‍टूडेंट्स के लिए कम्‍प्‍यूटेशनल थिंकिंग और AI का कोर्स लॉन्‍च; 3 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वम्सी राम मोहन बुर्रा PGCIL के नए सीएमडी नियुक्त 1 अप्रैल को वम्सी राम मोहन बुर्रा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त हुए। 2. राजा रवि वर्मा की पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी 1 अप्रैल को मुंबई के एक ऑक्शन में राजा रवि वर्मा की फेमस 'यशोदा और कृष्णा' पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी। 3. CBSE स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड कोर्स लॉन्च 1 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड नया कोर्स लॉन्च किया। 4. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के उप-प्रमुख नियुक्त 1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप-प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में पदभार संभाला। 5. लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल पास 1 अप्रैल को लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल 2026 पारित हुआ। 
 आज का इतिहास 3 अप्रैल 2026 ------------------------------ ये खबरें भी पढ़ें... कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला: लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल 31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:गुजरात में 11,000 पदों का नोटिफिकेशन जारी, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 वैकेंसी, बिहार में 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती की। साथ ही बिहार में सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के तहत 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. गुजरात में 11000 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 अप्रैल से करें अप्लाई गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 1 अप्रैल 2026 को विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है।  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी - 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती, जामनगर डीसीसी बैंक भर्ती 2026 के तहत क्लर्क, चपरासी और असिस्टेंट ऑफिसर सहित 104 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. बिहार में 173 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 थी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. HPRCA में 312 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, 13 अप्रैल तक करें अप्लाई हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 13 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 25 हजार रुपए प्रतिमाह कट ऑफ : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र TET के आवेदन शुरू; नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 वैकेंसी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र TET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भागने की कर रहा था तैयारी
        <description>कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के...</description>
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी
        <description>मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी...</description>
पीसी ज्वेलर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप, एसोसिएशन ने की एसपी से शिकायत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 2अप्रैल।शहर के अग्रसेन चौक स्थित पीसी ज्वेलर शोरूम विवादों में घिर गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी,ज्वेलरी वापस खरीदते समय बाजार मूल्य से कम भुगतान करने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी जैसे आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन के अनुसार,खरसिया निवासी पारस पटेल ने11जून2018को इस शोरूम से5.620ग्राम (14कैरेट) सोने की अंगूठी खरीदी थी,जिसमें0.46कैरेट हीरा जड़ा था। उस समय इसकी कीमत85,799रुपये थी। हाल ही में जब उन्होंने अंगूठी बेचने की कोशिश की,तो उन्हें बाजार दर के अनुसार कीमत देने के बजाय इससे भी कम राशि का प्रस्ताव दिया गया।
एसोसिएशन का कहना है कि पिछले आठ वर्षों में सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंगूठी की कीमत करीब1.17लाख रुपये होनी चाहिए थी,लेकिन शोरूम ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आरोप लगाया कि बड़े ब्रांडेड शोरूम ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और भरोसे का भरोसा देकर महंगे दाम पर ज्वेलरी बेचते हैं,लेकिन जब ग्राहक उसे वापस बेचने जाते हैं तो कई शर्तों के नाम पर कीमत घटा दी जाती है। इसे उन्होंने छिपी शर्तों वाला कारोबार बताया।
मामले में बिलिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिल में सोने की प्रति ग्राम दर,हीरे की कीमत और मेकिंग चार्ज का अलग-अलग उल्लेख नहीं किया गया। केवल कुल वजन और कुल राशि दर्ज की गई,जिससे ग्राहक को वास्तविक कीमत समझने में कठिनाई होती है।
एसोसिएशन ने कहा है कि इसकी शिकायत बीआईएस और उपभोक्ता फोरम में भी की जाएगी। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि ज्वेलरी खरीदते समय बिल की पूरी जानकारी जांचें और बायबैक पॉलिसी को समझकर ही निवेश करें।</description>
एनएमडीसी बचेली परियोजना ने रचा इतिहास: वित्तीय वर्ष 2025&26 में रिकॉर्ड उत्पादन और प्रेषण
        <description>मार्च में बना सर्वाधिक डिस्पैच का रिकॉर्ड, सीजीएम श्रीधर कोडाली ने दी टीम को बधाई
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 1 अप्रैल।एनएमडीसी की बचेली परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के साथ उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। परियोजना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष भर में विभिन्न उत्पादन मानकों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं।
बचेली कॉम्प्लेक्स ने 208 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 187.26 मिलियन टन आरओएम उत्पादन किया। वहीं कुल उत्खनन 232.03 मिलियन टन, एलसीएफ उत्पादन 185.14 मिलियन टन और एलसीएफ प्रेषण 177.97 मिलियन टन रहा। रेक लोडिंग में भी वृद्धि दर्ज की गई और कुल 3844 रेक प्रेषित किए गए।
मार्च 2026 परियोजना के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक ही माह में 17.93 लाख टन प्रेषण कर अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया गया। डिपॉजिट-5 में 17.29 लाख टन उत्खनन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया, वहीं डिपॉजिट 10/11 ने भी उत्पादन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 88 लाख टन आरओएम उत्पादन में 87.99 लाख टन प्राप्त किया। व्ही एलसीएफ उत्पादन में 88 लाख टन प्राप्त किया।
दैनिक उपलब्धियों में भी परियोजना ने नया इतिहास रचा। 31 मार्च 2026 को 22 रेक (लगभग 1,01,081 टन) प्रेषण कर एक दिन में सर्वाधिक डिस्पैच का रिकॉर्ड बनाया गया। इसी दिन डिपॉजिट-5 में 61,510 टन एलसीएफ उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च दैनिक उत्पादन दर्ज किया गया।
सीजीएम ने दी बधाई
परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडारी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी परियोजना नए आयाम स्थापित करेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 1 अप्रैल (बुधवार) को मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडारी, उत्पादन महाप्रबंधक टी. शिव कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बचेली परियोजना के डिपॉजिट-5, 10 एवं 11 के खनन क्षेत्रों, प्लांट परिसर तथा विभिन्न विभाग पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।</description>
बस्तर जनता को समर्पित की गईं 15 एम्बुलेंस
        <description>महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 अप्रैल। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15 नई एम्बुलेंस सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण सौगात के साथ अब जिले के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है, जिससे विशेष रूप से आकस्मिक दुर्घटनाओं और प्रसव के मामलों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना संभव हो सकेगा।
बुधवार को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी से पहले महापौर ने एम्बुलेंस में मौजूद आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों का निरीक्षण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को बस्तर की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये एम्बुलेंस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही और संजय विश्वकर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी और डॉ. नीरज ओझा सहित महारानी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात से बस्तर के चिकित्सा तंत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो संकट के समय आम जनमानस के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।</description>
नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक में दीप प्रज्वलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार शाम भारत माता चौक, कोण्डागांव में नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प को लेकर शहीद जवानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि, केंद्र सरकार के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो अब साकार होता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के चलते कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं सुरक्षा बलों द्वारा कई नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन, मनोज जैन, दीपेश अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।</description>
हनुमान जयंती पर जिलेभर में पूजा&अर्चना, भंडारे आयोजित:मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लालबाग में अखंड रामायण का समापन
        <description>बुरहानपुर। जिलेभर में हनुमान जयंती पर उत्साह का माहौल रहा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपनगर लालबाग स्थित प्राचीन श्री सिंगल मारुति मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर सेवक राजू भावसार ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ यह पाठ गुरुवार सुबह 5 बजे संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ आरती की गई, जिसमें क्षेत्र के कई श्रद्धालु शामिल हुए। बुरहानपुर के अलावा जिले के नेपानगर, खकनार और शाहपुर क्षेत्रों में भी सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेपानगर के चिमनापुर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। बुरहानपुर के रोकड़िया हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर अक्षरधाम कॉलोनी में आज रात आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष सत्संग आयोजित किया जाएगा। खकनार और नेपानगर क्षेत्र के गांवों में भी हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना का दौर चला। उतावली नदी क्षेत्र स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मेले का आयोजन किया गया। राजघाट, लोधीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।</description>
चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:रथ पर सवार होकर निकले संत अवधूत महाराज, नाव से बीच नदी में पहुंचकर किया मंत्रोच्चार
        <description>राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैवल्य योग आश्रम के तत्वावधान में आयोजित अतिविष्णु यज्ञ के अंतर्गत तीसरे और अंतिम शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा मेला ग्राउंड से संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत महाराज के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला गया। संत फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालु राजगढ़ रोड होते हुए गाड़गंगा नदी के घाट तक पहुंचे। संत नाव से नदी के बीच पहुंचे घाट पर पहुंचने के बाद संत अवधूत महाराज एक विशेष नाव पर सवार हुए। इस नाव में उनके साथ पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मेवाड़े समाज के मांझी युवाओं द्वारा नाव का संचालन किया गया। नाव घाट से आगे बढ़ते हुए नदी के बीच पहुंची, जहां संत अवधूत महाराज ने माइक के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ शाही स्नान की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई गई। श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी संत के आह्वान के बाद श्रद्धालुओं ने गाड़गंगा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान घाट पर आस्था का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचते रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। तहसीलदार सोनू गुप्ता और थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीईआरएफ की टीम भी बोट के साथ मौजूद रही। देखें तस्वीरें</description>
आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस की हार के बाद शुभमन की कप्तानी पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
        <description>न्यू चंडीगढ़, 1 अप्रैल । आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच न्यू चंडीगढ़ में मैच खेला गया। इसमें जीटी को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस हार के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठाया है। जियोहॉटस्टार पर आकाश चोपड़ा ने कहा, गिल के बॉलिंग प्लान हैरान करने वाले थे। जब गेम लगभग खत्म हो गया था, तब भी सिराज के दो ओवर बाकी थे, और प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से लाया गया। कुल मिलाकर, शुभमन गिल की कप्तानी में भी थोड़ी कमी रह गई। उन्होंने शीर्ष क्रम बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भरता के बारे में भी चिंता जताई क्योंकि मध्यक्रम और निचले क्रम गुजरात टाइटंस के लिए जरूरी रन नहीं बना रहे हैं। आकाश ने कहा, गुजरात टाइटंस के लिए, टॉप तीन को अच्छा खेलना होगा क्योंकि वे खुद को कोई दूसरा तरीका सोचने का मौका नहीं दे रहे हैं। बहुत से लोग इस पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ग्लेन फिलिप्स का 25 रन असल में आईपीएल में अब तक का उनका सबसे बड़ा स्कोर है। आप चाहेंगे कि वह लगातार और योगदान दें, और वाशिंगटन सुंदर को भी तेजी से रन बनाने की जरूरत है क्योंकि वह थोड़ा अटका हुआ लग रहा था।
शाहरुख खान को उन्होंने टीम में रखा है, लेकिन मुझे लगा कि कुमार कुशाग्र को जगह दी जा सकती है। जीटी को अपने 4, 5 और 6 नंबर पर सोचने की जरूरत है। चोपड़ा ने पंजाब किंग्स को सलाह दी कि वे दो अंक लेकर खुश रहें और लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बल्लेबाजी की नाकामी के बारे में ज्यादा न सोचें, जहां टीम ने सिर्फ चार ओवर में चार विकेट खो दिए क्योंकि आखिर में सिर्फ अंक ही मायने रखते हैं। आकाश ने कहा, यह लगातार छठा सीजन है जब पंजाब ने अपना पहला मैच जीता है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में, आप अपने कमाए हुए दो अंक के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, आप उन्हें लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमेशा सीखने को मिलेगा, लेकिन हार से ज्यादा जीत के बाद सीखना बेहतर है। सकारात्मक चीजें बहुत थीं, खासकर गेंदबाजी में। पूर्व ओपनर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और उन्हें स्मार्ट तरीके से रोटेट किया। कूपर कोनोली, एक युवा ऑस्ट्रेलियाई बैटर, आया और सेंटर स्टेज पर आकर टीम को जीत दिलाई। हां, वे गेम पहले खत्म कर सकते थे, लेकिन आखिर में, दो अंक ही मायने रखते हैं। --(आईएएनएस)</description>
पॉलिटिकल&साइंस लेक्चरर के 219,कॉमर्स में 58 पद खाली रह गए:न्यूनतम अंक भी नहीं ला पाए; RPSC ने 2202 पोस्ट के लिए निकाली थी भर्ती
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर (प्राध्यापक) का फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल को घोषित कर दिया गया। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। ऐसे में 219 पद खाली रह गए हैं। कामर्स में 58 पद खाली रह गए। न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न विषयों (सब्जेक्ट्स) में कुल 2202 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे। पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर भर्ती एग्जाम 6 जुलाई 2025 को हुआ था। इसमें 84 हजार 846 में से 45 हजार 674 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। भर्ती में 386 कैंडिडेट्स को 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर अयोग्य भी घोषित कर दिया गया था। रिजल्ट के कट ऑफ में लिखा ‘कैंडिडेट नॉट एवेलेबल’
आरपीएससी ने रिजल्ट की कट ऑफ में सामान्य, एसटी सामान्य, एक्स सर्विसमैन सामान्य को छोड़कर सभी कैटेगिरी में ‘NA’ या​नी “कैंडिडेट नॉट एवेलेबल” लिखा है। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे
प्राध्यापक कोच भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्ग को 5% प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इससे पहले ही निकाले गए रिजल्ट में कई पद खाली रह गए हैं। कॉमर्स में भी 58 पद खाली
कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 3 नवंबर को जारी की थी। वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का काम संबंधित विभाग द्वारा किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 265 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया है। आरक्षित सूची में 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह परीक्षा कॉमर्स विषय के 340 पदों के लिए हुई थी। मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं करने के कारण शेष 58 पद खाली रह गए। ---- यह खबर भी पढ़िए… RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:7.70 लाख कैंडिडेट्स; 1174 सेंटर पर 5 व 6 को दो पारियों में होगी परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें...</description>
कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का किराया घटाया:2 से 4 हजार में मिल रहे PG, कोचिंग संस्थान दे रहे 50% तक स्कॉलरशिप
        <description>डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आने वाले देश भर के लाखों स्टूडेंट्स के लिए इस बार राहत भरी खबर है। नया सेशन शुरू होते ही स्टूडेंट्स का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है, लेकिन इस बार उन्हें न तो महंगे कमरों की चिंता है और न ही बढ़ती फीस की। कोचिंग संस्थान इस बार 50 फीसदी तक स्कॉलरशिप दे रहे हैं। करीब 3 साल पहले तक जिस कोटा में स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपए में भी कमरा मिलना मुश्किल हो रहा था, वहां अब 9 से 11 हजार रुपए में एसी, खाना और लॉन्ड्री जैसी सुविधां के साथ बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। कोटा में हॉस्टलों के अलावा कई पीजी भी हैं। पीजी में पहले किराया 5 से 6 हजार रुपए था। वर्तमान में 2 से 4 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। 4 हजार रुपए भी बड़े हॉलनुमा कमरे का किराया है, जिसमें बिजली-पानी भी शामिल है। हॉस्टल एसोसिएशन का फैसला- 11 हजार से ज्यादा किराया नहीं
हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि कोरोना के बाद अचानक स्टूडेंट्स की संख्या 1.90 लाख तक पहुंच गई थी, जिससे डिमांड बढ़ने पर रेट 15 हजार तक चले गए थे। अब स्थिति नियंत्रण में है। हॉस्टल संचालकों को 9 हजार से 11 हजार रुपए तक किराया रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रूम, एसी, खाना, लॉन्ड्री और सफाई शामिल है। कभी सबसे महंगा रहने वाले राजीव गांधी नगर इलाके में अब 3 हजार रुपए तक में कमरे उपलब्ध हैं। कोचिंग संस्थानों ने भी बढ़ाया हाथ, नहीं बढ़ेगी फीस
मिडिल क्लास परिवारों को राहत देने के लिए इस साल कोचिंग संस्थानों ने अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही, अब हॉस्टलों में महीनों का एडवांस किराया लेने की प्रथा पर भी रोक लगा दी गई है। स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग से लेकर 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा भी दी जा रही है। टेस्ट में अच्छे नंबर लाइए, फीस में छूट पाइए
कोटा में 50 से ज्यादा छोटे-बड़े कोचिंग संस्थान हैं। इनमें NEET और JEE की तैयारी करवाई जाती है। स्टूडेंट्स को राहत देते हुए इंस्टीट्यूट्स ने इस बार फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जा रही है। सामाजिक सारोकार के तहत चुनिंदा बच्चों को फ्री में रहने, खाने और पढ़ाने की सुविधा भी दी जा रही है। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में कोर्स के हिसाब से अलग-अलग फीस है, जो 80 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपए तक है। सामान्यत: बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में NEET स्टूडेंट्स से एक लाख 35 हजार और IIT की तैयारी करवाने के लिए डेढ़ लाख की फीस ली जा रही है। तीन साल पहले 15 हजार में भी नहीं मिलते थे कमरे
कोटा में 3 साल पहले ऐसा समय आया था, जब स्टूडेंट्स को हॉस्टलों में 15 हजार रुपए तक में भी कमरे नहीं मिल रहे थे। अब स्टूडेंटस के लिए हॉस्टल में कमरों के कई विकल्प (ऑपशन) मौजूद हैं। स्टूडेंट अपने बजट के अनुसार कमरा ले सकता है। हॉस्टल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि कोटा में वर्तमान में स्टूडेंट्स के बजट में हॉस्टल में कमरे मिल रहे है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद स्टूडेंट्स की संख्या काफी बढ़ गई थी। उस समय करीब 1 लाख 90 हजार स्टूडेंट्स कोटा में थे। काफी डिमांड होने की वजह से कई हॉस्टल काफी महंगे हो गए थे। स्टूडेंट्स से 15 हजार रुपए तक वसूले जा रहे थे। अब जब स्टूडेंट्स की संख्या कम हुई है तो उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल संचालकों को कहा गया है कि हॉस्टल में 9 हजार से लेकर 11 हजार रुपए तक किराया ही तय रखें। राजीव गांधी नगर एरिया में कई हॉस्टलों में 3 हजार रुपए तक में कमरा किराए पर लेने के बोर्ड लगे हुए हैं। पहले यहां कमरे के लिए 11 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। हॉस्टल्स में बायोमीट्रिक अटेंडेंस, सुरक्षा का पूरा ध्यान
हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल बताते हैं- बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ज्यादातर हॉस्टल्स में बायोमीट्रिक अटेडेंस सिस्टम है। यहां हॉस्टल में आने और जाने का समय रिकॉर्ड रहता है। इसके अलावा इसकी सूचना बच्चों के माता-पिता को भी दी जाती है। कमरों में एंटी हैंगिग डिवाइस पहले से ही इंस्टॉल है। रात 10 बजे बाद बच्चों को बाहर जाने की अनुमति नहीं रहती है। हर स्टूडेंटस से वार्डन रोज संपर्क करते हैं। कॉशन (सिक्योरिटी) मनी लेना बंद कर दिया गया है। मेस में मेन्यू के आधार पर कीमत
कोटा में हॉस्टल मेस के अलावा ओपन मेस भी चलते हैं। इनमें 3 हजार से 3500 रुपए तक में बच्चों को आसानी से खाना मिल रहा है। मेस की रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मेन्यू के आधार पर अलग-अलग मेस का अलग-अलग रेट है। बच्चे मेस में आकर खाना खा सकते हैं या उनके पीजी रूम तक मेस की तरफ से टिफिन भिजवाया जाता है। बच्चों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए ASWS (ऑल स्टूडेंटस वेलफेयर सोसायटी) भी काम कर रही है, जिसमें कोचिंग संस्थानों के मेंटर्स काम करते है। जैसे- एमपी–हरियाणा से आए स्टूडेंट्स
कोटा में पिछले एक साल से NEET की तैयारी कर रहे हरियाणा के हर्ष मलिक ने अपने छोटे भाई रक्षित को भी कोचिंग के लिए कोटा बुलाया है। हर्ष ने बताया यहां पर फैकल्टी दूसरी जगह से काफी अच्छी है। टीचर्स का सपोर्ट रहता है ताकि बच्चा अपना बेस्ट दे सके। हरियाणा में इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है, जितनी यहां है। निगेटिव बातों को लेकर हर्ष ने कहा- ऐसी बात तब आती है, जब स्टूडेंट अपना 100 फीसदी नहीं दे रहा होता है। रीवा (मध्य प्रदेश) के नमन ने भी इसी साल कोटा में एडमिशन लिया है। उसके साथ दोस्त श्रीकांत भी कोटा पहली बार आया है। नमन ने बताया कि कोटा का रिव्यू बहुत अच्छा है। यहां पढ़ाई का माहौल है। यहां हॉस्टल के ऑप्शन हैं और खाने की भी कोई दिक्कत नहीं है। एक स्टूडेंट साल में साढ़े 3 से 4 लाख रुपए खर्च करता है। पेरेंट्स बोले– कोटा में अच्छा माहौल, रिजल्ट बेहतर
प्रतापगढ़ (यूपी) से आए राजेंद्र सरकारी टीचर हैं। उन्होंने बताया कि जेईई की तैयारी के लिए बेटे का एडम</description>
RPSC&एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT&CARD अपलोड:1174 सेंटर पर 5 व 6 अप्रैल को दो पारियों में होगी परीक्षा; 7.70 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस की परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। बता दें कि एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। ऐसे में इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट है। प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि देकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ….. ये खबर भी पढे़ं… 'SI भर्ती-2025' एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं) पॉलिटिकल-साइंस लेक्चरर के 219, कॉमर्स में 58 पद रहे खाली:मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए कैंडिडेट्स; RPSC ने 2202 पदों पर निकाली थी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। (पूरी खबर पढें)</description>
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 40 पेट्रोकेमिकल पर कस्टम ड्यूटी जीरो की गई
        <description>नई दिल्‍ली ईरान युद्ध के कारण बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू...</description>
चंडीगढ़& BJP ऑफिस पर हमले में पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड का इस्तेमाल, 2 और वीडियो सामने आए
        <description>चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट में नया...</description>
कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला:लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल
        <description>31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला है। ममता कालिया हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका हैं। उनके चर्चित उपन्यासों में ‘बेघर’, ‘दुक्खम-सुक्खम’, ‘नरक दर नरक’, ‘प्रेम कहानी’ और कहानियों में ‘दूसरा देवदास’, ‘आपकी छोटी लड़की’, ‘छुटकारा’, ‘एक अरद औरत’, ‘सीट नंबर छह’, ‘बोलने वाली औरत’ शामिल हैं। साथ ही ‘कितने प्रश्न करूं’ और ‘खांटी घरेलू औरतें’ उनकी चर्चित कविताएं हैं।  नुक़्ता और अनुस्वार की गलतियों पर चिढ़ जाने वाली ममता मीडिल क्लास, स्त्री-पुरुष सम्बंध, उनके अन्तर्मन की बातें और कामकाजी महिलाओं के संघर्ष पर बेबाकी से लिखती आई हैं। नवंबर 1940 में उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मीं ममता कालिया का बचपन शहर दर शहर घूमते बीता। दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, नागपुर और इंदौर जैसे शहरों में पली-बढ़ीं। पिता विद्याभूषण अग्रवाल सरकारी अधिकारी थे, तो उनकी पोस्टिंग के साथ हर दो-ढ़ाई साल में शहर बदलते रहे। ममता भी खुद को ‘सरकारी बंजारा’ कहती हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा ये दो बहनें थीं। ममता छोटी थीं।  एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन पढ़ने, नाचने-गाने, सबमें अव्वल थी। उनके साथ की और लड़कियों के पास भी कई हुनर थे, लेकिन खुद उनके पास बस कागज-कलम और कई सवाल थे। घर के साहित्यिक माहौल में उन्होंने बचपन में ही वो सब पढ़ना शुरू कर दिया था जो उन्हें उस वक्त समझ भी नहीं आया। पिता का साहित्य के लिए प्रेम और आदर भाव देखकर उनकी नजरों में बने रहने के लिए ममता लगातार लिखने-पढ़ने से ताल्लुक रखने लगीं। घर में भी नामी साहित्यकारों का आना-जाना लगा रहता। ऐसे में लेखक बनने का इरादा करना बिलकुल भी मुश्किल नहीं था।
 इंग्लिश में पढ़ाई की पर लिखने की भाषा हिंदी चुनी ममता ने इंग्लिश मीडियम से स्कूली पढ़ाई पूरी की। इंग्लिश के अलावा फ्रेंच की भी अच्छी जानकार थीं। नागपुर में स्कूल के बाद फ्रेंच ऑनर्स में एडमिशन लिया। तब फ्रेंच ऑनर्स में दाखिले पर हर महीने 150 रुपए की स्कॉलरशिप मिलती थी। स्कॉलरशिप मिलती उससे पहले ही पिता का ट्रांसफर इंदौर हो गया। न फ्रेंच ऑनर्स हुआ और न स्कॉलरशिप के रुपए मिले। इंदौर के क्रिश्चन कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स में एडमिशन लिया, साथ ही कॉलेज के हिंदी विभाग की गोष्ठियों में भी जाती रहीं। ममता बचपन से ही बच्चों के लिए कहानियां लिखती थीं, लेकिन वे मानती हैं कि इंदौर ने एक लेखिका के बतौर उन्हें खूब सजाया और संवारा है। वे कहती हैं, ‘इंदौर ने मेरी रचनात्मक्ता को पंख दिया।’ चुनौती स्वीकार कविताओं से कहानियों की ओर मुड़ीं कॉलेज के शुरुआती दिनों में ही ‘प्रयोगवादी प्रियतम’ शीर्षक से पहली कविता ‘जागरण’ के संडे एडिशन में छपी। तब घरवालों को पहली बार पता चला कि ममता भी लिखने लगी है। ये 1960 का दौर था जब ‘नई दुनिया’, ‘जागरण’ अखबार और ‘धर्मयुग’, ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’, ‘निहारिका’, ‘कादम्बिनी’ और ‘ज्ञानोदय’ जैैसी अन्य पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएं छपने लगीं। तभी अजमेर से छपने वाली ‘लहर’ पत्रिका के संपादक प्रकाश जैन ने ममता से कहानी पर हाथ आजमाने को कहा। और ऐसे उन्होंने छुटपुट कहानियां लिखना भी शुरू किया। 1964 में ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ की कहानी प्रतियोगिता में ममता की कहानी श्रेष्ठ कहानी चुनी गई। कविताओं से लेखन की शुरुआत करने वाली ममता 1965 में हिंदी के प्रसिद्ध लेखक रविन्द्र कालिया से पहली मुलाकात के बाद कहानियों की ओर रुख कर गईं। दौलतराम कॉलेज में पढ़ाने के दौरान 1965 में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के बुलावे पर चंडीगढ़ के एक सम्मेलन में गई थीं। वहीं रविन्द्र कालिया से पहली बार मिलीं।
 जिस लेखक से तकरार फिर उसी से प्यार रवि से मिलने की कहानी भी काफी फिल्मी है। चंडीगढ़ में 30 जनवरी 1965 की शाम। ममता उसी सम्मेलन से दिल्ली लौट रही थीं। जिस बस में ममता कालिया चढ़ीं, उसमें सिर्फ एक ही सीट खाली थी, वो भी रविन्द्र के बगल वाली। वो न चाहते हुए भी बैठ गईं। पास बैठे सोचने लगीं कि इस आदमी ने मेरी उपेक्षा की, सारा दिन सम्मेलन में बात तक नहीं की और अब साथ जा रहा है। बड़ी देर चुप्पी के बाद रवि ममता से बोले- ‘सिर्फ कविता-वविता लिखती हैं? कहानी नहीं लिखतीं क्या?’ ये तंज ममता को बर्दाश्‍त नहीं हुआ। इसे उन्होंने एक चैलेंज के रूप में लिया और फिर खूब कहानियां लिखनी शुरू की। कहानियां वे पहले भी लिख चुकी थीं, पर अब रवि को दिखाने के लिए लिखने लगीं कि ये कोई बहुत मुश्किल काम नहीं। वे उनका गुरूर तोड़ना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने 200 से ज्यादा कहानियां और ‘बेघर’, ‘नरक-दर-नरक’, ‘दौड़’, ‘दुक्खम सुक्खम’, ‘सपनों की होम डिलिवरी’, ‘कल्‍चर-वल्चर’ जैसे उपन्यास लिख डाले। इसके साथ-साथ ‘अ ट्रिब्यूट टू पापा एंड अदर पोयम्स’, ‘पोयम्स 78’, ‘खांटी घरेलू औरत’, ‘कितने प्रश्न करूं’ और ‘पचास कविताएं’ कविता संग्रह भी प्रकाशित हुईं। उन्होंने ‘जीते जी इलाहाबाद’ के अलावा ‘कल परसों के बरसों’, ‘सफर में हमसफर’, ‘कितने शहरों में कितनी बार’ और ‘अन्‍दाज-ए-बयां उर्फ रवि कथा’ संस्मरण भी लिखे। अपने लिखे को वापस नहीं पढ़तीं ममता इसके बाद उनकी रवि से दोस्‍ती बढ़ती गई और 11 महीने के भीतर ही 12 दिसंबर 1965 को ममता ने रवि से शादी की। शादी के तुरंत बाद रवि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) के साप्ताहिक पत्रिका ‘धर्मयुग’ में नौकरी के लिए मुंबई चले गए। ममता दिल्ली में ही रह गईं। यही वो समय था जब कॉलेज से खाली वक्त में उन्होंने एक धुन में ‘बेघर’ उपन्यास लिख दिया था। ममता कालिया कोई भी रचना एक बार में लिखती हैं और अपने लिखे को वापस नहीं पढ़तीं। उनका मानना है कि अगर वे दोबारा पढ़ें तो वो या तो कुछ नहीं बदलेंगी या फिर उसे छपने ही नहीं देंगी। उन्होंने लिखने के लिए कभी नौकरी नहीं छोड़ी। ममता कहती हैं कि ‘अगर मैं नौकरी न कर रही होती तो भूखी मर जाती’। इसीलिए वे अक्सर रात में लिखतीं जब घर में सब सो जात</description>
MS धोनी ने माइक्रोड्रामा एप KuKu TV में निवेश किया:एयरफोर्स के लिए माउंटेन रडार तैयार करेगा BEL; 1 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया 31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। 2. IT रेगुलेशन-2021 का नया ड्राफ्ट जारी 30 मार्च को केंद्र सरकार ने इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यानी IT रेगुलेशन 2021 में बदलाव के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया। 3. रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ MoU साइन किया 31 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,950 करोड़ रुपए का एक MoU साइन किया। 4. DGCA ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एग्रीमेंट किया 31 मार्च को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) एविएशन के बीच इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन हुआ। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. MS धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में इंवेस्ट किया 31 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया। Aap Mahi ko dekhte ho, aur Mahi Kuku TV ko.Kyunki yahan milta hai non-stop drama, #Bas2Min ke episodes mein.Ab pura India dekhega premium shorts aur drama - Kuku TV par. ????❤️Super excited to welcome MS Dhoni as our investor, brand ambassador, and user.Watch Kuku TV now:… pic.twitter.com/nnYonvXj7b— Kuku TV (@_KukuTVOfficial) March 30, 2026 निधन (DEATH) 6. हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन 28 मार्च को हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन हो गया। आज का इतिहास 1 अप्रैल ---------------------- ये खबरें भी पढ़ें... 'मिस्‍टर बैकहैंड' गुरजंत सिंह का हॉकी से संन्‍यास: सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित; नाम पर स्‍कूल खुला, जानें प्रोफाइल इंडियन हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इसकी घोषणा उन्होंने 27 मार्च को दिल्ली के ला मेरेडिएन में आयोजित हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान की, जिसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें…</description>
आज की सरकारी नौकरी:UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी; पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 वैकेंसी, पटना हाईकोर्ट में 53 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 भर्ती की। साथ ही पटना हाई कोर्ट में 53 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए सैलरी : लेवल - 4 से लेवल - 7 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : UPSSSC लोअर PCS प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न : निगेटिव मार्किंग : 0. 25 मार्क्स UPSSSC लोअर PCS : मेन्स एग्जाम पैटर्न : सिलेबस : प्रीलिम्स एग्जाम सिलेबस : मेन्स एग्जाम सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 भर्ती पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : क्वालिफाइंग मार्क्स : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. पटना हाईकोर्ट में 53 वैकेंसी, एज लिमिट 37 साल पटना हाईकोर्ट की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C के पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 अप्रैल, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन विषय में आईटीआई या डिप्लोमा एज लिमिट : सैलरी : 29,200 - 92,300 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 1 अप्रैल इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 56,100 - 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फीस : एग्जाम पैटर्न : स्टेज - 1 : स्टेज - 2 : जनरल स्टडीज सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक -------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें… IDBI बैंक में SO की भर्ती; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी की। साथ ही हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक दिन पूर्व की गई घोषणा का 24 घंटे में हुआ पालन
        <description>मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक दिन पूर्व की गई घोषणा का 24 घंटे में हुआ...</description>
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ जवानों की सफलता: टॉप लीडरों का एनकाउंटर, हथियारों के साथ सरेंडर, जानें 5 प्रमुख कारण
        <description>जगदलपुर  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। सुरक्षाबल के जवानों ने डेडलाइन 31...</description>
बस्तरवासियों को मिली दूसरी आजादी & आईजी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सल खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को पुलिस का पक्ष रखा।
उन्होंने बताया कि नक्सली संगठन ध्वस्त हो चुका है। शीर्ष नक्सली लीडर हिड़मा के तेलंगाना में मारे जाने, इसके उपरांत बारसे देवा के आत्म समर्पण किए जाने से संगठन धराशायी हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भी पुलिस मुख्यालयों में देर रात तक नक्सलियों के समर्पण किए जाने की संभावना है। जिससे बस्तर संभाग नक्सली मुक्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों में पुलिस से लडऩे की ताकत नहीं बची है। टॉप नक्सली लीडरों के समर्पण और मारे जाने के उपरांत नक्सली संगठन पूर्ण रूप से टूट चुका है। वर्तमान में नक्सली संगठन के शेष सदस्य पुलिस के निरंतर संपर्क में है। जिससे उनका आत्मसमर्पण कराया जा सके। इसके उपरांत उनका बेहतर पुनर्वास संभव होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन के डेडलाइन का प्रथम मिशन आज पूर्ण हो रहा है। वहीं द्वितीय मिशन 1 अप्रैल से आरंभ होगा। जिसमें विकास से जनता का विश्वास हासिल किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र वासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें सडक़, बिजली और रोजगार प्रमुख रूप से शामिल होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बस्तर के नागरिकों को वर्ष -1947 के उपरांत वर्ष - 2026 में दूसरी बार आजादी प्राप्त कर रहे हैं। नक्सलवाद की वजह से अंचल के नागरिकों की स्वतंत्रता छिन गई थी। नक्सलवाद के खात्मे से नागरिकों को दूसरी बार खुली हवा में जीने का अवसर मिला।
इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, उप महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राकेश, कमांडेंट 111वाहिनी गोपाल यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
सुकमा में दो इनामी नक्सलियों का समर्पण
        <description>नक्सल डंप से 10 लाख नगदी-ऑटोमैटिक हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 31 मार्च। सुकमा जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया नगद और हथियारों का डंप बरामद किया है। साथ ही 16 लाख की इनामी दो नक्सल कैडर ने आत्मसमर्पण कर पुनर्वास की प्रक्रिया अपनाई है।
बरामद सामग्री में 10 लाख रुपये नगद, एक इंसास राइफल, दो एके-47 राइफल, तीन 303 राइफल, 14 राउंड (एके-47) और 13 राउंड (303) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सर्चिंग अभियान के दबाव के कारण माओवादी संगठन अपने हथियार और सामग्री जंगल में छिपाकर पीछे हट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडर में जनिला उर्फ मडक़म हिंडमे ( 30 वर्ष), निवासी ग्राम एलगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, संगठन में कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 8 लाख रुपये है। वहीं सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24 वर्ष), निवासी ग्राम गोरगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, संगठन में कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 8 लाख रुपये है।
दोनों कैडर ओडिशा के केकेबीएन डिवीजन में सक्रिय थे। दोनों पर कुल 16 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण की प्रक्रिया रक्षित आरक्षी केंद्र सुकमा में बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी., डीआईजी सुकमा रेंज आनंद राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा, रविकांत सहारे उप पुलिस अधीक्षक विआशा. सुकमा की उपस्थिति में पूरी की गई।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।</description>
सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो हाईवा, एक का चालक गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 मार्च। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर दूधगांव के पास मंगलवार तडक़े एक सडक़ हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि, सडक़ किनारे खराब होकर खड़े एक ट्रक के पीछे एक के बाद एक कर दो हाईवा वाहन जा घुसे।
हादसे में एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घायल चालक मोहन राम साहू (45) पिता मोहित राम साहू निवासी कनेरी थाना गुरुर जिला बालोद को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।</description>
कांकेर में 2 नक्सलियों का समर्पण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 31 मार्च। कांकेर जिले में मंगलवार की सुबह 2 नक्सलियों ने केंद्रीय गृहमंत्री के डेडलाइन के आखिरी दिन समर्पण किया है।
इस समर्पण के बारे में कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि विगत 7 दिनों में 11 नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 31 मार्च को 2 और नक्सली जिसमें पीपीसीएम शंकर व पीएम हिडमा डोडी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आये एक नक्सल कैडर ने एके 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है।
समर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय अन्य नक्सली कैडरों से चर्चा की गई है, जहाँ वे भी मुख्यधारा में शामिल होने की बात तो कह रहे हंै, साथ ही उन्हें भी लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
बस्तर के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने बताया कि विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 नक्सली कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ नक्सली कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई गई है।
आईजी ने आगे कहा कि नक्सली कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है, उन्हें इस अवसर का उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए, 25 मार्च से लेकर आज 31 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 11 नक्सली कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुन: एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।</description>
आत्मसमर्पित नक्सलियों के सौंपे हथियारों की प्रदर्शनी
        <description>दंतेवाड़ा, 31 मार्च। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में सरगर्मी का वातावरण रहा। इस दौरान कारली स्थित जिला आरक्षी बल ट्रेनिंग सेंटर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।इनमें 40 घातक विस्फोटक हथियार शामिल थे। जिनमें मोर्टार, बीजीएल, कार्बाइन, देशी रिवाल्वर, इंसास राइफल और भरमार बंदूक शामिल हंै।
पुलिस अधीक्षक दतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि उक्त हथियार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को सौंपे हैं। इनमें इंसास- 7.56 एमएम सर्वाधिक घातक हथियार है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और एसपी गौरव राय द्वारा उक्त हथियारों का गहन अवलोकन किया गया।</description>
अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौत:पटरी पार करते समय हुआ हादसा, प्रयागराज जा रही थी
        <description>अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर प्रयागराज जाने के लिए पटरी पार कर रही 47 साल की महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात देर रात की है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हमीदा बेगम को तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 10, ग्राम पंचायत जमुडी, थाना अनूपपुर निवासी हमीदा बेगम (47), पति स्व. मुख्तार के रूप में हुई है। पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई जिला अस्पताल चौकी प्रभारी कमलेश परस्ते ने बताया कि बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमीदा बेगम रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। दरअसल, अनूपपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 तक जाने के लिए यात्रियों के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक ओवरब्रिज उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को अक्सर जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने पर मजबूर होना पड़ता है। जंक्शन पर यात्रियों के लिए नहीं है ओवरब्रिज रेलवे द्वारा संचालित ओवरब्रिज टिकट काउंटर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनूपपुर जंक्शन पर लंबे समय से नए ओवरब्रिज की मांग की जा रही है।  टिकट घर के पास स्थित पुराना पैदल पुल भी तोड़ा जा चुका है, लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस मामले को शून्य पर कायम कर आगे की जांच के लिए रेलवे पुलिस को भेजा जाएगा।</description>
एक फ्लैट, दो डील: 35 लाख की ठगी:फ्लैट का सौदा कर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, दो आरोपियों के बाद महिला गिरफ्तार
        <description>इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट बेचकर रजिस्ट्री न करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरियादी फैसल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित महाजन, निसार अली और सायरा ने मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की।  आरोपियों ने सौदा तय कर नगद और ऑनलाइन रकम ले ली, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की और फरियादी को लगातार टालते रहे। मंगलवार को क्राइम ब्रांच टीम ने महिला आरोपी सायरा को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मामले का खुलासा किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक ही फ्लैट दो बार बेचा, रिश्तेदार के नाम कर दी रजिस्ट्री जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसी फ्लैट की रजिस्ट्री फरियादी के बजाय मोहित महाजन की भाभी के नाम पर 17 लाख रुपए में कर दी। इस तरह एक ही फ्लैट को दो लोगों को बेचकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही मोहित महाजन (निवासी कनाडिया) और निसार अली को गिरफ्तार कर चुकी है।</description>
कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर फख़र ज़मान पर कार्रवाई
        <description>पाकिस्तानी बैटर फख़र ज़मान को एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों से निलंबित कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी मंगलवार को इसकी पुष्टि की.
उन्हें खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए लागू कोड ऑफ़ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन के तहत लेवल-तीन अपराध का दोषी पाया गया. यह घटना रविवार, 29 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और करांची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी.
यह घटना मैच के आखिर में हुई, जब ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाई और कराची किंग्स की बल्लेबाज़ी के आखिरी ओवर से पहले गेंद बदल दी गई.
ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फ़ैसल ख़ान अफ़रीदी, टीवी अंपायर आसिफ़ याकूब और चौथे अंपायर तारिक़ रशीद ने ये आरोप लगाया है.
फख़र ने आरोप से इनकार किया और कोड ऑफ़ कंडक्ट के मुताबिक इस आरोप को चुनौती दी.
लेकिन सुनवाई के बाद ये फ़ैसला लिया गया है.
लाहौर कलंदर्स का अगला मुक़ाबला शुक्रवार, 3 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में मुलतान सुल्तान्स के ख़िलाफ होगा, जबकि 9 अप्रैल को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ंत होगी.(bbc.com/hindi)</description>
ओपन रैपिड शतरंज में बिलासपुर के वेदांत बने विजेता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 31 मार्च। एकेडमी 360ए द्वारा द्वितीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन रविवार 29 मार्च को महावीर कॉलोनी दुर्ग स्थित परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के सहयोग से हुआ।
प्रतियोगिता की शुरुआत जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने करते हुए अपने वक्तव्य से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से 115 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 35,000 रु. से अधिक की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफियां वितरित की गईं, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी रहे- प्रथम वेदांत जायसवाल बिलासपुर , द्वितीय यश सिंह रायपुर, तृतीय ईशान सैनी दुर्ग से। विभिन्न आयु वर्ग में शानवी झा, मेधांश शोरी, तुषार यादव, भावेश महेश्वरी, माघी सिंह, सर्वेश लिल्हरे, चेतस मंडले, प्रांजल सिंह, परिधि लिल्हरे, गुणवंत साहू, युवराज साहू, भव्य टाटिया, चारवी मंडले, निशिता देवांगन, आलिया सी एम, सार्थक वर्मा ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एकेडमी 360ए की ओर से आशीष सुराना ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों को ऐसा मंच देना है जहां वे अपने सपनों को पहचानें, उन्हें आकार दें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इसी दिशा में हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और रणनीतिक सोच को विकसित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अनुभव देने और संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।</description>
घने जंगलों के बीच सिविक एक्शन प्रोग्राम: 500 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 30 मार्च। जिले के अत्यंत दुर्गम और घने वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 29 मार्च को 226वीं बटालियन की डी/कंपनी द्वारा सुकमा के तुमालपाड़ में सिविक एक्शन प्रोग्राम (नागरिक सहायता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षा बलों व आम जनता के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को मजबूत करना था।
यह जन-कल्याणकारी कार्यक्रम महानिरीक्षक (छत्तीसगढ़) शालिन (आईपीएस) के निर्देश और डीआईजी (ऑप्स) सुकमा आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जमीनी स्तर पर इस पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व कमांडर टाइगर एच.पी. सिंह द्वारा किया गया।
इस शिविर में सरपंगुड़ा, जब्बागट्टा, चिन्नाबोड़केल, तुमालपाड़, जोनागुड़ा और अलीगुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों और पारों से 500 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की दैनिक और आजीविका संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर सामग्रियों का वितरण किया गया।
शैक्षणिक सामग्री: बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नोटबुक, पेन, पेंसिल बॉक्स, स्कूल बैग और ड्राइंग किट। दैनिक एवं घरेलू उपयोग: 200 लीटर के वाटर टैंक, सोलर लैंप, टिन शीट, एल्यूमिनियम कड़ाही, पतीला, स्टील के बर्तन, छाते, साडिय़ां, लुंगी, मच्छरदानी और डबल लेयर कंबल। आजीविका एवं कृषि उपकरण: साइकिल, सिलाई मशीन, फावड़ा, कुल्हाड़ी और गैंती। खेलकूद सामग्री: युवाओं के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, नेट, कैरम बोर्ड और पूरी क्रिकेट किट।
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और सहभोज
सामग्री वितरण के साथ-साथ एसएमओ एस. कृष्णा की देखरेख में एक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। यहाँ ग्रामीणों के स्वास्थ्य का प्राथमिक परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों के लिए सहभोज (भोजन) की व्यवस्था की गई, जिसने आपसी सौहार्द और भाईचारे को और अधिक गहरा किया।
सुरक्षा बलों का संदेश: हम आपके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कमांडर टाइगर एच.पी. सिंह और सहायक कमांडेंट अनुपम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में शामिल करना है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा बलों के इस निरंतर सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त किया और इस प्रयास की भरपूर सराहना की।</description>
संगमपल्ली में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 30 मार्च। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के संगमपल्ली गांव एवं ग्राम पंचायत में प्रस्तावित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम सभा आयोजित किए बिना ही शराब दुकान खोलने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय में ग्रामवासियों की सहमति नहीं ली गई, जो पंचायत व्यवस्था और नियमों के खिलाफ है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गांव में शराब दुकान खुलने से शराबखोरी बढ़ेगी, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र और जमीन पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी स्थिति में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों में उप सरपंच सरस्वती सोढ़ी, वल्वा किशन, वल्वा विनोदा, सोढ़ी गौरैया, गणपत, वल्वा बकैया, पूर्व सरपंच सुनील उद्दे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल रहे।</description>
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मार्च। प्रदेश के महाविद्यालयों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दिया गया।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद से प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते छात्र समस्याओं के निराकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रतिनिधित्व का मंच मिलता था, लेकिन चुनाव नहीं होने से छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।
जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जिससे छात्रों को अपनी आवाज उठाने का अवसर मिलता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्र नेतृत्व का अभाव बना हुआ है।
एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की है कि 5 अप्रैल तक छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का घेराव किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता सहित आकाश यादव, अभिषेक सोनी, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, लोलर सिंह, संजर नवाज, ऋषि राज, आयुष, अभिनव काशी, सत्यम, प्रमोद मौजूद रहे।</description>
86 माह के डीए एरियर्स की मांग तेज
        <description>एक मांग एक मंच की प्रांतीय बैठक में रणनीति तय
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च । प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वर्ष 2017 से 2026 तक के 86 माह के डीए एरियर्स दिलाने की मांग को लेकर गठित एक मांग एक मंच की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक राजधानी रायपुर में आयोजित की गई। बैठक संरक्षक डॉ. डी.पी. मनहर के मुख्य आतिथ्य एवं चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सरगुजा संभाग की ओर से सुजान बिन्द सहित अन्य प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रांतीय संयोजक करन सिंह अटेरिया ने सभी संरक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की उपेक्षा से कर्मचारी एवं पेंशनर वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मांग पूरी होने तक प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान प्रांतीय संरक्षक अनिल शुक्ला द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्तावों को कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके तहत 86 माह के डीए एरियर्स के संबंध में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय बिलासपुर में कोई याचिका दायर नहीं की जाएगी।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी दो माह में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा इसी अवधि में एक मांग एक मंच का जिला स्तर तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की मांग मंच के माध्यम से उठाई जाएगी।
बैठक को प्रांतीय संरक्षक ओ.पी. शर्मा, डॉ. डी.पी. मनहर, चंद्रिका सिंह, सुजान बिन्द, गोपाल साहू, गंगा शरण पासी, जयश्री साहू, दुलेश्री कुर्रे, ममता गायकवाड़, प्रदीप बोगी, सूरज प्रसाद देवांगन, डी.पी. पाण्डेय, डी.डी. मानिकपुरी, प्रकाश जाधव एवं बी.पी. पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रवक्ता विद्या भूषण दुबे ने किया। बैठक में प्रदेशभर से प्रांतीय कोर कमेटी के 52 पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।</description>
टेलर&कैटरीना की जोड़ी ने जीता मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब
        <description>मियामी, 30 मार्च । अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की सारा एरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी को 7-6 (0), 6-1 से हराया। इस जीत के साथ टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा सनशाइन डबल पूरा करने वालीं साल 2019 के बाद पहली जोड़ी बन गई हैं। साल 2019 में यह खास उपलब्धि एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने हासिल की थी। टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी सनशाइन डबल पूरा करने वाली छठी महिला जोड़ी बनी है। इससे पहले यह मुकाम जाना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा (1990), लिसा रेमंड और रेने स्टब्स (2002), लिसा रेमंड और सामंथा स्टोसुर (2006, 2007), मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा (2015), एलिस मर्टेनस और आर्यना सबालेंका (2019) की जोड़ी हासिल कर चुकी हैं। नथासा जेवरवा (1997), हिंगिस (1999), और बेथानी माटेक-सैंड्स (2016) ने अलग-अलग पार्टनर के साथ एक ही साल में दोनों टूर्नामेंट जीते हैं।
टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने एक साथ यह अपना पांचवां खिताब जीता है, जिसमें दो ग्रैंड स्लैम (2024 विंबलडन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन) शामिल हैं। इस जीत के बाद टाउनसेंड और सिनियाकोवा डबल्स रेस में एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 3 पर पहुंच जाएंगी, जबकि एरानी और पाओलिनी नंबर 8 से नंबर 6 पर पहुंच सकती हैं। ट्रॉफी वितरण के दौरान सिनियाकोवा ने टाउनसेंड का साथ खेलने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, मेरे साथ खेलने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसलिए मेरे साथ खेलने और इस टूर्नामेंट को मजेदार बनाने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ इस समय का सच में मजा ले रही हूं। यह दोनों खिलाड़ियों का दूसरा मियामी फाइनल था। टाउनसेंड 2023 के फाइनल में लेयला फर्नांडीज के साथ पहुंची थीं और सिनियाकोवा 2018 के फाइनल में साथी चेकियाई बारबोरा क्रेजसिकोवा के साथ खेली थीं। वहीं, एरानी और पाओलिनी ने भी इंडियन वेल्स में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और मियामी ओपन में रनर-अप बने, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है। --आईएएनएस एसएम/वीसी</description>
ट्राइबल गेम्स  पांचवा:  दिन  झारखंड और हिमाचल के पहलवानों ने जीते दो&दो स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टर्स ने जोड़े दो पदक
        <description>रायपुर, 30 मार्च। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन रविवार को अंबिकापुर में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं मिजोरम के वेटलिफ्टर्स ने भी दो स्वर्ण जीतकर प्रतियोगिता का समापन किया। झारखंड ने अपने स्वर्ण पदकों का खाता पूनम उरांव के जरिए खोला, जिन्होंने महिला 50 किग्रा फाइनल में तेलंगाना की गीता के को 6-3 से हराया। इसके बाद अंजित कुमार मुंडा ने पुरुष 67 किग्रा ग्रीको रोमन फाइनल में गुजरात के मुकेश वासवा को टेक्निकल सुपीरियरिटी से हराकर स्वर्ण जीता।
हिमाचल प्रदेश को उनके दोनों स्वर्ण नविश कुमार (97 किग्रा ग्रीको रोमन) और प्रियंका चौधरी (महिला 62 किग्रा) से मिले। वहीं मिजोरम ने जोसांगजुआली (महिला +86 किग्रा) और डेविड जोह्मिंगमाविया (पुरुष +110 किग्रा) के स्वर्ण के साथ कुल चार स्वर्ण हासिल कर लिए, जिससे वे पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
कुल पदक तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। ओडिशा 9 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अरुणाचल प्रदेश 5 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान छत्तीसगढ़, जिसे वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप (रजत) और लकी बाबू मरकाम (कांस्य) से दो पदक मिले, नौवें स्थान पर खिसक गया।
अरुणाचल प्रदेश के साम्बो लापुंग ने पुरुष 100 किग्रा वर्ग में 299 किग्रा कुल वजन उठाकर स्वर्ण जीतते हुए अपनी टीम को तीसरे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मिजोरम के डेविड लाल जाव्मडिका (270 किग्रा) ने रजत और छत्तीसगढ़ के लकी बाबू (261 किग्रा) ने कांस्य जीता। महाराष्ट्र ने भी पदक तालिका में बढ़त बनाई। साक्षी बुर्कुले ने महिला 86 किग्रा वर्ग में 150 किग्रा कुल वजन उठाकर स्वर्ण जीता, जो रजत विजेता रिशिका कश्यप से 29 किग्रा अधिक था। इसके अलावा विनोद सालकर ने पुरुष 125 किग्रा फ्रीस्टाइल नॉर्डिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र की झोली में एक और सफलता डाली।
जम्मू-कश्मीर ने भी कुश्ती में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ अपना खाता खोला। मुनीर हुसैन ने पुरुष 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में महाराष्ट्र के विक्रम पवार को 11-1 से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि शमा हून को 97 किग्रा ग्रीको रोमन फाइनल में हिमाचल प्रदेश के नविश कुमार से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।
परिणाम
भारोत्तोलन-महिला वर्ग-86 किग्रा-स्वर्ण-साक्षी बुरकुले (महाराष्ट्र) 150 किग्रा, रजत - ऋषिका कश्यप (छत्तीसगढ़) 121 किग्रा, कांस्य - बिटुपुना देवरी (असम) 118 किग्रा। +86 किग्रा-स्वर्ण - जोसांगजुआली (मिजोरम) 140 किग्रा, रजत - पिंकी बोरो (असम) 125 किग्रा, कांस्य - गुंजन उइके (मध्य प्रदेश) 86 किग्रा।
पुरुष वर्ग-110 किग्रा-स्वर्ण - साम्बो लापुंग (अरुणाचल प्रदेश) 299 किग्रा, रजत - डेविड लाल जावमडिका (मिजोरम) 270 किग्रा, कांस्य - लकी बाबू मरकाम (छत्तीसगढ़) 261 किग्रा, +110 किग्रा-स्वर्ण - डेविड जोह्मिंगमाविया (मिजोरम) 290 किग्रा, रजत - गुगुलोथु राजा शेखर (आंध्र प्रदेश) 255 किग्रा, कांस्य - मनाश प्रतिम सोनवाल (असम) 223 किग्रा।
कुश्ती-महिला वर्ग-50 किग्रा-स्वर्ण - पूनम ओरांव (झारखंड), रजत - गीता (तेलंगाना), कांस्य - चंचला कुमारी (झारखंड), रुपतलिन तिमुंगपी (असम), 62 किग्रा-स्वर्ण - प्रियंका चौधरी (हिमाचल प्रदेश), रजत - देवी दैमरी (असम), कांस्य - चांदनी (मध्य प्रदेश), अनीशा बसुमातारी (असम)।
पुरुष वर्ग-74 किग्रा फ्रीस्टाइल-स्वर्ण - मुनीर हुसैन (जम्मू-कश्मीर)
रजत - विक्रम पवार (महाराष्ट्र), कांस्य - अंकुश कुमार (हिमाचल प्रदेश), अमृत दुरगन्नावर (कर्नाटक), 125 किग्रा फ्रीस्टाइल-स्वर्ण - विनोद सालकर (महाराष्ट्र), रजत - अमित मीणा (राजस्थान), कांस्य - हरपाल सिंह (हिमाचल प्रदेश), 67 किग्रा ग्रीको-रोमन-स्वर्ण - अंजित कुमार मुंडा (झारखंड), रजत - वासवा मुकेश भाई (गुजरात), कांस्य - आकाशकारदोंग (असम), अक्षय कुमार (हिमाचल प्रदेश), 97 किग्रा ग्रीको-रोमन-स्वर्ण - नविश कुमार (हिमाचल प्रदेश), रजत - शामा हून (जम्मू-कश्मीर), कांस्य - साहिल चौधरी (हिमाचल प्रदेश)।</description>
मौत के 11 दिन बाद नकिता के 93.80% मार्क्स:मजदूर की बेटी को 99 प्रतिशत नंबर, 12वीं राजस्थान बोर्ड साइंस में 5 संयुक्त टॉपर्स
        <description>राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जारी किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। साथ ही, टॉपर्स को फोन पर बधाई दी। साइंस में 5 संयुक्त टॉपर ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर एक गर्ल्स स्टूडेंट ने टॉप किया है। उधर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा नकिता को 12वीं आट्‌र्स में 93.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पीलिया से पीड़ित नकिता को बीकानेर एडमिट किया गया था। 20 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। नकिता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। साइंस और आट्‌र्स में लड़कियां आगे
साइंस और आट्‌र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा है। उधर, इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल (2026) आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्‌र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था। 11 मार्च को खत्म हुई थीं परीक्षाएं
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। 12वीं में सीकर की दिव्या राजस्थान की टॉपर:रिजल्ट में बेटियां आगे, 95% से ज्यादा वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर होगी पब्लिश पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…</description>
पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, ईरान जंग के चलते फैसला:इटली के किमी एंटोनेली सबसे युवा F&1 चैंपियन बने; 31 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 लोकसभा से पारित 30 मार्च को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 (IBC) लोकसभा से पारित हुआ। 2. अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन 30 मार्च को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप से केरोसिन देने का फैसला किया है। 
3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 61,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 30 मार्च को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम (ECMS) के लिए 61 हजार करोड़ के 75 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता 29 मार्च को दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता। 5. किमी एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 चैंपियन बने इटली के फॉर्मूला नंबर-1 ड्राइवर किमी एंटोनेली ने जापान ग्रांड प्रीक्स जीती। इससे पहले एंटोनेली ने चीन ग्रांड प्रीक्स भी जीती थी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. नौसेना ने कोच्चि में समुद्री अभ्यास किया 27 मार्च को भारतीय नौसेना ने कोच्चि के समुद्री युद्ध केंद्र में एक समुद्री अभ्यास किया। इस आभ्यास का नाम IMEX TTX 2026 है। आज का इतिहास 31 मार्च -------------------------------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... 700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्‍च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..</description>
आज की सरकारी नौकरी:झारखंड TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी; पंजाब में वार्डर सहित 532 वैकेंसी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 400 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी झारखंड TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब में 532 पदों पर भर्ती निकली जिसके लिए आवेदन की शुरुआत 1 अप्रैल से की जाएगी। साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 400 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1, झारखंड TET का नोटिफिकेशन जारी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5 के लिए) न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय डीएलएड या उसके समकक्ष डिग्री। अपर प्राइमरी स्कूल (कक्षा 6-8 के लिए) मैथ्स और साइंस टीचर : विज्ञान/इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चर और मैथ्स में से किसी एक विषय में न्यूनतम 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री। साथ ही 12वीं या उच्चतर माध्यमिक में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और बायोलॉजी में से कम से कम दो विषय के साथ पास होना चाहिए। सोशल साइंस : आर्ट्स/ह्यूमैनिटी /सोशल साइंस / कॉमर्स / मैनेजमेंट में न्यूनतम 03 वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री। लैंग्वेज टीचर : हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू भाषा में न्यूनतम तीन वर्षीय ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम 21 साल फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम बेसिस पर। एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : एग्जाम सिलेबस : प्राइमरी लेवल : जनरल ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेजेस : (कक्षा 1 से 5 के लिए) अपर प्राइमरी लेवल : जनरल ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेजेस (कक्षा 6-8 के लिए) जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में 532 पदों पर निकली भर्ती, 1 अप्रैल से करें अप्लाई पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 532 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास, 10वीं तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 19,900 - 63,200 रुपए प्रतिमाह पंजाब जेल वार्डर एग्जाम पैटर्न : पार्ट - ए : पार्ट बी : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 400 पदों पर भर्ती, नि:शुल्क करें अप्लाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, चंदा (महाराष्ट्र) में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 400 पदों पर भर्ती निकली है। मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 28 से 3 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. BSNL में 120 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 31 मार्च भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉम ऑपरेशंस : कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फायनेंस स्ट्रीम) : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : फीस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एग्जाम पैटर्न : सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी, भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी की। साथ ही भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
महोबा: बैडमिंटन खेलते वक्त खिलाड़ी की मौत, 5 सेकंड में तोड़ा दम, घटना CCTV में कैद
        <description>महोबा  महोबा जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे पस्तोर गली निवासी 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता...</description>
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में कैसे बताया? किया अहम खुलासा
        <description>हैदराबाद  भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा...</description>
श्रीराम जन्मोत्सव पर राजधानी में सनातनी माहौल
        <description>मठ मंदिरों में विशेष पूजा, कन्या भोज, भंडारे भी
वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर की तस्वीर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर राजधानी में सुबह से ही भक्ति का माहौल है, वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सनातनी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं गुरुवार रात से ही शहर के मठ और राम मंदिर आकर्षक लाइट से सजाए गए हैं। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने से घर और सार्वजनिक भवनों मंदिरों में कन्या भोज भी आयोजित किए गए।
राजधानी के वीआईपी रोड स्थित सबसे बड़े राम मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जहां शाम को आतिशबाजी भी होगी।करीब पांच शताब्दी प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतूसाव मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण का विशेष अभिषेक किया गया। महंत राम सुंदर दास ने सोने के मुकुट से भगवान का श्रृंगार किया।
वहीं ब्राह्मणपारा स्थित सोहागा मंदिर में आज सामूहिक सुंदरकांड पाठ और शाम 5:30 बजे से भक्त मंडलियां भक्ति प्रस्तुति देंगी। शांतिनगर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजन और संकीर्तन का आयोजन किया गया । सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ, इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती होगी। दोपहर 2 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।।
समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में महापूर्णाहुति की गई। यहां पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा था जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जनकल्याण, समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना की।</description>
सहेली ज्वेलर्स का मामला: चोरी के शक में सराफा कारोबारी और 11 अन्य ने कर्मचारी को बंधक
        <description>बनाकर बेदम पिटाई, काउंटर रिपोर्ट भी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने अपने कर्मचारी पर गहने चोरी करने का आरोप लगा मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया कुंड महादेव घाट क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आर्यन शर्मा, सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में पिछले कुछ महीनों से हेल्पर के रूप में कार्यरत था। आर्यन ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को दोपहर 1 बजे दुकान के मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उसे तीसरी मंजिल के एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। उसके हाथ-पांव बांध दिए गए, मुंह में मिर्ची डालकर कपड़ा ठूंस दिया। और उसके कपड़े तक उतरवा दिए गए।
आर्यन ने आगे बताया कि इसके बाद उसे 8 घंटे तक उसे बेरहमी से लात-घूंसों, डंडों, लोहे की रॉड और कुर्सियों से पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आर्यन ने पुलिस को बताया कि रात 1 बजे उसके परिजनों को बुलाया गया और शर्त रखी गई कि जब तक घर के जेवर नहीं दिए जाएंगे, तब तक उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद परिजनों ने घर के जेवर आरोपी को सौंप दिए। गंभीर रूप से घायल आर्यन का परिजनों ने इलाज कराया। जिसके बाद 26 मार्च को उसने कोतवाली थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, मामले में सहेली ज्वेलर्स के ऑपरेशन मैनेजर राकेश कुमार तिवारी ने आर्यन पर करीब 6.5 लाख रुपए के गहनों की चोरी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, दुर्ग शाखा से रिपेयरिंग के लिए भेजे गए दो डायमंड रिंग और एक जोड़ी सोने के टॉप्स आर्यन को दिए गए थे। लेकिन बाद में ये गहने वापस नहीं पहुंचे।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आर्यन को रात गहनों को अपनी जेब रख लिया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार कर ली और उसके परिजनों ने 23 मार्च की रात गहने वापस लौटा दिए।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने धारा 306,296,115-2,351-2,127-2,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।</description>
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक काला कानून&मसीही समाज
        <description>लोकभवन का घेराव करने निकले मसीहियों को हिरासत में लिया पुलिस ने
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। संयुक्त मसीही समाज छत्तीसगढ़ द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विरोध में शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
हजारों मसीहियों की महती सभा में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने विधेयक के विरोध, धार्मिक स्वतंत्रता एवं आगामी रणनीतियों के संबंध में अपनी बात रखी। वक्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 25 का पूर्ण पालन करने, सभी धर्मों को समान सुरक्षा और सम्मान देने, धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बंद करने, किसी समुदाय विशेष के साथ भेदभाव न करने, झूठे मामले दर्ज कर उत्पीडऩ पर रोक लगाने और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में समाज ने विधेयक को काला कानून घोषित कर तत्काल वापस लेने कहा।</description>
आईपीएल 2026: बल्लेबाजी में दम, गेंदबाजी भी संतुलित, खत्म होगा पंजाब किंग्स का पहले खिताब का इंतजार?
        <description>नई दिल्ली, 27 मार्च । आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन भी कागज पर दमदार नजर आ रही है। बल्लेबाजी में दमखम दिख रहा है, तो गेंदबाजी भी काफी संतुलित नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले खिताब का सूखा खत्म करना चाहेगी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी पिछले सीजन टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने में सफल रही थी। प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट में 547 और प्रियांश ने भी 475 रन बनाए थे। नंबर तीन की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कप्तान से टीम को एक बार फिर वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। माइकल ओवेन और कूपर कोनोली के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी दमदार दिख रहा है। मार्कस स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देते हुए नजर आएंगे। वहीं, शशांक सिंह और नेहल वढेरा से आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विष्णु विनोद, मुशीर खान और सूर्यांश शेडगे के रूप में पंजाब के पास अच्छे भारतीय युवा बल्लेबाज भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल टीम परिस्थितियों के हिसाब से कर सकती है। टीम का गेंदबाजी अटैक भी इस साल काफी संतुलित दिख रहा है।
मार्को जानसेन और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम को लॉकी फर्ग्यूसन की सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। वैशाक विजयकुमार और यश ठाकुर में से कोई एक तीसरे गेंदबाज की भूमिका निभा सकता है। जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस को खरीदने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक को और धार दी है। स्पिन विभाग की कमान युजवेंद्र चहल संभालते हुए दिखाई देंगे। चहल का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बढ़िया रहा है। चहल का साथ हरप्रीत बरार देते हुए दिखाई देंगे। प्रवीण दुबे के रूप में पंजाब किंग्स के पास एक और विकल्प मौजूद है। पंजाब किंग्स की टीम में सिर्फ एक कमजोरी नजर आती है और वह है टीम का मिडिल ऑर्डर। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ मिडिल ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन टीम को भारी पड़ा था। मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा और शशांक सिंह के प्रदर्शन में पिछले सीजन निरंतरता नजर नहीं आई है। वहीं, इस बार जोश इंग्लिस भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन। -(आईएएनएस)</description>
आज की सरकारी नौकरी:IDBI बैंक में SO की भर्ती; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी की। साथ ही हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, एज लिमिट 45 साल आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑडिट - इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) - ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए के साथ सर्टिफिकेट होना चाहिए। कम से कम 7 साल का अनुभव जिसमें 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव शामिल है। रिस्क मैनेजमेंट - इंफॉर्मेशन सिस्टम (Grade C  B) : कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी की डिग्री। ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें 4 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम का अनुभव हो। ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव जिसमें 2 साल इंफॉर्मेशन सिस्टम में काम किया हो। आईटी और एमआईएस (IT  MIS) - ग्रेड डी, सी और बी: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन। पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव होना चाहिए। सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा। उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO होना चाहिए। कम से कम 15 साल का वर्क एक्सपीरियंस। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 1,24,000 - 1,97,000 रुपए प्रति माह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कोच के 323 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम सेंटर ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन हेवी व्हीकल फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एनएटीएस पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 मई 2026 से लेकर 8 मई 2026 तक होगा। इन तीनों ही पदों के लिए अप्रेंटिस की ट्रेनिंग 1 साल के लिए दी जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल की 3298 भर्ती, लास्ट डेट 30 मार्च जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 19,900 रुपए प्रति माह फीस : भर्ती के लिए क्यूआर कोड जारी: पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है। उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन करके डायरेक्ट भर्ती के ऑफिशियल लिंक पर पहुंच सकते हैं और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी। एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 भर्ती; SSB में SI की 51 वैकेंसी, झारखंड में डिप्टी कलेक्टर की 45 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती, SSB में सब इंस्पेक्टर की 51 वैकेंसी की। साथ ही झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
UPSC प्रिपरेशन के लिए बड़े शहर जाना जरूरी नहीं:मोबाइल, इंटरनेट डिस्‍ट्रैक्‍शन नहीं, तैयारी के टूल्‍स; AIR 137 ने सेल्‍फ स्‍टडी से क्रैक किया IPS
        <description>6 मार्च को जारी UPSC सिविल सर्विस 2025 रिजल्ट्स में हरियाणा की मानसी डागर ने 137वीं रैंक हासिल की। ये रैंक उन्होंने बिना किसी कोचिंग और प्रोफेश्नल गाइडेंस के सिर्फ सेल्फ स्टडी से हासिल की। मानसी डागर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद सोनीपत लौटकर UPSC की तैयारी शुरू की। उनके घर या रिश्तेदारी में कोई भी ऐसा नहीं था जिससे वो गाइडेंस ले सकें। ऐसे में गूगल-यूट्यूब की हेल्प ली और जाना कि क्या और कहां से पढ़ना है। यूट्यूब से ही समझा कि एग्जाम पैटर्न क्या है और इसे कैसे क्रैक करना है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मानसी बता रही हैं अपना UPSC क्रैक करने का फॉर्मूला… सोर्स आइडेंटिफाई कर सेल्फ स्टडी से एग्जाम क्लियर किया मैंने यूट्यूब और टॉपर्स टॉक से कई टॉपर्स की स्ट्रैटेजी समझी। उनकी वीडियोज देखकर समझा कि क्या और कहां से, खासकर कौनसी किताबों से पढ़ना है। फिर वो किताबें चुनीं जो सबमें कॉमन थीं, जैसे पॉलिटी के लिए लक्ष्मीकांत या हिस्ट्री के लिए स्पेक्ट्रम। धीरे-धीरे समझ आने लगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं।
 कॉन्सेप्ट क्लियर करना ज्यादा जरूरी आपने कितने घंटे पढ़ाई की, उससे ज्यादा जरूरी है कि आपके कॉन्सेप्ट कितने क्लियर हैं। मैंने 8 घंटे पढ़ाई की और सारी चीजें अच्छे से समझने की कोशिश की। हम सब यूपीएससी की तैयारी के लिए 12, 15 या 18 घंटे सुनने के आदी हैं, लेकिन 8 घंटे समय भी कम नहीं है। मैंने इतने घंटे में ही सारा सिलेबस कवर किया। रिवीजन और अपने आपको टेस्ट भी किया। फिर एनालाइज भी किया। ऐसे में अगर कॉन्सेप्ट क्लियर रखते हैं तो सब आसानी से हो जाता है।
 बड़े शहरों में डिस्ट्रैक्शन ज्यादा, घर पर तैयारी आसान तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाने की बजाय ऑल यू नीड इज कंसिस्टेंसी एंड कॉन्फिडेंस। साथ ही किसी और की बातों में न आएं, खुद से समझें कि आपके लिए क्या जरूरी है। बड़े शहरों में सुविधाओं के साथ डिस्ट्रैक्शन भी ज्यादा है, इसलिए मैंने घर पर शांत माहौल में आराम से तैयारी की। इसके लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन इतने सारे रिसोर्सेस हैं, कोचिंग के भी फ्री मटेरियल्स अवेलेबल हैं। आपको पेड प्रोग्राम्स में एनरोल करने की भी जरूरत नहीं।
 कई-कई बार प्रैक्टिस की तीनों (प्री, मेन्स और इंटरव्यू) की डिमांड्स अलग हैं। प्रीलिम्स के लिए तो बेसिक सोर्सेज पर ही निर्भर रहें। इसके अलावा जितना ज्यादा हो सके मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करें। मेन्स के लिए आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें। ज्यादा से ज्यादा PYQs सोल्व करें। इंटरव्यू के लिए परिवार या दोस्तों के साथ इंटरव्यू की प्रैक्टिस करें। तीनों चीजें अलग हैं लेकिन सबमें कॉमन है प्रैक्टिस! प्रैक्टिस हर चीज की करनी पड़ेगी, कई-कई बार करनी पड़ेगी, जैसा कि मैंने किया।
 इंट्रस्ट और अपनी समझ के हिसाब से ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना आपको ऑप्शनल सब्जेक्ट्स चुनते हुए ये ध्यान रखना चाहिए कि आप उस सब्जेक्ट में कितने इंट्रस्टेड हैं, उसको कितना पढ़ सकते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट डीपर अंडरस्टैंडिंग मांगता है, इसे आपको जनरल स्टडीज से ज्यादा समय देना होगा। ऐसे में सब्जेक्ट ऐसा चुनें जिसे मैनेज करना मुश्किल न हो। मान लीजिए आपने मैथेमैटिक्स लिया है, तो ये बहुत लेंदी है इसलिए ज्यादा समय मांगता है। ऐसे में जीएस के साथ इसे मैनेज करना मुश्किल है। सब आप पर है कि कैसे जीएस, ऑप्शनल और आंसर राइटिंग के बीच में आप टाइम मैनेज करते हैैं। ऐसे में आप अपने ग्रेजुएशन सब्जेक्ट को चुन सकते हैं, इससे फायदा होगा क्योंकि आप उससे फैमिलियर होंगे। चूंकि मुझे फिजिक्स के कॉन्सेप्ट और टर्मिनोलॉजी क्लियर थे, तो मैंने वही चुुना था।
 फोन को टाइमपास नहीं, तरक्की का टूल बनाया आप इंटरनेट और फोन का यूज भी कर सकते हैं और टाइम पास के लिए मिस यूज भी कर सकते हैं। आपको फोन यूज करते वक्त बहुुत कॉन्शियस रहना होगा। फोन पर समय बर्बाद करने की बजाय पढ़ने के लिए या ऑनलाइन रिसोर्सेस के लिए इसका इस्तेमाल करें। मैं ज्यादातक अपडेट्स, न्यूजपेपर या बाकी मटेरियल्स की डिजिटल कॉपी पढ़ने के लिए ही फोन यूज करती थी। मैंने पढ़ने और चीजों को समझने के लिए इंटरनेट और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल किया।
 असफलताओं पर अटकी नहीं, उससे आगे बढ़ी मेरा पिछले अटेंप्ट में एक क्वेश्चन से प्रीलिम्स रह गया था। ‘मेरा नहीं हुआ’, मैं इस पर अटकी नहीं। बल्कि मुझे लगा, ये तो थोड़ी और तैयारी में हो जाएगा। मैंने सोचा अगर इसके इतना करीब आ सकती हूं, तो हो जाएगा। वहीं से मैंने खुद को सीधा मेन्स के लिए तैयार करना शुरू किया। मुझे बस 3 महीने में मेन्स की तैयारी करनी थी। अगर आप भी ऐसे पढ़ाई की धुन में रहते हैं, तो निराशा आप पर ज्यादा हावी नहीं होती।
 शेड्यूल हेक्टिक की बजाय आसान रखा मेरी पढ़ाई स्लॉट्स में होती थी। जब पढ़ना हो तो दो घंटे और जब आसंर राइटिंग की प्रैक्टिस करनी हो तो तीन-साढ़े तीन घंटे देती थी। पूरे दिन अलग-अलग स्लॉट्स में बस एक ही सब्जेक्ट पढ़ती थी। अगर एक साथ कई सब्जेक्ट्स पढ़ने की कोशिश नहीं करते, तो आप कंफ्यूजन और प्रेशर से बचते हैं। अगर एक दिन में करना भी हो तो एक साथ बस ऑप्शनल और जनरल स्टडीज ही पढ़ती थी, वो भी आधे-आधे दिन के स्लॉट्स में बांटकर।
 बैकग्राउंड से अलग चैलेंजिंग सब्जेक्ट्स के लिए यूट्यूब से मदद ली मैं साइंस बैकग्राउंड से थी तो ह्यूमैनिटीज पर शिफ्ट होने में दिक्कतें आईं। पॉलिटी और संविधान से जुड़े टर्म समझने में दिक्कत होती थी। मैंने यूट्यूब पर अवेलेबल प्लेलिस्ट्स से पढ़ना शुरू किया। कुछ चैप्टर्स ऑनलाइन पढ़ने के बाद धीरे-धीरे सब समझ में आने लगा। आखिर तक मुझे चीजें समझने के लिए यूट्यूब की जरूरत भी कम हो गई। फिर कॉम्प्लैक्स टॉपिक्स भी किताबों से ही समझ में आने लगे। स्‍टोरी - सोनाली राय ------------------- मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा: देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स </description>
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉलर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे 26 मार्च को अमेरिकी ट्रेजरी ने बताया कि अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। 2. ओलिंपिक में अब ट्रांसजेंडर्स की महिला इवेंट्स में एंट्री बैन 26 मार्च को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने ट्रांसजेंडर्स की महिला कैटेगरी के इवेंट्स में एंट्री बैन कर दी है। 3. बालेन शाह ने नेपाल के पीएम पद की शपथ ली 27 मार्च को बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने। 4. पेरियासामी कुमारन UK के नए हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए 26 मार्च को विदेश मंत्रालय ने पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) अपॉइंट किया। 5. भारतीय नौसेना ने होर्मुज पर ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया 26 मार्च को भारतीय नौसेना ने होर्मुज के रास्ते आने वाले एनर्जी शिपमेंट (LNG, LPG, कच्चा तेल) को एस्कॉर्ट करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया। आज का इतिहास ------------------ ये खबरें भी पढ़ें... मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा: देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
कौशाम्बी हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक,  मृतकों के परिजनों को 2&2 लाख रुपये देने की घोषणा की
        <description>कौशाम्बी हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक,  मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की...</description>
पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज&1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी
        <description>पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान...</description>
आईपीएल 2026: पंत की कप्तानी को लेकर चल रही अफवाहों को संजीव गोयनका ने किया खारिज
        <description>नई दिल्ली, 26 मार्च । लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर चल रही सभी अफवाहों को गलत बताया है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आईपीएल 2026 से पहले पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन गोयनका ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ फेक रिपोर्ट्स हैं और टीम का पंत पर पूरा भरोसा है। गोयनका ने पंत के स्वभाव और समर्पण की तारीफ करते हुए उन्हें आने वाले सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ऋषभ पंत की कप्तानी के बारे में अटकलों को पढ़ा था और मुस्कुराया था। हमने उनके कैरेक्टर और कमिटमेंट को जानने के लिए साथ में काफी समय बिताया है। आपका सीजन शानदार हो, कप्तान। दरअसल, आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। लखनऊ ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके चलते उनसे काफी उम्मीदें थीं।
हालांकि, पंत बल्ले से बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए थे। वह 13 मैचों में सिर्फ 269 रन ही बना सके थे और उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए गए थे। यही कारण था कि ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लखनऊ टीम आईपीएल 2026 में पंत की जगह पर नया कप्तान चुन सकती है। आईपीएल 2025 के दौरान भी ऐसी ही एक खबर सामने आई थी, जब पंत ने स्थिति को संभाला था। एक एक्स यूजर ने सुझाव दिया कि पंत को आईपीएल 2026 सीजन से पहले ड्रॉप किया जा सकता है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिकों का मानना ​​है कि उनकी कीमत सही नहीं है। एलएसजी के कप्तान ने इस यूजर को जवाब देते हुए उनसे झूठी बातें फैलाने से पहले थोड़ी समझदारी और भरोसे का इस्तेमाल करने की अपील की थी। गोयनका के इस बयान से यह साफ हो गया है कि टीम मैनेजमेंट पंत के साथ खड़ा है और उन्हें कप्तान के तौर पर पूरा समर्थन मिल रहा है। अब सभी की नजरें आईपीएल पर हैं, जहां पंत अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करना चाहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेगी। पंत के करियर के लिहाज से आईपीएल 2026 के लिए उनके लिए काफी अहम होगा। --(आईएएनएस)</description>
मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा:देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कैबिनेट ने UDAN 2.0 को मंजूरी दी 25 मार्च को केंद्र सरकार ने मोडिफाइड रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना UDAN 2.0 को मंजूरी दी। INTERNATIONAL (इंटरनेशनल) 2. डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने हार के बाद इस्तीफा दिया 26 मार्च को डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने आम चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। निधन (DEATH) 3. मलयाली एक्टर ई. ए. राजेंद्रन का निधन 26 मार्च को मलयाली थिएटर एक्टर ई.ए. राजेंद्रन का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. शनि ग्रह पर 11 नए चंद्रमा मिले ताइवान के एस्ट्रोनॉमर्स ने शनि ग्रह (Saturn) की परिक्रमा करते हुए 11 नए चंद्रमाओं की खोज की है। 5. इंग्लैंड चर्च की पहली महिला आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी बनीं साराह मुल्लाली 25 मार्च को साराह मुल्लाली ने इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद संभाला। आज का इतिहास 27 मार्च 
 -------------------- ये खबरें भी पढ़ें... बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी, भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 वैकेंसी की। साथ ही भारत सरकार टकसाल में 94 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. महाराष्ट्र में 571 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री, एमबीबीएस की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 44,900 - 2,11,900 रुपए प्रतिमाह फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल) में 94 भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट igmnoida.spmcil.com पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं पास,12वीं पास, डिप्लोमा, डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : पद के अनुसार, 18,780 – 95,910 रुपए प्रतिमाह 
सिलेक्शन प्रोसेस : जॉब लोकेशन : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 29 मार्च उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सभी वर्गों के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 5,200 से 20,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 17,682 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
12 मेडल के साथ कर्नाटक नंबर&1: 8 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर
        <description>रायपुर. छत्तीसगढ़ की मेजबानी में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स...</description>
रायपुर में CA का राष्ट्रीय सम्मेलन: बैंक ऑडिट स्टैंडर्ड्स बढ़ाने पर मिला विशेष प्रशिक्षण
        <description>रायपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सीआईआरसी रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़ और...</description>
कोंडागांव विधायक ने 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 25 मार्च। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने मंगलवार को कोंडागांव में आयोजित भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक ने 05 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन, 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र लोहरापारा, जल संसाधन उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का निर्माण कार्य और हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा जिले में निवासरत लोगों के स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रावास के निर्माण से उन विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक जगह की कमी के कारण प्रवेश नहीं मिल पाता था। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 33 केवी पावर स्टेशन का भूमिपूजन किया गया है तथा अन्य उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी। संसाधनों की उपलब्धता से विकास कार्य सुचारू रूप से संपन्न होता है।
उन्होंने आज बहनों के कौशल विकास के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाओं का कौशल उन्नयन होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। युवाओं को सीखने की प्रवृत्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए कुछ न कुछ नया अवश्य सीखना चाहिए, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में उनके कौशल का विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति में इतना हुनर होना चाहिए कि यदि नौकरी न भी मिले, तो उसे कभी खाली बैठने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा और समग्र विकास को गति मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को छात्रावास के बन जाने से बेहतर सुविधाएं मिलेगी और अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही विद्युत व्यवस्था में भी सुधार होगा।
इन कार्यों में आदिवासी विकास विभाग के 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन कोण्डागाँव लागत राशि रू. 191.51 लाख, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कोण्डागाँव के 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र लोहरापारा (कोण्डागाँव) का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 490.99 लाख, जल संसाधन विभाग संभाग कोण्डागाँव के वि.ख. कोण्डागाँव में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 144.27 लाख, जिला कोण्डागाँव के वि.ख. कोण्डागाँव में अनुविभागीय अधिकारी लघु जल संसाधन सर्वे उपसंभाग कोण्डागाँव कार्यालय भवन का पुननिर्माण कार्य लागत राशि रू. 125.26 लाख और लोक निर्माण विभाग संभाग कोण्डागांव द्वारा कोण्डागाँव के वार्ड क्रमांक-03 में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत राशि रू. 75.23 लाख रुपए शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंद लाल राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना सहित पार्षदगण और अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे और सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर एल धीवर ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।</description>
विवाहिता से रेप, आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 25 मार्च। कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 23 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 18 मार्च को उसके गांव में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वह अपने घर में थी और उसके पति भी मौजूद थे। आरोप है कि गांव हिराबाग ओड़ारगांव निवासी पंचुराम बघेल वहां आया और उसके पति को यह कहकर विवाह स्थल भेज दिया कि उन्हें खाना बनाने के लिए बुलाया जा रहा है।
पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद वह कमरे में अकेली थी, तभी आरोपी कमरे में आया और जबरदस्ती उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिराबाग ओड़ारगांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचुराम बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।</description>
विधायक किरण सिंह देव ने साढ़े 22 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन& लोकार्पण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मार्च। बस्तर संभाग का हृदय स्थल जगदलपुर बुधवार को विकास की एक नई इबारत का साक्षी बना, जब जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। बस्तर विकास की ओर अग्रसर के संकल्प को दोहराते हुए विधायक श्री देव ने 22 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान के केंद्र में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना रहा, जो राज्य सरकार की अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विकास के इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महारानी अस्पताल परिसर अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होने जा रहा है, जहाँ 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से हीमोडायलिसिस, पैलिएटिव केयर और कैंसर क्लिनिक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल की प्रशासनिक और रिकॉर्ड व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरडी भवन की आधारशिला भी रखी गई।
बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शहर की एक प्रमुख और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए माडिय़ा चैक से बोधधाट थाना तक सडक़ चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर 4 करोड़ 99 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही 7 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नवीन वित्त कार्यालय भवनों का भूमिपूजन और 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप संचालक उद्यान भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩा और सुशासन का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार का मुख्य ध्येय है।
उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और आने वाले समय में विकास की यह धारा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव और निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी विधायक श्री देव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं।
इस गरिमामयी समारोह में पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और विभागीय अधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।</description>
केशकाल घाटी में फिर टला बड़ा हादसा
        <description>ट्रक साइड वॉल से टकराकर खाई में लटका, 72 घंटे से जाम की स्थिति
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 25 मार्च। केशकाल घाटी में सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम घाटी के चौथे मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटी उतरते समय ट्रक अनियंत्रित होकर साइड वॉल से टकरा गया और खाई में लटक गया। गनीमत रही कि साइड वॉल के कारण ट्रक पूरी तरह नीचे नहीं गिरा, जिससे चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सडक़ पर ही फंसा रहा, जिससे मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, पिछले 72 घंटों से घाटी मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, क्षेत्र में लौह अयस्क से भरे भारी वाहनजो जगदलपुर, बैलाडीला और नारायणपुर से निकलकर केशकाल घाटी होते हुए रायपुर की ओर जाते हैंलगातार यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं जाम की स्थिति भी बनी रहती है।</description>
अनुपस्थित रहने पर पटवारी निलंबित
        <description>केशकाल, 25 मार्च। कोंडागांव जिले में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक पटवारी को निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटवारी हल्का क्रमांक 17 टेंगसा, तहसील बड़ेराजपुर के पटवारी रघुनाथ नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में उल्लेख है कि रघुनाथ नेताम 10 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही पूर्व में भी उनकी अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। तहसीलदार बड़ेराजपुर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब भी उन्होंने प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा 20 मार्च को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे के दौरान भी वे अनुपस्थित पाए गए, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। आय, जाति, निवास, डिजिटल किसान किताब, जनगणना एवं लैंड बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर उपलब्ध नहीं कराने तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का भी आरोप है।
इन परिस्थितियों को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।</description>
शाजापुर कलेक्टर को हाईकोर्ट ने तीसरी बार लगाई फटकार:नाजिर की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे, 15 दिन में हलफनामा देने कहा
        <description>शाजापुर कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। 25 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जयकुमार पिल्लई ने कलेक्टर ऋजु बाफना के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर को नियमों की जानकारी नहीं है। वे बिना सोचे-समझे आदेश पारित कर देती हैं। यह कुछ ही दिनों में कलेक्टर को हाईकोर्ट से मिली तीसरी फटकार है। यह मामला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने से जुड़ा है। शाजापुर कलेक्टर ने वाहन स्टैंड ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद ठेकेदार ने कर्मचारी जयंत बघेरवाल पर आर्थिक लेन-देन के आरोप लगाए। दो दिन में दो आदेश इन आरोपों के आधार पर, कलेक्टर ने बिना किसी जांच के 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को दो आदेश जारी किए। पहले आदेश में बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया, जबकि दूसरे आदेश में उन्हें एसडीएम कार्यालय गुलाना अटैच कर दिया गया। वेतन वृद्धि रोकने के आदेश के खिलाफ बघेरवाल ने पहले कमिश्नर उज्जैन के समक्ष अपील की, जिन्होंने कलेक्टर के आदेश को यथावत रखा। इसके बाद बघेरवाल ने हाईकोर्ट का रुख किया। इंदौर हाईकोर्ट ने 25 मार्च को इस आदेश पर स्थगन (स्टे) जारी कर दिया। हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश हाईकोर्ट ने शाजापुर कलेक्टर को 15 दिन के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस हलफनामे में कलेक्टर को स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। स्थगन आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट लिखा है कि कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है और बिना किसी विभागीय जांच के वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर कुछ भी आदेश पारित कर देती हैं, जैसा कि आबकारी अधिकारी के मामले में भी किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि कलेक्टर को कानून की जानकारी नहीं है। याचिकाकर्ता को मिला स्टे इस मामले में हाईकोर्ट एडवोकेट यश नागर ने बताया याचिका कर्ता जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि और गुलाना अटैच किए जाने के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्टे आदेश जारी किया है और 15 दिवस में कलेक्टर को व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा गया जिसमें स्पष्ट करना है किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। दो मामलों में लग चुकी है फटकार</description>
बाघनदी से अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:राजस्व, पुलिस, खनिज विभाग ने रात में की संयुक्त कार्रवाई
        <description>बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार रात किरनापुर थाना क्षेत्र के मुंडेसरा गांव से बहने वाली बाघनदी में अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह कार्रवाई राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की। खनिज निरीक्षक बसंत पाटिल ने बताया कि उन्हें बाघनदी के मुंडेसरा क्षेत्र से अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में ही किरनापुर नायब तहसीलदार, पुलिस और खनिज विभाग ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडजे 5527 का चालक परसवाड़ा निवासी सचिन बाहे और वाहन क्रमांक एमपी 50 ए 6295 का चालक परसाटोला निवासी लंकेश पटले था। दोनों ट्रैक्टरों को किरनापुर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। इन दोनों वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।</description>
RAS&2026 का प्री&एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था
        <description>आरएएस भर्ती परीक्षा-2026 की फिलहाल मई महीने में होने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार ने जनवरी में 1 लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 करीब 500 पदों पर होगी। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 3 मई को प्रस्तावित की गई, लेकिन अब तक राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को कार्मिक विभाग से इसकी सूचना (अभ्यर्थना) नहीं मिली है और न ही अब तक वैकेंसी निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर में 3 मई की डेट रिजर्व रखते हुए कोई एग्जाम नहीं रखा गया। ऐसे में अब RAS-2026 के प्री एग्जाम की 3 मई को होने की कोई संभावना नहीं है। भर्ती निकालने के बाद आवेदन में करीब 1 महीने का समय लगता है और उसके बाद कैंडिडेट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए समय देना पड़ता है। फार्म भरने की लास्ट डेट के 2 से 3 महीने बाद हुए एग्जाम पहले देखिए सरकार की 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर…
राजस्थान सरकार ने सालभर में होने वाली 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया। इसमें पदों की संख्या और किस महीने में कौन सी भर्ती की परीक्षा होगी यह बताया गया। RPSC- कैलेंडर में 3 मई की डेट को रिजर्व रखा था
RPSC ने साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया। इसमें 16 एग्जाम की डेट प्रस्तावित की गई, वहीं 5 डेट्स रिजर्व रखी गई है। इसमें 3 मई को भी रिजर्व रखा गया। आरएएस-2024 का भर्ती प्रोसेस जारी
फिलहाल RAS एग्जाम-2024 की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो 1096 पदों के लिए है। 1 दिसंबर-2025 से इंटरव्यू चल रहे हैं। अप्रैल के लास्ट या मई महीने के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।</description>
बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन&टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाई सब्‍जेक्‍ट्स जारी 25 मार्च को QS World University Rankings by Subject का 16वां एनुअल एडिशन जारी हुआ। QS रैंकिंग में शामिल भारत की टॉप यूनिवर्सिटी : 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IITD) 2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) 3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM) 4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर 5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू (IISc) 2. देश में पहली इच्छामृत्यु मांगने वाले हरीश राणा का निधन 24 मार्च को देश में पहली इच्छामृत्यु मांगने वाले हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। 3. कर्नाटक सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए डिजिटल पॉलिसी बनाई 24 मार्च को कर्नाटक सरकार ने क्लास 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के डिजिटल यूज को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. जनरल मोहम्मद बघेर जोलगाद्र ईरान के NSC के नए सेक्रेटरी बने 24 मार्च को ईरान ने ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद बघेर जोलगाद्र को ईरान की नेशन सिक्योरिटी काउंसिल का नया सेक्रेटरी अपॉइंट किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी 24 मार्च को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखने का फैसला लिया है। 6. RCB, IPL की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बनी 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिकी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. सिक्किम की स्तुति प्रधान वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में हिस्सा लेंगी 25 मार्च को सिक्किम की युवा नेता स्तुति प्रधान वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट की रिप्रेजेंटर अपॉइंट हुईं। आज का इतिहास 26 मार्च ------------ ये खबर भी पढ़ें.. एडल्ट कंटेंट प्‍लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक रैडविंस्‍की का निधन:अब टिकट कैंसिलेशन पर केवल मिनिमम चार्ज कटेगा; 25 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। ये खबर भी पढ़ें..</description>
योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश
        <description>योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश 26 के साथ अब...</description>
नव निर्माण के 9 वर्ष: गुड गवर्नेंस से बदली यूपी की तस्वीर, ‘ईज ऑफ लिविंग’ में हुआ बड़ा सुधार
        <description>नव निर्माण के 9 वर्ष: गुड गवर्नेंस से बदली यूपी की तस्वीर, ‘ईज ऑफ लिविंग’...</description>
        <description>गांधी स्टेडियम में सजेगा कुश्ती और मलखंभ का दांव-पेंच
28 से 31 मार्च तक अम्बिकापुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 मार्च।छत्तीसगढ़ की धरा पर 25 मार्च से खेल और संस्कृति का अनूठा संगम होने जा रहा है। प्रदेश पहली बार देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल महाकुंभ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सरगुजा का अम्बिकापुर होगा, जहाँ देश भर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सरगुजा में कुश्ती और मलखंभ का रोमांच
सरगुजा संभाग के खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। स्थानीय गांधी स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। सरगुजा के हिस्से में दो प्रमुख आकर्षण आए हैं, जिससे कुश्ती 28 से 31 मार्च तक पुरुष एवं महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले होंगे। साथ ही मलखंभ 31 मार्च से 1 अप्रैल तक पारंपरिक खेल मलखंभ का प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
तैयारियों का जायजा और खिलाडिय़ों का स्वागत
इस आयोजन के लिए अम्बिकापुर में खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन और परिवहन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खेल मंत्री श्री अरूण साव के नेतृत्व में विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि बाहर से आने वाले लगभग 2500 खिलाडिय़ों और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ की अतिथि देवो भव की परंपरा का अनुभव हो।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
भव्य शुभारंभ: खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज़ 25 मार्च को राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में गरिमामय समारोह के साथ होगा। देशभर की भागीदारी: इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से लगभग 2500 जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तीन प्रमुख केंद्र: खिलाडिय़ों की सुविधा और व्यापक प्रसार के लिए मुकाबलों का आयोजन प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- रायपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अम्बिकापुर (सरगुजा) में किया जाएगा। विविध खेल विधाएं: प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती जैसे 7 मुख्य खेलों में कड़े मुकाबले होंगे, जबकि कबड्डी और मलखंभ विशेष प्रदर्शन (डेमो गेम्स) के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरगुजा सहित प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशना है। सरगुजा में होने वाले कुश्ती के मुकाबले स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मानकों से परिचित कराएंगे, जिससे भविष्य में जनजातीय क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तैयार हो सकें।</description>
धैर्य और साहस के साथ जज्बे की जीत
        <description>10 मिनट की देरी के बावजूद बस्तर हेरिटेज मैराथन में चमके सेना के जवान मानकूराम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 मार्च। बस्तर की धरती पर आयोजित 42 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण बस्तर हेरिटेज मैराथन में इस बार एक ऐसी कहानी निकलकर सामने आई है, जो अनुशासन और कभी हार न मानने वाले जज्बे की मिसाल बन गई है। भारतीय सेना के जांबाज जवान मानकूराम नाग ने इस दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि अगर लक्ष्य पर नजर हो तो शुरुआती बाधाएं मायने नहीं रखतीं।
मूलत: बड़ेडोंगर (गोड़मा) के निवासी मानकूराम के लिए यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि दौड़ शुरू होने के वक्त वे एक अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण ट्रैक से दूर थे और मुख्य रेस शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद उन्होंने अपनी दौड़ शुरू की थी।
अबूझमाड़ हॉफ मैराथन में पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके मानकूराम ने बताया कि रेस शुरू होने से कुछ देर पहले वे अपने एक मित्र की मदद करने के लिए बाथरूम की ओर चले गए थे। इसी बीच दौड़ को हरी झंडी दिखा दी गई और जब तक वे वापस लौटे, अन्य धावक काफी आगे निकल चुके थे। एक पल के लिए ऐसा लगा कि शायद अब पदक की उम्मीद खत्म हो चुकी है, लेकिन सेना के प्रशिक्षण और उनके भीतर के एथलीट ने उन्हें रुकने नहीं दिया। उन्होंने धैर्य और साहस के साथ दौडऩा शुरू किया और एक-एक करके अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अंतत: दूसरे स्थान पर फिनिश लाइन को पार किया।
भारतीय सेना में वर्ष 2016 में चयनित मानकूराम वर्तमान में राजस्थान के बीकानेर में अपनी बटालियन के साथ तैनात रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी यूनिट को भी दिया, जो उन्हें एथलेटिक्स में सक्रिय रहने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती रहती है।
बस्तर की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव रखने वाले मानकूराम पिछले साल भी अबूझमाड़ मैराथन आयोजन का हिस्सा रहे थे और इस बार उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
अपने परिवार में माता-पिता और भाई के साथ खुशियाँ साझा करने वाले मानकूराम अब सेना में पदोन्नति की ओर अग्रसर हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि खेल के मैदान में तकनीक के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता ही आपको विजेता बनाती है।</description>
संघर्षों की पगडंडियों से सफलता के शिखर तक
        <description>कोंडागांव के युवा ने बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 24 मार्च। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प जब एक साथ मिलते हैं, तो विपरीत परिस्थितियाँ भी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसका जीवंत उदाहरण कोंडागांव के ग्राम चिलपुटी के एक साधारण से किसान परिवार के युवा धावक संजय कोर्राम ने पेश किया है, जिन्होंने रविवार को आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोंडागांव-उमरकोट मार्ग से सटे माकड़ी रोड के पास स्थित एक छोटे से गांव से निकलकर मैराथन के ट्रैक तक पहुँचने का उनका यह सफर पिछले चार-पाँच वर्षों के कड़े अभ्यास और अटूट मेहनत का परिणाम है।
इस खिलाड़ी की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी यह दौड़ केवल पदकों के लिए नहीं, बल्कि जीवन की कठिन चुनौतियों के खिलाफ भी है। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे इस युवा के सिर से पिता का साया उठ चुका है, जिसके बाद अब वे अपनी माता और भाइयों के साथ मिलकर घर की बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि उनका एक छोटा भाई फौज में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है और दूसरा अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है, लेकिन घर की छह-सात एकड़ खेती और मक्के की फसल की देखभाल का जिम्मा इन्हीं के कंधों पर है।
एक समय में सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना देखने वाला यह युवा आज अपनी पारीवारिक जिम्मेदारी के कारण घर और खेतों को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन दौडऩे के अपने जुनून को उन्होंने कभी कम नहीं होने दिया। अपनी रफ़्तार का लोहा वे केवल बस्तर में ही नहीं, बल्कि अबूझमाड़ मैराथन में पांचवा स्थान और भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित दौड़ में दसवां स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर भी मनवा चुके हैं।
स्थानीय स्तर पर तो संजय कोर्राम की धाक ऐसी है कि कोंडागांव जिले की अधिकांश प्रतियोगिताओं में वे ही शीर्ष पुरस्कार जीतते आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बस्तर मैराथन की जानकारी पाकर शामिल हुए इस धावक की जीत ने आज उनके पूरे परिवार और गांव को गौरवान्वित कर दिया है। यह कहानी हमें सिखाती है कि यदि इरादे फौलादी हों, तो खेतों की मेड़ों पर दौडऩे वाला एक सामान्य युवा भी प्रदेश के सबसे बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेर सकता है।</description>
फसल सीजन में दोहरी मार: बिजली संकट के बीच बैंक में पैसे को तरसे किसान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 24 मार्च। फसल के इस महत्वपूर्ण सीजन में किसान पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे सिंचाई और खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब बैंक की अव्यवस्था ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित जिला सहकारी बैंक में किसान दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 3 से 4 दिन तक चक्कर काटने के बाद भी उन्हें केवल 10 से 20 हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं, जिससे किसान संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
बैंक के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, जहां कोई तीन दिन से तो कोई चार दिन से इंतजार कर रहा है। किसानों का कहना है कि जब उनका नंबर आता भी है, तो उन्हें सीमित राशि देकर वापस भेज दिया जाता है, जिससे खेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं।
महज 10-20 हजार की सीमित निकासी
किसानों ने बताया कि वे सुबह से धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन बैंक से संतोषजनक जवाब तक नहीं मिलता। कई दिनों के इंतजार के बाद भी जरूरत के मुताबिक पैसे नहीं मिल पाते, जिससे खेतों का काम ठप होने की स्थिति बन रही है। किसानों ने मांग की है कि जिस दिन वे विड्रॉल फार्म भरते हैं, उसी दिन उन्हें पूरी राशि उपलब्ध कराई जाए।
कैश की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहा बैंक प्रबंधन
वहीं दूसरी ओर बैंक प्रबंधन अपनी मजबूरी बता रहा है। बैंक मैनेजर एम.आर. सेठिया ने बताया -शाखा में कैश लिमिट कम मिलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। जहां प्रतिदिन करीब दो करोड़ रुपये की आवश्यकता है, वहीं वर्तमान में केवल 50 लाख रुपये ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।
इस संबंध में उच्च कार्यालय को कई बार पत्र लिखकर कैश लिमिट बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही कैश लिमिट बढ़ेगी, स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि फिलहाल किसानों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।</description>
बुनागाँव की छात्रा जानवी कौशिक का नवोदय विद्यालय के लिए चयन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 24 मार्च। जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव की कक्षा पांचवी की छात्रा जानवी कौशिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के लिए हुआ है।
शिक्षक सूरज नेताम ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहती थी।जिन्होंने विगत तीन वर्षों से संकुल,ब्लाक और जिला स्तर पर विज्ञान-गणित प्रदर्शनी,कबाड़ से जुगाड़ मेला,खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
राज्योत्सव प्रदर्शनी 2025 में शानदार संवाद शैली के साथ स्वयं के बनाए गणित माडल की प्रस्तुतिकरण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिले में सबसे सुंदर हिन्दी और अंग्रेजी हैंडराइटिंग,बेहतर संवाद शैली और हाजिर जवाबी जिनको माननीय विधायक और जिला कलेक्टर ने की है प्रशंसा। विगत सत्र में लिटिल स्टार वंडर गर्ल और स्टूड़ेंट आफ द इयर का खिताब मिल चुका है।
जानवी के पिता रविंद्र कौशिक एक किसान परिवार से हैं,गाँव में खेती-किसानी करते हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हैं,उनकी बड़ी पुत्री का भी चयन पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में हुआ है।जानवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
जानवी की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच छबीलाल नेताम,उपसरपंच लखेश्वर नेताम,संकुल प्राचार्य मिनी डेनियल,संकुल समन्वयक धरम देवांगन सहित शिक्षा जगत के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों ने जानवी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सफलता की परंपरा बना बुनागाँव स्कूल
यह उपलब्धि न केवल जानवी के परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस सफलता के पीछे शिक्षक सूरज नेताम और मोनिका साहू का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन में छात्र 4-5 माह तक कड़ी मेहनत और विशेष अध्ययन करते हैं।गौरतलब हो कि शाला में प्रतिवर्ष स्कूल सहित अवकाश के दिनों में शिक्षकों के द्वारा कोचिंग सह मार्गदर्शन दिए जा रहे हैं।
फलस्वरूप हर वर्ष बच्चे प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शैक्षणिक संस्थानों चयनित हो रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में अभी तक 45 से अधिक बच्चे नवोदय स्कूल, एकलव्य,आदर्श,बुनियादी विद्यालय,प्रयास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर नि:शुल्क उच्च आवासीय शैक्षणिक संस्थानों में चयनित होकर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।</description>
आईपीएल 2026: मिडिल ऑर्डर लखनऊ के लिए बन सकता है चुनौती, क्या पहले खिताब का सपना होगा साकार?
        <description>नई दिल्ली, 24 मार्च । ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले खिताब की तलाश में होगी। टीम का टॉप ऑर्डर और तेज गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन मिडिल ऑर्डर लखनऊ के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत की अगुवाई में टीम 14 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी थी और प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही थी। इस बार फैंस को टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एडेन मार्करम, निकोलसन पूरन और मिचेल मार्श के होने से लखनऊ का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। मार्श और मार्करम ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी साफतौर पर नजर आती है। कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर इस सीजन टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। पंत का साथ आयुष बदोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद जैसे बल्लेबाजों को देना होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका के उभरते हुए बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके से भी लखनऊ टीम को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लखनऊ का तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत दिख रहा है।
आवेश खान, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और एनरिक नॉर्टजे किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। वहीं, मोहसन खान और प्रिंस यादव के प्रदर्शन पर भी हर किसी की निगाहें रहेंगी। स्पिन बॉलिंग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी के कंधों पर होगी। दिग्वेश ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। लखनऊ के लिए चिंता का विषय वानिंदु हसरंगा की फिटनेस होगी। हसरंगा अगर पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो टीम को इससे संतुलन मिलेगा। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उनका बल्लेबाजी क्रम विदेशी बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नजर आ रहा है। पिछले सीजन भी यही कमजोरी टीम को काफी भारी पड़ी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, शाहबाज अहमद, आवेश खान, एनरिक नोर्टजे, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, मोहसिन खान। -(आईएएनएस)</description>
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 टीम का ऐलान, अनुष्का को पहली बार मिली जगह
        <description>मुंबई, 24 मार्च । साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुष्का शर्मा को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल से होना बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका की धरती पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी अगुवाई हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसके बाद अगले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी जोहान्सबर्ग करेगा, जो 22 और 25 अप्रैल को खेले जाने हैं। सीरीज का अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाना है। गुजरात जायंट्स की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का को महिला प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह ऑक्शन में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी रही थीं। अनुष्का राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रही थीं।
फरवरी में ऑस्ट्रेलिया टूर पर वापसी करने के बाद भारती फुलमाली ने अपनी जगह बनाए रखी है। फुलमाली के होने से टीम के मिडिल ऑर्डर में गहराई नजर आ रही है। तेज बॉलर काश्वी गौतम को भी टीम में शामिल किया गया है। काश्वी रेणुका ठाकुर और अरुंधति रेड्डी के साथ मिलकर भारत के तेज गेंदबाजी अटैक को मजबूत प्रदान करेंगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्नेह राणा को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वैष्णवी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रही थीं। इस सीरीज को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होनी है। साउथ अफ्रीका और भारत को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और क्वालिफायर की दो टीमों के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शेड्यूल पहला टी20 - 17 अप्रैल, डरबन दूसरा टी20 - 19 अप्रैल, डरबन तीसरा टी20 - 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग चौथा टी20 - 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग पांचवां टी20 - 27 अप्रैल, बेनोनी -(आईएएनएस)</description>
पुलिस के डर से पढ़ाई डिस्टर्ब हुई,फिर भी 99% लाई:एग्जाम के बीच में पापा का साथ छूटा, नहीं हारी हिम्मत; 10वीं टॉपर्स की चौंकाने वाली कहानियां
        <description>यह कहानियां केवल अंकों की नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस की हैं, जिसने मौत और मुसीबत को मात देकर कामयाबी का परचम लहराया है। कहते हैं कि लोहे को जितना तपाया जाता है, वह उतना ही निखरता है। राजस्थान के इन होनहारों ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। बोर्ड एग्जाम की दहलीज पर खड़ी इन प्रतिभाओं के सामने जब दुखों का पहाड़ टूटा, तो एक पल के लिए कदम डगमगाए, लेकिन टूटे नहीं। किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, तो किसी के घर पुलिस की आहट ने सुकून छीन लिया। मगर इन चुनौतियों को ढाल बनाकर इन्होंने जो परिणाम दिए, उसने पूरे परिवार और चाहने वालों की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए। आज इनकी सफलता राजस्थान के हर उस छात्र के लिए मिसाल है, जो छोटी मुसीबतों से घबरा जाता है। पढ़िए… ऐसे ही होनहारों की कहानी केस-1 पिता की मौत के बाद छोड़ी थी उम्मीद, प्रिंसिपल के हौसले ने बनाया ‘सितारा’ बाड़मेर के गुड़ामालानी स्थित तेजियावास के रहने वाले भावेश गोदारा के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षा खुशियां नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे बड़ा इम्तिहान लेकर आई। परीक्षा के बीच में ही पिता बाबूलाल गोदारा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घर में मातम था, चीख-पुकार मची थी, लेकिन भावेश की आंखों में पिता का वह सपना तैर रहा था, जिसमें वे उसे एक 'इंजीनियर' के रूप में देखना चाहते थे। आधे एग्जाम हुए थे, आधा संसार उजड़ गया भावेश बताते हैं- हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के पेपर अच्छे गए थे। अभी गणित, विज्ञान और संस्कृत की अग्निपरीक्षा बाकी थी कि अचानक पिता का साया सिर से उठ गया। भावेश पूरी तरह टूट चुके थे, हिम्मत जवाब दे गई थी। तब उनके स्कूल (आदर्श विद्या मंदिर) के प्रिंसिपल हुकमाराम बैरड़ ढाल बनकर खड़े हुए। उन्होंने भावेश को समझाया कि हार मान लेना पिता को श्रद्धांजलि नहीं होगी, बल्कि उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची विदाई होगी। अंकों में झलकी पिता की उम्मीद, 3 विषयों में 100 में से 100 पिता के संस्कारों और नैतिक मूल्यों को संबल बनाकर भावेश परीक्षा केंद्र पहुंचे। जब रिजल्ट आया तो हर कोई दंग रह गया। भावेश ने 97.67% अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में उन्होंने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। भावेश कहते हैं- पिताजी मुझे इंजीनियर बनाना चाहते थे। उनके जाने के बाद घर में अंधेरा था, लेकिन मैंने तय किया कि उनके सपनों की लौ बुझने नहीं दूंगा। ये नंबर सिर्फ मेरी मेहनत नहीं, उनके प्रति मेरा वादा हैं। मैं इंजीनियर बनकर ही दम लूंगा। केस-2 जालोर की चंद्रिका का 'मिशन इसरो' कहते हैं कि समंदर की लहरें कितनी भी ऊंची क्यों न हों, साहसी मल्लाह अपनी कश्ती किनारे लगा ही लेता है। जालोर की चंद्रिका विश्नोई ने इसे सच कर दिखाया है। दसवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान जब घर का माहौल पुलिसिया जांच और पूछताछ के कारण तनावपूर्ण था, तब चंद्रिका ने घबराहट को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना लिया। नतीजा- 99% अंक और आंखों में देश की सेवा का बड़ा सपना। 7वीं में लिखी किताब, 10वीं में खुद की अग्निपरीक्षा चंद्रिका की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 7वीं कक्षा में एक किताब लिखी थी- 'छू ले अब वो नभ, नभ दूर नहीं'। यह किताब उनकी 10वीं कक्षा में पब्लिश हुई, जिसमें उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की प्रेरणा दी थी। लेकिन नियति ने उनकी खुद की परीक्षा लेनी शुरू कर दी। एक पुराने केस के सिलसिले में पुलिस अक्सर उनके पिता से पूछताछ करने घर आती थी, जिससे चंद्रिका काफी विचलित हो जाती थीं। दादा बने 'कवच', अलग कमरे में रची सफलता की इबारत चंद्रिका बताती हैं कि घर में पुलिस की मौजूदगी उन्हें डरा देती थी। ऐसे समय में दादा पाबूराम उनके लिए ढाल बने। उन्होंने चंद्रिका को संभाला और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। चंद्रिका ने रोजाना 2 से 4 घंटे का कड़ा टाइम टेबल बनाया। खुद को एक अलग कमरे में बंद कर बाहरी शोर से दूरी बनाई। स्कूल के टीचर्स ने भी चंद्रिका के मानसिक संघर्ष को समझा और लगातार मोटिवेट किया। अगला लक्ष्य... इसरो वैज्ञानिक या पायलट 99 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद अब चंद्रिका के पास अपनी लिखी किताब के टाइटल को सच करने का मौका है। वे कहती हैं कि उनका लक्ष्य अब इसरो (ISRO) वैज्ञानिक या पायलट बनकर देश का नाम रोशन करना है। वो कहती हैं- घर के हालात देख कई बार मन विचलित हुआ, लेकिन दादाजी ने हमेशा कहा कि तुम्हारी कलम ही तुम्हारी असली ताकत है। आज यह परिणाम उन्हीं के भरोसे की जीत है। केस-3
हादसे में पिता को खोया, मां की ममता ने बनाया टॉपर कहते हैं कि जब पहाड़ जैसी मुसीबत टूटती है, तो इंसान बिखर जाता है, लेकिन हिंडौन सिटी (करौली) की खुशबू शर्मा ने उस मलबे से अपनी कामयाबी की मीनार खड़ी कर दी। 27 नवंबर 2025 की वह तारीख खुशबू के जीवन का सबसे काला दिन था, जब एक हादसे ने उनके पिता एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया। घर में कोहराम था, लेकिन खुशबू की आंखों में पिता का वह सपना था, जो उन्हें आसमान छूते देखना चाहते थे। शादी की खुशियां मातम में बदलीं खुशबू बताती हैं कि दिल्ली में रिश्तेदारी में शादी का समारोह था। वहां एक हादसे में उनके पिता का निधन हो गया। उस समय खुशबू की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पिता के जाने के बाद खुशबू को लगा कि दुनिया खत्म हो गई है। अब पढ़ाई का क्या मतलब? तब उनकी मां चंद्रमुखी शर्मा उनकी 'ढाल' बनीं। मां की सीख... अच्छे नंबर ही पिता को सच्ची श्रद्धांजलि रोती हुई बेटी को मां ने सीने से लगाया और कहा- बेटा, अगर तुम पढ़-लिखकर बड़े मुकाम पर पहुंचोगी, तो यही तुम्हारे पिता को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। मां के इन शब्दों ने खुशबू के भीतर एक नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने गम को किनारे रख किताबों से दोस्ती कर ली। खुशबू ने रोज 5 घंटे पढ़ाई करती थीं।सोशल मीडिया और मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाई, जिसका परिणाम सामने है। गणित में 100 में से 100 और संस्कृत में 99 अंक। कु</description>
एडल्ट कंटेंट प्‍लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक रैडविंस्‍की का निधन:अब टिकट कैंसिलेशन पर केवल मिनिमम चार्ज कटेगा; 25 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रेलवे मिनिस्ट्री ने 5 नए रेलवे रिफॉर्म्स की घोषणा की 2. शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की महिला अफसरों को पूरी पेंशन देने का आदेश 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने स्थाई कमीशन नहीं पाने वाली महिला ऑफिसर्स को पूरी पेंशन देने का फैसला दिया। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. जसजीत सेखों गूगल डीपमाइंड के CSO अपॉइंट हुए 23 मार्च को गूगल डीपमाइंड ने जसजीत सेखों को अपना चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर अपॉइंट किया। इंटरनेशनल 4. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 जारी 24 मार्च को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 जारी हुई। स्विस IQAir ने इसे जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश और पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो हैं। निधन (DEATH) 4. OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का निधन 24 मार्च को OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का निधन हो गया। आज का इतिहास 25 मार्च</description>
मजदूर मां के बेटे ने 10वीं में चौंकाया:किसान की बेटी के 99.83% नंबर आए; कॉन्स्टेबल की बेटी ने AI से सुलझाए सवाल
        <description>राजस्थान बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में कई स्टूडेंट्स ने चौंका दिया। सीकर में किसान की बेटी के 99.83% नंबर आए। अलवर में मजदूरी करने वाली मां के बेटे ने 96.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कॉन्स्टेबल की बेटी ने आधुनिक तकनीक(AI) का सहारा लेते हुए पढ़ाई में नया मुकाम हासिल किया। मिस्त्री की बेटी ने घर का काम करके भी 96.83 प्रतिशत नंबर हासिल किए। आइए जानते हैं उनमें से कुछ कहानी। सीकर के शेखावाटी स्कूल लोसल की छात्रा प्रियांशी सुंडा ने 99.83% अंक हासिल किए। अब तक के रिजल्ट के मुताबिक प्रियांशी सुंडा स्टेट के टॉप स्टूडेंट्स में शामिल है। प्रियांशी ने रेगुलर पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की। उन्होंने एग्जाम के दौरान भी टीवी और मोबाइल देखना नहीं छोड़ा, हालांकि इसका टाइमिंग कम कर दिया था। आज रिजल्ट आने के बाद दैनिक भास्कर ने प्रियांशी से बातचीत की। तब उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया। प्रियांशी सुंडा का कहना है कि उन्होंने एग्जाम के लिए रेगुलर स्कूल में पढ़ाई की। प्रियांशी बताती है कि उसके पिता सीताराम सुंडा किसान हैं। प्रियांशी अपने नाना के पास रहती थी, जो आर्मी रिटायर्ड पर्सन है। उनकी गाइडेंस में रहकर ही पढ़ाई की। इसके अलावा फैमिली का भी काफी ज्यादा सपोर्ट रहा। प्रियांशी बताती है कि स्कूल में रोजाना करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करने के बाद जब वह घर पर आती तो एक से डेढ़ घंटे पढ़ लेती। ऐसे में रूटीन में जो पढ़ाई होती थी, उसका दोबारा से रिवीजन भी हो जाता था। एग्जाम नजदीक थे तो पढ़ाई का लोड नहीं था, क्योंकि सब कुछ पहले ही क्लियर था। उसकी बदौलत ही आज उनका यह परिणाम आया है। प्रियांशी बताती है कि वह अब फ्यूचर में इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए JEE की तैयारी करेगी। प्रियांशी का दूसरे स्टूडेंट्स को मैसेज है कि स्कूलिंग की पढ़ाई ज्यादा हार्ड नहीं होती। यदि रेगुलर पढ़ाई करके उसका सेम डे रिवीजन कर लिया जाए। पिता ने ध्यान नहीं दिया तो मामा के घर पहुंचे नवीन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ा के छात्र आदेश कुमार ने 96.67 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए। छात्र के पिता ने कभी उसकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। जब घर में पढ़ाई का माहौल नहीं बना तो मामा के घर चले गए। उसके बाद वहीं रहकर पढ़ाई की। पिछले कई सालों से वह मालाखेड़ा में मामा के घर पर रहते हैं, यहां उसने पढ़ाई पर फोकस किया। कभी मोबाइल यूज नहीं किया। मामा रूपसिंह ने बताया कि उनका भांजा आदेश कुमार पढ़ाई में होशियार है। जब लगा कि वह खुद के गांव में घर पर नहीं पढ़ पा रहा है। वहां पढ़ाई का माहौल नहीं है। पिता भी सहयोग कम कर रहे थे। इसके बाद उसे खुद के घर ले आया। अब उसका रिजल्ट देखकर सबको खुशी हुई है। वह आगे भी नाम रोशन करेगा। वह खुद ही पढ़ाई करता है। हमेशा मां की याद रहती है। मां ने मेहनत मजदूरी कर बेटे को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। AI से सवाल सॉल्व कर लिए अच्छे अंक अलवर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में कार्यरत कॉन्स्टेबल मंजू देवी की बेटी सलोनी ने 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खास बात ये है कि सलोनी ने मोबाइल का उपयोग बहुत बेहतरीन किया। जब उसे किसी सवाल में उलझन होती तो वह AI से उसके सटीक जवाब समझती। फिर उसे जो सटीक समझ आता उसे याद करती। ऐसा उसने बहुत बार कई विषय में किया। सलोनी ने बताया कि पहले तो मम्मी ने टोका कि पढ़ाई के समय फोन नहीं मिलेगा, लेकिन जब उनको समझाया कि केवल सवाल को सॉल्व करने के लिए AI का यूज करती हूं। इसके बाद मां को समझ आने पर उन्होंने एआई का यूज करने दिया। जिसके कारण कई बार अटकने के बाद सवाल सॉल्व हो गए। कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी। अच्छे अंक आने में AI की मदद मिली है। मां खेत पर जाती तो बेटी पूरा काम करती अलवर के थानागाजी के दुहार चौगान निवासी छात्रा कनक प्रजापत ने 10वीं में 96.83 प्रतिशत नंबर हासिल किए। छात्रा के पिता कृष्ण कुमार टाइल्स मिस्त्री है। वही मां मनभरी देवी गृहिणी हैं और खेती बाड़ी करती हैं। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि बेटी अपनी मां के काम में पूरा हाथ बंटाती थी। जब मां को खेत से आने में देर हो जाती तो बेटी पहले ही घर में खाना बनाकर रखती थी। ताकि मां आकर परेशान नहीं हो। घर का छोटा मोटा काम भी कर लेती थी। इसके बाद पढ़ाई पर भी फोकस रखती। सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी। पिता भी मजदूर होने के कारण सुबह जल्दी घर से निकल जाते थे। पिता ने बताया कि पिछले साल उसके बेटे गोविंद प्रजापत के भी 10वीं में अच्छे मार्क्स आए थे। दोनों बहन-भाई एक दूसरे का पूरा सहयोग करते हैं। बेटे ने अपनी बहन को अच्छे अंक लाने में सहयोग किया है। बड़े भाई ने पिछले साल 10th में गांव में टॉप किया था। उसी को देखते हुए उसने भी टॉप कर लिया। ----------- ये खबर भी पढ़िए… 10वीं में जुड़वा बहनों के 98 % नंबर आए:सब्जी बेचने वाले की बेटी के 98.67 प्रतिशत; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट राजस्थान में कैसे बढ़ा 10वीं का रिजल्ट:पैटर्न बदलाव और नई शिक्षा का कितना पड़ा असर, जानिए एक्सपर्ट ने बताए कौन से 6 कारण</description>
निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम
        <description>निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम एआई,...</description>
वैश्विक अनिश्चितता के दौर में यूपी बना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य: सीएम योगी
बस्तर हेरिटेज मैराथन : साढ़े 9 हजार से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास
        <description>समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास-वन मंत्री
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 22 मार्च। बस्तर की ऐतिहासिक और नैसर्गिक धरा उस समय गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी, जब बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में उत्साह का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा और 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप, बढ़ती शांति और शासन की पूना मारगेम जैसी पुनर्वास नीतियों की सफलता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।
चित्रकोट जल प्रपात के समीप आयोजित समापन समारोह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने मैराथन के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास के साथ बस्तर क्षेत्र में बस्तर हैरीटेज मैराथन 2026 का आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा। बस्तर बदल रहा है, बस्तर जो चार दशक से अशांत क्षेत्र रहा अब शांति का गढ़ बन रहा है । यहाँ के युवा खेल गतिविधियों के साथ ही देश के प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल हो रहे हैं। शांति के इस माहौल में बस्तर मैराथन में देश-विदेश के कई राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों तथा बस्तर संभाग के खिलाड़ी शामिल हुए।उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते भविष्य में पुन: भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की।
विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में अबूझमाड़ हाफ मैराथन आयोजन के बाद बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन शांति, विकास और समृद्धि का नया अध्याय है । अब बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति दी जाएगी इसी का एक प्रयास मैराथन का आयोजन है । इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैराथन के विजेताओं को बधाई दी।
मैराथन का मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की फुल मैराथन रही, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से हुई और समापन भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर हुआ। आयोजन को समावेशी बनाने के उद्देश्य से इसे 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 21 किमी दौड़ पोटानार तक, 10 किमी दौड़ कुम्हरावंड तक, जबकि 5 किमी की दौड़ लालबाग से दलपत सागर रानीघाट तक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा 25 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि घोषित की गई थी। साथ ही स्थानीय धावकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर देने हेतु बस्तर कैटेगरी का विशेष प्रावधान रखा गया और बस्तर जिले के निवासियों के लिए पंजीकरण पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया।</description>
कड़ी सुरक्षा में हुई पर्यावरण संरक्षण मंडल की भर्ती परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा रविवार को पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं सैम्पलर ग्रेड-02 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। बस्तर जिले में इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। जिले के तीन प्रमुख केंद्रों में आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 1003 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल 439 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 564 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।
जगदलपुर शहर के तीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा में पंजीकृत 360 में से 162 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 198 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 360 पंजीकृत छात्रों में से 156 उपस्थित और 204 अनुपस्थित रहे। वहीं, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में कुल 283 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 121 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 162 अभ्यर्थी परीक्षा से दूर रहे। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बस्तर जिले में कुल उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 43.7 प्रतिशत रहा।
प्रशासन परीक्षा की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर प्रारंभ से ही अत्यंत सख्त नजर आया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक की इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पूर्व ही केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
व्यापम के कड़े नियमों के तहत सुबह 10.30 बजे केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी स्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से की गई गहन जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रियाओं ने परीक्षा केंद्र के भीतर सुरक्षा का कड़ा वातावरण सुनिश्चित किया। ड्रेस कोड को लेकर भी व्यापम के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षार्थियों के लिए जूतों-मोजों के साथ-साथ बेल्ट, घड़ी, धूप का चश्मा, पर्स, टोपी और किसी भी प्रकार के धात्विक आभूषण जैसे कान की बाली या झूमके पहनना पूरी तरह वर्जित रहा। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और साधारण चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, परीक्षा कक्ष में मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार साधन ले जाना प्रतिबंधित रहा। इंटरनेट से डाउनलोड किए गए मूल प्रवेश पत्र और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के सूक्ष्म मिलान के बाद ही अभ्यर्थियों को उत्तर अंकित करने के लिए नीले या काले बॉल पॉइंट पेन के साथ अंदर जाने दिया गया। जिला प्रशासन की इस मुस्तैदी के चलते पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई।</description>
तीन बम बरामद, जवानों ने किया नष्ट
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 22 मार्च। सुकमा जिले के जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर तीन आईईडी मिलने के बाद उन्हें नष्ट किया गया।
सुरक्षा बलों ने बताया कि शनिवार को नियमित गश्त के दौरान जवानों को एक संदिग्ध तार दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम को मौके पर बुलाया गया।
सुरक्षा बलों के अनुसार, तलाशी के दौरान 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के तीन कंटेनर बरामद हुए, जो कमांड वायर से जुड़े थे। एहतियात के तौर पर आसपास की आवाजाही रोककर आईईडी को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।</description>
बड़ेसोहंगा जनसमस्या निवारण शिविर में 138 आवेदन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 22 मार्च। जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बड़ेसोहंगा में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखूराम कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल, भगवती नेताम, जनपद सदस्य एवं सरपंच गण उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवेदनों का समुचित एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 72 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा 2 मछली जाल वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण किया गया और श्रम विभाग से 6 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र धुरडे, तहसीलदार अंकुर रात्रे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
समर्पण के बाद शिक्षा की ओर कदम
        <description>85 पूर्व नक्सलियों ने दी साक्षरता परीक्षा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 22 मार्च। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की दिशा में एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 85 माओवादी कैडर्स ने बुनियादी साक्षरता परीक्षा में हिस्सा लिया। यह पहल उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे लोगों को पढऩा-लिखना सिखाना है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के जरिए आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले 272 नक्सल कैडर्स सफलतापूर्वक बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और अब सामान्य नागरिकों की तरह जीवन यापन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी लाभार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं, रोजगारपरक प्रशिक्षण और पुनर्वास सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। बीजापुर पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा के मार्ग से हटाकर शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। इसी कड़ी में सक्रिय माओवादियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे आत्मसमर्पण कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत करें।</description>
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: धर्म स्वातंत्र्य और नई विधेयकों का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए वरदान
        <description>धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित...</description>
काटजू अस्पताल में हाईटेक प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर तैयार, मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज एक छत के नीचे
        <description>भोपाल  राजधानी भोपाल में महिलाओं के इलाज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है।...</description>
मुरैना में CRPF जवान को राह चलते हार्ट अटैक:स्कूटी चलाते समय बेसुध गिरे; लोगों ने 15 मिनट CPR देकर बचाई जान
        <description>मुरैना शहर की एम एस रोड पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार जा रहे सीआरपीएफ (CRPF) जवान को हार्ट अटैक आ गया।  सड़क पर बेसुध गिरे खड़िया हार निवासी जवान कुलदीप तोमर को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और 15 मिनट की मशक्कत के बाद उनकी सांसें वापस लौट आईं।  हालांकि, पास के एक निजी नर्सिंग होम ने परिजन न होने और बाद में डॉक्टर के न होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन जवान को इलाज के लिए किसी अन्य निजी अस्पताल ले गए। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। भोज भवन के सामने आया साइलेंट अटैक शहर की मुख्य सड़क एम एस रोड पर भोज भवन के सामने रविवार शाम 6:30 बजे एक स्कूटी सवार को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और वह सड़क पर गिर गया। सड़क के पास मौजूद लोगों में से कुछ ने इस साइलेंट अटैक को समझा और बिना देरी किए सड़क पर पड़े युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगभग 15 मिनट की सीपीआर के बाद युवक को होश आना शुरू हो गया। होश में आने पर युवक ने अपना नाम कुलदीप तोमर (निवासी खड़िया हार) और खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। इस दौरान सड़क पर सीपीआर देने का वीडियो भी सामने आया है। निजी नर्सिंग होम ने भर्ती करने से किया मना हार्ट अटैक के बाद सीपीआर देने से होश में आए सीआरपीएफ जवान को स्थानीय लोग सामने ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल कर्मचारियों ने परिजन साथ न होने के कारण जवान को भर्ती करने से मना कर दिया। जवान द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो कर्मचारियों ने डॉक्टर ना होने की बात कहकर उन्हें भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन जवान को लेकर किसी अन्य अस्पताल में इलाज के लिए रवाना हो गए।</description>
जबलपुर के तिलवारा में लहरा रहा फटा राष्ट्रीय ध्वज:महापौर की पहल पर लगा था 75 फीट ऊंचा तिरंगा, 3 दिन में कोई देखने नहीं आया
        <description>जबलपुर में तिलवारा स्थित गांधी भवन क्षेत्र में 75 फीट ऊंचाई पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज एक तरफ से फट गया है और करीब 3 दिन से इसी हालत में है। किसी ने सोशल मीडिया पर ध्वज का वीडियो भी अपलोड कर दिया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र ध्वज बदलने की मांग की है। स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है, जिसका विश्व में गौरवपूर्ण स्थान है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता। नगर निगम को देखरेख करना चाहिए पाठक ने कहा कि जब नगर प्रशासन और महापौर की पहल पर यह झंडा लगाया गया है, तो उसकी देखरेख और समय-समय पर बदलने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। उन्होंने मांग की है कि फटे तिरंगे को तत्काल हटाकर सम्मानपूर्वक नया झंडा लगाया जाए। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से अपील की है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।</description>
कल्पेश&दिव्या एकल और शैलेश&सागर की जोड़ी लक्की युगल विजेता
        <description>रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता
रायपुर, 22 मार्च। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में रायपुर जिला के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये आयोजित रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुयी।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि पुरुष एकल वर्ग में कल्पेश जादवानी (कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), महिला एकल में दिव्या आमदे (सी.एस.पी.डी.सी. एल.) विजेता बनी तथा लक्की युगल वर्ग में शैलेश गोलछा (सुजाता इंडस्ट्रियल केमिकल्स) एवं सागर दासगुप्ता (सुभाष स्टेडियम सेंटर) की जोड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने किया। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।</description>
आईपीएल 2026: वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज को किया बाहर
        <description>नई दिल्ली, 21 मार्च । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2026 के लिए मजबूत प्लेइंग इलेवन घोषित की है। जाफर ने इस प्लेइंग इलेवन से उस खिलाड़ी को बाहर रखा है जिसने टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जाफर ने आईपीएल 2026 के लिए घोषित आरसीबी की अपनी प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को जगह नहीं दी है। उनकी जगह इंग्लैंड के ही उनके साथी खिलाड़ी जैकब बेथेल को जाफर ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है। फिल साल्ट का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह 8 पारियों में 1 अर्धशतक की बदौलत महज 130 रन बना सके थे। इसके उलट जैकब बेथेल ने दमदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। जाफर का बेथेल को टीम में रखने और साल्ट को बाहर रखने का यह भी एक कारण हो सकता है।
बता दें कि साल्ट ने आईपीएल 2025 में 13 पारियों में 33.58 की औसत और 175.98 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतक लगाते हुए 403 रन बनाए थे। एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में जाफर ने पारी की शुरुआत करने के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली और युवा बल्लेबाज बेथेल को चुना है। कप्तान रजत पाटीदार को तीसरे और ऑल-राउंडर वेंकटेश को चौथे नंबर पर रखा है। पांचवें नंबर पर टिम डेविड को रखा और छठे नंबर पर फिनिशर के रूप में जितेश शर्मा को चुना है, जो विकेटकीपर भी होंगे। टीम बतौर ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को उन्होंने जगह दी है। तेज गेंदबाजी में उन्होंने नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को चुना है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने सुयश शर्मा को रखा है। आईपीएल 2026 के लिए वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा। --(आईएएनएस)</description>
नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु ने वरिष्ठ नेता से लिया आशीर्वाद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 20 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित गुरुवार को नियुक्ति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे।
भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित एवं उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपाई वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष मात्र पद ही नहीं, एक जिम्मेदारी भी है। भविष्य के युवाओं को अपनी ऊर्जा जन-जन की छोटी बड़ी समस्याएं सुलझाने में लगानी है। शहर एवं ग्रामों में आज भी नियम कायदों से नावाकिफ लोग छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह परेशान होते रहते हैं। हमारे युवाओं को ऐसे समस्याग्रस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामों की समस्याएं सुलझाने में अपनी ऊर्जा लगानी है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजयुमो शहर अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित के अलावा भाजपा नेता, नरेश सिंघल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेद गोयल, रैदास गोयल, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजा खनूजा, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, सतप्रीत सलूजा, जीवन तांडी, अनूप तांडी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।</description>
अखंड सौभाग्य का पर्व गणगौर
        <description>-संजय हरनारायण मोहता
रायपुर, 21 मार्च। गणगौर का त्यौहार मुख्य रूप से राजस्थानियों का त्यौहार है, यह त्यौहार चैत्र शुक्ल तृतीया को शिव (ईसर) और पार्वती (गौरा) के रूप में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक उत्सव है। गणगौर का अर्थ गण मतलब भगवान शिव और गौर का अर्थ माता पार्वती से है । जिन्हें ईसर या ईश्वर के रूप में पूजा जाता है। यह त्यौहार चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया से शुरू होकर 16 दिनों तक चलता है। यह 16 दिनों का त्यौहार है, जो रंगीन परंपराओं और आस्था के साथ मनाया जाता है ।कुंवारी लड़कियां और विवाहित महिलाएं मिट्टी से ईसर और गौरा की मूर्तियां बनाकर उन्हें श्रद्धा के साथ पूजा में स्थापित किया जाता है, फिर उनकी उनकी पूजा करती हैं। 16-16 बिंदियां (दीवार पर) लगाकर सुहाग जल (दूध, दही, हल्दी मिश्रित) से पारंपरिक वेश भूषा और श्रृंगार के साथ पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की जाती है। गणगौर माता को गुणा (एक प्रकार का पकवान) और सिंजारा का भोग लगाया जाता है। पूजा अर्चना कर प्रसाद में मेहंदी वितरित किया जाता है । अंतिम दिन गणगौर की भव्य सवारी निकाली जाती है, जो शिव-पार्वती के मिलन का उत्सव है। गणगौर की पूजा अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने कठोर तपस्या से शिवजी को प्राप्त किया था, इसलिए यह पर्व प्रेम, भक्ति और दाम्पत्य जीवन में अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है।
यह पर्व कुंवारी कन्याओं के लिए मनचाहा वर पाने और सुहागिनों के लिए पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना का त्यौहार है।</description>
विधायक की अनुशंसा से करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 मार्च। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू की अनुशंसा पर अभनपुर क्षेत्र को एक बार फिर बड़ी विकास कार्यों की सौगात मिली है। अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि योजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सडक़ों, सामुदायिक भवनों, खेल मैदानों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े करीब 25 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
इन कार्यों पर लाखों रुपये की राशि खर्च की जाएगी,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। जिसका कुल राशि 270 लाख अनुमानित हैं। ग्राम मोखेतरा, सीसी रोड निर्माण गुढी चौक से होरीलाल घर तक 15 लाख रुपए ग्राम तमासीवनी सी.सी.रोड निर्माण मेन रोड से चंद्ररेखा के घर तक 15 लाख रुपए,ग्राम खिलोरा सी सी रोड निर्माण शीतला मंदिर से हनुमान मंदिर तक 10 लाख रुपए,ग्राम कुर्रा सी.सी.रोड निर्माण 10 लाख रुपए ,भेलवाडीह सी.सी.रोड निर्माण 10 लाख रुपए,ग्राम परसदा सोठ सामुदायिक भवन निर्माण ( धीवर पारा में ) 7 लाख रुपए, ग्राम सामुदायिक भवन निर्माण ( ठाकुर पारा में ) 10 लाख रुपए, बकतरा सामुदायिक भवन निर्माण( महिलाओं हेतु )10 लाख रुपये,ग्राम मोखेतरा शेड निर्माण शासकिय माध्यमिक शाला में 15 लाख रुपये, ग्राम मोखेतरा खेल मैदान समतलीकरण कार्य 19.50 लाख रुपये,ग्राम तामसिवनी खेल मैदान समतलीकरण कार्य शासकिय हाईस्कूल 19.50 लाख रुपये,ग्राम टेकारी खेल मैदान समतलीकरण कार्य 10 लाख रुपये,ग्राम गोतियारडीह आहाता निर्माण एवम् समतलीकरण (गुरु घासीदास मंदिर के पास ) 15 लाख,धूसेरा खेल मैदान समतलीकरण कार्य देवरभाठा 10 लाख रुपये ग्राम भुरका आहाता निर्माण एवम् समतलीकरण ( मंदिर के पास ) 10 लाख,पोंड यात्री प्रतीक्षालय (बस स्टैंड ) 7 लाख, मुंडरा आहता निर्माण सतनामी समाज 5 लाख रुपए,निमोरा शासकीय पूर्व मा.शाला में शेड निर्माण 4 लाख, निमोरा हाई स्कूल प्रार्थना शेड ,पेवर ब्लॉक निर्माण 7 लाख रू स्वीकृत हुए हैं।
स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास और वाटर कूलर
जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत टेकरी, पोंड, छछानपैरी,मानिकचौरी, सुंदरकेरा और चंपारण के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कार्य के लिए करीब 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधन और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक श्री साहू की पहल और अनुशंसा से अभनपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है। सडक़,शिक्षा,खेल और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं होगी और हर गांव तक सुविधाएं पहुंचेंगी। श्री साहू ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, खेल सुविधाएं बेहतर होंगी और सामाजिक गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया है।</description>
त्रिशाली ध्रुव का नवोदय विद्यालय में चयन
        <description>राजिम, 20 मार्च। शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी की प्रतिभावान छात्रा त्रिशाली ध्रुव ने नवोदय विद्यालय पांडुका के लिए चयनित होकर विद्यालय, संकुल एवं पूरे ब्लॉक का नाम रोशन किया है। नवोदय समिति द्वारा जारी चयन सूची में त्रिशाली ने 78वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। गौरतलब है कि सत्र 2022-23 से अब तक प्राथमिक शाला सिंधौरी लगातार एकलव्य एवं नवोदय चयन परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है, जिससे यह विद्यालय चयन का केंद्र बिंदु बन गया है। इसी उपलब्धि से प्रभावित होकर समग्र शिक्षा गरियाबंद ने इसे ब्लॉक आदर्श विद्यालय का दर्जा भी प्रदान किया है। त्रिशाली ध्रुव की इस सफलता पर विकास खंड अधिकारी हेमंत कुमार साहू, संकुल प्राचार्य साहू जी, सीएसी परमानंद वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष सोहम वर्मा, बालिका के माता-पिता कमलेश एवं नीरा ध्रुव, संकुल बरौंदा के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधान पाठक नंदकुमार सिन्हा, शिक्षक गणेश राम कुमार, कक्षा शिक्षिका उर्वशी तारक, हेमलता ठाकुर तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधान पाठक नंदकुमार सिन्हा ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।</description>
लूटपाट, दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 20 मार्च। 17 मार्च की रात लूटपाट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी नितेश गुप्ता ने 18 मार्च की रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मार्च की रात करीब 08 बजे वह अपने स्कूटी से बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान बीयर लेने गया था। लौटते समय रोड किनारे खड़ी स्कूटी की डिक्की में बोतल रखते समय इंदिरानगर निवासी राजा खान एवं अफसर खान ने उससे विवाद किया।आरोपी राजा खान ने बीयर की बोतल सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों आरोपियों ने मिलकर स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना कोतवाली में धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से लूटे गए रकम में से खर्च उपरांत शेष 3,500 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ एवं मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।</description>
सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन
        <description>सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय वन दिवस...</description>
राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना
        <description>राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री...</description>
एईएन (मुख्य) परीक्षा&2024 कल से:अजमेर व जयपुर में बनाए 66 सेंटर्स, साइंटिफिक कैलकुलेटर और जैल पेन ले जा सकेंगे स्टूडेंट्स
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 व 23 मार्च को प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। आयोग ने प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। यह परीक्षा कुल 1036 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अजमेर में 25 और जयपुर में 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 16 हजार 872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें अजमेर में 6024 और जयपुर में 10 हजार 848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा आरंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स (जी टूसी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर सम्बन्धित सम्बन्धित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहचान के लिए नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो ही चस्पा करना होगा। साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे आयोग सचिव ने बताया कि अभियांत्रिकी विषयों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित नॉन-प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जेल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।</description>
वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स रैंकिंग में पाकिस्‍तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्‍लॉक किए; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सरकार ने 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स-एप्स ब्लॉक किए 20 मार्च को सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। 2. ISRO ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के साथ MoU साइन किया 19 मार्च को हेडक्वाटर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) और स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ISRO ने एक MoU साइन किया। 3. लियोनेल मेसी 900 गोल क्लब में शामिल हुए 18 मार्च को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। 4. भारत वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा 20 मार्च को भारत को वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी मिली। 5. हांगकांग फिल्ममार्ट 2026 में इंडियन पवेलियन शुरू हुआ 19 मार्च को भारत ने हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म और टीवी मार्केट - फिल्ममार्ट 2026 में एक इंडियन पवेलियन की शुरुआत की। 5. ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मलावी की ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात की 19 मार्च को नई दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 हुई। इस समिट में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर अफ्रीकी देश मलावी की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा ने द्विपक्षीय बैठक की। 6. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी 18 मार्च को यूनाइटेड नेशन ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की। आज का इतिहास 21 मार्च 
 --------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा: अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
अशोकनगर जिले में ईद&उल&फितर की नमाज अदा:पठार स्थित ईदगाह और चंदेरी की 18 मस्जिदों में भारी भीड़; मांगी अमन&चैन की दुआ
        <description>अशोकनगर जिले के शाढोरा, पिपरई, मुंगावली, चंदेरी और ईसागढ़ सहित विभिन्न कस्बों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के पठार स्थित ईदगाह और चंदेरी की करीब डेढ़ दर्जन (18) मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में नमाज के बाद कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। शहर के पठार स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग और युवा ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। पूरे एक महीने तक रोजे रखने वाले रोजेदारों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। चंदेरी की डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय हुई नमाज चंदेरी में करीब डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। मुख्य रूप से चंदेरी ईदगाह पर सुबह 8 बजे सबसे पहले नमाज हुई। इसके बाद मस्जिद बाकर खानी, दरगाह हजरत मखदूम शाह विलायत, कूं कू बाहर और शहर अंदर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई। शहर काजी ने जामा मस्जिद में कराई नमाज, मांगी अमन की दुआ जामा मस्जिद में शाही पेश इमाम शहर काजी हाफिज अब्दुल रशीद साहब ने ईद की नमाज अदा करवाई। सैकड़ों नमाजियों ने हाफिज साहब के साथ मिलकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस के नेताओं ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।</description>
टीकमगढ़ में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान:बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता; कोहरा से तापमान में गिरावट दर्ज
        <description>टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों से मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश के कारण दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जिले की मोहनगढ़ तहसील में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर (एक इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, खरगापुर तहसील में एक इंच से कम और टीकमगढ़ व पलेरा में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। बल्देवगढ़ और बड़ागांव धसान तहसीलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में काफी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.02 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन के पारे में लगभग 6 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जो सुबह करीब 9 बजे साफ हुआ और धूप निकली। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान किसान संजय प्रजापति ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। इसके अलावा, कटाई के बाद थ्रेसिंग के लिए रखी गई फसल भीग गई है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी और दाने काले भी हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।</description>
नवरात्रि के प्रथम दिन आस्था का सैलाब
        <description>देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, हजारों ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मां महामाया मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
परंपरा अनुसार तडक़े 4 बजे बैगा द्वारा प्रथम पूजा संपन्न कराई गई, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे, जिससे दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्रि अवधि में मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रखने की व्यवस्था की गई है।
मंदिरों में गूंजे जयकारे, ज्योति कलश किए गए स्थापित
शहर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी मंदिर सांडबार, काली मंदिर एवं हरकेवल दास दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में ज्योति कलश स्थापित एवं प्रज्ज्वलित किए गए। गांधी चौक दुर्गा मंदिर में दोपहर तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार बनी रही।
महामाया मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए। इस अवसर पर महामाया मंदिर में 5400 से अधिक ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए, जिनमें लगभग 3600 तेल एवं 1800 से अधिक घी के कलश शामिल हैं।
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़
नवरात्रि में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात किया गया है। महामाया मंदिर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
दोपहिया व चारपहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।</description>
कार से कर रहे थे कोयला चोरी, दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 19 मार्च। जिले में कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भटगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का कोयला और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल भटगांव सब एरिया के सीएचपी कोयला डंप साइडिंग में 17 मार्च की रात अज्ञात चोरों द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर कोयला चोरी किए जाने की सूचना सुरक्षा प्रहरी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना भटगांव में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओमनी कार क्रमांक सीजी 14 सीटी 0412 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 7 बोरी कोयला (करीब 8 क्विंटल) बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है। वाहन में सवार खुशबूद्दीन अंसारी निवासी मलगा और समीउल्ला अंसारी ग्राम दतिमा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सीएचपी डंप साइडिंग से कोयला चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने चोरी का कोयला और परिवहन में प्रयुक्त ओमनी कार जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।</description>
गैस सिलेंडर जांच के दौरान विवाद, प्रशासनिक टीम और यूट्यूबर आमने&सामने
        <description>दोनों पक्षों की शिकायत, एक पर एफआईआर, पुलिस कर रही जांच
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर/रामानुजगंज, 19 मार्च। रामानुजगंज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम और एक स्थानीय यूट्यूबर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे सहायक खाद्य अधिकारी चम्पाकली दिवाकर पुलिस बल के साथ 12वीं बटालियन पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे में जांच करने पहुंचीं। टीम घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर राहुलजीत सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे।
बताया जाता है कि यूट्यूबर द्वारा कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। राहुलजीत सिंह का आरोप है कि वीडियो बंद करने के बाद अधिकारी द्वारा अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे आहत होकर वे मौके पर ही अधिकारी के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी अजय साहू मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यूट्यूबर ने सहायक खाद्य अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, सहायक खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने राहुलजीत सिंह और उनके साथी वतन गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं।
घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।</description>
कृष्णपुर में घर में लगी आग, काबू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,19 मार्च। सूरजपुर जिले के ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में गुरुवार को एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। यह घटना शाम लगभग 4 बजकर 2 मिनट पर हुई, जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर ने बिना समय गंवाए फायर वाहन सीजी 02 एयू 0815 को दल सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल दल ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आंकलन किया और तेज़ी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।</description>
नकली सोने का बिस्किट देकर 15 लाख  की ठगी, 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
        <description>37 लाख का सामान जब्त, गुजरात और प्रयागराज से गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 मार्च। सरगुजा पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 37 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है, जिसमें नगद राशि, सोने के आभूषण और मोबाइल शामिल हैं। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 8 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंजू नामक महिला, जो पिछले 7-8 वर्षों से उसके घर घी बेचने आती थी, ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की। होली के बाद 7 मार्च को महिला अपने दो साथियों के साथ प्रार्थी के घर पहुंची और नकली सोने का बिस्किट देकर बदले में करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नगद ले गई।
घटना के कुछ समय बाद प्रार्थी को शक हुआ, जिस पर उसने बिस्किट को जांच के लिए सोनार के पास ले जाकर दिखाया, जहां वह नकली निकला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकडऩे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात से तथा दो को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मंजू राठौर और संतोष राठौर को गुजरात से तथा सुनीता गुजराती और कमला गुजराती को प्रयागराज से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 20 लाख 31 हजार रुपये नगद, लगभग 100 ग्राम सोने के दो कड़े और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने शेष सोने के आभूषण प्रयागराज के एक सोनार को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।</description>
एईएन मेंस एग्जाम 22&23 मार्च को होगा, एडमिट कार्ड अपलोड:केंडिडेट्स को सेंटर पर एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री, कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह की पारी 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि प्री एग्जाम 28 से 30 सितंबर 2025 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया। इसमें 2413 कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए करें क्लिक कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग ​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित 'नॉन-प्रोग्रामेबल' साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जैल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी परमिशन दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे। 1036 पदों पर होनी है भर्ती सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पद बढ़ाए गए हैं। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आए, करें सूचना आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।</description>
उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्‍तीफा:अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विक्रम दोराइस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत बने 19 मार्च को विक्रम दोराइस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। 2. HDFC बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दिया 18 मार्च को HDFC बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 3. केंद्र सरकार ने 33,660 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 18 मार्च को केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में ‘BHAVYA’ यानी भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. अर्जेंटीना ऑफिशियली WHO से हटा 17 मार्च को अर्जेंटीना ने ऑफिशियली वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से अपना नाम वापस ले लिया। 5. भारत ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी के साथ समझौता किया नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) ने ऑस्ट्रेलियन स्किल अथॉरिटी (ASQA) के साथ नई दिल्ली में एक द्विपक्षीय बैठक की। 6. सरकार ने राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया 18 मार्च को सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नियमों को मजबूत करने के लिए राजमार्ग शुल्क नियम 2026 में संशोधन किया है। आज का इतिहास 20 मार्च ------------------------ ये खबरें भी पढ़ें... घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी: बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटरनिटी लीव, 19 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 भर्ती; SSB में SI की 51 वैकेंसी, झारखंड में डिप्टी कलेक्टर की 45 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 पदों पर भर्ती, SSB में सब इंस्पेक्टर की 51 वैकेंसी की। साथ ही झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 45 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1700 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से SECL की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक NATS ऑफिशियल पोर्टल लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में SI के 51 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 12वीं + नर्सिंग डिप्लोमा / सिविल इंजीनियरिंग में बीई / संबंधित विषय में बीई फीस : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : क्वालिफाइंग मार्क्स: सैलरी : 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, फीस 100 रुपए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से डिप्टी कलेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 मार्च, 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : 9300 - 34800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 23 मार्च रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में 2,801 पदों पर भर्ती; बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 672 वैकेंसी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में अप्रेंटिस के 2,801 पदों पर निकली भर्ती की, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में 672 वैकेंसी। साथ ही, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 133 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
रनवे मरम्मत का असर: पंजाब के 4 बड़े एयरपोर्ट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
        <description>चंडीगढ़. हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। अगर आप...</description>
मार्च में मौसम का यू&टर्न: पंजाब में बारिश के बाद फिर लौटी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी  ठंड की वापसी!
        <description>चंडीगढ़. शहर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का...</description>
पीएसएल 2026 में खेलने के लिए बांग्लादेश के खिलाड़ियों को सरकार की मंजूरी का इंतजार: बीसीबी
        <description>नई दिल्ली, 20 मार्च । टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ एकजुटता दिखाई थी। पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी भी दी थी, लेकिन अब बीसीबी की तरफ से आए एक बयान ने पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों पर सवालिया निशान लगा दिया है। मामला पीसीबी द्वारा संचालित पीएसएल 2026 से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)-2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। सीजन की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि पीएसएल में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की मौजूदगी बांग्लादेश सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हम अपने क्रिकेटरों को पीएसएल के लिए भेजने से पहले सरकार से अनुमति लेंगे। सामान्य हालात में, इसकी जरूरत नहीं होती। हम खिलाड़ियों को भेजते हैं, वे जाते हैं और खेलकर वापस आ जाते हैं।
फिलहाल हालात सामान्य नहीं हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा का मामला है। इसलिए हम सरकार से इस बारे में बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा, हम सरकार से पूछेंगे कि पाकिस्तान जाना सुरक्षित है या नहीं। सरकार ही वहां के हालात को बेहतर समझती है, इसलिए हम सरकार के निर्णय के मुताबिक आखिरी फैसला लेंगे। सरकार हमें बताती है कि जाना सुरक्षित है और खिलाड़ी यात्रा कर सकते हैं, तो खिलाड़ी जाएंगे। सरकार परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लेगी। सरकार से मंजूरी मिलने की स्थिति में पीएसएल में जाने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए तैयारी कैंप में नहीं जा पाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को तीन वनडे और तीन टी20 के लिए ढाका पहुंचेगी। बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को आंशिक एनओसी जारी किए हैं। बांग्लादेश ने अभी भी अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया है। इसलिए बीसीबी अपने मुख्य खिलाड़ियों की न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दौरान उपस्थिति चाहता है। मुस्तफिजुर को 26 मार्च से 12 अप्रैल तक और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक के लिए एनओसी दिया गया है। बीसीबी ने छह खिलाड़ियोंमुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम (पेशावर जालमी), और रिशाद हुसैन (पेशावर जालमी)को पूर्व में एनओसी जारी किया है, लेकिन 26 मार्च से शुरू हो रहे पीएसएल-2026 के लिए अब इन खिलाड़ियों को बांग्लादेश सरकार की मंजूरी का इंतजार रहेगा। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पीएसएल 2026 के सुरक्षित आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पीसीबी ने हाल में जारी एक बयान में पीएसएल के तय शेड्यूल के मुताबिक आयोजन का दावा किया है। --(आईएएनएस)</description>
मेसी के 900वें गोल के बावजूद मियामी कॉनकाकाफ चैंपियंस कप से बाहर
        <description>नई दिल्ली, 19 मार्च । अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पेशेवर फुटबॉल में 900 गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। मेसी ने नैशविले एससी के खिलाफ इंटर मियामी के कॉनकाकाफ चैंपियंस कप मैच में अपना ऐतिहासिक गोल किया। हालांकि इस गोल के बावजूद मेसी की टीम कॉनकाकाफ चैंपियंस कप से बाहर हो गई। मेसी ने नैशविले के खिलाफ कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के आखिरी-16 के दूसरे लेग के मैच में जियोडिस पार्क में अपने प्रोफेशनल करियर का 900वां गोल किया। यह गोल उन्होंने मैच के 7वें मिनट में किया। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने अपना आठवां कॉनकाकाफ चैंपियंस कप गोल किया और इंटर मियामी के लिए दो गोल में असिस्ट भी कर चुके हैं। मेसी अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ 900 या उससे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे फुटबॉलर हो गए हैं।
रोनाल्डो ने सितंबर 2024 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के लिए खेलते हुए अपने 900 गोल पूरे किए थे। 38 साल के अर्जेंटीना के स्ट्राइकर मेसी ने राष्ट्रीय टीम के अलावा मियामी, एफसी बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए गोल किए हैं। मेसी ने आठ बार बैलन डीओर जीता है। 2012 में, उन्होंने एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा गोल (91) करने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें बार्सिलोना के लिए 79 और अर्जेंटीना के साथ 12 गोल थे। वह सिर्फ 123 मैचों में 100 चैंपियंस लीग गोल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी हैं। मेसी के ऐतिहासिक गोल के बावजूद, इंटर मियामी कॉनकाकाफ चैंपियंस कप से बाहर हो गई क्योंकि कुल स्कोर 1-1 से बराबर रहा, लेकिन नैशविले अवे गोल नियम से आगे बढ़ गया। पहले लेग में गोललेस ड्रॉ के साथ, नैशविले एससी को अगर अवे गोल करने का मौका मिलता तो थोड़ी बढ़त मिल जाती। मेसी ने सातवें मिनट में ब्रायन श्वाके को छकाते हुए बाएं पैर से शॉट मारकर इंटर मियामी को कुल स्कोर पर 1-0 से आगे कर दिया। विजिटर्स ने 74वें मिनट में क्रिस्टियन एस्पिनोजा के गोल की मदद से बराबरी की। नैशविले एससी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया, जिससे कॉनकाकाफ चैंपियंस कप में क्लब के लिए एक नया सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बना। -(आईएएनएस)</description>
जेसीबी समेत 7 वाहन जब्त, अवैध खनन&परिवहन पर छापेमारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 18मार्च।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर17मार्च को जिले के कई इलाकों में एक साथ जांच अभियान चलाया गया,जिसमें कुल अवैध खनिज परिवहन कर रहे7वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने कोटा,बेलगहना,कोनचरा,बिरकोना,सरकंडा,सिरगिट्टी,सिलपहरी,चकरभाठा,मुढ़ीपार और रहंगी क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कोनचरा इलाके में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं,जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
सिलपहरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा वाहन को साधारण पत्थर का अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसी तरह चकरभाठा इलाके में मुरुम की अवैध ढुलाई करते हुए तीन हाईवा ट्रक भी पकड़े गए,जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी7वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना परिसर में रखा गया है।</description>
शराब पार्टी में गाली&गलौज, दो भाइयों ने दोस्त को पीट&पीटकर मार डाला
        <description>भागने की फिराक में थे आरोपी,बीट पुलिस की सतर्कता से रात में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 18मार्च।सकरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद दो भाइयों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
14मार्च2026को कृष्णा कौशिक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना के दिन सतीश कौशिक,राकेश उर्फ छोटू कौशिक और गणेश कौशिक तीनों साथ में सकरी शराब दुकान गए थे। वहां शराब पीने के बाद वे खाने-पीने का सामान लेकर संबलपुर के खेत में पीपल पेड़ के पास बैठ गए।
इसी दौरान नशे में सतीश कौशिक ने गणेश कौशिक और उसके परिवार को गालियां देना शुरू कर दिया। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना,तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसे मुक्कों से बुरी तरह पीटा।
मारपीट के दौरान सतीश पीपल पेड़ की जड़ के पास गिर पड़ा,जिससे उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और पहले मरही माता भनवारटंक क्षेत्र गए,फिर मेन्द्रा में अपने रिश्तेदार के घर छिपकर बाहर भागने की योजना बना रहे थे।
16मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि आरोपी मेन्द्रा क्षेत्र में छिपे हैं। इसके बाद सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।</description>
आपसी विवाद में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
        <description>शव डबरी में फेंका, साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
उदयपुर, 17 मार्च। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार, निवासी हनुमानगढ़ ने 16 मार्च को थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को अपने साथी के साथ ग्राम पोतका में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। अगले दिन सूचना मिली कि शीतल के साथ मारपीट कर उसे पोतका पुलिया के पास डबरी में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर शीतल का शव डबरी में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सना जूट बोरा, मोबाइल और गमछा बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के कारण हत्या की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आपसी विवाद के चलते डंडा और टांगी के पासे से शीतल पर हमला कर हत्या करना स्वीकार किया।
हत्या के बाद उसने अपने रिश्तेदार राजेश कुमार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया। वहीं, आरोपी के माता-पिता बहादुर और पवारों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।</description>
पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र
        <description>भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने आदिवासियों संग उठाई आवाज
अधिकारों की सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 मार्च। आज भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकालो और चोड़ेया के आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को शिकायत पत्र सौंपा। भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा ने भोले भाले आदिवासियों की पुश्तैनी भूमि पर बाहरी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है ।
ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा सरगुजा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैकरा ने कहा कि नरकालो व चोड़ेया निवासी विशेष पिछड़े अनुसूचित जनजाति के लोग हैं, जो कई पीढिय़ों से अपनी पुश्तैनी भूमि पर निवास करते आ रहे हैं। उनका जीवनयापन, संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था पूरी तरह जल, जंगल और जमीन पर निर्भर है तथा यह क्षेत्र भी पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां आदिवासी भूमि की सुरक्षा हेतु विशेष संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधान लागू हैं। परंतु विगत कुछ वर्षों से नवादा बिहार एवं अन्य क्षेत्रों से आए हुए मुस्लिम समाज के व्यक्तियों द्वारा गाँव के आदिवासी भूमि पर जबरन मकान निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है तथा बिना किसी वैधानिक अधिकार के स्थायी बसावट की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नरकालो निवासी बदलू पिता प्रधान की राजाकोट में लगभग 1 एकड़ भूमि है, जिसको कुरैशा और हुसैन ने क़ब्ज़ा कर लिया है । इस प्रकार गिरीश पिता घुरऊ की लगभग 87 डिसमिल भूमि को नसरुद्दीन, नरकालो निवासी बसंती पति शिव कंवर की 1.5 एकड़ भूमि को जलालुद्दीन एवं नसरुद्दीन, नरकालो निवासी घूरऊ पिता दशरथ कंवर की 1.5 एकड़ भूमि को मोहमुद्दीन, ग्राम चोड़ेया निवासी शांति पिता अमरूष मझवार की लगभग 3 एकड़ भूमि को फिरदौस तथा चोड़ेया निवासी जेठू पिता काशी बारगाह की लगभग 4 एकड़ भूमि को हुसैन द्वारा बलात् क़ब्ज़ा कर लिया गया है ।
भाजपा सरगुजा अजाजा मोर्चा के महामंत्री रविकांत उराँव ने बताया कि जब गाँव के आदिवासी समाज के लोगों द्वारा इस कृत्य का विरोध किया जाता है तो इन्हें डराया धमकाया जाता है तथा मारपीट की धमकी दी जाती है। अशिक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, जिसका लाभ उठाकर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लगातार हमारे समाज का शोषण किया जा रहा है।
आगे रविकांत उराँव ने कहा कि इन अवैध कब्जों से हम आदिवासियों की कृषि भूमि कम होती जा रही है, आजीविका प्रभावित हो रही है। हमारी पारंपरिक संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तथा गांव की जनसंख्या संरचना भी बदल रही है, जिससे भविष्य में हमारे अस्तित्व और अधिकारों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
भाजपा सरगुजा अजाजा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ पहुंचे पीडि़त ग्रामीणों ने अवैध कब्ज़े को तत्काल हटाए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।
इस अवसर पर भाजपा अजाजा मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. शिवमंगल सिंह, राजेंद्र पैकरा , तेजबल राम नागेश, जितेंद्र कुजूर, सुनील कुमार , संजय सिंह, अर्जुन मुंडा , कृष्ण कोरवा, अवधेश केरकेट्टा , उमेश किष्पोट्टा, बदलु, गिरीश, लक्ष्मण, बसन्ती, तुलासो, शांति, मंजली और जहगन राम सहित आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे ।</description>
गांजा तस्करी: फरार दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 मार्च। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन से उतरकर फरार हो गए थे।
यह मामला 6 मार्च का है, जब वाहन जांच के दौरान एक सफारी वाहन से करीब 8.990 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया था। इस दौरान तीन आरोपीजीवधन पैकरा सोनगरा भटगांव, सुरेंद्र कुमार लश्कर एवं ललित यादव बरौधी भटगांव को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपी भाग निकले थे।
फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। 17 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियोंमहेश कुमार यादव बरौधी, थाना भटगांव एवं परमेश्वर देवांगन सोनगरा पीपरपारा, भटगांव को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के सोनपुर से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे।</description>
जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज
        <description>जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज मनुष्य की यात्रा का एक गहरा...</description>
पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
        <description>पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  बहुगुणा...</description>
अब 24 घंटे में डिलीवर होंगे सरकारी डाक और पार्सल:यूपी में हर अंडे पर लिखी होगी एक्‍सपायरी डेट; 18 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डाक विभाग ने वन-डे मेल डिलीवर सर्विस शुरू की 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी ने इंडिया पोस्ट की गारंटी वाली ‘नेक्स्ट डे डिलीवरी’ सर्विस शुरू की। पहले फेज में ये सर्विस देश के छह मेट्रो शहरों में शुरू होगी- इसके बाद अगले फेज में ज्यादा शहरों तक विस्तार किया जाएगा। वन-डे मेल डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर आधारित होगी। वन-डे मेल में SMS अलर्ट के साथ ट्रैकिंग की सुविधा होगी। डिलीवरी में देरी की स्थिति में मनी-बैक गारंटी मिलेगी। 2. पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव नंदिनी को पद से हटाया 16 मार्च को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया। 3. इंडियन वेल्स ओपन में जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका जीते 16 मार्च को अमेरिका के कैलिफोर्निया में खेले गए इंडियन वेल्स ओपन में इटली के जैनिक सिनर और बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने खिताब जीता। 4. भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बैठक हुई 16 मार्च को भारत और नॉर्डिक देशों के राजदूतों ने भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और भारत- EFTA के लिए बातचीत की। 5. अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन 16 मार्च को अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया। वे 76 साल की थीं। 6. UP में अब हर अंडे पर लिखी जाएगी एक्सपायरी 17 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार ने हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है। आज का इतिहास 18 मार्च -------------------- ये खबरें भी पढ़ें... दिल्‍ली का AABBCC बार TIME 100 ग्रेटेस्‍ट प्‍लेसेज में शामिल: भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज का संन्‍यास; करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:SSB में 1060 वैकेंसी ; UPSSSC ने 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, यूपी में स्पेशल टीचर की 58 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB में 1060 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, UPSSSC ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी। साथ ही यूपी में स्पेशल टीचर के 58 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. SSB में 1060 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 80 हजार से ज्यादा सैलरी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 1060 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 21 से 27 मार्च 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 21,700 - 81,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक 
 2. UPSSSC ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सभी वर्ग के लिए 25 रुपए एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. यूपी में स्पेशल टीचर के 58 पदों पर भर्ती, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ ने स्पेशल टीचर (JTC ग्रेड) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन की लास्ट डेट 4 मई तय की गई है। एजुकेशनल क्वाफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : फीस : सभी वर्ग के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 19 मार्च आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 6.14 - 6.50 लाख रुपए सालाना सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक 
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी; मप्र में 291 वैकेंसी, झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। MPESB ने 291 वैकेंसी निकाली। साथ ही झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
देवास में NSUI जिलाध्यक्ष पर FIR का विरोध:रात 1:30 बजे तक धरने पर बैठे कांग्रेसी, सड़क पर किया भोजन
        <description>देवास में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान और एक अन्य युवक पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात 1:30 बजे तक उज्जैन रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएसपी ने उन्हें 48 घंटे में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार शाम से ही धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस कमेटी ने उज्जैन रोड चौराहे स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना रात डेढ़ बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही भोजन भी किया। देर रात सीएसपी को सौंपा आवेदन देर रात कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएसपी सुमित अग्रवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीएसपी को एक आवेदन सौंपा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में आकर यह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 48 घंटे में जांच नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धरना समाप्त करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे में मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में निष्पक्ष जांच नहीं होती है, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। सीएसपी बोले- पुलिस की कार्रवाई तथ्यों पर आधारित सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के लोगों द्वारा रात में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें जांच की मांग की गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से तथ्यों के आधार पर थी।</description>
सीधी में मिले 2.5 लाख साल पुराने हाथी के जीवाश्म:सतना की वैज्ञानिक टीम ने खोजे प्रोबोसिडियन कुल के अवशेष; प्रशासन से संरक्षण की मांग
        <description>सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक स्थित कोरौली कला गांव की अतरैला पहाड़ी में प्राचीन प्रोबोसिडियन कुल (हाथियों के पूर्वज) के जीवाश्म अवशेष मिले हैं। पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सतना की वैज्ञानिक टीम के प्रारंभिक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। इन जीवाश्मों की आयु लगभग 25 हजार से ढाई लाख वर्ष पुरानी हो सकती है। टीम ने सीधी जिला प्रशासन से इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों को तुरंत संरक्षित करने की मांग की है। प्राणी शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हर्षित सोनी के नेतृत्व में डॉ. ऋषभ देव साकेत और पुरातत्वविद डॉ. धीरेंद्र शर्मा की टीम ने इस जगह का दौरा किया। स्थल परीक्षण के दौरान वैज्ञानिक दल को बड़े आकार के शाकाहारी स्तनधारी जीवों के दांतों के टुकड़े और कुछ अस्थि खंड मिले हैं। इन दांतों में एनामेल प्लेट, डेंटिन और घिसाव के निशान साफ दिख रहे हैं। यह निशान प्रारंभिक रूप से हाथी कुल (प्रोबोसिडियन) के प्राचीन जीवों की ओर इशारा करते हैं। प्राचीन मिट्टी और पैलियोसोल के संकेत डॉ. हर्षित सोनी ने बताया, “जीवाश्मीकरण की प्रक्रिया से गुजरी अस्थियों के संकेतों के साथ कठोर अवसादी मिट्टी के कई खंड भी मौके पर मिले हैं।” "इनमें पौधों की जड़ों के निशान और सूक्ष्म छिद्र संरचनाएं दिखाई देती हैं, जो प्राचीन मिट्टी या पैलियोसोल के संकेत हो सकते हैं।" यह प्रारंभिक खोज भविष्य में प्राचीन पर्यावरण और जलवायु को समझने में मददगार साबित हो सकती है। प्रारंभिक जांच से लगता है कि यह क्षेत्र सोन नदी घाटी के प्राचीन अवसादी निक्षेपों से जुड़ा है। सोन नदी घाटी के आसपास पहले भी प्लीस्टोसीन काल के विशाल स्तनधारी जीवों के जीवाश्म प्राप्त होने के प्रमाण मिलते रहे हैं। उम्र जानने के लिए यूरेनियम डेटिंग जरूरी इस मामले में विशेषज्ञों ने उम्र की सटीक जानकारी के लिए यूरेनियम डेटिंग की जरूरत बताई है। उपलब्ध जीवाश्मों का न तो डीएनए परीक्षण संभव है और न ही कार्बन डेटिंग। प्रारंभिक संकेतों से प्रोबोसिडियन कुल के हाथियों के पूर्वजों की आधिकारिक पुष्टि ईएसआर (ESR) तकनीक से भी नहीं कराई जा सकती है। इसके लिए यूरेनियम डेंटिंग, विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन और तुलनात्मक विश्लेषण जरूरी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी राय ने बताया, "मौजूदा सर्वेक्षण प्रारंभिक स्तर का है, इसका उद्देश्य संभावित वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करना है।" "सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आया है कि स्थल के कुछ हिस्सों में स्थानीय गतिविधियों के कारण जीवाश्म अवशेष क्षतिग्रस्त हुए हैं।" प्रशासन से साक्ष्यों के संरक्षण की मांग डॉ. हर्षित सोनी ने सीधी जिला प्रशासन से इन जीवाश्म स्थलों को बिना देरी के संरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में नियंत्रित वैज्ञानिक अध्ययन हो सके। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से उच्चस्तरीय रिसर्च के लिए इन जीवाश्मीय साक्ष्यों को सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह शुरुआती रिसर्च विंध्य की प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक धरोहर है। महाविद्यालय प्रबंधन भी इस संभावित जीवाश्म स्थल के व्यवस्थित अध्ययन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।</description>
मुझे भरोसा है श्रेयस अय्यर पिछले सीजन वाला प्रदर्शन दोहराने में सफल रहेंगे: इरफान पठान
        <description>नई दिल्ली, 17 मार्च । भारत के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने भरोसा जताया कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले सीजन का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में भी दोहराने में सफल रहेंगे। अय्यर ने आईपीएल 2025 में खेले 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में शानदार रहा था। पंजाब की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में पंजाब ने कूपर कोनोली और बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम में शामिल किया है। पठान का मानना है कि अय्यर अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं और उनके पास इस सीजन दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत की टी20 टीम में जगह बनाने का बढ़िया मौका होगा। पठान ने जियोस्टार से कहा, मुझे पक्का नहीं पता है कि श्रेयस अय्यर आईपीएल को टी20 टीम में वापसी के लिए खुद को साबित करने के स्टेज के तौर पर इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे होंगे। अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हां, यह एक अलग फ्रेंचाइजी थी, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है। जहां तक भारतीय टीम की बात है, तो वह वनडे क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि टीम इंडिया के टी20 सेटअप में उनके लिए जगह है और वह इस बात को जानते हैं।
पठान ने पिछले सीजन के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अय्यर के यादगार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर में खेली गई वह पारी, मुझे अभी भी बुमराह के खिलाफ उनका वह थर्ड मैन की दिशा में खेला गया शॉट याद है। मैं यह एक बार देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि क्या वह इस सीजन में भी वही प्रदर्शन दोहरा सकते हैं। मुझे विश्वास है कि वह ऐसा करेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पंजाब टीम को काफी संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के होने से टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। पठान ने कहा कि टीम के पास मध्यक्रम में नेहल वढेरा और शशांक सिंह के रूप में दो बढ़िया बल्लेबाज हैं, जबकि फिनिशर के तौर पर पंजाब के पास मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं। पठान ने कहा कि मिचेल ओवेन की फॉर्म पंजाब के लिए काफी मायने रखेगी। उन्होंने कहा, पंजाब मिचेल ओवेन पर भरोसा करने की कोशिश कर रहे हैं। ओवेन असल में एक पावरहाउस हैं। अगर वह चल गए, तो टीम के लिए तेज गेंदबाजों और बाकी लाइनअप को चुनना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। मेरी नजर में इस टीम के तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को जानसेन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पंजाब के पास अच्छे बैकअप खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अपने अभियान का आगाज 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। --(आईएएनएस)</description>
        <description>नई दिल्ली, 17 मार्च । ईरान का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना मुश्किल नजर आ रहा है। ईरान का फुटबॉल फेडरेशन बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका में होने वाले अपने मैचों को मेक्सिको में शिफ्ट करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहा है। ईरानी फुटबॉल प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने इस डेवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा आश्वासन एक बड़ा मुद्दा है। ताज ने मेक्सिको में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरानी नेशनल टीम की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो हम निश्चित रूप से अमेरिका नहीं जाएंगे। हम ईरान के वर्ल्ड कप मैच मेक्सिको में कराने के लिए फीफा से बातचीत कर रहे हैं। ये चिंताएं 2026 में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद चल रहे संघर्ष से पैदा हुई हैं, जो फरवरी के आखिर में शुरू हुए थे। इन हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान के खेल मंत्री ने पहले स्थिति की गंभीरता का संकेत देते हुए कहा था कि नेशनल टीम शायद प्लान के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाए। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्होंने इस मामले की गंभीरता को भी समझा।
उन्होंने कहा कि टीम का स्वागत है, पर साथ ही यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिका में खेलना उनके लिए सही नहीं होगा। ईरान ने अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी वाले 48 टीम के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लिया था। 25 मार्च 2025 को ईरान विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली एशियन टीम बना था। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, उसे लॉस एंजिल्स में दो ग्रुप मैच और सिएटल में एक मैच खेलना है। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालातों को देखते हुए ईरान की अचानक टूर्नामेंट से हटने की संभावना काफी बढ़ गई है। ईरान अगर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो फीफा को आखिरी समय में रिप्लेसमेंट का फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि, एशियाई फुटबॉल परिसंघ का कहना है कि ईरान के टूर्नामेंट से हटने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ईरानी फेडरेशन ने हिस्सा लेने के अपने इरादे की पुष्टि की है, हालांकि तेजी से बदलते हालात उनके आखिरी फैसले को लेकर अभी भी अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं। --(आईएएनएस)</description>
औषधीय गुणों से भरपूर ‘बोहार’ भाजी की बाजार में बहार
        <description>नांदगांव के बाजार में 250 रुपए किलो तक बिक्री
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। विशुद्ध रूप से देशी माने जाने वाले औषधीय गुणों से भरपूर बोहार भाजी की स्थानीय बाजार में खूब मांग है। गर्मी सीजन में सीमित दिनों के लिए बाजार में नजर आने वाली यह भाजी पौष्टिकतायुक्त होती है। कोमल पत्ते और दानेदार भाजी को खरीदने के लिए लोग अपनी जेब की परवाह भी नहीं करते हैं। दही के साथ उक्त भाजी को महिलाएं चाव के साथ बनाती है। इन दिनों नांदगांव के बाजार में महाराष्ट्र के साल्हेकसा-आमगांव के अलावा स्थानीय देहात इलाकों से पहुंचे फुटकर सब्जी कारोबारी बोहार भाजी की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। बाजार में 200 से 250 तक भाजी किलो के भाव में बिक रही है। बोहार भाजी में आयरन, मिनरल्स और कई तरह के तत्व होते हैं और बोहार भाजी के कई फायदे भी हैं। (तस्वीर - छत्तीसगढ़-अभिषेक यादव)</description>
देवव्रत के पैलेस में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
        <description>उदयपुर पैलेस में सीएएफ जवान ने की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित राजपैलेस में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में अपुष्ट रूप से पारिवारिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान के बाद ही वजह स्पष्ट तौर पर सामने आएगी।
मिली जानकारी के खैरागढ़ के दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का उदयपुर में पैलेस है। संपत्ति विवाद की वजह से अदालत के निर्देश पर पैलेस सील है। पैलेस की सुरक्षा में तैनात कृपाचंद सोनवानी सोमवार को तय रोटेशन के आधार पर कार्य में उपस्थित था। इस बीच उसने शाम 6 बजे के करीब अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि जवान सोनवानी छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स का जवान था। वह मूलत: भिलाई-3 का रहने वाला है। जवान विवाहित था और उसके दो बच्चे भी है। इस बीच पुलिस घटना की खबर के बाद पैलेस में पहुंची। इस संबंध में एएसपी नितेश गौतम ने छत्तीसगढ़ को बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। पुलिस जवान के परिजनों से बात कर रही है। छुईखदान पुलिस घटना की जांच कर रही है।</description>
नक्सलियों के डम्प से आईईडी और अन्य सामान बरामद, 4 स्मारक ध्वस्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 16 मार्च। कांकेर जिले के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक डम्प से सुरक्षा बलों ने 4 आईईडी सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। इसके अलावा ग्राम कलपर-आमाटोला में बनाए गए 4 नक्सल स्मारकों को भी ध्वस्त किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई। यह अभियान बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन, प्रभारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 94वीं बटालियन बीएसएफ के प्रभारी सेनानी मनोज कसाना के नेतृत्व में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग के लिए भेजा गया था।
15 मार्च को सर्चिंग के दौरान थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम हापाटोला-बीनागुण्डा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के डम्प का पता चला। वहां से 3 प्रेशर कुकर आईईडी, एक पाइप आईईडी, बिजली तार का एक बंडल, 3 नक्सल वर्दी, पटाखे, नक्सल साहित्य तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद प्रेशर कुकर आईईडी में एक का वजन लगभग 10 किलोग्राम तथा दो का वजन लगभग 55 किलोग्राम बताया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
इसके अलावा ग्राम कलपरआमाटोला में बनाए गए 4 नक्सल स्मारकों को भी हटाया गया। इस कार्रवाई में बीएसएफ के एसी सतेन्दर मोहन, डीआरजी कमांडर उकेश कोर्राम सहित डीआरजी और बीएसएफ के जवान शामिल रहे। मामले में थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।</description>
भाजपा की सांगठनिक शक्ति को धार देने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग&सतीश लाटिया
        <description>प्रशिक्षण से निखरते हैं कार्यकर्ता-वेदप्रकाश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी तेरह मण्डलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। सोमवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत लोहण्डीगुड़ा मण्डल व दरभा मण्डल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आरंभ किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता मुख्य, प्रखर बनते हैं। प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की सांगठनिक शक्ति को और धार देने का माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है। श्री लाटिया ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरते है और विषय के अच्छे जानकार बनते हैं। श्री पाण्डेय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कार्य पद्धति विषय पर कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना व पार्टी की नीति सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि, बैदूराम कश्यप ने बूथ प्रबंधन और योगेन्द्र पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया।
प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम का संचालन लोहण्डीगुड़ा मण्डल महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही, महामंत्री परीस बेसरा, लक्ष्मीनिवास मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, लोहण्डीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, लक्ष्मीनिवास पांडे, नरसिंह ठाकुर, बोंजाराम मौर्य, घनश्याम ठाकुर, तुलसी ठाकुर, विकेश रंगारी, संतोष बघेल, मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया, नारायण कुरामी,जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, महादेव नाग,धनीराम बघेल,नरेश खापर्डे, भरत कश्यप,आयतू कश्यप, रंजीता जोशी,बुटकी कश्यप,पदमनी कश्यप, तनुजा ठाकुर, मनीष पोयाम,कमल सिंह,फूलसिंह सेठिया,लखन ठाकुर,दुर्जन कश्यप,धनसिंह ठाकुर,लिबरू कश्यप,अजय बघेल,अंनत कश्यप,गुंडूल नाग,मांगेन कर्मा,दीपक कश्यप आदि सहित दोनों मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
        <description>ग्रामीणों से की मुलाकात, जाना हाल-चाल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 16 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने जिला मुख्यालय से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मेहता पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जानकर समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा और सडक़ जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके सामने रखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को जल्द ही प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
हरीश कवासी लखमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए लगातार गांवों का दौरा कर सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के हितों, अधिकारों और न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। ग्राम पंचायत मेहता पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुधीर पांडे, वेक्को हूंगा तथा कोंटा नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।</description>
केकेआर को बड़ा झटका: घुटने की चोट के कारण आईपीएल के अधिकतर मैचों से बाहर रहेंगे हर्षित राणा
        <description>कोलकाता, 17 मार्च। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है।
उस अभ्यास मैच में एक ओवर फेंकने के बाद राणा को चोट लग गई थी। उन्हें इसके लिए सर्जरी करानी पड़ी जिससे वह टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने इस टूर्नामेंट का केवल एक मैच (अमेरिका के खिलाफ) खेला था।
राणा ने रविवार को बीसीसीआई नमन पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था।
राणा की अनुपस्थिति तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी, जो पहले से ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही है।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध है।
भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल की शुरुआत में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक संबंधों के मद्देनजर बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया जिससे केकेआर को इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।
फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अनुबंधित किया है। मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था जहां वह इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे।
केकेआर की टीम बुधवार से अपना अभ्यास सत्र शुरू करेगी। उसका पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में होगा।(भाषा)</description>
फरहान, जैक्स और शाल्कविक फरवरी के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित
        <description>नई दिल्ली, 16 मार्च । पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को आईसीसी के फरवरी महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2026 में सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सका था। पाकिस्तान ने सुपर-8 का अपना आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें जीत के बावजूद टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकी थी। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले साहिबजादा फरहान का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। फरहान ने 6 मैचों की 6 पारियों में 2 शतक सहित 383 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोर रहे थे। विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए वह टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। फरहान की वजह से ही पाकिस्तान सुपर-8 में भी पहुंच सकी थी।
इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में ऑलराउंडर विल जैक्स का अहम रोल रहा था। जैक्स ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। जैक्स ने टी20 विश्व कप 2026 में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकी थी। जैक्स ने 8 मैचों की 8 पारियों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे, वहीं 9 विकेट लिए थे। अमेरिका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन पिछले एडिशन में पाकिस्तान को हराने वाली इस टीम ने इस बार भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसकी बड़ी वजह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक रहे। 37 साल के इस गेंदबाज ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। भारत और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने परेशान किया था। शैडली वैन शाल्कविक 4 मैचों में 13 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हैं। दोनों के 14-14 विकेट हैं। हालांकि, बुमराह ने 8 जबकि वरुण ने 9 मैच खेले थे। बुमराह की इकॉनमी भी वरुण से बेहतर थी। देखना होगा कि साहिबजादा फरहान, विल जैक्स और शैडली वैन शाल्कविक में किसे फरवरी महीने के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाता है। -(आईएएनएस)</description>
दिल्‍ली का AABBCC बार TIME 100 ग्रेटेस्‍ट प्‍लेसेज में शामिल:भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज का संन्‍यास; करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. लॉस एंजिल्स में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई 16 मार्च को लॉस एंजिल्स, अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई। 2. विदेश मंत्री जयशंकर ने साइप्रस विदेश मंत्री से मुलाकात की 16 मार्च को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेल्जियम के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की। अवार्ड्स (AWARDS) 3. लेखिका ममता कालिया को साहित्य अकादमी मिलेगा 16 मार्च को हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 देने का ऐलान किया गया है। 4. TIME ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 में भारत की 4 जगह शामिल 16 मार्च को ‘टाइम’ मैग्जीन ने 100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026 की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारत की 4 जगहों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में शामिल जगह - जोधपुर का ‘म्हारो खेत’ म्हारो खेत में मेहमान खुद सब्जियां चुनने के साथ कुकिंग लेसन और फार्म वॉक का आनंद ले सकते हैं। शक्ति प्राण लॉज द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस AABBCC बार स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया 16 मार्च को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। निधन (DEATH) 6. बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को बॉलीवुड सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। आज का इतिहास 17 मार्च ----------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने: पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की 30% सैलरी घटेगी, 16 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…</description>
आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; MPLRS में 770 वैकेंसी, एमपी में 1679 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 11,127 भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 मई से की जाएगी। मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी में 770 पदों पर भर्ती। साथ ही एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 11,127 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 मई से शुरू आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट की 11 हजार से अधिक भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 मई 2026 से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
 2. एमपी लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी में 770 भर्ती, एज लिमिट 40 साल मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन में करेक्शन 12 मार्च से 4 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इस पद के लिए सिर्फ मप्र के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। कैटैगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 5,200 - 20,200 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : ऐसे करें आवेदन : आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 भर्ती, लास्ट डेट 18 मार्च न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस की भर्ती एक साल के लिए की जाएगी। इस भर्ती की लोकेशन रावतभाटा, राजस्थान है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम और रेगुलर आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : स्टाइपेंड : 9,600 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू; इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 भर्ती, IOCL में 405 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होने की, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 वैकेंसी की। साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने:पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की 30% सैलरी घटेगी, 16 मार्च करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. शुभमन दूसरी, मंधाना पांचवीं बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने 15 मार्च को BCCI ने नई दिल्‍ली में NAMAN अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया। 
 2. 5 राज्‍यों-यूटी में चुनाव की तारीखें घोषित 15 मार्च को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्‍यों-यूटी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान में सरकारी कर्मियों की सैलरी में 30% तक कटौती 14 मार्च को पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सरकारी कर्मियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दी। 4. INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा 14 मार्च को भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग सेलिंग शिप INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा। 
 मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया 14 मार्च को केंद्र सरकार ने एनवार्यमेंट एक्टिविस्‍ट सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्‍योर‍िटी एक्‍ट यानी NSA हटा दिया। 6. भारत-सेशेल्‍स संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास LAMITIYE-2026 जारी भारत-सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास LAMITIYE-2026 का 11वां संस्करण सेशेल्‍स में आयोजित किया जा रहा है। आज का इतिहास 16 मार्च --------------------- ये खबरें भी पढ़ें... भारतीय एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए बायोमेडिकल रिसर्च करेंगे ISRO और AIIMS: अमेरिका ने सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी; 14 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
होर्मुज से नंदा देवी जहाज भारत लौटा, 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया
        <description>वडीनार होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से शिवालिक के बाद, एक और LPG टैंकर 'नंदा...</description>
राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड: NDA&22, कांग्रेस&6, जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
        <description> नई दिल्ली बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव में...</description>
अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन& चैन व खुशहाली की दुआ मांगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,13 मार्च। पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
जुमा अलविदा के मौके पर नमाजियों की भीड़ को देखते हुए अंजुमन कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। नमाज के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिय रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इरफान सिद्दीकी, परवेज आलम गांधी, अफजाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, मिन्हाजुल खान, पिक्कू खान, रिजवान सिद्दीकी, बाबू भाई, अमीर अंसारी, याकूब खान, नान बाबा, गुड्डन अंसारी, रियाज अंसारी, सिकंदर खान और इमरान सिद्दीकी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई और रमजान माह के समापन के करीब पहुंचने पर लोगों ने समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की दुआ भी की।</description>
जीएम की औचक दबिश में दो कोयला चोर सहित चार बाइक जब्त, पुलिस को सौंपा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,13 मार्च। एसईसीएल बिश्रामपुर के आमगांव, अमेरा, गायत्री खदान से संगठित रूप से रोजाना हो रही सैकड़ों टन कोयला चोरी का मामला थमता नहीं दिख रहा है।
गुरुवार को बड़े सबेरे क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह खदानों में हो रही कोयला चोरी की स्थिति देखने त्रिपुरा बटालियन के जवानों को साथ लेकर आमगांव खदान पहुंच गए। यहां अचानक हथियार बंद जवानों को देख कोयला चोर मौके पर कोयले से भरी बोरियों और दोपहिया वाहन को मौके पर छोड़ भाग निकले।
इस दौरान सुरक्षा टीम ने कोयला चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया, साथ ही कोयला चोरों की चार बाइक और पकड़े गए युवक को रामानुजनगर पुलिस को सौंप दिया है।
महाप्रबंधक इसके बाद गायत्री खदान पहुंचे। यहां भी कोयला चोरों का जमघट लगा था, लेकिन जवानों को देख कई कोयला चोर मौके से भाग निकले। इस दौरान एक कोयला चोर को जवानों ने धर दबोचा और उसके दोनों हाथों को पीछे बांध कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
आमगांव खदान में कोयला चोरी करते पकड़े गए युवक का नाम मनवारपारा सालही निवासी दुर्गेश बताया गया है ।
बताया जाता है कि पिछले दिनों प्रबंधन ने कोयला चोरों और बड़ी संख्या में कोयला चोरों की बाइक को रामानुजनगर पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा गया था, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई न कर पुलिस ने कोयला चोरों और उनकी दोपहिया वाहनों को थाने से छोड़ दिया था।
प्रबंधन की माने तो कोयला चोरों को पकड़ कर खदान का सुरक्षा अमला थाने में कार्रवाई के लिए देती है तो चोरों को छुड़ाने स्थानीय नेता सक्रिय हो जाते हंै और पुलिस पर दबाव बनवा कोयला चोरों को छुड़वा लेते हैं। इन्हीं सब वजहों से कोयला चोरों के हौसले बुलंद हंै और वे प्रबंधन के तमाम सख्ती के बाबजूद कोयला चोरी का कार्य डंके की चोट पर कर रहे हैं।
अनुमान के मुताबिक क्षेत्र के अलग-अलग खदानों से रोजाना डेढ़ से दो सौ टन कोयला चोरी हो रही है, जिससे प्रबंधन को तो राजस्व का नुकसान हो ही रहा है, राज्य शासन की रॉयल्टी का बड़ा हिस्सा चोरों का निवाला बन रहा है।</description>
खदान में डंप फ्लाई ऐश की चोरी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,13 मार्च। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के बंद पड़े ओसीएम खदान से अब फ्लाई ऐश (राखड़) चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खदान में कोयला उत्पादन बंद होने के बाद पॉवर प्लांटों से निकले फ्लाई ऐश की भराई का कार्य करीब एक वर्ष तक चला था। हाल ही में क्वारी नंबर-1 में लगभग 13 लाख क्यूबिक मीटर राखड़ भराई पूरी होने के बाद कार्य बंद कर दिया गया, जिसके बाद अब डंप राखड़ की चोरी शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़-दो माह से कुछ स्थानीय बदमाश प्रवृति के युवक गैंग बनाकर रात के समय डोजर और चैन माउंटेन मशीन की मदद से राखड़ ट्रकों में लोड कर ईंट उद्योग संचालकों और पास में बन रहे ओवरब्रिज के ठेकेदार को बेच रहे हैं।
ओसीएम खदान के मैनेजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी लारा, सीपत, कोरबा और रायगढ़ के पावर प्लांटों से अनुबंध के तहत राखड़ भराई का कार्य किया गया था। अब स्थल को समतल कर ऊपर मिट्टी भरकर वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने स्वीकार किया कि खदान क्षेत्र से राखड़ चोरी की जानकारी मिली है और इस संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।
गौरतलब है कि खदानों से पहले कोयला, कबाड़, केबल, डीजल और स्पेयर पार्ट्स की चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, वहीं अब चोरों ने राखड़ चोरी का नया तरीका अपना लिया है। खदान के भीतर से इस तरह की चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।</description>
अमेरा खदान में ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, पंचायत के नाम पर 100&100 रुपये लिए जा रहे
        <description>पीपरखार सरपंच बोलेगांव के विकास कार्य के लिए लिया जा रहा पैसा, सीएसआर से काम नहीं होने का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,13 मार्च। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में संचालित अमेरा कोयला खदान एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार खदान में कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ग्राम पंचायत के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खदान पहुंचने वाले ट्रक चालकों से सडक़ उपयोग और पार्किंग के नाम पर 100-100 रुपये लिए जा रहे हैं और बदले में रसीद भी थमा दी जा रही है।
ट्रक चालकों के अनुसार यदि कोई चालक पैसे देने से मना करता है तो उसके ट्रक को सडक़ पर ही खड़ा कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि अमेरा खदान में प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रक कोयला लोडिंग के लिए पहुंचते हैं और उनसे इस प्रकार राशि वसूली की जा रही है।
झारखंड निवासी ट्रक चालक रवि कुमार ने बताया कि वह पहली बार अमेरा खदान में कोयला लोडिंग के लिए आए थे। जैसे ही वह ग्राम पंचायत पीपरखार पहुंचे, वहां 100 रुपये की मांग की गई। पैसा देने से मना करने पर चार ट्रकों को सडक़ पर ही रोक दिया गया और पैसा देने के बाद ही खदान जाने की अनुमति दी गई। मजबूरी में चालकों ने 100-100 रुपये देकर आगे बढ़े, जिसके बदले ग्राम पंचायत पीपरखार के नाम की रसीद दी गई।
ट्रक चालकों का यह भी आरोप है कि खदान के पास ढाबा क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर अलग से 50-50 रुपये भी लिए जा रहे हैं। इस तरह ट्रक चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।
सरपंच पुत्र ने कहापंचायत की ओर से नहीं हो रही वसूली
इस मामले में पुहपुटरा के सरपंच पुत्र उमेश्वर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की वसूली ट्रकों से नहीं की जा रही है। यदि पंचायत के नाम पर कोई व्यक्ति पैसा ले रहा है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
पीपरखार सरपंच ने
स्वीकार की वसूली
वहीं पीपरखार के सरपंच शियंबर सिंह ने ट्रकों से पैसे लिए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि गांव में सीएसआर मद से कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। सडक़ पर धूल उडऩे से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इसी कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए ट्रकों से 100-100 रुपये लिए जा रहे हैं।</description>
डोपिंग को रोकने के लिए खिलाड़ियों के पोषण और खाद्य पूरकों की उचित जांच करने के निर्देश
        <description>नयी दिल्ली, 14 मार्च। भारत के डोपिंग में खराब रिकार्ड को देखते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए पोषण और खाद्य पूरकों की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मंत्रालय के सूत्रों ने भाषा को बताया, यह कदम दूषित, मिलावटी या गलत लेबल वाले पोषण संबंधी सप्लीमेंट से खिलाड़ियों का प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
भारत में डोपिंग की समस्या बहुत गंभीर है। पिछले तीन वर्षों से विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के वार्षिक परीक्षण आंकड़ों में पॉजिटिव पाए जाने वाले नमूनों की दर के मामले में भारत शीर्ष पर रहा है।
मंत्रालय ने 11 अप्रैल 2022 के अपने पत्र का हवाला देते हुए दोहराया कि खाद्य पूरकों की खरीद, संरक्षण और वितरण की जिम्मेदारी एनएसएफ की है। एनएसएफ पोषण विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और सिफारिशों के आधार पर खिलाड़ियों के लिए ऐसे पूरक खाद्य पदार्थों की जरूरत का निर्धारण कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा, मंत्रालय ने एनएसएफ को यह भी निर्देश दिये है कि वह यह सुनिश्चित करे कि खिलाड़ी जो भी खाद्य पूरक की खरीदारी करते हैं उससे पहले उसकी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) में जांच की जाए।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि खाद्य पूरकों के लिए खरीद दस्तावेजों में एक विशेष शर्त शामिल की जानी चाहिए जिसमें आपूर्तिकर्ताओं को यह प्रमाण देना होगा कि आपूर्ति किए गए पूरक खाद्य पदार्थों का बैच परीक्षण किया गया है और वे विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी (वाडा) की नवीनतम सूची के अनुसार प्रतिबंधित पदार्थों से मुक्त हैं।
सूत्रों ने बताया, मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है सप्लीमेंट्स की खरीद केवल उत्पादों या बैचों के उचित सत्यापन और प्रयोगशाला परीक्षण के बाद ही की जानी चाहिए। एनएसएफ को परीक्षण रिपोर्ट और बैच विवरण का उचित रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। ।(भाषा)</description>
एमएस धोनी के बिना सीएसके अधूरा: इरफान पठान
        <description>नई दिल्ली, 13 मार्च । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना एमएस धोनी के बिना नहीं की जा सकती है, लेकिन धोनी शायद अपना आखिरी सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं। जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा, धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा। उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी। धोनी अब संजू सैमसन और रुतुराज को फ्रैंचाइजी के भविष्य के लीडर के रूप में तैयार करने में मदद करेंगे। पठान ने कहा कि मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने गेम खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे। रुतुराज गायकवाड़ लीडर हैं। लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह कुछ अलग करेंगे।
उनकी फिटनेस, बैटिंग पोजीशन और क्या वह सभी गेम खेलेंगे, इस बारे में सवाल अभी भी उठेंगे। सीएसके मैनेजमेंट ही इसके बारे में जवाब दे पाएगा। वे निश्चित रूप से अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठाकर धोनी को शानदार विदाई देने की कोशिश करेंगे। पिछले दिनों आईपीएल 2026 में धोनी की भूमिका और मैच की संख्या पर फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनका रोल टीम मैनेजमेंट तय करेगा। धोनी लीग की शुरुआत से ही इसमें हमेशा मौजूद रहे हैं और सीएसके की पीली जर्सी की पहचान बन गए हैं। वह अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी आईपीएल के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। बतौर बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड पर गौर करें तो 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी 158 कैच पकड़ने के साथ ही 47 स्टंपिंग कर चुके हैं। -(आईएएनएस)</description>
यूपी दरोगा भर्ती का पेपर वायरल, बोर्ड बोला&फर्जी है:FIR होगी; अंबेडकरनगर में परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत
        <description>यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से परीक्षा देने जाते वक्त कार ने टक्कर मार दी। इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। 'X' पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसा किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं।
 परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…</description>
भारतीय एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए बायोमेडिकल रिसर्च करेंगे ISRO और AIIMS:अमेरिका ने सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी; 14 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे 13 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे। 2. ISRO ने AIIMS के साथ MoU साइन किया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) नई दिल्ली के साथ एक MoU साइन किया। निधन (DEATH) 3. AIFF के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन 13 मार्च को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन हो गया। वे 66 साल के थे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. रूस से अस्थाई तौर पर तेल खरीदने की अमेरिका ने मंजूरी दी 12 मार्च को ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. पर्सन विद डिसेबिलिटी डिपार्टमेंट ने MoU साइन किया 13 मार्च को डिपार्टमेंट ऑफ एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी ने नई दिल्ली में सिविल सोसाइटी के साथ एक MoU साइन किया। 6. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा का इस्तीफा 12 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज का इतिहास 14 मार्च ----------------------
ये खबरें भी पढ़ें... पाइरेटेड फिल्‍म, शोज वाले 3142 टेलिग्राम चैनल्‍स पर बैन: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर; 13 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी; मप्र में 291 वैकेंसी, झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। MPESB ने 291 वैकेंसी निकाली। साथ ही झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी सूरत नगर निगम में क्लर्क और ड्राइवर के 1924 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और एमबीबीएस की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : नॉन टेक्निकल पोस्ट : टेक्निकल पोस्ट : पार्ट ए : रिटन एग्जाम में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट बी : संबंधित क्षेत्र जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, नर्सिंग या मेडिसिन से प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. मप्र में 291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट, टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 को होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : पद के अनुसार 18,000 - 91,300 रुपए प्रतिमाह
 फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 पदों पर भर्ती झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 41,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : योग्यता और अनुभव के आधार पर ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 14 मार्च से शुरू की जाएगी। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। करेक्शन विंडो 10 से 11 अप्रैल तक खुली रहेगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अग्निवीर एसएसआर : अग्निवीर एमआर : 10वीं पास। एसएसआर (Med) : कम से कम 50% अंकों के साथ फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास। हर सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी। एज लिमिट : फीस : सभी के लिए : 550 रुपए के साथ 18% जीएसटी सिलेक्शन प्रोसेस: एग्जाम पैटर्न : अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज - 1 अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज - 2 अग्निवीर (MR) : स्टेज - 2 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक इंडियन अग्निवीर एसएसआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन इंडियन अग्निवीर एमआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अग्निवीर एमईडी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती; IDBI बैंक में 200 वैकेंसी, NIT पटना में नॉन टीचिंग की ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती की, IDBI बैंक में 200 वैकेंसी की। साथ ही NIT पटना में 38 पदों पर भर्ती की। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक
        <description>बगदाद इराक की राजधानी बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'ग्रीन ज़ोन' में स्थित...</description>
संसद की कैंटीन में चाय और कॉफी की कमी, LPG सिलेंडर की किल्लत की वजह से परेशानी!
        <description>नई दिल्ली देशभर में रसोई गैस की किल्लत की शिकायतों के बीच सरकार ने साफ...</description>
कायाकल्प आयुष में बस्तर  ने लहराया परचम  जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और महारानी अस्पताल की आयुष विंग प्रदेश में प्रथम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। बस्तर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब छत्तीसगढ़ शासन के कायाकल्प आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर की दो प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जगदलपुर और महारानी शासकीय आयुष विंग ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन रखरखाव सहित परिसर के सौंदर्यीकरण और मरीजों को दी जाने वाली उच्च स्तरीय सेवा गुणवत्ता के कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद हासिल हुई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जगदलपुर के इन अस्पतालों द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और इसे अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बताया। इस गरिमामय अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और आयुष संचालक श्रीमती संतनदेवी जांगड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने इस सम्मान के महत्व को और बढ़ा दिया।
प्रदेश स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीश साहू के कुशल मार्गदर्शन और आयुर्वेदिक अस्पताल के समर्पित चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत को जाता है। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद उक्त दोनों संस्थानों के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके प्रयासों की पहचान है, बल्कि भविष्य में मरीजों को और अधिक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।</description>
जगदलपुर : एमआईसी की बैठक में 23 कार्यों पर मुहर सडक़ चौड़ीकरण व जल व्यवस्था सुधार के निर्णय
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। नगरपालिक निगम जगदलपुर में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कुल 23 कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में दो जारी निविदा कार्यों के प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की अनुशंसा की गई। इसके अलावा 12 कार्य लोक निर्माण विभाग, 4 कार्य राजस्व, बाजार विभाग, 4 कार्य जल प्रदाय शाखा तथा 1 कार्य वाहन शाखा से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में संजय बाजार के 5 दुकानों, नया बस स्टैण्ड परिसर की एक दुकान, पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यवसायिक परिसर (बैलाकोठ काम्पलेक्स) की एक दुकान, ईतवारी बाजार के दो दुकानों पर प्राप्त निविदा के अधिकतम दर की स्वीकृति, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाल चर्च से नगर निगम बस स्टैंड रोड तक, नयामुंडा रोड से साकेत कॉलोनी तक, डीजे कोर्ट से चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड तक, पुराना पंचायत कार्यालय से डॉ. पाढ़ी हाउस वार्ड क्रमांक 36, छत्रपति शिवाजी वार्ड तक तथा माता गुड़ी से एमपीएम हॉस्पिटल तक सडक़ चौड़ीकरण के कार्यों की अनुशंसा की गई।
इन सडक़ चौड़ीकरण कार्यों के पूर्ण होने से शहर में यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी। आवागमन अधिक सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
जल प्रदाय शाखा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों को नियमानुसार जुर्माना लेकर वैध करने की अनुशंसा की गई, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी। इसके अलावा नालियों से लगी पाइप लाइनों को ऊपर उठाने तथा जर्जर और क्षतिग्रस्त पाइपों के बदलीकरण के कार्य की भी अनुशंसा की गई जिससे जल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और लीकेज की समस्या कम होगी।
महापौर संजय पांडेय, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, योगेन्द्र पाण्डे, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजिनियर अमर सिंह, दीपांशु देवागंन, अशोक कोर्राम, धर्मेन्द्र मिश्रा, दिलीप सिंह मरकाम, गोयल सिंह विमल, संजीव कर्ण, राजस्व अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी नाग, बी अनिल पिल्लई, स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त श्रीवास, राकेश यादव उपस्थित रहे।
शहर के विकास को दी जा रही प्राथमिकता-महापौर
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।</description>
इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात, जताया आभार
        <description>जगदलपुर, 11 मार्च। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज विधानसभा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती बेसिन क्षेत्र बस्तर अंचल के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग, कृषि विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इंद्रावती नदी और उससे जुड़े क्षेत्रों के संरक्षण एवं विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से क्षेत्र में जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने भी श्री अवस्थी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बस्तर अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के माध्यम से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और इससे कृषि, सिंचाई तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा और क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।</description>
स्वच्छता की नई इबारत लिखता बास्तानार कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और निरंतर जन-संवाद के सार्थक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं, जिसके फलस्वरूप जनपद पंचायत बास्तानार की ग्राम पंचायत कोड़ेनार ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम होने का गौरव हासिल किया है।
इस परिवर्तन की नींव गाँव की उन बुनियादी समस्याओं के समाधान से रखी गई, जहाँ बाजार और घरों से निकलने वाले कचरे के कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। चूंकि स्वच्छता का सीधा संबंध खान-पान से होता है और दैनिक उपभोग की अधिकांश वस्तुएं बाजार से आती हैं, इसलिए गाँव को स्वच्छ बनाने की मुहिम की प्रभावी शुरुआत भी बाजारों से ही की गई। खुले में कचरा फेंकने की इस प्रवृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने सीधा मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बास्तानार सहित ब्लॉक और कलस्टर समन्वयकों ने स्वयं मौजूद रहकर ग्रामीणों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से निरंतर संवाद स्थापित किया।
विकास की इस प्रक्रिया में केवल बुनियादी ढांचा खड़ा करना ही पर्याप्त नहीं था, बल्कि उनके प्रभावी संचालन और रख-रखाव के लिए तकनीकी समझ की कमी को दूर करना भी एक बड़ी चुनौती थी। इस आवश्यकता को समझते हुए ग्राम और विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों, स्वच्छताग्राही महिलाओं तथा जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर कचरा संग्रहण की तकनीक, प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण (रिसायकिल) की प्रक्रिया, गंदे पानी का सुरक्षित निपटान तथा स्कूलों और आंगनबाडिय़ों में स्वच्छता गतिविधियों के संचालन जैसी व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। साथ ही 15 वें वित्त आयोग की राशि के नियमानुसार उपयोग और उसकी मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि स्वच्छता के कार्य निरंतर जारी रह सकें।
जन-जागरूकता को एक आंदोलन का रूप देने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों का व्यापक सहारा लिया गया, जिसके तहत दीवार लेखन, स्कूली बच्चों की रैलियों और घर-घर संपर्क अभियानों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र में रखते हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समूहों की महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी तालमेल ने इस अभियान को और मजबूती प्रदान की, जिससे आज बास्तानार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता न केवल एक आदत, बल्कि एक गौरवपूर्ण पहचान बन चुकी है।</description>
तेंदूपत्ता परिवहन में पारदर्शिता लाने, अब जेम पोर्टल से होगी निविदा
        <description>जगदलपुर, 11 मार्च। राज्य शासन की नवीन तेंदूपत्ता नीति 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन के दौरान बोरों के सुगम और पारदर्शी परिवहन के लिए इस बार जेम पोर्टल के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को जगदलपुर वन वृत्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वन वृत्त में समाहित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर के परिवहन ठेकेदारों को आमंत्रित कर नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार तिवारी ने उपस्थित ट्रांसपोर्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य तेंदूपत्ता परिवहन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया अपनाने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि कार्यप्रणाली भी अधिक विश्वसनीय बनेगी। बैठक के दौरान मुख्य वन संरक्षक श्री तिवारी ने ठेकेदारों द्वारा उठाई गई विभिन्न तकनीकी समस्याओं और शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया, ताकि आगामी सीजन के दौरान परिवहन कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित उप प्रबंधक गुलशन कुमार साहू और अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भी नई नीति के अंतर्गत आने वाली निविदा शर्तों और नियमों पर चर्चा की। वन विभाग द्वारा सभी परिवहन ठेकेदारों से आग्रह किया गया है कि वे आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम को अपनाते हुए जेम पोर्टल पर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आगामी वर्ष में तेंदूपत्ता संग्रहण के बाद उनके उठाव और परिवहन की प्रक्रिया पहले से अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगी।</description>
इंडियन वेल्स ओपन: सिनर ने फोंसेका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
        <description>नई दिल्ली, 11 मार्च । दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने ब्राजील के जोआओ फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। 24 साल के सिनर ने दो कड़े टाई-ब्रेक में अपना धैर्य बनाए रखा और 19 साल के फोंसेका को 7-6 (6) , 7-6 (4) से हराया। इस जीत के साथ, सिनर ने 2024 की शुरुआत से खेले गए 12 एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में से 11 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। सिनर की यह 97वीं मास्टर्स 1000 मैच जीत भी थी। इस जीत के साथ ही वह उस लेवल पर किसी इटैलियन खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा जीत के मामले में अपने साथी इटैलियन फैबियो फोगनिनी से आगे निकल गए।
सिनर ने शुरुआती सेट के टाई-ब्रेक में जबरदस्त संयम दिखाया और तीन सेट पॉइंट बचाए और फिर मोमेंटम को अपने पक्ष में कर लिया। हालांकि बाद में उन्होंने दूसरे सेट में 5-2 से आगे होने के बाद मैच सर्व करने का मौका गंवा दिया, लेकिन इटैलियन खिलाड़ी ने टाई-ब्रेक के अहम पलों में फिर से अपना सबसे अच्छा टेनिस खेला और जीत पक्की कर ली। शुरुआती सेट में काफी कड़ा मुकाबला था, जिसमें दोनों खिलाड़ी कम ब्रेक मौकों को भुनाने में जूझ रहे थे। फोंसेका टाई-ब्रेक में नियंत्रण में दिखे जब उन्होंने 5-2 की बढ़त बना ली।
सिनर ने लगातार पांच पॉइंट जीतकर सेट अपने नाम कर लिया। सिनर ने 4-2 की बढ़त बनाने के बाद दूसरे सेट में आसान रास्ता तय किया। लेकिन फोंसेका ने जोरदार वापसी की, जब सिनर ने 5-3 पर मैच के लिए सर्व किया तो इटैलियन खिलाड़ी को लव पर ब्रेक किया और अगले 14 में से 12 पॉइंट जीतकर एक और टाई-ब्रेक के लिए मजबूर किया। सिनर ने ब्रेकर के आखिरी चार पॉइंट जीते और एक जबरदस्त फोरहैंड रिटर्न के साथ मैच अपने नाम कर लिया। जीत के बाद सिनर ने कहा, जोआओ एक जबरदस्त खिलाड़ी है, जबरदस्त प्रतिभा हैं। दोनों तरफ से बहुत शक्तिशाली हैं। वह बहुत अच्छी सर्व कर रहा था। मुझे लगा कि जितना हो सके उतना आक्रामक होने की कोशिश करना ही जरूरी था। दूसरे सेट के आखिर में मेरी इंटेंसिटी थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन उसने वहां जबरदस्त खेल दिखाया। माहौल बहुत बढ़िया था, इसलिए मैं आज के मैच को लेकर बहुत खुश हूं। सिनर का क्वार्टर-फाइनल मुकाबला अमेरिकी युवा लर्नर टिएन से होगा। (आईएएनएस)</description>
पाकिस्तान की बांग्लादेश के हाथों बड़ी हार पर नाराज़ हुए पूर्व क्रिकेटर
        <description>पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम की पहले वनडे में बांग्लादेश के हाथों आठ विकेट की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने टीम की तीखी आलोचना की है.
ढाका में खेले गए मैच में 115 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सिर्फ़ 15.1 ओवर में मैच जीत लिया. इसी के साथ बांग्लादेश तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गया है.
टीम की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हमारी बैटिंग लगातार ढह रही है. बांग्लादेश ने बहुत स्मार्टली प्ले किया है. हम उम्मीद कर रहे थे कि ये स्पिन ट्रैक होगा, उन्होंने बाऊंसी ट्रैक बना दी.
उन्होंने कहा, हम तेज़ गेंदबाज़ी खेल ही नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश पाकिस्तान के लिए आउट ऑफ़ सिलेबस साबित हुआ.
वहीं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ़ ने एक्स पर लिखा, विश्वास ही नहीं होता कि हम कितना नीचे गिर गए हैं कि अब बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा, अगर यही हमारा स्तर है, तो पाकिस्तान अपनी वह पुरानी गरिमा कैसे वापस पाएगा?(bbc.com/hindi)</description>
चुनावी राज्‍य केरल&तमिलनाडु में पीएम की 1600 करोड़ की सौगात:2028 तक 19 करोड़ ग्रामीण घरों में नल, जल पहुंचेंगे; 12 मार्च करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने केरल और तमिलनाडु में प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 11 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल और तमिलनाडु का दौरा किया और लगभग 1600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। 2. सुप्रीम कोर्ट ने देश में पहली इच्छामृत्यु को अनुमति दी 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 31 साल के हरीश राणा को इच्छामृत्यु यानी पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी। 3. मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिला 10 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु में स्थित मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया। 4. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया 10 मार्च को कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. काइल वॉकर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया 10 मार्च को इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी काइल वॉकर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। आज का इतिहास 12 मार्च 
 ------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... IndiGo CEO पीटर एलबर्स का इस्‍तीफा, राहुल भाटिया को कमान: ईरान की 7 मह‍िला खिलाड़ियों को ऑस्‍ट्रेलिया ने शरण दी; 11 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
NCERT 9वीं इंग्लिश की 2 किताबें मिलाकर एक किया गया:भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह; सुधा मूर्ति की किताब से लिया पहला चैप्टर
        <description>नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी की किताब तैयार कर दी हैं। इसमें भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह दी गई है और सिलेबस को भी छोटा किया गया है। नई किताब में तमिल कवि सुब्रमणिया भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका तेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं। अब तक 9वीं में इंग्लिश की 2 किताब हैं पहले 2006-07 से 2025-26 तक पढ़ाई जाने वाली किताबों में 29 में से 15 रचनाएं विदेशी लेखकों की थीं। ऑफिशियल्स के अनुसार, अब नई किताब में कुल 16 चैप्टर रखे गए हैं। इनमें भारतीय और विदेशी लेखकों की लगभग बराबर संख्या में रचनाएं शामिल की गई हैं। ऑफिशियल्स का कहना है कि पहले इस सब्जेक्ट के लिए दो किताबें पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर एक ही किताब कर दिया गया है। इंग्लिश की नई किताब का नाम 'कावेरी' है NCERT कक्षा 9 की नई अंग्रेजी किताब का नाम 'कावेरी' रखा गया है। इसकी शुरुआत सुधा मूर्ति की किताब 'How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories' (2004) से ली गई एक कहानी से होती है। 
 8 इंडियन और 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी NCF-SE 2023 के आधार पर तैयार की गई है। अब यह पहले की किताबें 'Beehive' और 'Moments' की जगह लेगी। नई किताब में इंडियन नॉलेज सिस्टम यानी IKS से जुड़े एलिमेंट भी शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 16 चैप्टर हैं। इनमें से 8 भारतीय लेखकों के हैं, जबकि 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं हैं। विदेशी लेखकों में डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, रॉबर्ट लैंगली, माया एंथनी और आइरीन चुआ की रचनाएं शामिल हैं। पैरालिंपिक प्लेयर दीपा मलिक का इंटरव्यू भी शामिल किताब में एक अनाम कविता 'Gifts of Grace: Honouring Our Vocations' भी दी गई है। इसके अलावा 'The World of Limitless Possibilities' टाइटल से एक इंटरव्यू आधारित चैप्टर भी शामिल है, जिसमें पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक का इंटरव्यू है। --------------------
ये खबर भी पढ़ें… NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, 'करप्शन इन ज्यूडिशियरी' लिखा था सुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में 'करप्शन इन द ज्यूडिशियरी' नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। पढ़ें पूरी खबर...</description>
आज की सरकारी नौकरी:रेल व्हील फ्रैक्ट्री में 192 पदों पर निकली भर्ती; DRDO में 35 वैकेंसी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 पदों पर भर्ती, DRDO में 35 पेड इंटर्नशिप पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 वैकेंसी की। इसके साथ झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती निकली है जिसकी लास्ट डेट 12 मार्च तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 भर्ती, फीस 100 रुपए रेल व्हील फ्रैक्ट्री (RWF) में 192 अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की भर्ती निकली है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ट्रेड वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 50% अंकों के साथ 10वीं पास, पद के अनुसार NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : 10,899 - 12, 261 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : सीनियर पर्सनल ऑफिसर-II, पर्सनल डिपार्टमेंट रेल व्हीकल फैक्ट्री, येलहंका बैंगलोर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. DRDO में 35 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी (NSTL), डीआरडीओ (DRDO) ने 35 पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होगी। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 मई 2026 से की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक (CGPA 7.5) या एमएससी (75% in 1st year) एज लिमिट : अधिकतम 25 साल स्टाइपेंड : 5 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफ लिंक 3. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 पदों पर भर्ती, 37,000 स्टाइपेंड भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 मार्च से 31 मार्च के बीच फीस जमा कर सकते हैं। JRF-2026 की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी/बीएस-एमएस (डुअल डिग्री)/बीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC-CSIR-NET फेलोशिप, JEST स्कोर, ICMR-JRF टेस्ट, ICAR-JRF टेस्ट, DBT-JRF बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, फिजिक्स/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस/बायोटेक्नोलॉजी में गेट स्कोर/ JGEEBILS का वैलिड स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। एज लिमिट : स्टाइपेंड : सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू का सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती, लास्ट डेट 12 मार्च झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 355 लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 349 नियमित पद और 6 पद बैकलॉग हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार 25 मार्च तक हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : सब्जेक्ट वाइस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी : साइंस एंड हयूमैनिटीज : एज लिमिट : अधिकतम 65 साल क्वालिफाइंग मार्क्स : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 265 पदों पर निकली भर्ती; NBCC में 59 वैकेंसी, CUSB में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की। NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 वैकेंसी की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स की। साथ ही उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
Oil Strike’ से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, शुरुआती ट्रेडिंग में गिर गए ये 10 बड़े स्टॉक
        <description>मुंबई शेयर बाजार में एक बार फिर कोहराम (Stock Market Crash) मचा है. गुरुवार को...</description>
महाराष्ट्र विधान भवन को मिली बम की धमकी, बजट सत्र के बीच खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग
        <description> मुंबई महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल आया है. सुरक्षा...</description>
Indian Railway अपडेट: भोपाल रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए पूरी लिस्ट देखें
        <description>भोपाल  देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा के...</description>
रेल यात्रियों को राहत! 28 होली स्पेशल ट्रेनें अभी भी चलती रहेंगी, देखें पूरी लिस्ट
        <description> समस्तीपुर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. होली के दौरान चलाई गई होली स्पेशल...</description>
IndiGo CEO पीटर एलबर्स का इस्‍तीफा, राहुल भाटिया को कमान:ईरान की 7 मह‍िला खिलाड़ियों को ऑस्‍ट्रेलिया ने शरण दी; 11 मार्च के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा 9 मार्च को इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए भारत के साथ एग्रीमेंट किया। 2. इंडिगो CEO पीटर एलबर्स ने इस्तीफा दिया 10 मार्च को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इंटरनेशनल (NATIONAL) 3. ऑस्ट्रेलिया ने 7 ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दी 10 मार्च को ईरान की महिला फुटबॉल टीम की 7 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दी। निधन (DEATH) 4. इतिहासकार के.एन. पणिक्कर का निधन 9 मार्च को इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का निधन हो गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BCCI भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपए देगा 10 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया। ???? News ????BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026.???? Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb— BCCI (@BCCI) March 10, 2026 मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. नई दिल्ली में SCOVA की 35वीं बैठक हुई 10 मार्च को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में स्टैन्डिंग कमेटी ऑफ वॉलेंटरी एजेंसी (SCOVA) की 35वीं बैठक की अध्यक्षता की। 7. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने USIBC बैठक की 9 मार्च को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मिशन के साथ बातचीत की। आज का इतिहास 11 मार्च --------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... रेलवे ने हैरेसमेंट की शिकायत के लिए ऐप लॉन्‍च किया: फंक्‍शनल न्‍यूक्लियर प्‍लांट संभालने वाली पहली मह‍िला बनीं नाचम्‍मई; 10 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IRCTC में 43 भर्ती, हिमाचल प्रदेश में टीचर की 600 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 43 पदों पर निकली भर्ती की। हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। इसके साथ ही पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…
 1. भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। करेक्शन विंडो 10 से 11 अप्रैल तक खुली रहेगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अग्निवीर एसएसआर : अग्निवीर एमआर : 10वीं पास। एसएसआर (Med) : कम से कम 50% अंकों के साथ फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास। हर सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी। एज लिमिट : फीस : सभी के लिए : 550 रुपए के साथ 18% जीएसटी सिलेक्शन प्रोसेस: एग्जाम पैटर्न : अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज - 1 अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज - 2 अग्निवीर (MR) : स्टेज - 2 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक इंडियन अग्निवीर एसएसआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
इंडियन अग्निवीर एमआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अग्निवीर एमईडी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
 2. IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर की भर्ती, सीधे इंटरव्यू से सिलेक्शन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 12 और 13 मार्च 2026 को इंटरव्यू होगा। उसी के जरिये फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। यह भर्ती दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 30,000 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू का पता : IRCTC, दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यालय
फर्स्ट फ्लोर, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड
सिकंदराबाद - 500 003 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. हिमाचल प्रदेश में 600 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, एज लिमिट 45 साल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 मार्च से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय जेबीटी/डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.), बीएलएड की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 18,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 11 मार्च पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wcd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती डिस्ट्रिक्ट वाइज अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है। पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार महिलाओं को पंजाब का मूल निवासी होना जरूरी है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आंगनवाड़ी वर्कर : 12वीं पास आंगनवाड़ी हेल्पर : 10वीं पास एज लिमिट : फीस : आंगनवाड़ी वर्कर : हेल्पर : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट्स: ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 265 पदों पर निकली भर्ती; NBCC में 59 वैकेंसी, CUSB में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की। NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 वैकेंसी की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स की। साथ ही उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
होम साइंस में मिला इकलौता लेक्चरर, खाली रहे 15 पद:मिनीमम मार्क्स तक हासिल नहीं कर पाए; 2,623 ने भरे फार्म, 949 ने दिया एग्जाम
        <description>सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक होम साइंस के 16 पदों में से 15 खाली रह गए हैं। आरपीएससी ने मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। जिसमें केवल एक अभ्यर्थी मुख्य मेरिट में शामिल हो सका। इसकी परीक्षा 1 जुलाई 2025 को हुई थी। इसके लिए 2,623 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे, जबकि 949 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकांश अभ्यर्थी मिनीमम अंक प्राप्त नहीं कर सके, जिससे केवल एक ही अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हो सका। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के होम साइंस विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए आयोग 11 दिसंबर 2025 को विचारित सूची जारी की थी। 40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद विज्ञापित पदों के विरुद्ध केवल एक अभ्यर्थी को मेरिट क्रमांक के अनुसार मुख्य सूची में सफल घोषित किया। कटऑफ अंक नहीं मिलने के कारण एससी-एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्लूएस के साथ होरिजेंटल रिजर्वेशन की सीटें भी खाली रहीं। परीक्षा में पेपर-1 कुल 150 और पेपर-2 कुल 300 अंकों का था, दोनों पेपर के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40 प्रतिशत निर्धारित थे। ………… पढें ये खबर भी…. 10% भी मार्क्स नहीं, बन गए कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर:अब ऐसा नहीं होगा; जानिए- कार्मिक विभाग ने क्यों बदले नियम? असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2020 और 2023 में एग्जाम व इंटरव्यू के कुल 224 अंक में से 10 प्रतिशत से भी कम मार्क्स मिले, वो अभ्यर्थी आज कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इन भर्तियों में कुल 224 मार्क्स में से कुछ अभ्यर्थियों ने महज 16.97 (7.58%) और 21.81 (9.74%) मार्क्स ही प्राप्त किए, जो कि 10 प्रतिशत से भी कम हैं। पूरी खबर पढें</description>
बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या में शामिल दो नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
        <description>खैरागढ़ में अवैध संबंध की शक पर पीट-पीटकर हत्या
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च। खैरागढ़ के नजदीक गाड़ाडीह में एक बिल्डिंग ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कुल 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामला सिर्फ अवैध संबंध की शक से जुड़ा हुआ है। दो अधेड़ आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के किल्लापारा के रहने वाले तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पेशेवर बिल्डिंग ठेकेदार था। इस सिलसिले में वह अक्सर आसपास की महिला मजदूरों से भी काम लेता था। गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर भी ठेकेदार के पास काम करती थी। ऐसे में काम में देरी होने के बाद ठेकेदार महिला मजदूर को कई बार मोटर साइकिल से गांव भी छोडडने जाता था। ठेकेदार के इस गतिविधि पर गांव के कुछ लोगों की नजर थी।
8 मार्च की शाम को ठेकेदार तुलाराम अपनी बाइक से महिला को गाड़ाडीह गांव छोडऩे पहुंचा। वापसी पर गांव से बाहर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारने-पीटने लगे। बेदम पिटाई के कारण तुलाराम वहीं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह खैरागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जांच करते 12 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों में पल्टन वर्मा 60 वर्ष, समय यादव 45 वर्ष समेत कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, आशीष यादव उर्फ बोदू, रूपलाल वर्मा, पवन वर्मा व दो नाबालिग को गिरफ्तार किया।</description>
बस्तर के जंगलों में पीले&सुनहरे महुआ फूलों की बहार
        <description>जगदलपुर, 10 मार्च। इन दिनों बस्तर के जंगलों में पीले-सुनहरे महुआ के फूलों की बहार देखने को मिल रही है। महुआ के पेड़ों से गिरते फूलों को स्थानीय आदिवासी परिवार सुबह-सुबह जंगल पहुंचकर इक_ा कर रहे हैं। जगदलपुर से 45 किलोमीटर की दूर कोड़ेनार और किलेपाल के बीच, जहां आज सुबह सास और बहू महुआ बीनते दिखे, और यह इनका इस मौसम में महुआ के फूल को उठाना रोज का काम है।</description>
241 बस्तरिया बटालियन ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 09 मार्च। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा रविवार 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यालय 241 वाहिनी सेड़वा परिसर में आयोजित इस समारोह में न केवल महिला कार्मिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, बल्कि उनके परिवारजनों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें मैदान पर महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों से लेकर म्यूजिकल चेयर, फ्रॉग जंप और लेमन स्पून रेस जैसे पारंपरिक खेलों में महिला कार्मिकों और उनके परिजनों ने बढ़-चढक़र अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 241 बस्तरिया बटालियन के कमाण्डेंट हरविन्दर सिंह ने महिलाओं की समाज और सुरक्षा बलों में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई और समाज में बराबरी की हिस्सेदारी दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आगे बढऩे और समाज की मुख्यधारा में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार एवं उप कमाण्डेंट निरंजन कुमार निराला भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कार्मिकों और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर महिला कार्मिकों के चेहरे खिल उठे और यह पूरा आयोजन सुरक्षा बलों के बीच एकता और महिला शक्ति के सम्मान का एक जीवंत उदाहरण बन गया।</description>
अफीम की खेती पर सरकार मौन, अपने नेता को बचाती भाजपा& कांग्रेस
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 9 मार्च।जिले के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया।
पत्रकारों को बताते हुए कांग्रेस नेता शेख सज्जार ने कहा दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करवा रहा था। विनायक ताम्रकर भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है। भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है।
पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। और भाजपा ने जिस तरह अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है उससे साफ़ जाहिर हैं कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में नशे की खेती करते हैं। सरकार में बैठी पार्टी अपने नेता को सिर्फ निलंबन से सच्चाई नहीं छुपेगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह केवल एक खेत का मामला नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट भी सामने आ सकता है।
 महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका
गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन सुकमा बस स्टैंड में किया गया जिसमें समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे</description>
जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय.
        <description>tribal society</description>
बस्तर की धरती से मातृशक्ति को बड़ा संबल : महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी.
        <description>Mother power</description>
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
        <description>Chandranahu Kurmi</description>
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का किया शुभारंभ.
        <description>Lakshmi Sakhi</description>
टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
        <description>t20 world cup</description>
युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 मार्च। पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की मारपीट कर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा तथा आरोपी द्वारा घटना के समय पहना गया कपड़ा भी जब्त किया है। कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अंबिकापुर में मर्ग क्रमांक 25/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक सुटुल (25 वर्ष) ग्राम भकुरा की मौत के मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि 3 मार्च की रात से 4 मार्च की सुबह के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अजय पैकरा, छत्रपाल और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर मृतक के साथ गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे, हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मृतक के साथ पहले काम कर चुके थे और काम के बाद मिले पैसों को लेकर आपसी विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उन्होंने मिलकर मृतक की मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और भागते समय घटना में प्रयुक्त डंडा फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अजय पैकरा से घटना के समय पहना गया कपड़ा भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय पैकरा उर्फ जर्रा तथा छत्रपाल निवासी भकुरा चट्टीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।</description>
महिला की संदिग्ध मौत
        <description>सूरजपुर, 6 मार्च।रामनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने मामले में प्रताडऩा से मौत होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर अडरापारा निवासी सविता की शादी करीब 23 वर्ष पूर्व शत्रुघ्न सारथी के साथ हुई थी। महिला का होली के दिन अचानक स्वास्थ्य बिगडऩे पर परिजन द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर लेकर आए, यहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। महिला की अंबिकापुर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर मृतिका के मायके पक्ष वालों ने प्रताडऩा की वजह से उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।</description>
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,6 मार्च। लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार और गुरुवार को उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष होली का आयोजन एक दिन बाद 4 मार्च को किया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुरुआत की।
नगर सहित कुंवरपुर, कोसंगा, बंधा, गणेशपुर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते नजर आईं। युवा और बच्चे होली है के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी।
घरों में सुबह से ही पकवानों की खुशबू फैल रही थी। लोगों ने मेहमानों का स्वागत गुजिया, नमकीन और ठंडाई से किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सडक़ों पर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई तथा प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों को हिदायत देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।
गुरुवार को लखनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
वहीं 3 मार्च को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के लखनपुर स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पर्यटन मंत्री ने उपस्थित लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार की शाम लखनपुर पत्रकार संघ के सदस्य भी मंत्री निवास पहुंचे और उन्हें होली पर्व की बधाई दी।</description>
करंट से बालक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश मोड़ चौकी के बसकेपी गांव में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगाए गए करंट युक्त तार के संपर्क में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान ग्राम पंचायत बसकेपी, साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया (12 वर्ष) पिता सुखदेव नगेसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच देवनंद अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर होली खेलने के लिए जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में स्थित एक खेत के पास पहुंचने पर वह खेत में लगाए गए तार के संपर्क में आ गया। खेत मालिक ने मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत को तार से घेर रखा था और उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। अनजाने में बालक इसी करंट युक्त तार को छू बैठा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बालक को करंट की चपेट में देखा तो तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।</description>
विवादों के बाद डीएवी  प्राचार्या को पद से हटाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 6 मार्च। जिला मुख्यालय स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां में स्कूली बच्चों से रंगाई-पुताई कराने के मामले ने प्रदेश भर में सुर्खियां बटोरी थीं। घटना की मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में निंदा किए जाने तथा मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ने विद्यालय की प्राचार्या विधु शर्मा को पद से हटा दिया है। उनकी जगह डीएवी जनकपुर के प्राचार्य सुनील महाजन को तिलसिवां विद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बताया जाता है कि बच्चों से रंगाई-पुताई कराने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए, जिसमें मामला करीब तीन वर्ष पुराना पाया गया। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।
सूत्रों के अनुसार विद्यालय में शिक्षकों और स्टाफ के बीच गुटबाजी की स्थिति भी बनी हुई है। एक पक्ष की प्राचार्या से अनबन के चलते कुछ अभिभावकों के माध्यम से शिकायत कराए जाने की बात भी सामने आई है। वहीं कार्यालयीन स्टाफ द्वारा हिसाब-किताब में गड़बड़ी के एक मामले की जांच भी चल रही है, जिसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
स्कूल में बने विवाद और गुटबाजी का असर विद्यार्थियों और संस्थान की छवि पर पड़ रहा था। डीएवी मैनेजिंग कमेटी द्वारा प्राचार्या को हटाए जाने के बाद अब विवाद थमने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि जांच कमेटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।</description>
डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पिकअप सेवा:शाजापुर में जागरूकता रैली निकालकर दी जानकारी
        <description>भारतीय डाक विभाग ने शाजापुर में नई पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा शुरू की है। इस सुविधा के प्रति आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नई सड़क स्थित डाकघर से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। इस नई सेवा के तहत अब ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सीधे डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग का कर्मचारी उनके घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पार्सल पिकअप करेगा। पार्सल पिकअप के बाद उसकी बुकिंग की जाएगी और ग्राहक को रसीद भी प्रदान की जाएगी। डाक विभाग का दावा है कि यह सेवा कूरियर और अन्य निजी सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती है। नई सड़क स्थित डाकघर के सहायक अधिकारी सका वासुनिया ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से व्यापारियों और नियमित पार्सल भेजने वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। विभाग का व्यापक नेटवर्क इसे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध कराएगा। वासुनिया ने यह भी बताया कि इस सेवा के माध्यम से ग्राहकों को कम शुल्क में घर-द्वार पर पार्सल पिकअप, बुकिंग और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।  आम लोगों को क्या फायदा होगा
घर या दुकान से ही पार्सल भेजने की सुविधा – ग्राहक को डाकघर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
समय की बचत – खासकर व्यापारियों और ऑनलाइन सामान बेचने वालों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी है।
ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा – डाक विभाग का नेटवर्क गांव-गांव तक होने के कारण यह सुविधा छोटे कस्बों और गांवों में भी मिल सकती है।
ऑनलाइन ट्रैकिंग – ग्राहक अपने पार्सल की स्थिति मोबाइल ऐप या वेबसाइट से देख सकते हैं।
व्यापार को बढ़ावा – छोटे दुकानदार और होम-बिजनेस करने वाले लोग आसानी से अपने उत्पाद देशभर में भेज सकेंगे।</description>
बैतूल मंडी में खुली ट्रॉली में होगी उपज नीलामी:प्लेट कांटे पर तुलाई की व्यवस्था रहेगी; अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक
        <description>बैतूल कृषि उपज मंडी में किसानों को नीलामी, तौल और भुगतान से जुड़ी समस्याओं तथा तुलाई विवादों के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सह-भारसाधक अधिकारी की अध्यक्षता में मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने मंडी प्रांगण में किसानों को होने वाली असुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। आगामी गेहूं सीजन को देखते हुए, उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि गेहूं सीजन में किसानों की उपज की नीलामी अब खुली ट्रॉली में ही की जाएगी। मंडी स्टाफ को यह भी निर्देश दिए गए कि नीलामी के तुरंत बाद प्लेट कांटे पर तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। कृषि उपज मंडी समिति बैतूल ने किसानों से अपील की है कि वे आगामी गेहूं सीजन में अपनी उपज खुली ट्रॉली में ही मंडी लेकर आएं।  इससे नीलामी, तुलाई और शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया ट्रॉली में ही पूरी हो सकेगी, जिससे किसानों का समय बचेगा। बैतूल मंडी में तुलाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहे हैं। इस मुद्दे पर तुलैयों और व्यापारियों द्वारा हड़ताल भी की जा चुकी है।  किसान लगातार शिकायत करते रहे हैं कि उनसे तुलाई के लिए अतिरिक्त पैसे मांगे जाते हैं। इन्हीं अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह बैठक बुलाई और सुधार के निर्देश जारी किए।</description>
पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम HC से बरी, लेकिन जेल में ही रहेगा डेरा प्रमुख
        <description>नई दिल्ली. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड...</description>
बस्तर में मलेरिया से निपटने की राष्ट्रीय तैयारी, मेडिकल कार्यशाला में बताए बचाव के उपाय
        <description>जगदलपुर. बस्तर संभाग में मलेरिया की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की...</description>
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदले 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। 2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दिया 5 मार्च को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 3. भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश 5 मार्च को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। 4. पीएम 2 नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और तीन और कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। अवार्ड (AWARD) 4. इंडियन राइटर गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड 5 मार्च को भारतीय लेखक, टिप्पणीकार और विचारक गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। निधन (DEATH) 5. नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन 4 मार्च को प्रसिद्ध भारतीय नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन हो गया। आज का इतिहास 7 मार्च ----------------------- ये खबरें भी पढ़ें... ATM से कैश निकालने की लिमिट PNB ने आधी की: लद्दाख में स्‍नोलेपर्ड, हिमालयन वुल्‍फ का संरक्षण करेगी इंडियन आर्मी; 6 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IDBI बैंक में 1300 वैकेंसी, किरोड़ीमल कॉलेज, डीयू में 57 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती। साथ ही किरोड़ीमल कॉलेज में 57 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 19,900 रुपए प्रति माह फीस : भर्ती के लिए क्यूआर कोड जारी: पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन करके डायरेक्ट भर्ती के ऑफिशियल लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी। एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती, 8 मार्च से करें आवेदन आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 8 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : 6.14 - 6.50 लाख रुपए सालाना सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. किरोड़ीमल कॉलेज में 57 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में 57 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में 10वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, टाइपिंग में एक्सपर्ट एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : पे लेवल 1 - लेवल - 7 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 9 मार्च रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : फीस : सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू; बिहार में 300 वैकेंसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी में 1679 पदों पर भर्ती और बिहार में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की 300 वैकेंसी की। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर निकली भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; चौकीदार के बेटे का भी सिलेक्शन
        <description>UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने पहले प्रयास में UPSC क्वालीफाई किया था। 131वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की। मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है। पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी। दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई। अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है। यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 50 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं। अमरोहा की सुरभि यादव की 14वीं, बलिया की मोनिका श्रीवास्तव की 16वीं, अलीगढ़ के विजय मुद्गल 54 और मेरठ के हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक आई है। अंबेडकरनगर के चौकीदार के बेटे विपिनदेव यादव का भी सिलेक्शन हुआ है। उनकी 316वीं रैंक आई है। विपिनदेव ने एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से इंटर किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई प्रयागराज में पूरी की। 2 तस्वीरें देखिए… UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 के फाइनल रिजल्‍ट में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। UPSC रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए…</description>
सीआरपीएफ में नौकरी के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
        <description>आरोपी कांकेर से बंदी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 मार्च। सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप ग्राम राजनगर, बकावंड ने 27 फरवरी को बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसने एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान जगदलपुर में उसकी मुलाकात मोहित यादव से हुई।
आरोपी मोहित यादव, ग्राम दतावली, थाना मटसेना, तहसील फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में एलआईसी रोड, धरमपुरा, जगदलपुर में रह रहा था। आरोपी ने स्वयं को सीआरपीएफ के खुफिया विभाग से जुड़ा बताते हुए कहा कि उसकी अच्छी पहचान है और जिला सुकमा में सीआरपीएफ में भर्ती निकली है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी को पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कुछ पुस्तकें भी दी गईं।
कुछ महीनों बाद जब प्रार्थी को ठगी का संदेह हुआ, तो वह मोटरसाइकिल से आरोपी के घर पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगने गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।</description>
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान चेतना का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 1 मार्च। डीएवी एमएमपीएस विश्रामपुरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने तथा नए प्रयोग और नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान न केवल देश की प्रगति का आधार है, बल्कि मानव जीवन को सरल और विकसित बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं विज्ञान विषयक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संदेश के साथ किया गया।</description>
केशकाल में पक्के घर का सपना होगा साकार, 45 नए आवास स्वीकृत
        <description>बिना पट्टा धारकों को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 1 मार्च।नगर पंचायत केशकाल क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत शासन द्वारा 45 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी वार्डों में चयनित हितग्राहियों को भुवन अनुज्ञा जारी कर दी गई है तथा कई हितग्राहियों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर आवास निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।
नगर प्रशासन के अनुसार योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। पहले चरण में नगर के लगभग 676 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल चुका है, वहीं अब दूसरे चरण में अधिक से अधिक पात्र लोगों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
बिना पट्टे वाले परिवारों के लिए भी अवसर
योजना की खास बात यह है कि आबादी क्षेत्र में निवासरत ऐसे परिवार, जिनके पास भूमि का पट्टा नहीं है, वे भी निर्धारित शासकीय मापदंडों को पूरा करने पर लाभ ले सकेंगे। यदि हितग्राही संबंधित भूमि का संपत्ति कर, समेकित कर या बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, तो इन दस्तावेजों के आधार पर भी उन्हें योजना में पात्र माना जाएगा।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश्वर कावड़े ने बताया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को नगर के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक परिवारों को पक्के घर का लाभ दिलाया जाएगा। योजना के शुरू होते ही नगर में उत्साह का माहौल है और हितग्राही अपने सपनों के आशियाने के निर्माण में जुट गए हैं।</description>
श्रीलंका के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद जयसूर्या टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ेंगे
        <description>कोलंबो, 1 मार्च। सनथ जयसूर्या ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है।
सह मेजबान श्रीलंका सुपर आठ चरण में अपने सभी मैच हार गया। ग्रुप चरण में टीम को जिम्बाब्वे से हार मिली जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया तथा कमजोर माने जाने वाले ओमान और आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की।
शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद जयसूर्या ने संवाददाताओं से कहा, मेरा अनुबंध जून में खत्म हो रहा है लेकिन मैं उससे पहले चला जाऊंगा। पद छोड़ने के अपने फैसले को लेकर मैं श्रीलंका क्रिकेट से बात करूंगा।
एकदिवसीय विश्व कप 1996 में श्रीलंका की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे जयसूर्या ने कहा, हमें बेहतर करना चाहिए था, मुझे दुख है और मैं प्रशंसकों से माफी मांगता हूं।
उन्होंने कहा कि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना और कुसाल मेंडिस की चोटों से श्रीलंका को काफी नुकसान हुआ।
जयसूर्या ने खराब प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, उनके विकल्प के रूप में चुने गए खिलाड़ी जरूरी स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके। हसरंगा मेरे सबसे अच्छे खिलाड़ी थे, आप आसानी से उनका विकल्प नहीं ढूंढ सकते।
जयसूर्या ने कहा कि उनके कार्यकाल के डेढ़ साल में श्रीलंका ने सभी प्रारूप में अपनी रैंकिंग में सुधार किया।(भाषा)</description>
नीमच विधायक ने विधानसभा में उठाईं प्रमुख मांगें:जीरन में सर्किट हाउस, जेतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण की मांग
        <description>नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के विकास और जनसुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं। उन्होंने विशेष रूप से जीरन तहसील में सर्किट हाउस निर्माण और जेतपुरा-मनासा मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक परिहार ने सदन को बताया कि जेतपुरा चौराहा वर्तमान में 'डेंजर जोन' बन चुका है। यहां आए दिन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और सैकड़ों घायल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से महामाया भादवामाता के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में जनहानि रोकने के लिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, विधायक परिहार ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति की भी मांग की। इनमें राजस्थान सीमा और दूरदराज के गांवों को जोड़ने वाले बिसलवास कला स्टेशन से दारू मार्ग, दारू-हरनावदा मार्ग, कनावटी-लेवड़ा मार्ग, ग्वाल तालाब पिराना मार्ग शामिल हैं। उन्होंने पुरानी कृषि उपज मंडी से नवीन मंडी तक और मल्हारगढ़ से जीरन व जीरन से हेलीपैड तक सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। परिहार ने विश्वास व्यक्त किया कि जेतपुरा ओवरब्रिज का प्रस्ताव स्वीकृत होने से नीमच और मनासा विधानसभा के हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। श्री परिहार ने विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन लंबित मांगों को जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।</description>
हफ्ते की टॉप जॉब्स:AIIMS में 2551 पदों पर भर्ती; बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर की 993 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6979 नौकरियां
        <description>इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 6979 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
आज की सरकारी नौकरी:एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू; बिहार में 300 वैकेंसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी में 1679 पदों पर भर्ती और बिहार में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की 300 वैकेंसी की। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर निकली भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 28 फरवरी से लेकर 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. बिहार में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लॉ की डिग्री एज लिमिट : सैलरी: पे लेवल - 9 के मुताबिक सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सभी वर्गों के लिए : 100 रुपए एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम : ऐसे करें आवेदन : शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में 21,997 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 2 मार्च रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21,997 पदों पर ग्रुप डी के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : बेसिक सैलरी 18,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू बेस्ड ड्यूरेशन : डेढ़ घंटा ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती; गुजरात में 212 वैकेंसी, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती की। गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती। साथ ही झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ने की। पूरी खबर यहां पढें</description>
गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो संचालकों को हटाया
        <description>जगदलपुर. राशन वितरण में गड़बड़ी पर जगदलपुर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। शहर की दो...</description>
संशोधन के बाद जमीन की नई गाइड लाइन घोषित, सौ प्रतिशत से नीचे राखी वृद्धि दर
        <description>दुर्ग. संशोधन उपरांत जमीन की नई गाइडलाइन दर घोषित कर दी गई है नवीन दर...</description>
हंगामे के दौरान पत्रकार से मारपीट, 3 पर एफआईआर
        <description>निजी अस्पताल के सामने हुई थी मारपीट, कांग्रेस बोली- भाजपाईयों की गुंडागर्दी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी। नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल लक्ष्मी नारायण के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पत्रकार से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे पत्रकार लौट गए।
पत्रकार से मारपीट की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता भी थाने पहुंचे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा कर इसे सत्ताधारी भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बताया है।
जानकारी के अनुसार गुदरी गली विजय मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के सामने ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने विद्युत विभाग के ईई को ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा था। गुरुवार को विभागीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो घंटों हंगामा हुआ।
विवाद के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे स्थानीय पत्रकार सुशील बखला के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। भीड़ बढऩे पर डॉ. प्रतीक खरे और एक महिला डॉक्टर पर हमले की कोशिश हुई। इसी दौरान सुशील बखला पर हमला किया गया। बीच-बचाव कर रहे पत्रकार सुमित सिंह का चश्मा टूट गया और उन्हें चोट भी आई।
घटना के समय थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद था। सुशील बखला ने बताया कि वे महिला डॉक्टर को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के विरोध में सभी पत्रकार कोतवाली थाने पहुंचे और तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह और निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। देर शाम तक पत्रकार थाने में डटे रहे।
पुलिस ने सुशील बखला की रिपोर्ट पर अरूणेंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह और बडु सिंह के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस और 3-1, 3(2) एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।</description>
कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक  डैम स्थल का किया निरीक्षण
        <description>सूरजपुर, 27 फरवरी। कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा ग्राम सोनपुर, विकासखंड रामानुजनगर में जिला खनिज न्यास मद से प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान, क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण की आवश्यकता, संभावित लाभ एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।
इसके साथ ही कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्ययतन स्थिति, आधार सुधार कार्य की स्थिति, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर चर्चा कीं। इसके साथ ही उन्होने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ संजय राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।</description>
गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, एक आई-20 कार और छह मोबाइल सहित कुल लगभग 4 लाख 86 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 26 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की आई-20 कार (क्रमांक सीजी/10/एएल/8571) में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर आ रहे हैं और ग्राम गंगापुर में मुरारी लाल चौबे को बिक्री करने की योजना है।
सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच-43 के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। कार के पास चार व्यक्ति सामान का लेन-देन करते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हेमसागर यादव, खीरो यादव , भूपेंद्र यादव और मुरारी लाल चौबे बताए।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि मुरारी लाल चौबे के बैग से 2 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 4 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 36 हजार रुपये), एक आई-20 कार (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) और 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त किए।
पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लैलूंगा से लाकर गंगापुर में बिक्री करने की योजना स्वीकार की। मामले में चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।</description>
75 से अधिक मतदाताओं के नाम विलोपित करने फॉर्म&7 भरा, एफआईआर की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर (सरगुजा), 27 फरवरी। नगर पंचायत लखनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची से 75 से अधिक लोगों के नाम विलोपित करने हेतु फॉर्म-7 भरकर जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी, मुस्लिम समुदाय तथा भाजपा के बीएलए ने संयुक्त रूप से लखनपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नगर में कई पीढिय़ों से निवास कर रहे विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण तरीके से मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म-7 भरकर जमा किए गए। हालांकि अंतिम प्रकाशन में किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटा है, लेकिन दो व्यक्तियों द्वारा एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को चयनित कर आवेदन प्रस्तुत किए जाने को गंभीर मामला बताया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद इदरीश खान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, सूरज सिंह पैकरा, पार्षद बबलू मझवार, भाजपा बीएलए महमूद खान, अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन और न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी गई है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि कई पीढिय़ों से लखनपुर में रह रहे लोगों को अन्यत्र निवासरत या मृत दर्शाकर फॉर्म-7 भरना गंभीर षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में सभी के नाम सुरक्षित हैं, फिर भी इस तरह की हरकत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा गया है।
वहीं भाजपा बीएलए महमूद खान ने आरोप लगाया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 जमा किया गया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा पार्षद समीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी, वार्ड क्रमांक 6 की पूर्व पार्षद आसमा बेगम सहित उनके परिवार के छह सदस्यों और 75 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया गया था। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण षड्यंत्र बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।</description>
अफगानी फुटबॉलर लड़ रही हैं वजूद और भविष्य की निर्णायक लड़ाई
        <description>-मैट पियर्सन
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी के कुछ ही महीनों बाद अफगानिस्तान की फुटबॉल खिलाड़ी अपने अगले मैच का इंतजार कर रही हैं. 1 मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला महिला एशियन कप उनके लिए प्रेरणा भी है और सबक भी.
तीन साल पहले जब महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के उन्हीं शहरों में खेला जा रहा था जहां ये निर्वासित अफगान महिला खिलाड़ी रह रही थीं, तो वे बड़े दुख और हताशा के साथ उसे देख रही थीं. अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर रह रही ये खिलाड़ी तब से अब तक एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं, लेकिन 1 मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला महिला एशियन कप उनके लिए एक प्रेरणा भी है और एक सबक भी. यह उन्हें याद दिलाता है कि अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए उन्हें अभी भी कई मुश्किलों को पार करना बाकी है.
डिफेंडर मुर्सल सादात ने 2023 वर्ल्ड कप की अपनी यादें साझा करते हुए डीडब्ल्यू से कहा, उस समय अफगानिस्तान की कोई महिला नेशनल टीम नहीं थी. वर्ल्ड कप के दौरान मैं पूरे समय अपने आंसू नहीं रोक पाई, क्योंकि उसने मुझे उस दौर की याद दिला दी जब मैं गर्व के साथ अपने देश के लिए खेल पाती थी. वह 2021 में तालिबान की वापसी से पहले का दौर था. मुझे उम्मीद है कि अगले क्वालीफाइंग राउंड में हमारी टीम भी हिस्सा लेगी.
अफगानिस्तान की तरफ से वर्ल्ड कप में खेलने का सपना पिछले अक्टूबर में तब एक कदम और करीब आ गया, जब अफगान वीमेन यूनाइटेड के नाम से बनी अफगान महिला टीम को फीफा ने मान्यता दी. इस टीम ने मोरक्को में हुए एक फ्रेंडली टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया.
फिर से अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक
चार साल के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार जब फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी (फीफा) ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी, तो वह टीम के लिए एक भावुक कर देने वाली उपलब्धि थी. हालांकि, इस ऐतिहासिक शुरुआत के चार महीने बाद भी टीम को दोबारा मैदान पर उतरने का अवसर नहीं मिला है और वे अगले मुकाबले के इंतजार में हैं.
ब्रिटेन में रहने वाली गोलकीपर इलाहा सफदारी ने डीडब्ल्यू से कहा, मोरक्को हमारे लिए एक बड़ा पड़ाव था, लेकिन यह तो बस शुरुआत है. एक खिलाड़ी के तौर पर, हम अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. बेशक, हम और इंटरनेशनल मैच चाहते हैं, लेकिन हमने अपना अनुशासन नहीं खोया है. हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक टीम के रूप में खुद को बेहतर बना रहे हैं. हमें पता है कि हमारा स्टाफ पर्दे के पीछे से नए मौके तलाशने में जुटा है, इसलिए हम पूरी तरह तैयार और जोश में हैं.
ब्रिटेन में रहने वाली गोलकीपर इलाहा सफदारी ने डीडब्ल्यू से कहा कि अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम हमेशा बेताब रहते हैंब्रिटेन में रहने वाली गोलकीपर इलाहा सफदारी ने डीडब्ल्यू से कहा कि अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम हमेशा बेताब रहते हैं
ब्रिटेन में रहने वाली गोलकीपर इलाहा सफदारी ने डीडब्ल्यू से कहा कि अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम हमेशा बेताब रहते हैंतस्वीर: Ann Odong/FIFA
काफी समय की चुप्पी के बाद, सोमवार को फीफा ने एलान किया कि जून के इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान अफगानिस्तान की टीम दो मैचों में हिस्सा लेगी, हालांकि विपक्षी टीमों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं. इसकी पूरी जानकारी आने वाले महीनों में दी जाएगी. इस महीने की शुरुआत में यूरोप में रहने वाली खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के डॉनकास्टर में एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली खिलाड़ियों के लिए भी इसी साल ऐसा ही कैंप लगाने की योजना है.
टीम की मान्यता के लिए संघर्ष, पिछली घटनाओं का सदमा और चार साल तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर रहने के कारण पैदा हुए अंतर को देखते हुए, अगले साल ब्राजील में होने वाला वर्ल्ड कप अफगान टीम के लिए बहुत जल्दबाजी जैसा होता. मार्च में होने वाला एशियन कप ही यह तय करेगा कि एशिया से कौन सी टीमें ब्राजील 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी. वहीं, जो टीमें क्वार्टर फाइनल में हार जाएंगी, उनके पास अभी भी मौका होगा. उन्हें शेष चार एशियाई स्लॉट्स के लिए प्लेऑफ मैचों के दौर से गुजरना होगा.
महिला टीम का वीजा खारिज होने की वजह
अफगानिस्तान की तरह यूएई भी ब्राजील 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगा, क्योंकि वह एशियाई कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया. यह भी तय माना जा रहा है कि जून में यूएई इस टीम का मुकाबला नहीं करेगा, क्योंकि पिछले अक्टूबर में इसी खाड़ी देश ने अफगान खिलाड़ियों को अपने यहां आने की अनुमति देने से मना कर दिया था, जिसके चलते आखिरी समय में टूर्नामेंट को मोरक्को शिफ्ट करना पड़ा था.
फीफा ने इसके बाद से डॉयचे वेले के उन सवालों का जवाब देने से बार-बार इनकार किया है कि आखिर यूएई ने अपना वादा क्यों तोड़ दिया, जबकि वह इससे पहले टीम की मेजबानी और उनके साथ खेलने के लिए तैयार था. अब यह पूरी तरह साफ लग रहा है कि तालिबान के साथ यूएई के रिश्ते ही इस इनकार की असली वजह थे.
अफगान टीम को ऑस्ट्रेलिया में शरण दिलाने में मदद करने वाली और खिलाड़ियों के करीब रहने वाली मानवाधिकार वकील एलिसन बैटिसन ने डीडब्ल्यू से कहा, यही सबसे तर्कसंगत और सही वजह लगती है. यूएई किसी भी टीम के लिए चंद घंटों में वीजा जारी कर सकता है. अगर यह सच है कि उन्होंने उस हफ्ते फीफा से बात करना बंद कर दिया, दिए हुए वीजा वापस ले लिए या नए वीजा नहीं दिए, तो यह वाकई में बहुत अजीब और असाधारण बात है.
उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए इसका मतलब यही है कि बिना किसी स्पष्टीकरण के, किसी बहुत बड़े अधिकारी ने बीच में दखल दिया और कहा कि हमें दूसरे हितों को प्राथमिकता देनी होगी. उस अधिकारी को महिलाओं के खेलों की कोई परवाह नहीं थी और मैं यही मान सकती हूं कि वे हित अफगानिस्तान में मौजूद आर्थिक फायदे ही हैं.
फीफा ने यूएई के साथ रिश्ते पर जोर दिया
डीडब्ल्यू का म</description>
हम विपक्षी गेंदबाजों में खौफ देखना चाहते हैं: तिलक वर्मा
        <description>(जी उन्नीकृष्णन)
चेन्नई, 27 फरवरी। तिलक वर्मा ने कहा कि शुरू में विकेट गंवाने के बावजूद भारत मौजूदा टी20 विश्व कप में अपने आक्रामक रवैए पर कायम रहेगा क्योंकि इससे विपक्षी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा होता है।
भारत ने सभी बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से जिंबॉब्वे के खिलाफ सुपर आठ मैच में चार विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद 72 रन से आसान जीत दर्ज की।
तिलक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, हम बस ऐसा ही प्रदर्शन चाहते थे। हम एक टीम के रूप में अच्छा स्कोर बनाना चाहते थे। हमने इस पर चर्चा की कि अगर हम पावर प्ले में तीन या चार विकेट भी खो दें तब भी आक्रामक अंदाज में ही बल्लेबाजी करेंगे।
इस संदर्भ में तिलक ने संजू सैमसन की प्रशंसा की। रिंकू सिंह के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किए गए सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े।
तिलक ने कहा, जब सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते हैं तो इससे तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाजों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। संजू ने शानदार शुरुआत की। हमने इसको लेकर चर्चा की थी और हम विपक्षी गेंदबाजों में यह खौफ देखना चाहते हैं कि भारतीय बल्लेबाज हर गेंद पर जोरदार शॉट लगाने के लिए तैयार हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ के अपने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह लड़खड़ा गए थे और तिलक ने कहा कि खिलाड़ियों ने चेपॉक में खेले गए मैच से पहले पिछले टी20 मैचों के वीडियो देखे।
उन्होंने कहा, हमने मैच से ठीक पहले चर्चा की थी कि हम सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरेंगे। हमने पिछले एक साल में टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को देखा। इन वीडियो को देखने के बाद हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ा।
तिलक ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी टीम के सदस्यों को बिना किसी झिझक के अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा, गौतम सर ने यह भी कहा कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, बस उस तरह की क्रिकेट को याद रखें जो हमने पिछले साल से तथा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में खेली थी।
तिलक ने कहा कि पिछले मैचों के वीडियो देखने और गंभीर के प्रेरणादायक शब्दों से बल्लेबाजों की मानसिकता में बदलाव आया।
उन्होंने कहा, अहमदाबाद और दिल्ली दोनों की पिचें अच्छी थीं, लेकिन इस खेल में मानसिकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे लगता है कि हमारी मानसिकता यह थी कि अगर कोई विकेट गिरता है तो हम बड़े शॉट खेलने के लिए थोड़ा समय लेंगे। हम पहले भी उस टीम के खिलाफ खेल चुके थे।
तिलक ने कहा, उस समय हम खेल का पूरा आनंद ले रहे थे और सारा दबाव विपक्षी गेंदबाजों पर होता था। अगर विकेट गिरता तो हम अगली ही गेंद पर छक्का मार देते थे। इसलिए, हमारी सोच कुछ इस तरह की थी। हमने चर्चा की कि अगर पहली गेंद हमारी जद में आती है तो हम उस पर छक्का मारने में नहीं हिचकिचाएंगे।(भाषा)</description>
हाईकोर्ट: ड्यूटी पर पुलिसकर्मी को कुचलना प्रशासन पर सीधा हमला:हमले के आरोपी की जमानत निरस्त, वकील को नोटिस
        <description>ग्वालियर में पुलिस आरक्षक रवि विमल पर हमले के मामले में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आरोपी कार चालक मुनेन्द्र सिंह की पहली जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के ने आरोपों को प्रथम दृष्ट्या गंभीर बताया। कोर्ट ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कुचलने और वाहन के बोनट पर घसीटने जैसी घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पेश करती है। देर रात ड्यूटी के दौरान हुई थी घटना अदालत ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया के आचरण पर भी गंभीर आपत्ति जताई। न्यायालय ने उल्लेख किया कि अधिवक्ता को पहले भी आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया जा चुका है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी उस आदेश को बरकरार रखा था, केवल जुर्माने की राशि कम की गई थी। यह मामला 4-5 फरवरी 2026 की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे का है। डीबी मॉल के सामने एनएसजी मॉक ड्रिल के दौरान ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे एक आरक्षक को कार सवारों ने रोकने के संकेत के बावजूद टक्कर मार दी थी। आरोप है कि घायल आरक्षक को वाहन के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटा गया था। इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, न्यायालय ने कार्यालय को अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन, बहस को भटकाने का प्रयास हाईकोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट (कंडीशंस ऑफ प्रैक्टिस) नियम, 2012 के नियम 16 के अनुसार, आपराधिक अवमानना का दोषी अधिवक्ता तब तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकता, जब तक वह अवमानना आदेश का विधिवत पालन न कर ले। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी दर्ज किया कि अधिवक्ता ने जमानत के मूल मुद्दे से बहस को भटकाने, पहले से तय विषयों को दोहराने, उत्तेजक व संकेतात्मक टिप्पणियां करने का प्रयास किया, जो न्यायालय की गरिमा, अनुशासन और शिष्टाचार के विपरीत है।</description>
अफ्रीका से 6 फीमेल, 2 मेल चीते भारत आएंगे:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम CEO ब्रेंडे का इस्‍तीफा; 28 फरवरी करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अफ्रीका से 8 चीते भारत आएंगे 28 फरवरी को 8 चीते अफ्रीका से एयरल‍िफ्ट कर भारत लाए जाएंगे। 
2. कनाडाई पीएम 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे 27 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया 27 फरवरी को पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ युद्ध का औपचारिक ऐलान किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा 26 फरवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 5. शिक्षा मंत्रालय ने NCERT की नई किताबें वापिस लेने का आदेश दिया 27 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT की कक्षा 8वीं की नई किताबें सर्कुलेशन से वापिस लेने का आदेश दिया। -------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... राष्‍ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' की उड़ान भरी: गंगा डॉल्‍फिन, हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए भारत-नेपाल में MoU; 27 फरवरी करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती; गुजरात में 212 वैकेंसी, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती की। गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती। साथ ही झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ने की।  इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले mhrdnats.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।  वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 103 पद भरे जाएंगे। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी तय की गई थी। पहले प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 8 मार्च थी, बाद में 15 मार्च और अब इसे 12 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम 12 अप्रैल को होगी। 13 अप्रैल को मॉडल आंसर की जारी हो सकती है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : शारीरिक योग्यता : पुरुष : न्यूनतम लंबाई : 162 -165 सेमी सीना : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : 53,100 - 1,67,800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 364 भर्ती, लास्ट डेट 28 फरवरी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीए, बीबीए, बीकॉम, बीई/बीटेक, एलएलबी, एमबीए की डिग्री। एज लिमिट : स्टाइपेंड : अप्रेंटिस नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर आवेदन कैसे करें: ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें AIIMS में 2551 पदों पर भर्ती; न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 वैकेंसी, DSSSB में 216 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी AIIMS NORCET 10 के लिए वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन शुरू होने की। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 वैकेंसी। साथ ही DSSSB में 216 पदों पर निकली भर्ती की। MPPSC के तहत 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 सब्जेक्ट्स के मार्क्स जारी:6 मार्च को फार्माकोलॉजी के इंटरव्यू, लेटर अपलो़ड, जानिए कौन&कौन से डॉक्युमेंट्स लाने होंगे
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कैंडिडेट्स रोल नम्बर और जन्मतिथि के माध्यम से अपने मार्क्स देख सकता है। इसमें प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक न्यूरोलॉजी (एसएस), पीडिएट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक कार्डियोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रेयूमेटोलॉजी (एसएस), गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एसएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), पी एंड एसएम (बीएस), रेडियोथैरेपी (बीएस), फिजियोलॉजी (बीएस), साइकेट्री (बीएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन (बीएस), डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हैड एंड नैक सर्जरी (बीएस) सब्जेक्ट शामिल हैं। फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशलिटी के साक्षात्कार पत्र किए अपलोड सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2021 के फार्माकोलॉजी ब्रॉड स्पेशलिटी के पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 6 मार्च को किया जाएगा। आयोग ने इंटरव्यू पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नए पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। मेरिट लिस्ट, प्राप्तांक व फाइनल आंसर की जारी आरपीएससी ने स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के कोच - खो खो तथा फिजिकल एज्युकेशन की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही फिजिकल एज्युकेशन, कोच खो खो, कोच रेसलिंग, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। इसी तरह लेक्चरर एंड कोच (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के जनरल स्टडी ग्रुप डी, फिजिकल एज्युकेशन जी.के. ग्रुप सी, कोच-रेसलिंग, कोच खो खो, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ………….. पढें ये खबर भी…. आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। पूरी खबर पढें</description>
13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ उत्तर प्रदेश का वार्षिक मत्स्य उत्पादन
        <description>13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ उत्तर प्रदेश का वार्षिक मत्स्य उत्पादन  केंद्रीय मंत्री व प्रदेश...</description>
न्यूजीलैंड की हार ने पलटा गेम, पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता
        <description>नई दिल्ली इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20...</description>
ट्रांसफार्मर विवाद से भडक़ा आक्रोश
        <description>पत्रकार व डॉक्टर से मारपीट, गाड़ी में तोडफ़ोड़, वीडियो फैला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 फरवरी। शहर के गुदरी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के बाहर गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब अस्पताल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग भडक़ उठे। सुबह से जारी विरोध प्रदर्शन शाम तक गहमा-गहमी में बदल गया। आक्रोशित लोगों के दबाव के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा और अंतत: ट्रांसफार्मर से विद्युत लाइन काटी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासनिक हस्तक्षेप में देरी और पूर्व में जारी आदेश पर अमल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब अस्पताल के एक डॉक्टर की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई। वहीं, कवरेज कर रहे एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं वीडियो में डॉक्टर की कार में तोडफ़ोड़ करते हुए भी लोगों को स्पष्ट रूप से देखा गया। अस्पताल के चिकित्सक के साथ भी जमकर मारपीट की गई।
इस मामले को लेकर सुबह से ही पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कोतवाली प्रभारी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूर खड़ा था, परंतु मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना के दौरान पुलिस विरोध करने वालों को नहीं रोक पाई। मामले की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
लोगों ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। शाम लगभग 5 बजे तक अस्पताल के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।
थाने के सामने धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पत्रकार से मारपीट की घटना के विरोध में जिले के मीडिया कर्मी कोतवाली थाना पहुंच गए और थाने के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की। पत्रकारों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही एआईसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पत्रकारों को समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस से तत्काल संज्ञान लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
फिलहाल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस द्वारा जांच और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।</description>
लकड़ी तस्करी में लगे ट्रैक्टर&ट्रॉली की चपेट में शिक्षिका की मौत, बेटा गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 26 फरवरी। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भुवनेश्वरपुर की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका छह वर्षीय पुत्र कविश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिफा त्रिपाठी, पति केदार पाल (34 वर्ष) के साथ रामानुजनगर में किराए के मकान में रहकर विद्यालय में पदस्थ थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने पुत्र को साथ लेकर स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। कौशलपुर के पास सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित आ रहे लकड़ी तस्करी में लगे खुले बॉडी के ट्रैक्टर (क्रमांक यूपी 62 बीडब्ल्यू 2352) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर स्कूटी के ऊपर चढ़ गया, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के कई टुकड़े हो गए। स्कूटी के पीछे बैठे उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हंसमुख और कुशाग्र बुद्धि की शिक्षिका शिफा त्रिपाठी सरगुजा संभाग के पूर्व अपर संचालक उच्च शिक्षा एस.के. त्रिपाठी की बेटी थीं। उनके पति केदार पाल रायपुर में रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं।
शिफा पिछले तीन वर्षों से भुवनेश्वरपुर आत्मानंद विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
इस दुखद घटना से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि दी गई।</description>
अंतरराज्यीय पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>13 मवेशी, दो पिकअप और एक कार जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलरामपुर-रामानुजगंज, 26 फरवरी। जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चलगली पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 मवेशी, दो पिकअप वाहन और एक कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भापुसे) के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को पशु तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात थाना चलगली पुलिस रात्रि गश्त पर थी।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम केनापारा भगवानपुर में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 4888 तथा एक अन्य सोल्ड पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहनों में 13 मवेशियों को बूचडख़ाने ले जाते पाया गया। कार्रवाई के दौरान मार्ग की रेकी कर रहे क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एलडी 3949 में सवार दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में ऐनुलाह अंसारी झारखंड तथा सूर्यजीत पटेल सूरजपुर (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(1)(घ) तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 10/2026 पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी चलगली ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।</description>
सागर में कटरबाज को पकड़कर लोगों ने धुना:बाजार में कटर मारकर भाग रहा था, पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
        <description>सागर में कटरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार रात कटरा बाजार में शिमला होटल के पास कटरबाजों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक के पीठ पर कटर का घाव लगा। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाग रहे एक कटरबाज को पकड़ लिया। वह लोगों को धमकाने लगा। जिस पर गुस्साई भीड़ ने कटरबाज की जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटरबाज को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, संकेत साहू निवासी बाइसा मोहल्ला गुरुवार रात किसी काम से कटरा बाजार गया था। तभी शिमला होटल के पास दो युवक मिले जो विवाद करने लगे। विवाद में आरोपियों ने संकेत पर कटर से हमला कर दिया। कटर संकेत की पीठ पर लगा। जिससे खून बहने लगा। घटना देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भाग रहे कटरबाजों को पकड़ने की कोशिश की। तभी एक कटरबाज को पकड़ लिया गया। दूसरा भाग निकला। पकड़ाए कटरबाज की गुस्साई भीड़ जमा जमकर धुनाई की। इस दौरान एक युवती ने भी कटरबाज की चप्पलों से धुनाई की। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कटरबाज को हिरासत में लिया। मामले में घायल संकेत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में कोतवाली पुलिस कटरबाज के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।</description>
तिलक वर्मा ने बताया भारत ने ज़िम्बाब्वे को हराने के लिए बनाई थी ये स्ट्रैटेजी
        <description>भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफ़ाइनल की रेस में बनी हुई है.
मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आक्रामक बल्लेबाज़ी की रणनीति के बारे में बात की.
उन्होंने कहा, आख़िरी मैच के बाद एक टीम के तौर पर और गौतम गंभीर ने भी यही बात कही कि कोई भी सिचुएशन हो बस हमें यह याद रखना है कि हमने पिछले एक साल में कैसा क्रिकेट खेला है और न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के साथ सिरीज़ में हम कैसे खेले हैं.
तिलक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में आगे के मैचों में भी आक्रामक बल्लेबाज़ी पर ध्यान देगी.
उन्होंने कहा, हमने पिछले एक साल में जैसा क्रिकेट खेला है, उसी इंटेंट के साथ हम अगले मैच में जाएंगे और टूर्नामेंट के बाक़ी के मैचों में भी वैसा ही खेलेंगे.
तिलक वर्मा ने कहा, अगर विकेट अच्छा नहीं होगा तो हम एडजस्ट करेंगे. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम 250 से ज़्यादा स्कोर करना चाहते हैं, लेकिन अगर टीम हमें अच्छे स्टार्ट की इजाज़त देती है तो हम बिल्कुल ऐसा करेंगे.
तिलक वर्मा ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 16 गेंदों पर 44 रन की तूफ़ानी पारी खेली.(bbc.com/hindi)</description>
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार कॉम्बैट हेलिकॉप्टर की उड़ान भरी 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' की उड़ान भरी। 2. समुद्री अभ्यास ‘मिलन 2026’ पूरा हुआ 25 फरवरी को भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास मिलन 2026 संपन्‍न हुआ। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. निधि छिब्बर नीति आयोग की अंतरिम CEO बनीं 24 फरवरी को 1994 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान मिला 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। 5. भारत और नेपाल ने क्लाइमेट चेंज पर फोकस्ड MoU साइन किया 25 फरवरी को भारत और नेपाल ने फॉरेस्ट, वाइल्ड लाइफ, एनवायर्नमेंट, क्लाइमेट चेंज और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक MoU साइन किया। 
आज का इतिहास 27 फरवरी : ------------------ ये खबरें भी पढ़ें... नीदरलैंड में पहले गे प्रधानमंत्री बने रॉब जेटन: अश्‍लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन हुए; 26 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:AIIMS में 2551 पदों पर भर्ती; न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 वैकेंसी, DSSSB में 216 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी AIIMS NORCET 10 के लिए वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन शुरू होने की। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 वैकेंसी। साथ ही DSSSB में 216 पदों पर निकली भर्ती की। MPPSC के तहत 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन शुरू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET 10) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं मेन्स एग्जाम 30 अप्रैल 2026 को होगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : वेतन बैंड 2 के अनुसार 9,300 - 34,800 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम : एग्जाम सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 245 पदों पर भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस की भर्ती एक साल के लिए की जाएगी। इस भर्ती की लोकेशन रावतभाटा, राजस्थान है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम और रेगुलर आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : स्टाइपेंड : 9,600 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. DSSSB में 216 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 216 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 25 फरवरी को जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म) : 
टूरिज्म में मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा, 3 साल का अनुभव। असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) : 
सीए या सीएमए की डिग्री, 3 साल का अनुभव रेडियोग्राफर :
12वीं (साइंस), रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या बीएससी (रेडियोग्राफी) पटवारी
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। रिपोर्टर : 
ग्रेजुएशन, शॉर्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट) एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : क्वालिफाइंग मार्क्स : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. MPPSC ने 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए शुरू मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponIine.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आयु सीमा : सैलरी : 57,700 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती; CAPF में 349 वैकेंसी, मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती की। यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती। साथ ही मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ
        <description> चेन्नई तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सियासत में हलचल तेज हो गई है....</description>
खेल मैदान पर कांक्रीट हैलीपेड निर्माण के खिलाफ फूटा गुस्सा
        <description>ग्रामसभा की सहमति बिना शुरू हुआ निर्माण, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की]
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 24 फरवरी। ग्राम पंचायत बड़े बचेली के हाई स्कूल मैदान में बनाए जा रहे कांक्रीट हेलीपैड के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सरपंच गोविंद कुंजाम, उपसरपंच महेश ठाकुर और जनप्रतिनिधि बलराम भास्कर की अगुवाई में ग्रामीणों ने मैदान पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के एकमात्र खेल मैदान में बिना ग्रामसभा की अनुमति, बिना पूर्व सूचना और बिना जनप्रतिनिधियों की सहमति के कांक्रीट बेस डालकर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। यह वही मैदान है, जहां स्कूल के बच्चे खेलते हैं और आसपास के गांवों के युवा क्रिकेट फुटबॉल व अन्य खेल गतिविधियां करते हैं। भविष्य में इसी मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना भी बताई जा रही थी।
खेल के मैदान को क्यों किया जा रहा है बर्बाद ?
सरपंच गोविंद कुंजाम ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि हेलीपैड सरकारी जमीन पर कहीं भी बनाया जा सकता है, लेकिन खेल के मैदान के बीचों-बीच कांक्रीट ढांचा खड़ा करना पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि वर्षों से हेलीकॉप्टर एनएमडीसी टाउनशिप के फुटबॉल ग्राउंड में अस्थायी रूप से उतरते रहे हैं, कभी कोई समस्या नहीं हुई। फिर अचानक हाईस्कूल मैदान में स्थायी कांक्रीट हैलीपेड बनाने की जरूरत क्यों पड़ी ?
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मैदान के कुछ हिस्सों में निजी भूमि भी शामिल है, मैदान आसपास निजी आवासीय भूमि से घिरा हुआ है, जिसके बावजूद बिना चर्चा और बिना सहमति के कार्य शुरू कर दिया गया।
ग्रामसभा की अनदेखी से भडक़ा आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा की अनदेखी कर और जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखकर कार्य किया जा रहा है, जिससे गांव में भारी नाराजगी है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण कार्य तुरंत बंद कर मैदान को पूर्व की भांति समतल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात
मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। ग्रामीणों का साफ संदेश है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य है। खेल के मैदान को कांक्रीट में बदलने की कोशिश ने पूरे क्षेत्र में असंतोष की चिंगारी जला दी है, जो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन बन सकता है।</description>
बच्चे पढ़ाई में समझ विकसित करें&कलेक्टर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद 24 फरवरी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। जिसमें सैचुरेशन के 21 बिंदुओं को एक-एक पॉइंट विषयवार निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कक्षा छठवीं के बच्चों के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर चर्चा करते हुए हेलमेट की उपयोगिता सीट बेल्ट बांधना और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करने पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने खेल के महत्व के बारे में भी बच्चों को समझाया तथा पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए रिवीजन को आवश्यक आवश्यक बताते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने तथा मोबाइल की उपयोगिता को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों के साथ चर्चा के दौरान पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि जो चीज समझ में नहीं आता उसे बार-बार पढ़ा जाए पूछा जाए और उसको सीखने की कोशिश की जाए तो वह दो से तीन बार में समझ में आने लगेगी। इंग्लिश रीडिंग के साथ हिंदी में समझ भी आना चाहिए।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों में टीएलएम बल फीचर्स, जादुई पिटारा एवं पीयर लर्निंग के माध्यम से अधिक से अधिक गुणवत्ता सुधार करने का प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री तुमगांव में चल रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा किया और जल्द से जल्द बिल्डिंग बनाकर मार्च तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने पीएम श्री योजना अंतर्गत निर्धारित विभिन्न मानकों एवं घटकों जैसे स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधाएं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, नवाचार परिषद, ईको क्लब, शिक्षक क्षमता संवर्धन, टीएलएम का उपयोग, करियर काउंसलिंग, बालिका सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आईडी कार्ड वितरण एवं बैगलेस डे आदि को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं पर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय आगामी केंद्रीय टीम के निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता तथा नवाचार गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार अगलावे, एपीसी श्रीमती सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तरीका कुंजाम, संकुल समन्वयक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।</description>
सोनाक्षी के साहस और चिरायु योजना ने बदल दी जिंदगी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 24 फऱवरी। महासमुंद जिले के ग्राम कुल्हरिया में रहने वाली 12 वर्षीय सोनाक्षी एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। उनके पिता श्री किशन लाल दीवान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोनाक्षी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पथर्री में कक्षा सातवीं की छात्रा है और अन्य बच्चों की तरह वह भी अपने भविष्य को लेकर बड़े सपने देखती थी। लेकिन बचपन से ही उसकी कमजोर सेहत उसके सपनों की राह में बाधा बन रही थी।
जब सोनाक्षी कक्षा पाँचवीं में पढ़ती थी, तब स्कूल में हुए चिरायु स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसमें हृदय रोग के लक्षण पाए गए। उसे अक्सर सांस फूलने, जल्दी थक जाने, पैरों में सूजन, अनियमित दिल की धडक़न और बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या रहती थी। चिरायु टीम के आयुष चिकित्सकों द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और नि:शुल्क इलाज के बारे में समझाया गया।
हालांकि सोनाक्षी देखने में स्वस्थ लगती थी, इसलिए शुरुआत में परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मोहन लाल साहू और चिरायु टीम के सदस्यों ने लगातार परिवार को जागरूक किया। फार्मासिस्ट धनेश्वर दीवान और एएनएम श्रीमती विशाखा साहू समय-समय पर सोनाक्षी की स्थिति पर नजऱ रखते रहे और उसके माता-पिता को इलाज के लिए प्रेरित करते रहे। धीरे-धीरे सोनाक्षी ने स्वयं हिम्मत दिखाई और अपने माता-पिता को हृदय जांच के लिए तैयार किया।
चिरायु टीम के सहयोग से सोनाक्षी को रायपुर स्थित एम एम आई नारायणा अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उसकी विस्तृत जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि उसके दिल में 24 म 19 मिमी का छेद है, जो उसके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक था। डॉक्टरों ने परिजनों को इसकी गंभीरता समझाते हुए जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। परिवार के लिए यह समय बहुत कठिन था, लेकिन चिरायु योजना ने उन्हें उम्मीद दी। योजना के अंतर्गत सोनाक्षी की सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क की गई। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसके दिल के छेद को ठीक किया। यह सर्जरी सोनाक्षी के लिए एक नया जीवन लेकर आई।
आज सोनाक्षी पूरी तरह स्वस्थ है। उसके चेहरे पर फिर से रौनक लौट आई है और वह पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। समय पर लिया गया सही निर्णय और सरकारी योजनाओं का लाभ किसी की भी जि़ंदगी बदल सकता है। स्कूल में हुए चिरायु स्वास्थ्य परीक्षण ने एक गंभीर बीमारी को समय रहते पकड़ लिया, जिससे सोनाक्षी को नया जीवन मिलने के साथ ही अन्य बच्चों और अभिभावकों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। सोनाक्षी और उसका परिवार आज पूरे दिल से चिरायु योजना और उससे जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने एक मासूम बच्ची को फिर से मुस्कुराने का मौका दिया।-</description>
क्रिकेट खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नपाध्यक्ष ने किया प्रेरित
        <description>महासमुंद, 24 फरवरी। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम खिरसाली में ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से गाँव के प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौक मिलता है।
उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को आपसी सामंजस्य व भाईचारे की भावना के साथ खेलने की बात कही। इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहित ध्रुव, उप कप्तान दुर्जन बरिहा, राकेश बरिहा, योगेश बरिहा, संजू विश्वकर्मा, उमेंद्र पटेल, रूपेश पटेल, गितेश पटेल, दीपक पटेल, गंगाराम ध्रुव, भगत बरिहा, मिलन बरिहा, अजित बरिहा, रोशन दीवान, टनेश्वर बरिहा, हेमसागर कर्ष, महेश्वर कर्ष, विशाल ध्रुव, सरगम ध्रुव, हिमांशु पटेल, अमित ध्रुव आिद उपस्थित थे।</description>
खरसिया में गिरते भूजल स्तर पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 24 फरवरी। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को लेकर खरसिया कांग्रेस परिवार ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नहर में पानी छोडऩे की मांग की है।
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज गवेल के लेटरपैड में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि फरवरी माह में ही खरसिया क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। बोरवेल से केवल कुछ मिनटों तक ही पानी निकल पा रहा है। नहर, तालाब और नाले सूख चुके हैं, जिससे पेयजल सहित अन्य उपयोग के लिए पानी की भारी किल्लत हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम प्रवीण तिवारी की अनुपस्थिति में प्रभारी तहसीलदार मोनल साय ने ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने ज्ञापन की प्रति संबंधित विभाग को भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा समय-समय पर बांध से नहर में पानी छोड़ा जाता था, जिससे भूजल स्तर संतुलित रहता था। उन्होंने वर्तमान सरकार से भी तत्काल नहर में पानी छोडऩे की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पानी नहीं छोड़ा गया तो खरसिया कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज गवेल ने खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गिरते भूजल स्तर को लेकर सजग हैं और अपने पदाधिकारियों के माध्यम से शासन-प्रशासन को लगातार अवगत करा रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि सुखदेव डनसेना ने कहा कि यदि राज्य की भाजपा सरकार वास्तव में गांव, गरीब और किसान की सरकार है तो उसे शीघ्र नहर में पानी छोडऩा चाहिए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रहे और भूजल स्तर बना रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।</description>
टी&20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड सेमीफ़ाइनल में पहुंचा
        <description>टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने यह रोमांचक मुक़ाबला महज़ पांच गेंद रहते जीता.
इसी के साथ इंग्लैंड की टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड ने सुपर-8 स्टेज में लगातार दो मैच जीत लिए हैं.
इंग्लैंड की इस जीत में कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही. ब्रूक ने महज़ 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के क़रीब पहुंचाया.
हालांकि, उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने अपने दो और विकेट गंवा दिए और मैच एक बार फिर फंसता नज़र आया. लेकिन, अंत में जीत इंग्लैंड के नाम रही.
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफ़रीदी ने चार विकेट झटके. जबकि मोहम्मद नवाज़ और उस्मान तारिक़ के खाते में दो-दो विकेट आए.
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा था.
पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान ने सबसे अधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा बाबर आज़म और फ़ख़र ज़मान ने 25-25 रन की पारी खेली.
इंग्लैंड की ओर से लिएम डॉसन ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके. वहीं जोफ़्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए.
स्कोर:
पाकिस्तान: 164/9 (20 ओवर)
इंग्लैंड: 166/8 (19.1 ओवर)
(bbc.com/hindi)</description>
रायसेन में नदी किनारे मिला 5 साल का मासूम:घर से भटक कर पहुंचा, पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर खोजा परिवार
        <description>रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय एक बच्चा बेतवा नदी के किनारे भटका हुआ मिला। बच्चा अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान करना चुनौती बन गया। यह मामला 24 फरवरी को सामने आया, जब डायल 112 को सूचना मिली कि गोकलाकुंडी गांव के पास नदी किनारे एक छोटा बच्चा अकेला घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ थाने लाई। वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पता नहीं बता पा रहा था बच्चा
बच्चे से बातचीत कर उसका घर पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने पिता या गांव का नाम नहीं बता सका। इसके बाद उसकी तस्वीर खींचकर आसपास के थाना क्षेत्रों में साझा की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फोटो प्रसारित की गई, ताकि पहचान हो सके। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सुराग मिला कि बच्चा भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के मक्सी गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें बुलाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस तरह तकनीक और सोशल मीडिया की मदद से भटके हुए बच्चे की पहचान कर उसे परिवार तक पहुंचाया जा सका।</description>
स्‍वदेशी एंटी सबमरीन शिप अंजदीप नौसेना में कमीशन होगा:केरल का नाम बदलकर केरलम होगा; 25 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा पर आज 25 फरवरी को पीएम मोदी इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। 2. अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हुए 23 फरवरी को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हो गए। 3. शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल होगा 27 फरवरी को थर्ड एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट 'अंजदीप' नौसेना में कमीशन होगा। 4. केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम केरलम करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी। 
5. ECI और स्टेट इलेक्शन कमीशन का गोलमेज सम्मेलन हुआ 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इलेक्शन कमीशन (ECI) और स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन किया। 6. राष्ट्रपति मुर्मू 4 राज्यों के दौरे पर 24 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकलीं। 7. शिक्षा मंत्रालय ने टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया 24 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से AI द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया। आज का इतिहास 25 फरवरी : ------------------------ ये खबरें भी पढ़ें... देश की पहली आतंकवाद विरोधी पॉलिसी PRAHAR लॉन्‍च: मणिपुर हिंसा पर आधारित फिल्‍म को बेस्‍ट फिल्‍म अवॉर्ड; 24 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…</description>
हरदा में कार स्क्रैच विवाद, आरोपी गिरफ्तार:समझौते के बाद महिलाओं को धमकाया, ऑटो तोड़ा; पुलिस ने जुलूस निकाला
        <description>हरदा जिले में कार स्क्रैच विवाद के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमल दमाड़े पर समझौते के बावजूद फरियादी के घर पहुंचकर महिलाओं को चाकू से धमकाने और ऑटो में तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना टीआई आरएस तिवारी ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी को दर्ज शिकायत से जुड़ी है। फरियादी रामकुमार पिता रमेश ने गौर कॉलोनी निवासी कमल दमाड़े से किराए पर कार ली थी। कार में स्क्रैच आने के बाद रामकुमार ने कमल को 30 हजार रुपये देकर समझौता कर लिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत भी दी थी। समझौते और पुलिस की समझाइश के बावजूद, आरोपी कमल दमाड़े फरियादी रामकुमार के घर पहुंचा। उसने घर की महिलाओं को छुरा दिखाकर धमकाया और धारदार हथियार से घर के सामने खड़े ऑटो में तोड़फोड़ की।घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी कमल दमाड़े को फरियादी के घर के पास से गिरफ्तार किया।  पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला और उसे महिलाओं से माफी मंगवाई। यह कदम नागरिकों में भय का वातावरण न फैलने देने के उद्देश्य से उठाया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।</description>
NCERT किताब में ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर पर CJI का एक्शन:कहा& बदनाम करने की इजाजत नहीं; यह सोचा&समझा कदम लग रहा, केस खुद देखूंगा
        <description>सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने NCERT की क्लास 8 की नई किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का चैप्टर शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है। CJI ने कहा- किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून अपना काम करेगा। कोर्ट इस मामले पर खुद एक्शन लेने के लिए विचार कर रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में यह मामला कपिल सिब्बल ने उठाया था। दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 8वीं क्लास की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन पर एक सेक्शन शुरू किया है। इस चैप्टर में सुप्रीम कोर्ट के 81 हजार, हाईकोर्ट्स के 62 लाख 40, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के 4 करोड़ 70 लाख पेंडिंग केस की संख्या भी बताई गई है। किताब के चैप्टर का एक हिस्सा जिसमें पेंडिंग केस का जिक्र है… कोर्ट में वकीलों ने पूछा- क्या ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्स में करप्शन नहीं बुधवार को सीनियर एडवोकेट कपिल सिबल ने कोर्ट में NCERT के इस कदम के बारे में बताया। उन्होंने कहा- 8वीं के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। हम यहां बार काउंसिल की चिंता लेकर आए हैं। एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- ‘इस मामले में इतनी सिलेक्टिविटी हैरानी की बात है, जैसे कहीं और करप्शन हो ही नहीं। ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्स, पब्लिक लाइफ में करप्शन के बारे में एक शब्द भी नहीं है।’ इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि यह किताब बेसिक स्ट्रक्चर के ही खिलाफ लगती है। CJI सूर्यकांत ने कहा- प्लीज कुछ दिन इंतजार करें। बार और बेंच सभी परेशान हैं। सिस्टम का हर स्टेकहोल्डर परेशान है। सभी हाईकोर्ट के जज परेशान हैं। मैं इस मामले को खुद देखूंगा। कानून अपना काम करेगा। NCERT की किताब 23 फरवरी को जारी हुई NCERT ने 23 फरवरी को 8वीं क्लास के लिए नई टेक्‍स्‍टबुक ‘एक्सप्लोरिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट 2’ जारी की है। इसमें ‘द रोल ऑफ द ज्यूडीशियरी इन अवर सोसायटी’ टॉपिक के अंदर ज्‍यूडिशियरी में करप्‍शन का टॉपिक जोड़ा गया है। इस किताब का पहला पार्ट जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था। ये किताब एकेडमिक सेशन 2026-27 से स्‍कूलों में पढ़ाई जानी है। NCERT ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क यानी NCF और NEP-2020 के तहत सभी क्‍लासेज की नई किताबें तैयार की हैं। पुरानी किताबों के टॉपिक्‍स को बदलकर नए टॉपिक्‍स किताबों में जोड़े जा रहे हैं। अब तक पहली से 8वीं क्लास तक की नई किताबें 2025 में ही पब्लिश की जा चुकी हैं। 8वीं क्लास की सोशल साइंस का पार्ट 2 इसी हफ्ते जारी हुआ है। CJI की टिप्‍पणी के बाद फिलहाल ये किताब NCERT की वेबसाइट पर उपलब्‍ध नहीं है। एक न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार, किताबों की ऑफलाइन बिक्री भी मंगलवार 24 फरवरी से बंद कर दी गई है। किताब के नए चैप्टर में ज्यूडीशियरी से जुड़े पॉइंट किताब में पूर्व CJI बीआर गवई का भी जिक्र किताब में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई का भी जिक्र है, जिन्होंने जुलाई 2025 में कहा था कि ज्यूडिशियरी के अंदर करप्शन और गलत कामों के मामलों का पब्लिक ट्रस्ट पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा था, "हालांकि, इस ट्रस्ट को फिर से बनाने का रास्ता इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए तेज, निर्णायक और ट्रांसपेरेंट एक्शन में है... ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी डेमोक्रेटिक गुण हैं।"</description>
अंग्रेजी की परीक्षा में 269 परीक्षार्थी गैरहाजिर, कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
        <description>अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा अंतर्गत जिले के...</description>
सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा कहा, विदेशी निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
        <description>सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा कहा, विदेशी निवेश के...</description>
टी&20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज़ के हेटमायर की बल्लेबाज़ी ने ढाया कहर, ज़िम्बाब्वे की 107 रनों से बुरी हार
        <description>टी-20 के सुपर 8 मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने ज़िम्बाब्वे को 107 रनों के भारी अंतर से हरा दिया. वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 254 रन बनाए थे.
इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर सिमट गई और उन्हें मैच में 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
वेस्टइंडीज़ के लिए गुडाकेश मोती ने 4 विकेट हासिल किए.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज़ की जीत में शिमरन हेटमायर और रोवमन पावेल के अर्द्धशतक की अहम भूमिका रही. वहीं गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने कमाल दिखाया.
हेटमायर ने मिले दो जीवनदान का फ़ायदा उठाया और ग्रीम क्रेमर का स्वागत लगातार दो सिक्सर के साथ किया और फिर सिकंदर रजा की गेंदों पर 3 सिक्सर के साथ सिर्फ 19 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे ज़िम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम ने 20 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे.
इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ का नेट रनरेट +5.350 का हो गया है और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है.(bbc.com/hindi)</description>
टी20 वर्ल्ड कप: अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर आर अश्विन ने उठाए सवाल
        <description>टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका से भारत की करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठाया है.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात में कहा, आईपीएल वगैरह में टीम में बदलाव समझ में आता है, क्योंकि वहां 14 मैच होते हैं. लेकिन ऐसे आईसीसी कैंपेन्स (टी20 वर्ल्ड कप) में आप जितना टीम को स्थिर रख सकते हो उतना बेहतर है.
उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह सहमत हूं कि बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के ख़िलाफ़ वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करना है. लेकिन अक्षर पटेल टी20 में आपके एमवीपी (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) रहे हैं.
अश्विन ने कहा, हमें नहीं भूलना चाहिए कि अक्षर पटेल पहले क्या कर चुके हैं. पिछले वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ इस मैच जैसी ही स्थिति थी. ऐसी ही स्थिति में वह बल्लेबाज़ी करने आए थे.
2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे.
अक्षर पटेल मौजूदा टी20 टीम के उप कप्तान हैं. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने शुरुआती तीन मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल छह विकेट हासिल किए.
उन्होंने हर एक मैच में दो-दो विकेट झटके. हालांकि, बल्लेबाज़ी में अक्षर पटेल इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं.
अक्षर ने अमेरिका के ख़िलाफ़ 14 रन बनाए, जबकि नामीबिया और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.(bbc.com/hindi)</description>
करोड़ों की खरीद में गड़बड़ी, पूर्व कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे निलंबित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 24फरवरी।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये की खरीद में गड़बड़ी सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। उच्च शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर पूर्व कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल मच गई है।
आरोप है कि विश्वविद्यालय में सरकारी नियमों को दरकिनार कर करोड़ों की खरीदी की गई। उच्च शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक,कुलसचिव रहते हुए डॉ. दुबे ने छत्तीसगढ़ स्टोर्स क्रय नियम2002 (संशोधित2025)का पालन नहीं किया। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम1965के नियम3के विपरीत माना गया है। साथ ही,छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम1966के नियम9(1)(क) के प्रावधानों के उल्लंघन की भी बात सामने आई है।
शिकायत के अनुसार15अप्रैल2025को गवर्मेंट ई मार्केटप्लेस पोर्टल के जरिए एक ही दिन में26खरीद आदेश जारी किए गए। इन आदेशों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। इतनी बड़ी खरीद के लिए नियमित टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बजाय सीधे ऑर्डर जारी कर दिए गए।
जारी किए गए ऑर्डर जांजगीर की तीन फर्मों सागर इंडस्ट्रीज, सिंघानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और ओशन एंटरप्राइजेज को जारी किए गए। जांच में पाया गया कि फर्मों के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
सरकारी संस्थानों में किसी भी बड़ी खरीद के लिए पारदर्शी प्रक्रिया,प्रतिस्पर्धी दर और स्पष्ट दस्तावेज जरूरी होते हैं। यदि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाए तो इसे वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन माना जाता है।
प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि खरीद प्रक्रिया में आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच के आधार विस्तृत विभागीय जांच अब आगे बढ़ेगी।</description>
तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकराई, दो मौतें
        <description>डोंगरगढ़ के राका में आधी रात हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाताराजनांदगांव, 24 फरवरी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के सटे राका गांव में एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात 12 बजे की है।
बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। एक डिवाइडर में टकराने की वजह से दोनों गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतक डोंगरगढ़ के कालकापारा मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कालकापारा के रहने वाले सुजीत डोंगरे और तुषार सोनी एक बाइक में तेज गति से घर लौट रहे थे। इस बीच राका में पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराते ही दोनों बाइक से इधर-उधर गिर गए। दोनों को हादसे में गंभीर चोट पहुंची। आधी रात होने की वजह से उन्हें तत्काल किसी की मदद नहीं मिली और मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने छत्तीसगढ़को बताया कि तेज रफ्तार के चलते यह दुखद घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, दोनों युवकों की मौत की खबर से मोहल्ले में मातम छा गया। आज दोपहर बाद दोनों की अंत्येष्टि होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।</description>
अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप फैला, कई वार्डों में नए मरीज मिले
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 फरवरी। शहर में पीलिया का प्रकोप अब केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विभिन्न बस्तियों में संक्रमण फैलने की आशंका गहराती जा रही है। सर्वाधिक प्रभावित मोमिनपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाकर 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने एकत्र किए हैं। नवागढ़ और मोमिनपुरा के बाद घुटरापारा में भी पीलिया के 6 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
नगर निगम की जल शाखा द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है, लेकिन प्रभावित इलाकों में सफाई और क्लोरीनेशन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अलग-अलग बस्तियों से प्रतिदिन मरीज सामने आना संकेत दे रहा है कि समस्या व्यापक स्तर पर फैल सकती है।
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद निगम आयुक्त, पार्षदों, स्वास्थ्य विभाग एवं जल शाखा के कर्मियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में लगे स्वास्थ्य शिविरों और पाइप लाइन सुधार कार्य की निगरानी में डटे रहे। उन्होंने कहा कि यदि यह केवल एक पाइप लाइन खराबी का मामला होता तो संक्रमण सीमित क्षेत्र तक ही रहता, लेकिन विभिन्न बस्तियों से मरीज मिलने से व्यापक स्तर पर लापरवाही की आशंका है। उन्होंने संदेह जताया कि कई स्थानों पर पाइप लाइन मरम्मत कार्य अमानक हो सकता है या जल शुद्धिकरण संयंत्र में निर्धारित मात्रा में एलम, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि दूषित जल आपूर्ति की शिकायत मिलते ही जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर रायपुर जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इधर नागरिकों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, जिससे संक्रमण की श्रृंखला को समय रहते तोड़ा जा सके।</description>
एसईसीएल प्रबंधन के प्रयासों को सराहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 23 फरवरी। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में 20 से 23 फरवरी तक आयोजित दक्षिण पूर्वी कोयला परिक्षेत्र (एसईसीएल) के राष्ट्रीय मीडिया प्रेस टूर कार्यक्रम के तहत विभिन्न मीडिया संस्थानों के करीब डेढ़ दर्जन प्रतिनिधियों ने रविवार को बिश्रामपुर क्षेत्र का दौरा किया।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह एवं जीएम ऑपरेशन जी.के. रॉय के नेतृत्व में मीडिया टीम ने एसईसीएल के माइंस क्लोजर मद से विकसित केनापारा पर्यटन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्हें क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। परित्यक्त खदान क्षेत्र और क्वारी के अथाह जल को उपयोगी बनाते हुए इसे मत्स्य पालन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
पर्यटन केंद्र का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। यहां मत्स्य पालन के साथ बोटिंग और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से 50 से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुडक़र आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं। मीडिया प्रतिनिधियों ने महिला समूह की सदस्यों से चर्चा कर उनके अनुभव भी जाने तथा क्वारी में बोटिंग का आनंद लिया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि चार दशक तक कोयला उत्खनन के बाद बंजर पड़ी भूमि के पुनर्विकास हेतु माइंस क्लोजर मद से अब तक लगभग छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जा चुकी है। आगामी मार्च में केंद्रीय कोयला मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व इस पर्यटन केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये के अतिरिक्त निर्माण एवं विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
इसके पूर्व मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने भटगांव क्षेत्र के नवापारा खदान का भी निरीक्षण किया, जहां खदान से निकले जल से लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यहां भटगांव महाप्रबंधक शरद तिवारी ने विस्तृत जानकारी दी।
मीडिया टीम ने बैकुंठपुर स्थित चर्चा आरओ माइंस, जो एसईसीएल की सबसे बड़ी भूमिगत खदान है, का भी दौरा किया। यहां क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी.एन. झा ने टीम को सुरक्षा मानकों और कोयला उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
मीडिया प्रतिनिधियों ने खदान बंदी के बाद संसाधनों के पुन: उपयोग और सतत विकास की दिशा में एसईसीएल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।</description>
अब 8वीं के बच्चे पढ़ेंगे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या है:NCERT ने सोशल साइंस में जोड़ा नया सेक्शन; इसमें पेंडिंग केस, पूर्व CJI का भी जिक्र
        <description>नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 8वीं क्लास की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन पर एक सेक्शन शुरू किया है। यह पहली बार है जब 8वीं के बच्चे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या होता है इसके बारे में पढ़ेंगे। इस चैप्टर में सुप्रीम कोर्ट के 81 हजार, हाईकोर्ट्स के 62 लाख 40 हजार, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के 4 करोड़ 70 लाख पेंडिंग केस की संख्या भी बताई गई है। यह पिछले एडिशन के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है। पिछले चैप्टर में ज्यादा दातर कोर्ट के स्ट्रक्चर और रोल पर फोकस किया गया था। बदले हुए चैप्टर का नाम ‘हमारे समाज में ज्यूडिशियरी की भूमिका’ है। इसमें कोर्ट की हायरार्की और न्याय तक पहुंच को समझाने से ज्यादा ज्यूडिशियल सिस्टम के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे करप्शन और केस बैकलॉग को बताया गया है। जानिए नए सेक्शन में ज्यूडीशियरी से जुड़े पॉइंट किताब में पूर्व CJI बीआर गवई का जिक्र क्यों किताब में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस बी आर गवई का भी ज़िक्र है, जिन्होंने जुलाई 2025 में कहा था कि ज्यूडिशियरी के अंदर करप्शन और गलत कामों के मामलों का पब्लिक ट्रस्ट पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा था, "हालांकि, इस ट्रस्ट को फिर से बनाने का रास्ता इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए तेज, निर्णायक और ट्रांसपेरेंट एक्शन में है... ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी डेमोक्रेटिक गुण हैं।"</description>
नाइट लैंडिंग की खुशी अधूरी& मशीन लगी, लाइसेंस मिला पर ATC चलाने स्टाफ नहीं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 24फरवरी।बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिलने पर शहर में खुशी जरूर है,लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। एयरपोर्ट पर रात में विमान उतारने की तकनीकी व्यवस्था तो हो गई,लाइसेंस भी मिल गया,लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर चलाने के लिए तीनों शिफ्ट में पर्याप्त तकनीकी स्टाफ ही नहीं है।
इस वजह से बिलासपुर एयरपोर्ट अभी भी केवल एक ही8घंटे की शिफ्ट में संचालित हो रहा है।
बिलासा देवी एयरपोर्ट में यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए जरूरी मशीनें और तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं। औपचारिक लाइसेंस भी मिल चुका है।
लेकिन असली समस्या अब सामने आई है। एटीसी टावर को24घंटे या कम से कम16घंटे चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी है। एयरपोर्ट पर फिलहाल एक ही शिफ्ट में काम हो रहा है,यानी करीब8घंटे तक ही विमान संचालन संभव है। यदि इसे रायपुर एयरपोर्ट की तरह16घंटे या दो शिफ्ट में चलाना हो,तो भी तकनीकी स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। तीन शिफ्ट में संचालन की तो फिलहाल कल्पना भी मुश्किल बताई जा रही है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस मुद्दे को गंभीर बताया है। समिति का कहना है कि नाइट लैंडिंग की सुविधा तभी सार्थक होगी,जब एयरपोर्ट पर एटीसी संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हों।
समिति के पदाधिकारियों ने राज्य शासन के विमानन विभाग से संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है,लेकिन इसमें समय लग सकता है।
समिति का कहना है कि अगर जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं,तो सारी तकनीकी तैयारी बेकार साबित होगी। मशीनें लगने और लाइसेंस मिलने के बावजूद रात में विमान सेवा शुरू नहीं हो पाएगी।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कदम उठाए जाएं।
समिति ने एक व्यावहारिक सुझाव भी दिया है। राज्य सरकार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से संपर्क कर अस्थायी तौर पर एक प्रशिक्षित एटीसी अधिकारी को बिलासपुर भेजने का अनुरोध करना चाहिए।
जब तक राज्य स्तर पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती,तब तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर काम चलाया जा सकता है। बाद में नियमित स्टाफ आने पर प्रतिनियुक्त अधिकारी को वापस भेजा जा सकता है।
मालूम हो कि बिलासपुर लंबे समय से हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग करता रहा है। नाइट लैंडिंग की मंजूरी को विकास की दिशा में बड़ा कदम माना गया। व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन यदि संचालन समय नहीं बढ़ा,तो यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाएगी।</description>
इंसानों को नौकरी पर रख रहा एआई:‘रेंट&ए&ह्यूमन’ पर 5 लाख से ज्यादा लोग जुड़े; एक्सपर्ट की चिंता& जोखिम वाले काम करवा लिए तो जवाबदेही किसकी
        <description>वर्षों से लोगों के मन में यह डर था कि एआई और रोबोट उनकी नौकरियां छीन लेंगे। पर हाल में यह सोच बदल गई। अब एआई इंसानों को काम पर रख रहे हैं। एक नए ऑनलाइन मार्केटप्लेस रेंट-ए-ह्यूमन पर 5 लाख से भी ज्यादा लोग सेवाएं देने के लिए जुड़ चुके हैं। यहां मालिक एआई प्रोग्राम हैं। ये एआई बॉट्स उन कामों के लिए इंसानों को पैसे दे रहे हैं जो वे खुद नहीं कर सकते, जैसे- बाजार से सामान लाना, फोटो खींचना या किसी इवेंट में शामिल होना। यह इनोवेशन 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एलेक्जेंडर लिटेप्लो के दिमाग की उपज है। लिप्टेलो ने देखा कि दुनिया में करोड़ों ‘एआई एजेंट’ (जैसे क्लाउड) मौजूद हैं, जिनके पास दिमाग तो है, लेकिन हाथ-पैर नहीं थे। वे कोडिंग कर सकते हैं, शेयर बाजार संभाल सकते हैं, पर भौतिक दुनिया में जाकर काम नहीं कर सकते। इसी कमी को भरने के लिए रेंट-ए-ह्यूमन का जन्म हुआ। इसकी टैगलाइन भी आकर्षक है... ‘एआई कान्ट टच ग्रास, यू कैन’। ऐसा बाजार जहां एआई बॉट्स इंसानों को किराए पर लेते हैं। लिप्टेलो ने प्लेटफॉर्म बनाने के लिए खुद कोडिंग नहीं की। उन्होंने एआई एजेंटों को काम सौंपा और पोलो खेलने अर्जेंटीना निकल गए। जब वे घुड़सवारी कर रहे थे, उनके डिजिटल एजेंट प्लेटफॉर्म बना रहे थे। रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह देखकर पता चलता है कि लिप्टेलो का निशाना सही बैठा है। प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले काम भी बेहद दिलचस्प हैं। वॉशिंगटन में एक एआई ने 2700 रु. प्रति घंटे पर इंसान को कबूतर गिनने के लिए रखा। वहीं, खेल रणनीति सीख रहे एआई ने 9 हजार रु. प्रति घंटे पर बैडमिंटन पार्टनर किराए पर लिया। टोरंटो के मिन्जे कांग दुनिया के पहले व्यक्ति बने जिन्हें एआई ने काम दिया। उन्हें एक बोर्ड पकड़कर खड़े होना था। जिस पर लिखा था- ‘एआई ने मुझे बोर्ड पकड़ने के पैसे दिए हैं।’ कैसे काम करता है सिस्टम प्लेटफॉर्म पर इंसानी मैनेजर नहीं है। एआई बॉट विज्ञापन डालता है, इंटरव्यू लेता है और काम सौंपता है। इंसान काम पूरा करने के बाद फोटो या वीडियो से सबूत देता है। पुष्टि होते ही क्रिप्टोकरेंसी या ऑनलाइन वॉलेट से पेमेंट होता है। पैसा सुरक्षित एस्क्रो फंड में रखा जाता है ताकि रोबोट पैसा न मार सके। भुगतान और हादसों जैसे मुद्दों पर विवाद को लेकर स्पष्टता नहीं रिसर्चर एडम डॉर कहते हैं- एआई के जरिए इंसानों से काम करवाने में नियम और कानून बहुत पीछे हैं। अगर किसी एआई का इरादा गलत हो तो वह बड़े खतरनाक काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इंसानों से करवा सकता है। यानी लोग बिना समझे किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं जो नुकसान पहुंचाए। डॉर मानते हैं कि हमें जल्द कड़े नियम और सुरक्षा उपाय बनाने होंगे, ताकि एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो। गुड टेक एडवायजरी की सीईओ केफिर्थ बटरफील्ड कहती हैं कि कई देशों में एआई से इंसानों की सुरक्षा के लिए कानून नहीं हैं, इसलिए पेमेंट कौन देगा और हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा, यह तय करना जरूरी है।</description>
30 साल में 10 वर्ग किमी सिमटा भोपाल का बड़ा तालाब, भू&माफियाओं पर सांसद सख्त
        <description>भोपाल शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब 30 साल में 10 वर्ग किलोमीटर छोटा हो...</description>
सृष्टि में दैत्यों का आतंक का अंत करने मां जगदंबा लेती है अवतार& युवराज पांडे
        <description>निमोरा में देवी भागवत कथा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अभनपुर, 21 फरवरी। अभनपुर क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम निमोरा में 15 से 23 फरवरी तक देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचन गरियाबंद के पं. युवराज पांडे द्वारा किया जा रहा है।
कथा के षष्ठम दिवस पर कथावाचक ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए भीष्म पितामह और अर्जुन के बीच हुए युद्ध का वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने देवी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब सृष्टि पर संकट आता है, तब मां जगदंबा विभिन्न रूपों में अवतार लेकर रक्षा करती हैं।
कथावाचन के दौरान भ्रमरांबा देवी के स्वरूप का उल्लेख करते हुए बताया गया कि दुर्गम दैत्य के अत्याचार से देवताओं में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया था। दैत्य ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया और तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया। तब देवताओं ने मां जगदंबा का आवाहन किया। कथा के अनुसार, देवी ने भ्रमर (भौंरे) का रूप धारण कर दुर्गम दैत्य का संहार किया और देवताओं को संकट से मुक्ति दिलाई।
पंडित युवराज पांडे ने कहा कि मां जगत जननी हैं, संतान कुपुत्र हो सकती है, पर माता कुमाता नहीं होती। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कथा में प्रतिदिन ग्रामीणों की उपस्थिति देखी जा रही है और आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम का समापन 23 फरवरी को होगा।</description>
क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दास्त नहीं &प्रखर चंद्राकर
        <description>पंचायतों में आवास , मनरेगा व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 21 फरवरी। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ एवं एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को पीएम आवास की प्रथम किस्त जारी हो चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य 28 फरवरी तक प्रारंभ हो जाएं तथा जियो टैगिंग सरपंच, सचिव, पंच और हितग्राही की उपस्थिति में ही की जाए। साथ ही जनमन के सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जियो टैगिंग कार्य तत्काल पूर्ण करने और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
मनरेगा योजना के तहत समय पर ई-केवाईसी पूर्ण करने, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को युक्तधारा पोर्टल में दर्ज करने तथा स्वीकृत कार्यों की पूर्णता 15 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मनरेगा से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ आरईएस, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मनरेगा के जिला व जनपद स्तर के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।</description>
जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण
        <description>जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) के सफल संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश और जिले की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है। जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है, इसलिए यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्वाचन कार्य की तरह गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ करने कहा।
जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि यह कार्य पूर्णत: समयबद्ध है तथा निर्धारित अवधि में ही पूर्ण करना होगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इसमें किसी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा। जनगणना की समस्त प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना के संबंध में संपूर्ण जानकारी एवं डाटा पूर्णत: गोपनीय होती है तथा किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का प्रत्यक्ष उपयोग नहीं किया जाता है। इसका उपयोग केवल समग्र जनसांख्यिकीय आंकड़ों के रूप में योजना निर्माण एवं नीति निर्धारण के लिए किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों को जागरूक करें कि वे सही एवं सटीक जानकारी दें, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना 2027 में जनगणना पदाधिकारियां की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जनशक्ति और प्रचार गतिविधियां, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा और मोबाईल और वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निराकरण, समय-सीमा, मोबाईल एप्प और पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्व-गणना प्रक्रिया, डेमो, उत्तरदाता, प्रगणक और पर्यवेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम एम. भार्गव, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।</description>
सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी बर्खास्त
        <description>किसानों में हर्ष, नए अध्यक्ष की मांग तेज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 फरवरी। नवापारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरला स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 627) के प्राधिकृत अधिकारी बलराम साहू को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय रायपुर द्वारा 20 जनवरी 2026 को की गई थी। बर्खास्तगी के एक माह बीत जाने के बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से किसान अब प्रशासन से शीघ्र नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।</description>
राजिम विस में होंगे करोड़ों के विकास कार्य
        <description>कौन्दकेरा-तरीघाट-कुरूद-पाण्डुका टू लेन निर्माण के लिए 25.87 करोड़ स्वीकृत
राजिम, 21 फरवरी। विधायक रोहित साहू के द्वारा निरंतर सौगातों से अब राजिम विधानसभा की तस्वीर लगातार बदल रही है। क्षेत्रीय विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र की जनता को फिर एक बड़ी सौगात मिली है।
लंबे समय से जर्जर मार्ग और यातायात की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए अब खुशी की खबर है कि शासन द्वारा पाण्डुका कुरूद तरीघाट कौन्दकेरा मार्ग को टू-लेन बनाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विधायक ने जिस संजीदगी का परिचय दिया है उसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को हो रहा है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नित निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही है। जो विकास कार्य वर्षों से लंबित थे उन सभी कार्यों को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा फलीभूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजिम विधानसभा के कौन्दकेरा से पाण्डुका मार्ग पर ग्राम कुरूद से तरीघाट तक 10 किमी टू लेन सडक़ निर्माण के लिए 25 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। विधायक के प्रयासों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में यह स्वीकृति प्रदान गया है। लंबे समय से कुरूद-तरीघाट मार्ग संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानियां होती थी और बढ़ते दबाव को देखते हुए सडक़ चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार की जा रही थी। इस मार्ग के बन जाने से राहगीरों को सुविधा होगी और आवागमन की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी, कम समय में सफर और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो पाएगा।
इिस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ने इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकासश् के मूल मंत्र पर काम कर रही है। राजिम की जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरा करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।
कुरूद से तरीघाट टू लेन सडक़ का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। क्षेत्र विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। टू-लेन मार्ग की स्वीकृति हमारे क्षेत्र की प्रगति का नया द्वार है। हमारी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को पूरा किया। टू लेन सडक़ निर्माण की स्वीकृति की खबर मिलते ही राजिम विधानसभा के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम की तस्वीर बदल रही है। एक के बाद एक मिल रही सौगातों से जनता के बीच यह संदेश गया है कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पूरी तरह समर्पित हैं। सडक़ निर्माण से आसपास के ग्राम कुरूद, पंडरीतराई,लोहरसी, सहसपुर, तरीघाट जैसे अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक रोहित साहू ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण की भी योजना है।</description>
12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से, 88 केंद्रों में नकल रोकने आधा दर्जन टीमें देंगी दबिश
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी से 12वीं बोर्ड की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। जिले में 88 केंद्रों में उक्त बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने नकल रोकने आधा दर्जन उडऩदस्ता का गठन किया है।
इस टीम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 8 टीम मॉनिटरिंग करेगी। टीम में अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू होगी। यह परीक्षा अगले माह 18 मार्च तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों के लिए सवा 3 घंटे का समय दिया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा होगी।
12वीं की परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 20 फरवरी को भूगोल, भौतिक शास्त्र, 23 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 25 को संस्कृत, 27 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व, 2 मार्च को गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनों टाइपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व, 7 मार्च को समाज शास्त्र, 10 को अंग्रेजी, 12 को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राईंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन), 14 को हिन्दी, 16 को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्ययुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 17 को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड उडिय़ा एवं 18 मार्च को मनोविज्ञान की परीक्षाएं होगी।</description>
लाठी&डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार
        <description>रायगढ़, 19 फरवरी। ग्राम महुआपाली (खरसिया) में चपले निवासी युवक नंदू पटेल (38) की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक नंदू पटेल हैं। घटना के बाद महुआपाली एवं चपले ग्राम में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 दिन पूर्व हुई बलवा की घटना में आरोपियों पर समय पर कार्यवाही नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा, जिसके बाद यह भयावह वारदात हुई। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। सूत्रों के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।
खरसिया शहर से लगे ग्राम महुआपाली में हुई इस जघन्य घटना ने रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शांत क्षेत्र खरसिया में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।</description>
दो नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 फरवरी। 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीडि़ताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पीडि़ताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया। 14 फरवरी को आरोपी ने लडक़ी को लैलूंगा मिलने बुलाया। लडक़ी अपनी सहेली (16 के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल से दोनों को लेने आया। चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ रेप किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी रेप किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी। दोनों पीडि़ताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज आरोपी एवं उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ रेप करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया। आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त किया गया है।</description>
खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 मौतें
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 परसडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात हुई। मृतकों की पहचान ग्राम गौरटेक निवासी परमानंद भोई और उपेश नाग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम परमानंद भोई अपने रिश्तेदार उपेश नाग के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। उपेश नाग बाइक (सीजी 04 एचवी 3929) चला रहा था। शाम करीब 7 बजे वे नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे।
यहां सडक़ पर बिना नंबर और संकेतक के एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका चालक मौके पर मौजूद नहीं था। बाइक चालक उपेश नाग को यह ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सडक़ पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।</description>
टेसू के चटकदार रंग से फागुन का आकर्षण बढ़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी। फागुन के महीने में टेसू के चटकदार फूल खूबसूरती लिए सबका ध्यान खींच रहे हैं। नारंगी-लाल फूल की मिश्रित रंग लिए खिले फूल सीमित दिनों के लिए अपना रंग बिखेरते हैं। रंगों का महीना माने जाने वाले फागुन के महीने में इस फूल के खिलने के साथ ही होली पर्व की आमद की एक छिपा हुआ संदेश भी होता है। टेसू के फूल में औषधि गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। त्वचाजनित रोगों में इस फूल की औषधीय गुण फायदेमंद होती है। (तस्वीर/ छत्तीसगढ़/अभिषेक यादव)</description>
अनुभव तभी आता है जब आप द्विपक्षीय श्रृंखला में बड़ी टीम से खेलते हैं: राशिद खान
        <description>चेन्नई, 20 फरवरी। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बृहस्पतिवार को यहां अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को हराकर टी20 विश्व कप से शानदार तरीके से विदा लेने के बाद कहा कि क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के साथ और द्विपक्षीय श्रृंखलाएं होनी चाहिए क्योंकि इनसे अनुभव मिलता है।
अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट रोमांचक क्रिकेट खेला और एक मुकाबले में स्कोर बराबर होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका से हार गया।
हालांकि स्पिन गेंदबाजी के इस दिग्गज ने कहा कि अगर अफ़गानिस्तान को नियमित रूप से क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के खिलाफ मौके मिलते हैं तो वह काफी आगे बढ़ सकता है।
राशिद ने बृहस्पतिवार रात को कनाडा को 82 रन से हराने के बाद कहा, कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है। बड़ी टीमों के खिलाफ मध्यक्रम बल्लेबाजी बिखर गई और डेथ ओवर में गेंदबाजी में भी सुधार चाहिए। पर यह सुधार तब होता है जब आप द्विपक्षीय सीरीज में बड़ी टीमों के साथ खेलते हैं।
उन्होंने मैच में 19 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी के साथ आई थी और उसने ज़बरदस्त क्रिकेट खेला। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका से मिली करीबी हार महंगी पड़ी।
राशिद ने कहा, हम (टूर्नामेंट के लिए) अच्छी तरह तैयार थे। हमने जबरदस्त क्रिकेट खेला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच ने सच में सभी को दुखी किया। हमें उन (पहले दो) मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी थी और देखना था कि टूर्नामेंट कैसा होता है। हम इस विश्व कप से सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। 
मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया और राशिद ने इसे टीम के लिए भावुक पल बताया।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमने उसके साथ कुछ बहुत अच्छे पल बिताए। हम अभी जहां हैं, वहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। उनका जाना हमारे लिए भावनात्मक पल है। लेकिन जिंदगी ऐसी ही होती है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। 
इब्राहिम जदरान को 56 गेंद में नाबाद 95 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।(भाषा)</description>
        <description>अहमदाबाद, 19 फरवरी । ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम को 17 रन से मिली जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान दुबे ने 6 छक्के लगाए। शिवम दुबे पिछले कुछ समय में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं। बड़े शॉट लगाने के साथ ही दुबे मुश्किल समय में सिंगल और डबल से भी पारी को मजबूती देते हैं। अपनी बल्लेबाजी के अंदाज में स्पष्टता का श्रेय दुबे ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया है। मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर दुबे ने कहा, अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन स्ट्राइक बदलने और खेल के बारे में उनकी सोच को धोनी की सलाह ने बदला है और उसी वजह से वह दबाव की स्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने कहा, जब मैं पहली बार आईपीएल में आया, तो मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और मैं गेंद को अच्छी तरह से हिट नहीं कर पाता था। मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस लेवल पर हावी होना है और मेरे पास पावर है, तो मुझे उस पर काम करने की जरूरत है।
मैंने ऑफ-सीजन के दौरान काफी मेहनत की। माही भाई ने मुझसे कहा कि हर बार छक्का मारना जरूरी नहीं है। बाउंड्री और स्ट्राइक रोटेशन भी उतने ही जरूरी हैं। शिवम ने कहा, उनकी सलाह ने मेरी मदद की है। अगर मुझे अच्छी गेंद मिलती है, तो मैं बाउंड्री या स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करता हूं। डेथ ओवर्स में, मैं नैचुरली ज्यादा तेज खेलता हूं, लेकिन पारी की शुरुआत में, मेरा फोकस स्मार्ट इंटेंट पर होता है। दबाव वाली स्थिति में खेलने पर दुबे ने कहा, मुझे दबाव महसूस नहीं होता। मैं मैच की स्थिति पर फोकस करता हूं। अगर विकेट गिरते हैं, तो मेरी जिम्मेदारी डीप बैटिंग करना है। अगर मैं आखिर तक टिका रहता हूं, तो मुझे पता है कि मैं आखिरी ओवर में जरूरी 10-15 रन जोड़ सकता हूं। मैं बीच के ओवरों में रिस्क लेने से बचता हूं। अगर रुककर खेलने की जरूरत होती है, तो मैं स्ट्राइक रोटेट करता हूं। अगर प्लेटफॉर्म तैयार है, तो मैं पहली गेंद से अटैक करने के लिए तैयार रहता हूं। --(आईएएनएस)</description>
आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन
        <description>रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
बिहार के आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा ने हथियार डाले:एपस्‍टीन से नाम जुड़ने के चलते AI समिट से हटे बिल गेट्स; 20 फरवरी करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे। 2. शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के 5 साल पूरे 19 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दैनिक पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरे हुए। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति के लिए समझौता 18 फरवरी को भारत ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ एक MoU पर साइन किए। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. AI समिट में शामिल नहीं हुए बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना भाषण नहीं दिया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. बिहार नक्सल मुक्‍त राज्‍य बना 19 फरवरी को बिहार पुलिस मुख्‍यालय ने दावा किया कि बिहार अब नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य हो गया है। आज का इतिहास 20 फरवरी : --------------------- AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला: इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
ट्रंप ने भरी बैठक में पाक को किया जलील, शहबाज को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ
        <description>वाशिंगटन. वाशिंगटन में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) के उद्घाटन सत्र में एक...</description>
‘मुझे जवान&हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में बोले ट्रंप?
        <description>वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपनी ऊलजलूल टिप्पणियों की वजह से भी चर्चा में...</description>
दिवंगत हितग्राही के परिवार को मिला 2 लाख का चेक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
ंदंतेवाड़ा, 18 फरवरी। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत धुरली की निवासी पार्वती मरकाम के निधन उपरांत उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत नामांकित हितग्राही भीमा मरकाम को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक केनरा बैंक शाखा भांसी द्वारा प्रदाय किया गया।
बीमा क्लेम की संपूर्ण प्रक्रिया में बैंक एवं एनआरएलएम टीम का सराहनीय एवं पूर्ण प्रयास रहा, जिसके परिणामस्वरूप हितग्राही परिवार को समय पर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सका।
चेक वितरण के अवसर पर ग्राम पंचायत धुरली के सरपंच विजय कुमार, एलडीएम शिवराम बघेल, केनरा बैंक भांसी के शाखा प्रबंधक, तथा एनआरएलएम की टीम उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अधिक से अधिक योजना से जुडऩे का आह्वान किया।
इस संबंध में दिवंगत हितग्राही के परिजनों ने शासन, बैंक एवं एनआरएलएम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।</description>
गुड़से शिविर में मिले 190 आवेदन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत गुड़से में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ दंतेश्वरी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मांगो - शिकायतों से संबंधित विभिन्न विभागों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय सीमा के भीतर कार्यवाही की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई तथा शिशुवती माताओं के साथ आए बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने वीबीजीआरएमजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी दी तथा पाम्पलेट वितरित कर ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। शिविर में 40 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 13 नए बैंक खाते खोले गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 33 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और सीईओ जनपद पंचायत प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
राशन वितरण में देरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
        <description>आधा माह बीतने के बाद भी कई सोसाइटी में ताले, हजारों कार्डधारी राशन से वंचित-मो. हुसैन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सुकमा, 18 फरवरी। सुकमा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में देरी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और खाद्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. हुसैन ने प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि आधा महीना बीत जाने के बावजूद कई उचित मूल्य दुकानों (सोसाइटी) में ताले लगे हैं, जिससे हजारों राशन कार्डधारी राशन से वंचित हैं।
ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता परेशान
मो. हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों को राशन के लिए सोसाइटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि केवाईसी और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के नाम पर पिछले कुछ महीनों में भी कई हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया, जिससे गरीब परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
घेराव की चेतावनी
कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सुकमा जिला मुख्यालय में खाद्य विभाग का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि भोजन की गारंटी से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस संबंध में खाद्य विभाग या जिला प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से त्वरित समाधान की अपेक्षा की जा रही है।</description>
नाबालिग से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी। नाबालिग से कथित यौन शोषण के एक प्रकरण में कोण्डागांव पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने घटना के समय नाबालिग होने की स्थिति में थाना पुरानी बस्ती, रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कोण्डागांव निवासी दो व्यक्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। प्रकरण की डायरी प्राप्त होने के बाद थाना कोतवाली, कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस ने विवेचना के दौरान सलीम रजा मेमन नहरपारा, कोण्डागांव, असलम खान (48 वर्ष) गांधी वार्ड, कोण्डागांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को क्रमश: 14 फरवरी एवं 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण की आगे की जांच जारी है।</description>
सामुदायिक पुलिसिंग: पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और ग्रामीणों के साथ समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से थाना बयानार क्षेत्र के ग्राम पेरमापाल में 16 एवं 17 फरवरी को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में किया गया।
यह आयोजन पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डॉडे एवं एसडीओपी मर्दापाल सतीश भार्गव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी बयानार राकेश कुमार राठौर ने किया।
ग्रामीणों की आस्था को ध्यान में रखते हुए माटी पुजारी, गायता, सरपंच और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में कुलदेवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों का स्वागत स्थानीय मादरी नृत्य दल द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया।
16 टीमों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में पेरमापाल, मुंगवाल, चेमा, रेंगागोंदी, आदनार, केजंग, कोरोहबेडा, चेरांग, जोगी अलवाड़, तोतर, आमगांव, बयानार और मढऩार सहित विभिन्न ग्रामों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विजेता टीमें: प्रथम स्थान - ग्राम आमगांव, द्वितीय स्थान- ग्राम मुंगवाल ए, तृतीय स्थान- ग्राम आदनार, चतुर्थ स्थान-ग्राम मुंगवाल बी
पुरस्कार स्वरूप प्रथम टीम को शील्ड, जर्सी एवं 5000 रुपए, द्वितीय को शील्ड, जर्सी एवं 3000, तृतीय को शील्ड, जर्सी एवं 2000 तथा चतुर्थ को वॉलीबॉल, नेट एवं 1000 रुपए प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पेरमापाल की 20 महिलाओं को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया। आयोजन में आए जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। पुलिस विभाग के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना है।</description>
आज की सरकारी नौकरी:पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक
        <description>पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी: 35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें RBI में 650 पदों पर निकली भर्ती; आधार में 252 ओपनिंग्स, SBI में 2050 वैकेंसी के लिए लास्ट डेट 18 फरवरी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकली भर्ती। आधार में 252 पदों पर वैकेंसी। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2050 वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी
        <description>कैनबरा, 18 फरवरी। गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने बुधवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की जीत में तेज गेंदबाजी अरुंधति रेड्डी के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी तैयार हैं।
अरुंधति ने सिडनी में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 133 रन पर समेटने के बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 21 रन से जीत दर्ज करके तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
साल्वी ने यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, अरुंधति बहुत मेहनती हैं। वह जिस भी टूर्नामेंट में जाती है उसके लिए पूरी तैयारी के साथ जाती है।
उन्होंने कहा, एक बहुत महत्वपूर्ण मैच में चार विकेट लेना। असल में यह हम सभी के लिए खुशी की बात थी क्योंकि हम जानते हैं कि वह कितनी मेहनती है।
साल्वी ने दिसंबर 2024 में वाका में तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अरुंधति के 26 रन पर चार विकेट के प्रदर्शन को याद करते हुए कहा, विश्व कप में उसे कोई मैच खेलने को नहीं मिला लेकिन वह डब्ल्यूपीएल के दौरान भी खुद को तैयार कर रही थी। उसे एक मौका मिला और फिर ऑस्ट्रेलिया आकर उसने वहीं से शुरुआत की जहां उसने पिछली ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में पर्थ में चार विकेट लिए थे।
अरुंधति जब आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आई तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 68 रन था। उन्होंने फोबे लिचफील्ड, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम और डार्सी ब्राउन को आउट किया मेजबान टीम की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।
साल्वी ने कहा, वह रणनीति के हिसाब से एकदम सही थी। वह उस मैच में जो हासिल करना चाहती थी उसे लेकर बहुत आश्वस्त थी। जब वह गेंदबाजी करने आई तो रन रेट तेजी से बढ़ रहा था।
उन्होंने कहा, उसने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। जब उसने 22 रन देकर चार विकेट लिए तो मैं उसके लिए बहुत खुश था।
साल्वी ने कहा कि दौरे के लिए अच्छी तैयारी करने से भारत को जीत से शुरुआत करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा, सिडनी में वह जीत पूरी टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली होगी क्योंकि हम जल्दी यहां आए थे और दौरे के लिए तैयारी की थी।(भाषा)</description>
AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला:इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला 18 फरवरी को AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया के आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाल दिया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं 18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं। निधन (DEATH) 3. अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्सन का निधन 17 फरवरी को अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्‍सन का निधन हो गया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा 18 फरवरी को NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्‍मृति मंधाना 16 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना को BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर चुना गया। आज का इतिहास 19 फरवरी : ------------------ ये खबरें भी पढ़ें... अमेरिका-रूस की नेवी का फ्लीट रिव्‍यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू: ऐप पर मिलेगा सब्‍जियों का मंडी भाव, भारत-विस्‍तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र....</description>
वाहन चोरी, सीसीटीवी में कैद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,17 फरवरी। नगर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बुढ़ाबगीचा क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने एक ईको वाहन चोरी कर लिया। इससे पहले भी चोरों द्वारा एक पिकअप चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वाहन में डीजल नहीं होने के कारण चोर उसे मुख्य मार्ग पर छोडक़र फरार हो गए थे।
घटना कुसमी मार्ग स्थित बूढ़ाबगीचा की है, जहां बर्तन व्यवसायी श्रावण सोनी के घर के सामने खड़ी ईको वाहन क्रमांक सीजी 10 एफए 7263 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। व्यवसायी श्रवण सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह रात में बर्तन से लोड वाहन को घर के सामने खड़ा कर दिया था, जिसे चोर बर्तन सहित लेकर फरार हो गए।
घटना का वीडियो फुटेज लडुआ ग्राम में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें चोर वाहन को कुसमी की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 12.25 बजे की बताई जा रही है।
इससे पहले भी बुढ़ाबगीचा निवासी कांता सोनी के पिकअप को चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वाहन में डीजल कम होने के कारण चोर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लोधी नाला के पास वाहन छोडक़र फरार हो गए थे।
फिलहाल, राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।</description>
एसईसीएल की खदानों में कोयला चोरी के आरोप, छह आरोपी पुलिस के हवाले
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर/बिश्रामपुर, 17 फरवरी। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की आमगांव, अमेरा और गायत्री खदानों में कोयला चोरी की घटनाओं को लेकर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। मामले में छह लोगों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया गया है।
खदान प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र में संगठित रूप से कोयला चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि चोरी की शिकायत दर्ज कराने के दौरान पुलिस स्तर पर सहयोग नहीं मिल रहा। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह और सब एरिया मैनेजर आमगांव विजय कुमार त्रिपुरा बटालियन के जवानों के साथ खदान क्षेत्र पहुंचे थे। उस दौरान कुछ लोगों को पकडक़र उनसे लिखित आश्वासन लिया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया। अचानक कार्रवाई के दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए थे।
मंगलवार सुबह पुन: औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने छह लोगों को पकड़ा। उनके पास से 10 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। सभी को रामानुजनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण ने बताया कि कोयला चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।</description>
नाबालिग की स्टंटबाजी वाहन मालिक को पड़ी भारी, वाहन जब्त, 37 हजार जुर्माना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 फरवरी। नाबालिगों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर क्षेत्र में एमजी हैक्टर वाहन से स्टंट करने के मामले में वाहन को जब्त कर वाहन मालिक पर 37,000 का अर्थदंड लगाया गया है, वहीं वाहन मालिक का लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नावापारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कुछ युवक एमजी हैक्टर वाहन में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं और वाहन में बाहर की ओर बैठकर सरेआम प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।
सूचना के बाद थाना गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त एमजी हैक्टर वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर वाहन चालक एवं उसके नाबालिग साथियों के परिजनों को थाने तलब किया गया। जांच में पाया गया कि नाबालिग चालक अपने दो अन्य नाबालिग साथियों को वाहन में बैठाकर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था।
पुलिस द्वारा वाहन स्वामी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद एमजी हैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 5665 को जब्त किया गया। नाबालिग चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 184 तथा वाहन स्वामी के खिलाफ नाबालिग को वाहन देने पर धारा 199(ए) एवं 5/180 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय द्वारा वाहन मालिक जितेंद्र सोनी (32 वर्ष), निवासी एमजी रोड पटपरिया, थाना गांधीनगर को 37,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। साथ ही थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा वाहन मालिक का लाइसेंस निलंबित कराने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।</description>
एनएच 343 पर ग्रामीणों का चक्काजाम, आश्वासन पर माने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,17 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर धूल, गड्ढों और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणजनों ने मंगलवार को लगभग 1 घंटे 30 मिनट तक मास्क लगाकर चक्काजाम किया। चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सडक़ पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ निखिल कुजूर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि धूल नियंत्रण के लिए आज से दो पानी टैंकर लगातार चलेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों के भीतर सडक़ के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे तथा पूर्ण कार्य भी तय समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।
पेयजल समस्या को लेकर ईई पीएचई ओमकार सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बांक डैम से पानी की सप्लाई की जाएगी और लगभग एक साल में योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम असोला, रनपुर, देवगढ़ और सोनपुर में अप्रैल तक कुछ बोरिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं नायब तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग और ब्लास्टिंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
चक्काजाम के दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, निखिल विश्वकर्मा, सौरभ फिलिप, आशीष शील, तरण बाबरा, प्रिंस विश्वकर्मा, वैभव पांडेय, ज्ञान तिवारी, निकेश यादव, सरपंच असोला दीपक पैकरा, भानु रजवाड़े, सौरभ विश्वकर्मा, फैज़, विजय शर्मा, नवीन गुप्ता, लाली, सोनमणि, रामकुंवर, विलासों, पूर्णिमा, तुलेश्वरी, संतोषी, जीधन यादव, सोनू यादव, ललन दास, मुकेश दास, मोनू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया।</description>
        <description>टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान के लिए एक अहम मुक़ाबला है.
नामीबिया के ख़िलाफ़ पाकिस्तान आज करो या मरो की स्थिति में होगा.
सलमान आग़ा के नेतृत्व में खेल रही पाकिस्तान की टीम अगर यह मुक़ाबला जीतती है तो वो सुपर-8 में पहुंच जाएगी, लेकिन हार से उसके सामने टी20 वर्ल्ड कप के बाहर होने का ख़तरा है.
पिछली बार अमेरिका के हाथों हारकर पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.
पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में तीन मुक़ाबले खेलकर दो जीत के साथ चार अंक जुटाए हैं. हालाँकि नेट रन के आधार पर वह अमेरिका से पीछे है.
नामीबिया के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान का ये आख़िरी मैच है जो बुधवार को शाम तीन बजे खेला जाएगा.
क्रिकइनफ़ो वेबसाइट के अनुसार, ग्रुप ए में छह अंकों के साथ भारत शीर्ष पर है जबकि चार अंकों के साथ अमेरिका दूसरे नंबर है. पाकिस्तान चार अंकों के बावजूद तीसरे नंबर है. नामीबिया ने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है.
ग्रुब बी में छह अंकों के साथ श्रीलंका पहले नंबर पर और पांच अंकों के साथ जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर है.(bbc.com/hindi)</description>
टी20 विश्व कप: कॉर्बिन बॉश की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 122 रन पर रोका
        <description>नई दिल्ली, 18 फरवरी । अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर यूएई को पहली पारी में 122 रन पर रोक दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की कसी हुई और सटीक गेंदबाजी के सामने यूएई के बल्लेबाज कभी भी खुलकर बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए और लगातार विकेट गंवाते रहे। यूएई 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बना सकी। यूएई के लिए आलिशान शराफू टॉप स्कोरर रहे। शराफू ने 38 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।
कप्तान मुहम्मद वसीम 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट लिए। बॉश ने सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा, शोएब खान और मुहम्मद अरफान का विकेट लिया। एनरिक नॉर्किया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। नॉर्किया ने शराफू और सैयद हैदर का विकेट लिया। जॉर्ज लिंडे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, टीम ने खेल के हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया है और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। 123 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण नहीं है। अगर कोई अनहोनी नहीं हुई, तो दक्षिण अफ्रीका इस मैच को आराम से जीत सकती है। यूएई का विश्व कप में साधारण प्रदर्शन रहा है। पिछले तीन मैचों में यूएई ने एक मैच जीता है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से और अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कनाडा के खिलाफ यूएई ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। --(आईएएनएस)</description>
अमेरिका&रूस की नेवी का फ्लीट रिव्‍यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू:ऐप पर मिलेगा सब्‍जियों का मंडी भाव, भारत&विस्‍तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म लॉन्‍च 17 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में देशभर के किसानों के लिए भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल 17 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौर पर विशाखापट्टनम पहुंचीं। यहां वो अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल हुईं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान 17 फरवरी को तारिक रहमान ने बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 4. रक्षामंत्री ने छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की 17 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में फ्रांस की मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की। 5. ग्वाटेमाला में लागू इमरजेंसी खत्म 17 फरवरी को मध्‍य अमेरिकी देश ग्‍वाटेमाला ने 30 दिन पहले देश में लगी इमरजेंसी खत्‍म कर दी। आज का इतिहास 18 फरवरी : ये खबरें भी पढ़ें : रोड एक्‍सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज:नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
यूपी बोर्ड 10वीं&12वीं एग्‍जाम के मॉडल पेपर:परीक्षा की तैयारी की लिए कान्‍हा पब्लिकेशंस के पेपर डाउनलोड और प्रैक्टिस करें
        <description>UP बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। एग्‍जाम की सबसे सटीक तैयारी के लिए सभी मेजर सब्‍जेक्‍ट्स के मॉडल पेपर्स नीचे दिए गए हैं। सभी मॉडल पेपर्स Kanha Publications के एक्‍सपर्ट्स ने तैयार किए हैं। इन्‍हें बोर्ड एग्‍जाम के पैटर्न पर ही तैयार किया गया है। आप इन्‍हें डाउनलोड कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं और अटेम्‍प्‍ट कर सकते हैं। UP बोर्ड 10वीं के सैंपल पेपर्स > मैथमेटिक्‍स
> साइंस 
> हिंदी 
> इंग्लिश
> सोशल स्‍टडीज UP बोर्ड 12वीं के सैंपल पेपर्स > मैथमेटिक्‍स
> फिजिक्‍स 
> केमिस्‍ट्री 
> बायोलॉजी इन सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस से अपनी तैयारी को पुख्‍ता करें और दैनिक भास्‍कर का एग्‍जाम एंथम देखना और शेयर करना न भूलें। एग्‍जाम एंथम का वीडियो देखने के लिए ऊपर दिख रही तस्‍वीर पर क्लिक करें। ---------------- ये खबरें भी पढ़ें... JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित: 12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्‍थान से; यहां देखें स्‍कोरकार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन - 1 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें...</description>
बिना इंजीनियरिंग डिग्री के फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती में किए आवेदन:कैंडिडेट्स को 28 फरवरी तक फार्म विड्रॉ का दिया समय; इसके बाद RPSC करेगा कार्रवाई
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बायलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती-2025 में बिना इंजीनियरिंग की विशिष्ट डिग्री के बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किए। इस बात का खुलासा आयोग की रैंडम जांच में हुआ है। ऐसे में बिना इंजीनियरिंग डिग्री के आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक विड्रॉ करने का अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के खिलाफ आयोग कार्रवाई करेगा। गलत जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्रवाई आयोग द्वारा की गई रैंडम जांच में सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों ने आवश्यक योग्यता और अनुभव नहीं होने के बावजूद आवेदन कर दिया है। आयोग द्वारा जारी की गई सूची से यह स्पष्ट होता है कि बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है जिनके पास केवल बीए, बीकॉम तथा बीएससी जैसी डिग्रियां हैं, जबकि संबंधित पदों के लिए इंजीनियरिंग की विशिष्ट डिग्री अनिवार्य है। विज्ञापित पद अनुसार यह है योग्यता ……….. पढ़ें ये खबर भी… RPSC ने एईएन मेंस एग्जाम की डेट में किया बदलाव:अब 22 और 23 मार्च को होगी परीक्षा; 1036 पदों पर होनी है भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कार्मिक विभाग में एईएन मुख्य परीक्षा अब 22 और 23 मार्च को ली जाएगी। इस परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम आयोग ने जारी कर दिया। पूर्व में यह परीक्षा 15 और 16 मार्च को ली जाने थी। पूरी खबर पढें</description>
मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने किया बड़ा कदम, बनाया अपना संगठन और 19 महीने की बिहार यात्रा का ऐलान
        <description>पटना  मुकेश सहनी के करीबी माने जाने वाले नीतीश कुमार द्विवेदी ने अब अपनी नई...</description>
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026&27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप...</description>
आंगनबाड़ी में टीकाकरण व स्वास्थ्य देखभाल की दी जानकारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 17 फरवरी। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 केंद्र में पंजीकृत बच्चों व 8 गर्भवती महिलाओं का वजन, ऊंचाई मापी गई। बच्चों के समुचित शारीरिक विकास एवं पोषण स्तर की जांच कर पालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जरूरी मार्गदर्शन दिया। समय पर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी उषा झा ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी संभव होती है। कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर सुपवावाइजर प्रमिला वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरम बाई चंदेल, मितानिन दीपा उतरा, सहायिका शकुंतला नारंग , त्रिवेणी कुर्रे हितग्राही उपस्थित रहे।</description>
संत रविदास के आदर्श व बताए मार्ग पर चलने से ही समाज की प्रगति व उन्नति &सनम जांगड़े
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 फरवरी। बलौदाबाजार जिले के स्थानीय वार्ड क्रमांक 11 के मेहर समाज के द्वारा समाज के संत रविदास जयंती समारोह पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ.बलराम मिर्झा, पत्रकार रामाधार पटेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद सुरेश घृतलहरे, एवं पूर्व पार्षद कमल टंडन, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला,पूर्व मंडी सचिव योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथि गणों ने संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन वृत पर प्रमुख बातें कही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज की उन्नति व प्रगति की बात प्रमुखता से कही गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा मेहर समाज के उपस्थित समाज प्रमुख व महिलाओं को रविदास जयंती की शुभकामना देने के साथ ही समाज को शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक बताते हुए नशा मुक्ति के मार्ग को अपनाने की बात कही गई।
इसके साथ ही संत रविदास ने छुआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के प्रमुख आदर्श को भी समाज आत्मसात करें।
पत्रकार रामाधार पटेल के द्वारा भी समाज को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए समाज के प्रमुख संत रविदास के आचरण व उनके बताए गए ज्ञान को प्रमुखता के साथ मेहर समाज ग्रहण करें तभी समाज की उन्नति व प्रगति होगी कहते हुए शुभकामनाएं दी गई।
संत रविदास जी जयंती समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से किये गए समाज के द्वारा मांग के अनुरूप बोर खनन तत्काल कराए जाने की स्वीकृति दी गई व भवन के लिए बाउंड्रीवॉल की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने कहा गया। जयंती समारोह के अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेश घृतलहरे के द्वारा मेंहर समाज की ओर से मांग पत्र सौपा गया था।
मेहर समाज के अध्यक्ष मंगलुराम लहरी एवं टेकराम लसेल,भकाडू राम रात्रे,धनीराम लहरी,सहित अन्य समाज प्रमुखों के द्वारा आमंत्रित अतिथि गणों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया, एवं स्मृति चिन्ह भेंट की गई मेंहर समाज के द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती समारोह के अवसर पर समाज के अनूप पाठक,रोहित कुमार तुरकाने, महेश कुमार सरपंच काशी लसेल, तनगु बघेल, शिव सोनवानी ,कपूर तुरकाने ,सूरज कुल्हाड़े, सोहन बघेल, सुरेश कबीरा, महेश बघेल, विनय महार, रितेश सहित समाज के भारी संख्या में अन्य वरिष्ठ जन व महिलाएं उपस्थित थे।</description>
राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 17 फरवरी। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य को जोडऩे के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहोंं के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने सरपंच शिवमूर्ति कोसले और बिहान स्व सहायता समूहों की प्रमुख गीता बंजारे के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया।
उन्हें लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यान का भ्रमण कराया गया और इन स्थानों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
ग्रामीणों ने परिसर में स्थापित तोप का भी अवलोकन किया यह वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उपयोग में लाया गया था। भ्रमण एवं अवलोकन के बाद ग्रामीणों ने बताया कि लोकभवन में आकर उन्हें बहुत आनंद का अनुभव हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस ग्राम को राज्यपाल श्री डेका ने गोद लिया है।</description>
बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन के आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 फरवरी। बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा जिला टास्क फोर्स के गठन और कार्रवाई के दावों के बीच आरोप है कि बड़े वाहनों के बजाय छोटे वाहनों पर ही अधिक कार्रवाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन के आरोप में जब्त किया। इनमें एक ट्रैक्टर तहसील कसडोल के ग्राम दर्रा से तथा तीन ट्रैक्टर तहसील पलारी क्षेत्र से जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है।
बड़े वाहनों पर सवाल
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि रायपुर जिले के चिखली, कुरूद, हरदी और मुहम्मेला घाटों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाईवा वाहन रेत लेकर निकलते हैं और बलौदाबाजार जिले की सडक़ों से होकर गुजरते हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ वाहनों के पास वैध रॉयल्टी पर्ची नहीं होती या निर्धारित मात्रा से अधिक रेत का परिवहन किया जाता है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित विभागों की ओर से इस पर विस्तृत आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
राजस्व और सडक़ों को नुकसान का मुद्दा
ओवरलोड परिवहन से राजस्व हानि और सडक़ों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नागरिकों का कहना है कि दिन-रात रेत लदे वाहन जिले से गुजरते हैं। इस संबंध में आरटीओ, पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी अवधेश बारिक ने कहा कि विभाग नियमित रूप से वाहन जांच कर रहा है। उनके अनुसार, हाल के दिनों में बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते कुछ हाईवा वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।</description>
पुलवामा हमले की सातवीं बरसी, मचांदुर में श्रद्धांजलि सभा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 17 फरवरी। मचांदुर के मुख्य चौक में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने हमले को देश के इतिहास की काली घटना बताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ग्रामीणों से शहीदों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
पूर्व उपसरपंच महेश साहू ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और साहस को स्मरण किया। सेवा सहकारी समिति मचांदुर के प्राधिकृत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत ने देश सेवा और अनुशासन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। युवाओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए तथा चौक परिसर में दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वच्छता कर्मचारी झेरयारनी निषाद का नारियल और शॉल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, युवा और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।</description>
RPSC ने एईएन मेंस एग्जाम की डेट में किया बदलाव:अब 22 और 23 मार्च को होगी परीक्षा; 1036 पदों पर होनी है भर्ती
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कार्मिक विभाग में एईएन मुख्य परीक्षा अब 22 और 23 मार्च को ली जाएगी। इस परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम आयोग ने जारी कर दिया। पूर्व में यह परीक्षा 15 और 16 मार्च को ली जाने थी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 22 मार्च को हिंदी का पेपर सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और सोशल एस्पेक्ट ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर ढाई से पार्ट 5:30 बजे तक होगा। 23 मार्च को सिविल इंजीनियरिंग फर्स्ट व सैकंड, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग फर्स्ट व सैकंड, मैकेनिकल इंजीनियरिंग फर्स्ट व सैकंड और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग फर्स्ट और सैकंड पेपर होंगे। प्रथम पेपर पहली पारी में और द्वितीय पेपर दूसरी पारी में होंगे। विस्तृत दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट पर दिए गए हैं। 1036 पदों पर होनी है भर्ती सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पदों की वृद्धि की गई। बता दें कि 28 से 30 सितंबर 25 तक सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों का एग्जाम हो चुका है।</description>
एपस्‍टीन&फाइल्‍स लिंक के बाद बिल गेट्स पहली बार भारत आए:आयुर्वेद के फायदों पर दुबई में अंतरराष्ट्रीय सम्‍मेलन शुरू; 17 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… 
नेशनल (NATIONAL) 1. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर पहुंचीं 16 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचीं। 2. द इकॉनमिक टाइम्स नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 शुरू 3. बिल गेट्स ने आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 शुरू 5. यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गलुश्‍चेंको हिरासत में लिए गए 6. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 3 दिन के भारत दौरे पर 17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. मथुरा में बनेगा नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम 16 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि मथुरा में देश का पहला 'काउ कल्‍चर म्‍यूजियम' बनेगा। आज का इतिहास 17 फरवरी : ----------------- ये खबरें भी पढ़ें रोड एक्‍सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज: नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
6 साल की उम्र में जेल गए थे तारिक रहमान:लॉ की पढ़ाई छोड़ बिजनेस किया, 17 साल देश से बाहर रहे; जानें प्रोफाइल
        <description>17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले तारिक रहमान 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई में 6 साल की उम्र में अपने भाई और मां सहित जेल गए थे। BNP तारिक को बांग्लादेश आजादी की लड़ाई का सबसे कम उम्र का कैदी बताती है।
 लॉ की पढ़ाई छोड़ बिजनेस में शिफ्ट हुए तारिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ढाका में सैनिकों के बच्चों के लिए बने स्कूल BAF शाहिन कॉलेज से की। सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल फिर ढाका रेजिडेंशियल मॉडल कॉलेज से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट और एडमजी कैंटनमेंट कॉलेज से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट पूरा किया। 1985-86 में ढाका यूनिवर्सिटी में पहले लॉ डिपार्टमेंट में दाखिला लिया, फिर इंटरनेशनल रिलेशंस में शिफ्ट हो गए, लेकिन दूसरे साल 1987 में पढ़ाई छोड़ दी और टेक्सटाइल और शिपिंग बिजनेस में चले गए। इरशाद की निरंकुश सत्ता के खिलाफ आंदोलन में कूदे तारिक एक राजनीतिक परिवार से आते थे, इसलिए बचपन से ही उनकी रुचि राजनीति और सामाजिक मुद्दों में रही। उनके पिता जिय-उर-रहमान बांग्लादेश सेना के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ शामिल रहे। पिता के युद्ध के दिनों से प्रेरित होकर उनके भीतर देश सेवा की भावना मजबूत हुई। 1988 में वे अपनी मां खालिदा जिया के साथ मोहम्मद इरशाद की निरंकुश सरकार के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रहे। बिजनेस के साथ राजनीति में भी सक्रिय तारिक टेक्सटाइल और एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री में एक सफल उद्यमी बने। 1988 में वे बीएनपी पार्टी के प्राइमरी मेंबर बने और बोगरा के गबताली ब्रांच में काम करने लगे। 1991 और 1996 के चुनाव में उन्होंने अपनी मां के लिए प्रचार किया। 2001 से 2006 तक बीएनपी सरकार के दौरान वे सक्रिय रहे, लेकिन कोई सरकारी पद नहीं लिया। वे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे। गांव गांव जाकर लोगों की समस्या सुनते और विकास के काम करते थे, जैसे किसानों को बीज और खाद बांटना तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाना। वे पर्यावरण, युवा ट्रेनिंग और आईटी जैसे क्षेत्रों में भी खास रुचि रखते थे। इलाज के लिए लंदन गए और 17 साल तक वापस नहीं आए 7 मार्च 2007 को चुनाव की तैयारी के दौरान सेना समर्थित अंतरिम सरकार ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। वे 18 महीने जेल में रहे, जहां उन्हें बिजली के झटके जैसे यातनाएं दी गईं। 3 सितंबर 2008 को वे जमानत पर रिहा हुए और 11 सितंबर 2008 को इलाज के लिए लंदन चले गए। 2008 से 2025 तक वे लंदन के किंग्सटन सबअर्ब में अपनी पत्नी डॉ जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान के साथ रहते थे। पीठ की चोट के कारण उनका इलाज चलता रहा, लेकिन वे राजनीति से जुड़े रहे। निर्वासन के दौरान वे इंटरनेट और टीवी से बांग्लादेश की खबरें देखते, रिसर्च करते और विद्वानों से बातचीत करते थे। वे दूर से ही बीएनपी का नेतृत्व करते रहे। बांग्लादेश चुनाव 2014 का बहिष्कार, 2018 में स्काइप से इंटरव्यू और पार्टी के लिए पीआर फर्म रजिस्टर कराना इसी दौर में हुआ। 2018 में मां के जेल जाने के बाद वे बीएनपी के एक्टिंग चेयरमैन बने। 17 साल बाद वापस लौटने पर पीएम बनेंगे रहमान 25 दिसंबर 2025 को वे अपने परिवार के साथ बांग्लादेश लौटे। जनवरी 2026 में उन्हें बीएनपी का चेयरमैन चुना गया। फरवरी 2026 में बोगरा और ढाका से चुनाव जीतकर संसद सदस्य बने। अब वे 17 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री पद संभालने वाले हैं। स्टोरी- नीतीश कुमार ----------------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- आज की सरकारी नौकरी:AIIMS NORCET 10 का नोटिफिकेशन जारी ; झारखंड में 355 लेक्चरर की वैकेंसी, बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में अब 26,426 वैकेंसी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी AIIMS NORCET 10 का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 24 फरवरी 2026 से की जाएगी। झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 फरवरी 2026 से होगी। साथ ही बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में अब 26,426 पदों पर भर्ती। इस भर्ती में 1107 नए पदों को जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…</description>
हाईकोर्ट का आदेश: पत्नी को पति के साथ रहने की अनुमति, महिला आरक्षक ‘शौर्य दीदी’ करेंगी निगरानी
        <description>ग्वालियर  ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने  घरेलू विवाद से जुड़े बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर...</description>
मध्यप्रदेश में मौसम का नया मिजाज: 18 को सबसे ज्यादा असर, 15 जिलों में चेतावनी जारी
        <description>भोपाल  मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हुए नए...</description>
बीमारी से तंग युवक ने की खुदकुशी
        <description>बलरामपुर-रामानुजगंज, 12 फरवरी। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक लंबे समय से पैर और सिर में लगातार दर्द की बीमारी से परेशान था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। युवक अपनी मां और भाई के साथ निवास करता था। घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगी।</description>
दोपहिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 फरवरी। सरगुजा जिले के थाना मणीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल कश्यप, निवासी गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर, जो जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बिलिंग का कार्य करता है, ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 4 जनवरी 2026 को वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-15-डीके-8921 से ड्यूटी पर गया था और अस्पताल की पार्किंग में वाहन खड़ा कर अंदर काम करने चला गया था। शाम लगभग 8 बजे ड्यूटी समाप्त होने पर लौटकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हर्राटिकरा निवासी एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अता उर्फ रामेश्वर दास निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर बताया और वाहन चोरी की घटना स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर लिया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
जेल से नाम हटाने का झांसा देकर ठगी, यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 12 फरवरी। सूरजपुर जिले की बसदेई चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले से गिरफ्तार किया है।
ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र अनिल बंजारे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के एक प्रकरण में जेल में निरुद्ध हैं। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बताकर उनके पुत्र का नाम प्रकरण से हटवाने का आश्वासन दिया और फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ले लिए।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उत्तरप्रदेश में मिली। आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना हुई।
पुलिस के अनुसार, बहराइच (नेपाल बॉर्डर के समीप) में दबिश देकर इमरान (22 वर्ष) और मोहम्मद आलम (29 वर्ष), निवासी पेटरहा, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच (उप्र) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर जेल से छुड़ाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 चेकबुक जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।</description>
प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार
        <description>1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 बाइकें जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 फरवरी। जिला सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा ओपन कोयला खदान में प्रतिबंधित क्षेत्र से संगठित तरीके से कोयला चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल, 19 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरुका जब्त किया है।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने यह सख्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में घुसकर संगठित रूप से कोयला चोरी एवं तस्करी कर रहे हैं। साथ ही खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक-टोक किए जाने पर तस्करों के समर्थन में ग्रामीणों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत भी प्राप्त हुई थी।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना लखनपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयला चोरी कर रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से कोयला चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर में धारा 329(3), 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने खदान के आसपास नदी मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी मशीन से भरवाकर समतल कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
वनडे विश्व कप 2027 सिर्फ खेलना नहीं, देश के लिए जीतना चाहता हूं: रोहित शर्मा
        <description>नई दिल्ली, 12 फरवरी । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है। रोहित उस कसक को मिटाने के लिए अगला वनडे विश्व कप खेलने और जीतने के प्रति दृढ़संकल्पित हैं। रोहित शर्मा ने बुधवार को एक आईसीसी इवेंट में कहा, वह सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 खेलना नहीं चाहते हैं, बल्कि 2023 में अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, मैं 50-ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय कोई टी20 विश्व कप नहीं था, कोई आईपीएल नहीं था। वह क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर था, जो हर चार साल में होता था। इसलिए, बेताबी थी।
उस एक ट्रॉफी का इतना ज्यादा बोझ था। मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत करने और उसे पाने के लिए अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से सब कुछ करने की कोशिश करूंगा। मैं वहां जाकर अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं। टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा की उम्र और फिटनेस की वजह से 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल था। पिछले 6 महीने में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया और अपना वजन कम किया है। साथ ही उनकी बल्लेबाजी में भी जोरदार बदलाव दिखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला बेशक नहीं चला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से रोमांचित किया था। फिटनेस और फॉर्म के प्रति रोहित की सजगता देखते हुए विश्व कप 2027 को लेकर उनके समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से रोहित शर्मा ने 282 वनडे की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं। --(आईएएनएस)</description>
फ्रांस भारत में ही बनाएगा 90 राफेल जेट:4 अंतरिक्ष यात्रियों का क्रू ISS रवाना होगा; 13 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी 12 फरवरी को भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. NASA का क्रू-12 मिशन आज लॉन्च NASA का क्रू-12 मिशन 13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होना तय हुआ है। निधन (DEATH) 3. ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन 11 फरवरी को डच ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। 4. दूरदर्शन न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन 12 फरवरी को डीडी न्यूज की एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। 5. कोसोवो गणराज्य में सरकार को मंजूरी मिली 11 फरवरी को कोसोवो गणराज्य में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दी। आज का इतिहास 13 फरवरी ----------------- ये खबरें भी पढ़ें... गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक: सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
युवती ने पुलिस को ई&मेल भेजकर लगाए महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप, धमकियों का भी किया खुलासा
        <description>जयपुर  महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए...</description>
पार्वती चोपड़ा का निधन
        <description>महासमुंद,11 फरवरी। महासमुंद निवासी पार्वती चोपड़ा का मंगलवार को निधन हो गया है। वे स्व. जसराज चोपड़ा की पत्नी, शैलेंद्र गोलू और श्रेयांस लकी की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज पूर्वान्ह 11 बजे बीटीआई रोड स्थित निवास स्थान से निकली और भलेसर रोड स्थित राजा मठ मुक्तिधाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के लोग काफी संख्या में शामिल हुए।</description>
बोधीराम यादव  का निधन
        <description>राजनंदगांव, 11 फरवरी। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के भालूकोना निवासी बोधीराम यादव (मनबोधी) का बुधवार की सुबह लगभग 9.30 बजे निधन हो गया। वे डौंडी जनपद में चपरासी के पद पर पदस्थ थे।
उनका विगत कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब था। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी बोधीराम यादव अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र जितेंद्र यादव (गोलू), दो पुत्री तथा नाती-पोतो का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद गांव के मुक्तिधाम में परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। तत्पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वे सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़ के सिटी चीफ नरेश कुमार यादव के ससुर थे।</description>
आज की सरकारी नौकरी:नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 270 पदों पर भर्ती; बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 वैकेंसी, मुंबई मेट्रो में इंजीनियर की ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत कल यानी 11 फरवरी 2026 से हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर भर्ती की। साथ ही मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर की 6 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड - सी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य संबंधित पद शामिल हैं। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 
10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में 3 साल का डिप्लोमा। एज लिमिट : सैलरी : 47,330.25 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 166 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन, एमबीए/पीजीडीएम, सीए/सीएफए/सीएमए एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : सीबीटी एग्जाम : इंटरव्यू : ऑनलाइन एग्जाम सेंटर : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. मुंबई मेट्रो में इंजीनियर्स की भर्ती, सैलरी ढाई लाख से ज्यादा मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने जनरल मैनेजर, जूनियर इंजीनियर सहित 6 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार मुंबई मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट mmrcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) (E8) : मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री। IRSEE SAG/NF-SAG/IRSEE या 18 साल संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव। यह भर्ती डेप्युटेशन बेसिस पर की जा रही है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) ग्रेड (E4): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री, 7 से 10 साल का अनुभव। डिप्टी इंजीनियर (सिविल) ग्रेड (E2): फुल टाइम सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ सीनियर सुपरवाइजर के तौर पर 4 साल का अनुभव। हाल ही में जूनियर स्केल की पोस्ट पर 2 साल के अनुभव के साथ काम कर रहे उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। डिप्टी इंजीनियर (ST) (E2): फुल टाइम बीई/बीटेक की डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। 5-6 साल का अनुभव। जूनियर इंजीनियर-II (ST) : फुल टाइम बी.ई/बीटेक या डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री। 8-9 साल का अनुभव। असिस्टेंट (IT)-I (W5): एज लिमिट : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. राजस्थान में 10,644 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 13 फरवरी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी होगा। वैकेंसी डिटेल्स : इन विभागों में होगी भर्ती : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें हरियाणा में 4,227 वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 637 पदों पर भर्ती, DRDO में अप्रेंटिस की ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती की। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस के 637 पदों पर भर्ती की। साथ ही DRDO में अप्रेंटिस के 21 पदों पर निकली भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
आग में जलते आदमी की तस्वीर को 2.5 लाख मिले:तेजस्विन ने चीन में पहला गोल्ड मेडल जीता; 11 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नई दिल्ली में पहली BRICS शेरपा बैठक हुई 9 फरवरी को पहली ब्रिक्स (BRICS) शेरपा बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई। इकोनॉमिक रिलेशन सेक्रेटरी सुधाकर दलेला ने इसकी अध्यक्षता की और ब्रिक्स शेरपा सदस्य देशों के मेम्बर्स के साथ बैठक की। 2. भारत और ग्रीस से रक्षा सहयोग के लिए एग्रीमेंट किया 9 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलस जॉर्जियोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में भारत-ग्रीस ने रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3 . तेजस्विन शंकर ने हेप्टाथलॉन में गोल्ड जीता 8 फरवरी को तेजस्विन शंकर ने 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हेप्टाथलॉन में गोल्ड जीता। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. रम्या श्रीराम नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर में शामिल 9 फरवरी को चेन्नई की फोटोग्राफर रम्या श्रीराम को नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर में जगह मिली है। 4 . स्टील मंत्रालय ने 85 प्रोजेक्ट्स के लिए MoU साइन किया 9 फरवरी को स्टील मंत्रालय ने 11 हजार करोड़ से ज्यादा वाले 85 प्रोजेक्ट्स के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए। आज का इतिहास (11 फरवरी) ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. पहली 100% नेत्रहीन महिला जज होंगी थान्या:भारत ने नेपाली सेना को दिए 50 सैन्य वाहन,10 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..</description>
हरियाणा में 56 लाख लाभार्थियों को 1,431 करोड़ की पेंशन की सौगात, अब हर महीने तय तारीख को जमा
        <description>पंचकूला  हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि, सब्सिडी और किसी भी तरह...</description>
थाईलैंड में डे&केयर सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 34 की मौत, 22 बच्चे शामिल
        <description>बैंकाक थाईलैंड से दहशतगर्दी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. यहां दो अलग-अलग घटनाओं में...</description>
हथियार छोड़ अब हाथों में थामे औजार
        <description>आत्मसमर्पितों के जीवन में घुल रहे कौशल के रंग, कलेक्टर ने नुवा बाट में परखी हकीकत
जगदलपुर, 3 फरवरी। बस्तर में हिंसा का रास्ता छोडक़र समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव का साक्षी बनने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा मंगलवार को आड़ावाल स्थित नुवा बाट पहुँचे। जिला प्रशासन का यह दौरा केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि उन 28 आत्मसमर्पित माओवादियों के प्रति शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक था, जो अब जंगलों की भटकन छोडक़र कौशल विकास के जरिए अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।
 कलेक्टर श्री छिकारा ने बारीकी से यह जाना कि उनकी ट्रेनिंग किस स्तर पर चल रही है और क्या उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। इस दौरान प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर रहा कि मुख्यधारा में लौटे ये लोग न केवल हुनरमंद बनें, बल्कि स्वाभिमान के साथ अपना जीवन भी व्यतीत करें।
इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन और डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने नुवा बाट की गतिविधियों को देखा और यह सुनिश्चित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बंदूक छोडक़र हाथों में औजार थामने वाले इन युवाओं का उत्साह और प्रशासन की यह पहल बस्तर में शांति और विकास की एक नई इबारत लिख रही है।</description>
दलपत सागर बना अदम्य साहस का साक्षी
        <description>बस्तर में सुरक्षाबलों ने पेश की आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 फरवरी। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर की लहरें मंगलवार को केवल शांत खूबसूरती की गवाह नहीं थीं, बल्कि वे गवाह बनीं अदम्य साहस, प्रशासनिक मुस्तैदी और आपदा प्रबंधन की एक शानदार पाठशाला की।
आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित विभीषिका से निपटने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना ने एक संयुक्त अभ्यास को अंजाम दिया। इस पूर्वाभ्यास ने न केवल प्रशासन की तैयारियों को परखा, बल्कि बस्तरवासियों को यह विश्वास भी दिलाया कि संकट के समय देसी तकनीक और सूझबूझ का सही तालमेल कैसे जीवन रक्षक बन सकता है।
अभ्यास की शुरुआत होते ही दलपत सागर का पूरा तट मोटर बोट्स की गर्जना से गूंज उठा। एक काल्पनिक बाढ़ की स्थिति निर्मित की गई, जिसमें पानी में फंसे लोगों को बचाने की चुनौती सामने थी। पलक झपकते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान हरकत में आए और गहरे पानी में उतरकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जवानों ने डूबते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का जीवंत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तकनीकों का भी अद्भुत प्रदर्शन किया।
इस पूरे अभियान में सबसे रोचक और शिक्षाप्रद पहलू आपदा में आविष्कार की भावना रही। जहाँ एक ओर लाइफ बॉय और लाइफ जैकेट जैसे मानक उपकरणों का उपयोग किया गया, वहीं दूसरी ओर जवानों ने यह भी सिखाया कि यदि बाढ़ के वक्त प्रोफेशनल उपकरण न हों, तो कैसे घर में पड़ी पानी की खाली बोतलों और तेल के खाली कनस्तरों को रस्सी से बांधकर तत्काल जीवनरक्षक उपकरण तैयार किए जा सकते हैं। इन घरेलू जुगाड़ के सहारे जवानों ने बिना किसी बाधा के पानी में तैरकर दिखाया, जिससे वहां मौजूद हर शख्स चकित रह गया और यह संदेश गया कि सूझबूझ से सीमित संसाधनों में भी जान बचाई जा सकती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जीवन बचाने की यह मुहिम तट पर भी जारी रही, जहाँ पानी से बाहर निकाले गए व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया सीपीआर देने का वैज्ञानिक तरीका समझाया गया। इस प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए वहां मौजूद एक स्थानीय विद्यार्थी को आगे बुलाया गया, जिसने जवानों के मार्गदर्शन में डमी पर सीपीआर का सटीक प्रदर्शन कर यह साबित किया कि अब नई पीढ़ी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार हो रही है।
इस अवसर पर कटक स्थित एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पवन जोशी, डिप्टी कलेक्टर सतेंद्र बंजारे और नगर सेनानी संतोष मार्बल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इसलिए तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दलपत सागर में हुए इस सफल आयोजन ने नागरिकों के मन में यह गहरा विश्वास जगाया है कि कुदरत की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए उनके प्रहरी पूरी तरह सजग और सक्षम हैं।</description>
सुरक्षित सडक़ें, सुरक्षित जीवन और  साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर
        <description>राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का समापन समारोह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 3 फरवरी। कोण्डागांव जिला यातायात पुलिस विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन समारोह 2 फरवरी को ऑडिटोरियम भवन में उत्साह, गरिमा और जन-जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। यह अभियान 01 से 31 जनवरी तक जिले भर में संचालित किया गया, जिसमें सडक़ सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता को भी विशेष रूप से शामिल किया गया।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह 37वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह रहा। इसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सडक़ सुरक्षा - जीवन रक्षा की भावना को सशक्त करना है। इस वर्ष अभियान में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग, ड्राइविंग के दौरान लापरवाही और ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फेक कॉल, मैसेज जैसे साइबर खतरों को देखते हुए साइबर जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई।
अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, बाजारों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, रैलियां, पोस्टर-बैनर प्रदर्शनियां, स्लोगन प्रतियोगिताएं और जागरूकता सभाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण सत्र, लर्निंग लाइसेंस शिविर तथा हेलमेट-सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, शराब व नशे में वाहन न चलाने, तेज गति व मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग रोकने जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाए गए।
सायबर जागरूकता के तहत मोबाइल का सुरक्षित उपयोग, ड्राइविंग के दौरान हैंड्स-फ्री, ब्लूटूथ का प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और साइबर अपराध की शिकायत प्रक्रिया पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त गुड समैरिटन नीति के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
समापन समारोह में यातायात नियमों का पालन करने वाले उत्कृष्ट वाहन चालकों, संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साइबर जागरूकता में सक्रिय सहभागिता निभाने वालों को भी प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि जिले में जल्द ही आईटीएमएस सिस्टम शुरू किया जाएगा, ट्रैफिक पुलिस को बॉडी-वॉर्न कैमरा से लैस किया जाएगा और ऑन-व्हीकल ट्रैफिक पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सडक़ हादसों का मुख्य कारण लापरवाही है, जिसका असर केवल वाहन चालक पर नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए सडक़ सुरक्षा में सभी की जिम्मेदारी अहम है।</description>
श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण&प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु
        <description>काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजन के साथ निकली कलश यात्रा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 3 फरवरी। शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञशाला में प्रात: काया शुद्धि एवं दीक्षाग्रहण पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में दीक्षित किया गया।
काया शुद्धि व दीक्षाग्रहण पूजा के बाद महादेव घाट में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कलश पूजन किया गया, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं व श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का समापन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में हुआ।
इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर के अध्यक्ष व महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज को संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है। उन्होंने मंदिर समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की।
मालूम हो कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा का यह पावन आयोजन 3 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 फरवरी तक चलेगा। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हवन, अभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं विशेष पूजन शामिल हैं।
मंदिर समिति के अनुसार 6 फरवरी शुक्रवार को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 7 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण कर इस महोत्सव का समापन किया जाएगा । महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, वहीं आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, वार्डवासी, शहर के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।</description>
जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में पहुंची, आरसीबी से होगा मुक़ाबला
        <description>वीमेन प्रीमियर लीग के एलिमिनिटेर मुक़ाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाज़ी की.
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली को 169 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 23 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. इससे पहले लिजेल ली ने भी 43 रनों का योगदान दिया.
दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के ख़िताबी मुक़ाबले में पहुंची है. हालांकि, वह पिछले तीनों सीज़न में ख़िताब अपने नाम नहीं कर सकी.
अब पांच फ़रवरी यानी गुरुवार को वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ख़िताबी मुक़ाबला होगा.(bbc.com/hindi)</description>
        <description>नई दिल्ली, 3 फरवरी । पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पद्म श्री से सम्मानित होने पर आभार जताते हुए इसे अपने और परिवार के लिए एक खास पल बताया है। रोहित का कहना है कि वह भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे। पद्म श्री से सम्मानित होने को रोहित शर्मा ने खास पल बताते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दूरदर्शन स्पोर्ट्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में रोहित ने कहा, पद्म श्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है। मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी। धन्यवाद। जय हिंद। रोहित शर्मा ने साल 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
पिछले 19 वर्षों में वह तीनों फॉर्मेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कप्तान, भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी खिताब का लंबा इंतजार खत्म किया। अगले ही साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जिताया। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैच खेले, जिसकी 116 पारियों में 40.57 की औसत के साथ 4,301 रन बनाए। इस दौरान 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा, उन्होंने 282 वनडे मुकाबलों में 48.84 की औसत से 11,577 रन बनाए। इस दौरान 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए। रोहित शर्मा भारत की तरफ से 159 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4,321 रन जुटाए, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। भले ही रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी वनडे में टीम के लिए शानदार रन बना रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलें। --(आईएएनएस)</description>
पुणे पोर्श&कांड में आरोपियों की जमानत से पीड़ित परिवार नाराज:मृतक अश्विनी कोष्टा के पिता ने जांच पर उठाए सवाल; सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को दी जमानत
        <description>देश के बहुचर्चित पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। ऐसे में अब पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ गई है। हादसे में जान गंवाने वाली जबलपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्विनी कोष्टा के पिता ने जमानत के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि इससे मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि जमानत पर रिहा हुए आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और मामले के गवाहों को धमकाने की भी संभावना है। परिवार ने मांग की है कि जमानत पर छूटे आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। 'आरोपी गवाहों को धमकाएंगे' अश्विनी कोष्टा के पिता ने कहा कि, इन लोगों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। छूटने का बाद ये गवाहों को डराएंगे धमकाएंगे। सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे। पैसों से लोगों को खरीदने की कोशिश करेंगे। मैं चाहता हूं कि ये केस एक नजीर बने। 15 साल के बच्चे नशा करते हैं। अपराध करते हैं उनको वयस्क मानते हुए इनपर कार्रवाई करनी चाहिए। माफिया लोगों ने इसी नियम का फायदा उठाकर बच्चों से अपराध कराना शुरू कर दिया है। उन्होंने हादसे के समय पोर्श कार में पीछे बैठे दो अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज न किए जाने पर भी ऐतराज जताया। उनका कहना है कि हादसे के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी पर केस चलाया जाना चाहिए। सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 3 लोगों को दी जमानत सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने 3 फरवरी को इस मामले में आरोपी आदित्य अविनाश सूद, आशीष सतीश मित्तल और अमर संतोष गायकवाड को जमानत दी है। इन तीनों पर जांच के दौरान खून के सैंपल से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग ने शराब के नशे में चढ़ा दी थी कार यह हादसा 19 मई 2024 को पुणे में हुआ था। शराब के नशे में एक नाबालिग युवक लग्जरी पोर्श कार चला रहा था, जिसने दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था। इस हादसे में जबलपुर की रहने वाली अश्विनी कोष्टा समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था। ये खबर भी पढ़ें… पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस-सुप्रीम कोर्ट से 3 आरोपियों को जमानत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2024 के पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामले में तीन आरोपियों को जमानत दी। कोर्ट ने ब्लड सैंपल बदलने की साजिश में आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और अमर गायकवाड़ को जमानत देते हुए कहा कि इसका मतलब आरोपों से बरी करना नहीं है। जमानत के बावजूद ट्रायल पूरी तरह मेरिट के आधार पर चलेगा। पूरी खबर पढ़ें… पुणे एक्सीडेंट में जबलपुर-उमरिया के इंजीनियर्स की मौत 18 मई की रात 2.15 बजे पुणे में हादसा हुआ था। अश्विनी और अनीश रेस्टोरेंट से निकलकर बाइक से जा रहे थे। कल्याणी नगर के पास हाई स्पीड पोर्शे कार ने दोनों को कुचल दिया। अश्विनी और अनीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा चला रहा था। वह नशे में था। पूरी खबर पढ़ें…</description>
U&19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी नजरें
        <description>नई दिल्ली अब तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आत्मविश्वास...</description>
चार दिन की गिरावट के बाद सोना&चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी
        <description> नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों लगातार चार दिन क्रैश (Gold-Silver Price Crash) होने के बाद...</description>
हत्या, फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। उधारी न चुकाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को पकड़ लिया है। पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने पहले युवक का कार से अपहरण किया। इसके बाद उसे होटल में लेकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे तीन और आरोपियों को पकड़ लिया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मृतक ऋषि निर्मलकर (19 वर्ष) ने आरोपियों से कुछ पैसे उधार ले रखे थे, जिसे वह लौटा नहीं पाया। इसके चलते 24 जनवरी मालवीय नगर चौक के पास आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ले गए, जहां ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस चोटों के कारण इलाज के दौरान ऋषि निर्मलकर की मौत हो गई। मर्ग जांच में शार्ट पीएम रिपोर्ट और गवाह के कथन के आधार पर धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत केस किया।
आरोपियों की तलाश के दौरान ओम नगर उरला, दुर्ग निवासी प्रशांत राव और जयंती नगर दुर्ग निवासी लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। शेष फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। सोमवार आरोपियों का सुराग लगने पर कैलाश नगर निवासी काके उर्फ हरविंदर सिंह (20 ), गुरुनानल नगर, दुर्ग निवासी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19) और हावड़ा, पश्चिम बंगाल निवासी अंकित झा (22 ) को पकड़ लिया।</description>
गैंगरेप के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। गैंगरेप मामले में गंभीरता दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी व एसएसपी विजय अग्रवाल ने में ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा, और देवांगन, साइबर सेल उपनिरीक्षक नीता बनाया राजपूत शामिल है।
डीआईजी व एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पीडि़ता ने 30 जनवरी को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 लोगों ने मिलकर वर्ष 2018 के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से 11 अक्टूबर 2025 तक उसके साथ बार-बार अनाचार और सामूहिक रेप किया। आरोपियों ने पहले पीडि़ता को नाबालिग रहते पीडब्ल्यूडी में संविदा पर नौकरी लगवाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी और सामूहिक रूप से अनाचार करते रहे। इस बीच आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर चुप कराते रहे। बाद में रिपोर्ट न करने के एवज में पीडब्ल्यूडी में नौकरी से निकलवाने झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। प्रकरण में पुलिस ने धारा 65 (1), 70 (2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि फरार आरोपियों को पकडऩे अलग-अलग टीमें लगी है जो बाहर गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।</description>
2047 के विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बिजली बनेगी सबसे बड़ी ताकत&विधायक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ललित चन्द्राकर ने प्रदेश की ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपी डीसीएल) क्षेत्र के अंतर्गत संचारण-संधारण संभाग द्वारा सीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सरप्लस राज्य है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा निवेश छत्तीसगढ़ में आएगा क्योंकि यहाँ पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। जब भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उसमें छत्तीसगढ़ की बिजली का योगदान सर्वोपरि होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे अब ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाएं ताकि विकास के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने की। इस अवसर पर विभाग के प्रति समर्पित सेवा देने वाले रिटायर्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, समय पर बिजली बिल भुगतान और ऊर्जा संरक्षण करने वाले आदर्श घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं तथा सर्वप्रथम सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह स्थल पर बिजली विभाग द्वारा विशेष स्टाल और प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को बिजली की बचत और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, आशा विक्की मिश्रा, शीतला ठाकुर एवं विभिन्न सरपंचगण उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता दुर्ग वृत्त आरके मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संचारण-संधारण संभाग छगन शर्मा, सहायक अभियंता अविनाश दुबे एवं श्रीकांत बडग़ैया सहित बड़ी संख्या में सहायक व कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाई।</description>
गोविंद पाल के बंगला कविता संकलन पुस्तक का विमोचन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 3 फरवरी। वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द पाल का निर्वाचित श्रेष्ठ बांग्ला कविता संकलन पुस्तक का विमोचन कोलकाता बुक फेयर-2026 के अवसर पर 29 जनवरी को देश के प्रख्यात लेखिका बेबी हालदार द्वारा सम्पन्न हुआ।
विमोचन समारोह कोलकाता के ज्ञानोदा प्रकाशन की ओर से प्रकाशक विमल माईती ने करवाया एवं ज्ञानोदा पब्लिकेशन की ओर से गोविन्द पाल को प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। मध्यबलय पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दार, सामान्था पत्रिका के संपादक हरिदास बाला, प्रख्यात कथाकार, गीतकार व उपन्यासकार संतू सरकार, कवि पल्लव चटर्जी, आर एन देबनाथ, बाल साहित्यकार सपन पाल, प्रकाश मंडल के अलावा स्थानीय कवि साहित्यकार लोग भी इस विमोचन समारोह में उपस्थित रहे।
गोविन्द पाल के पुस्तक विमोचन पर मुक्तस्वर के मीडिया प्रभारी व प्रचार सचिव जाविद हसन, अर्जुन मंडल, मुक्तस्वर के महासचिव नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, उपाध्यक्ष शीश लता शालू, व मनोज कुमार शुक्ल, उप सचिव शंकर भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव जालौनी, संयोजक वासुदेव भट्टाचार्य, सोनिया सोनी, संरक्षक रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. सुचित्रा शर्मा, डॉ. अमर शर्मा, नेहा वार्ष्णेय, समाज सेवी विमान भट्टाचार्य आदि ने गोविन्द पाल को बधाईयाँ दी।</description>
डिफेंडिंग चैंपियन अल्कराज रॉटरडैम ओपन से हटे
        <description>मेड्रिड मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज इस साल एबीएन एमरो (रॉटरडैम) ओपन में अपने खिताब का...</description>
प्रदेश के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री  वर्मा
        <description>प्रदेश के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री  वर्मा राजस्व मंत्री...</description>
राष्ट्रपति का बस्तर प्रवास, लालबाग मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां
        <description>केदार कश्यप और किरण देव ने लिया जायजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर जगदलपुर के लालबाग में तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति के हाथों जगदलपुर में आयोजित होने वाले बस्तर पडुंम 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव ने लालबाग मैदान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप और विधायक श्री देव ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों, मंच की साज-सज्जा और वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन पर बस्तर की गरिमा के अनुरूप ही भव्य स्वागत और आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंत्री को अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा भी उपस्थित रहे, जिन्हें मंत्री एवं विधायक द्वारा समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।</description>
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह शहर के सूने मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के सनसिटी, बोधघाट और वृंदावन कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। आरोपियों में पंजाब और भिलाई के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक खंडारा पंजाब), नरेन्द्र सिंह (भिलाई), विशाल वाल्मीकि (हरियाणा) और विक्की कुमार वर्मा (भिलाई) के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ सात से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से 2 सोने के मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 1 सोने का लॉकेट, 4 जोड़ी सोने के कान के रिंग, 7 सोने की लेडीज अंगूठी, 1 जेंट्स सोने की अंगूठी, 2 चांदी की पायल, गणेश व दुर्गा की मूर्ति, 70 हजार रुपये नगद, एक बोलेरो वाहन और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद एक आरोपी औजार और वॉकी-टॉकी लेकर घर के अंदर घुसकर चोरी करता था, जबकि दूसरा आरोपी बाहर खड़े होकर वॉकी-टॉकी के जरिए निगरानी और सूचना देता था।
घटना का खुलासा कैसे हुआ
29 जनवरी 2026 को सनसिटी और वृंदावन कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन और डीएसपी साइबर गितिका साहू के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरोह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है और आगे भी ऐसी घटनाओं की योजना बना रहा था।</description>
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट &संजय पाण्डेय
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने देश के सर्वांगीण विकास, गरीब-किसान-युवा-महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।
महापौर श्री पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवाओं और महिलाओं के हितों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, आवास, पेयजल, सडक़, रेल और शहरी अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधानों से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जगदलपुर जैसे नगरों में भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
महापौर ने बजट में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और युवाओं के लिए कौशल विकास पर दिए गए जोर की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
संजय पाण्डेय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा, सब के विश्वास पर खरा उतरने वाला,सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करता है।
यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।
अंत में उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।</description>
6 हजार से अधिक ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दंतेवाड़ा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान 6 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
 प्रथम पाली में कुल 2758 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, वहीं द्वितीय पाली में 3383 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी भरतराम ध्रुव द्वारा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उडऩदस्ता दल द्वारा भी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सतत निगरानी रखी गई।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था तथा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहयोग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध प्रवेश, स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर टीईटी परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।</description>
बस्तर: कड़ी जांच के बाद शिक्षक बनने 11 हजार से अधिक ने दी परीक्षा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं द्वारा रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा बस्तर जिला मुख्यालय में प्रशासन की सुचारु व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
भविष्य के शिक्षकों की इस परीक्षा में अनुशासन का स्तर ऐसा रहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों ने जूते-मोजे के केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा दिया। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित ड्रेस कोड और समय सीमा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां बायोमेट्रिक जांच और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अपनी सीट तक जाने की अनुमति मिली।
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,174 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11,870 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 2,304 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने समय को लेकर भी विशेष सख्ती बरती। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाने की सूचना पहले ही दे दी गई थी, जिसका कड़ाई से पालन किया गया। नकल रोकने के लिए तीन उडऩदस्ता दलों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं 24 अधिकारियों ने बतौर पर्यवेक्षक परीक्षा सामग्री के परिवहन से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने तक की जिम्मेदारी संभाली। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस पूरी प्रक्रिया के लिए समन्वयक केंद्र बनाया गया था, जहां से पूरे परीक्षा संचालन की निगरानी की गई।
परीक्षा के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि कड़े सुरक्षा नियमों और ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों का उत्साह बना रहा। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा की सुबह की पाली प्राथमिक स्तर के लिए थी। इसमें शहर के 15 केंद्रों पर 5,599 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,523 उपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति का प्रतिशत 80.78 रहा। वहीं, दोपहर 3 बजे से आयोजित द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (बीएड धारी) के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चूंकि इस वर्ग में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी, इसलिए प्रशासन ने 24 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे। सुबह की तुलना में दूसरी पाली में अभ्यर्थियों का उत्साह अधिक दिखा, जहां 8,575 में से 7,347 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति का प्रतिशत बढक़र 85.68 तक पहुंच गया।
कुल मिलाकर 83.74 प्रतिशत औसत अभ्यर्थियों ने अनुशासन का पालन करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।</description>
सीहोर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज:घने बादल छाए, कोहरे से विजिबिलिटी कम; फसल नुकसान की आशंका
        <description>सीहोर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे करीब 8 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। कई इलाकों में हल्का तो कहीं घना कोहरा रहा, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर तक रह गई। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। श्यामपुर और जावर तहसील के कुछ गांवों में बीमित फसलों के गिरने की जानकारी सामने आई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ होता है और धूप निकलती है, तो बारिश और ओलों से गिरी फसलें दोबारा खड़ी हो सकती हैं। इससे नुकसान कुछ हद तक कम हो सकता है। फसल बीमा के लिए 14447 पर कॉल करें
कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपने नुकसान की जानकारी जरूर दें। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके या फसल बीमा ऐप के माध्यम से फसल नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क बनाए रखें। फसल नुकसान के आकलन के लिए बीमा कंपनी द्वारा जीटी पॉइंट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि नुकसान का सही मूल्यांकन किया जा सके।</description>
धार के जेतपुरा में पानी टंकी के पास कचरा:दूषित पानी से बीमारी का खतरा, सरपंच ने सचिव को ठहराया जिम्मेदार
        <description>धार जिले के जेतपुरा गांव में पानी की टंकी के पास भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और पीने के पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। गांव में बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं। कई दिनों से नहीं उठा कचरा स्थानीय निवासी नरभय सिंह सोलंकी ने बताया कि पानी की टंकी के पास कचरा कई दिनों से पड़ा हुआ है। कचरे से बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियां बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी टंकी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है, ऐसे में अगर पानी गंदा हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कचरा गाड़ी बंद होने से बिगड़ी व्यवस्था ग्राम पंचायत की सरपंच वर्दी बाई जगदीश डावर ने बताया कि गांव की कचरा गाड़ी कई दिनों से बंद है। उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ी के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सचिव अजीत बोड़ाने की है। सरपंच के अनुसार, उन्होंने कई बार कचरा गाड़ी चालू करने को कहा, लेकिन हर बार बजट नहीं होने की बात कहकर टाल दिया गया। कचरा गाड़ी बंद होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में खाली जगहों और पानी की टंकी के पास कचरा फेंक रहे हैं। इससे गांव की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। पानी की टंकी के पास कचरे का ढेर लगना पंचायत और प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है। दूषित पानी से पहले भी हो चुकी हैं मौतें ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जेतपुरा में इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पंचायत सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा गाड़ी चालू कराई जाए और पानी की टंकी के आसपास सफाई कराई जाए, ताकि उन्हें साफ पानी और स्वस्थ वातावरण मिल सके।</description>
टी&20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान क्या बोले
        <description>पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने का फ़ैसला पाकिस्तानी क्रिकेटरों का नहीं है.
पाकिस्तान ने घोषणा की है कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी.
भारत और श्रीलंका में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है.
पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा है, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.
लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सलमान अली आगा से भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर सवाल किया गया.
इस पर उन्होंने कहा, वो हमारा डिसीज़न नहीं है, उसमें हम कुछ कर नहीं सकते. जो हमारी सरकार, हमारे चेयरमैन जो हमें बोलेंगे, हमें वही करना है. वो जैसा कहेंगे, हम करेंगे. (bbc.com/hindi)</description>
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025: ये हैं पांच नॉमिनी
        <description>बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर के छठे संस्करण के लिए नॉमिनीज़ की घोषणा हो गई है.
इस साल इसके पांच दावेदार हैं- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, निशानेबाज़ सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति याराजी.
यह पुरस्कार साल 2025 में भारतीय खेल जगत में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और देश में खेल से जुड़ी सभी महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए है.
बीबीसी के चुने गए एक पैनल ने इन पांच भारतीय महिला खिलाड़ियों की लिस्ट को तैयार किया है. जूरी में भारत भर के कुछ सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित खेल पत्रकार, विशेषज्ञ और लेखक शामिल हैं.
पहली बार बीबीसी ने एक ग्रैंड जूरी बनाई है, जो विजेताओं का फ़ैसला करेगी. इस ग्रैंड जूरी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस, लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज और पैरा एथलीट दीपा मलिक शामिल हैं.
विजेताओं को 16 फ़रवरी को होने वाले एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा. समारोह में बीबीसी की जूरी की तरफ से नामांकन हासिल करने वाली तीन अन्य महिला खिलाड़ियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा.
बीबीसी न्यूज़ की अंतरिम ग्लोबल डायरेक्टर फियोना क्रैक कहती हैं, इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर भारत की महिलाओं की खेल में शानदार उपलब्धियों से भरे एक साल को दर्शाता है. बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इन प्रयासों को दिखाने और उनका जश्न मनाने में, किसी भी दूसरे मीडिया संस्थान से अलग और अहम भूमिका निभाता है. हमें खुशी है कि हम इन महिलाओं को ऐसा मंच दे पा रहे हैं, जहां वे अपनी मेहनत से हासिल की गई उपलब्धियों को भारत और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा सकें.
इस कार्यक्रम को मैनेज और प्रोड्यूस कलेक्टिव न्यूज़रूम कर रहा है.
कलेक्टिव न्यूज़रूम की एडिटर इन चीफ़ और सह संस्थापक रूपा झा कहती हैं, अक्सर महिलाओं को शादी, उम्र, शरीर से जुड़े मानकों या दिव्यांगता जैसी वजहों से खेल से दूर रहने के लिए हतोत्साहित किया जाता रहा है. इस साल की संपादकीय थीम, एक बेहद साधारण लेकिन ज़रूरी बात को मज़बूती से सामने रखती है कि सभी खेल सकते हैं क्योंकि खेल सबका है. उसका असली असर सिर्फ़ नतीजों से नहीं, बल्कि सभी को शामिल किए जाने और मिलने वाले मौक़ों से मापा जाना चाहिए. आईएसडब्ल्यूओटीवाई 2026 हर उस महिला के लिए जश्न मनाता है, जिसने मैदान में उतरने की हिम्मत दिखाई और अपनी जगह बनाई.
दिव्या देशमुख
20 साल की शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने जुलाई में एफआईडीई महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय और अब तक की सबसे कम उम्र की चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया.
इस बड़ी उपलब्धि के साथ उन्हें ग्रैंडमास्टर का दर्जा भी मिला. फ़ाइनल में जब दिव्या ने कोनेरू हम्पी को हराया तो यह एक तरह से अगली पीढ़ी को कमान मिलने जैसा पल था, क्योंकि कोनेरू हम्पी भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर रही हैं.
2005 में पश्चिमी भारत के शहर नागपुर में जन्मी दिव्या ने महज़ पांच साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था. दो साल के भीतर ही वह अंडर‑7 नेशनल चैंपियन बन गईं और 2017 में उन्होंने लड़कियों की अंडर‑12 कैटेगरी में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया.
2022 में चेन्नई में हुए चेस ओलंपियाड में भारत की ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम में उनकी अहम भूमिका रही.
इसके दो साल बाद इससे भी बड़ी कामयाबी मिली. इन्डिविजूअल गोल्ड मेडल जीतने के साथ वह उस टीम का हिस्सा रहीं, जिसने पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया.
हरमनप्रीत कौर, क्रिकेटर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नवंबर में देश को उसका पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप ख़िताब दिलाया.
घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में 339 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 88 गेंदों पर 89 रनों की ज़िम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेली गई उनकी नाबाद 171 रन की पारी आज भी महिला क्रिकेट की बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है.
1989 में पंजाब राज्य में खेल से प्यार करने वाले माता-पिता के घर में जिस दिन हरमनप्रीत का जन्म हुआ, उसी दिन उनके पिता उनके लिए गुड बैटिंग लिखी हुई एक टी‑शर्ट ख़रीदकर लाए.
2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से जैसे इस भविष्यवाणी को सच साबित करते हुए वह भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी की मज़बूत कड़ी बनी हुई हैं.
उन्हें टाइम मैगज़ीन की 2023 की टॉप 100 इमर्जिंग लीडर्स की सूची और बीबीसी की 100 मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन सूची में शामिल किया गया है.
2017 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है. हरमनप्रीत कौर को हाल ही में पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया है.
स्मृति मंधाना, क्रिकेटर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना खेल की अब तक की महान खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने की ओर तेज़ी से बढ़ रही हैं.
29 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज़ मंधाना, महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर.
पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के सांगली शहर में जन्मी स्मृति को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने पिता और भाई से मिली. वो दोनों ज़िला स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं.
2013 में अंडर‑19 ज़ोनल टूर्नामेंट खेलते हुए वह लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं.
पिछले साल सितंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 50 गेंदों में शतक जड़ा, जो 50 ओवर क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे तेज़ शतक था और उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
उन्हें 2018 और 2021 में दो बार आईसीसी विमेन्स क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया है. साल 2019 में भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित अर्</description>
एसआई भर्ती&2025 एग्जाम दो दिन ही होगा:6 फरवरी तक कैंडिडेट्स कर सकेंगे आवेदन फार्म में करक्शन&विड्रो
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 5 और 6 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग पौने आठ लाख (7.75 लाख) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह भर्ती 1015 पदों के लिए है। आयोग ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर के अतिरिक्त अन्य विवरणों में 6 फरवरी तक ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर दिया है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने (Withdraw) का भी अवसर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 5 व 6 फरवरी को होगी परीक्षा आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 व 6 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इसके तहत सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक एवं सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन संशोधन का अवसर परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन सुधार कैसे करें अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो आपको ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए 500 रुपए जमा करने होंगे। फिर, आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं और अपनी परीक्षा में ऑनलाइन सुधार करें। अगर कोई परेशानी हो, तो recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल करें या 9352323625 और 7340557555 पर कॉल करें। -------- SI भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए. 'SI भर्ती-2025' एग्जाम इस बार दो दिन होने की संभावना:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं।पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। (पूरी खबर पढ़ें)</description>
जन्‍म से दाहिनी ओर था दिल, कॉमेडी एक्‍ट्रेस की मौत:88 साल का रिकॉर्ड तोड़ अल्‍काराज बने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन चैंपियन, 2 फरवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 बजट पेश किया 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश किया। 2. प्रमित झावेरी सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी पद छोड़ेंगे 31 जनवरी को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमित झावेरी ने ट्रस्टी पद छोड़ने की ऐलान किया। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा को लिखा की उनका कार्यकाल खत्म होने पर दोबारा उनके नाम पर विचार न किया जाए। 3. रामसर नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी और गुजरात के अभयारण्य 31 जनवरी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले का ‘पटना पक्षी अभयारण्य’ और गुजरात के कच्छ जिले में ‘छारी-ढांड’ रामसर नेटवर्क से जुड़ेंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. कजाकिस्तान की एलिना ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतीं 31 जनवरी को कजाकिस्तान की टेनिस प्लेयर एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता। 5. कार्लोस अल्‍काराज ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता 1 फरवरी को कार्लोस अल्‍काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता। 6. अमेरिकन एक्ट्रेस कैथरीन ओ हारा का निधन 30 जनवरी को कनाडाई मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस कैथरीन ओ हारा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। आज का इतिहास: 2 फरवरी ----------------------- ये खबरें भी पढ़ें...</description>
केंद्रीय बजट 2026–27: ‘विकसित भारत’ की ओर एक रणनीतिक कदम
        <description>केंद्रीय बजट 2026–27: ‘विकसित भारत’ की ओर एक रणनीतिक कदम केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया...</description>
सारनाथ और हस्तिनापुर का होगा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकास, केंद्रीय बजट में यूपी टूरिज्म को मिली बड़ी सौगात
        <description>सारनाथ और हस्तिनापुर का होगा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकास, केंद्रीय बजट में...</description>
साल लकड़ी का अवैध परिवहन, जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 30 जनवरी। वन परिक्षेत्र धमनी के चेरा में आज प्रात: एसडीएम रामानुजगंज से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही साल लकड़ी (लठ्ठा) 5 नग, कुल मात्रा 1.909 घन मीटर को एक पिकअप सहित जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रात: लगभग 5 बजे एसडीएम रामानुजगंज की टीम द्वारा अवैध धान परिवहन के संदेह में उक्त पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 6598 का पीछा किया गया। वाहन चालक श्रवण यादव, निवासी ग्राम चेरा, पिकअप को अपने घर के परछी में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन में अवैध रूप से लोड साल लकड़ी पाई गई।
जब्त पिकअप का अनुमानित मूल्य सात लाख रुपये एवं वनोपज का अनुमानित मूल्य अस्सी हजार रुपये आंका गया है।
प्रकरण में जप्त वाहन एवं वनोपज को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), धारा 41(3), मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 के नियम-3 तथा मध्यप्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5(1) के अंतर्गत राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए विवेचना में लिया गया है।</description>
नशे के खिलाफ मिशन मोड अभियान, पांच दिनों 55 गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 31 जनवरी। जिले में पुलिस ने पिछले पांच दिनों से विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लिप्त 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में मिशन मोड पर दबिश, जांच और घेराबंदी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने केवल चिल्हर विक्रेताओं तक सीमित न रहते हुए नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच शुरू की। इसका उद्देश्य स्रोत से लेकर अंतिम विक्रेता तक की कड़ी को चिन्हित कर मुख्य सप्लायरों तक पहुंचना है।
इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 6 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई हुई। 9 प्रकरणों में 124 पाव देशी शराब और 6 प्रकरणों में 254 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
कोटपा एक्ट के अंतर्गत तंबाकू और नशे में प्रयुक्त सामग्री की बिक्री रोकने के लिए 20 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 500 नग गोगो जप्त किए गए।
नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस तरह पिछले पांच दिनों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े कुल 55 लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।</description>
कांग्रेस ने किया नेशनल हाईवे जाम, सांकेतिक धरना देकर किया प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 30 जनवरी। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा गांधी चौक (केवरा) में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल गांधी जी के आदर्शों को याद किया, बल्कि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एनएच-43 (अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग) पर सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया और वक्ताओं ने उनके जीवन व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। दोपहर 12 बजे दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी के महानायक को श्रद्धांजलि दी गई।किसानों के हक में सडक़ पर उतरे कांग्रेसीश्रद्धांजलि सभा के पश्चात, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने एनएच-43 पर सांकेतिक चक्काजाम किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार अपने वादे के अनुसार प्रत्येक पंजीकृत किसान का पूरा धान खरीदने में विफल हो रही है।
चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगे -समय-सीमा में वृद्धि: धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक की जाए। पूरा धान खरीदने की गारंटी: सरकार अपने वादे के मुताबिक हर पंजीकृत किसान का दाना-दाना समर्थन मूल्य पर खरीदे। पारदर्शी टोकन व्यवस्था: खराब मौसम और तकनीकी कारणों से जो किसान पिछड़ गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों किसान अपनी मेहनत की फसल को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव,सराफ़त अली,रमेश जयसवाल, सतेंद्र रॉय, मोहम्मद इरशाद खान,मकसूद हुसैन, मोजिब खान, विनोद सिंह,भूखल राम,इमरान हुसैन, देवनारायण सिंह, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, रामसुजान द्विवेदी, भानु राजवाड़े,मोहर लाल किसान ,पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे।</description>
सरगुजा ओलंपिक: राजपुर और वाड्रफनगर में विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा शुरु
        <description>राजपुर, 30 जनवरी। सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत बलरामपुर जिले के विकासखण्ड राजपुर एवं वाड्रफनगर में विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर राजपुर में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। खेल ओलंपिक के प्रथम दिवस एथलेटिक्स, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्रामों से आए पंजीकृत खिलाडिय़ों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों ने अपनी गति एवं क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में टीम वर्क और सामूहिक समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को आपसी भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का चयन आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, मंडल महामंत्री बबलू यादव, संतोष तिवारी, सहदेव लकड़ा, मनोज बंसल, शंकर गोयल, राजेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।</description>
मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस का चौक चौराहे पर धरना, एनएच पर सांकेतिक चक्का जाम
        <description>धान खरीदी और मजदूरी पर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 31 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। यह धरना शहर के नेहरू चौक, गांधी चौक, सरकंडा महामाया चौक और बुधवारी बाजारइन चारों स्थानों पर एक साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।
धरना को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरी का 90 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी, जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। शेष 40 प्रतिशत का बोझ राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है, जिससे पहले से सीमित संसाधनों से जूझ रही राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने खेती के पीक सीजन में 60 दिनों के ब्लैकआउट पीरियड को मजदूरों और किसानों के हितों पर सीधा प्रहार बताया। कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और चारों ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने मनरेगा के नाम में किए गए बदलाव पर भी एक स्वर में विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा में अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना हुआ। इसके बाद रायपुरबिलासपुर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनरेगा में किए गए बदलाव वापस लेने, न्यूनतम दैनिक मजदूरी 400 रुपये करने और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग रखी गई।</description>
आज की सरकारी नौकरी:डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 वैकेंसी, झारखंड PSC का नोटिफिकेशन जारी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती की। बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए....
 1. भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती के लिए कल से शुरू आवेदन भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 18 और 19 फरवरी, 2026 को करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा यानी BOB ने आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2026 तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : रेगुलर पोस्ट : कॉन्ट्रैक्चुअल पोस्ट : जरूरी एक्सपीरियंस : सिलेक्शन प्रोसेस : 
 फीस : सैलरी : एग्जाम सेंटर : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स 14 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस :  सैलरी :  एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. हरियाणा में 5,500 पदों पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट - पुरुष : चेस्ट - पुरुष : हाइट - महिला : दौड़ : रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें SBI में 2,050 पदों पर भर्ती, बिहार में 102 वैकेंसी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2,050 पदों पर भर्ती की। बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की 102 वैकेंसी की। साथ ही, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 पदों पर ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें…</description>
एपस्टीन फाइल्स का नया खुलासा: ट्रंप की बेटी इवांका और एलन मस्क का नाम सामने आया
        <description>वाशिंगटन अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेजों की नई और अंतिम...</description>
RTI के तहत पति&पत्नी के निजी रिश्तों की जांच नहीं होगी, सूचना आयोग का स्पष्टीकरण
        <description>लखनऊ सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर एक अपील में राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद...</description>
मनरेगा की ‘आजीविका डबरी’ से संवर रही छोटे किसानों की तकदीर
        <description>जल संरक्षण के साथ मछली पालन और सब्जी उत्पादन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जनवरी।मनरेगा अंतर्गत निर्मित की जा रही आजीविका डबरी छोटे और सीमांत किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। सिंचाई की सुविधा और आमदनी के नए अवसर ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द निवासी के रहने वाले छोटे किसान बिहारी लाल के खेत में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण कार्य किया जा रहा है। योजनांतर्गत 1 लाख 99 हजार रुपए की लागत से निर्मित डबरी का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। डबरी में वर्षा जल संग्रहित होने से उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बिहारी लाल ने बताया कि डबरी के पानी से वे अब सब्जी की उन्नत खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान है। जिले में 438 डबरियों से सुदृढ़ होगा जल प्रबंधन जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए जिले में लगभग 438 आजीविका डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। इन डबरियों से जहां एक ओर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा गिरते भू-जल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सिंचाई, मत्स्य पालन जैसी बहुउद्देशीय गतिविधियां संभव होंगी। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
जल संरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आजीविका डबरी जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं और किसानों को स्थायी आय का स्रोत प्रदान कर रही हैं। इस पहल से न केवल किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेंड्राखुर्द के बिहारी लाल जैसे सैकड़ों किसान अब विकास की मुख्यधारा से जुडक़र आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं।</description>
एसएसपी प्रशांत ठाकुर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 29 जनवरी। सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक-2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राजधानी रायपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रशांत ठाकुर को विभिन्न जिलों में पदस्थापना के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। साथ ही, विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से अपराधों की प्रभावी रोकथाम में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर वर्ष 1996 में अविभाजित मध्यप्रदेश से राज्य पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने 25 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर जिले का कार्यभार संभाला था। उस समय जिले में पुलिस परिवार के दो सदस्यों की कबाड़ चोरों द्वारा हत्या तथा कबाड़ और कोयला चोरी की लगातार घटनाओं के चलते कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण स्थिति में थी। ऐसे हालातों में उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पदभार ग्रहण करने के बाद उनके नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।</description>
मतांतरण  कराने का आरोप, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जनवरी। सरगुजा पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला स्थित उनके निवास पर पिछले लगभग एक वर्ष से प्रत्येक रविवार को चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें लोग शामिल होते थे।
हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इन सभाओं के माध्यम से मतांतरण किए जाने का आरोप लगाया था। 26 जनवरी को चंगाई सभा की सूचना मिलने पर संबंधित संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उनकी ओर से बताया गया कि सभा में 50 से 60 लोग मौजूद थे तथा कुछ लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, आयोजकों ने प्रारंभ में पुलिस को सभा स्थल के अंदर प्रवेश करने से रोका और पहचान पत्र एवं कार्रवाई से संबंधित आदेश की प्रति मांगी।
आयोजकों द्वारा एक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभा में आने वाले लोगों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। पुलिस ने रजिस्टर को जब्त कर लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि सभा आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
इस मामले में हिंदू संगठनों से जुड़े रोशन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ओमेगा टोप्पो थाने से चली गई थीं। बाद में उनके घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 66 वर्षीय ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।</description>
ऑस्ट्रेलियन ओपन: जेसिका पेगुला ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई
        <description>मेलबर्न, 28 जनवरी । जेसिका पेगुला ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में पेगुला ने अमांडा अनिसिमोवा को 6-2, 7-6(1) से हराया। दुनिया की नंबर 6 खिलाड़ी पेगुला ने 1 घंटे 35 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और दमदार जीत हासिल की। इस जीत से पेगुला अपने करियर में तीसरी बार और यूएस ओपन के बाहर पहली बार किसी मेजर ग्रैंड स्लैम के आखिरी चार में पहुंची हैं। सेमीफाइनल में पेगुला का मुकाबला एलेना रायबाकिना से होगा। इससे पहले पेगुला पिछले चार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार चुकी थीं, लेकिन इस मैच में उन्होंने दोनों विंग्स से गहराई और सटीकता के साथ खेल को शुरू में ही कंट्रोल किया, और दो बार अनिसिमोवा की सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम किया।
दूसरा सेट उतार-चढ़ाव वाला रहा। अनिसिमोवा ने अपना लेवल बढ़ाया, अपने आक्रामक बेसलाइन गेम पर ध्यान दिया, और पेगुला को आगे नहीं बढ़ने दिया। नंबर 4 सीड ने हिम्मत दिखाई, बराबरी पर रहीं, और मैच पॉइंट्स बचाकर सेट को टाईब्रेक में पहुंचा दिया, लेकिन एक बार वहां पहुंचने के बाद, पेगुला को कोई छू नहीं सका। पेगुला ने शुरू से ही ब्रेकर पर दबदबा बनाया, बिना डरे सर्विंग और तेज रिटर्न के दम पर लगातार सात पॉइंट्स बनाए। बढ़ते दबाव में अनिसिमोवा ने गलतियां कीं, जबकि पेगुला की रफ्तार और सटीकता निर्णायक साबित हुई। इस जीत ने अनिसिमोवा के खिलाफ पेगुला का बिना हारे रिकॉर्ड 4-0 कर दिया। यह किसी अमेरिकी विरोधी के खिलाफ उनकी लगातार आठवीं ग्रैंड स्लैम जीत थी। जेसिका पेगुला तीन दशकों से ज्यादा समय में एक ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में तीन हमवतन खिलाड़ियों को हराने वाली पहली अमेरिकी महिला भी बनीं, इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में मैककार्टनी केसलर और डिफेंडिंग चैंपियन मैडिसन कीज को हराया था। मैच के बाद जेसिका ने कहा, यह बहुत बढ़िया है। मैं पिछले कुछ सालों में यूएस ओपन के अलावा अन्य मेजर ग्रैंड स्लैम में आगे नहीं जा पाई थी। यह पहला स्लैम था जिसमें मैंने सच में कमाल कर दिया। मैं तीन बार, और फिर इस साल, चार बार क्वार्टर फाइनलिस्ट थी। मुझे यहां के हालात पसंद हैं। मैं यहां बहुत अच्छा टेनिस खेल पा रही हूं। इसलिए मैं सेमीफाइनल का इंतजार कर रही थी। -(आईएएनएस)</description>
मंदसौर को मिली सड़क–रेल विकास की बड़ी सौगात:सीएम मोहन यादव का ऐलान, भावांतर की राशि ट्रांसफर की, काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल बनाएंगे
        <description>मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र को सड़क और रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मल्हारगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदसौर–नीमच स्टेट हाईवे पर 58 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन फ्लाईओवर, पिपलिया मंडी में रेलवे अंडरब्रिज और मल्हारगढ़–नारायणगढ़ मार्ग पर रेलवे अंडरपास के निर्माण की घोषणा की। इन परियोजनाओं से जिले में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क और रेल संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होते हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से मंदसौर जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने जिले को पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान देने की बात कही। उन्होंने भुवानी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और काका गाडगिल सागर डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही मंदसौर को नर्सिंग कॉलेज की सौगात देने की भी घोषणा की गई। भावांतर की राशि ट्रांसफर की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हित में हर हाल में ढाल बनकर खड़ी है। भावांतर भुगतान योजना के तहत अब तक प्रदेश के 7.10 लाख से अधिक किसानों को करीब 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना से सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिला है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सरसों और मूंगफली की फसलों को भी भावांतर योजना के दायरे में लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदसौर जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को लगभग 43 करोड़ रुपये की भावांतर राशि दिए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से पांच किसानों को चेक सौंपे और इसे अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक बताया। अनुकंपा नियुक्त
कार्यक्रम में एक भावुक पल तब आया जब अप्रैल 2025 में सड़क दुर्घटना के दौरान चार लोगों की जान बचाकर स्वयं शहीद हुए मनोहर सिंह चौहान के पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दूसरों की जान बचाता है, वह समाज का गौरव होता है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही अगले पांच वर्षों में ढाई लाख नई नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदसौर आज श्वेत, हरित और नील क्रांति में अग्रणी जिला बन चुका है। यहां की लहसुन और मसालों की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है और आने वाले समय में यह जिला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।</description>
शिवम दुबे की शानदार पारी के बावजूद भारत की हार, चौथे टी&20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने 50 रन से दी मात
        <description>न्यूज़ीलैंड ने बुधवार को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 50 रन से हराकर सिरीज़ में अपनी पहली जीत दर्ज की. हालांकि, पांच मैचों की इस सिरीज़ में भारतीय टीम 3-1 से निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है.
चौथे टी-20 मैच में टॉस जीत कर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाज़ी चुनी.
पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूज़ीलैंड के टॉप ऑर्डर ने बेहतरीन शुरुआत की. डेवन कॉन्वे (23 गेंद में 44 रन) और टिम साइफ़र्ट (36 गेंद में 62 रन) ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया और नौ ओवर के अंदर 100 रन बना लिए.
भारतीय टीम ने थोड़ी देर के लिए वापसी की, लेकिन न्यूज़ीलैंड की टीम ने सात विकेट के नुक़सान पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया.
भारत के गेंदबाजों में, कुलदीप यादव ने 39 रन देकर दो विकेट और अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर दो विकेट झटके.
216 रन का पीछा करते हुए, भारत को शुरुआत में ही झटके लगे क्योंकि अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जल्दी आउट हो गए.
संजू सैमसन (15 गेंद में 24 रन) और रिंकू सिंह (30 गेंद में 39 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की. वहीं शिवम दुबे ने 23 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात छक्के लगाकर उन्होंने भारत को थोड़ी उम्मीद जगाई.
शिवम दुबे ने मेन्स टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए तीसरे सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया.
लेकिन न्यूज़ीलैंड की टीम अहम मौकों पर विकेट लेती रहे और भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई.
न्यूज़ीलैंड के टिम साइफ़र्ट प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे.(bbc.com/hindi)</description>
आज की सरकारी नौकरी:SBI में 2,050 पदों पर भर्ती; बिहार में 102 वैकेंसी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2,050 पदों पर भर्ती की। बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की 102 वैकेंसी की। साथ ही, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 पदों पर ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2,050 पदों पर निकली भर्ती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की 102 वैकेंसी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : पुरुष : महिला : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 पदों पर निकली भर्ती सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sanskrit.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट : सैलरी : फीस : लाइब्रेरियन अन्य पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने यूपी पुलिस कान्स्टेबल भर्ती 2026 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : पुरूष : महिला : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : आवेदन से पहले ओटीआर क्यों जरूरी ? यूपी पुलिस समेत कई सरकारी भर्तियों में OTS/OTR का मतलब है One Time Registration (एक बार पंजीकरण) यानी एक बार आप अपनी बेसिक जानकारी, योग्यता, पहचान व संपर्क के डिटेल्स बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज कराते हैं, जिससे आपको बार-बार आवेदन भरते समय वही जानकारी हर बार नहीं भरनी पड़ती है। ओटीआर में शामिल डिटेल्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक
 सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें बिहार में 493 पदों पर भर्ती; इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट की वैकेंसी; DU में फैकल्टी की 31 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में 493 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू होने की। इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पदों पर भर्ती के लिए एंट्रेंस एग्जाम की। साथ ही, दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में फैकल्टी की वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
जूनियर केमिस्ट&एईआई भर्ती एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी:1 फरवरी को जयपुर मुख्यालय पर होगी परीक्षा, RPSC ने जारी की गाइडलाइन
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर (ऊर्जा विभाग) परीक्षा-2025 और जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। ये दोनों परीक्षाएं 1 फरवरी को जयपुर स्थित आयोग मुख्यालय पर आयोजित की जाएंगी। असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर का पेपर दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा, जबकि जूनियर केमिस्ट का एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के जरिए होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें, जो आयोग की वेबसाइट पर 'कैंडिडेट इनफॉर्मेशन के कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी)' सेक्शन में उपलब्ध है। अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर लें। जूनियर केमिस्ट एडमिट कार्ड अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक सहायक विद्युत निरीक्षक एडमिट कार्ड अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक OMR शीट के पांचवें विकल्प को भरने 10 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर 'एडमिट कार्ड' लिंक से आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर प्राप्त कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके 'सिटीजन ऐप्स' में 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, हर प्रश्नपत्र के लिए OMR शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर एंट्री सिर्फ परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही दी जाएगी। उसके बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसलिए, अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचें ताकि सिक्योरिटी चेक और आईडी वेरिफिकेशन सुचारू रूप से हो सके। फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (कलर प्रिंट) जरूरी है। अगर आधार की फोटो पुरानी या क्लियर नही है, तो वैकल्पिक रूप से वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस (स्पष्ट रंगीन फोटो वाला) लाएं। एडमिट कार्ड पर भी नया कलर फोटो लगाना जरूरी है। बिना मूल फोटो आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही, एडमिट कार्ड के साथ दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें। किसी के बहकावे में नहीं आएं-आयोग आयोग ने चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी किसी दलाल, मध्यस्थ या अपराधी के झांसे में न आएं। अगर कोई पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगे या लालच दे, तो प्रमाणों सहित आयोग के कंट्रोल रूम (0145-2635200, 2635212, 2635255) या जांच एजेंसी को सूचित करें। अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ तक जुर्माना और संपत्ति जब्ती जैसी सख्त सजा हो सकती है।
 ………. पढें ये खबर भी…. RAS-2024 मार्क्स री-टोटलिंग के लिए आवेदन शुरू:मेन परीक्षा में फेल उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, हर प्रश्न पर 25 रुपए फीस लगेगी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मेन परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों (हॉरिजोंटल श्रेणी- विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अतिरिक्त) को नियमानुसार मार्क्स की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। पूरी खबर पढें</description>
नर्मदापुरम में फोन&पे बॉक्स लगाने के नाम पर ठगी:रिटायर्ड नेवीकर्मी की आरोपी ने पोर्ट कराई सिम, फिर निकाले रुपए
        <description>नर्मदापुरम में कोठी बाजार स्थित एक दुकानदार से फोन-पे स्टिकर बॉक्स लगाने के नाम पर ठगी हुई। आरोपी ने बुजुर्ग दुकानदार का मोबाइल लेकर पहले पोर्ट नम्बर जनरेट कराया। फिर नई कंपनी में सिम पोर्ट होने ठग ने खाते से ऑनलाइन रुपए निकलवा लिए। सिम में नेटवर्क नहीं आने पर जब बुजुर्ग टेलीकॉम कंपनी दफ्तर पहुंचे, सिम पोर्ट होने की बात पता चलते ही वे दंग रह गए।  बुजुर्ग ने अपने बेटे को सारी बात बताई। जिसके बाद जब उन्होंने बैंक खाता चैक कराया तो खाते से 5 हजार रुपए विडरॉल की जानकारी लगी। फिर बुजुर्ग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार शाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग नेवी से रिटायर्ड है। कोठीबाजार में उनकी एक जनरल स्टोर्स है। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया 19 जनवरी को उनकी दुकान पर एक युवक फोन पे स्टीकर का बॉक्स लगाने आया था। ठग युवक ने बॉक्स लगाने की प्रोसेस करने के लिए दुकानदार का मोबाइल ले लिया। उसने 1901 पर मैसेज कर पोर्ट नंबर जनरेट कर लिया। जिसके बाद वो ओ कुछ देर में बॉक्स चालू होने का कहकर चला गया। दो दिन बाद अचानक बुजुर्ग के मोबाइल में नेटवर्क आना बंद हो गया। पता करने पर सिम पोर्ट होने और ठगी का मामला उजागर हुआ। अज्ञात के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। बॉक्स लगाने वाले युवक को तलाश रहे है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।</description>
नया AADHAAR ऐप, घर बैठे परिवार का नाम&पता, नंबर बदलें:ओपन स्‍कूल शुरू करने वाले CBSE चेयरमैन कुन्नुनकल का निधन; 30 जनवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नया AADHAAR ऐप लॉन्च हुआ 29 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में नया AADHAAR ऐप लॉन्च किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. साराह मुल्‍लाली इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला बिशप बनीं 28 जनवरी को साराह मुल्‍लाली इंग्लैंड के चर्च की पहली महिला बिशप बनीं। चर्च ऑफ इंग्‍लैंड के 1,400 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी का पद दिया गया है। निधन (DEATH) 3. पूर्व CBSE चेयरमैन फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का निधन 28 जनवरी को पूर्व CBSE चेयरमैन और शिक्षाविद फादर थॉमस वी. कुन्नुनकल का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा 31 जनवरी को भारत पहली बार अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत और UAE की संयुक्त अध्यक्षता में ये बैठक नई दिल्ली में होगी। 5. RBI ने यूरोपीय सिक्योरिटी मार्केट अथॉरिटी के साथ MoU साइन किया 28 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूरोपीय सिक्योरिटी मार्केट अथॉरिटी (ESMA) के साथ एक MoU साइन किया। आज का इतिहास: 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या हुई। नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में वे संध्याकालीन प्रार्थना के लिए जाते समय तभी, नाथूराम गोडसे ने उन पर पिस्तौल से तीन गोलियां दागी थीं। ----------------------- ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प से तनाव के बीच भारत-रूस नौसेना अभ्‍यास होगा: पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी को 20 महीने जेल की सजा; 29 जनवरी के करेंट अफेयर्स नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन और साउथ कोरिया की पूर्व फर्स्‍ट लेडी किम कियोन को सजा मिलने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…</description>
आगरा में फिर पुलिस एनकाउंटर, राज चौहान हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description> आगरा  यूपी के आगरा में एक बार फिर से एनकाउंटर हुआ है. राज चौहान हत्याकांड...</description>
माघ पूर्णिमा पर देवों का आगमन! जानिए स्नान&दान की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
        <description> नई दिल्ली Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष...</description>
सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज ने फहराया तिरंगा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर,27 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर जिले में अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी लेकर मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिंतामणी महाराज द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी ली ।
समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकडिय़ों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल , जिला पुलिस बल , जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका , एन एस एस शामिल थे। इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग झांकी का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई।
इसके साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर एस जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।</description>
एनएमडीसी बचेली में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
        <description>परियोजना प्रमुख ने फहराया तिरंगा , सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई शोभा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 27 जनवरी। एनएमडीसी बचेली में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। केंद्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक श्री श्रीधर कोडाली रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके उपरांत पूरे परिसर में राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड टुकडिय़ों जिसमे सीआईएसएफ के जवानों, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं प्रकाश विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी टुकडिय़ों ने अनुशासन में मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी, जिसे दर्शकों ने सराहना के साथ देखा।
परेड के पश्चात मुख्य अतिथि श्री श्रीधर कोडाली ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी देश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि एनएमडीसी बचेली उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ईको-फ्रेंडली खनिक के रूप में कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से मुख्यधारा से जोडऩा एनएमडीसी की प्रमुख प्रतिबद्धता है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी एनएमडीसी बचेली उत्पादन, पर्यावरण संतुलन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ देश के विकास में योगदान देती रहेगी।
समारोह के दौरान परियोजना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य एवं शारीरिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक समितियों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली के मानव संसाधन के महाप्रबंधक महेश नायर, सहायक राकेश रंजन, सिविल उपमहाप्रबंधक एसआर डहरिया, उपमहाप्रबंधक केपी बंसोड, सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट आशीष कुमार,डिप्टी कमांडेंट नफ़ीश अहमद, असिस्टेंट कमांडेंट मंटू कुमार झा, इंस्पेक्टर योगेश कुमार वामनकर, इंस्पेक्टर अमित कुमार, परेड कमांडर सबइंस्पेक्टर - मुकेश नेगी व विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बचेली नगरवासी उपस्थित रहे।</description>
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की सलामी ली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 जनवरी। सरगुजा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के गायन के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया।
 श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इसके बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात परेड में शामिल सशस्त्र टुकडिय़ों द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विभागीय झांकियों में दिखी विकास की झलक
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम द्वारा दूषित जल प्रबंधन, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी, शिक्षा विभाग द्वारा पी.एम.श्री. स्कूल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना द्वारा प्रधानमंत्री जनमन सडक़ एवं पुलिया निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, कृषि विभाग द्वारा दलहन, तिलहन क्षेत्र विस्तार, रेशम विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा रेशम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम, जेल विभाग द्वारा बंधन से मुक्त आकाश की सैर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा ग्रामीण विकास मॉडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन औषधि एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर विषय पर मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गई।
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड इन कमाण्डर रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सेकेण्ड परेड इन कमाण्ड उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 14 टुकडिय़ों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।जिसमें जिला पुलिस बल कमाण्डर उप निरीक्षक अश्विनी कुमार दिवान, जिला बल पुलिस बल पुरूष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, जिला पुलिस बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, नगर सैनिक बल पुरुष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल राज, नगर सैनिक बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक रम्भा साहू, नव आरक्षक जिला पुलिस बल कमाण्डर प्रज्ञाभूषण पैकरा, पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर आदि ने मार्च पास्ट किया गया।
इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।</description>
एफसीआई प्रबंधक की कार की ठोकर, 3 जख्मी
        <description>डोंगरगढ़ के रामाटोला में हादसा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जनवरी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के रामाटोला में मंगलवार दोपहर को एक कार अचानक बेकाबू हो गई और उसकी ठोकर से तीन ग्रामीण जख्मी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक शिकायत नहीं होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं चालक ने ही घटना के बाद एक घायल को राजनांदगांव पहुंचाया, वहीं अन्य दो लोगों को अलग-अलग लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़-चिचोला रोड में स्थित रामाटोला में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे नागपुर से कवर्धा जा रहे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) प्रबंधक प्रवीण कुमार की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों ग्रामीणों को चोट पहुंची है। घटनास्थल पर मैनेजर प्रवीण कुमार ने अपनी कार से ज्यादा चोटिल युवक को राजनांदगांव अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य लोगों ने दो को डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ को बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन घायलों की ओर से शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है।</description>
आगर मालवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:एसडीएम बोले&लगभग 50 गांवों में फसल नुकसानी की सूचना, सर्वे होगा
        <description>आगर मालवा में मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कानड़ और तनोड़िया क्षेत्रों में ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कानड़ क्षेत्र के चौमा, गाजरिया, घोसली, भड़भूजी, हरगनखेड़ी, कलमोई और सूतड़ा सहित कई गांवों में भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई। ओलों और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों और अन्य दलहन-तिलहन फसलों को क्षति पहुंची है। फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना किसानों का कहना है कि कई खेतों में फसलें अभी प्रारंभिक अवस्था में थीं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। तनोड़िया क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम अचानक बदला और बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रहे। किसानों के अनुसार, यदि केवल बारिश होती तो कुछ फसलों को फायदा हो सकता था, लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है।
 खेतों की खड़ी फसलें आड़ी हो गई इस क्षेत्र में विशेष रूप से गेहूं, धनिया, चना और मसूर की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों बीघा में गेहूं की फसल आड़ी हो गई है, जिससे गेहूं के उत्पादन में भारी कमी की आशंका है। तनोड़िया के साथ-साथ आसपास के गांव ठिकरिया, आखाखेड़ी, थडोदा, सुठेली, खीमाखेड़ी, दौड़खेड़ी, हड़ाई और पिपलिया आदि क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है।
एसडीएम बोले-लगभग 50 गांवों में फसलों की नुकसानी की सूचना कृषि विस्तार अधिकारी बीएल निनामा ने बताया कि भ्याना, किशनपुरा और जैतपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि कम रही, लेकिन बारिश और तेज हवा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मिलिंद ढोके ने जानकारी दी कि लगभग 50 गांवों में फसलों की नुकसानी की सूचना है। कहीं ओले गिरे हैं तो कहीं बारिश और हवा से फसलें खराब हुई हैं। एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर दल गठित कर दिए गए हैं और जल्द ही सर्वे रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।</description>
शाजापुर में तलवार लेकर घूम रहा शख्स गिरफ्तार:पुलिस ने हाट मैदान से दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
        <description>शाजापुर थाना कोतवाली पुलिस ने महुपुरा क्षेत्र में बीट भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुपुरा चौराहे के पास एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर घूम रहा है। यह घटना मंगलवार शाम की है, जिसका वीडियो बुधवार सुबह सामने आया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाट मैदान में पंच गवाह को साथ लेकर पुलिस पुरानी नगर पालिका के पीछे बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
 तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्टील जैसी धातु की धारदार तलवार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम जाटव, पिता उमेद जाटव (42), निवासी लोहिया मार्ग, वार्ड क्रमांक 1, महुपुरा शाजापुर बताया। आरोपी के पास तलवार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने मौके पर पंचों की उपस्थिति में तलवार जब्त की। जब्त तलवार की कुल लंबाई 32 इंच और फल की लंबाई 28 इंच बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर छोड़ा गया।</description>
आज की सरकारी नौकरी:ISRO में 49 भर्ती; दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 200 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 220 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में इसरो में 49 पदों पर भर्ती और हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 220 वैकेंसी की। साथ ही, दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 220 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. ISRO में साइंटिस्ट सहित 49 पदों पर निकली भर्ती  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के स्पेस एप्लिकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सब्जेक्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एसडी' :  साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस :  साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एसडी' :  साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' :  सैलरी : 
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एसडी' :  साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' :  एग्जाम सेंटर :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 200 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) की ओर से फार्मासिस्ट के 200 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सैलरी :  32,600 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस :  ऐसे करें आवेदन :  ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 220 पदों पर भर्ती हेवी व्हीकल फैक्ट्री, चेन्नई में 220 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के बेसिस पर की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  एज लिमिट :  ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल वेबसाइट ddpdoo.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करें।
सभी डिटेल्स दर्ज करें।
मांगे गए डॉक्यमेंट्स अपलोड करें।
लिफाफे पर जूनियर टेक्नीशियन - 2026 के लिए आवेदन लिखें।
इसे स्पीड पोस्ट द्वारा इस पते पर भेजें :
वरिष्ठ महाप्रबंधक, एचवीएफ अवादी, चेन्नई- 600054 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  4. रेलवे में 312 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 29 जनवरी  रेलवे भर्ती बोर्ड ने 312 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर : स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर : चीफ लॉ असिस्टेंट : लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट  मेटलर्जिस्ट) : सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : साइंटिफिक असिस्टेंट/ ट्रेनिंग : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  केंद्रीय विद्यालय में स्पेशल एजुकेटर की 987 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; राजस्थान में 804 वैकेंसी, इंडियन नेवी में 260 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में KVS में 987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, राजस्थान में 804 पदों पर भर्ती की। साथ ही, इंडियन नेवी में 260 पदों पर ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
        <description>नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं अरिजीत सिंह के प्‍लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास और भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और यूरोपीय यूनियन में फ्री ट्रेड को मंजूरी मिली 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) हुई। 18 साल की लंबी बातचीत के बाद 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया गया। 2. OCA प्रेसिडेंट रणधीर सिंह ने रिटायरमेंट लिया 26 जनवरी को ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के प्रेसिडेंट रणधीर सिंह पद से रिटायर हुए। इंडियन स्पोर्ट्स एडमिनस्ट्रेटर रहे रणवीर स्वास्थ्य कारणों से समय से पहले रिटायर हुए हैं। 3.अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट 
27 जनवरी को गायक और संगीतकार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। 4. तमिल महाकाव्य कंबारमायनम को आवाज देने वाले डॉ. ज्ञानसुंदरम का निधन 26 जनवरी को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और तमिल विद्वान डॉ. ज्ञानसुंदरम का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। 5. डॉन ब्रेडमैन की 'बैगी ग्रीन कैप' 2.92 करोड़ में नीलाम 27 जनवरी को दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन की 'बैगी ग्रीन' कैप 2.9 करोड़ में नीलाम हुई। 6. पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक का वर्चुअल उद्घाटन किया 27 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के चौथे एडीशन का वर्चुअली उद्घाटन किया। आज का इतिहास 28 जनवरी: ------------------- ये खबरें भी पढ़ें... शुभांशु शुक्‍ला अब हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे: इंग्‍लैंड से क्रिकेट भारत लाने वाले इंद्रजीत बिंद्रा का निधन; 27 जनवरी के करेंट अफेयर्स नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र सम्‍मान मिलने और पूर्व BCCI सचिव इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बाक़ी बचे दो टी&20 मैचों से भी बाहर हुए तिलक वर्मा
        <description>बीसीसीआई ने बताया है कि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बाकी बचे दो टी-20 मैचों में भी तिलक वर्मा नहीं खेल सकेंगे. उनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर खेलते रहेंगे.
बीसीसीआई ने मीडिया एडवाइज़री जारी कर कहा, भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने फ़िज़िकल ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है. हालांकि, उन्हें पूरी तरह से मैच के लिए फ़िट होने में और समय लगेगा.
वह न्यूज़ीलैंड के साथ जारी पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सिरीज़ के आख़िरी दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. मेन्स सेलेक्शन कमिटी ने सिफ़ारिश की है कि श्रेयस अय्यर बाकी मैचों के लिए तिलक वर्मा की जगह खेलते रहेंगे.
तिलक वर्मा हाल में हुई एक सर्जरी के कारण न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले हुए तीन टी20 मैचों में भी नहीं खेल पाए थे.(bbc.com/hindi)</description>
युवराज सिंह ने आईएस बिंद्रा के निधन पर उन्हें ऐसे किया याद
        <description>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शोक जताया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, आईएस बिंद्रा के निधन की ख़बर सुनकर दुख हुआ.
बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने कहा, वह क्रिकेट के एक बेहतरीन प्रशासक थे, जिनके काम और असर को मैंने बहुत कम उम्र से देखा.
भारतीय क्रिकेट में आईएस बिंद्रा की भूमिका को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि उनके विज़न और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का रविवार को निधन हो गया. वह 84 साल के थे.
इंदरजीत सिंह बिंद्रा 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे. इसके अलावा, वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे.(bbc.com/hindi)</description>
रतलाम में सुबह से बूंदाबांदी और ठंडक बढ़ी:48 घंटे में रात का पारा 4 डिग्री गिरकर 10.2°C पर पहुंचा
        <description>रतलाम में मंगलवार सुबह से मावठे का मौसम बना है। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई है। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान तापमान तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया है। जबकि दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सूरज की लुकाछिपी के कारण धूप भी नहीं निकली है। जावरा, कालूखेड़ा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों समेत रतलाम शहर में सुबह बूंदा बांदी हुई है। बूंदा बांदी के कारण शहर की सड़कें गिली हो गई। मौसम में भी और ठंडक बढ़ गई है। हालांकि शीत लहर नहीं चल रही है। मौसम विभाग के माने तो ऐसा अभी दो दिन तक बने रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है। इसका असर के कारण बारिश होने का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी  मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री लुढ़का है।  30 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। दो से तीन दिन बाद सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रहने की संभावना है।  पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है)</description>
छतरपुर में बूंदाबांदी की संभावना:पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, बादल छंटते ही बढ़ेगी ठंड
        <description>छतरपुर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे मौसम विभाग ने यह तापमान रिकॉर्ड किया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक दिन में तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों के बीच छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे तक धूप निकलने की संभावना है। बूंदाबांदी और तेज हवाओं के आसार आज जिले में तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज बादलों के कारण दिन का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज सुबह मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। अधिक नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम मौसम में आए इस अचानक बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को माना जा रहा है। इसी कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आएगी। खासतौर पर 26 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।</description>
FSL में 28 पदों पर आवेदन की कल लास्ट डेट:जानिए किस पद के लिए कितनी वैकेंसी; RPSC ने निकाली है भर्ती
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला(Forensic Science Laboratory) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद नजदीक आ गई है। आयोग की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी कल यानी मंगलवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के 1, बायोलॉजी डिवीजन के 2 और केमिस्ट्री डिवीजन के 2 पद है। 27 जनवरी 2026 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे आवेदन आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से जारी है। जो 27 जनवरी 2026 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख और स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। .......... पढें ये खबर भी.... RPSC की शिकायत सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी:RTI में भी एग्जाम के मार्क्स नहीं बता रहा आयोग, कैंडिडेट बोला- सुप्रीम-कोर्ट के आदेश की अवहेलना  RAS भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 (RTI) के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढे़ें</description>
शुभांशु शुक्‍ला अब हर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे:इंग्‍लैंड से क्रिकेट भारत लाने वाले इंद्रजीत बिंद्रा का निधन; 27 जनवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र सम्‍मान मिलने और पूर्व BCCI सचिव इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक मिला  26 जनवरी को भारतीय थलसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्‍ट सेवा पदक के लिए चुना गया। 2. एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित 26 जनवरी को नई दिल्‍ली में इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया। 3. BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन 25 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। 4. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमेरिकी सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल से मुलाकात की 25 जनवरी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में अमेरिकी सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल से मुलाकात की। 5. पहली बार एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल परेड में शामिल हुई रक्षा अनुसंधान एवं संगठन (DRDO) की लॉन्‍ग रेंज एंटी शिप हाइपरसोनिक मिसाइल (LR-AShM) पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई। आज का इतिहास 27 जनवरी: ---------------------- ये खबर भी पढ़ें... आरजी कर रेप-मर्डर के इंवेस्टिगेशन ऑफिसर चंद्रशेखर को गैलेंट्री अवॉर्ड: ऑपरेशन ब्लूस्टार पर किताब लिखने वाले मार्क टली का निधन; 131 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं केंद्र सरकार के 131 पद्म पुरस्कारों और 982 गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा और मशहूर लेखक और पत्रकार मार्क टली का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें...</description>
आज की सरकारी नौकरी:केंद्रीय विद्यालय में स्पेशल एजुकेटर की 987 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; राजस्थान में 804 वैकेंसी, इंडियन नेवी में 260 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में KVS में 987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, राजस्थान में 804 पदों पर भर्ती की। साथ ही, इंडियन नेवी में 260 पदों पर ओपनिंग्स की। 1. KVS में 987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) वर्ष 2026 में विशेष शिक्षक के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों पर विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें टीजीटी (विशेष शिक्षक) के 493 पद और पीआरटी (विशेष शिक्षक) के 494 पद शामिल हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  इन राज्यों में होगी भर्ती एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  PRT स्पेशल एजुकेटर :  टीजीटी :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  45,000 - 55,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  2. राजस्थान में 804 पदों पर भर्ती, कल से शुरू आवेदन  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एग्जाम की तारीख 9-10 मई 2026 और एडमिट कार्ड 3 मई 2026 को जारी किए जाएंगे। डिपार्टमेंट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  फीस :  सैलरी :  पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार एग्जाम पैटर्न :  विषय :  सिलेबस :
राजस्थान जनरल नॉलेज : 
इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परंपराएं, राजस्थान का भूगोल, मिट्टी व जलवायु, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, सिंचाई परियोजनाएं, राज्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था, राजस्थान का करेंट अफेयर्स। जनरल साइंस :  कोशिका, आनुवंशिकी, पादप कार्यिकी, मानव रोग, पोषण परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, आवर्त सारणी, कार्बनिक यौगिक, धातु-अधातु गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत, चुंबकत्व ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफशियल वेबसाइट लिंक  3. इंडियन नेवी में 260 पदों पर निकली भर्ती इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (SSC)-जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस एंट्री के जरिए एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, इंजीनियरिंग ब्रांच समेत कुल 10 ब्रांचों में पद भरे जाएंगे। कमीशन का ड्यूरेशन 12 साल होगा जिसे 2 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 12 फरवरी तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एग्जीक्यूटिव ब्रांच :  न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री। पायलट :  बीई/बीटेक की डिग्री, 60% अंकों के साथ 10वीं, 12वीं पास। लॉजिस्टिक्स : बीई/बीटेक/एमबीए/बीएससी/बी.कॉम/बीएससी फाइनेंस/लॉजिस्ट्रिक्स में पीजी डिप्लोमा के साथ/ एमसीए/एमएससी (आईटी) की डिग्री। भारत सरकार, जहाजरानी एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चाहे वे द्वितीय मेट, मेट या मास्टर हो और जिनका जन्म 2 जनवरी 1997 से 1 जुलाई 2007 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो, आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट :  उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  1,25,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  4. यूपी में 7994 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट 28 जनवरी  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने लेखपाल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ------------------ सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3,979 भर्ती; यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 364 वैकेंसी; गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 155 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3,979 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन की। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 364 वैकेंसी की। साथ ही, गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 155 पदों पर ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मोबाइल की लत और रात में जागने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, एम्स भोपाल का चेतावनीपूर्ण शोध
        <description> भोपाल  अगर आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं जो रात में घंटों मोबाइल की...</description>
भगवान शिव को बेलपत्र क्यों है सबसे प्रिय? जानिए पौराणिक कथा और रहस्य
        <description>हिंदू धर्म में बेलपत्र (बिल्व पत्र) को भगवान शिव का सबसे प्रिय पत्र माना जाता...</description>
सडक़ सुरक्षा माह में सरगुजा पुलिस का जागरूकता अभियान
        <description>110 वाहन चालक सारथी सम्मान से सम्मानित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जनवरी। 37वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह-2026 के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात शाखा द्वारा अंबिकापुर के घड़ी चौक में सारथी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सडक़ सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 महतारी एक्सप्रेस एवं डायल-112 के 8 वाहन चालकों सहित कुल 110 चालकों एवं उनके प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल एवं यातायात शाखा प्रभारी विजय कैवत्र्य ने चयनित चालकों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा सडक़ सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक, स्किट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ढिल्लों ने कहा कि सम्मानित चालक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें। सडक़ सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में जागरूकता अभियान, सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन लगातार जारी रहेगा।</description>
नांदगांव में मरार पटेल समाज ने मनाया शाकंभरी महोत्सव
        <description>महासमुंद, 25 जनवरी। बसंत पंचमी पर नांदगांव में मरार पटेल समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मां शाकंभरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां शाकंभरी के मंदिर में विधिवत पूजा.अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच समाजजनों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा पश्चात मां शाकंभरी को सुसज्जित रथ पर विराजित कर नगर में भव्य रैली निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। ढोल,नगाड़ों, जयकारों और भक्तिगीतों के साथ निकली यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली समापन के बाद आयोजन स्थल पर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर योगेश पटेल, रामकुमार पटेल, हरिराम पटेल, लेखराम पटेल, दीनू पटेल, दसरू पटेल, हरिचंद पटेल, ओम प्रकाश पटेल, लक्ष्मीनाथ पटेल, रेवा पटेल, यादराम पटेल, पुराणिक पटेल, बिहारी पटेल, सालिक पटेल, रामसिंग पटेल एवं मन्नू पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित थे।</description>
77वें गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में विजय शर्मा, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े और सूरजपुर में चिंतामणी फहराएंगे ध्वज
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर/सूरजपुर/बलरामपुर, 25 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग के तीनों जिलों में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं बलरामपुर जिला मुख्यालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सूरजपुर जिला मुख्यालय में सांसद चिंतामणी महाराज ध्वज फहराएंगे।
पीजी कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान, परेड कमांडर द्वारा रिपोर्टिंग, परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संदेश वाचन, रंगीन गुब्बारे उड़ाना, हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय के नारों के साथ मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद कमांडरों का परिचय, शहीद परिवारों के परिजनों का सम्मान एवं फोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन तथा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
अग्रसेन स्टेडियम, सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। यहां प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद 11.30 बजे तक सांस्कृतिक एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र आयुष देवांगन को मुख्य अतिथि की भूमिका में आमंत्रित किया गया है। समारोह में जिले के विकास को दर्शाती विभागीय झांकियां भी निकाली जाएंगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जहां परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होंगे। तीनों जिलों में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह को गरिमामय व भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।</description>
संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का प्रतापपुर में लोकार्पण
        <description>विधायक ने किया उद्घाटन, नवीन रेस्ट हाउस भवन का भी हुआ शिलान्यास
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 25 जनवरी। संभाग के इकलौते श्रमजीवी पत्रकार भवन का भव्य लोकार्पण धान मंडी नर्सरी के समीप बने पत्रकार भवन में विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। यह भवन लंबे समय से पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब साकार हो गई है। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग सहित सूरजपुर, भटगांव, ओडग़ी, भैयाथान, वाड्राफनगर एवं प्रतापपुर जनपद के स्थानीय व बाहरी पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लोकार्पण अवसर पर नवीन रेस्ट हाउस भवन का शिलान्यास भी किया गया, जिससे भविष्य में क्षेत्रीय नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता से आयोजन अत्यंत सफल एवं गरिमामय रहा।
इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा विधायक शकुंतला पोर्ते एवं बाहर से पधारे अतिथि पत्रकारों का पुष्पमाला, साल एवं श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा स्थानीय एवं बाहरी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने हेतु स्थानीय विद्यालय के बच्चों एवं शैला टीम द्वारा पारंपरिक शैला नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन में विशेष उत्साह और जीवंतता का संचार हुआ।
अरविंद अवस्थी एवं जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों एवं पत्रकार भवन में शेष सुविधाओं को पूर्ण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी, जिस पर विधायक द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। विधायक शकुंतला पोर्ते ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि यह पत्रकार भवन न केवल पत्रकारों के लिए, बल्कि आम जनता के हित में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने भविष्य में पत्रकारों एवं क्षेत्र की जनता से जुड़ी सभी जनहितकारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेश गुप्ता, चंद्रिका कुशवाहा, अवधेश पांडे, अनूप विश्वास, मनीष गुप्ता, सचिन तायल, समलेश गुप्ता, सोनू कश्यप, राजा खान, शहादत हुसैन, महबूला खान, जीशान खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, सांसद प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, गुलाब मोहन तिवारी, अक्षय तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, समाजसेविका प्रतिमा सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धनंजय गुप्ता सहित प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, चौकी प्रभारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।</description>
हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 जनवरी। अंबिकापुर शहर के बिलासपुर चौक के समीप शनिवार रात तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 24 जनवरी की रात करीब 9 बजे गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी दीपक मानिकपुरी (38) अपने साथी रवि के साथ बाइक से मणिपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बिलासपुर चौक पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक सडक़ पर जा गिरे। इसी दौरान दीपक मानिकपुरी हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दूसरा युवक रवि घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवा चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के पहुंचते ही घटनास्थल पर शोक का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे फरार हाईवा चालक की पहचान की जा सके।
गौरतलब है कि शहर के प्रमुख चौकों और प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सख्त करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।</description>
नाबालिग से रेप, फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 23 जनवरी। नाबालिग से रेप के फरार आरोपी को थाना उरंदाबेड़ा पुलिस एवं साइबर सेल कोंडागांव की संयुक्त टीम ने रायपुर जिले के दोन्देकला स्थित पीडीएम राइस मिल से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीडि़ता की माता ने थाना उरंदाबेड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि जनवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी गांव से अन्य गांव में सहेलियों के साथ जगराता कार्यक्रम देखने गई थी। वहां उसकी मुलाकात गजेंद्र पटेल से हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे एक सूनसान घर में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना उरंदाबेडा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64(1), 64(2)(र), 351(2) एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर जिले के दोन्देकला स्थित पीडीएम राइस मिल में काम कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित कर रायपुर भेजी गई।
पुलिस के अनुसार, बताए गए स्थान पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेंद्र पटेल बड़ेकनेरा बकोदगुड़ा पारा, थाना कोंडागांव बताया।
थाना उरंदाबेडा लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से संबंधित आरोपों को स्वीकार किया, जिसके बाद 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।
आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी), कोंडागांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।</description>
राज्यपाल&सीएम ने मेधावी रमशीला को किया सम्मानित
        <description>दंतेवाड़ा, 23 जनवरी। रायपुर के लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम मेें छू लो आसमान संस्थान की छात्रा रमशीला नाग भी सम्मानित हुई।
ज्ञातव्य है कि जिले की छात्रा कुमारी रमशीला नाग माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में पूरे राज्य में 9वां स्थान अर्जित कर पूरे जिले का गौरवान्वित किया था। उक्त कार्यक्रम में मेधावी छात्रा कुमारी रमशीला नाग को राज्यपाल द्वारा डेढ़ लाख रूपये चेक और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने भी उक्त मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।</description>
हरियाणा में छत्तीसगढ़ का परचम, बीजापुर के खिलाडिय़ों की ऐतिहासिक उपलब्धि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 23 जनवरी। हरियाणा में आयोजित सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तथा बालक वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त हुआ।
इस गौरवशाली उपलब्धि में बीजापुर जिले के खिलाडिय़ों का विशेष योगदान रहा। बालिका वर्ग में बीजापुर जिले से अनुराधा, रितिका, अस्मिता, शिल्पी एवं त्रिवेणी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, वहीं बालक वर्ग में लक्ष्य, सूर्य एवं एबिल ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त, जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स के लिए भी बीजापुर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जो जिले के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इन सभी चयनित एवं पदक विजेता खिलाडिय़ों ने आज जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा एवं खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच एवं जिले के श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बीजापुर जिले के खिलाडिय़ों की यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।</description>
सीधी में यूकेलिप्टस काटने पर चाचा को पीटा:भतीजों ने लाठी&डंडों से हमला कर पैर फ्रैक्चर किया; अस्पताल में एडमिट
        <description>सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौफाल पवाई में यूकेलिप्टस पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस हमले में बथरू साकेत का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व हाथ में चोट आई। उन्हें सेमरिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बथरू साकेत शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी जमीन में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काट रहे थे। उनका दावा है कि यह पेड़ उनके हिस्से में आता है। इसी बात को लेकर उनके बड़े भाई के बेटे दिनेश साकेत, दिन्नू साकेत और मनोज साकेत ने विरोध किया। यह विवाद जल्द ही गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया। पीड़ित बथरू साकेत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पीछे से उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। जब वे जमीन पर गिर गए, तो उन पर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। घायल बथरू साकेत को उनकी पत्नी सुनीता साकेत ने तत्काल सेमरिया अस्पताल में एडमिट कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता होगी। शिकायत पर मामला दर्ज  इस मामले पर बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मारपीट के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।</description>
टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने के सरकार के फैसले से बांग्लादेशी खिलाड़ियों में असंतोष: रिपोर्ट
        <description>नई दिल्ली, 23 जनवरी । टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो गया है। बांग्लादेश की सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए विश्व कप के मैचों के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने का फैसला गुरुवार को किया। आईसीसी अपने आधिकारिक प्रेस रिलीज में कभी भी बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड के नाम का ऐलान प्रतिभागी देश के रूप में कर सकता है। बांग्लादेश के क्रिकेटरों के बीच अपनी सरकार के फैसले को लेकर निराशा है।
बांग्लादेश के क्रिकेटरों का कहना है कि सरकार ने विश्व कप न खेलने का फैसला लेने से पहले उनसे सलाह लेना उचित नहीं समझा। सरकार के निर्णय ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों में असंतोष उत्पन्न कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की नाराजगी फैसले से ज्यादा उसे लेने के तरीके को लेकर है। संवाद की जगह ऊपर से आदेश वाली संस्कृति अपनाई गई। खिलाड़ियों को लगा कि वे चर्चा का हिस्सा नहीं, बल्कि पहले से तय पटकथा के श्रोता बनकर रह गए हैं। दरअसल, विश्व कप से बाहर होने का फैसला लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की एक बैठक बुलाई थी। एक क्रिकेटर ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा, मीटिंग हमारी सहमति के लिए नहीं बुलाई गई थी। हमें सिर्फ यह बताने के लिए बुलाया गया कि क्या होने वाला है। फैसले पहले ही लिए जा चुके थे और हमारी बातों का उस पर कोई असर नहीं पड़ा। पहले खिलाड़ियों से खुलकर राय ली जाती थी, लेकिन इस बार साफ कह दिया गया कि भारत में विश्व कप खेलने का सवाल ही नहीं है। क्रिकेटर के मुताबिक, मामले में बांग्लादेश सरकार का सीधा हस्तक्षेप है। सरकार का कॉल पहले ही आ चुका था। सीधा आदेश था कि टीम नहीं जाएगी। मामला अब क्रिकेटिंग लॉजिक से आगे बढ़कर सुरक्षा और राज्य की नीति के दायरे में चला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग के दौरान कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने कहा कि टीम तैयार है और टूर्नामेंट में खेलने को इच्छुक है। इसकी वजह हाल के महीनों में एक मजबूत टी20 यूनिट बनने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है और सकारात्मक परिणाम दिए हैं।
एक अन्य क्रिकेटर ने कहा, अगर हम नहीं जाते हैं, तो नुकसान हमारे क्रिकेट का होगा। हमने इतनी मेहनत की, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। मीटिंग के बाद खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने मीडिया से कहा कि बांग्लादेश अपने फैसले पर कायम रहेगा। उन्होंने आईसीसी पर सही न्याय न देने का आरोप लगाया और कहा कि न तो आईसीसी और न ही भारत सरकार ने बांग्लादेश की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार और बीसीबी अधिकारियों ने पिछली धमकियों और दर्शकों और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को सामने रखते हुए पूरे इवेंट को जोखिम भरा बताया। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों को पहले से ही लग रहा था कि नतीजा तय है। टीम प्रबंधन के एक सदस्य के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है, जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। --|(|आईएएनएस)</description>
इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानें निरस्त, यात्रियों को भारी परेशानी:स्टार एयर की मुंबई&गोंदिया की 4 फ्लाइट कैंसिल,एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें भी रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
        <description>इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर शुक्रवार को मुंबई, गोंदिया और दिल्ली रूट के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग की अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें भी लगातार छठे दिन रद्द रहीं। उड़ानें निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। स्टार एयर ने बिना ठोस कारण रद्द की चार उड़ानें विमानतल सूत्रों के अनुसार स्टार एयर ने 15 जनवरी से इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया था। निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर पहुंचकर 6:20 बजे गोंदिया जाती थी। वहीं गोंदिया से रात 9:30 बजे इंदौर पहुंचकर 10 बजे मुंबई के लिए रवाना होती थी। लेकिन शुक्रवार को कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके पीछे कोई ठोस कारण न बताकर केवल “ऑपरेशनल कारण” बताए गए। एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों में नाराजगी जब इन उड़ानों में बुकिंग करा चुके यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। बाद में कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प देकर शांत कराया। सबसे ज्यादा परेशानी गोंदिया जाने वाले यात्रियों को हुई, क्योंकि इंदौर से मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध हैं, लेकिन गोंदिया के लिए यह एक मात्र सीधी उड़ान है। दिल्ली रूट की उड़ानें भी रद्द स्टार एयर के साथ-साथ एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की सुबह और दोपहर में संचालित होने वाली कुल चार उड़ानें भी शुक्रवार को निरस्त रहीं। ये उड़ानें 21 जनवरी से रोजाना रद्द की जा रही हैं। 27 जनवरी से मिलेगी राहत अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान होने वाले एयर शो की तैयारियों के चलते एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इसी कारण ये फ्लाइट्स 26 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 27 जनवरी से दिल्ली-इंदौर की उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल प्रबंधन द्वारा आज (शनिवार) से अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में विमानतल पर कार्यरत 11 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे विमानतल परिसर स्थित मैदान पर किया गया। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी समन्वय, खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा देना है। उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
BHU में एमबीए&आइबी का 31 जनवरी तक होगा रजिस्ट्रेशन:ग्रेजुएशन में 50% नंबर अनिवार्य, 2 हजार फीस
        <description>काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए और एमबीए-आइबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थियों को 31 जनवरी तक पंजीकरण करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।दोनों पाठ्यक्रमों में करीब 120 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल सीएटी-2025 के स्कोर को ही आधार बनाया जाएगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी का सीएटी-2025 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। स्नातक में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अंतिम चयन सीएटी स्कोर के साथ ही ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रबंधन संस्थान ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि पंजीकरण के समय दी गई जानकारी (जैसे जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी) वही होनी चाहिए जो सीएटी के आवेदन में दी गई थी। अब जानिए क्या होगी जरूरत
पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कई दस्तावेजों की स्कैन कापी तैयार रखनी होगी, इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र और स्नातक के सभी सेमेस्टर के अंकपत्र शामिल हैं। साथ ही सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने का कन्वर्जन सर्टिफिकेट और जो छात्र स्नातक अंतिम वर्ष में हैं, उन्हें अपने संस्थान के प्रमुख से 'बोनाफाइड सर्टिफिकेट' प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए दो हजार रुपये जबकि एससी व एसटी वर्ग के छात्रों के लिए एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क तय किया गया है।</description>
अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस 2026:ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को ‘अंशु’ ने शिक्षित किया; 1,000 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दे चुके हैं ‘फरमान’
        <description>हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर, 2018 को एक प्रस्ताव पारित कर इसकी घोषणा की थी। शांति और विकास में शिक्षा की भूमिका के सम्मान में इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत हुई थी। हर साल इंटरनेशनल एजुकेशन डे एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम 'शिक्षा के सह-निर्माण में युवाओं की शक्ति यानी The Power of Youth in Co-Creating Education' है। इसी थीम पर हम आज बात करने जा रहे हैं 2 ऐसे युवाओं की जिन्होंने अपनी काबिलियत और क्षमता के आधार पर समाज को शिक्षित करने का प्रयास किया। 1. 'नींव की ईंट’ फाउंडेशन चलाते हैं अंशु कोविड 19 के दौर के बाद की बात है। राज्य प्रवासी मजदूरों की बड़ी आमद से जूझ रहा था। इस दौरान पत्रकार अंशु कुमार जायसवाल ईंट भट्ठों पर गए और देखा कि अलग-अलग राज्यों से आए मजदूर ईंट भट्ठों पर काम करने के लिए मजबूर हैं। वहां उन्होंने प्रवासी परिवारों की जिंदगी को करीब से समझने की कोशिश की। बच्चों की कहानियां बार-बार पलायन, तनाव और बचपन को त्यागकर परिवार की मदद करने की मजबूरी से भरी थीं। यहीं से अंशु ने एक NGO के जरिए इन बच्चों को उनका बचपन लौटाने का फैसला किया। इसके अलावा, एंटी-स्लेवरी इंटरनेशनल (Anti-Slavery International) की रिपोर्ट ने भी उन्हें बहुत प्रभावित किया। रिपोर्ट के के मुताबिक, ईंट भट्ठों में 14 साल से कम उम्र के 65% से 80% बच्चे रोज औसतन 9 घंटे काम करते हैं। 77% मजदूरों के बच्चों को प्राइमरी एजुकेशन तक नहीं मिलती। देशभर में करीब 1 लाख ईंट भट्ठों और 2.3 करोड़ मजदूरों की इस हकीकत ने अंशु को झकझोर दिया। फिर अंशु कुमार जायसवाल ने 19 जून, 2023 को बेबी कुमारी के साथ मिलकर झारखंड के पाटन में 'नींव की ईंट फाउंडेशन (Neev Ki Eent Foundation)' को NGO के रूप में रजिस्टर्ड कराया। इस संस्था का उद्देश्य समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। हालांकि जब उन्होंने ईंट भट्ठा मालिकों और ठेकेदारों को मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने-लिखाने का आइडिया पेश किया तो उनका कहना था- ‘अगर ये बच्चे पढ़ने लगेंगे तो ईंटें कौन बनाएगा? क्या आप चाहते हैं कि हमारे बच्चे भट्ठों पर काम न करें?’ मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए NGO बनाया अंशु ने इस फाउंडेशन की शुरुआत ईंट भट्ठों (Brick Kilns) पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए की थी। इन बच्चों का बचपन अक्सर पढ़ाई के बजाय ईंटें ढोने और श्रम करने में बीत जाता है। अंशु का मानना है कि ये बच्चे समाज की 'नींव की ईंट' हैं और अगर इन्हें सही शिक्षा मिले, तो भविष्य मजबूत होगा। 'अक्षर लर्निंग सेंटर' चलाते हैं ​​​अंशु​​​​ नींव की ईंट फाउंडेशन के तहत अंशु जायसवाल बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षर लर्निंग सेंटर चलाते हैं। ये सेंटर्स उन बच्चों के लिए 'ब्रिज स्कूल' की तरह काम करते हैं, जो कभी स्कूल नहीं गए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। उन्होंने सीधे उन जगहों पर स्कूल खोले जहां बच्चे रहते हैं (ईंट भट्ठों के पास), ताकि वे काम छोड़कर पढ़ाई की ओर आकर्षित हों। शिक्षा के साथ-साथ इन बच्चों के स्वास्थ्य और भोजन पर भी ध्यान दिया जाता है। इन सेंटर्स पर हिंदी और मैथ्स की शिक्षा दी जाती है, ताकि बच्चे मेनस्ट्रीम के स्कूल में वापस जा सकें। ‘टीच फॉर इंडिया’ का सपोर्ट मिला अपने मॉडल को बढ़ाने के लिए उन्हें TFIx (टीच फॉर इंडिया) जैसी इन्क्यूबेशन प्रोग्राम का साथ मिला। अंशु 2024-25 के कोहोर्ट का हिस्सा बने। TFIx के सपोर्ट मिला, ताकि वो इस मॉडल और विस्तार कर सके। 'नींव की ईंट' संस्था से अब तक 3,000 से ज्यादा बच्चों को बुनियादी शिक्षा मुहैया हो पाई है। वहीं, पिछले साल 400 से अधिक बच्चों ने अक्षर लर्निंग सेंटर्स में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा, 250 से ज्यादा परिवारों को पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। अंशु जायसवाल मूल रूप से एक पत्रकार रहे हैं। उनके काम की चर्चा शुरुआत में सिर्फ झारखंड में थी। हालांकि, उनका ये अभियान बिहार के कई जिलों में भी सक्रियता से चल रहा है। 2. फोर्ब्स के 30 Under 30 लिस्ट में शामिल हुए फरमान सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां को अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) की प्रतिष्ठित 30 Under 30 2026 की सूची में शामिल किया गया। वो पहले ऐसे मुस्लिम युवा हैं, जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। उन्हें यह सम्मान ‘सोशल इम्पैक्ट’ कैटेगरी में मिला। ये कैटेगरी उन लोगों को पहचान देती है जो नीतिगत स्तर पर या सामुदायिक पहलों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। फरमान मियां समाज सेवा के लिए मशहूर हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करते हैं। साथ ही बीमारों के लिए इलाज की सुविधा मुहैया कराते हैं। Forbes 30 Under 30 सूची हर साल जारी की जाती है। इसमें भारत के ऐसे युवा नेताओं को शामिल किया जाता है, जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम होती है और जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य किया हो। फरमान मियां का जन्म 8 अगस्त, 1995 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। वो इस्लामिक स्कॉलर आला हजरत परिवार से आते हैं और आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक भी हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। 1,000 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा दिलाई वो अपनी आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी के जरिए नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा सहायता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाते हैं। उन्होंने अब तक 1,000 से ज्यादा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा, कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई, NEET, UPSC और UP बोर्ड की कोचिंग मुफ्त में दिलाई है। इनकी कोचिंग डे</description>
ISRO का ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू! स्पेस में बनेगा भारत का अपना ठिकाना, 140 करोड़ को गर्व
        <description>बेंगलुरु  भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए अपने स्‍वदेशी स्थायी...</description>
परिवार के नाम बड़ा फैसला! सुनील शेट्टी ने 40 करोड़ का तंबाकू विज्ञापन ठुकराया
        <description>मुंबई      बॉलीवुड के कई सितारे तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का ऐड करते...</description>
युवा उड़ान कार्यक्रम में युवाओं को मिला प्रेरणा और मार्गदर्शन
        <description>पद्मश्री आनंद कुमार और लेखक नीलोत्पल मृणाल ने साझा किए सफलता के मंत्र
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जनवरी। जिले में कला केंद्र मैदान अम्बिकापुर में आयोजित युवा उड़ान कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार तथा विश्वविख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल ने युवाओं को सफलता, संघर्ष और जीवन के मूल्यों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा के युवाओं के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि उन्हें आनंद कुमार और नीलोत्पल मृणाल जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सुनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान पंखों से नहीं, बल्कि मेहनत से मिलती है। हमारी चाह और संकल्प ही हमें लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर ऊंची उड़ान का हौसला रखना चाहिए।
कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने युवाओं से मंच से प्राप्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जिले के युवाओं को आज महान व्यक्तित्वों के अनुभवों और दृष्टिकोण को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
परीक्षाओं की तैयारी और सफलता के दिए मंत्र
कार्यक्रम में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स और सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि यहां बैठा हर बच्चा नायाब है और सभी में अद्भुत हुनर है। आवश्यकता है उस ताकत को पहचानने की और दुनिया में बेहतर कार्य कर मिसाल कायम करने की।
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि जिस विषय में सफल होना है, उसी विषय को लेकर पूरी निष्ठा के साथ जीवन जिया जाए और किसी भी अन्य चीज को बीच में आने न दिया जाए। विषय समझने में कठिनाई आने पर हार मानने के बजाय निरंतर प्रयास करना चाहिए, क्योंकि लगातार मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है।
आनंद कुमार ने कहा कि पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि रोमांचक बनाना चाहिए। आज इंटरनेट जैसे आधुनिक संसाधनों में हर समस्या का समाधान उपलब्ध है, आवश्यकता केवल सही दिशा में प्रयास करने की है। उन्होंने अपने करियर के संघर्षों और जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए कहा कि असुविधाएं मिलने पर पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि धारा के विपरीत चलकर भी पत्थरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ा जा सकता है।
उन्होंने युवाओं को सफलता के चार मंत्र भी बताए। उन्होंने कहा कि पहला मंत्र प्रबल प्रयास - जब तक सफलता न मिले, प्रयास करते रहना चाहिए। दूसरा मंत्र सकारात्मक सोच-जो निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। तीसरा मंत्र अथक परिश्रम - बिना रुके और बिना थके मेहनत करना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। चौथा मंत्र असीम धैर्य -यदि प्रयास तुरंत सफल न हों तो निराश नहीं होना चाहिए।
धैर्य रखते हुए परिश्रम निरंतर करते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। पढ़ाई को लेकर बच्चों में बढ़ते डिप्रेशन पर उन्होंने कहा कि इसमें माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
डर से डरने के बजाए संघर्ष की आग में तपना ज़रुरी
कार्यक्रम में शामिल विश्वविख्यात लेखक नीलोत्पल मृणाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा ही छत्तीसगढ़ की तकदीर है और एक परीक्षा किसी की तकदीर का फैसला नहीं करती। उन्होंने कहा कि डर से डरने के बजाय संघर्ष की आग में तपना होगा, तभी वास्तविक सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने युवाओं को चेताया कि डिप्रेशन को पैशन न बनाएं, क्योंकि डिप्रेशन और पैशन एक साथ नहीं चल सकते। यदि भीतर आगे बढऩे का पैशन है, तो सफलता निश्चित है। श्री मृणाल ने कहा कि संघर्ष हर व्यक्ति के आसपास मौजूद है और इसमें किसी भी प्रकार का बहाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि दूसरों की आकांक्षाओं को अपना बोझ बनाकर न ढोएं, बल्कि स्वयं यह निर्णय लें कि उन्हें किस क्षेत्र में जाना है और उसी लक्ष्य पर अडिग रहें। चाहे कोई भी विपरीत परिस्थितियां क्यों न आएं, अपने निर्णय से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं में चेतना जगाने के उद्देश्य से है। यदि युवा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो आने वाला कल उन्हीं का होगा और वही भविष्य में इतिहास रचेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसौदिया एवं पायल सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित जनप्रतिनिधिगण अपर कलेक्टर सुनील नायक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।</description>
राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे सूरजपुर के अफसर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 22 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सूरजपुर जिले के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी को राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है।
इसी क्रम में ईआरओ पुरस्कार के अंतर्गत सरगुजा संभाग से जिला सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव की ईआरओ चांदनी कंवर का चयन किया गया है। जिन्हें 25 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर पुरस्कार के अंतर्गत सरगुजा संभाग से आशीष कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला सूरजपुर का चयन किया गया है। उन्हें भी राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाचक नामावली के अद्यतन एवं प्रबंधन में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।</description>
आधी रात अवैध कबाड़  लदा ट्रक पकड़ाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 22 जनवरी। सूरजपुर जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में साइबर सेल एवं रामानुजनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मध्यरात्रि में अवैध कबाड़ से लदे एक ट्रक को पीछा कर पकडऩे में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध कबाड़ को सूरजपुर से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल साइबर सेल की टीम को सक्रिय किया। साइबर सेल और रामानुजनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरगा-मदनेश्वरपुर मार्ग पर संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका।
जांच के दौरान ट्रक चालक से कबाड़ संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने के संदेह पर पुलिस ने कबाड़ से लदे ट्रक को थाने लाकर जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 29 एडजी 2892 के चालक जहांगीर अहमद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक में लदा कबाड़ सूरजपुर निवासी आकाश साहू का है, जिसे सूरजपुर से लोड कर रायपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में धारा 35(1-4)/303/2 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
बताया गया कि ट्रक में लगभग 26 टन कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व सूरजपुर में कबाड़ कारोबार से जुड़े दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने कबाड़ व्यवसाय पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण स्थापित किया था। हालांकि हाल के दिनों में अवैध कबाड़ कारोबार दोबारा पांव पसारने लगा था, लेकिन इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को करारा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।</description>
कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद शुरू हुई फेस केवाईसी सुविधा
        <description>नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने जताया आभार, हजारों वंचितों को मिलेगा राशन का लाभ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 जनवरी। फिंगर केवाईसी विफलता के कारण राशन से वंचित किए गए हितग्राहियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों द्वारा कलेक्टर को दिए गए अल्टीमेटम के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेस केवाईसी सुविधा प्रारंभ कर दी है।
जिला खाद्य अधिकारी ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद को फोन पर जानकारी दी कि तत्काल प्रभाव से फेस केवाईसी लागू कर दी गई है। इसके तहत वे सभी हितग्राही, जिनका नाम फिंगर केवाईसी नहीं होने के कारण राशन कार्ड से हट गया था, अब फेस केवाईसी कराकर पुन: शासकीय राशन प्राप्त कर सकेंगे।
इस निर्णय से विशेष रूप से बुजुर्गों, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा मेहनतकश श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी उंगलियों की पहचान मशीनों में दर्ज नहीं हो पा रही थी। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने बताया कि प्रभावित हितग्राही अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान या निर्धारित केंद्र पर जाकर फेस केवाईसी करवा सकते हैं।
उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर त्वरित निर्णय लेने के लिए जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस पार्षद दल ने जिले के सभी प्रभावित नागरिकों से अपील की है कि वे फेस केवाईसी की सुविधा का लाभ लेकर राशन प्राप्त करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में खाद्य विभाग या अपने जनप्रतिनिधि से संपर्क करें।</description>
बुजुर्ग महिला ने कहा  मैं जिंदा हूं..., मृत दर्शाकर लाखों की जमीन हड़पने का आरोप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जनवरी। सरगुजा जिले के अंबिकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम मेंड्रा खुर्द से राजस्व अभिलेखों से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को कागजों में मृत दर्शाकर उनकी लाखों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है।
पीडि़ता के रूप में सामने आईं सुगामती राजवाड़े ने बताया कि उनके नाम दर्ज लगभग 6 एकड़ भूमि को उनके भतीजे कवलसाय राजवाड़े द्वारा अपने नाम दर्ज करा लिया गया। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया में उन्हें मृत दर्शाया गया और कथित रूप से मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में परिवर्तन किया गया।
सुगामती राजवाड़े के अनुसार, उन्हें इस कथित नामांतरण की जानकारी तब हुई, जब भूमि से संबंधित दस्तावेजों में उनका नाम हटाकर भतीजे का नाम दर्ज पाया गया। इसके बाद उन्होंने राजस्व न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई।
पीडि़ता का कहना है कि वे जीवित हैं और न्याय के लिए संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि मृत्यु प्रमाण पत्र किस आधार पर और किसके द्वारा जारी किया गया तथा पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रकरण वर्तमान में राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई फरवरी में निर्धारित बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों द्वारा भी इस मामले में राजस्व अभिलेखों की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, संबंधित आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायालय के निर्णय के बाद ही हो सकेगी।</description>
        <description>नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं इंदिरा गांधी शांति पुरस्‍कार के लिए ग्राका माचेल के नाम की घोषणा और EU और भारत के बीच रक्षा समझौते को मंजूरी मिलने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ रक्षा समझौते को मंजूरी दी  22 जनवरी को यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत के साथ नए रक्षा समझौते यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। 2. गणतंत्र दिवस परेड में ऑल मेन यूनिट लीड करेंगी सिमरन बाला  26 जनवरी को कर्तव्‍य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस की परेड में CRPF असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 140 मेल कमांडेड की ऑल-मेन यूनिट को लीड करेंगी। स्‍पोर्ट्स (SPORTS) 3. अमेलिया वाल्वरडे भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सीनियर कोच बनीं  20 जनवरी को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने सेंट्रल अमेरिकी देश कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे को इंडियन सीनियर महिला टीम का मुख्य कोच अपॉइंट करने की घोषणा की।  इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मोजाम्बिक की पूर्व शिक्षामंत्री ग्राका माचेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार  मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व शिक्षामंत्री ग्राका माचेल को 2025 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। 21 जनवरी को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने इसकी घोषणा की। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. अरावली पर्वत श्रृंखला का कुंभलगढ़ अभयारण्य सेंसिटिव जोन में शामिल  21 जनवरी को पर्यावरण मंत्रालय ने कुंभलगढ़ वन्‍य जीव अभयारण्‍य को इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) यानी पर्यावरण के लिए संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया। 6. जोमैटो की पैरेंट कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने रिजाइन किया  21 जनवरी को जोमैटो की पैरेंट कंपनी ‘इटरनल’ के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ग्रुप CEO के पद से रिजाइन कर दिया। 7. NHAI ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन के साथ MoU साइन किया  21 जनवरी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया। 23 जनवरी का इतिहास 1966 - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला पीएम बनीं 1897 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्‍म हुआ ----------------------- ये खबर भी पढ़ें...  नेपाल चुनावों के लिए भारत ने 60 पिकअप ट्रक भेजे:सुनीता विलियम्‍स NASA से रिटायर, खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स शुरू; 22 जनवरी के करेंट अफेयर्स नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के NASA से रिटायरमेंट और अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें....</description>
बैतूल चौपाटी पर फूड विभाग की कार्रवाई:स्वच्छता नहीं मिलने पर कई दुकानें अस्थायी रूप से बंद, पंजीयन रद्द करने की चेतावनी
        <description>बैतूल के नेहरू पार्क चौपाटी पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई की। टीम ने यहां लगे फूड स्टालों से आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, पनीर, मंचूरियन, सॉस, चटनी और मेयोनेज़ सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। लिये गए नमूनों की जांच मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई की कमी पाई गई, जिसके बाद टीम ने संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया। दोबारा गंदगी मिलने पर पंजीयन रद्द की चेतावनी खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा गंदगी पाई गई, तो संबंधित दुकानों का पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि लगभग एक महीने पहले भी नेहरू पार्क चौपाटी पर इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। छात्राओं को दी गई खाद्य सुरक्षा की जानकारी कार्रवाई के दौरान टीम ने एमएलबी विद्यालय की छात्राओं को चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन और आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया की विशेष भूमिका रही। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम भंडारिया, केमिस्ट हेमंत कीर, कार्यालय सहायक योगेश दिवगाया और ब्रजेश पटेल शामिल रहे।</description>
RAS इंटरव्यू का पांचवा चरण 2&13 फरवरी तक:2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट, 1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, RAS-2024 के पांचवे चरण के इंटरव्यू 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। बढ़ा दी थी पदों की संख्या सहायक आचार्य पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान के अंतिम चरण और एबीएसटी के तृतीय चरण के इंटरव्यू का आयोजन भी 2 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। उक्त सभी पदों हेतु इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं। अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें...</description>
IND vs NZ 2nd T20I: भारत का जीत का सिलसिला जारी, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
        <description>रायपुर पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साह से भरी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ...</description>
रायपुर : किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
        <description>रायपुर : किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : मुख्यमंत्री...</description>
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल जगदलपुर का किया निरीक्षण, बंदियों से की मुलाकात
        <description>कोंडागांव, 21 जनवरी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा केन्द्रीय जेल जगदलपुर का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनके मानवाधिकारों की स्थिति तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने बंदी बैरकों, भोजनालय, रसोईघर, चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष वार्ड, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधकों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेल अभिलेखों एवं बंदियों के पंजी का भी अवलोकन किया। साथ ही न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने बंदियों की समयाओं, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, विधिक सहायता, पारिवारिक मुलाकात तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
न्यायाधीश ने निर्देश दिये कि किसी भी बंदी को विधिक सहायता, चिकित्सा उपचार, अथवा अन्य मूलभूत अधिकारों से वंचित न रखा जाए, उन्होंने यह भी कहा कि विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु विधिक सहायता योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करने तथा बीमार बंदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय एवं जेल अधीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।</description>
मनरेगा बचाओ संग्राम : कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान शुरू
        <description>जोन्दरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने जिले में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। अभियान की अगुवाई पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम कर रहे हैं।
पूर्व में प्रेस वार्ता और एक दिवसीय उपवास के बाद अब कांग्रेस गांव-गांव पहुंचकर किसान, मजदूर और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिले के सभी गांवों में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जनसंपर्क करने की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जोंन्दरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा निकालकर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा जोंन्दरापदर, कुम्हारपारा, केवटी, डाढिय़ा, फरसीपदर, बूढ़ाकसा होते हुए मालाकोट पहुंची। मालाकोट साप्ताहिक बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर पाम्पलेट बांटे और लोगों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम रथ के माध्यम से पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने वाहन के बोनट पर खड़े होकर जनसभा को संबोधित किया।
मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान मजदूरों के हित में बनाए गए मनरेगा कानून को भाजपा सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा बंद या सीमित होने से ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के संदेश को जनता तक पहुंचाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महामंत्री बाबा खान, संयुक्त महामंत्री भारत देवांगन, भंगी पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, चैनु मंडावी, सरपंच चीटू सोढ़ी, नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष भंवर कौशल, सहदेव पोयाम, सेवक दीवान, करन कोर्राम, फूलवती नेताम, पंचमी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।</description>
बच्चों का भविष्य अधर में, पेड़ के नीचे लग रही कक्षाएं
        <description>नवीन शाला भवन की मांग,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखापुरी के ग्राम एहरा में प्राथमिक शाला भवन को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्कूल भवन के अभाव में बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनकी शिक्षा बल्कि सुरक्षा भी खतरे में है।
शाला प्रबंधन समिति की बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान पर अब तक प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा था, वह स्थानीय ग्रामीण पोहड़ू राम कोर्राम की निजी भूमि है। हाल ही में हुए विवाद और झड़प के बाद भूमि स्वामी द्वारा स्कूल संचालन पर आपत्ति जताए जाने के चलते उस स्थान पर शाला संचालन बंद कर दिया गया। इसके पश्चात शाला प्रबंधन समिति और ग्रामवासियों की आपसी सहमति से गांव में स्थित एक शासकीय बंजर भूमि पर नवीन शाला भवन निर्माण का निर्णय लिया गया। हालांकि भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में किया जा रहा है। इस अस्थायी व्यवस्था में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लगभग 55 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित ग्राम एहरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम एहरा में शीघ्र नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का पुराना शाला भवन पिछले 25 वर्षों से जर्जर अवस्था में है और वर्तमान हालात में बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। खुले में, पेड़ के नीचे कक्षाएं संचालित होने से बच्चों को मौसम, जीव-जंतुओं और अन्य खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक और ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो गांव के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह बाधित हो सकती है और इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा।</description>
मर्दापाल तहसील की समस्याओं के समाधान की मांग
        <description>सीपीआई ने रैली निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जनवरी। नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत नवीन तहसील मर्दापाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) जिला परिषद् कोण्डागांव द्वारा शनिवार को रैली निकालकर तहसीलदार मर्दापाल को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के नाम संबोधित था।
सीपीआई कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मर्दापाल साप्ताहिक बाजार स्थित ग्राम पंचायत के समीप मैदान से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाला मर्दापाल तहसील क्षेत्र संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील होने के कारण अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहा है। दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई गांवों में आज भी वनाधिकार पत्र, बिजली और पर्याप्त शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ापन बना हुआ है।
सीपीआई जिला परिषद् कोण्डागांव द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में प्रमुख मांगों में वर्ष 2008 से पात्र होने के बावजूद वनाधिकार प्रपत्र से वंचित हितग्राहियों को शीघ्र वनाधिकार पट्टे प्रदान करना, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से वंचित सभी गांवों के प्रत्येक पारा-मोहल्ले एवं घरों तक बिजली पहुंचाना, क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुए स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की शासकीय नियुक्तियों में प्राथमिकता देना शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र में उपलब्ध गौण एवं अन्य खनिज संपदा का उत्खनन स्थानीय सहकारी समितियों अथवा सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से कराने तथा चीटफंड कंपनियों में फंसी आम जनता की जमा राशि वापस दिलाने की मांग भी की गई। सीपीआई ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी चेतावनी दी कि पूर्व में भी जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं की गई। यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी को जनसमर्थन के साथ व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद् के सह सचिव फुलसिंग कचलाम, सचिव मंडल सदस्य तिलक, जिला सचिव शैलेश, नारायणपुर जिला सचिव चैतराम कोमरा, सह सचिव दिनेश, जयप्रकाश सहित बिसम्बर, शिवशंकर, सुखलाल कोर्राम, बंटी विश्वकर्मा, सोमरु, लक्ष्मण, दुबेश, चंदर, मंगतू, गणेश, सुखराम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।</description>
        <description>अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने को लेकर मिले अल्टीमेटम के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने करिश्मा होने की उम्मीद जताई है.
भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत की जगह श्रीलंका शिफ़्ट करने का अनुरोध किया था.
इस पर आईसीसी ने कहा कि उसने सभी सुरक्षा मूल्यांकन कराए और यह तय किया गया है कि इतनी जल्दी बदलाव करना संभव नहीं है.
क्रिकइन्फ़ो की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को आईसीसी बोर्ड की बैठक हुई.
इस बैठक में बीसीबी से यह कहा गया कि अगर उनकी टीम भारत नहीं जाती है, तो उनकी जगह किसी और टीम को मिल जाएगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश सरकार से बातचीत के लिए आईसीसी से समय मांगा है.
क्रिकइन्फ़ो की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमीनुल इस्लाम ने कहा, मैंने आईसीसी के बोर्ड से समय मांगा है ताकि एक आख़िरी बार अपनी सरकार से बात कर सकूँ. उन्होंने कहा कि ये जायज़ बात है और मुझे 24 से 48 घंटे दिए हैं जवाब के लिए. मैं सरकार पर दबाव नहीं बनाना चाहता हूँ. हम जानते हैं कि भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है. हम इस रुख़ पर क़ायम है कि हमें श्रीलंका में खेलना है. मैं जानता हूँ कि आईसीसी ने हमारी रिक्वेस्ट ख़ारिज कर दी है लेकिन हम सरकार से एक और बार बात करेंगे. मैं आईसीसी को सरकार की फ़ीडबैक के बारे में जानकारी दूँगा.
जब उनसे पूछा गया कि सिर्फ़ एक दिन में वह क्या हासिल कर पाएँगे, तो अमीनुल इस्लाम ने कहा, मैं आईसीसी से करिश्मे की उम्मीद कर रहा हूँ. वर्ल्ड कप में कौन नहीं खेलना चाहेगा? बांग्लादेश के खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. लेकिन हमें नहीं लगता कि भारत हमारे खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है. जब एक सरकार कोई फ़ैसला लेती है, तो वह सिर्फ़ खिलाड़ियों को ध्यान में नहीं रखती बल्कि सभी पहलुओं पर ग़ौर करती है.
सात फ़रवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप मुक़ाबले में बांग्लादेश ग्रुप सी में है.
ग्रुप में उसके अलावा इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज़ और नेपाल हैं.
टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के बीच ही होना है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के तीन मुक़ाबले कोलकाता में और एक मुंबई में खेलने हैं.
इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं.
बात यहाँ तक कैसे पहुँची
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनाव और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल की फ़्रेचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स को यह निर्देश दिया कि वह बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज़ कर दे.
मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए नौ करोड़ रुपए से अधिक में ख़रीदा था.
मुस्तफ़िज़ुर को टीम से बाहर करने पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा और खेल मामलों के सलाहकार आसिफ़ नज़रुल ने कहा था कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों और देश का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बांग्लादेश ने एक और क़दम उठाते हुए अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी.
चार जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सरकार से विचार-विमर्श के बाद आईसीसी को एक चिट्ठी लिखी कि बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों से टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत नहीं जाएगी.
लेकिन आईसीसी ने बीसीबी की इस मांग को ख़ारिज कर दिया.
इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से ये भी कहा कि पीसीबी ने आईसीसी के सामने बांग्लादेश के रुख़ का समर्थन किया है. हालाँकि, पीसीबी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है.
पाकिस्तान बीसीसीआई और आईसीसी के साथ हाइब्रिड मॉडल अग्रीमेंट के तहत टी-20 विश्व कप के अपने सारे मुक़ाबले श्रीलंका में खेलेगा.
आईसीसी ने क्या कहा?
इमेज कैप्शन,मुस्तफ़िज़ुर रहमान को केकेआर से रिलीज़ किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट भारत से बाहर खेलने के लिए आईसीसी से की थी मांग
आईसीसी ने अपने बयान में पुष्टि की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा और बांग्लादेश के मैच भारत में ही खेले जाएँगे.
आईसीसी के मुताबिक़, यह फ़ैसला बुधवार, 21 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद किया गया. यह बैठक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की ओर से अपने मैच श्रीलंका में कराने के अनुरोध के बाद आगे की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी.
आईसीसी ने बयान में कहा, यह फ़ैसला सभी सुरक्षा आकलनों पर विचार करने के बाद किया गया है, जिनमें स्वतंत्र रिव्यू भी शामिल था. इससे संकेत मिला कि देश में किसी भी टूर्नामेंट स्थल पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को कोई ख़तरा नहीं है.
आईसीसी की बैठक में यह बात सामने आई कि टूर्नामेंट से ठीक पहले किसी बदलाव को लागू करना संभव नहीं था. साथ ही, किसी तरह का सुरक्षा ख़तरा न होने की स्थिति में कार्यक्रम में बदलाव करने से एक ऐसी मिसाल बन सकती है, जो भविष्य में आईसीसी के आयोजनों के लिए जोख़िम पैदा कर सकती है.
आईसीसी प्रवक्ता ने आगे कहा, इन प्रयासों के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने रुख़ पर क़ायम रहा और बार-बार अपनी टूर्नामेंट में भागीदारी को अपने एक खिलाड़ी की घरेलू लीग से जुड़े एक अलग और असंबंधित घटनाक्रम से जोड़ता रहा. इस मुद्दे का टूर्नामेंट की सुरक्षा या उसमें भागीदारी से जुड़ी शर्तों पर कोई असर नहीं पड़ता.
उन्होंने कहा, आईसीसी के वेन्यू और कार्यक्रम से जुड़े फ़ैसले ख़तरे के आकलन, मेज़बान के आश्वासन और टूर्नामेंट की सहमत भागीदारी शर्तों के आधार पर किए जाते हैं. ये नियम टूर्नामेंट में शामिल सभी 20 देशों पर स</description>
ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेदवेदेव ने क्वेंटिन हेलिस को और रुबलेव ने जैमे फारिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई
        <description>मेलबर्न, 21 जनवरी । रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जॉन केन एरिना में खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में मेदवेदेव ने फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को 6-7(9), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। शुरुआती सेट गंवाने के बाद मेदवेदेव ने शानदार वापसी की और अगले तीन सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ वर्ल्ड नंबर 11 मेदवेदेव ने 2026 सीजन में अपना अपराजित क्रम सात मैचों तक बढ़ा दिया है, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ सीजन शुरुआत की बराबरी है। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था, जो उनके करियर का सबसे सफल साल माना जाता है। ग्रैंड स्लैम के मुकाबलों की शुरुआत मेदवेदेव के लिए हमेशा से संघर्षपूर्ण रही है।
क्वेंटिन हेलिस के खिलाफ भी मैच के पहले सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद दमदार वापसी करते हुए उन्होंने न सिर्फ मैच अपने नाम किया, बल्कि ग्रैंड स्लैम के शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। हेलिस के खिलाफ पहला सेट 20-पॉइंट के लंबे टाईब्रेक में गंवाने के बाद मेदवेदेव ने अपने अनुभव और धैर्य का इस्तेमाल करते हुए मैच पर नियंत्रण बना लिया। मैच के बाद मेदवेदेव ने कैमरे पर 5 सेट नहीं लिखकर हल्के अंदाज में अपनी उस छवि को दोहराया, जिसके तहत वह मेलबर्न में लंबे मुकाबलों के लिए जाने जाते हैं।
नए कोच थॉमस जोहानसन और रोहन गोएट्जके के मार्गदर्शन में वह शारीरिक रूप से ज्यादा फिट और मानसिक रूप से मजबूत नजर आ रहे हैं। 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल, यूएस ओपन खिताब और रूस को एटीपी कप व डेविस कप जिताने वाले मेदवेदेव अब एक बार फिर उसी लय में लौटते दिख रहे हैं। तीसरे दौर में उनका सामना हंगरी के फैबियन मारोजान से होगा। दिन के एक अन्य मुकाबले में रूस के ही एंड्री रुबलेव ने भी तीसरे दौर में जगह बनाई। मार्गरेट कोर्ट एरिना में खेले गए मैच में 13वें सीड रुबलेव ने पुर्तगाल के क्वालिफायर जैमे फारिया को 6-4, 6-3, 4-6, 7-5 से हराया। हालांकि वर्ल्ड नंबर 151 फारिया ने तीसरे सेट में वापसी कर रुबलेव को थोड़ी देर के लिए परेशान किया, लेकिन अनुभव और आक्रामक खेल के दम पर रुबलेव ने चौथे सेट में मैच खत्म कर दिया। --(आईएएनएस)</description>
एमपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल संशोधित:10वीं की 13 फरवरी, 12वीं की 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
        <description>मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं अब 10 फरवरी से और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि यह संशोधन विद्यार्थियों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संशोधित शेड्यूल में हिंदी सहित कई विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के तहत, कक्षा 10वीं का हिंदी विषय, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 12वीं में उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी के स्थान पर अब 6 मार्च को होगी। जबकि हिंदी विषय का पेपर 7 फरवरी की जगह 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा।</description>
महिला से मारपीट कर कैश, मंगलसूत्र, मोबाइल लूटा:गुना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रैकी कर ऑटो के आगे बाइक लगाकर रोका था
        <description>जिले के राघौगढ़ इलाके में लूट और डकैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑटो के आगे बाइक लगाकर उसे रोका और उसमें बैठी महिला के साथ मारपीट कर पैसे लूट लिए थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी पत्नि राजकुमार खटीक निवासी नानाखेड़ी केंट गुना हाल सुधासागर कॉलोनी बहादुरगढ़ थाना विजयपुर द्वारा 14 सितंबर 2025 को राघौगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि 13 सितंबर को वह अपने ऑटो मछली बेचने के लिए उनारसी कला जिला विदिशा गई थी। ऑटो रघुवीर उर्फ कल्ला गुर्जर चला रहा था। पहले रैकी की फिर लूट की वारदात को दिया अंजाम
वापस लौटते समय आरोन-राघौगढ़ रोड़ पर पाटन तिराहे के पास दो मोटर साइकिलों पर सवार अज्ञात चार लड़कों ने अचानक ऑटो के सामने मोटर साइकिलें लगाकर ऑटो को रोक लिया। ऑटो में तोड़फोड़ और उनके साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये नगदी, गले में पहना हुआ मंगलसूत्र और एक मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। SP अंकित सोनी के निर्देशन में राघौगढ़ SDOP दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी ट्रेनी DSP आनंद कुमार राय और उनकी टीम ने बदमाशों की तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए। इसी क्रम में पुलिस द्वारा सूचना संकलन, तकनीकि विश्लेषण के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई। दो आरोपी गिरफ्तार
बदमाशों की पहचान हो जाने के बाद उनकी तलाश में दबिशें दी गईं। इसी क्रम में दो आरोपियों तोफान उर्फ कल्ला पुत्र पर्वत सिंह भील उम्र 20 साल और लोकेश पुत्र अमर सिंह भील उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम सैरखेड़ा थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक और महिला का लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना कुल पांच लोगों के द्वारा की गई थी, जिनमें चार लोगों ने घटना घटित की और उनका एक साथी आगे रैकी कर उन्हें जानकारी दे रहा था। विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में लूट की धारा के स्थान पर डकैती की धारा 311 बीएनएस जोड़ी गई। रिमाण्ड के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।</description>
आज की सरकारी नौकरी:कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 भर्ती, सुप्रीम कोर्ट में 90 ओपनिंग्स, कोचीन शिपयार्ड में 260 वैकेंसी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 पदों पर निकली भर्ती की। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में 90 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर ओपनिंग की। आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 225 पदों पर निकली भर्ती  कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड - 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जिनकी इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई है, वे आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पोस्टिंग से पहले इंटर्नशिप पूरी करना जरूरी है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स :  ऐसे करें आवेदन : 
आवेदन पत्र को पूरा भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें : जॉइंट डायरेक्टर (रिक्रूटमेंट)
ईएसआईसी कॉर्पोरेशन, पंचदीप भवन
सीआईजी मार्ग, नई दिल्ली - 110002 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  2. सुप्रीम कोर्ट में 90 पदों पर भर्ती  सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की 08 मार्च, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 08 मार्च से लेकर 09 मार्च तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए फीस जमा करना होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस:  सैलरी :  एग्जाम सेंटर :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने 260 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स :  फैब्रिकेशन असिस्टेंट :  आउटफिट असिस्टेंट :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  फीस :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. यूपी में 2158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने प्रदेश के स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग में 2,158 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR जरूर करा लें। OTR के बिना एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाएगा। UPPSC के अनुसार केवल OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट : फीस : सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस : कट ऑफ : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें  रेलवे में 22 हजार भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, सेंट्रल बैंक में 350 वैकेंसी, DU में 41 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 22,000 पदों के लिए आवेदन की शुरुआती तारीख बढ़कर 31 जनवरी हो गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर निकली भर्ती और डीयू के हंसराज कॉलेज में 41 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
नेपाल चुनावों के लिए भारत ने 60 पिकअप ट्रक भेजे:सुनीता विलियम्‍स NASA से रिटायर, खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स शुरू; 22 जनवरी के करेंट अफेयर्स
        <description>नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स के NASA से रिटायरमेंट और अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स रिटायर हुईं  एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन से रिटायरमेंट लिया। NASA ने 20 जनवरी को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी। उनका रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से लागू हुआ है। नेशनल (NATIONAL) 2. मत्स्य पालन विभाग ने 83 देशों के एम्बेसडर के साथ कॉन्फ्रेंस की  21 जनवरी को मत्स्य पालन विभाग ने 83 पार्टनर देशों के एम्बेसडर और हाई कमिश्नर के साथ राउंड टेबल बैठक की। नई दिल्ली में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की। 3. लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शुरू  20 जनवरी को लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2026 शुरू हुआ। ये इस इवेंट का 6वां संस्‍करण है, जो हर साल केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में खेला जाता है। 4. अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक की मंजूरी  21 जनवरी को केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 5. कैजाद भरूचा HDFC के डायरेक्टर री-अपॉइन्ट हुए  20 जनवरी को कैजाद भरूचा HDFC के डायरेक्टर री-अपॉइंट हुए। वे 19 अप्रैल 2026 तक डायरेक्‍टर पद पर रहने वाले थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. भारत ने नेपाल सरकार को 60 पिकअप वाहनों की पहली खेप सौंपी 20 जनवरी को भारत ने नेपाल सरकार को 650 पिकअप वाहन में से 60 पिकअप की पहली खेप सौंपी। ये पिकअप चुनावी मदद के लिए भेजी गईं हैं। आज का इतिहास 22 जनवरी: ये खबर भी पढ़ें....  समुद्री हवाओं से 13 देशों की यात्रा करेगा INS सुदर्शिनी:'वैलेंटीनो रेड' नाम से मशहूर फैशन डिजाइनर गारवानी का निधन; 21 जनवरी के करेंट अफेयर्स नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं नितिन नबीन के भाजपा अध्‍यक्ष बनने और समुद्री हवाओं से 13 देशों की यात्रा करने निकले INS सुदर्शिनी की। जानते हैं, ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...</description>
अयोध्या के 87 गो&आश्रय स्थलों में सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी, योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल
        <description>अयोध्या के 87 गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी, योगी आदित्यनाथ सरकार की...</description>
कृषि भूमि और आवास स्थल आवंटन में यूपी ने प्राप्त किया सत्तर फीसदी लक्ष्य, भूमिहीन किसान हुए लाभान्वित
        <description>कृषि भूमि और आवास स्थल आवंटन में यूपी ने प्राप्त किया सत्तर फीसदी लक्ष्य, भूमिहीन...</description>
कुरुद में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 20 जनवरी। कांग्रेस ने इन दिनों मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ रखा है। जिसके तहत पीसीसी चीफ़ दीपक बैज की अगुआई में कांग्रेसी नेताओं ने कुरुद विधानसभा के मेघा से पांच गाँव की पदयात्रा कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और राज्य सरकार के दो साल की नाकामयाबी से जनता जनार्दन को अवगत कराया।
मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महानदी के तट पर बसे गौरव ग्राम मेघा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जीराम जी कर दिया है, यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने की कोशिश है। मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी, पर नए फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है। पहले इस योजना के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी, अब इसमें 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देनी होगी, वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य सरकारों पर बोझ डालने से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जिससे लोगों को काम मिलना बंद हो जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने बताया कि कारपोरेट घरानों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने जानबूझकर मनरेगा में बदलाव कर ऐसा कानून लाया है, जिससे गरीब मजदूरों को काम मिलना बंद हो जाए। मोदी सरकार मजदूरों का रोजगार छीनना चाहती है, मनरेगा बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजी रोटी में संकट आएगा, मोदी ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है।
पूर्व विधायक लेखराम साहू ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले किसानों को खाद बीज और अब टोकन नहीं मिल रहा है, घर-घर जाकर अधिकारी धान चेक कर रहे है, ये पहली सरकार है जो किसानों को चोर समझ रही है। नेता अधिकारी सरकारी धान की चोरी कर मुसवा का नाम ले रहे हैं। सरकार की इन नीतियों से गरीब, मजदूर, व्यापारी किसान सब परेशान है कोई खुश नहीं है। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखते हुए सरकार पर हमला बोला। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने मेघा से अरौद, गिरौद, सौंगा और हरदी तक पदयात्रा की। इस दरमियान वे भाजपा सरकार की विफलता और केन्द्र सरकार की मनमानी से लोगों को अवगत कराते रहे। जिसमें मगरलोड, कुरुद, भखारा, सिहावा, नगरी, धमतरी के पार्टी नेता, कार्यकर्ता हाथ में झंडा बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए शामिल हुए।</description>
बलौदाबाजार में मरीन ड्राइव  की तर्ज पर चौपाटी शुरू
        <description>राजस्व मंत्री टंकराम व तकनीकी शिक्षा मंत्रीगुरु खुशवंत साहेब ने किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जनवरी। बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरूआत हुई, जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा - अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिए खोल दिया गया। शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ चौपाटी विकसित किया गया है, जो शहर के लिए उपलब्धि है। इस चौपाटी में शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकेंगे। चौपाटी को बहुत ही सुंदर बनाया गया है लेकिन इसकी सुंदरता बनाए रखने के लिये साफ- सफाई का ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि आज बलौदाबाजार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विकास के लिये सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अपने चिर परिचित अंदाज में प्रसिद्ध छत्तीसगढी गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रायपुर की तर्ज पर बहुत ही सुंदर चौपाटी विकसित की गई है जहां एक ही स्थान पर मनोरंजन व अनेक व्यंजन उपलब्ध होग़ा।
बलौदाबाजार नगर तेजी से विकास हो रहा है जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 2047 तक विकसित भारत संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने सबका सहयोग जरुरी है। इसके पूर्व मंत्री द्वय ने चौपाटी का भ्रमण कर स्टॉलो और दुकानों का अवलोकन किया और लोगों की प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने लोगों से चौपाटी का आनंद लेने और स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की।
फूड जोन और चिल्ड्रेन प्ले एरिया
चौपाटी में एक आधुनिक फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट विकसित किए गए हैं जिसमें एक दर्जन से अधिक स्टॉल है। इसके अलावा, बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया में झूले और अन्य मनोरंजन साधन उपलब्ध कराए गए हैं। चौपाटी में सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पार्किंग की व्यवस्था, फ्लोटिंग फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट और फ्लोटिंग जेट्टी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा, चौपाटी में कांक्रीट सडक़ और लॉन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई है। इस चौपाटी के शुरू ही जाने से शहरवासियो को मनोरंजन का एक नया केन्द्र मिल गया है। युवा और बच्चे मनोरंजन के लिये वहीं बुजुर्ग सरोवार के चारों तरफ बने पाथ-वे में वाकिंग के लिये आ सकते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।</description>
एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 20 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा कल पुलिस कंट्रोल रूम में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2026 में जिले की पुलिसिंग को लेकर अपनी स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की।
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की शीर्षवार समीक्षा करते हुए शरीर संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध एवं साइबर अपराधों में गत वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी तथा उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, थाना क्षेत्रों में बसे संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच तथा सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
महिला संबंधी अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सडक़ दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हरसंभव प्रयासों से मृत्यु दर में कमी लाई जाए।
समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि पूंजीपथरा, जूटमिल और खरसिया क्षेत्रों में सडक़ दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुसौर, भूपदेवपुर और छाल थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।
इस पर जिला नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक एवं संबंधित थाना प्रभारियों को बीते तीन वर्षों के डाटा का विश्लेषण कर दुर्घटना जन्य स्थलों की पुन: रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
अनुविभागवार आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी-डीएसपी को अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अपराधवार समीक्षा के बाद लंबित चालान, मर्ग प्रकरण एवं गंभीर मामलों की केस डायरी की एक-एक कर समीक्षा करते हुए राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में उन्होंने विजुअल पुलिसिंग को और प्रभावी रूप से लागू किये जाने पर जोर देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतत मौजूदगी रखने के निर्देश दिये और सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग जिसमें थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम, जागरूकता अभियानों के माध्यम से पुलिस सीधे जनता से जुडक़र उनकी समस्याएं सुन रही है और समाधान की दिशा में तत्परता दिखा रही है, इसे जारी रखा जाये।
महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और सडक़ सुरक्षा जैसे विषयों पर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। आम नागरिकों की सहभागिता से अपराधों की सूचना समय पर मिल रही है, जिससे पुलिस की कार्रवाई अधिक प्रभावी हो रही है। सामुदायिक पुलिसिंग यह संदेश दे रही है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी सबसे अहम है।
अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सुशांतो बनर्जी, वरिष्ठ स्टेनो अशोक देवांगन सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा एसपी रीडर उपस्थित रहे।</description>
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 जनवरी। बलौदाबाजार जिले के थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कसडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम डोंगरीडीह के पास ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए कसडोल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर थाना लवन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।</description>
नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने नितिन नवीन को कॉल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष बनने पर नवापारा सदर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोडक़र जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नितिन नवीन जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। जिला अध्यक्ष अयाज रज़ा ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में, विशेषकर पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को विजय प्राप्त होगी।
इस मौके पर आयाज रज़ा के साथ उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता भारत सोनकर, नत्थू साहू, प्रतीक साहनी, अकरम रिज़वी, दीपक निषाद, अंकित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नवीन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।</description>
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत:दतिया में एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, मजदूरी कर पालते थे परिवार
        <description>दतिया जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र के सोहन गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। गांव के स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से भांडेर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुप्त नवरात्रि के चलते परंपरा अनुसार देवताओं को लेने गए थे  मृतकों की पहचान भिंड जिले के बेलमा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद जाटव (54) और उनके छोटे भाई हरगोविंद जाटव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई मंगलवार दोपहर भांडेर तहसील के भिटारी गांव गए थे। गुप्त नवरात्रि के चलते उन्होंने अपने घर में जवारे बोए थे और परंपरा के अनुसार देवताओं को लेने भिटारी गांव गए थे। शाम को देवताओं के साथ घर लौटते समय सोहन गांव के पास यह हादसा हो गया। रात में स्कूल के पास सड़क किनारे दोनों को घायल हालत में पड़ा देख स्थानीय निवासी केश कुमार चतुर्वेदी ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मजदूरी कर चलाते थे परिवार
दोनों भाई खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद बेलमा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पण्डोखर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।</description>
सीहोर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस:23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना
        <description>सीहोर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यह 7.5 डिग्री और रविवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान पर हल्के बादल छाना शुरू हो गए हैं, जो आगामी दिनों में मावठे की बारिश का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। हवाओं की दिशा भी पूर्व से हो गई है, और बादलों की सघनता लगातार बढ़ रही है। शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिससे मावठे की बारिश की परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं। मौसम विभाग ने 23 से 25 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। डॉ. तोमर ने यह भी बताया कि इस प्रकार के मौसम में जब आसमान पर बादल छाने लगते हैं, तो चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों को इस स्थिति के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।</description>
आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 22 हजार भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, सेंट्रल बैंक में 350 वैकेंसी, DU में 41 ओपनिंग्स
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 22,000 पदों के लिए आवेदन की शुरुआती तारीख बढ़कर 31 जनवरी हो गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर निकली भर्ती और डीयू के हंसराज कॉलेज में 41 वैकेंसी की। आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. रेलवे में 22,000 पदों पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी  रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती की संशोधित तारीख जारी कर दी है। 22,000 पदों पर रजिस्ट्रेशन 21 जनवरी से शुरू होने वाला था, जिसे 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। शारीरिक योग्यता : पुरुष : महिला : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 22,500 - 25,380 रुपए प्रतिमाह कट ऑफ : इन भाषाओं में होगा एग्जाम : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन  डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 पदों पर निकली भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 फरवरी 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) : मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) : एज लिमिट : 
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) : मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) : सैलरी :  फीस :  सिलेक्शन प्रोसेस :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स :  एग्जाम पैटर्न :  कट ऑफ :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. हंसराज कॉलेज, डीयू में 41 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में नॉन टीचिंग के 41 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट hansrajcollege.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  फीस :  सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी :  एग्जाम पैटर्न :  नेगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  4. मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 4009 वैकेंसी मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpwz.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीटेक, बीई, डिप्लोमा, आईटीआई की डिग्री, 12वीं पास, जीएनएम, एमएससी, एमटेक, एमसीए, पीजी डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक --------------- सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें  बिहार में 1445 पदों पर निकली भर्ती; JIPMER में 110 ओपनिंग्स, इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर निकली भर्ती और JIPMER में 110 वैकेंसी समेत कुल 4 ओपनिंग्‍स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
        <description>नमस्‍कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रहीं नितिन नबीन के भाजपा अध्‍यक्ष बनने और साइना नेहवाल के बैडमिंटन से संन्‍यास की। जानते हैं, ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने  2. INS सुदर्शिनी 'लोकायन 26' यात्रा पर निकला  3. भारत केन्‍या रक्षा प्रदर्शनी 'ब्रांड इंडिया' का आयोजन  स्‍पोर्ट्स (SPORTS) 4. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास का ऐलान किया निधन (DEATH) 5. फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन  19 जनवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन हो गया। वे 93 साल के थे। आज का इतिहास: 21 जनवरी का इतिहास  ---------- ये खबर भी पढ़ें....  करेंट अफेयर्स 20 जनवरी: गाइडेड पिनाका रॉकेट सिस्‍टम को हरी झंडी मिली; संगीतकार इलैयाराजा को ‘पद्मपाणि' पुरस्कार मिलेगा, चाइनीज एक्‍टर ब्रूस लेउंग का निधन UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने। पूरी खबर पढ़ें....</description>
प्रोटेक्शन अफसर के 4&पद,मिनीमम&मार्क्स भी नहीं ला पाए,सिर्फ एक सिलेक्ट:असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर&की पर आज से आपत्ति दर्ज करा सकेंगे
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य सूची जारी की है, जिसमें केवल एक अभ्यर्थी को सफल घोषित किया गया है। हालांकि, ये वैकेंसी चार पदों के लिए थी। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को जारी विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थी की पात्रता जांच के बाद यह मुख्य सूची तैयार की गई है। इसमें सिर्फ एक कैंडिडेट को सफल माना गया है। संबंधित सेवा नियमों के अनुसार, विज्ञापित पदों के 50 प्रतिशत के लिए आरक्षित सूची तैयार करने का प्रावधान है, लेकिन मुख्य सूची के बाद न्यूनतम पासिंग मार्क प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण आरक्षित सूची नहीं बनाई गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के 8 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति इसके अलावा, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के तहत फिलॉसफी, टेक्सटाइल डाइंग एंड प्रिंटिंग, ज्योग्राफी, ABST, सोशियोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग तथा स्टेटिस्टिक्स विषयों की मॉडल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आशुतोष गुप्ता ने कहा कि इन विषयों की परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर आपत्ति है, तो वे 21 से 23 जनवरी 2026 तक रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति शुल्क 100 रुपए है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्तियां मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही दर्ज करनी होंगी। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही सब्मिट करनी होगी। यदि प्रमाण अटैच नहीं होंगे, तो आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। जानिए फीस और आवेदन प्रोसेस यहां करें कॉन्टैक्ट</description>
क्या पाकिस्तान करेगा टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार? PCB ने बायकॉट पर दी दो टूक प्रतिक्रिया
        <description> नई दिल्ली भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप...</description>
‘धुरंधर’ के बाद ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना? प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने दिया जवाब
        <description>मुंबई  90 के दशक के लोगों के लिए बॉर्डर महज एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन...</description>
जिंदल स्टील एंड पॉवर पतरापाली में उड़ रहा काला धुआं
        <description>पर्यावरण नियमों की उड़ रही धज्जियां
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। औद्योगिक विकास के नाम पर जिले की आबोहवा में लगातार जहर घोला जा रहा है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ की चिमनियों से दिन के उजाले में निकलता घना काला धुआं इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बड़े उद्योग केवल कागजी दावे कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा यह कहा जाता है कि ईएसपी मशीनें चालू रहती हैं और प्रदूषण नियंत्रित है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार और सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह फैक्ट्री की चिमनियों से काला धुआं निकलकर आसपास के वातावरण में फैल रहा है। यह धुआं न केवल हवा को जहरीला बना रहा है, बल्कि आसपास के गांवों, खेतों और जंगलों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। सवाल यह उठता है कि जब इतनी बड़ी और नामचीन औद्योगिक इकाइयां खुलेआम प्रदूषण फैला रही हैं तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन की भूमिका क्या केवल मूकदर्शक की रह गई है?
विशेषज्ञों के अनुसार काले धुएं में मौजूद सूक्ष्म कण सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसें सांस के जरिये सीधे मानव शरीर में प्रवेश करती हैं। इसके प्रभाव से दमा, सांस की बीमारी, फेफड़ों के संक्रमण, हृदय रोग, आंखों में जलन, त्वचा रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर इसका प्रभाव और भी घातक साबित हो सकता है।
वहीं पर्यावरणीय दृष्टि से यह प्रदूषण जल स्रोतों को दूषित कर रहा है, फसलों की उत्पादकता घटा रहा है और जंगलों की जैव विविधता को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धुएं और धूल की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।</description>
महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने तैयारी बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। भोले मंदिर, भोले नगर बेलादुला में आगामी माह में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के पूजा कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर मंदिर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे। विशेष रूप से रुद्राभिषेक एवं हवन की तैयारियों, श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था, भजन संध्या के आयोजन, मंदिर परिसर की साफ-सफाई तथा समग्र आयोजन के बजट पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में अजय मिश्रा, दीपक आचार्य, प्रमोद कुमार पंडा, परमेश्वर मालाकार, शेषाचार्य तिवारी, जे.पी. असाटी, सुदर्शन साडू, चंद्रशेखर साहू, जयशंकर कुल्हाड़ा, पंडित सौरभ मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।</description>
117 छात्रावासों में 5027 बच्चों को मिला स्वेटर, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए किसी नए बजट का इंतजार नहीं किया गया, बल्कि उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग से 5027 बच्चों को गर्म स्वेटर उपलब्ध कराए गए।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निर्देश दिए कि प्री-मैट्रिक छात्रावासों में शिष्यावृत्ति राशि से बची हुई रकम का उपयोग बच्चों की तत्काल आवश्यकताओं के लिए किया जाए। इस बचत राशि का उपयोग ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरण में करने का निर्णय लिया गया, जो प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कलेक्टर की इस पहल के तहत जिले के 117 आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में रहने वाले 5027 बच्चों को गर्म एवं गुणवत्तापूर्ण स्वेटर वितरित किए गए।
यह पहल केवल कपड़ों के वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों को यह विश्वास दिलाया गया कि शासन और प्रशासन उनकी चिंता करता है। ठंड से राहत मिलने के बाद बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है और उनकी पढ़ाई पहले की तुलना में अधिक नियमित हुई है। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। सभी बच्चों ने इस संवेदनशील पहल के लिए शासन और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद किया।</description>
लापता नाबालिग बालिका बरामद, भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 जनवरी। कोतरारोड पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 01 दिसंबर को बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर को दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गुम बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतरारोड पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा (26) के कब्जे से दस्तयाब किया। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई।
अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और 20 नवंबर 2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं विस्तारित की गई । प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कोतरारोड पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी है।</description>
20 जनवरी विशेष: भारतीय पुरुष नेत्रहीन टीम ने लगातार दूसरी बार जीता विश्व कप
        <description>नई दिल्ली, 19 जनवरी । क्रिकेट की दुनिया में भारत की हर वर्ग की टीम ने अपना लोहा मनवाया है। पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के साथ ही पुरुष नेत्रहीन टीम भी कई बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। 20 जनवरी 2018 ऐसा ही ऐतिहासिक दिन है, इस दिन भारतीय नेत्रहीन टीम ने लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता था। यूएई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान ने 308 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आत्मविश्वास और संयम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत दी और बीच के ओवरों में रन गति को बनाए रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर हिस्से का शानदार इस्तेमाल किया और पाकिस्तान के गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया। अंततः भारत ने 308 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम की जीत के नायक कप्तान अजय कुमार रेड्डी रहे, जिन्होंने न सिर्फ टीम को रणनीतिक रूप से नेतृत्व दिया बल्कि बल्ले से भी अहम योगदान किया। इसके अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों ने भी पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। लगातार दूसरी बार नेत्रहीन विश्व कप जीतना भारत के लिए गर्व का क्षण था। इससे पहले भारत ने 2014 में भी यह खिताब जीता था, और 2018 की जीत ने उसकी बादशाहत को और मजबूत किया। यह उपलब्धि सिर्फ एक खेल जीत नहीं थी, बल्कि उन लाखों दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा थी जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं। -(आईएएनएस)</description>
नाबालिग के साथ छेड़छाड़,पुलिस ने थाने में 3 घंटे बैठाया:इंदौर के परदेशीपुरा थाने में टीआई अनुपस्थित; ऐसे मामलों में तत्काल FIR दर्ज करने के हैं निर्देश
        <description>इंदौर के परदेशीपुरा थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने के दौरान एक नाबालिग से छेड़छाड़ और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस स्टाफ ने पीड़ित परिवार को थाने में करीब तीन घंटे बैठाया। बाद में जब टीआई आरडी कानवा थाने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। टीआई ने स्टाफ को फटकारते हुए आरोपी को हिरासत में लेने और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जबकि पिछले दिनों ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्देश दिए थे कि थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने पर भी ड्यूटी अधिकारी सीनियर अधिकारियों को जानकारी देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करें। इसके बावजूद कई थानों में यह निर्देश पालन नहीं किया जा रहा है। परदेशीपुरा पुलिस ने रविवार-सोमवार दरमियानी रात 10 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर ग्यारसी लाल पुत्र देवचंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इधर, मंगलवार को पीड़िता को 20 नंबर कोर्ट में धारा 164 के बयान के लिए पेश किया गया। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी ने ढाई महीने पहले भी उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की थी, लेकिन लोकलाज के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया गया। कबिट देने के बहाने बुलाया बेटी को पीड़िता की मां ने बताया कि वह ज्यादातर समय घर पर नहीं रहती। पहली बार आरोपी ने 25 नवंबर 2025 को बेटी को “कबिट देने” के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने बच्ची को गोद में बैठाकर गलत हरकत की। बच्ची डरकर घर भाग गई और शाम को मां को पूरी घटना बताई। हालांकि, लोकलाज के कारण उन्होंने किसी को नहीं बताया और बेटी को समझाया कि ग्यारसी लाल के बुलाने पर न जाए। मोबाइल पर मिली नग्न तस्वीरें  17 जनवरी की रात मोबाइल देखने पर मां ने देखा कि बेटी की बिना कपड़ों की कुछ तस्वीरें थीं। जब बेटी से पूछा गया, तो उसने बताया कि ग्यारसी लाल ने यह तस्वीरें दिखाने को कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो पिता को मार दिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस स्टाफ ने 3 घंटे बैठाया थाने में रविवार को परिवार आरोपी से मिलने गया, जहां ग्यारसी लाल और उसका बेटा योगेश अपशब्द बोले और मारपीट करते हुए धमकाया। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची के साथ थाने पहुंचा। टीआई आरडी कानवा के न आने के कारण ड्यूटी पर मौजूद महिला अधिकारी ने परिवार की बात सुनी, लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार कराया गया। रात में टीआई के आने पर एफआईआर दर्ज कर ग्यारसी लाल को हिरासत में लिया गया।</description>
आज की सरकारी नौकरी:बिहार में 1445​​​​​​​ पदों पर निकली भर्ती; JIPMER में 110 ओपनिंग्स, इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर निकली भर्ती और JIPMER में 110 वैकेंसी समेत कुल 4 ओपनिंग्‍स की। आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर निकली भर्ती बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने जूनियर रेजिडेंट्स के 1445 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 7 फरवरी से 8 फरवरी तक फॉर्म को एडिट किया जा सकेगा। 11 फरवरी को काउंसिलिंग प्रोग्राम की लिस्ट जारी होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को 2250 रुपए फीस जमा करना होगी। वैकेंसी डिटेल्स :  योग्यता :  एज लिमिट :  सैलरी :  65000 रुपए प्रतिमाह इंटरव्यू फीस : 
अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी, एससी, एसटी, डीक्यू : 2250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स :  ऐसे करें आवेदन :  ऑनलाइन आवेदन लिंक . ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  2. JIPMER में 110 पदों पर भर्ती,  जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।रिटन टेस्ट का आयोजन 9,10 और 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स :  कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  1,30,000 रुपए प्रति माह फीस :  इंटरव्यू वेन्यू : 
जिपमैर एकेडमिक ब्लॉक
आरसीसी के पीछे
जिपमैर कैंपस, गोरिमेदू
धनवंतरी नगर, पुडुचेरी - 605006 ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 पदों पर भर्ती इंडिया एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एमबीए/ पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ एमएमएस/ सीए की डिग्री। एज लिमिट :  फीस :  सैलरी :  48,480 से 85,920 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न :  एग्जाम सेंटर :  ऐसे करें आवेदन: ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  4. लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 वैकेंसी, लास्ट डेट 21 जनवरी  लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : क्लर्क : किसी भी विषय में बैचलर डिग्री, MS-CIT या 90 दिनों के कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट के साथ मराठी भाषा का ज्ञान चपरासी : 12वीं पास, मराठी भाषा का ज्ञान ड्राइवर : 12वीं पास, लाइट मोटर व्हीकल के साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : क्लर्क : सैलरी : सरकारी नियमों के अनुसार सैलरी के अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सब्जेक्ट : चपरासी, ड्राइवर : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशयल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 भर्ती; असम पुलिस में 2972 ओपनिंग्‍स, बिहार में फायर सेफ्टी ऑफिसर की वैकेंसी​​​​​​​ आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 405 पदों पर भर्ती और असम में 2972 पदों पर भर्ती समेत कुल 4 ओपनिंग्‍स की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
        <description>UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर 19 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए। 2. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई  19 जनवरी को नागपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘गाइडेड पिनाका’ रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। विदेश (INTERNATIONAL) 3. एन.चंद्रबाबू नायडू ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया  19 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं बैठक शुरू हुई। नियुक्ति (APPOINTMENT) 4. बॉक्सर विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर बने  18 जनवरी को इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के मेंबर अपॉइंट किए गए हैं। अवॉर्ड (AWARD) 5. संगीतकार इलैयाराजा को ‘पद्मपाणि' पुरस्कार संगीतकार इलैयाराजा को 11वें अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान प्रतिष्ठित 'पद्मपाणि' पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। निधन (DEATH) 6. चाइनीज एक्टर और मार्शल आर्ट मेस्ट्रो ब्रूस लेउंग सिउ-लुंग का निधन  चाइनीज एक्टर और मार्शल आर्ट मेस्ट्रो ब्रूस लेउंग सिउ-लुंग का 14 जनवरी को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। आज का इतिहास  20 जनवरी: 2009 में बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। -------------------
करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें... पीएम ने 2 अमृत-भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया; भारतीय मूल के अजय बंगा गाजा पुनर्निर्माण के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल पीएम मोदी ने असम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इंडियन कोस्ट गार्ड और जापान कोस्ट गार्ड ने जॉइंट ड्रिल की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीमन्ना खंड्रे का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर....</description>
शाजापुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई:पीठ और चेहरे पर चोट; पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया
        <description>शाजापुर के मुगलपुरा पायगा इलाके में सोमवार शाम चाकूबाजी की घटना हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष से सोहेल अली (23), निवासी मुगलपुरा पायगा, ने अपनी मां रेहाना बी के साथ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोहेल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे वह जग्गु भाई की आरा मशीन पर मौजूद था। इसी दौरान अरबाज पठान वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। सोहेल के मना करने पर अरबाज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ और चेहरे पर चोटें आईं। जब सोहेल की मां रेहाना बी बीच-बचाव करने आईं, तो अरबाज के पिता शफीक उर्फ भय्यु पठान ने उन पर भी चाकू से हमला किया और मुक्के से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आमिर खान और अयान खान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरे पक्ष से अरबाज पठान (26) ने अपने पिता शफीक खां के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अरबाज का आरोप है कि मकसूद अली और उसके बेटे सोहेल अली ने उसके साथ गाली-गलौच की। अरबाज के अनुसार, मकसूद और सोहेल ने उस पर डंडे से हमला किया। जब अरबाज के पिता शफीक खां बीच-बचाव करने आए, तो सोहेल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस फिलहाल एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।</description>
अजमेर में ग्रेड&थर्ड टीचर एग्जाम जारी, चेकिंग कर दी एन्ट्री:RPSC के असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम की मॉडल आंसर&की पर कल से दर्ज कराएं आपत्ति
        <description>राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर एग्जाम चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है। पहली पारी में चेकिंग कर एक घंटे पहले नौ बजे तक सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर भी चेक किया। सेंटर पर कैंडिडेट्स को जानकारी देने के लिए माइक भी लगाए और अनाउंस किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पहली पारी के लिए 3 सेंटर पर 669 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। दूसरी पारी की परीक्षा 04 सेंटर पर होगी। 1008 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभाली। निगरानी के लिए सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। सावित्री स्कूल, जेल तिराहा, कलेक्ट्रेट के बाहर, रोडवेज बस स्टेंड और सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसके अलावा रोडवेज बसों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है। ......... असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के 8 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत फिलासफी, टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, ज्योग्राफी, एबीएसटी, सोशियोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, तथा स्टेटिस्टिक्स विषय की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त विषयों की परीक्षा का आयोजन 16 से 19 दिसंबर 2025 तक किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 21 से 23 जनवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। इसके लिए प्रति आपत्ति शुल्क 100 रुपए है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी( इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 10 से 12 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।</description>
5 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र
        <description>स्थापित करने मुख्य सचिव के निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। मुख्य सचिव विकास शील ने राज्य के 5 जिलों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं को कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा वे विकास प्रक्रिया में प्रभावी रूप से भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने बैंकों से प्राथमिकता क्षेत्र ऋण एवं शासकीय प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रवाह बढ़ाने का भी आह्वान किया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर एवं पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्य सचिव, महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने बैंकों से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैंकिंग पहुंच एवं वित्तीय अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए राज्य शासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक का समापन श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, निदेशक (संस्थागत वित्त) धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।</description>
प्रेरणा विद्यालय में कक्ष निर्माण का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर ,18 जनवरी। रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
हीरापुर स्थित प्रेरणा ब्लाइंड विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों की असुविधा को दूर करने हेतु विधायक मूणत ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन कक्षों का भूमिपूजन किया।
विधायक ने हीरापुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति दी और जरवाय में 9 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक उद्यान (पार्क) निर्माण की घोषणा की। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आमापारा, तात्यापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका और रामसागरपारा जैसे प्रमुख मार्गों में 2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सीमेंटीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया । साथ ही करबला तालाब में बच्चों के लिए 25 लाख रुपये की लागत से किड्स जोन का भूमिपूजन भी हुआ। ग्राम अटारी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य मनवा कुर्मी समाज के 80वें अधिवेशन में शामिल होकर श्री मूणत ने 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। समाज की मांग पर उन्होंने बाउंड्री वॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।</description>
अभनपुर में हत्या पांच गिरफ्तार, दो फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। अभनपुर के पास मड़?ई से लौटते वक्त दो गुटों के आपसी हमले में हुई हत्या के पांच आरोपियों को धारा 103 (1) 296,115 (2) 191 (2) गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन दिन पहले 15 जनवरी दोपहर लगभग 03.00 बजे मोनफोर्ट स्कूल के पास मेन रोड के किनारे ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिली थी ।इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्दीक की। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के रूप में होने पर मृतक के भाई कौशल तिवारी कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।।
इस दौरान पाया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तो के साथ एक्टिवा का पेट्रोल खत्म होने से एक्टिवा को पैदल धक्का देते पेट्रोल पम्प ले जा रहे थे कि एनएच 30 में अभनपुर कि ओर राँग साईड से जाते समय राँग साईड से आ रही एक ईनोवा कार का चालक एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारते आगे बढ़ा। तब कैलाश एवं उनके दोस्तो के द्वारा गाली देकर ठीक से चलने बोले पर वे लोग आगे कुछ दूर पर अपनी कार को रोका और कार में बैठे 4 बाहर आये और क्यों गाली दे रहे हैं कहकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ठोस वस्तु से मारपीट करने लगे। कैलाश के साथ आये साथी अजय ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। अजय के चाकू को देखकर ईनोवा कार से आये लोग भागे और फिर कुछ देर में दो से तीन लोग और आये और मृतक एवं उसके दोस्तो के साथ फिर से गाली गलौच करने लगे कार में बैठे लोगों द्वारा हाथ मुक्का व ठोस वस्तु से मारपीट करने से हेमत साहू के सिर हाथ में चोट आया हैं। हेमंत साहू कैलाश और उसका दोस्त बचने के लिये फिर से अपने पास रखे चाकू से हमला किये जिनमें से कुछ लोगों को चोट आयी चाकू के हमले से बचने के लिये सभी लोग भागकर अपने कार में बैठे तब कैलाश कार के सामने आकर कार को रोकने का प्रयास करते समय आरोपी ईनोवा सीजी ष्टत्र 04 हृस्न 8602 के चालक डिलेश मंडावी द्वारा अपने साथी लिलेश चंदन चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिकू साहू के साथ मिलकर कैलाश तिवारी को हत्या करने के नियत से अपने वाहन को मृतक कैलाश के उपर गाडी चढ़ाकर हत्या करने से मृतक की मृत्यु होना पाया जाने से आरोपी डिलेश मांडवी लिलेश सेन चंदन यादव चंद्रशेखर साहू दुर्गेश साहू मनीष साहू रितेश उर्फ रिंकू साहू के विरूद्ध धारा 103 (1) 296,115 (2) 191 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू, को हिरासत में पूछताछ में पूरी घटना कबुल की। डिलेश मंडावी से इनोवा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। संपूर्ण विवेचना से आरोपी डिलेश मांडवी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, मनीष साहू को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण के दो आरोपी चंदन यादव एवं रितेश उर्फ रिंकू साहू फरार है।</description>
कार का कांच तोड़ 13 लाख पार करने वाला त्रिची गिरोह पकड़ाया
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। पुलिस ने देवेन्द्र नगर और गंज इलाके में कार का कांच तोडक़र 13 लाख की उठाईगिरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह उठाईगिरी तमिलनाडू के त्रिची रामजी नगर गिरोह के 6 सदस्यों ने की थी। ये लोग देश भर में घूम - घूम कर एक विशेष तरीके से कार का कांच तोडक़र देते है चोरी करते हैं। रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, सम्बलपुर, टाटा एवं रांची के रेलवे स्टेशनों में जाकर आरोपियों की तलाश कर पकड़ा।
एफआईआर दर्ज होने के 96 घंटे के भीतर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा हजारों सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगालने के साथ अंतर्राज्यीय टीमों से डाटा संग्रहण पश्चात् अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को झारखण्ड (रांची) के धुरवाडैम से गिरफ्तार किया। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ये लोग जो रांची में वारदात करने के फिराक में थे। रायपुर से पहले आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उडीसा, राजस्थान एवं दिल्ली में वारदात कर चुके थे।वारदात से पहले और बाद में गिरोह रूकने रेलवे स्टेशनों में रूकते और  बिना टिकट रेल यात्रा करते। पड़ताल के दौरान पुलिस टीम को गुमराह करने आरोपियों ने चोरी के लैपटॉप को गरियाबंद फेंका गया था। टीम ने 06 घंटे के भीतर बरामद किया ।
इस गिरोह का मूव्हमेंट आंध्र प्रदेश, उडीसा, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तर-प्रदेश एवं गुजरात नोटिस किया गया है।इन राज्यों को भी जानकारी भेज कर इनकी वारदातों की जानकारी मंगा रही है। आरोपियों के थाना गंज में धारा 305(सी), 3(5) एवं थाना देवेन्द्र नगर में धारा 303(2), 324 दर्ज किया गया है।।
01. किट्टू पिता 55 स्थाई पता किराये पर मकान मालिक लोकनाथन पिता रामकृष्णन के यहां म.न. 3/49 गांधीनगर पोस्ट रामजीनगर थाना रामजीनगर, जिला तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 02. ए विनोद कुमार 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 03. बाला मुरूगन 43 स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं. 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 04. कुमरेशन डी. 60 स्थाई पता किराये पर मुनुस्वामी के यहा ग्राम पुंगानूर म.नं. 3/89 गांधीनगर रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू। 05. भास्कर के 55 निवासी 57 मिल कॉलोनी रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) थाना रामजीनगर तमिलनाडू। 06. रंगन ए 56 निवासी न्यू काटू थाना रामजीनगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।</description>
हॉकी टूर्नामेंट का खिताब एसईआर कोलकाता ने जीता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी। बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 11 से 17 जनवरी तक स्व. नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच व समापन समारोह शनिवार को मुख्य अतिथि गौरीशंकर बिसेन पूर्व सांसद व विधायक और अध्यक्षता हॉकी इंडिया के सह-सचिव फिरोज अंसारी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बालाघाट नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी व आयोजन सचिव विजय वर्मा शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिसेन ने अपने उद्बोधन में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और हॉकी खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बालाघाट (मध्यप्रदेश) में स्व. नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आई नामी हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते फिरोज अंसारी ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्व. नारायण सिंह के खेलप्रेम और समाज के प्रति योगदान को समर्पित है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले एफ आईएच के रूल रेगुलेशन से खेला गया है। इस प्रतियोगिता में यहां के स्थानीय खेलप्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को उन्होंने बधाई दी।
शनिवार को फाइनल मैच एसईआर कोलकाता विरूद्ध बीएसएफ जालंधर के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एसईआर कोलकाता ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्व. नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम एसईआर कोलकाता को दो लाख व उपविजेता टीम बीएसएफ जालंधर को एक लाख और फेयर प्ले अवार्ड सदन सर्विसेस बैंगलोर को फिरोज अंसारी व अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रमेश रंगलानी, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक टांक, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दिग्विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र ब्रह्मे सहित किशोर धीवर, राजकुमार झा, अश्वनी कुमार, अभिनव मिश्रा, इंदरपाल सिंह मैच के अंपायर व तकनीकी अधिकारी के रूप में शामिल थे।</description>
छिंदवाड़ा भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान:सांसद की मौजूदगी में बोले: छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं
        <description>छिंदवाड़ा जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा कि “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इसके बाद उन्होंने पंडित समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे। यादव का यह बयान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की मौजूदगी में दिया गया, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में रोष  अपने भाषण में यादव ने आगे कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है। इसी बयान को लेकर अब विरोध देखा जा रहा है। सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। बीजेपी जिलाध्यक्ष के बयान को लोगों ने समाज को बांटने वाला और अपमानजनक बताया है। पहले भी विवादों में रह चुके हैं जिला अध्यक्ष यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे कुछ दिन पहले भी सार्वजनिक मंच से 'भैया में भैया' नारे को लेकर दिए गए एक बयान के चलते उन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा फटकार लगाई जा चुकी है। इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... नारे विवाद पर भाजपा आलाकमान जिलाध्यक्ष पर नाराज छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी में पिछले दिनों 'भैया में भैया' नारे को लेकर हुए विवाद पर पार्टी आलाकमान ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को भोपाल तलब किया गया, जहां छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें...</description>
अंडर&19 बालिका क्रिकेट में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटीं खुशी, स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 18 जनवरी। नगर निगम रिसाली अंतर्गत ग्राम डुंडेरा निवासी खुशी क्षत्रीय का चयन अंडर-19 बालिका वर्ग क्रिकेट के लिए छत्तीसगढ़ टीम में हुआ था। उन्होंने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद ग्राम डुंडेरा में उनके आगमन पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज वर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शनि देव मंदिर के पास उनका स्वागत किया और ग्राम भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम में खुशी क्षत्रीय के विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके चयन और राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी।
सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज वर्मा ने इस अवसर पर खुशी क्षत्रीय को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।</description>
दून मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्र के साथ रैगिंग:बोला& सीनियर ने बेल्ट&चप्पलों से पीटा, जबरन बाल ट्रिम करवाए; एंटी रैगिंग कमेटी कर रही जांच
        <description>देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम MBBS छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र ने वार्डन को चिट्ठी लिखकर बताया कि उसके साथ बेल्ट-चप्पलों से मारपीट की गई है और उसे जबरन बाल कटवाने के लिए भी कहा गया। यह पूरा मामला 12 जनवरी का है हालांकि आज इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा की छात्र की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि मारपीट, रैगिंग और अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इस पर अब एंटी रैगिंग कमेटी ने कार्रवाई की है। रैगिंग के आरोप में दो छात्र निष्कासित किए गए हैं। फिलहाल एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने तक वे हॉस्टल से निष्कासित रहेंगे। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राचार्य डॉ. गीता जैन को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन व व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सभी आवश्यक और प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। दून मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने बताया विभागीय मंत्री के निर्देशों के तहत मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज की ओर से गठित की गई एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बहुत जल्द जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी। 2 प्वॉइंट्स में पढ़िए छात्र ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा रैगिंग की श्रेणी में माना जा रहा मामला, शिकायत प्रशासन तक पहुंची छात्र ने 13 जनवरी को ये चिट्ठी वार्डन को दी, जिसके बाद शिकायत को तत्काल बॉयज हॉस्टल और प्राचार्य कार्यालय तक भेज दिया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने आज इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा की- मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अभी अंतिम रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। रिपोर्ट और संस्तुति मिलते ही नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन तक शामिल हो सकता है। दोनों पक्षों से हो चुकी लंबी पूछताछ सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज के ही प्रोफेसर डॉ. गजाला रिजवी की अगुआई वाली एंटी रैगिंग कमेटी ने शनिवार को पीड़ित छात्र (बैच 2025) और आरोपी छात्रों (बैच 2023 और 2024) को तलब कर लंबी पूछताछ की। पीड़ित छात्र कमेटी के सामने डरा और सहमा नजर आया और उसने आरोप दोहराए कि उसे बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया, साथ ही बाल कटवाने का दबाव बनाया गया। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... नेपाल के कैलाली में छिपा है ऐंजल का कातिल:उत्तराखंड STF को मिली लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें रवाना देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे छठे और मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की तलाश तेज हो गई है। केस की जांच कर रही SIT के साथ अब उत्तराखंड STF भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। (पढ़ें पूरी खबर)</description>
हफ्ते की टॉप जॉब्स:राजस्थान में 10,644 पदों पर भर्ती; हरियाणा में कॉन्स्टेबल की 5,500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 21 हजार से ज्यादा नौकरियां
        <description>इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 21,614 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें  पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मुदलियार समर्थक चेतन उत्तर ब्लॉक और रोहित ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बने
        <description>शहर अध्यक्ष जितेन्द्र के करीबियों को संगठन में मिला मौका
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जनवरी। राजनांदगांव जिले के बहुप्रतिक्षित ब्लॉक अध्यक्षों की कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद घोषणा कर दी है।
राजनीतिक रूप से इन पदों के मनोनयन को लेकर पार्टी के भीतर काफी उठा-पटक चल रही थी। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थकों को पद पर काबिज कराने के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। करीब दो माह पूर्व राजनांदगांव शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए जितेन्द्र मुदलियार ने अपने करीबियों को संगठन में जगह दिलाकर अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाया है।
राजनांदगांव कांग्रेस के उत्तर ब्लॉक में चेतन भानुशाली को और ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में रोहित चंद्राकर की नियुक्ति से मुदलियार ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद दोबारा सम्हालने को महज तुक्का साबित नहीं किया है। कांग्रेस के भीतर शहर अध्यक्ष मुदलियार के करीबियों को मौका मिलने को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इधर चेतन भानुशाली उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ गए हैं।
इसी तरह ग्रामीण इलाके में रोहित चंद्राकर ने ब्लॉक अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर संगठन की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में कोशिश करने का भरोसा दिया है। इस बीच कुमर्दा, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव में भी नए अध्यक्षों की ताजपेाशी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायकों और संगठन प्रमुखों की पसंद को भी मनोनयन का एक आधार बनाया गया है, ताकि क्षेत्रीय राजनीति में टकराव की स्थिति निर्मित न हो। बहरहाल जिला एवं शहर अध्यक्ष की घोषणा के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस की नई टीम तैयार हो गई है।</description>
संभाग स्तरीय युवा संसद&कोण्डागांव बना सिरमौर, सुकमा और कांकेर ने भी मनवाया लोहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जनवरी। शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का ऑडिटोरियम गुरुवार को युवा संसद के सत्र और पक्ष-विपक्ष की तीखी बहसों का गवाह बना। यहाँ आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का ऐसा जीवंत मंचन किया कि उपस्थित दर्शक और निर्णायक भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस कड़े मुकाबले में कोण्डागांव जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग में अपना परचम लहराया।
प्रतियोगिता का परिणाम काफी रोमांचक रहा, जहाँ सुकमा जिले ने कोण्डागांव को कड़ी टक्कर दी। सुकमा के युवाओं ने अपनी तार्किक क्षमता के बल पर उपविजेता द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कांकेर जिले ने तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। इस आयोजन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और कोण्डागांव के 40-40 प्रतिभागियों के दल ने हिस्सा लिया। कुल 280 युवाओं ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रियाओं को मंच पर बखूबी उतारा।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेष निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. सोनाली कर, डॉ. चेतना पद्माक्षी ठाकुर, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. रेशमा कौशल और डॉ. विनीता पाण्डेय शामिल थीं। निर्णायकों ने संसदीय भाषा, अनुशासन और विषय की समझ के आधार पर अपना निर्णय दिया।</description>
छाबड़ा ने सरदा&लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 16 जनवरी। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सरदा-लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा।
पत्र में लिखा है कि जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में ऑनलाइन जांच किए जाने पर इन दोनों धान संग्रहण केंद्रों में अब तक खरीदे गए धान की मात्रा एवं स्टॉक में भारी अंतर नजर आ रहा है। जिससे लक्षित है कि इन धान संग्रहण केंद्रों में भारी मात्रा में धान का हेर फेर किया गया है। जिससे राज्य शासन को बहुत भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी।
पूर्व विधायक छाबड़ा ने कहा कि अभी पूर्व में जाहिर किए गए धान के हेराफेरी की जांच हुई भी नहीं है और इन धान संग्रहण केंद्रों में नई धान की आवक चालू कर दी गई है। ज्यादा अच्छा होगा कि नये धान संग्रहण को रोक कर पहले जांच कर ली जाए जिससे धान संग्रहण केंद्र में गायब किए गए धान की वास्तविक स्थिति का पता चल सके जनता की गाड़ी कमाई के पैसों से खरीदे हुए धान का इस तरह बंदरबांट जो हो रहा है। उसे ध्यान में रखते हुए उचित होगा कि इन धान केन्द्रो के धान संग्रहण के स्टॉक का जांच कराया तथा किसी प्रकार के अनियमित पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
पूर्व विधायक छाबड़ा ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शायद ग्राम सरदा एवं लेंजवारा धान संग्रहण केंद्रों में हुए धान के हेर फेर छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा हेरफेर भी साबित हो सकता है। जिस तरह भाजपा शासन में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है भाजपा के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से सिर्फ उगाही में लगे हुए हैं।</description>
बस्तर पंडुम: बस्तर और बकावंड में लोक संस्कृति के महापर्व में मांदर की थाप पर थिरके कलाकार
        <description>वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 16 जनवरी। बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए बस्तर पंडुम 2026 का उत्साह अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय बस्तर और बकावंड में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जहां मांदर की थाप और लोकगीतों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बस्तर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और सांसद बस्तर महेश कश्यप शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर न केवल कलाकारों की हौसला अफजाई की, बल्कि बस्तर की माटी से जुड़ी कला को मंच प्रदान करने की इस पहल को सराहा। इसी तरह बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
बस्तर पंडुम आयोजन के दौरान विकासखंड के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह आयोजन महज एक प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर बस्तर की 12 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण का माध्यम बना। कलाकारों ने जनजातीय नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के वादन से लेकर बस्तर के स्वादिष्ट व्यंजनों, वन औषधियों और हस्तशिल्प का ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित अतिथि और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
वन मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का मूल उद्देश्य हमारे तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा और रीति-रिवाजों को संरक्षित करना है। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को न भूले, इसलिए शासन ने यह मंच तैयार किया है। हमारे कलाकारों के हुनर में वह जादू है जो दुनिया को आकर्षित करता है, और हमें इस विरासत को सहेजकर अगली पीढ़ी को सौंपना होगा।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद महेश कश्यप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर के कण-कण में कला बसती है। गाँव-गाँव में छिपी इस प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर पंडुम एक क्रांतिकारी पहल है। आज यहाँ 12 विधाओं में जो प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वह यह साबित करता है कि हमारी लोक कला आज भी उतनी ही जीवंत है। यह मंच हमारे ग्रामीण कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की पहली सीढ़ी है। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और बडी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।</description>
मृणाल को युवा रत्न सम्मान, जनपद उपाध्यक्ष ने दी बधाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 16 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी की बेटी मृणाल विदानी ने विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में महासमुंद का नाम रोशन किया है। मृणाल को उनके अद्भुत नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर नगर आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने अपनी नारी शक्ति महिला टीम के साथ मृणाल के निवास पहुँचकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया और शाल व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
मृणाल विदानी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्तुओं जैसे कोसे (रेशम), चेंच भाजी और गोबर खरसी की राख का उपयोग कर फॉरेंसिक सामग्री विकसित की है। उनके इस अनूठे और प्रेरक शोध की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा इसे कॉपीराइट भी प्रदान किया गया है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से फॉरेंसिक साइंस जैसे जटिल क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करना मृणाल की दूरदर्शी सोच और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, मृणाल ने अपनी मेधा शक्ति से यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी पारंपरिक पहचान और आधुनिक विज्ञान का मेल बड़े बदलाव ला सकता है। चेंच भाजी और गोबर की राख जैसे स्थानीय तत्वों से फॉरेंसिक शोध करना और उसे भारत सरकार से कॉपीराइट दिलाना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मृणाल की यह सफलता जिले की हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहती है।
श्रीमती चंद्राकर और नारी शक्ति टीम ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती उत्तरा विदानी को भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी होनहार बेटियां ही समाज की असली च्रत्नज् हैं। मृणाल की इस वैज्ञानिक उपलब्धि और मुख्यमंत्री से मिले सम्मान पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और शिक्षाविदों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ढेरों मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। नारी शक्ति सदस्य शीलू चंद्राकर कुसुम चंद्राकर उषा चंद्राकर सरला चंद्राकर नेमिन चंद्राकर लक्ष्मी चंद्राकर सरोज चंद्राकर भगवती चंद्राकर साथ रही।</description>
टी20 वर्ल्ड कप: वेन्यू बदलने की मांग के बीच आईसीसी बांग्लादेश भेजेगा डेलीगेशन
        <description>ढाका, 16 जनवरी । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आमने-सामने की बातचीत के लिए बांग्लादेश में एक डेलीगेशन भेजेगा। टी20 फॉर्मेट के महाकुंभ की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है।
आईसीसी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि डेलीगेशन कुछ दिनों में टी20 वर्ल्ड कप के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ अंतिम बार आमने-सामने की ​​मीटिंग करेगा। ई-मेल और वर्चुअल मीटिंग के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने के पिछले प्रयास सफल नहीं रहे थे। ऐसे में आईसीसी अधिकारियों की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया, आईसीसी डेलीगेशन कुछ दिनों में टी20 वर्ल्ड कप के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों के साथ आखिरी बार आमने-सामने की ​​मीटिंग के लिए बांग्लादेश जाएगा। इसके बाद फैसला सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां के खेल मंत्रालय ने भारत में कोई भी मैच न खेलने पर कड़ा रुख अपनाया है।
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के लिए कहा था। द डेली स्टार ने खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के हवाले से कहा, नवीनतम अपडेट के अनुसार, अमीनुल इस्लाम ने मुझे बताया कि आईसीसी की एक टीम बातचीत के लिए बांग्लादेश आ सकती है। हमारे रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हम वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उत्सुक हैं, खासकर श्रीलंका में। मुझे पूरा विश्वास है कि इसे आयोजित करना असंभव नहीं है।
बांग्लादेश को भारत में तीन मैच खेलने हैं। यह टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में मुकाबले खेलेगी। इसके बाद उसे नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई में मैच खेलना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग है कि उसकी टीम के विश्व कप मुकाबले भारत से बाहर आयोजित करवाए जाएं, लेकिन आईसीसी ने बताया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही फाइनल हो चुका है। इसके साथ ही आईसीसी ने बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने रुख पर कायम रहा। दोनों पक्ष एक संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं। --(आईएएनएस)</description>
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत:मऊगंज के पथरिहा मोड़ पर हुआ हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसा युवक
        <description>मऊगंज थाना क्षेत्र के पथरिहा मोड़ पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक दो ट्रकों के बीच फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल मऊगंज भिजवाया। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान डगडौआ निवासी रमेश साकेत के रूप में हुई है। रमेश मऊगंज में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह अपनी बाइक से मऊगंज से अपने गांव डगडौआ जा रहा था। जैसे ही रमेश पथरिहा मोड़ के पास पहुंचा, रीवा से बनारस की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर पहले से खड़े एक अन्य ट्रक के कारण बाइक सवार रमेश दोनों वाहनों के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। देवतालाब से मऊगंज के बीच हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण एक साइड से ही आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा यातायात नियंत्रण की मांग की है।</description>
शिव महापुराण कथा में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
        <description>महासमुंद, 16 जनवरी। नगर के त्रिमूर्ति कॉलोनी में आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।
उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना की और कथावाचक से आशीर्वाद लिया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि शिव पुराण जैसी धार्मिक कथाएं समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक विचारों का संचार करती हैं। शिव महापुराण का श्रवण सौभाग्य से मिलता है। त्रिमूर्ति कॉलोनी वासियों द्वारा नगरवासियों को धर्म से जोडऩे का यह सराहनीय प्रयास है। धर्म जागरण का यह काम नई पीढ़ी में आस्था जागृत करने का भी काम करेगा। इस अवसर पर पार्षद धनेंद्र चंद्राकर व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।</description>
गिधवा परसदा को रामसर साइट घोषित करने केंद्र सरकार से मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 16 जनवरी। जिले के एकमात्र वेटलैंड(आद्रभूमि) गिधवा परसदा विदेशी पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर गिधवा परसदा को रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत शामिल करने की मांग की है।
प्रज्ञा निर्वाणी ने पत्र में कहा है कि प्रदेश में फिलहाल केवल कोपरा जलाशय को ही रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है, जबकि गिधवा परसदा जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों और पारिस्थितिक संतुलन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूर्णत: खरा उतरता है। प्रज्ञा के अनुसार गिधवा परसदा जिले की इकोलॉजिकल लाइफलाइन है, रामसर साइट घोषित होने से इसे वैश्विक संरक्षण मिलेगा और पर्यावरण व पर्यटन दोनों को मजबूती मिलेगी,महिला शक्ति इस पहल की अगुवाई करेगी।
रामसर दर्जे से क्या बदलेगा
रामसर पैक्ट एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जिसकी शुरुआत 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुई,इसका उद्देश्य झील, तालाब, दलदल और पक्षी विहार जैसी आद्र भूमियों (वेटलैंड्स) का संरक्षण करना है। रामसर सूची में शामिल होने से गिधवा परसदा को वैश्विक वेटलैंड नेटवर्क का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा, इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण संस्थाओं की सक्रियता बढ़ेगी,साथ ही यह क्षेत्र जिले का प्रमुख इको-टूरिज्म हब बन सकता है। वेटलैंड वे क्षेत्र होते हैं जहां सतही या भूमिगत जल की निरंतर उपस्थिति रहती है,ये क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण, भूजल रिचार्ज, जल शुद्धिकरण और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।</description>
करेंट अफेयर्स 16 जनवरी:सीनियर IPS शत्रुजीत कपूर ITBP के महानिदेशक बने; जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड हुई
        <description>जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड हुई। शत्रुजीत कपूर को ITBP के महानिदेशक बने। INSV कौंडिन्य गुजरात से ओमान पहुंचा। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड हुई  15 जनवरी को जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड हुई। पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी डे परेड की गई है। 2. पीएम मोदी ने 28वीं CSPOC का उद्घाटन किया  15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) का उद्घाटन किया। 3. INSV कौंडिन्य गुजरात से ओमान पहुंचा  14 जनवरी को इंडियन नेवी का 2000 साल पुराना जहाज INSV कौंडिन्य 18 दिनों की यात्रा पूरी कर गुजरात से ओमान पहुंचा। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. सीनियर IPS ऑफिसर शत्रुजीत कपूर ITBP के महानिदेशक बने 14 जनवरी को हरियाणा के पूर्व DGP और IPS ऑफिसर शत्रुजीत कपूर को ITBP यानी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाया  14 जनवरी को NASA ने मेडिकल इश्यू के चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले धरती पर वापस बुलाया। राज्य (STATE) 6. जम्मू- कश्मीर एक्सपोर्ट डेवलपमेंट में दूसरे नंबर पर  नीति आयोग ने हाल ही में 'निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024' जारी किया। इसमें उत्तराखंड रैंकिंग में पहले नबर पर,जबकि जम्मू-कश्मीर दूसरे नंबर पर है। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 16 जनवरी का इतिहास: 2003 में आज ही के दिन कल्पना चावला ने NASA के स्पेस यान कोलंबिया स्पेस शटल से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वे दोबारा धरती पर लौट नहीं पाईं। पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें: करेंट अफेयर्स 15 जनवरी:विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो जारी किया; असम के संगीतकार समर हजारिका का निधन भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। असम संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन। पूरी खबर पढ़ें....</description>
गोदग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा, राज्यपाल सचिव ने ली बैठक
        <description>खैरागढ़, 16 जनवरी। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गोदग्राम सोनपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणकी राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद तथा अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. प्रसन्ना ने गोदग्राम में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की प्रगति का अवलोकन किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम में संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों, बिहान योजना के अंतर्गत लखपति दीदी तथा स्वच्छता समूहों के गठन एवं उनकी भूमिका की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम में कचरा संग्रहण व्यवस्था एवं स्वच्छता को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गांव में स्थापित पुस्तकालय एवं ओपन जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन सुविधाओं को और अधिक विकसित करने, ग्रामीणों विशेषकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।</description>
सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के पक्ष को सही माना:कहा&रिजर्व लिस्ट के आधार पर नियुक्ति का अधिकार नहीं; हाईकोर्ट के आदेश को रद्द किया
        <description>सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा दायर अपीलों पर फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल रिजर्व या वेटिंग लिस्ट में नाम होने मात्र से किसी उम्मीदवार को नियुक्ति का अधिकार नहीं मिल जाता है। जज दीपांकर दत्ता और जज ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ एवं खंडपीठ के आदेश को रद्द किया है। जिसमें आयोग को नियमों में अंकित अवधि के व्यतीत हो जाने के बावजूद रिजर्व लिस्ट से उम्मीदवारों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। आयोग के संयुक्त विधि परामर्शी राकेश ओझा ने बताया- यह प्रकरण कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2013 एवं 2019 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2020 से संबंधित था। मुख्य सूची के कुछ अभ्यर्थियों द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने के कारण रिक्त रहे पदों पर आरक्षित सूची के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। आयोग ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी
वेटिंग लिस्ट में शामिल यति जैन, आकृति सक्सेना और विवेक कुमार मीणा जैसे उम्मीदवारों की याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, जिसे आयोग ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील दायर कर चुनौती दी थी, परंतु खंडपीठ ने एकलपीठ के निर्णय को यथावत रखते हुए आयोग की अपील को खारिज कर दिया था। आयोग ने उच्चतम न्यायालय में इस आदेश को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुख्य पॉइंट</description>
पीएचक्यू की एकतरफा जीत
        <description>एनपीएल का रंगारंग शुभारंभ, थीम सांग से गूंज उठा मैदान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) का भव्य शुभारंभ ग्राम राखी स्थित खेल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में मंत्रालय, संचालनालय, निगम, बोर्ड, आयोग सहित प्रदेशभर के शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक, फेडरेशन ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनपीएल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द, मनोरंजन तथा प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। विगत 9 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह आयोजन अपने आप में अनुकरणीय है। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से अजय बरेठ ने 73 रन की पारी खेली।
जवाब में ऊर्जा विभाग मंत्रालय की टीम 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर मात्र 49 रन ही बना सकी। पुलिस मुख्यालय की ओर से संतोष एवं रामेश्वर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने मुकाबला एकतरफा अंदाज़ में जीत लिया। अजय बरेठ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर परएनपीएल के सह-संयोजक जय कुमार साहू एवं संतोष कुमार वर्मा, सुनील उपाध्याय , श्रीमती जगदीप बजाज, संजीत शर्मा, राजेश ठक्कर, सुरेंद्र मार्कण्डेय, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा, महेंद्र साहू, अमित शर्मा, अनिल मालेकर, सुरेश ढीढी, एसाम साहू, आशीष वज्रपात, विष्णु पाटेकर, राघव, रमन साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
ठाकरे परिसर के कर्मियों  ने मार्शल आर्ट सीखा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति में शामिल रायपुर निवासी मनोज चोपड़ा, विख्यात मास्टर मार्शल आर्ट ट्रेनर दिलीप कुमार (बिलासपुर), आत्मरक्षा प्रशिक्षिक रोशनी सिंह, आत्मरक्षक ट्रेनर एंड मैनेजमेंट सिद्धार्थ प्रताप सिंह (प्रयाग) ने प्रदेश कार्यालय में अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मरक्षा के तरकीब सिखाए।
रोशनी सिंह ने कर्मचारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने सभी का सम्मान किया।</description>
कल 5 लाख लोग एक साथ गाएंगे वंदे मातरम्
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह देश का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसके अंतर्गत रायपुर एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लगभग 3000 स्कूल, कॉलेज एवं समस्त शिक्षण संस्थानों में करीब 5 लाख विद्यार्थी, विधायक, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंच, समेत सम्मानित जनता सहभागिता करेगी।
उन्होंने बताया कि, आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में भारत माता के प्रति आदर, सम्मान और गहरी देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम, रायपुर में संपन्न होगा, जहाँ लगभग 20 हजार युवा एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन करेंगे । इस अवसर पर डाक परिमंडल विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया जाएगा। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने निकटतम स्कूल एवं कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे। आयोजन की व्यापक तैयारी हेतु एनएसएस, एनसीसी, स्कूल शिक्षा विभाग, रविशंकर, आयुष, तकनीकी एवं कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने-अपने संस्थानों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में सांसद श्री अग्रवाल ने 13 जनवरी को रात्रि नगर निगम, जिला पंचायत पदाधिकारी, जोन अध्यक्षों एवं पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।</description>
न्यूज़ीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
        <description>न्यूज़ीलैंड ने भारत के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी है.
यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है.
तीन वनडे मैचों की इस सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है. पहले वनडे मैच में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की थी.
भारत की प्लेइंग इलेवन:शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन:डेवोन कॉनवे, हेनरी निकलस, विल यंग, डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फ़ॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडेन लेनेक्स. (bbc.com/hindi)</description>
कंधे की चोट के कारण एडिलेड इंटरनेशनल से हटे कॉककिनाकिस
        <description>एडिलेड, 14 जनवरी । ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस ने बुधवार को दाहिने कंधे में चोट के कारण एडिलेड इंटरनेशनल से नाम वापस ले लिया, जिससे उनके विरोधी वैलेंटीन वैचेरोट को वॉकओवर मिल गया। नतीजतन, 2025 शंघाई चैंपियन वैचेरोट क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गए हैं। यह मोनेगास्क खिलाड़ी अब या तो टॉप सीड एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना या ऑस्ट्रेलियाई रिंकी हिजिकाटा का सामना करेंगे। डेविडोविच फोकिना बुधवार शाम को सेंटर कोर्ट पर हिजिकाटा से खेलेंगे। कोकिनाकिस ने सोमवार शाम एकल मुकाबलों में लंबे इंतजार के बाद दमदार वापसी की।
पेक्टोरल मांसपेशी की पुरानी समस्या के चलते सर्जरी कराने के बाद वह करीब 12 महीनों से टेनिस से दूर थे। घरेलू दर्शकों के पसंदीदा खिलाड़ी को मैच के दौरान कंधे की चोट ने फिर परेशान किया, लेकिन दर्द को दरकिनार करते हुए उन्होंने एडिलेड इंटरनेशनल में लगभग एक साल बाद अपने पहले एकल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। पिछले साल 15 जनवरी के बाद अपने पहले सिंगल्स मैच में, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दर्द के बावजूद अपना वापसी मैच पूरा किया। फाइनल-सेट टाई-ब्रेक में सेबेस्टियन कोर्डा को हराया, लेकिन पूरे मैच के दौरान उन्हें अपने दाहिने कंधे में साफ तौर पर परेशानी हो रही थी। कोकिनाकिस ने अपने मैच के बाद कहा, यह मुश्किल है। जाहिर है, सर्व करने की वजह से मेरे दाहिने हाथ ने मेरे पूरे करियर में मुझे परेशान किया है। बहुत सारे अगर ऐसा होता तो क्या होता वाले सवाल हैं, खासकर मेरे दिमाग में, अगर मुझे इससे परेशानी नहीं होती।
मुझे पता है कि छोटी-मोटी चोटें यहां-वहां सामान्य हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं जिस दौर से गुजरा हूं, वह थोड़ा असामान्य है। उन्होंने आगे कहा, यह मानसिक रूप से मुश्किल है। मैंने पूरा साल रिहैब में बिताया, इसे ठीक करने की कोशिश की। मेरी सर्जरी हुई थी। यह पिछले साल के दर्द से थोड़ा अलग था। मैं देखूंगा कि कल सुबह कैसा महसूस करता हूं। लेकिन, हां, यह मुश्किल है। यह निश्चित रूप से जीत का मजा किरकिरा कर देता है। पिछले फरवरी में, कोकिनाकिस के दाहिने पेक्टोरल मांसपेशी और कंधे की सर्जरी हुई थी।
इसके बाद उन्होंने, पिछले सप्ताह ब्रिसबेन इंटरनेशनल में निक किर्गियोस के साथ डबल्स में वापसी की, लेकिन अपने गृहनगर में सेंटर कोर्ट पर कदम रखने पर सिंगल्स में वापसी के दौरान उनकी चोट फिर से उभर आई। कोकिनाकिस के पास एक प्रोटेक्टेड रैंकिंग है जो उन्हें 18 जनवरी से ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स में भाग लेने की अनुमति देती है और वह किर्गियोस के साथ डबल्स में भी खेलने वाले हैं। हालांकि, सीजन के पहले बड़े टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी अब गंभीर संदेह में है। --(आईएएनएस)</description>
छिंदवाड़ा में 15 दिन साथ रही लुटेरी दुल्हन:प्रेमी के साथ बाइक&जेवर लेकर भागी; दूसरी शादी के नाम पर ठगा, 4 गिरफ्तार
        <description>छिंदवाड़ा के नवेगांव थाना क्षेत्र में दूसरी शादी का झांसा देकर एक ग्रामीण से ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ठग गिरोह ने अकेले रह रहे व्यक्ति के घर एक महिला को फर्जी पत्नी बनाकर भेजा। वह 15-20 दिन साथ रही और मौका पाकर अपने प्रेमी (जिसे भाई बताया था) के साथ घर से नई बाइक, जेवर, मोबाइल और राशन लेकर फरार हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। ग्राम सिमरिया सागर निवासी मधु विश्वकर्मा की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। अकेलेपन के कारण वे दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए ठग गिरोह ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। 10 हजार रुपए लेकर फर्जी शादी कराई पुलिस जांच में सामने आया कि साजिश का मास्टरमाइंड ग्राम कोठार निवासी बलराम नागवंशी है। उसने मधु को भरोसे में लिया और अपने साथी शिवजी टांडेकर और मुकेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर संध्या विश्वकर्मा नाम की महिला को दूसरी पत्नी के रूप में पेश किया। 22 दिसंबर 2025 को नवेगांव में मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने कागजी कार्रवाई बाद में करने की बात कहकर मधु से शादी के नाम पर 10 हजार रुपए ठग लिए और संध्या को पत्नी बनाकर विदा कर दिया। प्रेमी को भाई बताकर बुलाया और माल समेटा योजना के मुताबिक, संध्या करीब 15-20 दिन तक मधु के घर में पत्नी बनकर रही ताकि किसी को शक न हो। मधु ने उसके लिए साड़ी, जेवर और अन्य सामान भी खरीदा। इसी दौरान संध्या ने अपने प्रेमी को ‘छोटा भाई’ बताकर घर बुला लिया। 10 जनवरी 2026 को दोपहर में मौका पाकर संध्या और उसका प्रेमी घर से नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, चांदी की चेन, मोबाइल फोन और करीब 30-35 किलो गेहूं (कुल मशरूका लगभग 1 लाख 8 हजार रुपए) लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेजा ठगी का अहसास होने पर मधु विश्वकर्मा ने 13 जनवरी को नवेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चार आरोपियों- संध्या विश्वकर्मा (फर्जी पत्नी), बलराम नागवंशी, मुकेश सूर्यवंशी और शिवजी टांडेकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। गिरोह का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और मारपीट के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। यह एक संगठित ठग गिरोह है। वारदात में शामिल संध्या का प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।</description>
NEET में &40 नंबर वाले भी बनेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर:NBEMS ने कट&ऑफ घटाकर जीरो परसेंटाइल किया; खाली सीटों के चलते फैसला
        <description>नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने NEET PG 2025 के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल कम कर दिया है। अब जनरल कैटेगरी का रिवाइज्ड कटऑफ मार्क्स 7 परसेंटाइल और OBC, SC और ST का 0 परसेंटाइल हो गया है। -40 नंबर पर भी मिलेगा एडमिशन कट-ऑफ घटने के बाद अब NEET PG परीक्षा में -40 नंबर लाने वाले OBC, SC और ST कैंडिडेट्स तीसरे राउंड की काउंसिल करा सकते हैं। मंगलवार 13 जनवरी को NBEMS ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंजूरी के बाद फैसला NBEMS ने ये फैसला एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए राउंड 3 काउंसलिंग में ज्यादा उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका देने के लिए लिया। रिवाइज्ड कट-ऑफ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की मंजूरी के बाद लागू की गई है। सीटें खाली रह जाने पर परसेंटाइल घटाया NBEMS ने बताया कि तीसरे राउंड की काउंसलिंग के दौरान खाली रह जाने वाली पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों को भरने के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल को कम किया गया है। हालांकि, यह बदलाव केवल काउंसलिंग की एलिजिबिलिटी से रिलेटेड है। इससे पहले जारी की गई NEET PG 2025 रैंक में कोई बदलाव नहीं होगा। NEET PG 2025 की संशोधित कट-ऑफ डिटेल्स जनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS दिव्यांग (PwBD) (इसमें सिर्फ जनरल कैटेगरी के दिव्यांग शामिल हैं) अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
(इसमें SC, ST और OBC के PwBD उम्मीदवार भी शामिल हैं) ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक NEET-PG काउंसलिंग के राउंड-2 पूरा होने के बाद अलग-अलग राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में PG मेडिकल सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। ऐसे में NEET-PG के तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रोसेस के जरिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें भरी जा रही हैं। कैंडिडेट्स के लिए जरूरी बातें सोशल मीडिया उड़ाया जा रहा मजाक
सोशल मीडिया पर ये कहकर मखौल उड़ाया जा रहा है कि अब -40 अंक लाने वाले लोग भी डॉक्टर बन सकेंगे। Voice Of Brahmins नाम के एक यूजर ने लिख है-
भारत विश्व गुरु बनने वाला है
NEET PG की कट ऑफ -40 कर दी गई हैं
अब -40 अंक लाने वाले लोग भी डॉक्टर बन सकेंगे। पहले भी NEET PG की कटऑफ 0 परसेंटाइल रही हैं
NEET PG की कट-ऑफ पहले भी '0 परसेंटाइल' तक रह चुकी है। यह कभी-कभी खाली सीटों को भरने या काउंसलिंग में अधिक लोगों को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा किया जाता रहा है। NEET PG 2023 में सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 50 (जनरल), 45 (PwBD), 40 (SC/ST/OBC) परसेंटाइल था। बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इसे 0 परसेंटाइल तक घटा दिया गया, यानी सभी उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होने के योग्य माने गए। COVID-19 के बाद, जब बड़ी संख्या में PG मेडिकल सीटें खाली रह गई थीं, तब सरकार और NBEMS ने काउंसलिंग के अंतिम राउंड में कट-ऑफ काफी घटाई थी। ----------------------
ये खबर भी पढ़ें... JEE Advanced के पैटर्न में हो सकता है बदलाव:परीक्षा में एडैप्टिव टेस्टिंग लाने का विचार, छात्रों की क्षमता के अनुसार होंगे सवाल  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न बदल सकता है। दरअसल, IIT काउंसिल ने JEE Advanced के पैटर्न में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। IIT काउंसिल, IITs के संचालन की हाईएस्ट गवर्निंग बॉडी है, जिसमें सभी 23 IITs और केंद्रीय शिक्षामंत्री खुद शामिल हैं।
अब JEE Advanced को 'एडैप्टिव टेस्टिंग (Adaptive Testing)’ के पैटर्न पर आयोजित करने का फैसला लिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
धान खरीदी में छत्तीसगढ़ ने नया रिकॉर्ड कायम किया, 17.77 लाख किसानों को ₹23,448 करोड़ का भुगतान
        <description>रायपुर   धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ ने नया रिकॉर्ड बनाया है. इस बार राज्य...</description>
आज की सरकारी नौकरी:राजस्थान में 10,644 वैकेंसी; बिहार में 24,492 भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, यूको बैंक में 173 ओपनिंग
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) में 10,644 पदों पर भर्ती की। बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ने की। साथ ही यूको बैंक में 173 वैकेंसी और बीएसएफ में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के आखिरी दिन की। आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. राजस्थान में 10,644 पदों पर निकली भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी होगा। वैकेंसी डिटेल्स :  इन विभागों में होगी भर्ती :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार फीस :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन :  2. बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी  बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन  पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. यूको बैंक में 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू  यूको बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। फीस भुगतान 13 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जा सकेगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I) ट्रेजरी ऑफिसर (MMGS-II) चार्टर्ड अकाउंटेंट आईटी और टेक्निकल पद (JMGS-I) एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  फीस :  ग्रेड वाइज सैलरी :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सेल्फ वेरिफाइड करके इस पते पर भेज दें :  श्री केदार पी. संत सचिव (कार्मिक विभाग) इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, जी ब्लॉक सी-46, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई-400051 इस फॉर्म को लास्ट डेट 31 जनवरी शाम 6 बजे से पहले recruitment@iii.org.in पर ईमेल भी करना होगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  4. BSF में 549 पदों पर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 15 जनवरी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 15 जनवरी 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। BSF कॉन्स्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : शारीरिक योग्यता : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ------------------------------------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात पुलिस में 950 पदों पर निकली भर्ती, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 और बिहार स्वास्थ्य समिति में 256 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
करेंट अफेयर्स 15 जनवरी:विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो जारी किया; असम के संगीतकार समर हजारिका का निधन
        <description>भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। असम संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ने 18वें ब्रिक्स ​​​​​​​की अध्यक्षता संभाली 13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) समिट 2026 की अध्यक्षता संभाली। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया 13 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लक्षद्वीप में इंडियन नेवी जॉइंट सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। 3. क्विक कॉमर्स कंपनियों ने '10 मिनट में डिलीवरी' बंद की  ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अब '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा हटा दिया है। ये बदलाव डिलीवरी बॉयज की हड़ताल और सरकार के दखल के बाद आया है। 4. भारत-फ्रांस ने नई दिल्ली में 38वीं रणनीतिक वार्ता की  13 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने नई दिल्ली में 38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। निधन (DEATH) 5. संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन  13 जनवरी को असम के संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन हो गया। वे 75 साल के थे। राज्य (STATE) 6. सिक्किम जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ई परमिट कंपलसरी  13 जनवरी को सिक्किम सरकार ने राज्य के स्पेशल जोन यानी संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने वाले सभी विदेशी नागरिकों के लिए अब ई-परमिट कंपल्सरी कर दिया है। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 15 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें: करेंट अफेयर्स 14 जनवरी: 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, एंटी टैंक गाइड मिसाइल की टेस्टिंग हुई, केरल कांग्रेस नेता कुथिरावट्टम का निधन भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ। पूरी खबर पढ़ें..</description>
आज की सरकारी नौकरी:गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात पुलिस में 950 पदों पर निकली भर्ती, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 और बिहार स्वास्थ्य समिति में 256 पदों पर भर्ती की। आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. गुजरात पुलिस में टेक्निकल ऑपरेटर के 950 पदों पर भर्ती गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई टेक्निकल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती वायरलेस और टेक्निकल यूनिट के लिए है। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  टेक्निकल ऑपरेटर और एसआई (वायरलेस) :  इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्‍लोमा। एचसी ड्राइवर मैकेनिक : 12वीं पास, मोटर, डीजल, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, 3 साल का हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, आरटीओ एंडोर्समेंट। एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  फीस :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  पुलिस सब इंस्पेक्टर मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर मैकेनिक ग्रेड-1 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  पुलिस सब इंस्पेक्टर वायरलैस ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  2. अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को वायु सेना में चार साल के लिए सर्विस का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : शारीरिक योग्यता :  एज लिमिट :  अधिकतम 21 साल सिलेक्शन प्रोसेस :  फीस :  जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 550 रुपए सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती के लिए कल से आवेदन बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) में बिहार स्वास्थ्य विभाग में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञता में MS/MD या डिप्लोमा। एज लिमिट :  सैलरी :  पद के अनुसार 90,000 - 1,00,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑनलाइन आवेदन लिंक  4.बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के तहत 24,492 वैकेंसी बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक ------------------------------------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... हरियाणा में कॉन्‍स्‍टेबल की 5,500 भर्तियां, ग्रुप C के 3112 पद खाली; NPCIL में 114 वैकेंसी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा में ग्रुप C की 3112 वैकेंसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 नौकरियां निकली हैं। साथ ही बात झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
वाइस प्रिंसिपल/सुपरिन्टेंडेंट भर्ती&222 कैंडिडेट्स पात्रता जांच के लिए सिलेक्ट:15 को किया अयोग्य घोषित; 28 जनवरी तक भरना होगा डिटेल आवेदन फार्म
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा) में वाइस प्रिंसिपल/सुपरिन्टेंडेंट -आईटीआई भर्ती में 222 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। आयोग ने 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 15 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात उक्त पद हेतु वांछित योग्यता अनुसार पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से जारी की जाएगी। उक्त विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रूप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 28 जनवरी 2026 सायं 6 बजे तक आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा । आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी। बता दें कि कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा) में वाइस प्रिंसिपल/सुपरिन्टेंडेंट-आईटीआई के 36 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।</description>
करेंट अफेयर्स 14 जनवरी:28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, एंटी टैंक गाइड मिसाइल की टेस्टिंग हुई, केरल कांग्रेस नेता कुथिरावट्टम का निधन
        <description>भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा  भारत आज 14 जनवरी को नई दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ द कॉमनवेल्थ (CSPOC) की मेजबानी करेगा। इस समिट में कॉमनवेल्थ के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। 2. DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल का सफल परीक्षण किया  रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने 11 जनवरी को थर्ड जेनरेशन की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। 3. भारत और जर्मनी ने 19 MoU पर साइन किए 12 जनवरी को भारत और जर्मनी ने 19 MoU साइन किए और 8 प्रमुख घोषणाएं कीं। स्पोर्ट्स (SPORTS)
 4. हैदराबाद FIH हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा हॉकी इंडिया ने 2026 इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ हॉकी यानी FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर की मेजबानी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक MoU साइन किया। 5. इंडिया ओपन टूर्नामेंट 2026 आज से शुरू  इंडिया ओपन 2026 टूर्नामेंट 13 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। निधन (DEATH) 6. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन  12 जनवरी को केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हो गया। 7. बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का निधन  बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का 11 जनवरी को निधन हो गया। अवॉर्ड (AWARD) 8. कैलिफोर्निया में 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी हुई  83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी कैलिफोर्निया में हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर रहीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की। 
 आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 14 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें: करेंट अफेयर्स 13 जनवरी:ISRO का 'PSLV-C62 मिशन' फेल हुआ; स्विस राइटर एरिच वॉन डेनिकेन का निधन हुआ भारत और जर्मनी ने डिफेंस प्रोडक्शन और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े एक समझौते पर साइन किए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका में G7 बैठक में शामिल हुए। ISRO का साल 2026 का पहला मिशन 'PSLV-C62' फेल हुआ। पूरी खबर पढ़ें....</description>
केरजु धान खरीदी केंद्र में साढ़े 3 करोड़ का फर्जी लोन घोटाले का आरोप
        <description>246 किसानों के नाम पर जालसाजी उजागर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जनवरी। सरगुजा जिले के केरजु धान खरीदी केंद्र में करोड़ों रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। समिति प्रबंधक पर बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से 246 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराने का आरोप लगा है। किसानों को इसकी जानकारी तब हुई, जब धान बेचने के बाद उनके खातों से अचानक रकम कटने लगी।
किसानों के अनुसार, कुल 246 से अधिक किसानों के नाम पर अलग-अलग राशि के ऋण दर्ज हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने न तो किसी प्रकार का ऋण आवेदन किया था और न ही इसके लिए कोई दस्तावेज जमा किए थे। बैंक स्टेटमेंट और समिति रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह स्थिति सामने आई।
किसानों का कहना है कि ऋण की राशि 80 हजार रुपये से लेकर 7.21 लाख रुपये तक दर्ज है। इस संबंध में किसानों ने समिति और बैंक प्रबंधन से जानकारी मांगी।
समिति प्रबंधक की आत्महत्या से गहराया संदेह
मामले को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि केरजु समिति के प्रबंधक ने लगभग एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसानों को आशंका है कि उसी ने 246 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी लोन पास कर राशि निकाल ली और पकड़े जाने के भय से आत्महत्या कर ली। हालांकि प्रबंधक की आत्महत्या के कारणों की जांच फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई बताई जा रही है।
पैसे कटने के बाद खुलासा
किसानों ने बताया कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद जिन किसानों ने धान बेचा, उनके खातों में भुगतान आने के कुछ समय बाद कटौती शुरू हुई। दोबारा खरीदी शुरू होने पर भी कुछ किसानों के खातों से राशि कटी, जिसके बाद किसानों ने केसीसी और बैंक स्टेटमेंट की जांच कराई, जिससे फर्जी लोन का मामला सामने आया।
पढ़े-लिखे किसान और जनप्रतिनिधि भी बने शिकार
घोटाले में केवल अशिक्षित किसान ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे किसान, पटेल और पूर्व जनप्रतिनिधि भी प्रभावित हुए हैं। केरजु निवासी पटेल अजय सिंह के नाम पर पांच लाख रुपये तथा ढोढागांव निवासी पूर्व जनपद सदस्य मोती भगत के नाम पर दो लाख रुपये का फर्जी लोन दर्ज होने की बात सामने आई है।
कलेक्टोरेट पहुंचे सैकड़ों किसान
इस मामले को लेकर सात गांवों के लगभग 360 से अधिक किसान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और फूलसाय लकरा के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। किसानों ने बिना ऋण लिए खातों से काटी गई राशि वापस दिलाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
कलेक्टर द्वारा किसानों को प्रकरण की जांच कराए जाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी बताए जाने की बात कही जा रही है।</description>
वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील पार्टी, जांच शुरू
        <description>सूरजपुर, 12 जनवरी। सूरजपुर जिला के रामानुजनगर सर्किल अंतर्गत कुमेली वन विभाग के विश्राम गृह में अश्लील नाच-गाना और पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही वन अमले ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।
एसडीओ फॉरेस्ट अशोक तिवारी के नेतृत्व में रविवार को ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। एसडीओ फॉरेस्ट ने बताया कि स्थल निरीक्षण एवं स्थानीय लोगों तथा वन अमले से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि उक्त घटना करीब दो वर्ष पुरानी है।
उन्होंने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही घटना पुरानी हो, लेकिन वन विभाग के विश्राम गृह में इस तरह का कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीओ फॉरेस्ट ने यह भी कहा कि जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि अश्लील आयोजन के लिए विश्राम गृह किसके आदेश या अनुमति से उपलब्ध कराया गया, इसमें किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही तथा नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।</description>
मेयर इन काउंसिल की बैठक में चौक&चौराहों की बदहाली पर महापौर नाराज, 26 जनवरी के पूर्व ठीक करने निर्देश
        <description>नगर निगम के नए भवन का 26 जनवरी को मुख्यमंत्री कर सकते हंै लोकार्पण- महापौर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जनवरी। अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर के विकास, रखरखाव और आमदनी बढ़ाने से जुड़े कुल 16 एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मनीष सिंह ने निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर और सेनेटरी पार्क के निजीकरण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि निगम फूड जोन के संचालन में सक्षम नहीं हो पा रहा है, ऐसे में इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव को सामान्य सभा में लाने पर सहमति बनी।
बैठक में छोटे उद्यानों से आमदनी नहीं होने का मुद्दा भी उठा। सुझाव दिया गया कि इन उद्यानों का संचालन स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाए। वहीं मंजूषा सहित चौक-चौराहों पर अव्यवस्थित रूप से सब्जी दुकानों के लगने पर चिंता जताई गई। कला केंद्र के सामने, लरंग साय चौक, मरीन ड्राइव सहित कई स्थानों पर डिवाइडर तोड़े जाने का मुद्दा भी बैठक में छाया रहा।
महापौर ने गांधी चौक, अंबेडकर चौक और घड़ी चौक की बदहाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि 26 जनवरी से पहले सभी प्रमुख चौकों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि चौकों पर बैनर-पोस्टर चिपकाए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। चौक-चौराहों से हाई मास्क लाइट के केबल पैनल चोरी होने और रवि त्रिपाठी चौक में तोडफ़ोड़ की घटनाओं का भी उल्लेख हुआ। इस पर महापौर ने जोन प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रत्येक चौक की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कचरा के ढेर के पास चेतावनी बोर्ड लगाने और जुर्माने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। सड़क किनारे ठेला, गुमटी और दुकानदारों द्वारा अपने बोर्ड सड़क तक लगाने पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीजी कॉलेज स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न सुलभ शौचालयों के बंद रहने और सफाई नहीं होने पर चिंता जताते हुए इनके संचालन की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में स्वच्छता, पीडब्ल्यूडी और उद्यान के लिए आए एकमात्र टेंडर को री-टेंडर हेतु एक्सटेंशन देने पर सहमति बनी। सब्जी मंडी में 28 और कंपनी बाजार में 80 दुकानों को लेकर संभावित विवाद पर चर्चा हुई। पर्याप्त पंजीकृत भूमि होने पर 100 दुकानों के निर्माण और नीलामी का प्रस्ताव रखा गया।
अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार के बाद पानी आपूर्ति में असमानता पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि घुटरा पारा से मोमिनपुरा तक 3 से 12 घंटे तक पानी मिल रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में कम। इस पर सभी क्षेत्रों में समान जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मीटिंग हॉल निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि 88 लाख रुपए की स्वीकृति
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नगर निगम के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।मीटिंग हॉल निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि 88 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी गई।संभवत: 26 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन वह नगर निगम के नए भवन का भी लोकार्पण कर सकते है। जिसके बाद निगम कार्यालय नवीन भवन से ही संचालित होने लगेगा।</description>
विनीता चौबे का निधन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज़, 12 जनवरी। अधिवक्ता दिलीप चौबे की पत्नी एवं प्राथमिक विद्यालय पीपरोल की प्रधान पाठक विनीता चौबे का शुक्रवार 10 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. विनीता चौबे एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं मिलनसार शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। वे प्राथमिक विद्यालय पीपरोल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में गहरा दुख व्याप्त है।
परिवार में वे अपने पीछे पति अधिवक्ता दिलीप चौबे के अलावा एक पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं।</description>
भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बांग्लादेश ने अब क्या कहा?
        <description>बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ़ नज़रुल ने कहा है कि आईसीसी की सिक्योरिटी टीम ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर तीन चिंताएं ज़ाहिर की हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले महीने भारत में होना है.
बीबीसी बांग्ला के मुताबिक़, आसिफ़ नज़रुल ने कहा, आईसीसी की सिक्योरिटी टीम ने उन तीन चीज़ों के बारे में बताया है जिससे बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो सकता है.
नज़रुल ने कहा, पहली वजह बांग्लादेश की टीम में मुस्तफ़िज़ुर रहमान को शामिल करना हो सकती है. दूसरी वजह ये है कि बांग्लादेशी समर्थक टीम की जर्सी में घूमते हैं. तीसरा ये है कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आएंगे, टीम की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाएंगी.
आसिफ़ नज़रुल ने कहा, आईसीसी की सिक्योरिटी टीम की इन बातों से यह साबित हो गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए भारत में टी20 विश्व कप खेलने के हालात नहीं हैं.
आसिफ़ नज़रुल ने कहा, हमने आईसीसी को दो पत्र भेजे हैं और पत्र भेजने के बाद हम आईसीसी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं.
हालिया दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ा हुआ है. हाल ही में बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान के इस साल आईपीएल में खेलने पर भी रोक लगा दी थी.(bbc.com/hindi)</description>
टेलीग्राम पर फर्जी जॉब, युवक से 21.23 लाख की ठगी:ऑनलाइन प्रोजेक्ट का दिया झांसा, शाजापुर में कोतवाली थाने में मामला दर्ज
        <description>शाजापुर में टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 21 लाख 23 हजार 79 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शाजापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी प्रदीप साहू (37), निवासी कर्नलगंज, गुना, वर्तमान में राजनगर शाजापुर में किराए से रहते हैं और इंडो स्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उनके टेलीग्राम आईडी पर 'मेहक मिश्रा' नामक आईडी से संपर्क हुआ, जिसने नौकरी के बारे में पूछा। इसके बाद 'पूजा श्री' नामक आईडी से संदेश आया, जिसने खुद को ओबेरॉय रियल्टी से जुड़ा बताया। आरोपी ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट पूरे करने पर अच्छा कमीशन देने का लालच दिया। शुरुआत में, आरोपियों ने एक लिंक के माध्यम से लॉगिन कराकर प्रोजेक्ट करने की प्रक्रिया समझाई और विश्वास दिलाने के लिए कुछ रकम व कमीशन पीड़ित के खाते में ट्रांसफर भी किया। विश्वास जमने के बाद, आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पैसे जमा करवाना शुरू कर दिया। इनमें कभी खाते में बैलेंस माइनस होने, कभी ज्यादा कमीशन मिलने, कभी टैक्स, केवाईसी चार्ज और "ईस्टर एग" लगने का हवाला दिया गया। पीड़ित से लगातार अलग-अलग बैंक खातों, यूपीआई आईडी और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रकम जमा करवाई जाती रही। आरोपियों ने पीड़ित को बार-बार यह कहकर उकसाया कि अधिक राशि जमा करने पर ही वह अपनी पूरी कमाई निकाल पाएगा। इसी झांसे में आकर प्रदीप साहू ने अपने खातों के साथ-साथ अपनी पत्नी के खाते और क्रेडिट कार्ड से भी बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। अंत में, जब आरोपियों ने 5 लाख रुपये और जमा करने की मांग की और ग्रुप डिलीट कर दिए, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के अनुसार, टेलीग्राम आईडी से संपर्क करने वाले आरोपियों ने खुद को मेहक मिश्रा, पूजा श्री, महेश और सिमरन कौर बताया था। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, यूपीआई और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन जॉब और आसान कमाई के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लिंक या खाते में पैसा जमा न करें।</description>
आज की सरकारी नौकरी:हरियाणा में कॉन्‍स्‍टेबल की 5,500 भर्तियां, ग्रुप C के 3112 पद खाली; NPCIL में 114 वैकेंसी
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा में ग्रुप C की 3112 वैकेंसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 नौकरियां निकली हैं। साथ ही बात झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : हाइट - पुरुष : चेस्ट : हाइट - महिला : दौड़ : रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. हरियाणा में ग्रुप C के 3112 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पिछले साल जुलाई में रद्द की गई तृतीय श्रेणी के 3112 पदों को भरने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग-ए (बीसीए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसीबी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 को या उसके बाद और आवेदन से पहले जारी किया गया होना चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सैलरी :  पे लेवल 3 - 6 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस :  कट ऑफ :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  10वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  फीस :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  4. झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल यानी 13 जनवरी 2025 को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 13- 14 जनवरी तक खुली रहेगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : कैटेगरी वाइस कट ऑफ : एग्जाम पैटर्न : इंटर ट्रेंड (क्लास 1 - 5वीं तक) ग्रेजुएट ट्रेंड (क्लास 6 - 8 तक) ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें  बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनो की भर्ती निकाली, इंडियन नेवी शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती नोटिफ‍िकेशन जारी बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट कर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें</description>
शाजापुर में 5 वर्षीय बच्चा लापता:भोई के साथ गया था खेलने, दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
        <description>शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योतिनगर इलाके से एक 5 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। लालघाटी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि सुमन बाई सोराष्ट्रीय (30 वर्ष) ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सकेड़ी थाना सुन्दरसी की निवासी हैं और वर्तमान में ज्योतिनगर, शाजापुर में रहती हैं। सुमन बाई गोयल अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करती हैं। सुमन बाई के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अंश सोलंकी (11 वर्ष) और छोटा बेटा आयुष सोलंकी (5 वर्ष)। शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ समय बाद बड़ा बेटा अंश घर लौट आया, लेकिन आयुष नहीं मिला। परिजनों ने आसपास, मोहल्ले, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लापता बच्चे आयुष का हुलिया इकहरा शरीर, गेहूंआ रंग, सफेद पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है। उसकी नाक के दाहिनी तरफ चोट का निशान है। लालघाटी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत लालघाटी थाने को सूचित करें।</description>
255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर&कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 511 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए। इनकी व्यवस्थाओं पर 20 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आया। इस साल परीक्षा के लिए शुरुआत में 4,221 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बड़ी संख्या में कैंडिडेट गैरहाजिर रहे। आयोग के नियमों के अनुसार, 255 उम्मीदवारों के लिए सिर्फ एक केंद्र पर्याप्त होता, जहां केवल 36 कर्मचारियों की जरूरत पड़ती और खर्च मात्र 1.25 लाख रुपए होता। भर्ती परीक्षाओं में आवेदन फीस न होने के कारण लोग बिना सोचे-समझे फॉर्म भर रहे हैं। इससे न सिर्फ पैसा बल्कि समय और मानव संसाधनों का भी दुरुपयोग हो रहा है। इसे रोकने के लिए आरपीएससी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन यह अभी पेंडिंग है। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था कैसी होती है? मार्च 2025 में निकाली वैकेंसी
RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के सेवानिवृत्त/त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी व शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता वालों ने बड़ी संख्या में भरे फॉर्म
बिना योग्यता वाले कई लोगों ने आवेदन किए। 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए, जिनकी जांच में कई अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रो नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के अन्तर्गत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। विज्ञापन के अनुसार, योग्यताधारी अभ्यर्थियों को भी अपना सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब छह हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रो कर लिए। सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी RPSC
आरपीएससी ने सरकार को सलाह दी है कि हर आवेदन पर शुल्क लिया जाए, लेकिन परीक्षा में उपस्थित होने वालों का शुल्क वापस कर दिया जाए। गैरहाजिर रहने वालों का शुल्क नहीं लौटाया जाएगा। यह प्रस्ताव अभी सरकार के पास विचाराधीन है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक (IAS) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार पर औसतन 400-500 रुपए खर्च होते हैं। इसमें पेपर छपाई, वितरण, केंद्र व्यवस्था, पर्यवेक्षक और जांच शामिल हैं। अनुपस्थिति से यह सब व्यर्थ जाता है। राज्य सरकार की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था में एक बार शुल्क देकर बार-बार आवेदन किए जा सकते हैं, जिससे बेवजह फॉर्म भरे जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि बिना योग्यता वाले भी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। आरपीएससी की अन्य परीक्षाओं, जैसे आरएएस प्री में भी औसतन आधे उम्मीदवार गैरहाजिर रहते हैं, लेकिन सभी के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। RAS-PRE परीक्षाओं में उपस्थिति
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित किए जाने वाले भर्ती एग्जाम में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स में से औसतन आधे एग्जाम में शामिल नहीं होते। बावजूद इसके आयोग को आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। राजस्थान के सबसे बडे़ पद के लिए होने वाले एग्जाम में भी यही हाल है। मॉडल आंसर की जारी, कल से दर्ज कराएं आपत्ति
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर-की जिस दिन एग्जाम (11 जनवरी) हुआ उसी दिन जारी कर दी गई थी। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 14 से 16 जनवरी 2026 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। इस साल होने वाले एग्जाम...(RPSC की ओर से जारी किया कैलेंडर) --- ये खबर भी पढ़ें RAS सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा:आरएएस प्री में खेल-योगा का 20 अंक मॉड्यूल और मेंस में 2-2 अंक के 25 प्रश्न हटाए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) परीक्षा के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। अब प्री में स्पोट्‌र्स एवं योगा का 20 नंबर मॉड्यूल हटा दिया गया है। मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर में भी दो-दो नंबर के 25 सवाल हटाकर निबंध का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)</description>
युवक की हत्या का पर्दाफाश, युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
        <description>गाली-गलौज, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर की थी हत्या
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 जनवरी। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन में थाना गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी की सुबह सूचना मिली कि अंकिता एग सेंटर के सामने डेयरी फार्म रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान बबलू मंडल पिता तिवारी लाल मंडल निवासी पालपारा सुभाषनगर, थाना गांधीनगर के रूप में की। मौके पर जांच के दौरान मृतक के गले पर खिंचाव के निशान तथा पेट में चाकू के गहरे घाव पाए गए। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद सुमित एक्का निवासी केनापारा जिला बलरामपुर, वर्तमान निवासी पालपारा सुभाषनगर, प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू निवासी मुक्तिपारा थाना गांधीनगर तथा सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया निवासी सोनी मोहल्ला थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक द्वारा गाली-गलौज करने, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान सुमित एक्का ने चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे बबलू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने डर के कारण हत्या में प्रयुक्त चाकू को प्रिंसेस कॉटेज के सामने कचरा फेंकने की जगह पर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में शामिल महिला आरोपी का पति पूर्व में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है।</description>
मनरेगा बचाओ संघर्ष, कांग्रेस का उपवास व धरना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 11 जनवरी।कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक पर एक दिवसीय उपवास और शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिला प्रभारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव तथा कांग्रेस नेता दानिश रफीक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके पहले जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांंग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया गया। अग्रसेन चौक पर आयोजित सामूहिक उपवास और धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी सुबह से लेकर शाम तक उपवास व प्रदर्शन में बैठे रहे। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित उपवास और धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतापपुर, सलका, लटोरी, भैयाथान, ओडग़ी, सूरजपुर, रामानुजनगर व प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से संजय डोसी,विमलेश दत तिवारी, सुनील अग्रवाल, हेमलता राजवाड़े, विद्या सागर पावले, सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
पशु क्रूरता, चार आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,11 जनवरी। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बतौली पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से छह रास भैंसों को जब्त कर उन्हें सुरक्षित कराया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पशुओं के प्रति क्रूरता पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ यादव, पोकसरी थाना बतौली ने 10 जनवरी को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम भटको लगरू चौक के पास तेजू बरगाह, शिवरचन नगेशिया और मुनेश बरगाह छह रास भैंसों को मारते-पीटते, दौड़ाते हुए, भूखे-प्यासे और निर्दयता पूर्वक पैदल हांकते हुए तस्करी कर बुचडख़ाना ले जा रहे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने नाम तेजू बरगाह, शिवरचन नरोशिया और मुनेश बरगाह सभी निवासी पाटीपारा थाना दरिमा बताए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पाटीपारा से छह रास भैंसों को कठरापारा निवासी नवरतन बरगाह के कहने पर बुचडख़ाना ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह रास मवेशी जब्त किए।
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल चौथे आरोपी नवरतन बरगाह निवासी शिवनाथपुर थाना सीतापुर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने भी छह रास मवेशियों को बुचडख़ाना ले जाने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।</description>
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष एक दिवसीय उपवास व धरना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 जनवरी। रोजगार की गारंटी देने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों और योजना की मूल भावना को समाप्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को गांधी चौक में एकदिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कांग्रेस द्वारा घोषित 45 दिवसीय मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के तहत देशभर के जिला मुख्यालयों में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर में भी सुबह 9 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र एवं गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यह उपवास शाम 4 बजे तक चला, जिसका समापन गुड़-चूड़ा ग्रहण कर किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 12 करोड़ पंजीकृत मनरेगा मजदूरों को साल में 50 दिन का भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि नई योजना के नाम पर 125 दिन रोजगार का भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण इलाकों में न नेटवर्क की सुविधा है और न ही पर्याप्त शिक्षा, वहां रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे दावे महज जुमले साबित होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना से उनका नाम हटाने की कोशिश न केवल गांधीजी बल्कि प्रभु राम का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई योजना के जरिए रोजगार की गारंटी को अव्यवहारिक बना दिया गया है और रोजगार की प्रक्रिया से ग्राम पंचायतों को अलग कर पंचायत व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।
गांधी चौक पर करीब सात घंटे तक चले इस उपवास एवं धरना कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा की मूल भावना बहाल नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।</description>
सडक़ सुरक्षा माह: लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन
        <description>अंबिकापुर, 11 जनवरी। 37वें सडक़ सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित सडक़ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि कार्यालय अंतर्गत पंजीकृत परिवहन सुविधा केंद्रों के माध्यम से निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। शिविरों के माध्यम से यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड अंबिकापुर में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर तथा 24 जनवरी को महिला कॉलेज, अंबिकापुर में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों का संचालन अग्रवाल परिवहन सुविधा केंद्र, शिवम् ऑनलाइन परिवहन सुविधा केंद्र एवं अभिजीत परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा किया जाएगा।
विकासखंड लखनपुर में 17 जनवरी 2026 को थाना लखनपुर परिसर में विजन परिवहन सुविधा केंद्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन विकासखंड उदयपुर में थाना उदयपुर में सुरभि परिवहन सुविधा केंद्र एवं महामाया परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर आयोजित होगा।विकासखंड सीतापुर में 17 जनवरी को थाना सीतापुर में अंकित परिवहन सुविधा केंद्र एवं एक्का परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाया जाएगा। विकासखंड लुण्ड्रा में 18 जनवरी को थाना लुण्ड्रा में प्रिंस परिवहन सुविधा केंद्र एवं पटेल ऑनलाइन परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा।
वहीं विकासखंड बतौली में 18 जनवरी को थाना बतौली में मनसा परिवहन सुविधा केंद्र एवं गुलशन परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा तथा विकासखंड मैनपाट में थाना मैनपाट में गुप्ता कपील परिवहन सुविधा केंद्र एवं सरगुजा परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा शिविर लगाए जाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना, सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा युवाओं एवं नए चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर लर्निंग लाइसेंस एवं सडक़ सुरक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करें।</description>
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की किस्मत नेट साइवर&ब्रंट पर टिकी है: मिताली राज
        <description>मुंबई, 11 जनवरी । महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। दोनों मैचों में मुंबई इंडियंंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने नेट साइवर-ब्रंट को लेकर अहम बयान दिया है। जियोस्टार पर मिताली राज ने कहा, नेट साइवर-ब्रंट की बात करें तो, हो सकता है कि उनके कुछ गेम अच्छे न रहे हों, लेकिन आप जानते हैं कि उनसे हमेशा एक बड़ी पारी आने वाली है।
जब वह मैदान पर उतरीं, तो उन्होंने जो अप्रोच और इरादा दिखाया, उससे लगा कि वह टीम में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, लेकिन एक यूनिट के तौर पर, मुंबई इंडियंस को पता था कि अगर उन्हें जीत हासिल करनी है, तो उन्हें अच्छा करना होगा। मुंबई इंडियंस की किस्मत काफी हद तक उन पर टिकी है। जब वह अच्छा करती हैं, तो टीम अच्छा करती है।
मिताली ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर कहा कि जब वह मैदान में उतरी, तो गेंद को अच्छी तरह से टाइम कर रही थी। उसने अपनी नजरें जमाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं लीं। उसने शुक्रवार को जहां छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा, जो शॉट खेले वे बहुत क्लीन थे। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। नेट साइवर ब्रंट ने 70 और हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 74 रन बनाए थे। मुंबई ने यह मैच 50 रन से जीता था। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में नेट साइवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर दोनों का बल्ला नहीं चला था। --(आईएएनएस)</description>
तेजी से बल्लेबाजी करना आसान लग रहा है: फोएबे लिचफिल्ड
        <description>मुंबई, 11 जनवरी । महिला प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला गया। अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद यूपी को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। यूपी के लिए फोएबे लिचफिल्ड ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी यूपी की बल्लेबाजी का मुख्य आकर्षण रही। फोएबे लिचफिल्ड ने मैच के बाद कहा, टी20 क्रिकेट निश्चित रूप से मेरे लिए एक वर्क-ऑन रहा है। मैं शायद कुछ बड़े हिटर्स की तरह बॉल को जोर से नहीं मार पाती, इसलिए यह स्कोर करने का अपना तरीका खोजने, फील्ड को मैनिपुलेट करने और अच्छे फैसले लेने के बारे में रहा है।
हर साल, मुझे जल्दी स्कोर करना आसान लग रहा है। अपनी बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, अगर आपने मुझसे कुछ साल पहले कहा होता कि मैं आज रात कुछ छक्के मारूंगी, तो मुझे यकीन नहीं होता। हर कोई मजबूत हो रहा है और बॉल ज्यादा दूर जा रही है। मेरे लिए यह अक्सर बस आराम से स्विंग करने और बॉल को टाइम करने के बारे में है, न कि उसे बहुत जोर से मारने की कोशिश करने के बारे में। विकेट के बारे में लिचफिल्ड ने कहा, विकेट काफी फ्लैट था। कुछ गेंदें नीची रहीं और कुछ उम्मीद से अधिक बाउंस हुईं, लेकिन डीवाई पाटिल की पिच अच्छी है और उस पर डिफेंड करना मुश्किल है। हम 200 के करीब पहुंच गए थे। लिचफील्ड की पारी सिर्फ अपनी पेस के लिए ही नहीं बल्कि उनकी सटीक बॉल-स्ट्राइकिंग के लिए भी खास थी, जिससे उनके खेल में पावर दिखता है। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। यूपी वॉरियर्ज 8 विकेट पर 197 रन बना सकी। लिचफिल्ड ने यूपी के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौके की मदद से 78 रन की पारी खेली थी। --(आईएएनएस)</description>
        <description>भोपाल के आधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि होने के बाद 'शहर सरकार' चारों तरफ से घिर गई है। विपक्ष लगातार महापौर और एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) का इस्तीफा मांग रहा है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि एमआईसी की मीटिंग में स्लॉटर हाउस का प्रस्ताव पास कर दिया गया। न तो परिषद में प्रस्ताव लाया गया और न ही शहर को बताया। इधर, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का इस मामले में सोमवार को पहली बार बयान सामने आया। सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुए राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल होने आए अध्यक्ष सूर्यवंशी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि इस मामले में अभी अधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे नहीं बख्शेंगे। असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा, उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस का प्रस्ताव नगर निगम परिषद की बैठक में नहीं आया। कोई भी अपराधी या उसे संरक्षण देने वाले को नहीं छोड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष बोलीं- गोपनीय तरीके से एमआईसी ने संकल्प पास कर दिया
नेता प्रतिपक्ष जकी ने कहा कि मेयर इन कौंसिल परिषद की जानकारी, चर्चा एवं स्वीकृति के बिना महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर गोपनीय तरीके से संकल्प पारित किए जा रहे हैं। स्लॉटर हाउस से संबंधित संकल्प को महापौर परिषद ने बाहर-ही-बाहर पारित कर दिया। जिसकी नगर निगम परिषद के निर्वाचित पार्षदों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। न ही विषय को परिषद की बैठक में रखा गया। यह कृत्य नगर निगम अधिनियम एवं परिषद की लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है। वहीं, निर्वाचित पार्षदों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन के सिद्धांतों के विपरीत है। यह आशंका उत्पन्न करता है कि ऐसे निर्णय किसी दबाव, हितबद्धता अथवा अनियमितता के तहत लिए जा रहे हैं। इसके लिए महापौर एवं महापौर परिषद को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। डॉक्टर के सर्टिफिकेट के आधा पर मांस मुंबई भेजा
जिंसी स्थित भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गायों का वध किए जाने और गोमांस मुंबई भेजे जाने के मामले में नगर निगम प्रशासन की सीधी भूमिका सामने आई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी वह पत्र सामने आया है, जिसके आधार पर मांस को स्लॉटर हाउस से बाहर ले जाने की अनुमति दी गई थी। 17 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनीप्रसाद गौर ने प्रमाणित किया कि स्लॉटर हाउस में बीते करीब दो सप्ताह में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 85 भैंसों का वध किया गया। इसके बाद मांस को फ्रोजन मीट के रूप में पैक कर मुंबई भेजने की अनुमति दी गई। हैरत की बात है कि इसी खेप से पुलिस ने जो सैंपल लिए, उनमें गोमांस की पुष्टि हुई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि स्लॉटर हाउस में या तो गायों का वध हुआ या फिर नगर निगम स्तर पर मांस के प्रकार को लेकर गलत प्रमाणन किया गया। 15 व 16 दिसंबर की रात दो अलग-अलग वाहनों से गायों के 160 बछड़े स्लॉटर हाउस लाए गए थे। ये वाहन बैतूल के रास्ते भोपाल पहुंचे थे। इन्हीं का 26 टन मांस मुंबई भेजा जा रहा था। 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास कंटेनर रोका। गोमांस होने की आशंका पर हंगामा हुआ। तब जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। ये खबर भी पढ़ें... क्या नगर निगम के कत्लखाने में कटी गायें? भोपाल में एक बार फिर गायों की मौत और गोमांस मिलने का मुद्दा सुर्खियों में है। नगर निगम के आधुनिक 'कत्लखाना' यानी, स्लॉटर हाउस की जिस गाड़ी से 26 टन मांस जब्त हुआ, उसमें गोमांस की पुष्टि हुई है। इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने नगर निगम का दफ्तर घेरा और सवाल पूछा कि भोपाल में गोमांस कैसे बिक रहा है? उन्होंने ठेकेदार के घर पर बुलडोजर चलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।पूरी खबर पढ़ें पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने जांच रिपोर्ट में गोमांस का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है।पूरी खबर पढ़ें</description>
करेंट अफेयर्स 12 जनवरी:आज PSLV&C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन
        <description>ISRO का PSLV-C62 मिशन आज लॉन्च होगा। बॉक्सर निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता। फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का नई दिल्ली में अनावरण हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ISRO आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज यानी 12 जनवरी को PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा। इसे PSLV-C62 राकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया जाएगा। 2. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस शुरु कीं  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11 जनवरी को दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 की शुरुआत की। 3. जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट्स की नींव रखी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 जनवरी को विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी पर कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्स‍िंग में गोल्ड जीता  निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने 10 जनवरी को नेशनल बॉक्स‍िंग चैंपियनशिप 2026 में वीमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। 5. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौर पर  फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 भारत दौरे पर है। 10 जनवरी को नई दिल्ली में उनका अनावरण हुआ। ये ट्रॉफी वो दो दिन दिल्ली और एक दिन गुवाहाटी में रहेगी। निधन (DEATH) 6. पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन  पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का 10 जनवरी को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 12 जनवरी का इतिहास: साल 1863 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें......  करेंट अफेयर्स 10 जनवरी: केंद्र सरकार ने 'पंखुड़ी' पोर्टल लॉन्च किया; जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे। UIDAI ने उदय नाम का शुभंकर लॉन्च किया। पूरी खबर पढ़ें....</description>
डिप्टी कमांडेंट के लिए केवल 255 ने दिया एग्जाम:RPSC का इस साल का पहला एग्जाम, चेकिंग कर दी एन्ट्री, 4 पदों पर होनी है भर्ती
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। ये इस साल की पहली परीक्षा है, जो दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। एक घंटे पहले यानि 11 बजे तक सभी सेंटर पर चेकिंग कर प्रवेश दिया गया। अजमेर जिला मुख्यालय पर हुई इस परीक्षा के लिए 17 सेंटर बनाए गए। चार पदों पर हो रही इस परीक्षा में करीब चार हजार 221 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 255 शामिल हुए। 4 में से 3 बैकलॉग के पद थे। 2 एससी एवं 1 एसटी श्रेणी का है। केवल एक पद ओबीसी सामान्य श्रेणी का है। ये बैकलॉग के पद 2014 की भर्ती के हैं, जिन्हें दूसरी बार केरी फॉरवर्ड किया गया है। निशुल्क आवेदन के कारण फॉर्म तो जनरल केटेगरी वालों ने भी भर दिया होगा। बाद में एग्जाम देने नहीं आए। इसीलिए उपस्थिति इतनी कम रही। परीक्षा में ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) से एन्ट्री दी गई। मूल आधार कार्ड पर पुरानी अथवा अस्पष्ट फोटो होने पर मूल मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना पड़ा। आयोग की ओर से सभी कैंडिडेट्स से अपील की गई कि किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।</description>
खंडवा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण:मंत्री विजय शाह और सांसद पाटिल ने बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार, अफसर भी हुए शामिल
        <description>पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी ने सोमवार को एसएन कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री लोधी ने उशयुवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर,विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने भी योग किया। विजय शाह ने छात्रों के साथ किया योग
इसके पूर्व, प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह व प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सूर्य नमस्कार को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।</description>
मॉडल आंसर&की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट आज:सिर्फ ऑनलाइन ही दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां, 11 से 16 दिसम्बर के बीच हुए थे एग्जाम
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के 10 विषयों की मॉडल आंसर-की जारी की है। इन विषयों में जूलॉजी, म्यूजिक (वोकल), संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस और ईएएफएम शामिल हैं। अभ्यर्थी इन पर आपत्ति आज रात 12 बजे (12 जनवरी 2026) तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षाएं 11 से 16 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थीं। यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर-की में कोई गलती नजर आती है, तो वे निर्धारित शुल्क देकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन सब्मिट कर सकते हैं। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया फीस और पेमेंट की प्रोसेस  अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।</description>
17 में से 15 टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण, 2 में कार्य प्रगति पर
        <description>निगम जिम्मेदारी के साथ शहर में पहुंचा रहा है शुद्ध पेयजल- सुरेश गुप्ता
जगदलपुर, 9 जनवरी । नगर निगम के जलापूर्ति विभाग से शहर की जनता को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए शहर में दो फिल्टर प्लांट और 17 टंकी है। एक फिल्टर प्लांट पुरानी और दूसरी फिल्टर प्लांट आधुनिक है। पुराने फिल्टर प्लांट से चार एमएलटी पानी और नए फिल्टर प्लांट से 9 एमएलटी पानी की सप्लाई शहर में की जाती है, लगभग 5.30 एमएलटी पानी की सप्लाई बोर एवं अन्य माध्यम से। इस तरह कुल 17.5 एमएलटी पानी रोजाना शहर की जनता की प्यास बुझाता है।
दोनों फिल्टर प्लांट से 13 एमएलटी पानी की सप्लाई से पूर्व, 24 घंटे में 6 बार पानी का सैंपल लिया जाता है और इसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयोग शाला में जांच कराया जाता है। फिल्टर प्लांट से ट्रीटमेंट प्लांट से होकर गुजरने के बाद सप्लाई से पूर्व सेंपल पानी का लिया जाता है और इसे टेस्ट किया जाता है। इस तरह से मानक युक्त शुद्ध जल ही निगम द्वारा सप्लाई की जा रही है।</description>
नशीली दवा बेचते महिला आरोपी गिरफ्तार
        <description>जगदलपुर, 9 जनवरी। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट पुलिस ने बैलाबाजार क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम जब्त की गई है, जिसकी खुदरा कीमत करीब 5 लाख 37 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बैलाबाजार इलाके में एक महिला सब्जी के ठेले पर बैठकर अवैध नशीली टैबलेट की बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जहां हुलिए के अनुसार एक महिला संदिग्ध अवस्था में पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जुगबाई उर्फ रीता चौधरी, बैलाबाजार, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली टैबलेट की 28 पत्तियां कुल 420 नग, कुल वजन 67.2 ग्राम बरामद की गईं।
पुलिस ने अवैध नशीली टैबलेट को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट, पिट एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत कई मामलों में जेल जा चुकी है।</description>
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावा&आपत्ति निराकरण  की दी जानकारी
        <description>कोण्डागांव, 9 जनवरी। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कोण्डागांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोण्डागांव अजय उरांव द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग कैटेगरी के मतदाताओं को जारी नोटिस, उनकी सुनवाई तथा दावाआपत्ति निराकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि 5 जनवरी को कुल 1007 मतदाताओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। साथ ही जिन मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें आगे पुन: अवसर प्रदान किया गया है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रपत्र क्रमांक 9, 10, 11, 11(ए) एवं 11(बी) की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया, तहसीलदार मनोज रावटे सहित सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
मर्दापाल में श्रम पंजीयन शिविर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप एवं कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव द्वारा निर्माण श्रमिक एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभागीय योजनाओं का दिलाने के लिए विकासखण्ड कोंडागांव के ग्राम पंचायत मर्दापाल में मोबाईल कैम्प पंजीयन नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में ग्राम मर्दापाल, कांगा बादालूर, मूलनार, बड़ेकुरूषनार के 60 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 46 महिला और 14 पुरुष हितग्राही शामिल हैं।
शिविर में शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी बाबु मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।</description>
202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक
        <description>कोण्डागांव, 9 जनवरी। मंगलवार को वनमण्डल कोण्डागाँव अंतर्गत 202 वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लाभांश राशि, अग्नि सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, कूप विदोहन से संबंधित विषयों पर चर्चा एवं सुझाव दिया गया। साथ ही अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम के संबंध में में भी चर्चा हुई।
बैठक में वन एवं वन्यजीव की घटनाओं को रोकने संबंधी आवश्यक उपायों, वनों को आग से बचाने, अवैध कटाई, अतिक्रमण के रोकथाम, वन संपदा का संरक्षण, लाभांश राशि का उपयोग विकास कार्यों में करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा वन एवं वन्यजीव की सुरक्षा तथा स्थानीय लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर एक स्वर में सहमति व्यक्त की गई। साथ ही यह अपील की गई कि वनों की सुरक्षा, अवैध कटाई, अतिक्रमण को किसी भी हालत में नहीं होने देना हैं।</description>
स्टाम्प शुल्क बचाने करोड़ों की जमीन दो टुकड़ों में खरीदी:निधि पाठक को कलेक्टर ने दिया नोटिस, 4 करोड़ की जमीन 96 लाख में किया सौदा
        <description>प्रदेश के सबसे अमीर विधायक व खनन कारोबारी संजय पाठक की पत्नी निधि पाठक पर जमीन खरीदने के दौरान स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की कथित चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में न्यायालय कलेक्टर स्टाम्प ने जांच शुरू करते हुए निधि पाठक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरोप है कि शासन को मिलने वाले राजस्व को बचाने के लिए करोड़ों रुपए मूल्य की एक चक जमीन को दो भागों में बांटा गया। इसे चार दिन के अंतराल में दो अलग-अलग विक्रय पत्रों के माध्यम से खरीदा गया। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, यह मामला कटनी नगर निगम सीमा अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एक भूमि से संबंधित है। वंदना सरावगी पति सतीश सरावगी निवासी हनुमानगंज वार्ड की खसरा नंबर 289/8, 289/9 और 289/23 की कुल 10400 वर्गफीट भूमि निधि पाठक ने खरीदी थी। निधि पाठक ने खरीदी है जमीन निधि पाठक ने यह जमीन दो विक्रय पत्रों के जरिए खरीदी। पहला विक्रय पत्र 20 दिसंबर 2021 को 1050 वर्गफीट के लिए और दूसरा 24 दिसंबर 2021 को 9350 वर्गफीट के लिए निष्पादित किया गया। शिकायतकर्ता राजू गुप्ता का आरोप है कि एक चक की जमीन को दो टुकड़ों में इसलिए खरीदा गया, ताकि मुख्य सड़क की कलेक्टर गाइडलाइन से बचकर स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क बचाया जा सके। शुल्क चोरी के तरीके पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 10400 वर्गफीट की एक चक भूमि में से सबसे पहले पिछले हिस्से (9350 वर्गफीट) को 21 दिसंबर 2021 को खरीदा गया। उस समय तत्कालीन कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इसका मूल्यांकन 6600 रुपए प्रति वर्गमीटर था। ठीक चार दिन बाद, आगे का हिस्सा (1050 वर्गफीट) खरीदा गया, जहां तत्कालीन कलेक्टर गाइडलाइन 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर थी। इस प्रकार, दोनों जमीनों के सौदे क्रमशः 57 लाख 35 हजार 70 रुपए और 39 लाख 3 हजार 200 रुपए में निष्पादित किए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, डबल रोड की जमीन होने के कारण इस सौदे का वास्तविक मूल्य 4.26 करोड़ रुपए होना चाहिए था। पंजीयन में चौहद्दी भी गलत दर्शाई गई है। विक्रेता और खरीददार दोनों को नोटिस शिकायत की जांच करते हुए न्यायालय कलेक्टर ऑफ स्टाम्प द्वारा विक्रेता वंदना सरावगी पति सतीश सरावगी व खरीददार निधि पति संजय पाठक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 16 जनवरी तक लिखित जवाब प्रस्तुत करें। यदि जवाब नहीं आता है तो भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 की धारा 40 के तहत मुद्रांक शुल्क एवं शास्ति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।</description>
इंदौर में टू व्हीलर पर आया बदमाश:पैदल जा रही महिला का पर्स छिनकर भागा, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
        <description>इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में टू व्हीलर सवार बदमाश महिला के हाथ से उसका पर्स छिनकर भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक साधना पटेल निवासी गुमाश्ता नगर हाल मुकाम उत्तम नगर अहमदाबाद की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार को शैल पुत्री सफायर गुमाश्ता नगर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पैदल जा रही थी, इसी दौरान पीछे से एक बदमाश एक्सेस गाड़ी पर आया उनके हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। पर्स में फोन और 2300 रुपए थे महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन और 2300 रुपए नगदी रखी थी। अचानक हुए हमले से महिला भी घबरा गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए, तब तक बदमाश भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।</description>
        <description>महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे। UIDAI ने उदय नाम का शुभंकर लॉन्च किया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड के चीफ जस्टिस अपॉइंट हुए  जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपॉइंट किया गया। 2. UIDAI ने 'उदय’ नाम का शुभंकर लॉन्च किया  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सर्विस को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए 9 जनवरी को ‘उदय’ नाम का शुभंकर (चिन्ह) लॉन्च किया। 3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 9 जनवरी को डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी लॉन्च किया। 4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत आएंगे  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। 5. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे  ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस महीने के आखिर में भारत आएंगे। निधन (DEATH) 6. हिंदी लेखक ज्ञानरंजन का निधन  हिंदी साहित्य में प्रगतिशील आंदोलन के कहानीकार ज्ञानरंजन का 8 जनवरी को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। आज का इतिहास  आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 10 जनवरी का इतिहास: साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज के दिन हर साल 'विश्व हिंदी दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। दुनियाभर में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए और इसे बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। ------------------
करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें ......
'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' शुरू; पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का निधन, 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल 
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज शुरू होगा। RBI ने 35 नॉन बैंकिंग कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए। चैम्पियंस ऑफ द अर्थ माधव गाडगिल का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर...</description>
RAS सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा:आरएएस प्री में खेल&योगा का 20 अंक मॉड्यूल और मेंस में 2&2 अंक के 25 प्रश्न हटाए
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) परीक्षा के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। अब प्री में स्पोट्‌र्स एवं योगा का 20 नंबर मॉड्यूल हटा दिया गया है। मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर में भी दो-दो नंबर के 25 सवाल हटाकर निबंध का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। 2026 की आरएएस परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर ही होगी। आयोग की ओर से आरएएस के सिलेबस में बदलाव की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। लगभग एक तिहाई सिलेबस को बदला गया है। प्री में 20 नंबर का मॉड्यूल स्पोट्‌र्स एवं योगा का था। इसे हटा दिया है। इसके स्थान पर राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 के प्रावधान डाले गए हैं। कुछ और बिंदुओं को भी जोड़ा गया है। नई भर्ती नए सिलेबस से होगी
आयोग को आखिरी बार 2024 में आरएएस मिली थी। 2025 खाली चला गया। अब माना जा रहा है कि इस साल में ही नई भर्ती आएगी। नई भर्ती परीक्षा नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही ली जाएगी। आयोग द्वारा पहले ही सिलेबस जारी कर दिया है ताकि अभ्यर्थी तैयारी कर सकें। चौथे पेपर में अधिक बदलाव
आरएएस मुख्य परीक्षा में अधिक बदलाव किया गया है। मेंस की स्कीम में कुल चार पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 1, 2 व 3 पेपर होते हैं। चौथा पेपर सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का होता है। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन में 2 नंबर के 15 प्रश्न आते थे। अब इन्हें हटा दिया गया है। इनके स्थान पर 5 और 10 अंक वाले प्रश्न बढ़ाए गए हैं। चौथा पेपर हिंदी व अंग्रेजी का होता है। 200 अंकों के इस पेपर में 120 प्रश्न हिंदी और 80 अंग्रेजी के। हिंदी में 120 में से 25 प्रश्न दो-दो नंबर के आते थे। इस पेपर में अब तीन खंड कर दिए गए हैं। पहला खंड हिंदी का, दूसरा अंग्रेजी और तीसरा निबंध का रहेगा। 6 टॉपिक में से किसी एक टॉपिक पर अभ्यर्थी को निबंध लिखना होगा। साल 2013 के बाद सिलेबस में यह बड़ा बदलाव है। RAS-2024 की भर्ती प्रोसेस जारी
RPSC की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर 25 से हुई थी।। यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। --- RAS इंटरव्यू की यह खबर भी पढ़िए... RAS-2024 के इंटरव्यू का चौथा चरण 19 जनवरी से:29 जनवरी तक चलेगा, 1096 पदों के लिए वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का चौथा चरण 19 जनवरी से शुरू होगा। यह चरण 29 जनवरी तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई थी।। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)</description>
स्पोर्ट्स पर्सन और दिव्यांगों के लिए 15 से विशेष शिविर:पटवार भर्ती&395 कैंडिडेट्स का होगा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन,ओएल श्रेणी के दिव्‍यांग पात्र
        <description>राजस्थान में पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल स्पोर्ट्स पर्सन और दिव्यांग अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 15 से 17 जनवरी तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अजमेर के टोडरमल मार्ग पर सीबीएसई के सामने स्थित कर बोर्ड कार्यालय में आयोजित होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता जांच में केवल मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ओएल (वन लेग) यानी लोअर लिंब श्रेणी के उम्मीदवारों को ही मान्यता दी जाएगी। अभ्यर्थी रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेज जांच के लिए उपस्थित हो सकते हैं। राजस्व मंडल के उप निबंधक (भू राजस्व) रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि इस शिविर में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 350 और अनुसूचित क्षेत्र के 45 समेत कुल 395 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक दिन उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाली सूची राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की थी, और परिणाम 3 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जांच 8 से 20 दिसंबर तक अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई, जहां 3705 पदों के लिए दोगुने यानी 7410 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। यहां देखें कब किसे आना है....</description>
किसानों को उपार्जन एवं खाद की उपलब्धता में दिक्कत न आए
        <description>किसानों को उपार्जन एवं खाद की उपलब्धता में दिक्कत न आए कॉपरेटिव पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप...</description>
गुरुग्राम में 3 सड़कें होंगी चौड़ी, जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत
        <description>गुरुग्राम  गुरुग्राम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से लोगों को सड़कों पर गड्ढे...</description>
धनोरा में दो दिनी जस  गीत व झांकी स्पर्धा
        <description>उतई, 9 जनवरी। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में 3 एवं 4 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढक़र एक झांकी मंडली ने अपने प्रस्तुति दिखाई एवं दर्शक दीर्घा का झांकी के माध्यम से मंत्र मुग्ध कर दिया।
शनिवार को शाम 6 बजे राजेश सिन्हा जस सम्राट एवं भवानी नायक के द्वारा माता रानी की संध्या कालीन आरती प्रस्तुति की गई एवं रविवार को शाम 6 बजे हेमंत साहू भजन गायक एवं जस गायक द्वारा माता रानी की आरती संपन्न किया गया। आरती पर महिलाओं ने अपने अपने घरों से थाल पर दीपक सजाकर लाए एवं माता रानी की आरती पर सशमिल हुए। जिससे पंडाल दीपक से जगमगा उठे एवं माता रानी की जयकारे पूरा धनोरा गूंज उठा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के गणमान्य नागरिक लुलेशवरी बंजारे सरपंच , संगीता सपरे उपसरपंच , कौशिल्या सेन पंच चंद्रशेखर बंजारेज़ पूर्व जनपद अध्यक्ष वासुदेव सपरेज़ पुर्व उपसरपंच राजेन्द्र त्यागी रायपुर से तारा सिंह चौहान रचनाकार , सुरेश ठाकुर अंतरराष्ट्रीय सूफी भजन गायक सरदार हरचरण सिंह आनंद एवं उनके साथी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों गण उपस्थित रहे दरबार के भक्तों द्वारा इन सभी अतिथियों का गुलाल बेंच एवं श्री फल के द्वारा सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी शैलेष साहू का भी आगमन हुआ जिसका भी स्वागत किया गया।
दो दिन तक निरंतर चलने वाले इस कार्यक्रम में मंच को पीरो कर रखने वाले एवं हसा गुदगुदा कर अपने सुमधुर वाणी के जादू बिखेरने वाले डोरे दास भोले एवं तरुण साहू इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।
ग्राम धनोरा के समस्त ग्रामवासी एवं दरबार में आने वाले समस्त भक्त गण जिसने अपना तन मन धन देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे।
दरबार के लक्ष्मण बाबा , विनोद साहू , राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू ,दिनेश साहू ,बाबूलाल साहू, ललित साहू, जीवराखन ठेकेदार, दिनेश यादव, रामु यादव ,ओमकार साहू ,टीकम ,गुमान साहू ,मारियल साहू ,वासुदेव, चेतन साहू ,तोमन गजपाल, डॉ. धनेशवर साहू ,रोहित,ललिता यादव, सुनीता साहू ,मितानिन कौशिलया सेन ,रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू ,देवश्री ,अंजु देवांगन, संगीता सपरे ,गीता देवांगन ,मंजू साहू, पुष्पा देवांगन, टिकेशवरी साहू ,हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू ,देवकी साहू, दुर्गा साहू इन सभी ने अपनी सेवा दी यह जानकारी दरबार प्रति निधी चंन्द्र कांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी</description>
एएसपी का तबादला, दी विदाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गरियाबंद, 9 जनवरी। जिला गरियाबंद में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर का जिला गरियाबंद से स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार, जनसंपर्क एवं पुलिस-जन समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गईं।विदाई के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए गरियाबंद जिले के प्रति अपने स्नेह को साझा किया गया।</description>
रिलायंस बायोगैस प्लांट में पैरा को लेकर विवाद, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
        <description>एक सप्ताह में मूल्य तय नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 9 जनवरी। ग्राम जामगांव एम स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायोगैस प्लांट में किसानों से पैरा लिए जाने को लेकर किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि बायोगैस प्लांट द्वारा पैरा का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके बदले किसानों को कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई के बाद पैरा का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है और इसकी आर्थिक उपयोगिता भी है। बायोगैस प्लांट की स्थापना के बाद किसानों को पैरा का मूल्य मिलने की अपेक्षा थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा उत्तर पाटन लोकमणि चंद्राकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पैरा का मूल्य तय किया जाए। किसानों ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मूल्य निर्धारण नहीं किया गया, तो वे बायोगैस प्लांट में तालाबंदी करने पर विचार करेंगे। यह चेतावनी भी ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दी गई है।
किसानों ने प्रशासन से इस विषय में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, जय नारायण वर्मा, दुष्यंत शर्मा, राजू साहू (सरपंच), महेंद्र वर्मा, कृष्णा हरबंश (सरपंच), हरि शंकर साहू, कमलनारायण वर्मा, रमाकांत यादव, लीलाराम चंद्राकर, हेमंत कुमार सेन, राकेश चंद्राकर, चंचल यादव, अखिल चंद्राकर, तोरण नेताम, राकेश कुमार साहू (सरपंच), मनीष कोसले सहित अन्य किसान उपस्थित थे।</description>
गुरु गोबिंद सिंह के 359वें  प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,9 जनवरी। सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व सिख समाज बसना ने उत्साह के साथ मनाया। लगातार 7 दिनों तक प्रात: 5 बजे से गुरुद्वारा साहिब बसना से प्रभात फेरी निकाल बसना नगर का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब बसना में वापस पहुंचती रही। जिसमें सिख धर्म की महिला श्रद्धालुओं द्वारा गुरु वाणी का गायन हुआ।
प्रभातफेरी के माध्यम से गुरुओं के त्याग, बलिदान और उनके अमृतवाणियों से जागरुकता फैलाने का कार्य किया गया। 6 जनवरी को गुरुद्वारा में दोपहर को विशेष दीवान सजाया गया। जिसका समापन पश्चात गुरु का अटूट लंगर हुआ। शाम 4 बजे गुरुद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन हुआ।
सिख समाजजन के अलावा सर्व समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कर्मा, सुआ, पंथी नृत्य के साथ चौक चौराहों में हैरत-अंगेज करतब दिखाते अखाड़ा दल गुरु नानक धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गायत्री मंदिर, राम.जानकी मंदिर,थाना चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब बसना में समापन हुआ। नगर कीर्तन में मुख्य रूप से राजनांदगांव से आई पालकी ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। बाबा दीप सिंह सेवादल रायपुर के वीरों ने शब्द गायन की प्रस्तुति दी। गुरु ग्रंथ साहिब की सत्कार में सबसे आगे पानी से धोकर मार्ग को साफ कर बुहारने पश्चात फूलों की वर्षा हो रही थी। निशांत साहब के साथ पंज प्यारे पालकी साहिब में विराजमान थे। उसके पीछे नानक नाम लेवा संगत गुरबाणी का गायन जारी रहा।
कीर्तन में आकर्षण का मुख्य केंद्र दरबार साहिब था।</description>
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
        <description>अभनपुर विस के नेताओं को मिला दायित्व
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।</description>
ग्वालियर में कॉलेजों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:परीक्षा निगरानी होगी सख्त, नकल पर लगेगी लगाम; रिकॉर्डिंग रखी जाएगी सुरक्षित
        <description>परीक्षाओं में नकल रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया गया है। अब कॉलेजों और परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त व पारदर्शी बनाया जा सकेगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता व अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। जीवाजी विश्वविद्यालय के पीआरओ विमलेंद्र राठौर ने बताया कि कॉलेज परिसरों में सीसीटीवी सिस्टम लगाए जाने को लेकर विश्वविद्यालयों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। इस संबंध में राजभवन द्वारा भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके तहत परीक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा। परीक्षा कक्ष, प्रवेश और निकास पर लगेंगे उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कॉलेजों की प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाना संभव नहीं होगा। हालांकि परीक्षा कक्षों, प्रवेश और निकास द्वारों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। प्रत्येक कॉलेज में 30 से 50 कैमरे लगाएंगे विभागीय अधिकारियों के अनुसार कॉलेजों से प्राप्त मांग और परिसर की आवश्यकता के आधार पर प्रत्येक कॉलेज में 30 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की संख्या कॉलेज के आकार, भवन की संरचना और परीक्षा केंद्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी। रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी सीसीटीवी व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, जिसका उपयोग किसी भी विवाद या शिकायत की स्थिति में साक्ष्य के रूप में किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि छात्रों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में भी अनुशासन बना रहेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इससे परीक्षा परिणामों की निष्पक्षता पर विश्वास बढ़ेगा और शिक्षण संस्थानों की साख भी मजबूत होगी।</description>
        <description>केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कथित रूप से कमजोर करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 45 दिवसीय देशव्यापी 'मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान' चलाएगी। यह अभियान 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा।  मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम - VB-G RAM-G Act' मनरेगा को मूल रूप से समाप्त करने का प्रयास है।  गुर्जर के अनुसार, यह कानून ग्रामीण मजदूरों से रोजगार का संवैधानिक अधिकार छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को 'अधिकार' से 'एहसान' में बदलने की कोशिश की जा रही है। मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2005 में लागू की गई थी। इस ऐतिहासिक योजना ने ग्रामीण गरीबों को कानूनी अधिकार के रूप में 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया। कुछ राज्यों में यह सीमा 125 से 150 दिन तक बढ़ाई गई थी।  इस योजना ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और मजदूरों को भूख, बेरोजगारी और पलायन से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले ही बजट कटौती, भुगतान में देरी, तकनीकी अड़चनें और फंड रोककर मनरेगा को कमजोर कर चुकी है। अब VB-G RAM-G Act के माध्यम से पंचायतों से काम तय करने का अधिकार छीना जा रहा है।   इसके साथ ही, केंद्र-राज्य लागत साझेदारी बदलकर इसे बजट-निर्भर योजना बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण आजीविका पर सीधा हमला होने की आशंका है। मंदसौर जिले में भी यह अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा।  प्रथम चरण (जागरूकता अभियान): कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित द्वितीय चरण (जिला एवं राज्य स्तर): तृतीय चरण (राष्ट्रीय स्तर): कांग्रेस की प्रमुख मांगें सड़क से सदन तक संघर्ष
गुर्जर ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक योजना को बचाने का नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के अधिकारों, पंचायती राज व्यवस्था, महात्मा गांधी की विचारधारा और गरीबों की आजीविका की रक्षा का है। मन्दसौर जिला कांग्रेस कमेटी इस अभियान में पूरी ताकत से भाग लेगी और भाजपा सरकार को जवाबदेह बनाएगी।</description>
इंग्लैंड की हार के बाद ईसीबी गंभीर, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बदलाव देखने को मिलेगा: रिचर्ड गोल्ड
        <description>नई दिल्ली, 9 जनवरी । एशेज सीरीज में 4-1 से इंग्लैंड को मिली हार के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड गंभीर है। बोर्ड इस हार की समीक्षा करेगा। साथ ही नूसा दौरे के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा शराब पीने की खबरों की जांच भी की जा सकती है। बोर्ड पर हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को पद से हटाने का दबाव भी बढ़ रहा है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, यह एशेज टूर काफी उम्मीद के साथ शुरू हुआ था। यह बहुत निराशाजनक है कि हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। हालांकि सीरीज के दौरान कुछ अच्छे पल आए, जिसमें मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत भी शामिल है, लेकिन हम मुकाबले के सभी हालात और चरणों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतने का हकदार था। उन्होंने कहा, हम इस सीरीज से सबक लेंगे और जल्दी सुधार करने का इरादा रखते हैं।
हमारा फोकस 2027 में एशेज फिर से जीतने पर है। कैंपेन का पूरा रिव्यू पहले से ही चल रहा है। इसमें टूर प्लानिंग और तैयारी, व्यक्तिगत प्रदर्शन और व्यवहार, और हालात के हिसाब से ढलने और असरदार तरीके से जवाब देने की हमारी क्षमता शामिल होगी। बदलाव लागू किया जाएगा। हमने अपने प्रशंसकों से यह भी वादा किया है कि बोर्ड आने वाले कुछ महीनों में बदलाव लागू करेगा। संभावना है कि जून 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह सब हो जाएगा। मैकुलम की कोचिंग और स्टोक्स की कप्तानी में, इंग्लैंड ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीती है। टीम पिछले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी है। --(आईएएनएस)</description>
शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने बच्चों की किताब में ज़िंदगी और शतरंज के लिए सबक साझा किए
        <description>नई दिल्ली, 8 जनवरी। मशहूर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बच्चों के लिए अपनी नई किताब, लाइटनिंग किड: 64 विनिंग लेसन्स फ्रॉम द बॉय हू बिकेम फाइव-टाइम वर्ल्ड चेस चैंपियन ला रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी ज़िंदगी और करियर के सबसे नाटकीय पलों के साथ-साथ 64 छोटे-छोटे सबक भी बताए हैं- शतरंज की हर चाल के लिए एक सबक।
सुसान निनान के साथ लिखी गई इस किताब को हैचेट इंडिया ने प्रकाशित किया है और यह 13 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।
छप्पन साल के शतरंज ग्रैंडमास्टर ने एक बयान में कहा, जब मैं छह साल का था, तो मुझे याद है कि मैंने कहा था कि विश्व चैंपियन बनना सबसे आम ख्वाहिश है, लेकिन पीछे मुड़कर देखें, तो कुछ बनना बहुत आसान है। आपको यह देखना है कि इस सपने को कैसे जिंदा रखना है और उससे कैसे सीखना है, यह मुश्किल हिस्सा है, खासकर जब चीजें अच्छी चल रही हों। जब आप सफल हो रहे होते हैं, तो खतरे की घंटी बजनी चाहिए, लेकिन इंसान होने के नाते, हम अक्सर जोखिम उठाने की हिम्मत के लिए असफलता का इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा, यह किताब मेरी कहानी है कि मैंने शतरंज से कैसे सीखा है और अब भी सीख रहा हूं, क्योंकि ये सबक बोर्ड पर तो मदद करते ही हैं, लेकिन ये अक्सर बोर्ड के बाहर, ज़िंदगी नाम के बड़े खेल में भी काम आते हैं।
चेन्नई में एक युवा विलक्षण बच्चे के रूप में बड़े होने से लेकर सबसे मुश्किल शतरंज खिलाड़ियों का सामना करके एक वैश्विक किंवदंती बनने तक, आनंद की यात्रा खेल को बदलने वाली चालों और शानदार रणनीतियों एवं रोमांचक मैचों से भरी रही है। उन्हें उनकी तेज चालों के लिए लाइटनिंग किड के नाम से जाना जाता था।
यह किताब ऐसी सभी बातों के साथ ही बहुत कुछ को समेटने की कोशिश करती है, चाहे वह दबाव में शांत रहना सीखना हो, हार के बाद वापसी करना हो या कई चालें आगे सोचना हो।
किताब के विवरण में लिखा है, यह एक सच्चे चैंपियन की कहानी है- और बड़ा सोचने, विनम्र रहने और अपना सबसे अच्छा खेल खेलने के लिए एक गाइड है, जिसमें आनंद के निजी संग्रह से दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।
लाइटनिंग किड इस महीने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, द हिंदू लिट फॉर लाइफ, और कोलकाता लिटरेरी मीट में भी पेश की जाएगी।(भाषा)</description>
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती&10 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर&की जारी:कैंडिडेट्स कल से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन; 12 जनवरी लास्ट डेट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत जूलॉजी, म्यूजिक (वोकल), संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस तथा ईएएफएम विषय की मॉडल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 11 से 16 दिसंबर 2025 तक किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 10 से 12 जनवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी( इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस
आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 10 से 12 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।</description>
        <description>विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज शुरू होगा। RBI ने 35 नॉन बैंकिंग कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए। चैम्पियंस ऑफ द अर्थ माधव गाडगिल का निधन हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज होगा  9 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आयोजित किया जाएगा। 2. RBI ने 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 जनवरी 35 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। 3. संचार मंत्रालय ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ MoU साइन किया  संचार मंत्रालय ने 7 जनवरी को नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ दो समझौता ज्ञापन (MoUs) साइन किए। 4. ISRO अगले हफ्ते PSLV-C62 सैटेलाइट लॉन्च करेगा  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 2026 में PSLV-C62 सैटेलाइट लांच करेगा।  निधन (DEATH) 5. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कवीन्द्र पुरकायस्थ का निधन  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ का 8 जनवरी को निधन हो गया। वे 94 साल के थे। 6. पर्यावरणविद माधव गाडगिल का निधन  पर्यावरणविद माधव गाडगिल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। वो भारत के एक बड़े इकोलॉजिस्ट थे। 7. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन  वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 49 साल के थे और अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 9 जनवरी का इतिहास:  ये खबर भी पढ़ें ......  करेंट अफेयर्स 8 जनवरी: मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल, इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना। हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन हुआ। INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड आज। पूरी खबर पढ़ें...</description>
आयुष विभाग में लेक्चरर भर्ती एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड:कम्प्यूटर पर ऑनलाइन होगा एग्जाम; RPSC ने दी मॉक टेस्ट की सुविधा
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग में लेक्चरर परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के जरिए यह परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर 12 जनवरी को दोपहर 12 से 2:30 बजे तक किया जाएगा। इस ऑनलाइन परीक्षा के पूर्वाभ्यास के लिए मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट के कैंडिडेट इनफॉर्मेशन, कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर परीक्षा प्रक्रिया जान लें। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट एवं SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत सूचना उपलब्ध है। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्मतिथि लिखकर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD अपलोड करें 60 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र पर प्रवेश के लिए समय से पहले अभ्यर्थी उपस्थित हो, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान पूरी हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहचान के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी किसी के बहकावे में नहीं आएं : आयोग आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित एवं चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ............... पढें ये खबर भी... असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-10 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी:कैंडिडेट्स कल से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन; 12 जनवरी लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत जूलॉजी, म्यूजिक (वोकल), संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस तथा ईएएफएम विषय की मॉडल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें</description>
जनभावना का सम्मान करते हर वार्ड  तक पहुंचेगा विकास& सिसोदिया
        <description>पीछे रह गए वार्डों में सघन जनसंपर्क और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पालक पार्षदों की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। संकल्प भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में नगर निगम के पार्षदों, एमआईसी सदस्यों, पालक पार्षदों एवं छाया पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि निगम चुनाव में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और बहुमत के साथ हमने निगम में भी सरकार बनाई है, हमें जनभावना का सम्मान करते हुए उन सभी वार्डों में कार्य करना है, जहां हम पीछे रह गए हैं।
आगे उन्होंने हारे हुए वार्डों पर बल देते हुए कहा कि छाया पार्षदों के साथ मिल कर ऐसे वार्डों में जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हम सबको मिलकर कार्य करना है तथा वार्डों में सघन जनसंपर्क करके भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित लोगों को संगठन से जोडऩे का काम करना है। चिन्हांकित वार्डों में इस काम के लिए संगठन ने पालक पार्षद नियुक्त किए हैं जो जनभावना के अनुरूप कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जैसे भी रहे हों, नगर निगम की जिम्मेदारी सभी नागरिकों के प्रति समान है। पालक पार्षद, पार्षद और छाया पार्षद मिलकर जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान करेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुविधा, स्वच्छता, मूलभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में कोई भी वार्ड उपेक्षित नहीं रहेगा।
पीछे रह गये वार्ड फूदूर डिहारी सेंट्रल वार्ड में छाया पार्षद परमेश सिंह नेताम हैं जहाँ पालक पार्षद के रूप में डॉ. शिवमंगल सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बाल गंगाधर तिलक वार्ड में संजीता खलखो और रविकांत उरांव, पटपरिया वार्ड में आशा कुजूर और अनीता रवीन्द्र भारती, शहीद चन्द्रशेखर वार्ड में लवली ताम्रकार और मनोज गुप्ता, रैदास वार्ड में चंद्रमती कुशवाहा और शशिकांत जायसवाल, गुरुघासी दास वार्ड में विनोद वर्मा और सुषमा गुप्ता, गुरुनानक वार्ड में टिन्नी बावरा और विजय सोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विकास वर्मा और श्वेता गुप्ता, को नियुक्त किया गया है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया वहीं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने आभार जताया।
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेश केसरी, निलेश सिंह, कमलेश तिवारी, एमआईसी मेम्बर, पार्षदगण एवं शत प्रतिशत छाया पार्षदों की उपस्थित रही।</description>
बच्चों के लिए हमारा दृष्टिकोण उन्हें परिपूर्ण जीवन देना है — शिल्पा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। विजन समाजसेवी संस्था द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु लगातार शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों और प्रशिक्षण केंद्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संस्था की संयोजक एवं अधिवक्ता शिल्पा पांडे सृष्टि ने बताया कि पिछले दो महीनों में सरगुजा क्षेत्र में 15 से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं, जिनसे लगभग 20 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। जीवन अनमोल है अभियान के तहत बच्चों को मानसिक अवसाद से बचाने और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार संतोष दास ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं में बढ़ती आत्महत्याओं को देखते हुए समाज को संवेदनशील कदम उठाने होंगे। संस्था बच्चों की समस्याओं को गुप्त रूप से संकलित कर समाधान का प्रयास करती है।
महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज सहित पुलिस विभाग का भी विशेष सहयोग मिल रहा है, जो नशामुक्ति और साइबर अपराध संबंधी जागरूकता फैला रहे हैं।
शिल्पा पांडे ने सभी शिक्षण संस्थानों से अभिभावकबैठकें आयोजित करने और बच्चों पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य साक्षरता और जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना ही अभियान का उद्देश्य है।</description>
विकसित भारत जी&राम&जी अधिनियम से बदलेगी गांवों की तस्वीर & राजेश अग्रवाल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरिया जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ,महामंत्री द्वय विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी।
राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूर को दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वत: समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगाजल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
उन्होंने ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह कानून गांवों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्थायी विकास की दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
प्रेस कांफ्रेंस का संचालन एवं स्वागत उद्बोधन जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने किया ।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत जी राम जी अभियान के जिला संयोजक अनिल अग्रवाल, सतीश जायसवाल, हरि गुप्ता , कामेश्वर राजवाड़े मयंक जायसवाल, जतीन परमार, रामप्रवेश पांडेय सहित मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।</description>
धान खरीदी में अव्यवस्था, फूटा किसानों का गुस्सा, धरना&प्रदर्शन
        <description>फर्जी लोन, बोरा घोटाला और समिति प्रबंधन की मनमानी का आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 7 जनवरी। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत दवनकरा गांव आज किसानों के आक्रोश का गवाह बना, जहां धान खरीदी व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, फर्जी ऋण प्रकरण, बोरा घोटाले, तौल में हेराफेरी और आदिमजाति सेवा सहकारी समिति दवनकरा की मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल किसानों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।
किसानों का सीधा आरोप है कि आदिमजाति सेवा सहकारी समिति दवनकरा वर्षों से किसानों का शोषण कर रही है और इसके पीछे समिति प्रबंधक संतोष नाविक की भूमिका सबसे संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि संतोष नाविक के कार्यकाल में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। किसानों के नाम पर बिना जानकारी के फर्जी ऋण चढ़ाना, धान की गुणवत्ता के नाम पर उलटी-पलटी करना, घटिया और छलनी बोरे उपलब्ध कराना, तय सीमा से अधिक धान जबरन लेना और किसानों को घंटों लाइन में खड़ा कर अपमानित करना अब रोजमर्रा की बात हो गई है।
धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि समिति प्रबंधक संतोष नाविक के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अनियमितताओं की जांच हो चुकी है, जो जांच में सही पाई गईं, इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई बार निलंबन की कार्रवाई भी हुई, लेकिन विभागीय सांठगांठ और संरक्षण के चलते वह हर बार वापस उसी कुर्सी पर बैठ जाता है। किसानों का कहना है कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि खुलेआम भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का मामला है।
जिला महामंत्री इम्तियाज जफर ने कहा कि दवनकरा समिति लंबे समय से किसानों के आर्थिक और मानसिक शोषण का केंद्र बनी हुई है। प्रशासनिक चुप्पी ने समिति प्रबंधन के हौसले बढ़ा दिए हैं। यदि समय रहते समिति प्रबंधक संतोष नाविक को पद से नहीं हटाया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन को जिला स्तर से आगे बढ़ाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में रनसाय सोनपाकर, हरि कुशवाहा, सुखलाल, संग्राम देवांगन, छबेलाल, एजाज खान, अशोक साडिल, कमलेश्वर राजवाड़े सहित सैकड़ों किसानों ने एक स्वर में समिति प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि अब वे अपने अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रतापपुर तहसीलदार को मौके पर ही ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें धान खरीदी व्यवस्था में सुधार, फर्जी ऋण प्रकरणों की जांच, बोरा व तौल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा समिति प्रबंधक संतोष नाविक को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।-</description>
हसदेव जंगल और रामगढ़ में हो रही ब्लास्टिंग के विरोध में धरना
        <description>परिवार का छठवें दिन भी आंदोलन जारी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 जनवरी। सरगुजा जिले की धरोहर माने जाने वाले हसदेव जंगल और रामगढ़ क्षेत्र में जारी ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में एक परिवार का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार छठवें दिन भी जारी रहा।
एक जनवरी से शुरू इस आंदोलन में अंबिकापुर निवासी उमाशंकर, उनकी पत्नी गीता और उनकी छोटी बेटी भी शामिल हैं। यह परिवार जंगल संरक्षण और कटाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
आंदोलन का संदेश है कि यदि आज जंगल बचेंगे तो भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी क्रम में शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि वे बड़ी संख्या में आगे आकर इस मुहिम का समर्थन करें, ताकि जिले की अमूल्य वन संपदा को संरक्षित रखा जा सके।
इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी भी घड़ी चौक पहुंचे और परिवार के साथ बैठकर आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जंगल सिर्फ पर्यावरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों की जीवन रेखा हैं, जिन्हें बचाना सभी की जिम्मेदारी है।</description>
अंडर&19 वनडे: वैभव सूर्यवंशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक, लगाए 10 छक्के
        <description>बेनोनी, 7 जनवरी । भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। वैभव ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए। आरोन जहां पारी को धीमी गति से संवार रहे थे, वहीं वैभव ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए शतक लगाया। वैभव और आरोन ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की साझेदारी की। वैभव 74 गेंद पर 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
सूर्यवंशी ने अपना शतक 63 गेंदों पर पूरा किया। रिपोर्ट लिखे जाने तक आरोन जॉर्ज ने भी अपना शतक पूरा कर लिया था। जॉर्ज 102 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत का स्कोर 33 ओवर में 1 विकेट पर 270 रन था। आरोन के साथ वेदांत त्रिवेदी 23 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में भी मात्र 24 गेंद पर 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रन की पारी खेली थी। साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। वैभव ने हर फॉर्मेट में हर स्तर पर विस्फोटक शतकीय पारियां खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए पूर्व में भी शतक लगाए हैं। पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाने लगा है। --(आईएएनएस)</description>
टी20 विश्व कप 2026: आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया जवाब
        <description>ढाका, 7 जनवरी । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत में टी20 विश्व कप के मैच न खेलने और मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किए जाने के अनुरोध का जवाब दिया है। बोर्ड ने कहा कि आईसीसी 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की हिस्सेदारी को बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करेगी और अपना पूरा समर्थन देगी। बोर्ड ने कहा कि आईसीसी ने जरूरी मुद्दों को सुलझाने और सुरक्षा इंतजाम के हिस्से के तौर पर उनके इनपुट पर विचार करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। बीसीबी ने अपने बयान में कहा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर बोर्ड की चिंताओं के बारे में आईसीसी से जवाब मिला है, जिसमें टीम के मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का अनुरोध शामिल है।
आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की पूरी और बिना किसी रुकावट के भागीदारी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। आईसीसी ने उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने की अपनी इच्छा जताई है और भरोसा दिलाया है कि बोर्ड के इनपुट का स्वागत किया जाएगा और इवेंट के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना पर विचार किया जाएगा। आईसीसी द्वारा बीसीबी को दिए गए अल्टीमेटम की खबरों को बोर्ड ने बेबुनियाद बताया है। बीसीबी ने कहा, बोर्ड आईसीसी और संबंधित आयोजकों के साथ मिलकर पेशेवर तरीके से बातचीत जारी रखेगा ताकि एक दोस्ताना और व्यवहारिक निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके जो टी20 विश्व कप 2026 में टीम की आसान और सफल भागीदारी सुनिश्चित करे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को विश्व कप में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती 3 मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के साथ कोलकाता में खेलने हैं। चौथा और आखिरी मैच नेपाल के साथ 17 फरवरी को मुंबई में खेलना है। --(आईएएनएस)</description>
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह से रहा कोहरा:3 दिनों से रात का पारा 9° से नीचे, अगले 72 घंटों में और बढ़ेगी ठिठुरन
        <description>उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सागर में ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों से सागर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे बना हुआ है। गुरुवार सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 8 बजे धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का असर बढ़ा। लेकिन सर्द हवाओं से सूरज की तपिश बेअसर रही। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने मेड़ों पर धुआं करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में कड़ाके की ठंड का दौर बना रहेगा। आगामी 2 से 3 दिन बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। क्योंकि हिमालय के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जब यह आगे बढ़ेगा तो बर्फ पिघलने लगेगी और बर्फीली हवाओं की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। जिसके असर से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। ठंड में फसलों को बचाने की सलाह 
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, कोहरे और गिरते तापमान के बीच फसलों की निगरानी जरूरी है। यदि पारा 6 डिग्री से नीचे जाता है तो किसान खेत की मेड़ों पर सूखा व गीला कचरा जलाकर धुआं करें। इससे खेत के पास का तापमान स्थिर रहता है और फसलें पाले से बचती हैं। गेहूं की फसल में आ रहे पीलेपन को दूर करने के लिए एनपीके एक किलो और 300 ग्राम जिंक सल्फेट को 150 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। धनिया और मसूर में माहू का प्रकोप दिखते ही थायोमेथॉक्सिम 25 या इमिडाकलोपिड 17.5 एसएल की 100 मिली मात्रा को 1500 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ में छिड़काव करें। जनवरी माह में पड़ती है कड़ाके की ठंड 
मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने में से दो महीने जुलाई और अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं और इन्हीं महीनों में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है। ठीक इसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़के की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीनों में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं। इसलिए तापमान में गिरावट आती है और सर्द हवाएं भी चलती हैं। जिससे सर्दी अपने तेवर दिखाती है।</description>
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना 4 दिन बाद समाप्त:सीईओ के अनुरोध पर खत्म किया प्रदर्शन; बरमान में युवक को पीटा था
        <description>नरसिंहपुर जिले में बरमान रेतघाट विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कांग्रेस का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। यह धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से लगातार जारी था। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नर्मदा तट की स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने आगामी मेला तैयारियों में भी सहयोग की अपील की। सीईओ की इस पहल को प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चर्चा के बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त किया सीईओ की बात सुनने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने धरना समाप्त करने की घोषणा की। पटेल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनहित और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना था, न कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना। बातचीत के बाद धरना समाप्त किया  सुनीता पटेल ने बताया कि कांग्रेस ने पूरे आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संवाद की पहल किए जाने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने संवाद के माध्यम से समाधान निकलने को एक सकारात्मक पहल बताया। चार दिनों तक चले इस धरना-प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल सामान्य होता नजर आया। ये खबर भी पढ़े... बरमान मारपीट कांड के विरोध में कांग्रेस का धरना, सीईओ पर कार्रवाई की मांग नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर एक युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर... जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, बरमान में युवक को पीटा गया था​​​​​​​ नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर 27 दिसंबर 2025 को एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस का आंदोलन अब और तेज हो गया है। जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर...</description>
आज की सरकारी नौकरी:मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 वैकेंसी; राजस्थान में फॉरेस्टर की 259 भर्ती; झारखंड में जेल वार्डर की 1,733 ओपनिंग
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती की। राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल की 259 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए.... 1. राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: एज लिमिट: फिजिकल एलिजिबिलिटी: एप्लिकेशन फीस: सैलरी स्ट्रक्चर: ऐसे करें अप्लाई: आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नोटिफिकेशन लिंक 2. मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Apex Bank) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऑफिसर ग्रेड के कुल 2,076 पदों पर भर्ती किए जाने हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5 फरवरी तक इनके लिए अप्लाई कर सकेंगे।। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न श्रेणियों के ग्रेड पद। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए पोस्ट के अनुसार अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है। एज लिमिट: एप्लिकेशन फीस: सैलरी स्ट्रक्चर: ऐसे करें अप्लाई: आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नोटिफिकेशन लिंक 1 नोटिफिकेशन लिंक 2 3. झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की ओर से जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर, 2025 से शुरू होनी थी। लेकिन कुछ कारणवश आवेदन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : शारीरिक योग्यता : SC-ST के लिए महिला : लंबाई : कम से कम 148 सेमी फिजिकल टेस्ट में हुए ये बदलाव : पुरुषों के लिए : महिलाओं के लिए : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी और लेवल : एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम पैटर्न : पेपर : 1 पेपर 2 : पेपर - 3 : ऐसे करें आवेदन : नए नोटिफिकेशन का लिंक पुराने ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक --------------------- सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें... आज की सरकारी नौकरी: OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, मुंबई रेलवे में पद खाली आज की सरकारी नौकरियों में जानकारी OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर और मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड वैकेंसी की। पढ़ें पूरी खबर...</description>
अजमेर में 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा:एडमिट कार्ड जारी, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बिना फोटो ID के नहीं मिलेगा एंट्री
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 के प्रवेश-पत्र 8 जनवरी को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 11 जनवरी को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से अपना आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। 4500 अभ्यर्थी होंगे शामिल
परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। स्पष्ट मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो ही चिपकाएँ। यह परीक्षा अजमेर में 17 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में लगभग 4500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।</description>
करेंट अफेयर्स 8 जनवरी:मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल, इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना
        <description>इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना। हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन हुआ। INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड आज। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज ब्रुसेल्स जाएंगे  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल 8-9 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जाएंगे। 2. INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड INS चिल्का की 25वीं पासिंग परेड आज, 8 जनवरी को ओडिशा में आयोजित की जाएगी। इसमें 2,700 ट्रेनी हिस्सा लेंगे। 3. इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना  भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिसिटी बेस्ड रेल सिस्टम बन गया है। 4. अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में सिल्वर जीता  स्क्वैश प्लेयर अनाहत सिंह ने 7 जनवरी को ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप अंडर-19 फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। अवॉर्ड (Award)
 4. मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल  मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल हुई। इसको सुबोध खानोलकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर 2026) के ऑफिशियल कंटेन्शन लिस्ट में शामिल किया गया। निधन (DEATH) 5. हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन  हंगेरियन फिल्म मेकर 'बेला टेरा' का निधन हो गया। वो 70 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 8 जनवरी का इतिहास ----------------- पिछले दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 7 जनवरी: भारत-चीन ई बिजनेस-4 वीजा शुरू; जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे, भारत में AI इम्पैक्ट समिट होगी भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले हफ्ते भारत आएंगे। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया। पूरी खबर पढ़ें....</description>
44 छात्राओं को मिली साइकिल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 6 जनवरी। सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सोमवार को कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मसोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 44 छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मसोरा की सरपंच सुकली बाई मरकाम, पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम, दिलीप दीवान, विद्यालय के प्राचार्य जॉन मैडम, बीआरपी अशोक साहू, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।</description>
बरदेला में शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम की प्रतिमा का अनावरण, दी श्रद्धांजलि
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 6 जनवरी। जिले के ग्राम बरदेला में शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके अमर योगदान को स्मरण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन नक्सलियों द्वारा सर्चिंग अभियान पूर्ण कर लौट रही पुलिस पार्टी को अम्बेली नाला के समीप आईईडी विस्फोट के माध्यम से निशाना बनाया गया था। इस कायरतापूर्ण हमले में जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ डीआरजी के 9 वीर जवानों एवं 1 वाहन चालक ने राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद जवानों का यह बलिदान न केवल पुलिस बल बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का अमिट उदाहरण है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संकल्प मार्च 2026 के अंतर्गत क्षेत्र को नक्सल-मुक्त बनाने के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि शहीद जवानों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। माओवादियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए कर्तव्यपथ पर वीरगति को प्राप्त हुए इन जवानों का साहस, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज समाज सुरक्षित है तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम है।
कार्यक्रम के दौरान शहीद के सम्मान में उपस्थित जनसमूह द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा की शहादत को नमन किया गया एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा शहीद के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।</description>
उठाव नहीं तो 9 से धान खरीदी बंद..!
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 6 जनवरी। जिले के उपार्जन केंद्रों से धान का समय पर उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । संघ की माने तो यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 9 जनवरी से जिले में धान खरीदी बंद करनी पड़ेगी।
पत्र में बताया गया है कि जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में 5 जनवरी 2026 तक 48,842 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि इसमें से मात्र 1,084 मीट्रिक टन धान का ही उठाव हो सका है, जो कुल खरीदी का लगभग 2.22 प्रतिशत है।
अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान का भंडारण निर्धारित सीमा से अधिक हो चुका है, जिससे आगे खरीदी करना संभव नहीं रह गया है।
संघ का कहना है कि न तो पर्याप्त जगह उपलब्ध है और न ही स्टैक बनाने अथवा अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में पहले से संग्रहित धान को जल्द उठवाया जाना आवश्यक है। यदि समय पर धान का उठाव नहीं हुआ तो खरीदी पूरी तरह प्रभावित होगी।
संघ ने मांग की है कि जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित कर संग्रहित धान का तत्काल उठाव कराया जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों पर खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।
कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो मजबूरी में धान खरीदी रोकने का निर्णय लिया जाएगा।</description>
वन मंत्री ने 14 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
        <description>आवागमन और सिंचाई संसाधनों के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। क्षेत्र के विधायक और वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्र में सघन दौरा करते हुए कुल 13 करोड़ 80 लाख 42 हजार रुपये लागत के 33 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस व्यापक अभियान में सुदूर वनांचलों में सडक़ संपर्क, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में कुल 13 करोड़ 15 लाख रुपये का भूमिपूजन और 65 लाख रुपये का लोकार्पण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गोंदियापाल से हुई, जहां मंत्री ने 2 करोड़ 97 लाख 99 हजार रुपये के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इसमें सबसे प्रमुख कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बासंपानी से गोंदियापाल तक 2.70 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण है, जिस पर 2 करोड़ 61 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी दौरान मांदलापाल और पाथरी क्षेत्र में बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत बनी सीसी सडक़ों का लोकार्पण भी किया गया।
अगले पड़ाव में बड़ेआमाबाल पहुंचे मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 3 करोड़ 93 लाख 69 हजार रुपये के कार्यों की सौगात दी। यहाँ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए आमाबाल से कोचलीपारा-कावडग़ांव तक 3.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी लागत 3 करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही मुण्डागांव में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय शेड निर्माण की भी नींव रखी गई। छोटे अलनार में नवनिर्मित सीसी सडक़ जनता को समर्पित की गई।
सिंचाई और जल संरक्षण की दिशा में तारागांव में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जहां एक साथ 6 करोड़ 23 लाख 54 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तारागांव और विश्रामपुरी जलाशयों के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया गया है।
इन दोनों जलाशयों के बांध पर गिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर और नहर लाइनिंग व स्ट्रक्चर निर्माण के लिए क्रमश: 2 करोड़ 74 लाख 23 हजार रुपए और 2 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही सोनारपाल में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बने महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे मातृशक्ति को समर्पित किया गया।
बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत सैकड़ों छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। गोंदियापाल में 73, बड़ेआमाबाल क्षेत्र में 181 और तारागांव-भानपुरी क्षेत्र में सर्वाधिक 429 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी स्कूल जाने की राह आसान होगी।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सडक़ों और पुल-पुलियों की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। गोंदियापाल और बड़ेआमाबाल जैसे क्षेत्रों में बारहमासी सडक़ें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। किसानों और छात्रों के प्रति सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने आगे कहा, तारागांव और विश्रामपुरी जलाशयों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। वहीं, सरस्वती साइकिल योजना के तहत दी जा रही साइकिलें हमारी बेटियों की शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जनपद सदस्य बुधराम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के मैदानी अमला एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण उपस्थित थे।</description>
मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस? जानिए पूरा मामला
        <description>-इल्मा हसन
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया है.
इस मामले में उनके भाई मोहम्मद कैफ़ को भी नोटिस जारी किया गया है.
चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बीबीसी हिन्दी से कहा कि शमी और उनके भाई के नामांकन फ़ॉर्म में मामूली गलतियां हैं. इन्हें स्पष्ट करने के लिए उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति ज़रूरी बताई गई है.
सुनवाई मूल रूप से 5 जनवरी को निर्धारित थी, लेकिन शमी ने आयोग को पत्र लिखकर बताया कि वे उस दिन उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वे राजकोट में हैं.
इसके बाद आयोग ने सुनवाई की तारीख़ 9 से 11 जनवरी के बीच के लिए टाल दी है.
चुनाव आयोग का कहना है कि अपने काम की वजह से अगर शमी नहीं आ पाएँ तो वह सुनवाई की तारीख़ और आगे भी बढ़ा सकते हैं.
उनका कहना है कि अभी तक चुनाव आयोग ने ऐसे निर्देश नहीं निकाले हैं जिसके तहत शमी यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर पाएँ. इसलिए उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति ज़रूरी है.
मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शमी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा में मतदान किया था. बाद में उन्होंने अपना मतदाता पंजीकरण कोलकाता में कराया, जहाँ वे काफ़ी समय से रह रहे हैं.
वे कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है ताकि उनके मतदाता रिकॉर्ड की जांच की जा सके. इसमें नाम, पता, पारिवारिक विवरण और दस्तावेज़ों से जुड़ी गलतियों को स्पष्ट किया जाता है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का हिस्सा है.
दिसंबर में प्रकाशित ड्राफ़्ट सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे. अंतिम मतदाता सूची 14 फ़रवरी को जारी की जानी है.
आयोग के अनुसार, यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसमें किसी बड़े उल्लंघन का मामला नहीं है.(bbc.com/hindi)</description>
करेंट अफेयर्स 7 जनवरी:भारत&चीन ई बिजनेस&4 वीजा शुरू; जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे, भारत में AI इम्पैक्ट समिट होगी
        <description>भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले हफ्ते भारत आएंगे। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. भारत ने चीन के लिए ई बिजनेस-4 वीजा शुरू किया भारत ने ई-बी-4 वीजा शुरू किया। ये एक ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा है। अब चीनी बिजनेसमेन अपना बिजनेस शुरू करने के लिए भारत आ सकेंगे। 2. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे  जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12-13 जनवरी के दौरान भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने 5 जनवरी को इसकी जानकारी दी। 3. ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने ONGC के साथ MoU साइन किया  ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने 6 जनवरी नई दिल्ली में ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के साथ एक MoU साइन किया। 4. भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होगी  भारत में अगले महीने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट आयोजित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 6 जनवरी को इसका ऐलान किया। निधन (DEATH)
 5. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन  पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 6 जनवरी को निधन हो गया। वे 81 साल के थे। 6. सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का निधन  सीनियर मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का 5 जनवरी को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 7 जनवरी का इतिहास: पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें... करेंट अफेयर्स 6 जनवरी: पहले स्वदेशी जहाज 'समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ, 'खेलो इंडिया बीच गेम्स' की शुरुआत, मलयाली एक्टर पट्टांबी का निधन पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर गए। मलयाली एक्टर कन्नन पट्टांबी का निधन। पूरी खबर पढ़ें....</description>
आज की सरकारी नौकरी:OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, मुंबई रेलवे में पद खाली
        <description>1. OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्‍टाफ सिलेक्‍शन कमीशन यानी OSSSC ने रेवेन्‍यू ऑफिसर और ICDS सुपरवाइजर समेत अन्‍य के 3250 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर इस भर्ती की पूरी डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जनवरी से शुरू होंगे। कैंडिडेट्स 31 जनवरी तक आवेदन दर्ज कर सकेंगे। फीस जमा करने की लास्‍ट डेट भी 31 जनवरी 2026 है। पदों की जानकारी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन आमीन और ARI पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते हैं जबकि अन्‍य पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। जरूरी क्‍वालिफिकेशन की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। एज लिमिट अधिकतम 42 साल तक के कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते हैं। आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी। सैलरी स्‍ट्रक्‍चर रेवेन्‍यू ऑफिसर- ₹35,400 - ₹1,12,400 ICDS सुपरवाइजर- ₹35,400 - ₹1,12,400 विलेज ए‍ग्रीकल्‍चर वर्कर- ₹21,700 - ₹69,100 जूनियर असिस्‍टेंट- ₹19,900 - ₹63,200 असिस्‍टेंट रेवेन्‍यू इंस्‍पेक्‍टर- ₹19,900 - ₹63,200 आमीन- ₹18,000 -₹56,900 स्‍टैटिकल फील्‍ड सर्वेयर- ₹18,000 - ₹56,900 एप्‍लिकेशन फीस  अनारक्षित/OBC - 500 रुपए SC/ST/PwD - निशुल्‍क आवेदन का तरीका ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें 2. IIT मद्रास में भर्ती  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT मद्रास) में जूनियर इंजीनियर के 3 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार 5 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 है। आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी :  ऐसे करें आवेदन : ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें 3. मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MRVC में प्रोजेक्ट इंजीनियर के 2 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 5 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट mrvc.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन की डीटेल्स चेक कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 40,000 रुपए- 1,40,000 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें</description>
CBSE ने बोर्ड स्‍टूडेंट्स के लिए टेली काउंसलिंग शुरू की:ओडिशा के स्‍कूल में आग लगी, 4 बच्‍चे जले; ग्रेजुएट्स के लिए 3250 भर्तियां निकलीं
        <description>आज टॉप स्टोरी में ओडिशा के स्कूल में आग लगने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में OSSSC की 3250 वैकेंसीज समेत 2 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में सुरेश कलमाड़ी के निधन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. ओडिशा के स्कूल में थिनर से लगी आग ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में पेंट थिनर से आग लग गई, जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, इस हाईस्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां वो सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा। आग बाद में बेकाबू हो गई और छात्र झुलस गए। 2. CBSE ने फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग शुरू की CBSE बोर्ड ने आज यानी 6 जनवरी से 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग का पहला फेज शुरू कर दिया है। इसका मकसद बोर्ड देने वाले बच्चों को सपोर्ट करना है ताकि वो बिना प्रेशर या स्ट्रेस के एग्जाम दे सकें। यह काउंसलिंग सर्विस 1 जून 2026 तक चलेगी। इसके लिए बोर्ड ने 24 घंटे अवेलेबल रहने वाला एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्टूडेंट्स 1800-11-8004 पर कॉल कर सकते हैं। यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्टूडेंट्स जान सकते हैं कि एग्जाम की स्ट्रेस फ्री तैयारी कैसे होगी या टाइम मैनेजमेंट कैसे किया जाए। करेंट अफेयर्स 1. सुरेश कलमाड़ी का निधन  2. भारत ने EB-4 वीजा शुरू किया 3. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आएंगे 4. मलयाली एक्टर पुन्नप्रा अप्पाचन का निधन टॉप जॉब्स 1. OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्‍टाफ सिलेक्‍शन कमीशन यानी OSSSC ने रेवेन्‍यू ऑफिसर और ICDS सुपरवाइजर समेत अन्‍य के 3250 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर इस भर्ती की पूरी डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जनवरी से शुरू होंगे। कैंडिडेट्स 31 जनवरी तक आवेदन दर्ज कर सकेंगे। फीस जमा करने की लास्‍ट डेट भी 31 जनवरी 2026 है। ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 2. IIT मद्रास में भर्ती  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मद्रास (IIT मद्रास) ने जूनियर इंजीनियर के 3 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 5 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 है। आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। ऑफिश‍ियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें</description>
बैलाडीला की पहाड़ी पर खदान खुलने का विरोध
        <description>कांग्रेस ने निकाली पहाड़ बचाओ यात्रा, भाजपा छोडक़र अन्य सियासी दलों का भी समर्थन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 5 जनवरी। जल- जंगल और ज़मीन को बचाने के संकल्प के साथ दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी ने पहाड़ बचाओ यात्रा निकाली। इस रैली में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को छोडक़र अन्य सियासी दलों के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी प्रदर्शित की।
दंतेवाड़ा से राजा बांगला तक निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों युवा बाइक से पगडंडी और पथरीले रास्तों को पार करते हुए पहुंचे। राजा बंगला क्षेत्र बैलाडीला डिपॉजिट-4 में स्थित है, जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में रखा रखा जाता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुराष्ट्रीय एनसीएल कंपनी खनन की पूरी तैयारी कर चुकी है। आगामी 10 जनवरी को करीब एक दर्जन पंचायतों के साथ लोक जन सुनवाई प्रस्तावित है। इसी के विरोध में यह पहाड़ बचाओ रैली निकाली गई।
इस आंदोलन का नेतृत्व झीरम घाटी हमले में शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र और कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा ने किया। रैली के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाज़ी की और खनन के खिलाफ एकजुटता दिखाई। छविंद्र कर्मा ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि अब बाहरी उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में खनन की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
उन्होंने इस पहाड़ को आदिवासियों का जीता-जागता वरदान बताते हुए कहा कि यहां आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, वन्यजीव और जैव विविधता मौजूद है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र में उडऩ गिलहरी के साथ-साथ बाघों का विचरण क्षेत्र है। नैसर्गिक झरने और दुर्लभ औषधियां पाई जाती हैं। इसके फलस्यवरूप यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है। अंधाधुंध प्राकृतिक संसाधनों का दोहन जैव विविधता को नष्ट करेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
पहाड़ चलो अभियान उग्र रूप लेगा-जिला कांग्रेस महामंत्री
दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी का पहाड़ चलो अभियान आगामी समय में उग्र रूप अख्तियार करेगा। जिससे अभियान को नई दिशा मिलेगी। उक्त घोषणा जिला कांग्रेस पार्टी के महामंत्री विमल सलाम ने छत्तीसगढ़ से विशेष चर्चा में की।
महामंत्री ने आंदोलन की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले की सीमा के उस पार बीजापुर जिला अंतर्गत भी आंदोलन का प्रसार किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शिरकत करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को कौडिय़ों के दाम लूट नहीं होने दी जाएगी। भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, इनमें गौतम अडानी और मुकेश अंबानी प्रमुख रूप से शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की सरकार है। आम जनता की परेशानियों से भाजपा की सरकार को कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस की मुहिम अनवरत् जारी रहेगी।</description>
केशकाल घाट में जाम, ओवरटेक करते हुए पुलिस पर बस चढ़ाने की कोशिश
        <description>ड्राइवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जेल भेजा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल,5 जनवरी। केशकाल घाटी में रविवार की रात घाटी में लगातार चल रहे जाम के दौरान जगदलपुर से नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 17 एलसी 5355 के चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक बस चलाते हुए ओवरटेकिंग किया जा रहा था। केशकाल पुलिस द्वारा विश्रामपुरी चौक में बस चालक को रोकने पर उसने पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने पर आरोपी बस चालक पुष्पेंद्र कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आरक्षक उमेशदास मानिकपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 4 जनवरी को केशकाल शहर में यातायात प्रबंधन एवं शहर पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। उसी दरमियान शहर से लेकर घाट तक जाम की स्थिति निर्मित होने से यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पेट्रोलिंग वाहन के अधिकारी व अन्य स्टाफ के साथ विश्रामपुरी चौक की ओर जा रहे थे कि बस क्रमांक सीजी-17-एलसी-5355 का चालक जाम होने की स्थिति को देखते हुये भी गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करते हुये आगे बढ़ा दिया था। जिसे रोकने के लिए कहने पर बस का चालक बस को न रोक कर पुलिसकर्मियों पर बस को चढ़ाने का प्रयास करने लगा।
मना करने से बस से नीचे उतरकर अनावश्यक वाद विवाद करने लगा। आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आमादा होकर भयोपरत करना पाए जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा धारा 109, 121 (1), 132, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरुण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में विवेचना के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार कोर्राम सिंगनपुर खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागाव हॉल लोकमान्य तिलक वार्ड धरमपुरा जगदलपुर का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।</description>
गैर हाजिर कर्मियों पर होगी कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 5 जनवरी। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्ता पूर्ण बनाने हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके द्वारा विकासखंड गीदम के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सोमवार को गहन जायजा लिया गया। इनमें कारली, रोंजे, बारसूर कासोली, मुचनार और हितामेटा के स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदनार का जायजा लिया।
इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सघन जानकारी ली। श्री रामटेके ने स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन समय पर जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी रुकावट के पहुंचने के निर्देश दिए।
 उन्होंने इस दौरान गैर हाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर रूप से संचालन के लिए नियमित रूप से संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें सुविधाओं को जन सामान्य के लिए के लिए कार्य किया जा रहे हैं उन कार्यों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न संस्थाओं में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हेतु तैयारी का भी निरीक्षण किया गया है।इ संबंध में एक्शन प्लान बनाकर शीघ्र कार्य के निर्देश दिए गए हैं।</description>
विधायक ने भीरागांव में किया हाई स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 5 जनवरी। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम भीरागांव को हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य की सौगात दी। उन्होंने 70.23 लाख रूपए की लागत से हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हाई स्कूल के पक्के भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य भगवती नेताम, जनपद सदस्य रामलाल मरकाम, पन्ना लाल नेताम, सरपंच जगदीश मरकाम, सुकली बाई, धन्जू राम मरकाम, पीलाराम मरकाम, रामसिंह मरकाम, मानकूराम मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।</description>
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आए
        <description>ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ डेमियन मार्टिन कोमा से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत में चमत्कारी सुधार बताया जा रहा है.
54 साल के मार्टिन पिछले महीने के आख़िर में बीमार पड़े थे. उन्हें मेनिनजाइटिस होने के कारण क्वींसलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मार्टिन के परिवार की ओर से जारी बयान में उनके क़रीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को कहा, पिछले 48 घंटों में हालात में हैरतअंगेज़ बदलाव आया है. कोमा से बाहर आने के बाद से मार्टिन ने असाधारण रूप से अच्छा जवाब दिया है, यहां तक कि उनके परिवार को यह किसी चमत्कार जैसा लग रहा है.
बयान में यह भी बताया गया कि अब वह बात करने में सक्षम हैं.
पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने कहा कि मार्टिन की हालत इतनी सकारात्मक है कि डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है.
डेमियन मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार एशेज़ सिरीज़ खेली थीं. उन्होंने 2006 में तीसरे टेस्ट से पहले अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह ऑस्ट्रेलिया की दो वर्ल्ड कप विजेता टीमों का भी हिस्सा रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
एशेज: सिडनी में शतक के साथ रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे जो रूट
        <description>सिडनी, 5 जनवरी । इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एशेज सीरीज के पांचवें मैच की पहली पारी में 160 रन की पारी खेली। यह उनका 41वां टेस्ट शतक रहा। 2026 कैलेंडर ईयर मे पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाते हुए रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर रूट का दूसरा शतक रहा। टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 51 शतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मुकाबलों में 45 शतक अपने नाम किए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए।
बेन डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। डकेट 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन जुटाते हुए टीम को 226 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैरी ब्रूक ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जो रूट ने जेमी स्मिथ (46) के साथ 94 रन, जबकि विल जैक्स (27) के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 384 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रूट ने इस पारी में 242 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों के साथ 160 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में इंग्लैंड इस मैच को जीतकर हार के अंतर को कम करना चाहेगा। --(आईएएनएस)</description>
आज की सरकारी नौकरी:उत्तराखंड PSC ने समीक्षा अधिकारी की वैकेंसी निकाली, बिहार में हवलदार क्लर्क की भर्ती, SBI ने SO भर्ती में पद बढ़ाए
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की। BPSSC हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, स्टेट बैंक द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती को रिवाइज किए जाने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए.... 1. उत्तराखंड में सहायक समीक्षा अधिकारी समेत अन्य की भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC की ओर से सहायक समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 26 जनवरी से 4 फरवरी तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चर: एज लिमिट: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन ऐसे करें अप्लाई आवेदन की डायरेक्ट लिंक.... नोटिफिकेशन लिंक 2. बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क की भर्ती बिहार पुलिस में सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन यानी BPSSC की ओर से पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स 2 फरवरी, 2026 तक BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर इसमें अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: एज लिमिट: सैलरी स्ट्रक्चर: एप्लिकेशन फीस: ऐसे करें अप्लाई आवेदन का डायरेक्ट लिंक.... नोटिफिकेशन लिंक.... 3. स्टेट बैंक ने SO भर्ती को रिवाइज किया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी SBI SO भर्ती 2026 को रिवाइज किया है। इसके तहत कुल वैकेंसी 996 से बढ़ाकर 1,046 कर दी गई हैं और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है। कैंडिडेट्स अब वेल्थ मैनेजमेंट वर्टिकल के तहत इन स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए 10 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : फीस  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ------------------
ये खबर भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी: यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती; NALCO में 110 वैकेंसी, बिहार पुलिस विभाग में 64 वैकेंसी सहित 4 नौकरियां आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती, NALCO में 110 पदों पर भर्ती और बिहार में हवलदार क्लर्क की 64 वैकेंसी की। साथ ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की। पढ़ें पूरी खबर...</description>
भिंड में 15 किमी पीछा कर पकड़े ट्रॉली चोर:खुद का ट्रैक्टर लेकर चोरी करने आए थे; पुलिस ने घेराबंदी कर 2 को पकड़ा
        <description>भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर के पीछे खड़ी ट्रॉली चुरा ली। चोर वारदात को अंजाम देने अपना खुद का ट्रैक्टर लेकर आए थे। हालांकि, ट्रैक्टर की आवाज सुनकर मालिक की नींद खुल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने करीब 15 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया और खरिका रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग निकला। पीड़ित संजीव शर्मा (48) पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा निवासी बकपुरा ने बताया कि उनकी ट्रॉली मकान के पीछे फेंसिंग के अंदर खड़ी थी। रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज आई, जिससे उन्हें शक हुआ। बाहर निकलकर देखा तो ट्रॉली गायब थी और सड़क पर एक ट्रैक्टर में उनकी ट्रॉली जोड़कर ले जाई जा रही थी। परिजनों और पुलिस ने किया पीछा संजीव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही अटेर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम सक्रिय हो गई। चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पोरसा रोड की ओर भागे। दूसरी ओर पीड़ित परिवार के लोग भी बाइक से उनका पीछा करने लगे। करीब 15 किलोमीटर तक चले इस पीछा करने के बाद खरिका रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी का ही निकला चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम आलोक यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी इंदुन पुरा और रेशु उर्फ शैलेन्द्र बघेल पुत्र गंगा सिंह बघेल निवासी मुरैना बताए। तीसरा आरोपी सुरजीत गुर्जर निवासी रतापुर मौके से फरार हो गया। अटेर थाना प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर आरोपी आलोक यादव का ही था। फरार आरोपी सुरजीत गुर्जर पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।</description>
        <description>पहले स्वदेशी जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का कमीशन हुआ। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर गए। मलयाली एक्टर कन्नन पट्टांबी का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पहले स्वदेशी जहाज 'समुद्र प्रताप' का कमीशन हुआ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 जनवरी को गोवा में पहले स्वदेशी जहाज 'समुद्र प्रताप' को कमीशन किया। ये प्रदूषण को कंट्रोल करता है। 2. विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 4 जनवरी को फ्रांस और लक्जमबर्ग के 7 दिवसीय दौर पर गए। 3. आयुष मंत्रालय ने ओमान और न्यूजीलैंड के साथ एग्रीमेंट को मंजूरी दी  आयुष मंत्रालय ने 4 जनवरी को ओमान और न्यूजीलैंड के साथ मेडिकल हेल्थ और दवाइयों को लेकर एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। 4. सुप्रीम कोर्ट ने भूटान अपेक्स कोर्ट के साथ एग्रीमेंट किया 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने भूटान के अपेक्स कोर्ट के साथ MoU साइन किया। निधन (DEATH)
 5. मलयाली एक्टर कन्नन पट्टांबी का निधन मलयाली एक्टर और प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव कन्नन पट्टांबी का 4 जनवरी को निधन हो गया। वे 61 साल के थे। 6. होलोकॉस्ट सर्वाइवर ईवा श्लॉस एवा श्लॉस का निधन होलोकॉस्ट सर्वाइवर एवा श्लॉस का 3 जनवरी को निधन हो गया। वे 96 साल की थीं। एवा मशहूर जर्मन राइटर ऐनी फ्रैंक की सौतेली बहन थीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 7. बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर बैन लगाया बांग्लादेश सरकार ने 5 जनवरी को देश में IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए। स्टेट (STATE) 8. दीव में खेलो इंडिया बीच गेम्स शुरू हुए 5 जनवरी से 'खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026' दीव के घोघला बीच पर शुरू हुआ। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 6 जनवरी का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें....  करेंट अफेयर्स 5 जनवरी:डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनीं, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह कमांडिंग इन चीफ बने, लद्दाख ने पहली स्पोर्ट्स पॉलिसी लॉन्च की पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनीं। पूरी खबर पढ़ें....</description>
रायपुर : महिला एवं बाल विकास की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में सशक्तिकरण की नई इबारत: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
        <description>रायपुर : महिला एवं बाल विकास की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में सशक्तिकरण की नई इबारत:...</description>
निर्माण कार्यों में लाएं गुणवत्ता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 जनवरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जयंत नाहटा ने ग्राम पंचायत तुड़पारास क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान श्री नाहटा ने डीएमएफ योजनांतर्गत निर्मित सी.सी. सडक़ एवं डोम शेड निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही पोषण एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ ने किश्तों की स्थिति की जानकारी ली एवं हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वीबीजी रामजी योजना-जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने, मस्टर रोल समय पर निकालने तथा जल संरक्षण एवं जल संचय से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
कार की टक्कर से बाइक चालक जख्मी
        <description>कोंडागांव, 4 जनवरी। कोण्डागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड चौक में शनिवार की रात सडक़ हादसे में एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 9.15 बजे बस स्टैंड चौक में रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही दिशा से आ रहे थे, तभी अचानक बाइक मुड़ते समय कार की चपेट में गया।
हालांकि टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, वहीं घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल कार चालक एवं घायल बाइक चालक की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।</description>
वनपाल धनीराम सलाम की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 4 जनवरी। वनमंडल केशकाल अंतर्गत परिक्षेत्र केशकाल में पदस्थ रहे वनपाल धनीराम सलाम की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रविवार को पंचवटी के गरिमामय वातावरण में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
इस सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ दिव्या गौतम शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर कृष्ण कुमार नेताम समेत परिक्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने धनीराम सलाम के दीर्घ सेवाकाल, कार्यशैली एवं विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। धनीराम सलाम ने वन विभाग में अपने सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 1983 में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में की थी। अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के बल पर उन्होंने निरंतर प्रगति करते हुए वर्ष 2007 में शासकीय वन रक्षक पद प्राप्त किया तथा तत्पश्चात वनपाल पद तक पदोन्नति पाकर विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
उनका सम्पूर्ण सेवाकाल वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में समर्पित रहा। धनीराम सलाम अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सहयोगी भावना के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।
केशकाल के विश्राम गृह पंचवटी में निवास के दौरान भी उन्होंने विभागीय समन्वय एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।</description>
गुंडाधुर कॉलेज के छात्र हिमांश व राजेश दक्षिण&पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल स्पर्धा के लिए हैदराबाद रवाना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव के छात्र हिमांश उसेंडी एवं राजेश कुमार का चयन दक्षिण-पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर की फुटबॉल पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमांश एवं राजेश का यह चयन 2 से 4 दिसम्बर 2025 को विश्वनाथ यादव तामस्कर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर बस्तर एवं दक्षिण बस्तर सेक्टर के प्रतिभावान खिलाडिय़ों का चयन विश्वविद्यालय टीम हेतु किया गया।
दक्षिण-पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक वोक्सेन यूनिवर्सिटी, शिवापेट (हैदराबाद) में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दक्षिण-पूर्वी जोन के लगभग 65 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाडिय़ों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एच.आर. यदु ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सरला आत्राम के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महाविद्यालय में जुलाई माह से ही उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न खेलों का नियमित एवं व्यवस्थित अभ्यास कराया जा रहा है। इसी सतत अभ्यास एवं परिश्रम का परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिमांश एवं राजेश के इस गौरवपूर्ण चयन पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।</description>
शाकंभरी माता जयंती शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। मरार पटेल समाज द्वारा अपनी आराध्य देवी मां शाकंभरी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन कार्यालय के समक्ष आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान समाज की युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मां शाकंभरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की और मरार पटेल समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी अन्न, प्रकृति और समृद्धि की प्रतीक हैं तथा समाज में सद्भाव और सेवा भाव का संदेश देती हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, कविता साहू, विक्रम सिंह डांगी, महामंत्री अभिषेक नायडू, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, राजेंद्र पटवा, अमरनाथ सिंह, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, रविशंकर तिवारी, मनोज साहनी, दिनेश पाणिग्रही, वीरेंद्र परिहार, बबली खान, नीतीश शर्मा, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद सहित पार्षद सुशीला बघेल, ललिता राव, लोकेश चौधरी, कमलेश पाठक, सलीम जाफर अली, मनिता राउत, कमला भत्तरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।</description>
अपूर्वी चंदेला: विरासत में मिली शूटिंग, परदादा रहे मशहूर ओलंपियन करणी सिंह के कोच
        <description>नई दिल्ली, 3 जनवरी । भारत की मशहूर महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए कई पदक जीते हैं। उन्हें यह खेल विरासत में मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपूर्वी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं। अपूर्वी का जन्म 4 जनवरी 1993 को जयपुर में होटल कारोबार से जुड़े कुलदीप सिंह चंदेला और बिंदू के घर हुआ। अपूर्वी के परदादा के चचेरे भाई डॉ. करणी सिंह कोच थे। वही पांच बार के ओलंपियन करणी सिंह, जिनके नाम पर नई दिल्ली में शूटिंग रेंज भी है। खुद अपूर्वी के पिता शूटिंग में रुचि रखते थे, लेकिन बेटी एक खेल पत्रकार बनना चाहती थीं।
अजमेर और जयपुर में प्रारंभिक शिक्षा के बाद अपूर्वी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में भारत को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया,जिसने अपूर्वी को भी इस खेल के लिए प्रेरित किया। जयपुर की शूटिंग रेंज में अपूर्वी ने सटीक निशानों के साथ सभी को प्रभावित किया, जिसे देखते हुए पिता ने उन्हें एक राइफल गिफ्ट की। चाचा हेम सिंह ने प्रैक्टिस में मदद के लिए घर पर ही एक शूटिंग रेंज बनवाई। साल 2012 में अपूर्वी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद साल 2014 में इंटरशूट चैंपियनशिप में चार मेडल जीते।
इसी साल ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में 206.7 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। साल 2015 में वर्ल्डकप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अपूर्वी ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन भारत को पदक नहीं जिता सकीं। इसके बाद साल 2018 में अपूर्वी ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी साल कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीते। साल 2019 में अपूर्वी वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बनीं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्ड कप में 253.9 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। अपूर्वी ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाई, लेकिन इस बार भी वह मेडल जीतने में नाकाम रहीं। शूटिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए अपूर्वी चंदेला को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निश्चित तौर पर अपूर्वी ने इस खेल में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया है। -(आईएएनएस)</description>
विजय हजारे ट्रॉफ़ी में हार्दिक पांड्या का शतक, एक ओवर में बना डाले 34 रन
        <description>भारत के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के मैच में बड़ौदा की तरफ़ से खेलते हुए विदर्भ के ख़िलाफ़ 92 गेंदों में 133 रन बनाए हैं.
हार्दिक पांड्या ने कुल आठ चौके और 11 छक्के लगाए.
उन्होंने सिर्फ़ एक ओवर में 34 रन बनाए.हार्दिक पांड्या नेये कमाल तब किया, जब वह 62 गेंदों पर 66 रन बनाकर खेल रहे थे और फिर 39वें ओवर में उन्होंने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए अपना शतक पूरा किया यानी उन्होंने छह गेंदों पर 34 रन बनाए. इस ओवर में उन्होंने पांच छक्के और एक चौका लगाया.
गुजरात के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बड़ौदा की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 293 रन बनाए हैं और विदर्भ की टीम के सामने 294 रन का टारगेट है. (bbc.com/hindi)</description>
CUET&UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:31 जनवरी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, 11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा
        <description>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने शनिवार, 3 जनवरी से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन कर सकते हैं।
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 जनवरी, 2026 तय की गई है। वहीं, 31 जनवरी तक कैंडिडेट्स एग्जाम फीस सब्मिट कर सकते हैं। 2 दिन मिलेगा फॉर्म करेक्शन का समय
एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 2 फरवरी, 2026 को ओपन होगी। कैंडिडेट्स 4 फरवरी, 2026 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। 12वीं पास कैंडिडेट्स करें अप्लाई
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इंटरमीडिएट या 2 साल का प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास हुए कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेशनल) परीक्षा पास उम्मीदवार भी CUET UG के लिए योग्य हैं और आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर में जारी हुआ था सिलेबस
NTA ने 29 दिसंबर, 2025 को CUET UG 2026 के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स का सिलेबस जारी किया था। कैंडिडेट्स cuet.nta.nic.in पर ये सिलेबस चेक कर सकते हैं। इसी के साथ NTA ने CUET UG 2026 के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की लिस्ट और उनके कोर्सेज के बारे में भी चेक कर सकते हैं।
एप्लिकेशन फीस 1,000 रुपए 
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए तीन सब्जेक्ट्स तक एप्लिकेशन फीस 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 400 रुपए देने होंगे। OBC और EWS कैटेगरी के लिए फीस 900 रुपए और अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपए फीस है। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwD/PwBD) और थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के लिए 3 सब्जेक्ट्स की फीस 800 रुपए और अतिरिक्त विषय के लिए 350 रुपए रखी गई है। ऐसे करें आवेदन ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें... 11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित होगी। ये परीक्षा CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी। कैंडिडेट्स 13 भाषाओं में ये एग्जाम दे सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। 
अगर किसी उम्मीदवार को एप्लिकेशन प्रोसेस में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, वो cuet-ug@nta.ac.in पर अपनी परेशानी को लिखकर ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही, कैंडिडेट्स को परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।​​​​​​​
ये खबर भी पढ़ें...
CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 157 सब्जेक्ट्स के लिए 14 जनवरी तक करें आवेदन, 308 शहरों में होगी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट आज, 14 दिसंबर से exams.nta.nic.in/cuet-pg या nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जनवरी, 2026 तय की गई है।
CUET PG क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए सेंट्रल, स्टेट, प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...</description>
धार में पारा 6.5 डिग्री पहुंचा, शीतलहर से ठिठुरा शहर:कोहरे के बीच स्कूल जा रहे बच्चे, चने की फसल खराब होने का डर
        <description>धार में शीतलहर ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और रविवार को 9.2 डिग्री था। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला है, लेकिन छुट्टी नहीं दी है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण सुबह-शाम सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चने की फसल को नुकसान की आशंका अत्यधिक ठंड का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। किसान सुरेश सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार गिरते तापमान के कारण चना फसल को नुकसान पहुंच सकता है। छात्रा बोली- 10 दिन की छुट्टी मिले जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे किया है, लेकिन अवकाश घोषित नहीं किया है। छठी कक्षा की छात्रा दीपिका चौहान ने बताया कि इतनी कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कम से कम 10 दिन की छुट्टी की मांग की है। दूसरे जिलों में छुट्टी, धार में नहीं छात्रा और स्थानीय लोगों का कहना है कि अन्य जिलों में ठंड के कारण छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जब आसपास के जिलों में शीतलहर के कारण स्कूल बंद हैं, तो धार में भी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन को अवकाश पर निर्णय लेना चाहिए।</description>
करेंट अफेयर्स 5 जनवरी:डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनीं, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह कमांडिंग इन चीफ बने, लद्दाख ने पहली स्पोर्ट्स पॉलिसी लॉन्च की
        <description>पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनीं। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने में 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। 2. थलसेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी दो दिन के UAE दौरे पर  भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 4 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। 3. मॉरीशस के राष्ट्रपति 5 दिन के भारत दौरे पर आए  3 जनवरी को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। 4. इंडियन आर्मी ने इजराइल के साथ डिफेंस डील साइन की  इंडियन आर्मी ने 3 जनवरी को इजराइल के साथ डिफेंस डील साइन की। 5. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बने 1 जनवरी को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) के रूप में कार्यभार संभाला। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 6. उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति बनीं  3 जनवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंदी बनाए जाने के बाद वेनेजुएला सुप्रीम कोर्ट ने उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 7. लद्दाख ने स्पोर्ट्स पॉलिसी 2025 लॉन्च की  लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने 3 जनवरी को लेह में लद्दाख स्पोर्ट्स पॉलिसी 2025 लॉन्च की। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) ---------- ये खबर भी पढ़ें......  करेंट अफेयर्स 3 जनवरी: पीएम मोदी इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे; सोजर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने प्रधानमंत्री मोदी भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सोजर्ड मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। असम 8वें वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बना। पूरी खबर पढ़ें....</description>
भव्य रूप से मनाया जाएगा बस्तर पंडुम& सीएम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा,2 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान 12 विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने आगे कहा-बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया जाएगा, जिससे सारी दुनिया बस्तर की सभ्यता - संस्कृति और परंपराओं से वाकिफ हो सके।
भारत में हो बस्तर पंडुम की धमक - विजय शर्मा
पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, राजेश अग्रवाल ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के लोगो और थीम सांग अनावरण के दौरान संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। बस्तर पंडुम की सफलता में बस्तर के नागरिकों की भूमिका अहम है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा, केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर वैश्विक पटल पर स्थापित होगा। इसमें मुख्यमंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नक्सली मुक्ति अभियान की सफलता हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव और गृहमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया। मंत्री श्री कश्यप नें आदिवासी समाज के सदस्यों से अपनी परंपराओं को बताने की अपील की। वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के समाधान हेतु बस्तर की संस्कृति और परंपरा कारगर साबित होगी।
इस दौरान गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की मंशा अनुसार मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ बस्तर पंडुम का लोगो - थीम सॉन्ग अनावरण हो रहा है। पंडुम के पीछे विज्ञान कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बस्तर पंडुम की धमक होनी चहिए।
उन्होंने अगला जन्म बस्तर में लेने की इच्छा व्यक्त की।
बस्तर में शांति और विकास हेतु मुख्यमंत्री की सानी नहीं है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत दो वर्षों में बस्तर की तस्वीर बदली। विगत वर्षों से अनेक साप्ताहिक बाजार बंद थे, जो अब शुरू हो चुके है।
पूर्व के वर्षों में नक्सलियों द्वारा अनेक नरसंहार किया गए। जिन्हें अब नहीं सहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वर्ष मार्च तक नक्सलवाद का खत्म हो जाएगा।
विजय शर्मा ने धर्मांतरण करने वालो पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। बस्तर सिखाने में सक्षम है।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर रोहित यादव,आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और डीएफओ सागर जाधव मौजूद थे।</description>
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा शुरु
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। देशभर में 37वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा भारत माता चौक में शुभारंभ किया गया। इस माह को मनाने का मुख्य उद्देश्य बताया कि आम नागरिकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके।
यह राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह भारत सरकार के सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर वर्ष यह सप्ताह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम है सडक़ सुरक्षा नायक बनें। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ और यातायात नियमों के पालन को लेकर जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सडक़ सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन करके हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर सफर करें वहीं चार पहिया वाहन चालक बेल्ट लगाकर सफर करें और सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें और सडक़ सुरक्षा नायक बनें। इस अभियान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस कप्तान आंजनेय वाष्र्णेय के साथ ही एडीशनल एसपी निमिषा पांडे, और पुलिस महकमा के अफसर और कर्मचारी गण के साथ ही समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल और पत्रकार रवि तिवारी मौजूद थे।</description>
सच्चा सुख महलों में नहीं, संतोष और प्रेम में है &पं. त्रिपाठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। नगर पंचायत पवनी बाड़ा चौक में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छटवें दिन रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर कथा व्यास पं. गुरु कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कहा -आत्मा से परमात्मा का मिलन ही रुक्मिणी विवाह है और सच्चा सुख महलों में नहीं संतोष और प्रेम में है।
आगे उन्होंने बताया -हनुमान जी ने समुद्र लांघ कर असंभव कार्य को संभव किया, वैसे ही दृढ़ संकल्प से मनुष्य अपने जीवन की बधाओं को पार कर सकता है। धार्मिक आयोजन से समरसता और शांति का संचार होता है। रुक्मिणी विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान की इस विवाह कार्यक्रम में श्रद्धालु झूम उठे। रुक्मिणी विवाह कथा से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित किया। इस कथा में पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, नगर साहू संघ अध्यक्ष गोपाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू शामिल हुए।</description>
कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में होने लगा आधार बेस हाजिरी और ई&ऑफिस से कार्य
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जनवरी। एक जनवरी से सारंगढ़ स्थित कलेक्टर कार्यालय में आधार बेस उपस्थिति प्रारम्भ किया गया है। इससे शासकीय कर्मियों की समय पर उपस्थिति ऑनलाइन मानिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार ई ऑफिस से सरकारी कार्य भी कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के लगभग सभी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे अपने राज्य स्तर के कार्यालय सहित सभी अन्य विभागों से पत्र व्यवहार और नोटशीट आदि प्रक्रिया अब डिजिटलीकरण हो रहा है।
इससे अधिकारी कर्मचारी और एक दूसरे ऑफिस से फ़ाइल भेजने में दूरी के आधार पर शासकीय सेवक द्वारा लाना ले जाना पड़ता था, उससे समय बच रहा है और कार्य में गति आएगा। साथ ही शासकीय सेवकों को आना जाना भी नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यह हाजिरी कर्मचारियों की उपस्थिति को उसके अंगूठे और चेहरे के साथ साथ आधार कार्ड के माध्यम से दर्ज किया जाता है। यह प्रणाली सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में लागू की गई है। अब हाजिरी पारदर्शी हो गया है और फर्जी हाजिरी नहीं किया जा सकता।</description>
विवेक देवांगन बने धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 2 जनवरी। विवेक देवांगन को छत्तीसगढ़ धर्म सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने खुशी का इजहार कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
 प्राप्त समाचार के अनुसार धर्म सेना छत्तीसगढ़ के प्रान्त की बैठक कल रायपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए गए। जिसमें धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह को प्रदेश संरक्षक का दायित्व प्राप्त हुआ व विवेक देवांगन को सर्वसम्मति से धर्म सेना छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर विभाग महामंत्री रूपेंद्र गवेल को प्रदेश महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ।
धर्म सेना को छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत बनाने और युवाओं को संगठन से जोडऩे पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन की बैठक रायपुर में हुई धर्मांतरण पर बैठक में चिंता जाहिर की गई और सनातन धर्म के प्रचार को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई और राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।
बैठक में धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष विवेक देवांगन प्रदेश सहसंरक्षक सुरेंद्र बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल एवं नामदेव राय प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र गावेल रायपुर जिला अध्यक्ष सुधीर सपा एवं अन्य समस्त सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने विवेक देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।</description>
बोंडी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पांचवें एशेज टेस्ट के लिए सुरक्षा कड़ी की गई
        <description>सिडनी, 3 जनवरी। सिडनी के बॉडी बीच में हुई गोलीबारी की घटना को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार से यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस मैच के दौरान लंबी राइफलों से लैस पुलिस गश्त करेगी। ऑस्ट्रेलिया में किसी खेल प्रतियोगिता के दौरान अमूमन इस तरह की सुरक्षा नहीं देखी जाती है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में होने वाले इस मैच में स्टेडियम खचाखच भरे रहने की संभावना है। इस दौरान वर्दीधारी और घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ सार्वजनिक व्यवस्था और दंगा नियंत्रण दस्ते के अधिकारी भी निगरानी रखेंगे।
बोंडी बीच में तीन सप्ताह पहले हनुक्का उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
न्यू साउथ वेल्स राज्य के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने शनिवार को कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का उद्देश्य जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है।
उन्होंने कहा, हो सकता है कि कई लोग खेल प्रतियोगिता के दौरान पुलिस को राइफल लिए देखने के आदी न हों, लेकिन हमारा उद्देश्य जनता को सुरक्षित महसूस कराना है और पुलिस बल तैनात रहेगा। अंतर सिर्फ इतना होगा कि लंबी बंदूकें दिखाई देंगी और पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी। पुलिस हमेशा की तरह असामाजिक और असुरक्षित व्यवहार करने वालों को निशाना बनाएगी।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेले गए चौथे एशेज टेस्ट के लिए भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे। वहां भी विशेष पुलिस अधिकारियों को अर्ध-स्वचालित राइफलों से लैस किया गया था और उन्होंने स्टेडियम, पास के एक पार्क और रेलवे स्टेशन के आसपास गश्त की थी।(एपी)</description>
संभावनाओं का साल 2026: दिग्गज खिलाड़ी, जो इस साल संन्यास का ऐलान कर सकते हैं
        <description>नई दिल्ली, 2 जनवरी । नए साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। आइए, खेल जगत की उन मशहूर हस्तियों के बारे में जानते हैं, जो इस साल संन्यास पर विचार कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी: 44 साल के माही साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ही खेलते नजर आते हैं। माही ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जिताया है।
इसके अलावा, धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं। फैंस का मानना है कि आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो: पुर्तगाल का यह दिग्गज फुटबॉलर छठी बार फीफा विश्व कप खेलने जा रहा है, इससे पहले उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 40 वर्षीय रोनाल्डो के नाम 950 से ज्यादा गोल दर्ज हैं। नोवाक जोकोविच: सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से फिटनेस उनके लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। जोकोविच इस समय 39 साल के हैं। बढ़ती उम्र और फिटनेस इस साल उनके संन्यास की वजह बन सकती है।
लियोनेल मेसी: इस स्टार फुटबॉलर ने अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 का चैंपियन बनाया था। मेसी 2026 के विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह विश्व कप के दौरान या तो मैदान में होंगे या स्टैंड में जरूर मौजूद होंगे। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में 750 से ज्यादा गोल किए हैं। उस्मान ख्वाजा: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच होगा। रवींद्र जडेजा: 37 वर्षीय जड्डू टी20 विश्व जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। फिलहाल वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि यह दिग्गज ऑलराउंडर इस साल अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकता है। -(आईएएनएस)</description>
करेंट अफेयर्स 3 जनवरी:पीएम मोदी इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे; सोजर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने
        <description>प्रधानमंत्री मोदी भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सोजर्ड मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। असम 8वें वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बना। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार, 3 जनवरी को नई दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े (पिपरहवा अवशेषों) अवशेषों की इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे। इसका टाइटल- 'द लाइट एंड द लोटस, रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन' है। 2. असम 8वां वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बना  1 जनवरी को असम सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन का ऐलान किया है। ऐसा करने वाला वो पहला राज्य बन गया है। 3. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज लॉन्च किया  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 जनवरी को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज लॉन्च किया। ये कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। 4. सांख्यिकी मंत्रालय ने अपना नया लोगो जारी किया  मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) ने 1 जनवरी को अपने नया लोगो और प्रतीक (शुभंकर) जारी किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. सोजर्ड मारिन इंडियन वुमेन हॉकी टीम के हेड कोच बने  2 जनवरी को पूर्व डच हॉकी प्लेयर और भारतीय महिला के कोच रहे सोजर्ड मारिन को दोबारा भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। राज्य (STATE) 5. दिल्ली में शब्दोत्सव 2026 का उद्घाटन हुआ  दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का उद्घाटन किया।  6. केंद्र सरकार ने 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी  केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 3 जनवरी का इतिहास: ------------- ये करेंट अफेयर भी पढ़ें....  करेंट अफेयर्स 2 जनवरी:एयर मार्शल नागेश कपूर 'वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ' बने; नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट लागू हुआ नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 1 जनवरी से लागू हुआ। एयर मार्शल नागेश कपूर वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने। DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें...</description>
इंदौर में मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देखकर ठगी:युवती ने शादी डॉट कॉम पर करवाया था रजिस्ट्रेशन,डेबिट कार्ड गुम होने का कहकर 1.61 लाख ठगे
        <description>इंदौर के एमजी रोड इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद युवक ने बातचीत के दौरान भरोसा जीतकर युवती से करीब 1 लाख 61 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने शुक्रवार को साइबर सेल में शिकायत की, जिसके बाद एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्नेहलतागंज निवासी निकिता शर्मा की शिकायत पर संदीप वशिष्ठ निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। निकिता ने एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए अकाउंट बनाया था, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया था। इसी दौरान संदीप वशिष्ठ नाम के व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर उनसे संपर्क किया। शादी का झांसा, फिर पैसों की मांग दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद नवंबर-दिसंबर 2025 में आरोपी ने पहली बार निकिता से 1750 रुपए अपने खाते में डलवाए। इसके बाद आरोपी द्वारा भेजे गए गूगल कोड और ओटीपी के जरिए करीब 53 बार में कुल 1 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। संदीप ने खुद को कंवारा बताया पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप वशिष्ठ ने खुद को शादी के लिए कुंवारा बताया था और करीब छह महीने से अधिक समय तक निकिता के संपर्क में रहा। नवंबर-दिसंबर 2025 में उसने यह कहकर पैसे मंगवाए कि उसका डेबिट कार्ड गुम हो गया है और नया कार्ड आने में समय लग रहा है। शक होने पर तोड़ा संपर्क पीड़िता निकिता के मुताबिक 26 दिसंबर तक वह आरोपी को काफी रकम दे चुकी थी। जब उसने सवाल किया कि डेबिट कार्ड आने में इतना समय क्यों लग रहा है, तो आरोपी ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों का बहाना बनाने लगा। शक बढ़ने पर निकिता ने उससे और जानकारी मांगी, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस इसके बाद निकिता ने संबंधित मोबाइल नंबर और आईडी के आधार पर साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।</description>
मॉडल आंसर&की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति:असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 सब्जेक्ट का मामला, 5 जनवरी लास्ट डेट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इंग्लिश एवं फिजिक्स विषय की मॉडल आंसर की पर आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 8 से 11 दिसंबर 2025 तक हुआ था। इसके लिए लास्ट डेट 5 जनवरी है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 3 से 5 जनवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। ............ पढें ये खबर भी.... CBSE से नियुक्त एग्जामिनर ही कराएंगे प्रैक्टिकल एग्जाम:उल्लंघन पर रद्द होंगी परीक्षाएं,स्कूलों को जारी किए निर्देश; कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों में 1 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। इस बार बोर्ड ने सख्ती बरतते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ये परीक्षाएं केवल बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षक ही कराएंगे। पूरी खबर पढें</description>
समरेन्द्र शर्मा को पीएचडी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भिलाई (छत्तीसगढ़) ने पत्रकार समरेन्द्र शर्मा को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने वेब सीरीज का समाजशास्त्र : एक अध्ययन (मिर्जापुर, आश्रम, पंचायत एवं पाताल लोक के संदर्भ में) विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। समरेन्द्र शर्मा ने यह शोध कार्य डॉ. धनेश जोशी के निर्देशन में किया। अपने शोध में उन्होंने लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज को केवल मनोरंजन के माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि समकालीन समाज की सत्ता संरचनाओं, सामाजिक यथार्थ और वैचारिक विमर्श के प्रभावशाली मंच के रूप में विश्लेषित किया है। शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वेब सीरीज किस प्रकार समाज में व्याप्त जाति, वर्ग, लिंग, धर्म, राजनीति और सत्ता संबंधों को उजागर करती हैं तथा सामाजिक चेतना को प्रभावित करती हैं। उल्लेखनीय है कि समरेन्द्र शर्मा पिछले 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। वे विभिन्न टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।</description>
रायपुरा चौक से ओम हॉस्पिटल तक बने 50 पाटों को  तोड़ा
        <description>रायपुर, 1 जनवरी। निगम अमले ने जोन 5 के रायपुरा चौक महादेवघाट मार्ग से लेकर ओम हॉस्पिटल तक नाली पर अवैध रूप से निर्मित लगभग 50 पाटों को जेसीबी से तोडक़र नाली को कब्जामुक्त कर सफाई में आ रही बाधा को दूर किया। यह कार्रवाई लोगों की शिकायत पर जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में की गई।</description>
प्रगतिशील यादव महासंघ का कैलेंडर विमोचित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस मौके पर सर्वश्री श्रीकांत यादव, निरंजन सिंह यादव, श्रवण यदु, कमल सिंह यादव, डॉक्टर एन पी यादव, राकेश यदु, रामलाल यादव , रविंद्र सिंह यादव, रविकांत यादव उपस्थित रहे ।</description>
सरफ़राज़ ख़ान की तूफ़ानी पारी, मुंबई ने गोवा के ख़िलाफ़ 50 ओवर में 444 रन बना डाले
        <description>विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में सरफ़राज़ ख़ान ने मुंबई की ओर से गोवा के ख़िलाफ़ खेलते हुए 75 गेंदों में 157 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए.
बुधवार को मुंबई और गोवा के बीच मैच खेला जा रहा है. मुंबई की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 444 रन बनाए. सरफ़राज़ के अलावा मुंबई के ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने 46 रन बनाए, जबकि मुशीर ख़ान ने शानदार पारी खेलते हुए 60 रनों का योगदान दिया.
गोवा की ओर से दरशन मिसाल ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए.
445 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 87 रन बना लिए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
पन्नी सरपंच उपचुनाव परिणाम घोषित, महेंद्र मिश्रा जीते:322 मतों के अंतर से बने नए सरपंच
        <description>जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी के सरपंच पद पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। महेंद्र मिश्रा ने यह चुनाव 322 मतों के अंतर से जीतकर सरपंच पद हासिल किया। इस जीत के साथ ही करीब सात महीने से रिक्त पड़ा यह पद भर गया है। मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद महेंद्र मिश्रा को 855 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामश्रय मिश्रा को 322 मतों से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। यह उपचुनाव ग्राम पंचायत पन्नी के पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामदरश मिश्रा के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए कराया गया था। लगभग सात माह बाद हुए इस उपचुनाव में मतदाताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सोमवार, 29 दिसंबर को हुए मतदान में कुल 3269 मतदाताओं में से 1918 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 942 पुरुष और 976 महिला मतदाता शामिल थीं। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। कुल मतदान प्रतिशत 59.67 दर्ज किया गया। जीत के बाद महेंद्र मिश्रा ने इसे जनता की जीत बताया और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी, जिसमें बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर गांव के विकास का भरोसा दिलाया।</description>
आज की सरकारी नौकरी:हरियाणा में 5,500 पदों का नोटिफिकेशन जारी; MPPSC ने 949 पदों पर निकाली भर्ती, DRDO में 764 वैकेंसी सहित 4 नौकरियां
        <description>आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती और MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन की। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट में 2,381 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 11 जनवरी से आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  शारीरिक योग्यता :  हाइट - पुरुष :  चेस्ट : हाइट - महिला :  दौड़ :  रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  एग्जाम पैटर्न :  सब्जेक्ट :  क्वालिफाइंग मार्क्स :  ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑनलाइन आवेदन लिंक  2. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ; 27 फरवरी से आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल, सैलरी 57 से ज्यादा  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने बुधवार, 31 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponIine.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  आयु सीमा : सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  फीस :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  3. DRDO में 764 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 जनवरी तक करें अप्लाई, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी, 2026 थी, जिसे 11 जनवरी तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न :  टियर -1 (स्क्रीनिंग टेस्ट) : सेक्शन : टियर - 2 (ट्रेड/स्किल टेस्ट) ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन  4. बॉम्बे हाईकोर्ट में 2,381 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स 5 जनवरी तक करें अप्लाई  बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।​​​​​​​ वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : चपरासी : ड्राइवर : स्टेनोग्राफर लोअर : एज लिमिट : फीस : एग्जाम पैटर्न : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक क्लर्क भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक कार ड्राइवर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक चपरासी, हम्माल भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें  कोचीन शिपयार्ड में 132 भर्ती, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 वैकेंसी समेत 4 नौकरियां आज की सरकारी नौकरी में कोचीन शिपयार्ड में 132 पदों पर भर्ती, जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 1815 वैकेंसी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 पदों पर निकली भर्ती के डिटेल्स जानिए। साथ ही राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
युवक को संदिग्ध हालात में प्राइवेट पार्ट में गोली लगी:मुरैना में दो बाइक सवार युवकों पर आरोप, कपड़ों पर निशान नहीं; मामला संदिग्ध
        <description>मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऋषि गालव कॉलेज के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। 25 वर्षीय राहुल गुर्जर को गोली सीधे प्राइवेट पार्ट में लगी है। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, क्योंकि युवक के पैंट या कपड़ों पर गोली अंदर घुसने का कोई निशान नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं यह कमर में रखे कट्टे से खुद ही चली गोली (एक्सीडेंटल फायर) का मामला तो नहीं है। बाइक सवारों पर गोली मारने का आरोप
घायल राहुल गुर्जर ने बताया कि वह ऋषि गालव कॉलेज के पास खड़ा था। तभी बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चला दी और वहां से भाग गए। घटना के बाद राहुल के कुछ साथी उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के तर्क- इन 4 कारणों से मामला संदिग्ध
पुलिस ने जब घायल की जांच की, तो घटनास्थल और चोट के निशान मेल नहीं खाए। पुलिस ने इन बिंदुओं पर मामले को संदिग्ध माना है... जांच के बाद ही होगी एफआईआर
सिविल लाइन थाने के एसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला अभी पूरी तरह संदिग्ध है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्दबाजी में एफआईआर करने से कोई निर्दोष न फंस जाए, इसलिए मामले की तफ्तीश जरूरी है। फिलहाल घायल का ग्वालियर में इलाज जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।</description>
        <description>नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 1 जनवरी से लागू हुआ। एयर मार्शल नागेश कपूर वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने। DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट लागू हुआ  देश में खेल प्रशासन से जुड़ा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट गुरुवार, 1 जनवरी से आंशिक तौर पर लागू हो गया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने उन प्रावधानों को लागू कर दिया है, जिनसे नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) और नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल (NST) के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। 2. एयर मार्शल नागेश कपूर वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने  एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी से एयर फोर्स के वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। 3. DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया  DRDO ने 31 दिसंबर को ओडिशा तट के पास प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस दौरान एक ही लॉन्चर से बैक टु बैक दो प्रलय मिसाइलें लॉन्च की गईं। 4. इंडियन आर्मी और UAE ने जॉइंट एक्सरसाइज की 
 भारत और UAE के संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन-II' का समापन हुआ। ये सैन्य अभ्यास 18 से 30 दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित हुआ। निधन (DEATH)
 5. एक्टर इसिया व्हिटलॉक जूनियर का निधन  31 दिसंबर को एक्टर इसिया व्हिटलॉक का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने HBO की सीरीज ‘द वायर एंड वीप और डायरेक्टर स्पाइक ली के साथ 5 फिल्मों में लगातार काम किया था।
 आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY)
 ----------------------------- पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें.... करेंट अफेयर्स 1 जनवरी:काम्या कार्तिकेयन साउथ पोल पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला; रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए की डील की रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा समझौते की डील की। काम्या कार्तिकेयन ने साउथ पोल पर जाकर इतिहास रचा। भारतीय महिला टीम पांचवीं बार T-20 सीरीज जीती। पूरी खबर पढ़ें....</description>
तीन माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, पलारी के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट
        <description>कोण्डागांव, 30 दिसंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत पलारी में पिछले तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों का दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से मिलने वाले पीडीएस राशन वितरण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों राधिका देवांगन, अनिता बघेल, रामदाई सहित अन्य ने बताया कि ग्राम पंचायत पलारी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से कई हितग्राहियों को लगातार 2 से 3 माह से राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार राशन देने के नाम पर फिंगरप्रिंट (अंगूठा) ले लिया जाता है, लेकिन तत्काल राशन नहीं दिया जाता और बाद में महीनों तक चक्कर लगवाए जाते हैं। इस मनमानी से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
आरोपों को बताया निराधार
इधर, राशन दुकान की सेल्स महिला दीपिका देवांगन ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों का केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें राशन नहीं दिया गया है, जबकि अन्य सभी को नियमित रूप से राशन वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों को पूर्व में जानकारी दी जा चुकी है।पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने कोण्डागांव कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम अजय उरांव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत पलारी में राशन वितरण में घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। एसडीएम अजय उरांव ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।</description>
शासकीय कन्या शाला की छात्राओं की आवाज, बस सुविधा की उठी मांग
        <description>सुरक्षा और पढ़ाई पर हो रहा असर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 30 दिसंबर। पुराना मार्केट स्थित शासकीय कन्या शाला में अध्ययनरत छात्राओं ने बस की समुचित व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राएं छठवीं से बारहवीं कक्षा तक की हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी बालिकाएं शामिल हैं। छात्राओं को प्रतिदिन 4 से 6 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार छात्राएं वार्ड क्रमांक 1 दशरथ पारा, ग्राम पंचायत बड़े बचेली के चालकी पारा, मांझीपारा, पटेलपारा, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से स्कूल पहुंचती हैं। लंबी दूरी और सीमित परिवहन साधनों के कारण कई बार छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पातीं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि पैदल आवागमन के दौरान तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और छुट्टी के समय सडक़ पर बढ़ी हुई आवाजाही छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और पालकों द्वारा एनएमडीसी बचेली प्रबंधन एवं दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर को लिखित रूप से बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के बचेली दौरे के दौरान भी इस समस्या से उन्हें अवगत कराया गया था। डीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि एनएमडीसी द्वारा नगर के कुछ क्षेत्रों में पहले से बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में पुराना मार्केट शासकीय कन्या शाला की छात्राओं के लिए भी इसी प्रकार की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग को न्यायसंगत बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का कहना है कि यदि बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो इससे न केवल छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति भी बेहतर हो सकेगी। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन के निर्णय पर टिकी हैं, जिससे इस समस्या का शीघ्र समाधान निकल सके।</description>
नशा मुक्ति संकल्प व वस्त्र दान के साथ रासेयो शिविर का समापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 30 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दहिकोंगा द्वारा राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता वाजपेई उच्च शिक्षा विभाग छ ग राज्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर जिला संगठक जिला कोंडागांव शशिभूषण कनौजे के मार्गदर्शन में संस्था के प्राचार्य टी.पी.जोशी के सहयोग और कार्यक्रम अधिकारी कमलेश्वर सिंह कुमेटी के सानिध्य में 22 दिसंबसे स्वस्थ संकल्प एवं नशा मुक्त भारत के लिए युवा थीम को लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में साफ-सफाई, सोख्ता गढ़ा, रोड़ै समतलीकरण, बाउंड्री वाल पोताई, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, सुरक्षित पारा सुरक्षितै लइमन , इससे संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ग्राम बड़े बंजोड़ा में जन जागृति फैलाई गई, जिसमें ग्राम पंचायत बड़े बंजोड़ा के सरपंच श्री दास राम कोराम , उप सरपंच श्रीमती कुमारी पोयाम , ग्राम पुजारी श्री समरूप राम पोयाम समस्त पंचगण सिनियर स्वयंसेवक अजीत सिन्हा , विशनाथ मोहनी भारती दल नायक पप्पु सेठिया संजना बघेल एवं युवा समिति का विशेष सहयोग मिला।
स्वयंसेवको के प्ररणा से ग्राम बड़े बंजोडा के सन्त यादव, देवेन्द्र यादव, फूलसिंह पोयाम , दिलीप कोर्राम, सुखरू यादव ने नशा नहीं करने का निर्णय लिया एवं दो लोगों को एवं ग्रामीणो को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलवाया गया एवं पांच निराश्रित लोगों को वस्त्र दान किया गया ।
शिविर में आकर्षण का केंद्र था सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण खेल एवं सांस्कृतिक रैली जो ग्रामीणों का मन मोह लिया ।</description>
दिनदहाड़े  एनएमडीसी कर्मचारी टाउनशिप में 12 गाडिय़ों में तोडफ़ोड़
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 30 दिसंबर। बचेली नगर के एनएमडीसी कर्मचारी आवसीय कॉलोनी सुभाषनगर व टाइप-टू कॉलोनी क्षेत्र में दिन के उजाले में हुई एक गंभीर घटना ने पूरे नगर को दहशत में डाल दिया है। कॉलोनी के बाहर खड़ी चारपहिया वाहनों में जमकर तोडफ़ोड़ की गई, जिसमें करीब 12 चार पहिया वाहनो को नुकसान पहुंचाया गया है। यह घटना सोमवार को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, हमलावर ने कुछ वाहनों के सामने के शीशे तोड़े, तो कुछ के पीछे के कांच क्षतिग्रस्त किए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक पीडि़त द्वारा थाना बचेली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी मधुनाथ धु्रव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कृत्य असामाजिक तत्वों अथवा किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा किया गया प्रतीत होता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से नगरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि बचेली नगर में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिससे आमजन में चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर एनएमडीसी टाउनशिप क्षेत्र में, जहां सुरक्षा के नाम पर कर्मचारियों से प्रतिमाह धनराशि की कटौती की जाती है और प्रबंधन द्वारा लाखों रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं, वहां इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इतनी बड़ी संख्या में गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, उस समय सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे थे? यदि दिन के समय ऐसी घटना हो सकती है, तो रात में वाहनों की सुरक्षा को लेकर आम नागरिक खुद को और अधिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।
उल्लेखनीय है कि टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था सीडीओ कंपनी के जिम्मे है, जिनके सुरक्षा गार्ड क्षेत्र में तैनात रहते हैं।
सुरक्षा गार्ड के इंचार्ज से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में बचेली से बाहर हैं और उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बचेली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना को किसने अंजाम दिया। उनके अनुसार, इससे पहले इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है।
वहीं, इस संबंध में एनएमडीसी के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
नगरवासियों का कहना है कि पूर्व में भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन उन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। अब इस ताजा घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जनता की मांग है कि पुलिस और एनएमडीसी प्रबंधन मिलकर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और नगर में फिर से सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।</description>
कर्मचारी&अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल: दूसरे दिन निकाली रैली
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले पूरे राज्य के कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के 4,50,000 सरकारी कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसी क्रम में केशकाल के रावणभाठा मैदान में भी केशकाल विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर बैठे हैं। जिससे शासकीय कामकाज पर भी खासा असर पड़ता नजर आ रहा है।
मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने धरना स्थल से आईटीआई चौक तक हाथों में बैनर पोस्टर लिए पैदल रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि अगर इसके बाद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में हम उग्र आंदोलन करेंगे।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार बने दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मोदी की गारंटी के तहत रुका हुआ महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में नहीं दिया गया है। इसके अलावा केंद्र के समान देय तिथि से डीए देने, चार स्तरीय वेतनमान लागू करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे प्रमुख वादे अब तक अधूरे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की असंवेदनशीलता के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। फेडरेशन संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो तीन दिवसीय हड़ताल के बाद आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर, जिला सचिव हीरा सिंह, प्रांतीय सचिव चमनलाल वर्मा, डॉ. सुरेंद्र नाग, सचिव गिरिजाशंकर साहू, श्यामलाल कोर्राम, रोशन हिरवानी मौजूद रहे।</description>
भारत ने पांचवें टी20 मैच में श्रीलंका को हराकर 5&0 से जीती सिरीज़, दीप्ति ने बनाया यह रिकॉर्ड
        <description>भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें और आख़िरी टी20 मुक़ाबले में श्रीलंका को 15 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने यह सिरीज़ 5-0 से अपने नाम कर ली है.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसमें सबसे अधिक योगदान कप्तान हरमनप्रीत का रहा. उन्होंने 43 गेंदों में 68 रन की पारी खेली.
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 160 रन ही जोड़ पाई. इस दौरान श्रीलंका ने अपने सात विकेट गंवाए.
इसी के साथ भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए यह सिरीज़ 5-0 से जीत ली.
इस मैच में दीप्ति शर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट (152) लेने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
इस मैच में बेहतरीन पारी खेलने के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, जबकि सिरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओपनर शेफ़ाली वर्मा को प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ चुना गया.(bbc.com/hindi)</description>
भूटान के इस खिलाड़ी ने टी20 में रचा इतिहास, महज़ सात रन देकर झटके आठ विकेट
        <description>भूटान के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ सोमन येशी ने म्यांमार के ख़िलाफ़ खेले गए टी20 मैच में आठ विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आठ विकेट झटकने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज़ बन गए हैं.
22 साल के सोमन ने अपने चार ओवरों में महज़ सात रन ख़र्च किए और म्यांमार के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
भूटान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए म्यांमार के सामने 127 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में म्यांमार की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई.
इसी के साथ भूटान ने पांच मैचों की टी20 सिरीज़ 5-0 से अपने नाम कर ली. इस सिरीज़ में सोमन येशी ने कुल 13 विकेट अपने नाम किए.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुताबिक़, टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल छह गेंदबाज़ों ने एक मैच में सात विकेट अपने नाम किए हैं.
इनमें से दो पुरुष खिलाड़ी हैं, जबकि चार महिला खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है.(bbc.com/hindi)</description>
एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के महाकाल दर्शन पर विवाद:मौलाना रजवी बोले& शरीयत की नजर में गुनहगार; संत ने बताया घर वापसी
        <description>फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा के महाकाल मंदिर दर्शन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर दर्शन करने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि उज्जैन मंदिर में धार्मिक परंपरा निभाईं। जल चढ़ाया, यह तमाम चीजें इस्लाम के खिलाफ हैं। शरीयत की नजर में नुसरत गुनहगार हैं, उनको तौबा करनी चाहिए। सोनू की टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। इस दौरान नुसरत ने जल अर्पित कर भगवान महाकाल का प्रसाद ग्रहण किया। इधर, मौलाना के नुसरत को इस्लाम धर्म का पाठ पढ़ाने से उज्जैन के कई संत नाराज हो गए हैं। उन्होंने मौलाना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नुसरत के महाकाल मंदिर के दर्शन करने को गंगा जमुनी तहजीब और नुसरत की घर वापसी बताकर मौलाना को ऐसे मामले से दूर रहने की सलाह दी है। मंदिर में जल अर्पित कर इस्लाम के सिद्धांतों का उल्लंघन अभिनेत्री नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाना और धार्मिक अनुष्ठान करना शरीयत और इस्लाम के खिलाफ है। यह गुनाह है और उन्हें तौबा करनी चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नुसरत भरूचा, एक मुस्लिम होने के नाते, महाकाल मंदिर में जल अर्पित कर और धार्मिक परंपराओं का पालन कर इस्लाम के सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही हैं, उन्हें पश्चाताप करना चाहिए। नुसरत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी दाऊदी बोहरा समाज से आने वाली नुसरत ने अब तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि नुसरत ने महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान बताया था कि वे दूसरी बार आई हैं और आगे भी आएंगी। नुसरत ने खुद अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण और सकारात्मक अनुभव बताया है और मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की थी । मौलाना की प्रतिक्रिया पर संतों का गुस्सा फूटा महंत विशाल दास ने कहा-कोई व्यक्ति स्वेच्छा से घर वापसी कर रहा है तो मौलवी के पेट क्यों दुःख रहा है, लड़कियां जलालत भरी जिंदगी से बाहर निकल रही है और महाकाल के दर्शन कर वहां शीश झुका रही हैं, तो आपको गर्व होना चाहिए। ऐसे मौलवी को हिदायत किसी को धर्म सौंपने की कोशिश नहीं करें, नहीं तो महाकाल बैठे हैं अपने त्रिशूल को लेकर, मौलाना अपनी बयानबाजी बंद करें। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत सत्यानंद ने कहा कि भारतीय फिल्म अभिनेत्री का महाकाल आना शहाबुद्दीन को अच्छा नहीं लगा, आप गंगा जमुना तहजीब की बात करते हैं, सनातन में आस्था रख रही हैं। इस तरह फतवा जारी नहीं करना चाहिए।</description>
क्रांतिकारियों को कंट्रोल करने के लिए बनी पुलिस:दो सिस्टम& सुपरिटेंडेंट और कमिश्नरेट, 4 लेवल पर होती है एंट्री; जानें डिटेल जानकारी
        <description>पुलिस शब्द भारतीयों के लिए बहुत नया है। अंग्रेजों के आने के पहले यहां पुलिस नाम की कोई व्यवस्था नहीं थी। राजाओं के पास सेना होती थी, इन्फेंट्री हुआ करती थी, लेकिन पुलिस जैसा कोई टर्म इजात नहीं हुआ था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता हिल गई मगर आंदोलन कुचल दिया गया। अगले साल ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने कंपनी के अधिकारों को समाप्त कर शासन की बागडोर सीधे तौर पर अपने यानी ब्रिटिश क्राउन के हाथों में ले ली। क्रांतिकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस का गठन हुआ ब्रिटिश क्राउन के सत्ता संभालने के बाद ठंडे बस्ते में पड़े इंडियन पीनल कोड यानी IPC को 6 अक्टूबर, 1860 को लाया गया। इसके लिए मैकाले ने अपने 3 साथियों मैक्लीओड, एंडरसन और मिलेट के साथ मिलकर एक कमेटी बनाई। इन चारों की कमेटी से पहला विधि आयोग बना। यही आयोग भारतीय दंड संहिता यानी इंडियन पीनल कोड लेकर आया। 1 जनवरी, 1862 को IPC अस्तित्व में आया। सरकार के विरोध में बगावत करने वाले इंडियन्स पर कंट्रोल करने के लिए अंग्रेजों ने इंडियन पुलिस का गठन किया। इसके लिए वो इंडियन पुलिस एक्ट 1861 लेकर आए। इस एक्ट का उद्देश्य एक प्रोफेशनल पुलिस फोर्स की स्थापना करना था, जिसका मुख्य काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना था। इस अधिनियम ने पुलिस बल के संगठन और संरचना के लिए दिशा-निर्देश तय किए। भारत में पुलिस व्यवस्था मुख्य रूप से दो तरीकों से काम करती है— (1) सुपरिटेंडेंट सिस्टम और (2) कमिश्नरेट सिस्टम इन दोनों का ढांचा, अधिकार और काम करने का तरीका अलग-अलग होता है। छोटे शहरों में लागू होता है सुपरिटेंडेंट सिस्टम यह भारत की पारंपरिक पुलिस व्यवस्था है, जो ज्यादातर जिलों, ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लागू होती है। इस सिस्टम में जिले का पुलिस प्रमुख पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police - SP) होता है। वहीं, कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यकारी अधिकार जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास होते हैं, जैसे- धारा 144 लागू करना, कर्फ्यू लगाना, हथियार लाइसेंस जारी/रद्द करना, भीड़ नियंत्रण से जुड़े आदेश। साथ ही, SP इन मामलों में DM को रिपोर्ट करता है और उनके आदेशों पर कार्रवाई करता है। महानगरों में लागू होता है कमिश्नरेट सिस्टम यह सिस्टम खास तौर पर महानगरों और बड़े शहरों के लिए बनाया गया है। यहां अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियां ज्यादा जटिल होती हैं। यहां का प्रमुख अधिकारी पुलिस कमिश्नर (Commissioner of Police - CP) होता है। शहर के आकार और महत्व के अनुसार, पुलिस कमिश्नर का रैंक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (Additional DGP) या महानिरीक्षक (IGP) के समकक्ष होता है। CP के पास वे अधिकार होते हैं जो सुपरिटेंडेंट सिस्टम में DM के पास होते हैं, जैसे- धारा 144 लागू करना, कर्फ्यू लगाना, हथियार लाइसेंस जारी/रद्द करना, भीड़ और कानून-व्यवस्था पर सीधे आदेश देना। यहां पुलिस को सीधे कार्यकारी अधिकार दिए जाते हैं। जब पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रियल पावर भी मिल जाती है, तो उस कमिश्नरेट सिस्टम कहा जाता है। इस सिस्टम में कमिश्नर, इंटीग्रेटेड पुलिस कमांड का प्रमुख होता है और राज्य सरकार को जवाबदेह रहता है। विशेष हालात में NSA या गैंगस्टर एक्ट लागू करने का अंतिम फैसला भी पुलिस कमिश्नर का होता है। पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती 4 एंट्री लेवल पर होती है- 1. कॉन्स्टेबल ये कानून व्यवस्था की सबसे छोटी इकाई होती है। कुछ राज्यों में अगर कॉन्स्टेबल अत्यंत उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड रखे और समय से सभी प्रमोशन पाए, तो सेवानिवृत्ति से पहले SI तक पहुंच सकता है। लेकिन आमतौर पर अधिकांश कॉन्स्टेबल ASI या हेड कॉन्स्टेबल पद तक ही पहुंच पाते हैं। कॉन्स्टेबल की परीक्षा, नियुक्ति और सर्विस पूरी तरह से स्टेट गवर्नमेंट के अधीन होती है। 12वीं पास बन सकते हैं कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। एज लिमिट आमतौर पर 18 से 25 साल होती है। इसके बाद एक एग्जाम क्लियर करना होगा। इसमें मैथ्स, रीजनिंग, जीएस और कंप्यूटर के क्वेश्चंस पूछे जाते हैं। फिर फिजिकल क्लियर करना होता है। इसके लिए 170 मीटर हाइट और बिना फुलाए चेस्ट का साइज 81 सेंटी मीटर और फुलाकर 85 सेंटी मीटर होना चाहिए। रनिंग 1600 मीटर 6 मिनट में पूरी करनी होती है। लॉन्ग जंप 14 फीट कूदना होता है। वहीं 3 फीट 9 इंच हाई जंप भी करना होगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों कॉन्स्टेबल भर्ती में एजुकेशनल और फिजिकल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट अलग-अलग है। साथ ही रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट भी मिलती है। 2. सब इंस्पेक्टर (SI) इस पोस्ट पर डायरेक्ट भर्ती निकलती है और सिलेक्टेड कैंडिडेट सीधे सब इंस्पेक्टर (SI) बनते हैं। इन्हें चौकी प्रभारी या चौकी इन्चार्ज भी कहा जाता है। SI की परीक्षा, नियुक्ति और सर्विस पूरी तरह से स्टेट गवर्नमेंट के अधीन होती है। SI अदालत के भीतर चार्जशीट दायर करने का काम कर सकते हैं। यानी पुलिस डिपार्टमेंट के भीतर ये सबसे छोटी रैंक है, जो अदालत जा सकती है। इनके ऊपरी रैंक के अधिकारी अदालत जा सकते हैं, जबकि नीचे के रैंक वाले अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकते। आम तौर पर इनकी रिटायरमेंट ASP या ACP लेवल पर हो जाती है। सब इंस्पेक्टर के SP बनने का चांस बहुत कम है। ग्रेजुएट्स बन सकते हैं SI किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। 21 से 28 साल के बीच उम्र होनी चाहिए। इसमें 3 स्टेप्स होते हैं- पहला रिटन एग्जाम, दूसरा स्टेप है फिजिकल, जिसमें केवल रनिंग और माप-तौल होती है। तीसरा स्टेप है मेडिकल। भर्ती के लिए 168 सेमी हाइट होनी चाहिए। अगर लड़की हैं तो 152 सेमी हाइट होनी चाहिए। रनिंग में 28 मिनट में 4,800 किमी दौड़ना होता है। लड़कियों को 16 मिनट में 2,400 किमी तय करना होता है। एग्जाम में मैथ, रीजनिंग, जीके और लैंग्वेज के क्वेश्चंस पूछे जाते हैं। 3. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) DSP पर एंट्री करने वाला PPS यानी प्रोविंशियल</description>
CBSE ने 3 मार्च की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल बदला:UPSC CDS I रिजल्ट जारी, UP में लेखपाल की 7994 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां
        <description>आज टॉप स्टोरी में UPSC CDS I 2025 के रिजल्ट समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में UPSSSC में लेखपाल की 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में खालिदा जिया के निधन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. CBSE ने 3 मार्च की परीक्षा का शेड्यूल बदला CBSE ने 3 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। 10वीं की जो परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, वो अब 11 मार्च को होगी। वहीं, 12वीं की जो परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, वो अब 10 मार्च को होगी। बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि और किसी परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि CBSE बोर्ड 12वीं और 10वीं सेशन 1 की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी किए जाएंगे। 2. UPSC CDS I 2025 का रिजल्ट जारी UPSC ने CDS I 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स upsc.gov.in in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SSB के लिए कुल 535 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। इनमें 62 महिला कैंडिडेट्स भी शामिल हैं। रिजल्ट चेक करें 3. एमपी में 2 IAS अफसर फ्रॉड में लिप्त राष्‍ट्रपति से जल पुरस्‍कार पाने वाले MP के 2 अधिकारियों के प्रोजेक्‍ट्स ग्राउंड पर गायब मिले हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा ने 18 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जल पुरस्कार हासिल किया था। दैनिक भास्कर की पड़ताल में पाया गया कि खंडवा जिला प्रशासन ने जलशक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर न केवल फर्जी आंकड़े अपलोड किए बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर फर्जी फोटो बनाकर बताया कि काम पूरा हो चुका है। भास्कर ने जब खंडवा कलेक्टर से इस फर्जीवाड़े को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि शिकायत होगी तो मामले की जांच करा लेंगे। खंडवा के इस दावे पर लोकसभा में सांसदों ने भी सवाल उठाए हैं। जलशक्ति मंत्रालय से सवाल पूछा जा चुका है कि खंडवा में किस तरह से जल संरचनाओं का काम किया गया और इसकी मॉनिटरिंग आखिर कैसे हो रही है? पूरी इन्वेस्टिगेशन पढ़ें... करेंट अफेयर्स 1. खालिदा जिया का निधन  2. पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की पहली सफल फ्लाइट टेस्टिंग 3. रक्षा मंत्रालय 79 हजार करोड़ रुपए के सैन्य उपकरण खरीदेगा 4. चीन में दुनिया का सबसे बड़ा टनल शुरू टॉप जॉब्स 1. UPSSSC लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जनवरी 2026 तय की गई है। UPSSSC की ओर से पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद आरक्षित थे जिसे अब बढ़ाकर 2158 कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. NABARD में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने नाबार्ड यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम 2025 - 26 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएगी। यह वैकेंसी 1 साल के लिए होगी जिसे अधिकतम 3 साल तक एक्सटेंड किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 119 पदों पर भर्ती ​​​​​​भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में 119 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन टेस्ट का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक</description>
करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर:बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल
        <description>बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन हुआ। ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग हुई। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हुआ। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग  30 दिसंबर को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) की पहली सफल फ्लाइट टेस्टिंग की। उड़ान के दौरान रॉकेट ने सभी तय इन-फ्लाइट मैन्युवर सफलतापूर्वक पूरे किए और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक वार किया। 2. 79 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों को मंजूरी मिली  रक्षा मंत्रालय ने 30 दिसंबर को 79 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी। 3. नई दिल्ली में लुप्तप्राय पक्षी संरक्षण की बैठक को मंजूरी  केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर को गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक नई परियोजना को मंजूरी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा का निधन  बांग्लादेश की पहली महिला पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया। वे 80 साल की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। 5. चीन के शिनजियांग में दुनिया का सबसे बड़ा टनल शुरू  चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हो गई है। ये टनल 22.13 किमी लंबा है। खेल (SPORT) 6. नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में नीरू ढांडा ने गोल्ड जीता  29 दिसंबर को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के फीमेल ट्रैप कॉम्पिटिशन में मध्यप्रदेश की नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीता। 
 आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 31 दिसंबर का इतिहास: ------------- ये खबर भी पढ़ें......  करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर:फिल्ममेकर एस कृष्णास्वामी का निधन; मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ। एक्टर थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास किया। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता। पूरी खबर पढ़ें....</description>
पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक चालक की सडक़ दुर्घटना में मौत
        <description>महासमुंद,29 दिसंबर। सिरपुर क्षेत्र से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार की अचानकपुर मोड़ के पास सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई तथा उसी बाइक में पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक का नाम शैलेंद्र दीवान बताई गई है।
पता चला है कि वह मुनगाशेर से कबड्डी खेलने गुडेला भांठा गया था। कबड्डी खेलकर वह सिरपुर की और पिकनिक मनाने निकल गया था। वहां से घर वापसी के दौरान यह घटना घटी। घटना रविवार की शाम को हुई। समाचार लिखते सोमवार सुबह 11 बजे तक पुलिस की विवेचना जारी है।</description>
41 दिवसीय मण्डल व्रत पूजा: नम आंखों से दी भगवान अयप्पा को विदाई
        <description>मंदिर का पट बंद, अब मकर संक्रांति पर फिर होंगे दर्शन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 29 दिसंबर। लौह नगरी बचेली स्थित अयप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मण्डल व्रत पूजा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अयप्पा मंदिर पहुँचकर भगवान अयप्पा के दर्शन में लीन रहे। यह पावन पूजा परंपरागत रूप से केरल राज्य के मलयालम समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान अयप्पा, भगवान शिव के पुत्र माने जाते हैं और उनकी आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
भव्य झांकी व शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र-
मण्डल व्रत पूजा के अंतिम दिन रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा हाथों में दीपक लेकर शहनाई की मधुर धुनों के साथ भगवान अयप्पा की भव्य झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए अयप्पा मंदिर पहुँची। शहनाई दल विशाखापट्टनम से आमंत्रित किया गया था। रथ को अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूरे मंदिर मंदिर भी आकर्षक झालर लाईटो से जगमगा रहा था।
विशेष मण्डल पूजा व विशाल प्रसाद वितरण
झांकी के मंदिर पहुँचने के बाद अयप्पा मंदिर में विशेष मण्डल पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गुड़ और चावल से बना पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक झालर लाइटों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के आम नागरिकों के साथ-साथ एनएमडीसी बचेली परियोजना के महाप्रबंधक महेश नायर अयप्पा मंदिर पहुँचे और विधिवत दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।</description>
भाजपा नेताओं ने सुनी  मोदी से मन की बात
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 29 दिसंबर। ग्राम पंचायत बुडेनी में मगरलोड जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना।
जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू ने बताया कि रविवार को हम सब ने रेडियो पर मन की बात सुनी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर सारगर्भित विचार रखा। उन्होंने जनभागीदारी को देश की प्रगति का मूल आधार बताते हुए सभी नागरिकों से सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। जिसे सुनकर हमें नया भारत निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनने की प्रेरणा मिली। पीएम मोदी के विचारों को आत्मशात कर हम अपने दैनिक आचरण में शामिल करने एवं प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डागेश्वर सोनकर, प्रीतराम देवांगन, खेमूराम साहू, हेमंत साहू, देवचरण साहू, हृदयराम साहू, ललित देशमुख, रमेश देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।</description>
शक्ति दिवस पर्व: आदिवासी हल्बा संस्कृति और एकता का अनुपम संगम
        <description>मां दंतेश्वरी की अर्जी विनती व समाज की पत्रिका का विमोचन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 29 दिसंबर। बचेली नगर में अखिल भारतीय हल्बा,हल्बी आदिवासी समाज शाखा, बचेली के तत्वावधान में शक्ति दिवस पर्व 2025 का आयोजन 26 दिसंबर को सामाजिक भवन, बचेली में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना को सशक्त करने का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली परियोजना के उपमहाप्रबंधक सिविल एसआर डहरिया एवं विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन विभाग के उपमहाप्रबंधक तिरूपति राव थे। साथ ही अध्यक्षता विघुत सहायक महाप्रबंधक प्रकाश ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ध्वजारोहण, मां दंतेश्वरी की अर्जी-विनती एवं समाज की पत्रिका के विमोचन के साथ की गई। इसके पश्चात आदिवासी परंपराओं से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज के युवाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक महेन्द्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज प्रमुख, गोंडवाना समाज, उरांव समाज, सतनाम समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। हल्बा,हल्बी समाज शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश सहारे, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ठाकुर, तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खोमन तारम, वेदप्रकाश कोठारी, पी.आर. कोलियारे, लक्ष्मीकांत भोयर, विकास ठाकुर, पितांबर सिंह देवहारी, सी.आर. ठाकुर, किशोर चनाप, परदेशी राम कोसमा, हुषन रावटे, दिलीप चिराम, रामेश्वर चिराम, दयालु राम, मुलचंद ठाकुर, ऋषि ठाकुर, नरेन्द्र रावटे सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।</description>
इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना
        <description>भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे चौथे महिला टी20 मैच में स्मृति मंधाना ने 80 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
क्रिकेट न्यूज़ वेबसाइट ईएसपीएन के मुताबिक़ स्मृति मंधाना और मिताली राज (10,868) के अलावा न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स (10,652) और इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स (10,273) ने यह मुक़ाम हासिल किया है.
तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस टी20 मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े. ओपनिंग करने उतरी स्मृति मंधाना ने 80 रन बनाए वहीं शेफाली वर्मा ने 79 रन की पारी खेली
भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया है.(bbc.com/hindi)</description>
        <description>मेलबर्न, 27 दिसंबर । ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2011 के बाद टेस्ट मैचों में जीत का इंग्लैंड का इंतजार समाप्त हो गया है। मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड के लिए यह जीत उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि जीत के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। इसके लिए टीम के खिलाडियों ने काफी मेहनत की है। बेन स्टोक्स ने कहा, जीत सच में बहुत अच्छी लग रही है। सभी ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह जीत बेहद खास है। हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि बहुत से लोगों के लिए खेलते हैं। दुनिया में हम कहीं भी जाएं, हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है। शोर, नारे, लगाते हैं। हम सभी इसे सुनते और महसूस करते हैं। मुझे पता है कि हमारे बहुत से फैन अभी उत्साहित होंगे।
उन्होंने कहा, इस मैच से पहले काफी कुछ हुआ, लेकिन लड़कों का मैदान पर उतरना, फोकस रहना, और जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, वह इस टीम के बारे में बहुत कुछ कहता है। खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट को बहुत बड़ा श्रेय कि उन्होंने उस चीज पर ध्यान दिया जो जरूरी थी। हम जानते थे कि यह आसान चेज नहीं था। पिच में बहुत कुछ था, और गेंदबाज हमेशा गेम में थे। मैसेज यह था कि पॉजिटिव रहें, बॉलर्स को सेटल न होने दें, और उन्हें मुश्किल एरिया में दौड़कर हिट करते रहने के लिए कहें।
मुझे लगा कि जिस तरह से हमने इंटेंट और अनुशासन दिखाया, वह शानदार था। इसमें हिम्मत चाहिए थी, लेकिन लड़कों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले जोश टंग और दूसरी पारी में 40 रन बनाने वाले जैकब बेथेल की प्रशंसा की। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड पहली पारी में 110 रन पर ऑल आउट होकर 42 रन से पिछड़ी थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 175 का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता। मैच में 7 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग प्लेयर ऑफ द मैच रहे। -(आईएएनएस)</description>
        <description>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की। गुजरात 33 साल बाद फिर 'टाइगर स्टेट' बना। दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। 2. गुजरात 33 साल बाद फिर 'टाइगर स्टेट' बना  गुजरात 33 साल बाद एक बार फिर 'टाइगर स्टेट' बन गया है। 27 दिसंबर को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने दाहोद जिले के रतनमहल वन्यजीव अभयारण्य में टाइगर की स्थाई उपस्थिति दर्ज की। 3. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह आज रिटायरमेंट काउंसलिंग का उद्घाटन करेंगे  डॉ. जितेंद्र सिंह आज, 29 दिसंबर को पुणे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और बैंकर्स के लिए 58वीं प्री रिटायरमेंट काउंसलिंग (PRC) वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. इजराइल ने सोमालीलैंड को स्वतंत्र देश की मान्यता दी  इजराइल ने अफ्रीका महाद्वीप में स्थित सोमालीलैंड को ऑफिशियली एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। इजराइल दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने ये मान्यता दी है। स्पोर्ट्स (SPORTS)  5. इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन क्रिकेटर बनीं दीप्ति शर्मा  भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली इंडियन बॉलर बन गई हैं। राज्य (STATE)
 6. कर्नाटक की तिलोत्तमा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में गोल्ड जीता  28 दिसंबर को 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन नेशनल चैंपियन बनीं। 
 आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 29 नवंबर का इतिहास: साल 1989 में आज के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दिया था। बीजेपी के बोफोर्स घोटाले का आरोप लगने पर 404 सांसदों वाली कांग्रेस पार्टी, उस चुनाव में महज 193 सीटों पर सिमट गई थी। ये खबर भी पढ़ें......  करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर: त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन; राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए, एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन आज नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' दिए। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें....</description>
MPPSC ने गलत एडमिट कार्ड जारी किया:आयोग ने गलती स्वीकार की; 4 जनवरी को होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा
        <description>मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी MPPSC ने शुक्रवार, 26 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में गलत एडमिट कार्ड जारी कर दिया। एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश में गड़बड़ी थीं, जिससे कैंडिडेट्स में भ्रम और चिंता की स्थिति बन गई और वो MPPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे। एडमिट कार्ड जारी करने के 1 घंटे बाद आयोग ने एडमिट कार्ड के विंडो लिंक को भी बंद कर दिया। आयोग ने गलती स्वीकार की फिर शनिवार को आयोग ने सूचना जारी कर एडमिट कार्ड में त्रुटि होने की बात स्वीकार की। लेकिन शनिवार शाम तक रिवाइज्ड एडमिट कार्ड दोबारा जारी नहीं किए। ऐसे में MPPSC एक बार फिर से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। निर्देश में नेगेटिव मार्किंग का उल्लेख दरअसल, शुक्रवार को जारी किए गए एडमिट कार्ड में परीक्षा पैटर्न को लेकर गलत जानकारी दी गई थी। एडमिट कार्ड के निर्देशों में नेगेटिव मार्किंग का उल्लेख किया गया था। इसमें लिखा था कि एक प्रश्न गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा और सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है और प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का होता है। 4 जनवरी को होगी परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस परीक्षा रविवार, 4 जनवरी 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जानी है। परीक्षा में अब 1 हफ्ते की बचा है, ऐसे में एडमिट कार्ड को लेकर बनी अनिश्चितता से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। इसके लिए संभावित परीक्षा शहर इंदौर बताया गया था। इसको लेकर भी उम्मीदवार परेशान हैं। दोबारा डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड MPPSC ने कहा कि एडमिट कार्ड के पॉइंट नंबर-3 में नेगेटिव मार्किंग का उल्लेख त्रुटिवश हो गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि दोबारा लिंक पब्लिश होने पर सभी कैंडिडेट्स रिवाइज्ड एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जिन्होंने पहले डाउनलोड कर लिए हैं वे भी दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे। सीनियर ऑफिसर प्रूफ रीड करता है डॉक्युमेंट्स डॉक्यूमेंट को पब्लिश करने से पहले, सरकारी डॉक्यूमेंट हमेशा एक टाइपिस्ट द्वारा टाइप किए जाते थे। आजकल कंप्यूटर ऑपरेटर करते हैं लेकिन यह सिस्टम हमेशा से है कि डॉक्यूमेंट को पब्लिक करने से पहले सीनियर ऑफिसर द्वारा प्रूफ रीडिंग की जाती है। उसके बावजूद MPPSC ने भ्रामक जानकारी के साथ एडमिट कार्ड जारी किया। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... खासी और गारो भाषा कक्षा 1 तक के पाठ्यक्रम में: ईजी लर्निंग के लिए मेघालय सरकार का फैसला, इतिहास और परंपराओं पर विशेष जोर रहेगा मेघालय सरकार ने शनिवार, 20 दिसंबर को खासी और गारो भाषा को कक्षा 1 तक के बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की। इस कदम का उद्देश्य बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाना और उन्हें राज्य की स्थानीय संस्कृति से शुरुआती स्तर पर जोड़ना है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
फोरेंसिक लैब में 28 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू:सीनियर साइंटिस्ट की सबसे ज्यादा 12 पोस्ट, 27 जनवरी लास्ट डेट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान लैब के लिए विभिन्न 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के 1, बायोलॉजी डिवीजन के 2 तथा केमिस्ट्री डिवीजन के 2 पद हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रोटेक्शन अफसर के 12 पदों पर आवेदन जारी फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 13 पदों पर आवेदन प्रोसेस जारी पढ़ें ये खबर भी.... RAS-2023 रिजल्ट एनालिसिस, 56% ग्रामीण क्षेत्र से सलेक्ट:60% की पहले ही सरकारी-निजी जॉब; जयपुर-RU से सर्वाधिक इंटरव्यू में चयनित RAS भर्ती-2023 के परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले आधे से ज्यादा 1210 कैंडिडेट्स ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग के विस्तृत एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि कुल चयनित 2166 अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पूरी खबर पढें</description>
वीर बाल दिवस अदम्य साहस श्रद्धा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक&किरण सिंह देव
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 26 दिसंबर। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों ने धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
वे अताताइयों के आगे अपने सिद्धांतों से झुके नहीं। इतिहास गवाह है कि इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दे कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देश उनकी शहादत का ऋणी है। उन्होंने ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह जी और साहिबजादे फतेह सिंह जी ने 1705 में अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दे अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। विदित हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिखों के 10 वें गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों की शहादत को प्रति वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी तारतम्य मे भाजपा जिला कार्यालय में वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छोटे से बालकों को अताताइयों ने तलवार के बल पर झुकाना चाहा पर वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए।
उन्होंने बालकों को दीवार पर चुनवा दिया, किन्तु उन्हें धर्म और संस्कृति से डिगा नहीं पाए। सिख समाज के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा 1705 का युद्ध भारत के साहस और मान्यताओं की अडिगता का परिचय है, जब गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों ने युद्ध भूमि पर अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके दो पुत्र साहिबजादे अजित सिंह और साहिबजादे जोरार सिंह युद्ध के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए और साहिब जादा जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिंह आक्राँताओं के द्वारा दीवार पर चुनवा दिए गए, किन्तु उन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने प्राणों की आहुति दी, किन्तु अपने सिद्धातों से विमुख नहीं हुए। इस दौरान वीर बालकों के रूप में प्रिया पटवा,पीहू बघेल, दीपा बघेल, श्लोक दास, जया नाथ, ज्योति पटवा, नूपुर दास मोनू देवांगन के मार्गदर्शन में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे एवं सुरेन्द्र सिंह गिल ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अतुल सिम्हा एवं सह संयोजक अवधेश सिंह गौतम सहित विद्या शरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पांडे, परिस राम बेसरा, नरसिंह राव, राजपाल कसेर, रोहित त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, सफीरा साहू, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, माहेश्वरी ठाकुर, प्रमिला कपूर, ममता राणा, बिजली वैध, विपिन मालवीय, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा,राजा यादव, सुरेश मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।</description>
दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का रेला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 26 दिसबर। छत्तीसगढ़ के विख्यात् शक्तिपीठों में शुमार दंतेश्वरी मंदिर में दर्शनार्थियों की शुक्रवार को कतार लगी रही। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से सराबोर था।
गौरतलब है कि वर्ष के अंतिम सप्ताह और नववर्ष के आगमन के पहले छुट्टियों के मद्देनजर बड़ी संख्या में दूरस्थ स्थानों से श्रद्धालुओं का दंतेश्वरी दरबार में आगमन हो रहा है। श्रद्धालु सपरिवार बस्तर आराध्य देवी के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। इसके फलस्वरुप जिले के समस्त होटल - धर्मशालाएं हाउसफुल हो चुके हैं। जिससे भक्तों को आश्रय ढूंढने में समस्याएं हो रही हैं।</description>
इंदिरा आवास का झांसा, महिला के सोने के जेवर लेकर ठग फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 27दिसंबर।इंदिरा आवास योजना के नाम पर दो लाख रुपये दिलाने का लालच देकर एक महिला से सोने के जेवर ठग लिए गए। ठग ने भरोसा जीतकर महिला को बाइक में घुमाया और अगले दिन पैसे मिलने की बात कहकर जेवर लेकर फरार हो गया। दूसरे दिन उसके नहीं आने पर ठगी का खुलासा हुआ।
सीपत क्षेत्र के पंधी गांव में रहने वाली जानकी भट्ट (61)रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती हैं। वह अपनी ननद के घर कवर्धा गई थीं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह कवर्धा से बिलासपुर पहुंचीं और महाराणा प्रताप चौक के पास सीपत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं।
इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि उनका इंदिरा आवास स्वीकृत हो गया है तथा दो लाख रुपये मिलने हैं। उसने तहसील के पास स्थित बैंक से रकम मिलने की बात कहते हुए महिला को बाइक में बैठा लिया। उसके साथ एक युवक भी मौजूद था।
तहसील के पास पहुंचकर आरोपी ने किसी मैडम को फोन लगाने का नाटक किया और कहा कि अगले दिन पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद उसने अमानत के तौर पर कुछ रखने को कहा। जब महिला ने पैसे न होने की बात कही,तो ठग ने उनके गले और कान में पहने सोने के जेवर मांग लिए। भरोसे में आकर महिला ने सोने की माला उसे सौंप दी। जेवर लेते ही आरोपी वहां से चला गया।
अगले दिन ठग के नहीं आने पर महिला ने परिजनों को बताया और ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महाराणा प्रताप चौक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।</description>
युवा कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर,25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर बलरामपुर जिला के राजपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा भिलाई और छत्तीसगढ़ के संसाधनों को बचाने के चल रहे सत्याग्रह के समर्थन और केंद्र सरकार के तानाशाही फैसले के विरोध में किया गया।
जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा- हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह तुरंत इस निजीकरण की प्रक्रिया को रोकें और भिलाई के स्कूल और मैत्री बाग को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय वापस लें। हम छत्तीसगढ़ की जनता से अपील करते हैं कि वे इस संघर्ष में हमारे साथ खड़े हों और अपने अधिकारों की रक्षा करें। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच काफ़ी झूमा झूटकी हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर पूर्व एनसयूआई जिलाध्यक्ष रुपेश यादव जनपद सदस्य अमीन शाय,पिंटू यादव,अलोक,युवा नेता अंकित मिंज, राहुल भारती, हेमंत यादव, देवा,जैद हसन, अभिजीत भारती एव अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</description>
अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
        <description>रामानुजगंज, 25 दिसंबर। रामानुजगंज स्थित अटल चौक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान तथा उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वाजपेयी द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनका व्यक्तित्व, सरलता एवं समाज सेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।</description>
प्रभु यीशु के जन्म पर महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा, मसीही समाज में उत्साह
        <description>क्रिसमस जागरण एक साधारण जागरण नहीं है, यह एक अद्भुत व अनोखा जागरण है-बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 दिसंबर। प्रभु यीशु के जन्म क्रिसमस के शुभ अवसर पर अंबिकापुर के नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रात्रि 9 बजे से समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए, जो देर रात तक चले। रात्रि 12 बजे यीशु के जन्म के साथ ही चर्च के घंटे बज उठे।
जन्म पर्व के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए महागिरिजा घर में चरनी आशीष के सांथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुवात हुई। सरगुजा धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. अंतोनीस बड़ा की अगुवाई में पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराई।
इस अवसर पर समुदाय को संबोधित करते हुए अपने संदेश में बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा ने कहा कि इस वर्ष का क्रिसमस जागरण एक साधारण जागरण नहीं है, यह एक अद्भुत एवं अनोखा जागरण है। आज हम यीशु के 2025वां वर्षगांठ मना रहे हैं,हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि उसने हम मानव को बचाने के लिए पाप के जाल से छुड़ाकर स्वर्ग ले जाने के लिए अपने इकलौते बेटे यीशु को कुंवारी माता के द्वारा इस संसार में भेजा। अत: ख्रीस्त जयंती सारी मानव जाति के लिए प्रेम शांति आनंद का पर्व है। आइये इस समारोह में सहभागी होने के लिए हमने आपको तैयार करें और सारे गुनाहों के लिए माफी मांगे और अपने मन को शुद्ध करें। इस क्रम में आगे सुसमाचार का वाचन भी किया गया।
इस दौरान पारा टोला से आये समाज के समाज के लोगों ने पवित्र बाइबिल पाठ का वाचन किया गया। पहला पाठ का वाचन कुंती एक्का भगवानपुर व दूसरे पाठ का वाचन डेविड एक्का ने पवित्र पाठ का वाचन कर यीशु के संदेशों को दिया।
रात्रि प्रार्थना सभा के दौरान फा.अनुरंजन व फ़ा जॉन जयसवाल की अगुवाई में युवक-युवतियों के द्वारा अनुष्ठान के बीच-बीच में भक्तिमय गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग भक्तिमय गीतों में रम गए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में परम प्रसाद का वितरण व बालक यीशु का चुंबन किया गया । बड़े बुजुर्गों के लिए घर में बैठ कर लाइव प्रसारण केमाध्यम से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की नि:शुल्क व्यवस्था जेरीन जोसेफ ने उपलब्ध कराई थी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर डॉ.अजय तिर्की, फ़ा.थेओडोर लकड़ा, फा.ज्ञान लकड़ा, फा.पीटर, फ्रांसिस केरकेट्टा, अलीशा अंशु बड़ा, रुबेन तिग्गा,डेविड एक्का,संतोषकिस्पोट्टा,राजेन्द्र तिग्गा,हॉली क्रास,उर्सुलाइन, संतअन्ना,मिशनरीज आफ चैरिटी सिस्टर्स व बड़ी संख्या में गणमान्य व मसीही समाज के लोग मौजूद थे।
पूर्व महापौर डॉ. तिर्की को सैकड़ों लोगों ने दी बधाई
क्रिसमस पर्व पर पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की के घर पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने क्रिसमस पर्व की उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अजय तिर्की ने सभी को केक व विभिन्न प्रकार के मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के युवा नेता राधे अग्रवाल, अभिनव पांडे सहित उनके सैकड़ों समर्थक श्री तिर्की को पुष्पगुच्छ देकर क्रिसमस पर्व की बधाई दी।</description>
भाजपा सरकार की विफलता छिपाने के लिए कराया गया बंद&बालकृष्ण पाठक
        <description>अंबिकापुर, 25 दिसंबर। कांकेर की घटना को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांकेर की घटना प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है और इसी विफलता को छिपाने के लिए भाजपा द्वारा चेहरा बदलकर अराजकता पूर्ण बंद कराया गया।
उन्होंने कहा कि शहर में शांतिपूर्वक व्यापार कर रहे कई व्यापारियों ने बताया है कि बंद समर्थकों द्वारा दुकाने बंद कराने के दौरान अभद्रता की गई, जो अत्यंत खेदजनक है।
पाठक ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोभ, दबाव या धोखे से होने वाले किसी भी प्रकार के धर्मांतरण के सदैव खिलाफ रही है। लेकिन वर्तमान सरकार ऐसे धर्मांतरण पर रोक लगाने के बजाय अपने चेहरे बदलकर समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और सरकार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए।</description>
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप&बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंका
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 25 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में रामानुजगंज में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान लरंगसाय चौक में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका आरोप था कि वहां हिंदू समुदाय के लोगों, धार्मिक स्थलों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इन घटनाओं को मानवाधिकार उल्लंघन बताया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जस्सू केसरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़ी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह विमल किशोर दुबे सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें आशीष चौबे, सुशील मेहरा, सूरज कश्यप, नेहाल कश्यप, सच्चिन पासवान, रंजन शर्मा, प्रहलाद यादव, आकाश ठाकुर, विकास गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, रौनक गुप्ता, सुमेर सिंह, विशाल राम और सनी दास के नाम शामिल हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।</description>
महिला प्रीमियर लीग 2026: दिल्ली कैपिटल्स की सहायक कोच बनीं अनघा देशपांडे
        <description>नई दिल्ली, 25 दिसंबर । महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स अपनी कोचिंग टीम को मजबूत करने में जुटी हुई है। टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनघा देशपांडे को सहायक कोच नियुक्त किया है। अनघा को लिसा कीटली की जगह नियुक्त किया गया है। सहायक कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद अनघा ने कहा कि वह टीम को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगी। आईएएनएस से बात करते हुए अनघा देशपांडे ने कहा, यह मेरे लिए एक शानदार मौका है। मुझे बहुत सी चीजें सीखने को मिलेंगी जो भविष्य में मेरे काम आएंगी। मैंने उन्हें तीन साल तक ट्रॉफी जीतने की कोशिश करते देखा है।
मुझे उम्मीद है कि मैं इस बार उन्हें ट्रॉफी जीतने में मदद कर पाऊंगी। जेमिमा रोड्रिग्स को अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान बनाया है। इस पर अनघा ने कहा, मैंने उन्हें मुंबई को लीड करते देखा है। उन्हें लीडर कहने के लिए किसी टैग की जरूरत नहीं है। वह कप्तान बनने की हकदार हैं। दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने से पूर्व वह उत्तराखंड की कोच रह चुकी हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित किए गए कैंप के लिए जोनल और नेशनल लेवल पर अलग-अलग असाइनमेंट में भी काम कर चुकी हैं।
अनघा ने 2008 से 2014 के बीच भारतीय टीम के लिए 23 वनडे और आठ टी20 खेले। दोनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 483 रन दर्ज हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज थीं। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 16 कैच लिए और 21 स्टंपिंग कीं। घरेलू क्रिकेट में वह महाराष्ट्र, रेलवे, गुजरात और पुडुचेरी के लिए खेलीं। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक 1993 से 2005 के बीच भारत के लिए 8 टेस्ट और 65 वनडे खेल चुकीं अंजू जैन दिल्ली की बल्लेबाजी कोच बन सकती हैं। अंजू लीग के पहले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स के सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं। अंजू ने भारतीय टीम को भी कोचिंग दी है और महिला चयन समिति की अध्यक्ष भी रही हैं। --(आईएएनएस)</description>
सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: केशव महाराज
        <description>नई दिल्ली, 25 दिसंबर । साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 2025-26 संस्करण का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है। यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है। सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी का आयोजन हुआ था, इसलिए इस बार टीमें बदली हुई दिखेंगी। लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। वहीं टीम के कोच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। महाराज गांगुली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जियोस्टार प्रेस रूम में केशव महाराज ने कहा, यह प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा पहला साल है। टीम के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और शॉन पोलॉक के रूप में दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई है।
मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टूर्नामेंट के दौरान उनका अनुभव टीम के काम आने वाला है। महाराज ने कहा, प्रिटोरिया में काफी रन बनते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप बल्लेबाजों को अपना काम करने देना चाहते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमें विकेट निकालने के तरीके ढूंढने होंगे। हमें प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार है। केशव महाराज टूर्नामेंट के पहले सीजन से ही डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन नीलामी में वह प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़े और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले सीजन का फाइनल खेला था जिसमें उन्हें सनराइजर्स इस्टर्न कैप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। केशव महाराज के नेतृत्व में टीम फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। महाराज ने लीग के पिछले तीन संस्करणों में 33 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स का पहला मुकाबला 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपरकिंग्स के साथ खेला जाएगा। -(आईएएनएस)</description>
उपभोक्ता फोरम ने कहा& डॉक्टर तय करेगा इलाज,बीमा कंपनी नहीं:केशलैस सुविधा नहीं देने पर दिया आदेश& 18,277 रु. का भुगतान करें; 45 दिन समय सीमा
        <description>ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा केशलैस सुविधा से इनकार को सेवा में कमी करार दिया है। आयोग ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस को उपभोक्ता को इलाज पर खर्च किए गए 18,277 रुपए का भुगतान 45 दिन में करने का निर्देश दिया है। आयोग ने दोनों पक्षों के तर्क, दस्तावेजों और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद स्पष्ट किया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था। मरीज को भर्ती करने या ओपीडी में इलाज देने का निर्णय पूरी तरह चिकित्सक के विवेक पर निर्भर करता है, न कि बीमा कंपनी के आकलन पर। यदि तय समय-सीमा में भुगतान नहीं होता है, तो कंपनी को 6% वार्षिक ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा, मानसिक प्रताड़ना की क्षतिपूर्ति के लिए 1,500 रुपए और वाद व्यय के रूप में 1,000 रुपए देने के भी आदेश दिए गए हैं। 2 साल पहले हुए थे अस्पताल में भर्ती परिवादी पुलकित श्रीवास्तव ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास बीमा कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी थी। पॉलिसी अवधि के दौरान, 16 अगस्त 2023 को उन्हें पेट में तेज दर्द, उल्टी और लूज मोशन की गंभीर शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उनका उपचार किया गया और 18 अगस्त 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवादी का कहना था कि अस्पताल में भर्ती के दौरान केशलैस इलाज के लिए बीमा कंपनी को सूचना दी गई थी। हालांकि, 17 अगस्त 2023 को कंपनी ने यह कहते हुए केशलैस अनुरोध निरस्त कर दिया कि मरीज की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल में भर्ती किया जाए।इ सके बाद, परिवादी ने इलाज में खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति के लिए बीमा कंपनी को दावा प्रस्तुत किया, लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया। कंपनी का तर्क स्थिति गंभीर नहीं थी बीमा कंपनी ने अपने बचाव में तर्क दिया था कि मरीज की स्थिति गंभीर नहीं थी और सभी जांच सामान्य थी, इसलिए केशलैस सुविधा अस्वीकृत की गई थी। कंपनी का यह भी कहना था कि डिस्चार्ज के बाद विधिवत बीमा दावा प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे भुगतान संभव नहीं था।</description>
करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर:केंद्र सरकार की 3 नई एयरलाइन्स को मंजूरी; ओमान ने पहला पॉलिमर बैंक नोट जारी किया, 100 नई अटल कैंटीन शुरू हुईं
        <description>नई दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू हुईं। ओमान में पहली बार पॉलिमर बैंक नोट जारी किया। केंद्र सरकार ने तीन नई एयरलाइन्स को मंजूरी दी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नई दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू  25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर नई दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की गई। 2. केंद्र सरकार ने 3 नई एयरलाइन्स को मंजूरी दी  केंद्र सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए 3 नई एयरलाइंस शुरू की। तीनों के नाम- शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं। सरकार ने इन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC जारी किया। 3. SEBI ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को मंजूरी दी  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) को इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के रूप में मंजूरी दी। 
 इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4 . ओमान पहली बार पॉलीमर बैंक नोट जारी किया ओमान ने अपने नेशनल सिंबल के साथ आधुनिक सुरक्षा विशेषताओं से युक्त पहली बार एक रियाल का पॉलीमर नोट पेश किया है।  5. अमेरिका में भारत का वाणिज्य दूतावास केंद्र शुरू हुआ  अमेरिका के लॉस एंजिलिस में नया इंडियन कॉन्सुलर एप्लिकेशन सेंटर शुरू हुआ है। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) ये खबर भी पढ़ें...... करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर: पीएम मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे; अल्फाबेट ने इंटरसेक्ट के साथ डील की, आकाश-NG मिसाइल का सफल ट्रायल पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। आकाश-NG मिसाइल सिस्टम का सफल ट्रायल। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें....</description>
सरकारी नौकरी:केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज; नि:शुल्क करें अप्लाई
        <description>केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आज यानी 26 दिसंबर 2025 को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है जो पहले से KVS में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। आवेदन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पीजीटी : संबंधित विषय में कम से कम 50% मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed जरूरी। टीजीटी : ग्रेजुएशन, B.Ed. और CTET पेपर 2 पास होना चाहिए। अन्य पद : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : कट ऑफ : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ------------------ सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... MPESB ने ग्रुप 1 और 2 के 474 पदों पर निकाली भर्ती; आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-1 और 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआज आज यानी 24 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...</description>
उमरिया में बोलेरो ट्रक से टकराई, चालक की मौत:डीएफओ शहडोल के 6 परिजन घायल, नेशनल हाईवे 43 पर हादसा
        <description>उमरिया जिले के नेशनल हाईवे 43 पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के जेके कॉम्प्लेक्स के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो वाहन जा घुसी। इस हादसे में शहडोल डीएफओ के परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बोलेरो वाहन (एमपी 18 सीए 2658) सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 04 पीई 9439) से पीछे से टकरा गई। बोलेरो चला रहे 32 वर्षीय इजहार खान की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार सभी घायल शहडोल की डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे शहडोल से बांधवगढ़ की ओर जा रहे थे। घायलों में श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), भगवंती मर्सकोले, जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) शामिल हैं। सभी नरसराहा डिपो, गोरतारा, शहडोल के निवासी हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ।</description>
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, मॉडल आंसर&की जारी:GK के तृतीय पेपर का 7 दिसम्बर को हुआ था एग्जाम, 30 दिसम्बर लास्ट डेट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत प्रश्न पत्र तृतीय (जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान) की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। यदि किसी कैंडिडेट्स को इन आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो वे 28 से 30 दिसम्बर 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस प्रश्नपत्र की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया- आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही प्रविष्ट करनी होगी इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 28 से 30 दिसम्बर 2025 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। ............ पढें ये खबर भी... फर्जी डिग्री से नौकरी लगे तो पकडे़गा QR कोड:एक क्लिक पर सामने होगा अभ्यर्थी का ओरिजिनल रिकॉर्ड; जानिए- क्या हुआ बदलाव फर्जी डिग्री और डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी पाने वाले गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्राइवेट-सरकारी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर अनिवार्य रूप से QR कोड अंकित किया जाएगा। पूरी खबर पढे़ं</description>
रायपुर : सेवा और विकास के दो वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई में विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
        <description>रायपुर : सेवा और विकास के दो वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई में विशेष कार्यक्रम...</description>
बच्चों को पढ़ाते&पढ़ाते रचा इतिहास, केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचीं सरगुजा की शिक्षिका विभा चौबे
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 दिसंबर। सरगुजा जिले की शिक्षिका विभा चौबे ने अपने ज्ञान, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे देश के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट तक पहुंचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला शिक्षिका बन गई हैं। शो के जारी प्रोमो के अनुसार वे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेलती नजर आएंगी।
वर्तमान में विभा चौबे दरिमा गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती रही हैं। सतत अध्ययन और ज्ञानार्जन की उनकी लगन ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। उनकी सफलता में उनके पति एवं मैनपाट मिडिल स्कूल के प्राचार्य प्रमेंद्र चौबे का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विभा चौबे की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है। उनका कहना है कि यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत हो तो सपनों को साकार किया जा सकता है। उनकी यह सफलता विशेष रूप से ग्रामीण अंचल की महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।</description>
नाली निर्माण का विरोध,  सांसद ने जायजा लेकर लोगों को दिया आश्वासन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 24 दिसंबर। नगरीय क्षेत्र में एनएच 343 पर हो रहे नाली निर्माण को लेकर नागरिकों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने महामाया हीरो शो रूम से रेस्ट हाउस तक पैदल चलकर एनएच विभाग द्वारा बनाये जा रहे नाली का निरीक्षण किया।
राजपुर नगर के कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे नाली को ऊँचाई को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है कि बन रहे नाली के कारण उनके घर काफी नीचे हो जा रहा है जिससे उनका व्यापार प्रभावित होगा, वहीं घरों के पानी का भी निकासी नहीं हो पाएगा।
नगरवासियों के विरोध के बाद सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई एसडीओ, सब इंजीनियर एवं ठेकेदार ने नगरवासियों से बातचीत की। सरगुजा सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से उनकी ड्राइंग डिजाइन की जानकारी ली तथा अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर आवश्यक चर्चा की।
करीब दो घंटे तक सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व नगरवासियों के चर्चा के बाद नगरवासियों को यह आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से नाली की ऊंचाई को लेकर चर्चा की जाएगी और संभव होगा तो नाली की ऊंचाई कम की जाएगी।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने ठेकेदार से दो दिनों के लिए नाली निर्माण कार्य रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन में राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों से चर्चा के पश्चात नाली निर्माण का काम प्रारंभ करें।</description>
101 गरीब व असहाय लोगों को गर्म कपड़े दिए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 24 दिसंबर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और बेसहारा तबके के लोग हो रहे हंै। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी संस्था जनचेतना कल्याण मंच ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाई है।
बीते 28 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा में सक्रिय जनचेतना कल्याण मंच द्वारा शीतलहर को देखते हुए आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 13 में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत 101 गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। संस्था आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर पर यशपाल दुबे, मनोज तिवारी, विकास केशरी, उज्जवल तिवारी, विष्णु पांडेय, पीयूष गुप्ता, सलाम मंसूरी, अजय केवट सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
उल्लेखनीय है कि, जनचेतना कल्याण मंच का यह सेवा कार्य शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए न केवल सहारा बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।</description>
5वीं अनुसूची क्षेत्र में अधिसूचित कानून का जागरूकता अभियान, पेसा कानून पर संगोष्ठी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर,24 दिसंबर। पेसा एक्ट दिवस पर जिले के लखनपुर विकासखंड के खदान प्रभावित ग्राम परसोडी कला में ग्राम सभा ( संगोष्ठी)का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में बड़ी संख्या में आसपास गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और बाहर से आए वक्ताओं ने उपस्थित ग्राम वासियों को पेसा एक्ट नियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से कहा की छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग पांचवी अनुसूचित क्षेत्र है। पेसा एक्ट कानून आदिवासी और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वशासन का अधिकार देता है। पेसा एक्ट कानून को लेकर जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र के गांव गांव में चलाया जाएगा। ग्रामीणों के साथ हुए अन्याय को लेकर एक जुट होकर लड़ाई लडऩे हेतु जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई ।
गौरतलब है कि अमेरा कोल परियोजना विस्तार में हुए ग्रामीण और प्रशासन के बीच झड़प के बाद खुले खदान मामले को लेकर के विगत दिन क्षेत्र के ग्रामीण नव पदस्थ सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के समक्ष न्याय दिलाये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद सरगुजा कलेक्टर ने राज्य और केंद्र सरकार के नियमों के तहत ही खनन कार्य करने पुनर्वास और नौकरी के संबंध में विधि के अनुसार निराकरण करने कोल प्रभावित ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया।
देव स्थलों को किया गया नुकसान, हमारी आस्था के साथ हुआ खिलवाड़
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव का सिवरिहा देवता के नाम से प्रसिद्ध देव स्थल का खदान विस्तार के दौरान खोद दिया गया जिसे प्रशासन हमारे आस्था के साथ खिलवाड़ किए हैं, इस मामले को लेकर के ग्रामीणों के बीच एक विरोध जागृत हुआ जिसको लेकर के ग्रामीणों ने कहा कि अन्य समाज एवं अन्य धर्म के लोगों के आस्था के साथ कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता तो हमारे आस्था के साथ इस प्रकार से खिलवाड़ क्यों किया गया। इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने कहा जब तक है जान तब तक यह लड़ाई रहेगी जारी
खदान प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कॉल बैरिंग एक्ट का हवाला देकर अमेरा खदान का विस्तार को लेकर भू अर्जन किया गया है। जब किया पांचवी अनुसूची क्षेत्र है और ग्राम सभा का निर्णय ही सर्वमान्य होता है। ग्राम सभा के सहमति लिए बिना शासन प्रशासन के द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई है।गांव में कई पीढ़ी से निवास करने वाले ग्रामीणों को उनकी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है। जब तक शरीर में जान है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अपनी जमीन बचाने के लिए कोई भी लड़ाई लडऩे को तैयार है।</description>
महान नदी में हाथियों की अठखेलियां बनीं आकर्षण का केंद्र
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर,24 दिसंबर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली महान नदी में हाथियों के अठखेलियां करते हुए तस्वीरें और वीडियो इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई हाथियों का एक बड़ा झुंड बीते कुछ दिनों से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र और आसपास के गांवों के निकट देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, झुंड में एक विशाल कद और बड़े दांत वाला हाथी भी शामिल है, जिसे दिन के समय नदी के पानी में नहाते और मौज-मस्ती करते देखा गया। कुछ हाथी नदी के एक किनारे मौजूद हैं तो कुछ दूसरी ओर विचरण करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य इतना मनमोहक है कि लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जहां यह तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ठंड के मौसम में हाथी राजा स्नान करने नदी में उतर आए हैं, तो कोई आशंका जता रहा है कि रात के समय हाथियों की आवाजाही से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इन दृश्यों को देखकर जहां एक ओर लोगों को रोमांच और आनंद मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के मन में हल्की चिंता भी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड गांव की ओर न बढ़े, इसके लिए वे अपने स्तर पर सावधानी बरत रहे हैं और हाथियों को भगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं वन विभाग द्वारा लगातार मुनादी (अलाउंस) कराई जा रही है और लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को छेड़ें नहीं, उनके रास्ते में बाधा न बनें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें।
सबसे खास बात यह है कि दिनदहाड़े हाथियों का इस तरह खुले में दिखना लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। प्रकृति और वन्यजीवों का यह दुर्लभ दृश्य जहां लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं यह संकेत भी देता है कि मानव और वन्यजीव सहअस्तित्व को लेकर सतर्कता और समझदारी बेहद जरूरी है।</description>
करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर:पीएम मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे; अल्फाबेट ने इंटरसेक्ट के साथ डील की, आकाश&NG मिसाइल का सफल ट्रायल
        <description>पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। आकाश-NG मिसाइल सिस्टम का सफल ट्रायल। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज, 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर लखनऊ पहुंचेंगे और राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। 2. आकाश-NG मिसाइल सिस्टम का सफल ट्रायल हुआ  23 दिसंबर को आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (आकाश-NG) मिसाइल सिस्टम का सफल ट्रायल किया गया। 3. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में पहला प्रदूषण नियंत्रण पोत शामिल  इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 23 दिसंबर को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) पर पहला प्रदूषण नियंत्रण पोत, समुद्र प्रताप शामिल किया। 4. INSV कौंडिन्या ओमान की यात्रा पर जाएगा  जहाज INSV कौंडिन्या 29 दिसंबर से ओमान की यात्रा शुरू करेगा। ये INSV कौंडिन्या की पहली विदेश यात्रा होगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इंटरसेक्ट के साथ डील की  गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इंटरसेक्ट को लगभग 39,500 करोड़ रुपए में खरीदने की डील साइन की। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) ये खबर भी पढ़ें......  करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर:ISRO का ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च; ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल का निधन, वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना में शामिल ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें....</description>
जामिया में सेमेस्‍टर एग्‍जाम के सवाल पर विवाद, प्रोफेसर सस्‍पेंड:CAT 2025 रिजल्‍ट जारी, 26 कैंडिडेट्स को 99.9 पर्सेंटाइल, BSF में 549 कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती
        <description>आज टॉप स्टोरी में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर सस्पेंड किए जाने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में बात मध्य प्रदेश में ग्रुप 1 और 2 की भर्ती समेत 3 नौकरियों की। करेंट अफेयर्स में भारतीय सेना की आकाश- NG मिसाइल के लॉन्च समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. जामिया में क्वेश्चन पेपर सेट करने को लेकर प्रोफेसर सस्पेंड सेमेस्‍टर एग्‍जाम में आपत्तिजनक सवाल पूछने पर जामिया यूनिवर्सिटी ने एक प्रोफेसर को सस्‍पेंड कर दिया है। दरअसल, BA ऑनर्स सोशल वर्क के पहले सेमेस्टर में ‘सोशल प्रॉब्लम्स इन इंडिया’ का एग्जाम था। इसमें सवाल पूछा गया- ‘भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अत्याचार के बारे में उदाहरण देकर बताएं।’ इस सवाल पर विवाद शुरू हो गया। जांच में सामने आया कि सोशल वर्क डिपार्टमेंट के ही प्रोफेसर ने ही पेपर सेट किया था। प्रोफेसर को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच की जा रही है। 2. CAT 2025 रिजल्‍ट जारी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी रजिस्‍टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। कुल 26 उम्मीदवारों ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें से पांच हरियाणा से हैं, चार-चार उत्तर प्रदेश और हरियाणा से, तीन राजस्थान से, दो-दो तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से हैं। वहीं गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से एक-एक उम्मीदवार शामिल है। अभी टॉपर्स की लिस्‍ट जारी नहीं की गई है। CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देशभर के एग्‍जाम सेंटर्स पर 3 स्लॉट में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा IIMs और कई टॉप संस्थानों में MBA एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। स्‍कोरकार्ड अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें 3. NTA के बड़े एग्जाम्स में फेशियल रिकग्निशन से एंट्री होगी  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA 2026 से बड़े एग्जाम्स जैसे- NEET UG और JEE मेन्स के लिए फेशियल रिकग्निशन आधारित आईडेंटिटी चेक शुरू करने की योजना बना रहा है। 2025 में हुए NEET एग्जाम के लिए दिल्ली के कुछ सेंटर्स पर आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। यह पहल UIDAI, NTA के एग्जाम प्रोटोकॉल और NIC के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल से की गई थी। इसके अलावा, NTA एप्लिकेशन फॉर्म भरते हुए लाइव फोटोग्राफ का फीचर भी लाने जा रहा है यानी एप्लिकेशन फॉर्म भरते हुए अब कैंडिडेट्स को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो की एक स्कैन्ड कॉपी और एक वहीं वेब कैम से खींची गई फोटो लगानी होगी। ​​​​ करेंट अफेयर्स 1. आकाश- NG मिसाइल का सफल परीक्षण 2. गूगल ने इंटरसेक्ट को 39,500 करोड़ रुपए में खरीदा 3. इंडियन कोस्ट गार्ड में 'समुद्र प्रताप' शामिल 4. INSV कौंडिन्या की ओमान यात्रा शुरू टॉप जॉब्स 1. MPESB ने ग्रुप 1 और 2 के 474 पदों पर निकाली भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-1 और 2 के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत आज यानी 24 दिसंबर, 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 153 पदों पर भर्ती यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 153 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी के जरिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. BSF में 549 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (GD) के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों पर नौकरी करने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे जल्द ही इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बीएसएफ की ओर से एप्लिकेशन विंडो 27 दिसंबर से एक्टिव कर दी जाएगी। BSF कॉन्स्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत 30 से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक</description>
सरकारी नौकरी:RITES में 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर्स तुरंत करें अप्लाई
        <description>राइट्स लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 25 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2025 है। एग्जाम की तारीख 11 जनवरी 2026 होगी। रीजन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : सेक्शन वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल: सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सप्लाई/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। मैकेनिकल: मैकेनिकल/उत्पादन/विनिर्माण/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। एस एंड टी (ST): इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। रसायन: रसायन/पेट्रोकेमिकल प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री। आईटी (IT): कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री फार्मा: एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 42,478 रुपए प्रतिमाह फीस : फेज-I: रिटन टेस्ट सिलेबस : इन शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान में प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 24 दिसंबर से शुरू आवेदन, एज लिमिट 40 साल राजस्थान के महिला एंव बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कल यानी 24 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ग्रेड ए ऑफिसर की भर्ती; स्टाइपेंड 74,000 रुपए, सैलरी 1 लाख 35 हजार तक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
भ्रष्टाचार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष ने रखा उपवास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर। नगर निगम दुर्ग में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सोमवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे।
यह उपवास नगर निगम की कार्यप्रणाली में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और प्रशासन को चेताने का माध्यम रहा। नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा कि पिछले कई महीनों से नगर निगम दुर्ग में भ्रष्टाचार चरम पर है। डामरीकरण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे शहर की सडक़ों की हालत बदतर हो चुकी है। इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले शौचालय निर्माण एवं संचालन के टेंडर नियमों को दरकिनार कर एक व्यक्ति विशेष को सौंपे गए, जो सीधे-सीधे सरकारी नीतियों का उल्लंघन है।
उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा , दीपक दुबे, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, विजयंत पटेल, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, विजेंद्र भारद्वाज, पायल पाटिल, कन्या ढीमर, चंद्रकला खिचरिया, प्रकाश जोशी, संदीप वोरा, सन्नी साहू, राय सिंह ढिकोला, राकेश यादव, फतेह सिंह भाटिया, राकेश ठाकुर, शिशिरकांत कसार, अनीश रजा, अशोक मेहरा, मनीष बघेल, भोला महोबिया, रत्ना नरामदेव, कौशल किशोर सिंह, संघर्ष हीरवरकर, सुरेश सोनी, अशोक जैन, अशोक पाटनी, अमोल जैन, आयुष शर्मा, सोनू साहू, गोल्डी कोसरे , रजत सिन्हा, देवेश राजपूत, अहमद राजा, सुधीर चंदेल, दिव्यांश साहू, अली असगर, सौरभ ताम्रकार, शंकर ठाकुर, अश्विनी निषाद, केशव सिन्हा, पृथ्वी चंद्राकर, राजू कन्नौजिया, राकेश साहू, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, आदित्य नारंग, सुनीत घोष, निकिता सिंह, मनीषा सोनी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम दुर्ग आज भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे मामलों पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो सडक़ से सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महापौर पूरी तरह निष्क्रिय हैं और नगर निगम प्रशासन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। जनहित से जुड़े इतने गंभीर मुद्दों के बावजूद महापौर द्वारा न तो जवाबदेही तय की जा रही है और न ही ठोस कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि डामरीकरण कार्य, शौचालय टेंडर एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी मामलों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।</description>
जीवन अनिश्चितताओं का खेल है,लेकिन हम उसे कैसे लेते हैं यह हमारे ऊपर निर्भर करता है
        <description>आध्यात्मिकता का अर्थ है अपने मन को शांत और संतुलित रखना- ई. वी. गिरिश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर दुर्ग के कमला दीदी सभागार में चल रहे वाह जिंदगी वाह शिविर के तीसरे दिन के सत्र में मुम्बई से आये अंर्तराष्ट्रीय प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर ई.वी. गिरीश ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति अंदर से आसान होगा और सत्य के आधार पर जीवन जिएगा।
हमने तनाव के बारे में समझा हमारी यह गलत अवधारणा है कि बाहर के व्यक्ति, परिस्थिति चैलेंज से हमको टेंशन होता है ऐसा नहीं है वह तो वास्तविकता है वह तो रियलिटी है लेकिन मैं किस प्रकार से प्रतिक्रिया करता हूं उसे बाहर की बातों को यह उस पर निर्भर करता है। मेरे जीवन में तनाव है या मैं तनाव मुक्त हूँ तो एक सत्य हमें यह समझना है कि मैं अगर परिस्थिति से ज्यादा सक्षम और शक्तिशाली हो जाऊं तो फिर वह परिस्थिति मुझ पर हावी नहीं होगा तो स्वयं को शक्तिशाली बनाना बहुत जरूरी है हमने यह भी समझा मेरे जीवन में मेरी सफलता का कारण भी और फिर दु:ख का कारण भी मैं ही हूं।
आपने स्वयं को सशक्त व शक्तिशाली बनाने के लिए भिन्न-भिन्न टिप्स दिए। आपने उदाहरण देते हुए कहा कि 5 महीने के बच्चा तैरना सीख सकता है, लेकिन हम 15 साल के बच्चे को पानी में उतरने से डराते हैं। यह हमारी गलत धारणाओं का परिणाम है। दो व्यक्तियों के बीच में आपस में यह कर्मों का अकाउंट ट्रांसफर पॉसिबल ही नहीं है।
जिस व्यक्ति के जैसे कर्म होंगे उसी के अनुसार उसे जीवन में सुख या दु:ख प्राप्त होता है इस सत्यता को यदि हम गहराई से समझते हैं तो परिवार व समाज में रहते हुए भी हमारी मानसिक स्थिति स्टेबल रह सकती है इसके लिए स्वयं को प्रतिदिन सीखना होता है यही बातें आध्यात्मिकता हमें सिखाती है। स्नेह, मुस्कुराहट, शक्ति, निडरता यही सब तो दिव्य गुण है, जिसके आधार से देवियाँ पूजनीय बन जाती हैं आपको भी पूजनीय बनाना है जिसको हम सेल्फ रिस्पेक्ट कहते हैं इन गुणों को जीवन में धारण करने से दूसरों के लिए भी आप बहुत आदरणीय बन जाएंगे।</description>
चरौदा निगम ने लगाया एक दिनी जन समस्या समाधान शिविर
        <description>भिलाई नगर, 23 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से मिले निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार सुशासन सप्ताह शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन चरौदा में सोमवार को किया गया। इस शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा जनसमस्या संबंधी लोगों के आवेदन स्वीकार किये।
शिविर में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा के प्रतिनिधि सतीश साहू एवं दिलीप पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दी। जहां सभी विभागों के काउंटर पर जाकर शासन प्रशासन की प्रचलित योजनाओं का किस प्रकार क्रियान्वयन किया जा रहा है देखा।
निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत, रवि सिन्हा, आलोक पसीने, हेमंत साहू, प्रभाकर शुक्ला, मुकेश चंद्राकार, मुकेश रात्रे सभी रिलपिकीय एवं फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।</description>
युवा महोत्सव में पीछे जगह मिलने पर नाराज हुए अमर, सीएम ने सामने बुलाया तो माने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता 
बिलासपुर, 24दिसंबर।बहतराई स्थित खेल परिसर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंच व्यवस्था को लेकर हल्का तनाव देखने को मिला। भाजपा विधायकअमर अग्रवालको मंच पर पीछे की पंक्ति में बैठने की जगह मिलने से असंतोष दिखा।
कार्यक्रम में मौजूदमुख्यमंत्री विष्णु देव सायने स्थिति को भांपते हुए विधायक अमर अग्रवाल से आग्रह किया कि वे सामने पहली पंक्ति में आकर बैठें। इस पर विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के सम्मान में आगे आ रहे हैं। इसके बाद वे पहली पंक्ति में बैठ गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह को करनी थी। वे किसी कारण से नहीं पहुंच पाएं, इसके चलते पहली पंक्ति में सीट खाली भी थी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही व्यवस्था के पालन के आदी रहे हैं और किसी विधायक की उपेक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने इसे केवल व्यवस्था से जुड़ा विषय बताया।
मंगलवार को शुरू हुए राज्य युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएमविजय शर्मा,डिप्टी सीएमअरुण साव,मंत्री और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेशभर से करीब30हजार युवा भाग ले रहे हैं,जो14सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।</description>
कांग्रेसियों ने निकाली रैली,  नपा घेरा
        <description>बेमेतरा, 24 दिसंबर। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव, नगर पालिका में सामान्य सभा की बैठक न होने, टैंकर खरीदी, लाइट खरीदी में अनियमितता, प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में हो रहे विलंब तथा नगर पालिका क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया।
रैली की शक्ल में सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी और विभिन्न वार्डों के निवासी महतारी चौक से निकल कर कार्यालय का घेराव किया इस बीच मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई ।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जब से नगर पालिका में भाजपा की सरकार काबिज हुई है निर्माण कार्यों मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है । लगातार जनता से शिकायत मिल रही है कि शहर में विकास कार्य ठप हो गए ,लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिछले 6 महीनों से परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई है इसके कारण जनता से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक निर्णय नहीं हो पा रहे। जब कांग्रेस पार्षद अधिनयम अनुसार धारा 57 की बैठक बुलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे, तब भी नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बैठक न बुलाना नगर पालिका अधिनियम का खुला उल्लंघन है ,आखिर क्यों पार्षदों द्वारा लगाए गए विषयों पर चर्चा करने से ये भाग रहे है। प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान निर्माण उपरात किस्त की राशि के नहीं मिल पा रही है ।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंड बनकर काम कर रहे है , अगर वार्डों के विकास मे भेदभाव बरता गया तो कांग्रेस पार्टी इसका जमकर विरोध करेगी।
इस दौरान सुमन गोस्वामी ललित विश्वकर्मा मंगत साहू प्रांजल तिवारी हरीश साहू राजू साहू रश्मि मिश्रा रीता पांडे शकुन्तला साहू जनता साहू मनोज शर्मा जोगेंदर छाबड़ा अखिलेश नामदेव टोकेश्वर साहू प्रकाश ठाकुर नीलम टंडन शुभम गंधर्व बीकू मानिकपुरी रवि रजक रूबी सलूजा मिथलेश वर्मा नारायण छाबड़ा चंदू शीतलानी सूरज कौशले भाव शिह राज संजय वर्मा धरम वर्मा सुनील नामदेव वतन मिश्रा प्रतीक दुबे ऋतिक तिवारी जयंत जांगड़ेप्रज्ज्व वर्मा देवा गर्ग गौरव छाबड़ा सीताराम यादव रोमन वर्मा रूप सिंह साहू सौरभ राघव जग्गू जांगड़े अतुल साहू शुभांक परगनिहा ओमप्रकाश यादव वशीम मुनीर कौनैन अली याशिफ खान राजेंद्र साहू कबीर वर्मा उत्कल गायकवाड घनश्याम देवांगन सहित नगर वासी उपस्थित रहे।</description>
एशिया कप फाइनल में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 36 गेंदों पर ठोका शतक, दोहरे शतक से चूके
        <description>रांची, 24 दिसंबर । बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 के एशिया कप फाइनल में फ्लॉप रहे थे। उनकी असफलता की वजह से भारतीय टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। उस असफलता को पीछे छोड़ते हुए वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी की है और महज 36 गेंदों पर शतक लगाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी बिहार की तरफ से खेल रहे हैं। रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में बिहार का अरुणाचल प्रदेश के साथ मैच चल रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ओपनिंग करने आए वैभव ने महज 36 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा। पारी की शुरुआत से ही वैभव अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे थे।
वैभव के बल्ले से निकलने के बाद गेंद बाउंड्री लाइन के पार ही दिख रही थी। सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाने वाले वैभव ने 84 गेंदों पर 15 छक्के और 16 चौकों की मदद से 190 रन की पारी खेली। वैभव के पास दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। साल 2025 में अलग-अलग फॉर्मेट में कई शतक लगा चुके वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में भी शतक लगाया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दोनों ही मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में वह असफल रहे थे। फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। भारत को पाकिस्तान ने 348 का लक्ष्य दिया था। इसके लिए वैभव का क्रीज पर लंबी पारी खेलना जरूरी था। वैभव ने शुरुआत अच्छी की थी और 10 गेंद पर 26 रन बनाए थे, लेकिन वह इस पारी को बड़ी में तब्दील नहीं कर पाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी का यह पहला मैच था। टूर्नामेंट लंबा है। देखना होगा कि बाद के मैचों में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है। --(आईएएनएस)</description>
सिंहावलोकन 2025: मुक्केबाजी में भारत का रहा दबदबा, महिला मुक्केबाजों ने रचा इतिहास
        <description>नई दिल्ली, 24 दिसंबर । भारतीय बॉक्सिंग के लिए साल 2025 बेहद गौरवशाली साबित हुआ है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन किया। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप और विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन असाधारण रहा। आइए साल 2025 में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं। सितंबर 2025 में लिवरपूल में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने कुल चार पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल हैं। जस्मिन लांबोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। मिनाक्षी हुडा ने 48 किग्रा में स्वर्ण, नुपुर शेरॉन ने 80+ किग्रा में रजत और पूजा रानी ने 80 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
नवंबर 2025 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में भारत ने मेडल सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने कुल 20 पदक जीते, जिसमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य थे। इसमें महिलाओं ने सात स्वर्ण पदक जीते, जो एक रिकॉर्ड है। टूर्नामेंट में नुपुर शेरॉन, मिनाक्षी और जस्मिन ने फिर से अपना प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुक्केबाजी के वैश्विक मंच पर भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने इस खेल में देश के उज्जवल भविष्य का संकेत दिया है। खासकर महिला मुक्केबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से साबित किया है कि मैरी कॉम और निकहत जरीन की विरासत आगे बढ़ती रहेगी और इस सूची में अनेकों नाम जुड़ेंगे। भारतीय मुक्केबाजों के यादगार प्रदर्शन में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का योगदान महत्वपूर्ण रहा। फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप्स, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और स्पोर्ट्स साइंस को मजबूत किया। ग्रामीण क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं को मौका दिया। 2025 में भारतीय मुक्केबाजों ने जो तैयारी की है उसका परिणाम एशियन गेम्स और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दिखेगा। --(आईएएनएस)</description>
करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर:ISRO का ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च; ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल का निधन, वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना में शामिल
        <description>ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ISRO श्रीहरिकोटा से आज ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा 24 दिसंबर को ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। 2. कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन  23 दिसंबर को कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है, वे 88 वर्ष के थे।
 3. भारत, श्रीलंका को पुनर्निर्माण राहत भेजेगा  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 23 दिसंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। 3. इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड ने फ्रांसीसी कंपनी के साथ MoU साइन किया  मिनी रत्न कंपनी इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने फ्रांसीसी कंपनी सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के साथ एक MoU साइन किया। 4. वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना में शामिल  22 दिसंबर को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) नौसेना में शामिल हुआ। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5.अब घरेलू क्रिकेट में महिलाओं की फीस बढ़ेगी  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ें..... करेंट अफेयर्स 23 दिसंबर:भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया; DRDO अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा रिसर्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SHANTI बिल को मंजूरी दी। DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की। भारत और न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी मिली। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…</description>
असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 और सब्जेक्ट में सभी फेल:मिनिमम पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए; प्रोटेक्शन अफसर बनने के लिए आज से आवेदन शुरू
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 200 पदों पर भर्ती के दो ओर सब्जेक्ट सामान्य दर्शन एवं ऋग्वेद में एक भी कैंडिडेट ने मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं किए है। योग विज्ञान एवं भाषा विज्ञान विषयों में साक्षात्कार के लिए 1-1 अभ्यर्थी को सफल घोषित किया गया है। इससे पूर्व तीन सब्जेक्ट धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद में भी एक भी कैंडिडेट्स पास नहीं हुए थे। बता दें कि आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 15 विषयों के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 12 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। इसमें हिंदी की 37, अंग्रेजी की 27, राजनीति विज्ञान की 5 , इतिहास की 3, सामान्य संस्कृत की 38, साहित्य की 41 पोस्ट थी। वहीं, व्याकरण की 36, धर्मशास्त्र की 3, ज्योतिष गणित की 2, यजुर्वेद की 2, ज्योतिष फलित की एक, ऋग्वेद की एक, सामान्य दर्शन की एक, भाषा विज्ञान की 2 और योग विज्ञान की एक पोस्ट थी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक प्रोटेक्शन अफसर बनने के लिए आज से आवेदन शुरू
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) के 12 पदों पर भर्ती के लिए कल यानि 24 दिसंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए लास्ट डेट 22 जनवरी है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 12 पदों पर आवेदन प्रोसेस जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। इसकी लास्ट डेट 12 जनवरी है। FSL में 28 पदों के लिए आवेदन 29 से शुरू होंगे
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के 1, बायोलॉजी डिवीजन के 2 तथा केमिस्ट्री डिवीजन के 2 कुल 28 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। .......... पढें ये खबर भी... RPSC की एग्जाम में एक भी कैंडिडेट नहीं हुआ पास:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 3 सब्जेक्ट का रिजल्ट जारी, स्कूल लेक्चरर में भी खाली रही पोस्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के लिए धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। इन सब्जेक्ट के लिए एक भी कैंडिडेट पास नहीं हो सका है। इंटरव्यू तक जाने के लिए उन्हें लिखित परीक्षा में मिनिमम 40 प्रतिशत नंबर लाने थे। यह भर्ती 12 जनवरी 2024 को विभिन्न विषयों के कुल 200 पदों के लिए निकाली गई थी। पूरी खबर पढें</description>
सरकारी नौकरी:UPPSC ने डेंटल सर्जन सहित 2158 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक
        <description>उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रदेश के स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग में 2158 पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूर करा लें। ओटीआर के बिना एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं हो पाएगा। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीएससी के अनुसार केवल OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 
पद के अनुसार वेटरनरी साइंस, लॉ, फॉर्मेसी, डेंटल सर्जरी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक में बैचलर डिग्री या सोशियोलॉजी, सोशल साइंस में मास्टर डिग्री। एज लिमिट :  फीस :  सैलरी : 
पद के अनुसार 56,100 - 177500 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस :  कट ऑफ :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  राजस्थान में प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 24 दिसंबर से शुरू आवेदन, एज लिमिट 40 साल राजस्थान के महिला एंव बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कल यानी 24 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ग्रेड ए ऑफिसर की भर्ती; स्टाइपेंड 74,000 रुपए, सैलरी 1 लाख 35 हजार तक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए  बृजमोहन&शिवरतन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 23 दिसंबर। बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को भाटापारा विधानसभा के ग्राम खोखली में बाबा गुरु घासीदास जी के पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा ने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश व क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व निरंतर प्रगति की कामना की और गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों को स्मरण किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है। गुरु घासीदास बाबा जी एक महान संत होने के साथ ही सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि शांति, सत्य और साहस से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा जी ने आज से सदियों पहले ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध जो अलख जगाई थी, वह आज भी हमारे समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को शिवरतन शर्मा ने सम्बोधित कर कहा की बाबा का संदेश मनखे-मनखे एक समान बाबा गुरु घासीदास जी ने उस दौर में समाज को दिशा दिखाई जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत और पाखंड के अंधेरे में डूबा हुआ था। उन्होंने गिरौदपुरी की तपोभूमि से एक ऐसा मंत्र दिया जिसने मानवता की परिभाषा ही बदल दी मनखे-मनखे एक समान। उन्होंने हमें सिखाया कि ईश्वर की नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। सतनाम का मार्ग ही जीवन का असली मार्ग है।
उन्होंने न केवल मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों व अन्य जीवो के प्रति भी दया भाव रखने का संदेश दिया। हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी आस्था का केंद्र गिरौदपुरी धाम न केवल एक तीर्थ है, बल्कि बाबा के विचारों की जीवंत पाठशाला है। सबका साथ, सबका विकास का हमारा संकल्प वास्तव में बाबा के समानता के संदेश का ही विस्तार है। जयंती के अवसर पर बहुत ही सुंदर पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
 इस अवसर पर राकेश तिवारी, आनंद यादव, आशीष जायसवाल, आशीष टोडर, सतीश साहू, नंदकिशोर वैष्णव, सहित सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।</description>
वार्डों में जल संकट, सीएमओ&  एसडीएम को ज्ञापन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
पिथौरा, 23 दिसंबर। पिथौरा नगर के रावण भाठा वार्ड नंबर 1-2-3- एवं 4 में जल संकट को लेकर वार्ड के पार्षद प्रफुल्ल राजपूत के नेतृत्व में सीएमओ नगर पंचायत एवं एसडीएम पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया।
वार्ड 01 के पार्षद प्रफुल्ल राजपूत ने बताया कि वार्ड एक से चार तक रावण भाठापारा के नाम से जाना जाता है। इन वार्डों में लगातार पेयजल की कमी बनी रहती है। इस वर्ष अभी ठंड के मौसम में भी नगर पंचायत द्वारा जल आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे परेशान वार्डवासियों द्वारा इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ से कई बार मांग की गई, परन्तु समस्या का समाधान नहीं निकल पाया।
सोमवार को पार्षद प्रफुल्ल राजपूत के नेतृत्व में वार्ड की अनेक महिलाएं नगर पंचायत पहुंची। वहां वे सीएमओ का घेराव करना चाहती थीं, परन्तु उनकी अनुपस्थिति में महिलाओं ने नगर पंचायत के साथ एसडीएम कार्यालय में अपनी मांग सम्बंधित ज्ञापन सौंप कर तत्काल समाधान की मांग की है।</description>
स्पंज आयरन कंपनी का  ग्रामीणों ने किया विरोध
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 23 दिसंबर। नेवनारा में प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफ भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी अपने साथ सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसानों को लेकर पहुँचे और एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जय जवान-जय किसान , पर्यावरण बचाओ-खेती बचाओ  जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जनसुनवाई में भाजपा किसान नेता ने दर्ज कराया विरोध भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जनसुनवाई में शामिल हुए और प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी के विरुद्ध अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अहरम स्पंज आयरन कंपनी यदि ग्राम नेवनारा में खुलती है, तो इसका सीधा और गंभीर प्रभाव यहाँ के पर्यावरण, कृषि भूमि और किसानों की आजीविका पर पड़ेगा।
उन्होंने घोषणा की कि मैं इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री को मिलकर भी निवेदन करुगां कि ये पलांट ना लगे और आग्रह करूँगा कि इस क्षेत्र में ऐसी कोई भी प्रदूषण वाले प्लांट कंपनी स्थापित न की जाए जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचे। नेवनारा की जमीन उपजाऊ है, इसे बर्बाद नहीं होने देंगे।
योगेश तिवारी ने कहा -बेमेतरा नेवनारा और आसपास का पूरा क्षेत्र आज भी स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त है। यहाँ धान, गेहूँ, चना सहित अनेक प्रकार की फसलें होती हैं। यह क्षेत्र बेमेतरा जिले की कृषि रीढ़ है। अगर आयरन कंपनी खुलती है, तो प्रदूषण बढ़ेगा, जलस्तर गिरेगा, मिट्टी की उर्वरता नष्ट होगी और किसानों की पीढिय़ों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। हम ऐसा किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे। किसानों और ग्रामीणों की एकजुट आवाज विरोध प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि कंपनी खुलने से हवा, पानी और जमीन प्रदूषित होगी खेती योग्य भूमि औद्योगिक क्षेत्र में बदल जाएगी आने वाली पीढिय़ों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा पर्यावरण बचेगा तभी किसान बचेगा 
अपने संबोधन के अंत में योगेश तिवारी ने कहा हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास जो पर्यावरण, खेती और किसान को नष्ट कर दे उसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। पर्यावरण बचेगा तभी किसान बचेगा और किसान बचेगा तभी देश मजबूत बनेगा। छत्तीसगढ़ और बेमेतरा मजुबत होगा विकास होगा।</description>
11 दिनी श्री हनुमत महायज्ञ, तैयारी बैठक आयोजित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 दिसंबर। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित दशहरा मैदान के यज्ञ परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने प्रस्ताव रखा कि माघ शुक्ल प्रतिपदा सोमवार 19 जनवरी से माघ शुक्ल
एकादशी गुरुवार 29 जनवरी तक यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया जाए। समिति के सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से नगरवासियों, व्यवसायियों, राइस मिल संचालकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और धर्म से जुड़े लोगों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह आयोजन ग्यारह दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन श्री हनुमत महायज्ञ के रूप में किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि यज्ञ स्थल पर एक सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। समिति के अनुसार, यह निर्माण बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा होगी।
समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि नगरवासियों से प्राप्त सहयोग राशि से यज्ञ परिसर में एक स्थायी यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। समिति ने नगर और क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में समिति के अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, सहसचिव आशीष मिश्रा, विनय गुप्ता,कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल,सहकोषाध्यक्ष संजयनारायण केशरवानी, संरक्षक अशोक कुमार तिवारी, श्यामसुंदर केशरवानी, प्रेमनारायण केशरवानी, प्यारेलाल सेन,सुरेंद्र जायसवाल प्रमोद शुक्ला के.एस. तिवारी व्यवस्थापकगण शिवप्रकाश तिवारी, कृष्णानंद अग्रवाल, महेश ठाकुर नवनीत अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य नीलम दीक्षित बाबू शुक्ला संतोष वैष्णव गजेन्द्र देवांगन, अमित केशरवानी अरविंद मिश्रा दीप बाजपेयी राजेश साहू,राजेश केशरवानी वासुदेव ठाकुर आयुष बरनवाल गार्गी शंकर बाजपेयी हेमंत वर्मा एवं अभिषेक तिवारी सभी सदस्य उपस्थित रहे।</description>
गुरु घासीदास लोककला महोत्सव में पचरी की पंथी पार्टी जिले की ओर से करेगी शिरकत
        <description>महासमुंद, 23 दिसम्बर। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा के मैदान में प्रति वर्ष की भांति जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सतनाम पंथी पार्टी पचरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच श्री प्रांशु चंद्राकर तथा विशिष्ट अतिथि श्री बी के ढीढी पूर्व मंडल संयोजक रहे। इस अवसर पर ग्राम के दर्शक गण एवं विभाग की ओर से आर एन ध्रुव, सतीश घृतलहरे, पुष्कर चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव, संदीप घृतलहरे, अमृता रायसागर, तनुजा चंद्राकर, ममता सोनी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।</description>
आईसीसी रैंकिंग: दीप्ति शर्मा बनी नंबर वन टी20 गेंदबाज, मंधाना को एक स्थान का नुकसान
        <description>नई दिल्ली, 23 दिसंबर । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टी20 फॉर्मेट की नई नंबर वन गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पछाड़ते हुए नंबर वन का ताज हासिल किया है। शीर्ष दस में दीप्ति एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल हैं। दोनों को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। चौथे स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन और पांचवें स्थान पर लॉरेन बेल हैं। छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा, सातवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉरहेम, आठवें पर इंग्लैंड की चॉर्ली डेन, नौवें स्थान पर वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर और दसवें स्थान पर पाकिस्तान की नशरा संधु हैं।
महिलाओं की नई वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट एक बार फिर से स्मृति मंधाना को पछाड़ते हुए नंबर वन स्थान पर काबिज हो गई हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। मंधाना दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, चौथे स्थान पर नट सेवियर ब्रंट, पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, छठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हिली, सातवें स्थान पर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एल्सी पेरी, नौवें स्थान पर हेली मैथ्यूज और दसवें स्थान पर भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज हैं। महिलाओं की वनडे रैंकिंग में सिर्फ मंधाना और वोल्वॉर्ड्ट की रैंकिंग में ही बदलाव दिखा है।
महिलाओं की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे, भारत की स्मृति मंधाना तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ चौथे, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पांचवें, श्रीलंका की चमारी अट्टपट्टू छठे, दक्षिण अफ्रीका की तंजिम ब्रिट्स सातवें, न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स आठवें और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स नौवें स्थान पर हैं। रोड्रिग्स को पांच स्थान का फायदा हुआ है। शेफाली वर्मा दसवें स्थान पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। --(आईएएनएस)</description>
अंडर&19 टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर बीसीसीआई गंभीर, होगी समीक्षा बैठक
        <description>नई दिल्ली, 23 दिसंबर । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इस हार को गंभीरता से ले रही है और भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने सोमवार को ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान भारत के अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया। बोर्ड के सदस्यों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा को जरूरी बताया।
बोर्ड टीम मैनेजमेंट से पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक हार पर जवाब मांग सकता है। साथ ही हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी अलग से बात की जा सकती है। अंडर-19 विश्व कप नजदीक है। भारतीय टीम का इस मेगा इवेंट के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में टीम की घोषणा से पूर्व एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है। फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने गलत बर्ताव का आरोप लगाया है। मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा से भिड़ गए थे। बीसीसीआई इस मुद्दे पर बात करेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
फाइनल के बाद पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज अहमद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताया। मोहसिन नकवी ने तो इस मुद्दे को आईसीसी के सामने उठाने की बात भी कही है। 21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई। --(आईएएनएस)</description>
सरकारी नौकरी:यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 153 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम और इंटरव्यू के सिलेक्शन
        <description>यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 153 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ई मेल आईडी के जरिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  स्टाइपेंड :  9000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में 226 वैकेंसी; 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट grse.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  कोल इंडिया में 125 पदों पर भर्ती; 26 दिसंबर से आवेदन, स्टाइपेंड 22 हजार रुपए प्रतिमाह कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 125 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
सरकारी नौकरी:यूपी पुलिस में SI सहित 537 पदों पर भर्ती; सैलरी 1.12 लाख तक, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन
        <description>यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 537 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2025 तय की गई है। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  फीस :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ------------------------ सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... NABARD में 62 साल तक के उम्मीदवारों की भर्ती; सैलरी 3.85 लाख रुपए, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 2 साल के लिए होगी। इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें  मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती; 12 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड, बिना एग्जाम के सिलेक्शन मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला चिकित्सालय जांजगीर&चांपा का औचक निरीक्षण, नई ओपीडी व एनआईसीयू का किया शुभारंभ
        <description>रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा का औचक निरीक्षण किया।...</description>
गुरु घासीदास की जयंती उत्साह के साथ मनाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 19 दिसंबर। जिले के मंगल भवन में 18 दिसंबर को सर्व रविदास समाज द्वारा संत गुरु घासीदास की 269वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य कलेश्वरी कुर्रे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सालहो भास्कर, राजेंद्र हितकर, पन्नालाल सोनवानी, अजय सोनवानी, बालेश्वरी रवि एवं बसंत कुमारी शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संत गुरु घासीदास की प्रतिमा पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात गुरु घासीदास के जीवन एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। मनखे-मनखे एक समान जैसे महान विचारों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के पदचिह्नों पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अनुसरण तथा सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया, क्षमा, करुणा एवं परोपकार जैसे मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने गुरु घासीदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेकर उनके बताए सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने सैला एवं सुग्गा टीम के साथ-साथ सीताराम भास्कर, लखनलाल कुर्रे, तिलकधारी , देव चौधरी , भोला रवि, सुरेश भगत, जागीर चौहान, भोलू पाटिल, राकेश, रमेश, संतोष, राजेंद्र, संतोष सोनवानी, अरुण, ऋतिक, रीतेश, रोहित रवि सहित बड़ी संजय में कार्यकर्ता उपस्थित रह आयोजन को सफल बनाया।</description>
बाघ की करंट से हत्या, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
        <description>डीएफओ को सौंपा ज्ञापन, दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 19 दिसंबर। राष्ट्रीय पशु बाघ की मौत ने एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत घुई वन परिक्षेत्र के रेवटी बीट में शिकारियों द्वारा करंट लगाकर बाघ की हत्या किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना वन विभाग की घोर लापरवाही, उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का प्रत्यक्ष परिणाम है।
ग्रामीणों ने सूरजपुर जिला वनाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की हलचल देखी जा रही थी, इसके बावजूद वन विभाग ने न तो गश्त बढ़ाई और न ही कोई सतर्कता बरती। परिणामस्वरूप शिकारियों ने बाघ को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।
बताया गया कि रेवटी बीट में बाघ की हत्या के चार दिन बाद शव बरामद किया गया, जो विभागीय लापरवाही को और भी उजागर करता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेवटी बीट के जिम्मेदार वन अधिकारी जयनारायण मेहता और सुनील केरकेट्टा अपने बीट में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते। वे कभी अंबिकापुर तो कभी अपने घर से ही आना-जाना करते हैं, और 15-20 दिन में एक बार कार्यालय आना भी बड़ी बात मानी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लचर व्यवस्था के कारण पहले भी कई वन्य जीवों और पक्षियों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मात्र एक बीट गार्ड को निलंबित कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इतने बड़े मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत रेवटी के सरपंच विष्णु सिंह, पंच वार्ड क्रमांक-6 शुभम गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-5 राजपाल अगरिया, नीतीश पटेल, अनिल विश्वकर्मा, सीताराम पटेल, हिमालय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस संबंध में सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।</description>
रामानुजगंज के दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम सिंहदेव, भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर/रामानुजगंज, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महराज टीएस सिंहदेव ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्थापित रामानुजगंज का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की सेहत की रीढ़ रहा है। आज यहां 100 बिस्तरों का अस्पताल मौजूद है, लेकिन भाजपा शासन में डॉक्टरों की कमी, जरूरी जांच और दवाइयों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिवसीय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने शुक्रवार सुबह रामानुजगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज में 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, लेकिन यहां न तो पर्याप्त डॉक्टर पदस्थ हैं और न ही मरीजों को जरूरी जांच व दवाइयां समय पर मिल पा रही हैं।
उन्होंने कहा- अस्पताल भवन और बिस्तर होने से इलाज नहीं होता, इलाज के लिए डॉक्टर, दवा और जांच की सुविधा जरूरी है। इनकी भारी कमी के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या दूरदराज के जिलों में जाना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के बजाय पुराने और स्थापित स्वास्थ्य केंद्र को सनवाल स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक फैसला है। सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि यदि सनवाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत थी, तो वहां अलग से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना चाहिए था, न कि रामानुजगंज के ऐतिहासिक अस्पताल को कमजोर किया जाए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामानुजगंज और आसपास के सैकड़ों गांवों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। डॉक्टरों की कमी और संसाधनों के अभाव में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, आदिवासी, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को हो रहा है। यह स्थिति भाजपा सरकार की कथित जनहितैषी नीतियों की पोल खोलती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंहदेव ने रामानुजगंज एनीकट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शहर का गंदा पानी एनीकट में पहुंच रहा है और वही पानी नगर में सप्लाई किया जा रहा है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
इससे पहले गुरुवार देर शाम रामानुजगंज पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को एकजुट रखने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, महामंत्री अजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास दुबे, वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, अशोक जायसवाल, अशोक गोड़ विकास गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।</description>
अधिकारी&कर्मियों के बिजली बिल में 50 फीसदी छूट समाप्ति के विरोध में जनता यूनियन का हल्ला बोल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 19 दिसंबर। जनता यूनियन शाखा अम्बिकापुर ने मुख्य अभियंता कार्यालय अम्बिकापुर के समक्ष विद्युत कम्पनी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को बिजली बिल में मिलने वाली 50 फीसदी विभागीय छूट को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा प्रभारी मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर को वितरण कम्पनी के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
गौरतलब है कि बिजली कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित पेंशनर को बिजली कम्पनी द्वारा 1989 से बिजली बिल में 50 फीसदी छूट दी जाती थी, किन्तु इस सुविधा को कम्पनी प्रबंधन के द्वारा विगत नवम्बर 2025 से बन्द कर दिया गया है। इस जारी किए गए आदेश को अव्यवहारिक और दमनकारी बताते हुए बिजली कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी एवं अभियंता बेहद आक्रोशित हैं तथा जगह जगह प्रदर्शन कर इस सुविधा की पुन: बहाली की मांग कर सीएसपीडीसीएल के चेयरमैन को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
इस अनुक्रम में जनता यूनियन की अम्बिकापुर शाखा के सदस्यों ने मुख्य अभियंता कार्यालय अम्बिकापुर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तथा सुविधा बहाल करने की मांग की। इस कार्यक्रम में अंबिकापुर क्षेत्र के भारी संख्या में महिला,पुरुष कर्मचारी शामिल हुए।
ज्ञात हो कि विद्युत कम्पनी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य कर दिया है। सोलर नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को विद्युत देयक में मिलने 50 फीसदी छूट, जो 36 साल पुरानी सुविधा से अचानक वंचित कर दिया गया है। कम्पनी ने छूट बन्द करने का परिपत्र जारी करते हुए विगत नवम्बर माह से छूट देना बंद भी कर दिया है।
जनता यूनियन का कहना है कि प्रबंधन का यह एकतरफा निर्णय अत्यंत दमनकारी है। सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक व्यवस्था भूमि, मकान, राशि, परिस्थिति तथा कर्मचारियों की इच्छा, हित और संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा किये बिना ही इसे अचानक से लागू कर दिया गया, जो बिल्कुल अव्यवहारिक और अनुचित है।
छूट बन्द करने के विरोध में जनता यूनियन अम्बिकापुर शाखा ने मुख्य अभियंता के माध्यम से चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को सौंपे गए अपने ज्ञापन में यह सुविधा तत्काल बहाल करने की मांग की है तथा विद्युत कम्पनी प्रबंधन से कुछ सवाल भी किए हैं, जिनमें कर्मचारी का स्वयं का मकान/जमीन नहीं है तो वह क्या करे।
,कर्मचारी फ्लैट/बहुमंजिला इमारत में रहता है तो वह क्या करे?, कॉलोनी/सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारी क्या करे?, मकान कच्चे, खपरैल, चादर या अस्थायी हों तो क्या करें?,सरकारी/नजूल पर काबिज होकर निवास करते हैं, वे क्या करें? , कर्मचारी के परिवार में संयुक्त भूमि या जमीन/मकान को लेकर कोई पारिवारिक या न्यायालयीन विवाद चल रहा हो तो वे क्या करें?, कर्मचारियों का स्थानांतरण सतत प्रक्रिया है, ऐसे में क्या करें?,सर्वप्रथम सरकारी भवनों, विद्युत कार्यालयों में सोलर क्यों नहीं लगवाए जा रहे?, कर्मचारी की निजी, घरेलू, आंतरिक, पारिवारिक, आर्थिक समस्या एवं जमीन/मकान की उपलब्धता जैसे बिंदुओं ओर गौर कर विवरण लेना आवश्यक क्यों नहीं समझा गया?
कार्यक्रम की अगुवाई प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव आर के राजपूत, कोषाध्यक्ष आशीष हीरा, वरिष्ठ सदस्य बी के पटेरिया, आर के परिहार, अम्बिकापुर संभाग अध्यक्ष एच एल पटेल, सूरजपुर संभाग अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, सन्गठन मंत्री कुबेर दुबे, विनोद गुप्ता, सचिव वीरेंद्र साहू, चंद्रकांत जायसवाल, शालू बिस्वाल, प्रवीण एक्का, प्रवीण लकड़ा, पूर्णानंद यादव, अमरजीत बेक, बसंत मिंज, राधेश्याम विश्वकर्मा, मनोज सनेही, हिमांशु सिंह, प्रदीप निषाद, पृथ्वीरतन तिवारी, खिलेश पैंकरा, नंदलाल सिंह, संजय, रामनाथ गुप्ता, संतोष कश्यप, अभय सिंह, मनोज कोरी, शशिकला, ज्योति सिंह, गायत्री साहू, अर्चना लकड़ा, बालमती कुजूर, हिरौदिया, भोटाइन बाई, विनोद कुमार, राकेश सिंह आदि शामिल थे।</description>
सूर्यकुमार को केवल एक अच्छी पारी की जरूरत, हम जानते हैं कि वह कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं: तिलक वर्मा
        <description>अहमदाबाद, 20 दिसंबर। सूर्यकुमार यादव पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं लेकिन उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि भारत के टी20 कप्तान को अपनी उस खोई हुई लय को फिर से हासिल करने के लिए केवल एक पारी की जरूरत है, जिससे वह कभी गेंदबाजों पर हमलावर की तरह हावी होते थे।
तिलक ने जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को टीम का भरोसेमंद गेंदबाज बताया, जिन्होंने शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 30 रन की और श्रृंखला में 3-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई।
तिलक ने मैच के बाद सूर्यकुमार को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में पत्रकारों से कहा, मैं उनसे बस यही कह रहा था कि कुछ गेंदों को सहजता से खेलें। बस थोड़ा इंतजार करें। आपको क्रीज पर थोड़ा समय बिताना होगा।
उन्होंने कहा, अगर उन्हें वह आत्मविश्वास हासिल हो जाता है तो हम सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस समय अगर वह कुछ गेंदों का सामना करते हैं, तो मैं उन्हें यह नहीं कहूंगा कि वह फील्डर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश करे।
भारतीय पारी में 73 रन बनाने वाले तिलक ने कहा, लेकिन मैं उनसे यही कह रहा था कि वह खाली स्थानों पर खेलने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा करने में सक्षम हो जाते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपको मैदान का अच्छा अंदाजा लग जाता है। उसके बाद आप अपने शॉट खेल सकते हो। उन्हें बस एक अच्छी पारी की जरूरत है और फिर हम सभी को पता चल जाएगा कि वह कितने खतरनाक हो सकते हैं।
भारत के लिए सूर्यकुमार का प्रदर्शन भले ही कुछ खास न रहा हो, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने लगातार 16 पारियों में कम से कम 25 रन बनाए। भारत की तरफ से खेलते हुए 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने 19 पारियों में 13.62 की औसत से सिर्फ 218 रन बनाए हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।
तिलक ने कहा कि बुमराह और चक्रवर्ती इस प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं। चक्रवर्ती ने अंतिम मैच में चार जबकि बुमराह ने दो विकेट लिए।
तिलक ने कहा, अन्य तेज गेंदबाजों की तुलना में हम सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में एक अलग ही धार है। उसी तरह मैं यह भी कहूंगा कि वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी में भी कुछ खास बात है, जिससे वह कभी भी विकेट ले सकते हैं।
उन्होंने कहा, जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है, ये दोनों भरोसेमंद गेंदबाज होते हैं। वे अपेक्षा पर पूरी तरह से खरा उतरते हैं। वरुण ने पूरी श्रृंखला में यह साबित किया है। खासकर आज जब हम दबाव में थे, तब उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए।(भाषा)</description>
एडिलेड टेस्ट: ट्रेविस हेड का शतक, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 271/4
        <description>एडिलेड, 19 दिसंबर । एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 356 रन हो चुकी है। ट्रेविस हेड ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रेविस हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगा दिया है। इस शतक के साथ ही हेड ने टेस्ट में भी बतौर ओपनर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 196 गेंद पर 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर खेल रहे हैं।
उनके साथ पहली पारी में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 52 रन पर नाबाद हैं। हेड और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हो चुकी है। हेड ने उस्मान ख्वाजा (40 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 271 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 356 रन कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रन की बढ़त मिली थी। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 83 रन कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाए। जोफ्रा आर्चर 51 रन बनाकर दूसरे मुख्य स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3, नाथन लियोन ने 2, जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के 106, उस्मान ख्वाजा के 82, और मिचेल स्टार्क के 54 रन की बदौलत पहली पारी में 371 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 5, ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोश टंग ने 1 विकेट लिया था। --(आईएएनएस)</description>
सरकारी नौकरी:पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में 225 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर, 8वीं से लेकर 10वीं पास करें अप्लाई
        <description>पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : स्टाइपेंड : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं पास को मौका, फीस 100 रुपए रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  MPESB ने 474 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी ; 24 दिसंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 1.36 लाख तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-1 और 2 के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े इंदौर के क्रिकेटर माधव तिवारी:IPL फ्रेंचाइजी ने 40 लाख में खरीदा, दूसरी बार टीम में शामिल; अंडर&18 में लगाया दोहरा शतक
        <description>मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के माधव तिवारी को IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपए में रिटेन किया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाज माधव ने क्रिकेट के बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई है। मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के बावनगढ़ गांव निवासी माधव ने महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर उम्र-समूह क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माधव ने इंदौर डिवीजन की अंडर-15 और अंडर-18 टीमों के लिए खेलते हुए हैट्रिक सहित 6 विकेट लेने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। सीनियर डिवीजन MK भाया ट्रॉफी 2021-22 में वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में आए। अंडर-18 में दोहरा शतक, टी20 लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन अंडर-18 स्तर पर इंदौर डिवीजन टीम की कप्तानी करते हुए माधव ने दोहरा शतक लगाकर टीम को खिताब दिलाया। इसके बाद, मध्यप्रदेश टी20 लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 72 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता प्रदर्शित हुई। माधव ने IPL ऑक्शन के लिए खुद को 30 लाख रुपए की बेस प्राइस के साथ पंजीकृत किया था। IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें पहली बार 40 लाख रुपए में खरीदा था। अब 2026 के लिए भी टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए रिटेन किया है। वे टीम में एक उपयोगी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। माधव को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान केरल क्रिकेट टीम के हेड कोच अमय खुरासिया से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। वे दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर के छात्र रहे हैं। अंडर-15, अंडर-18 और अंडर-23 में इंदौर डिवीजन का प्रतिनिधित्व कर चुके माधव बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी दक्ष हैं। परिवार के लिए गर्व और भावुक पल माधव के पिता अवधेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा चयन होने की खबर मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ और सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया। अवधेश तिवारी ने कहा कि अभय खुरासिया के नेतृत्व और अनुभवी कोच संचय जगदाले, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और देवाशीष निलोसे के मार्गदर्शन ने माधव के खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश टी-20 लीग की शुरुआत के लिए महाराज्यमन सिंधिया का भी धन्यवाद किया, जिससे प्रदेश के कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है।</description>
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार का निधन:बढ़ई परिवार में जन्मे, पिता से छेनी&हथौड़ी चलाना सीखा; 1,150 से ज्यादा मूर्तियां बनाईं
        <description>‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसी विशालकाय मूर्तियों के रचयिता राम वानजी सुतार का गुरुवार, 18 दिसंबर को निधन हो गया। वो 100 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सुतार ने संसद भवन परिसर में ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी की मूर्ति और दिल्ली में घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मशहूर प्रतिमा भी बनाई थी। सुतार का मतलब कारपेंटर होता है। पिता से छेनी-हथौड़ी चलाना सीखा महाराष्ट्र के एक बढ़ई परिवार में जन्मे राम सुतार के पिता कारपेंटर का काम करते थे। साथ ही खेती के औजार, गाड़ियां और बैल गाड़ियां बनाते थे। बचपन में राम सुतार अपने पिता के साथ काम किया करते थे। उन्हीं से छेनी-हथौड़ी चलाना सीखा। गांव से ही शुरुआती पढ़ाई हुई चौथी तक गांव में पढ़ाई की। इसके बाद पड़ोस के गांवों से 5वीं और छठी की पढ़ाई की। फिर धूलिया आ गए। धूलिया से उन्होंने मैट्रिकुलेशन किया। यहीं, उनकी मुलाकात ड्रॉइंग टीचर श्री रामकृष्ण जोशी से हुई। जोशी से जब राम सुतार से कला के प्रति रुझान देखा तो उन्हें बहुत प्रोत्साहित किया। ड्रॉइंग टीचर ने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स भेजा जोशी की ही वजह से मैट्रिकुलेशन के बाद राम सुतार मुंबई आ गए और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने मूर्ति कला की बारीकियां सीखी। जोशी जी ने मुंबई में अपने रिश्तेदार के यहां उनके रहने खाने का इंतजाम किया। राम सुतार ने जेजे स्कूल में 5 साल का कोर्स 4 साल में कंप्लीट किया। यहां वो गोल्ड मेडलिस्ट रहे। 4 साल अजंता और एलोरा की गुफाओं के लिए काम किया कॉलेज से निकलने के बाद उन्होंने कर्माकर नाम से एक स्कल्पचर के यहां काम किया। यहां एक मार्बल की चेयर पर बैठी एक महिला की मूर्ति बनाई। इसके बाद उन्हें अजंता और एलोरा की गुफाओं में सुधार और संरक्षण करने के लिए औरंगाबाद में नौकरी मिल गई। वो यहां 4 साल रहे। यहां उन्‍होंने पुरानी और टूटी मूर्तियों को सही किया। 
 सरकारी नौकरी छोड़कर मूर्ति बनाने लगे आगे चलकर वो दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने DAVP यानी डायरेक्टरेट ऑफ एडवर्टाइजिंग एंड विजुअल पब्लिसिटी जॉइन किया। उन्होंने DAVP में काम किया। इसी दौरान उन्हें दिल्ली के प्रगति मैदान में एक मूर्ति बनाने का काम पता चला। वहां गए और 13-13 फीट के फार्मर्स की 2 मूर्तियां बनाई- एक कपल फिगर और दूसरी स्टैंडिंग फार्मर की। राम सुतार की सरकारी नौकरी होने से उन्हें इस तरह के काम की परमिशन नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपने पद से रिजाइन कर दिया। फिर थोड़े ही दिनों बाद उन्हें पार्लियामेंट में अशोक स्तंभ लगाने का काम मिला। इसके बाद ये सिलसिला चलता रहा। बड़ी मूर्तियां बनाने की इच्छा आनुवांशिक है सुतार ने 1942 में पहली मूर्ति बनाई थी। उन्होंने जीवनभर में 1,150 से ज्यादा मूर्तियां बनाई। भारत के बाहर भी कई देश राम सुतार की बनाई हुई मूर्तियों से सुसज्जित हैं। संसद परिसर में मौजूद ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी की प्रतिमा को बहुत सराहना मिली। सुतार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शायद उन्हें बड़ी मूर्तियों को बनाने का इच्छा हेरिडिटी यानी आनुवांशिक थी। पिता जी गणेश भगवान की बड़ी मूर्तियां बनाते थे। उन्हीं से बड़ी मूर्ति बनाने की इच्छा सुतार के जीन में आई। 
 ---------------- ये खबर भी पढ़ें... पहली फेमिना मिस इंडिया पीजेंट ‘मेहर कैस्टेलिनो’ का निधन: 16 की उम्र में मॉडलिंग शुरू की, 2000 लाइव शोज में परफॉर्म किया, जानें प्रोफाइल भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया पीजेंट और फैशन जर्नलिस्ट मेहर कैस्टेलिनो का बुधवार, 17 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए की। पढ़ें पूरी खबर...</description>
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रेडक्रास कार्यालय का शुभारंभ
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 17 दिसंबर। जिला मुख्यालय सूरजपुर में लंबे इंतजार के बाद इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा -अर्चना कर किया गया।
इस दौरान रेडक्रॉस के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय स्थापना का मूल मंत्र मानव, जन व समाज सेवा ही है। अब यह जिला शाखा कार्यालय हर जरूरतमंदों की मदद के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगा। हमारी प्रबंध कार्यकारणी समिति के निर्वाचित पदाधिकारी, जिला सदस्यगण के साथ पूरी टीम और सभी आजीवन सदस्यगण एक दूसरे की सहायता हेतु 365 दिवस 24 घंटे एक साथ कंधा से कंधा मिला कर हेल्पिंग हेड्स की तरह ऐसा सेवा कार्य करेंगे जो पूरे प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी रोल मॉडल होगा।
वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय ने कहा कि यह कार्यालय गढ़बो सूरजपुर गढ़बो छत्तीसगढ़ के साथ करबो सेवा के नए आयाम गढ़ेगा।
कार्यालय पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, उपेंद्र दुबे, सुनील अग्रवाल (बॉबी, प्रवेश गोयल, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, शशिकांत गर्ग, जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, शशि तिवारी, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल (अज्जू), शहर अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, संत सिंह, कृष्ण कुमार गोयल, दीपक गुप्ता, कपिल पांडेय, किरण खेस, ललित गोयल, विकास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शंकर जिंदिया, विजय राजवाड़े, जनपद सदस्य सुमित साहू, पार्षद गैबीनाथ साहू, प्रमोद तायल, ललन सोनवानी, राजू देवांगन, शिवशंकर साहू, अशोक यादव, संजू सोनी, संस्कार अग्रवाल, रंजन सोनी, कौशलेंद्र यादव, सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम व प्रबंध कार्यकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्य भी सेवा के इस नए अध्याय में सहभागी बने।
इस दरम्यान वक्ताओं ने कहा कि जिला कार्यालय से आपदा प्रबंधन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सहायता जैसी रेडक्रॉस गतिविधियां और मजबूत होंगी। समाज के कमजोर वर्ग को त्वरित मदद मिलेगी। चेयरमैन अग्रवाल ने बताया, जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। यही दवाई दुकान शुरू कर सस्ती दवाओं से जनता को राहत देंगे,साथ ही 15 दिनों में सीटी स्कैन सुविधा भी चालू कराए जाने आश्वस्त किया गया है।
ज्ञात हो कि अब तक जिला स्तर पर रेडक्रॉस कार्यालय के अभाव में आमजन को स्वास्थ्य व आपदा सेवाओं में भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी। अब इस जिला शाखा भवन के प्रारंभ हो जाने से जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा।</description>
प्रेम व भाईचारे  का संदेश सब मिलकर फैलाएंगे& सुशील शुक्ला
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 17 दिसंबर। प्रेम व भाईचारे का संदेश देने व आपसी मेल मिलाप बढ़ाने के उद्देश्यों को लेकर सर्वधर्म एकता मंच के बैनर तले क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन बिशप अंतोनिस बड़ा की अगुवाई एवं फादर थेओदोर लकड़ा के संयोजन में बिशप हाउस परिसर में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में फादर विलियम उर्रे के द्वारा इस मंच के गठन के उद्देश्य व जरूरत पर प्रकाश डाला व अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने कहा कि हमारा संविधान हमें इजाजत देता है कि स्वतंत्र रूप से हम अपने धर्म का पालन करते हुए दूसरे धर्म का भी आदर सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करें।
सिख समाज के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सोढ़ी ने अपने दसवें गुरु के उपदेश को बताया कि जंग के दौरान भी घायल दुश्मन की सेवा करके गुरु ने प्रेम का संदेश दिया है।
ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि सतेंद्र तिवारी समेत प्रीतपाल सिंह अरोरा, मौलाना अबरार मिस्बाही, पास्टर प्रणय टोप्पो, शादाब रिजवी ने भी संबोधित कर अपने विचारों को रखा। पूरी दुनिया में जब मसीही समुदाय क्रिसमस त्योहार की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे माहौल में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहने का आह्वान किया।
मंच के प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से ये तय किया है कि आने वाले दिनों में सभी धर्म के तीज त्योहारों पर स्वागत सत्कार व परिवारों में जाकर बधाई संदेश देकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने काम निरन्तर हम सब मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सिंह, मृगेंद्र सिंह देव, अशफाक अली, राशिद खान, पार्षद कलीम अंसारी, फादर कल्यानुस मिंज, फ़ा अनिल एक्का,फ़ा अनुरंजन व सभी चर्च के प्रतिनिधि सिस्टर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।</description>
मादा भालू और दो बच्चों को सुरक्षित पकड़ा
        <description>तीनों को जंगल में छोड़ा जाएगा-वन विभाग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 17 दिसम्बर। करीब 3 माह से जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में दहशत का पर्याय बनी मादा भालू और उसके 2 शावकों को बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अब नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि मनेंद्रगढ़ रिहायशी क्षेत्र में मादा भालू और उसके दो बच्चे पिछले कुछ माह से विचरण कर रहे थे। भालू कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके थे। ऐसे में वन विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश दिनों-दिन गहराता जा रहा था।
2 दिन पहले ही 15 दिसंबर को भालुओं ने एक बुजुर्ग और एक बच्चे के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। भालुओं के बढ़ते आतंक को देखते हुए मनेंद्रगढ़ वन विभाग ने बुधवार को भालू रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
रिंग रोड स्थित हॉटल हसदेव इन के पास पिंजर रखा गया, जिसमें दोनों शावक पिंजरा के अंदर कैद हो गए। मादा भालू अपने बच्चों को मुक्त कराने के लिए पिंजरा के पास लगातार मंडराती रही।
कानन पेंडारी बिलासपुर से आए डॉ. चंदन एवं एलिफेंट रेस्क्यू सेंटर रमकोला के डॉ. अजीत पांडेय सहित मनेंद्रगढ़ वन विभाग की टीम ने मादा भालू को वन परिसर के अंदर ट्रैंक्विलाइज किया। इसके बाद एक पिंजरे से दूसरे पिंजरे के अंदर जिसमें दोनों भालू शावक रखे गए थे उसी में मादा भालू को शिफ्ट किया गया।
भालुओं के पिंजरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभाग का कहना है कि मादा भालू और उसके दोनों बच्चों को जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।
इधर भालुओं के रेस्क्यू किए जाने पर नागरिकों ने वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।</description>
डॉ. डीके सोनी को साइना नेहवाल के हाथों आरटीआई व पीआईएल एक्टिविस्ट अवार्ड
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 17 दिसंबर। राजधानी दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू प्लाजा में आयोजित इंस्पायरिंग इंडियंस कार्यक्रम में आरटीआई और जनहित याचिका (पीआईएल) के क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. डी.के. सोनी को बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान बैडमिंटन खिलाड़ी पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मानित साइना नेहवाल द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा बताया गया कि डॉ. डी.के. सोनी को यह पुरस्कार आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से किए गए कार्यों के आधार पर दिया गया। डॉ. सोनी के अनुसार यह उनका 48वां पुरस्कार है।
डॉ. डी.के. सोनी ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से विभिन्न विषयों पर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार उन्होंने अब तक 4800 से अधिक आरटीआई आवेदन दायर किए हैं और 18 से अधिक जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं, जिनमें तीन मामले सुप्रीम कोर्ट में भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दायर आरटीआई और पीआईएल के माध्यम से वन संरक्षण, मनरेगा योजना से जुड़े मामलों, कथित प्रोटोकॉल घोटाले, आदिवासी समुदायों से जुड़े मुद्दों, मजदूरी, भूमि अधिकार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई मामलों में बिना शुल्क लिए पैरवी की है।
डॉ. सोनी के अनुसार उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एक हिंदी फिल्म डीके का निर्माण किया गया है, जो शीघ्र प्रदर्शित की जाएगी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. डी.के. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और वे भविष्य में भी इस दिशा में काम करते रहेंगे।</description>
कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी:क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियो को मुंबई से गिरफ्तार किया; एक पहले से हिरासत में
        <description>इंदौर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर फरारी काट रहे थे। इस मामले में एक आरोपी किरीट जडेजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने VR ट्रेडिंग कंपनी ऑनर तारिक खान निवासी मुंबई और PWALLS ओवरसीज लिमिटेड के ऑनर पकंज अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक मुकेश निवासी इंदौर ने शिकायत की थी कि जुलाई-अगस्त 2024 से 26 मार्च 2025 के बीच ब्रोकर बताकर इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया। आरोपियों ने राज्य के बाहर स्थित विभिन्न फर्मों से बड़े ऑर्डर दिलाने, 30-45 दिनों में भुगतान कराने की बात की। इसके बाद कई लोगों को विश्वास में लेकर करीब 1 करोड़ 69 लाख की धोखाधड़ी की। इन व्यापारियों ने ब्रोकर बनकर गुड बॉय, दीप दर्शन ट्रेडर्स, अद्विक क्रिएशन, बालाजी अपैरल्स, हेमन्त गार्मेंट्स, नाइस मेन गार्मेंट्स, अरिहंत कलेक्शन, रितिक फैशन, सॉफ्टवेयर, वंदना क्रिएशन, आर.आर. रेडीमेड, शिवकृपा रेडीमेड, कनिष्का स्टिचिंग सेंटर, किड्स पावर, मेपल ट्राउजर, स्टार बाय सहित अन्य रेडीमेड व्यापारियों कपड़ा लेकर VR ट्रेडिंग, साई इम्पेक्स, हर्षा ट्रेडर्स, रॉयल क्रिएशन, V.A. टेक्सटाइल, राशि कलेक्शन, PWALLS ओवरसीज लिमिटेड, शिवशक्ति इंडस्ट्रीज, जुबिया टेक्सटाइल, फेब्रिक वर्ल्ड, खुशबू एंटरप्राइजेज आदि बाहरी फर्मों को भिजवाया था। आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम अभी पूछताछ कर रही है।</description>
सरकारी नौकरी:इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 2755 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई
        <description>इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 2755 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 18 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह ट्रेनिंग 12 से 24 महीने के लिए की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  पद के अनुसार 12वीं पास, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई की डिग्री एज लिमिट : स्टाइपेंड : अप्रेंटिस नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक गुवाहाटी रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन बरौनी रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन गुजरात रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन हल्दिया रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन मथुरा रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पानीपत रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डिगबोई रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन बोंगाईगांव रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पारादीप रिफाइनरी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 36 साल रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार वैकेंसी निकली हैं। रेल मंत्रालय ने लेवल 1 के पदों पर इस नई भर्ती को अप्रूव कर दिया है। इसमें असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, असिस्टेंट (टीआरडी),प्वाइंट्समैन समेत विभिन्न पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें  एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 दिसंबर तक करें अप्लाई भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 दिसंबर थी जिसे एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
शराब विवाद में तीन युवकों पर चाकू&कटर से हमला:घायल जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार; पहले भी हो चुका था विवाद
        <description>दमोह की जटाशंकर कॉलोनी में बुधवार रात अवैध शराब बेचने के विवाद को लेकर तीन युवकों पर चाकू, कटर और लाठी से हमला किया गया। इस हमले में घायल हुए तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हमले में जटाशंकर कॉलोनी निवासी उमाशंकर रैकवार (25), पथरिया निवासी छोटू रैकवार(21) और मंगल भवन निवासी राहुल (22) आदिवासी घायल हुए हैं। घायल उमाशंकर रैकवार ने बताया कि उनके भाई के मकान के पास अरविंद ठाकुर, विक्की ठाकुर, राजीव ठाकुर और मंगेश अहीरवार अवैध शराब बेचते हैं। इस अवैध कारोबार को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा घायल के अनुसार, बुधवार रात वह अपने भाई और दोस्त राहुल को छोड़ने जा रहा था। मंगल भवन के पास मंगेश और राजीव ने उन्हें घेर लिया और चाकू, कटर व डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। इन बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।</description>
सरकारी नौकरी:यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर भर्ती; 80 हजार से ज्यादा सैलरी, 12वीं पास करें अप्लाई
        <description>उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  फीस :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  एग्जाम पैटर्न :  टाइपिंग टेस्ट पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन :  ऑनलाइन आवेदन लिंक  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें रेलवे में ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 36 साल रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार वैकेंसी निकली हैं। रेल मंत्रालय ने लेवल 1 के पदों पर इस नई भर्ती को अप्रूव कर दिया है। इसमें असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, असिस्टेंट (टीआरडी),प्वाइंट्समैन समेत विभिन्न पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें  एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 दिसंबर तक करें अप्लाई भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 दिसंबर थी जिसे एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
CLAT UG में इंदौर की रिद्धि अग्रवाल की छठी रैंक:पिता बर्तन की दुकान चलाते हैं, बुआ के यहां रहकर पढ़ाई की, सेकेंड फीमेल टॉपर बनीं
        <description>कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी CNLUs ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। इंदौर की रिद्धि अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की है। ऑल इंडिया विमेंस रैंक में भी रिद्धि दूसरे स्थान पर रही हैं। 112 मार्क्स के साथ गिताली गुप्ता ने एग्जाम में टॉप किया। रिद्धि ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ क्लैट की तैयारी की थी। वे मध्यप्रदेश स्टेट की टॉपर बनी हैं। पिता बर्तन की दुकान चलाते हैं बालाघाट में जन्मी रिद्धि की स्कूलिंग वहीं से हुई। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई जिले के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल से हुई। उनके पिता राजीव अग्रवाल बिजनेसमैन हैं और उनकी बर्तन की एक शॉप है। वहीं, मां माधुरी अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। बुआ के यहां रहकर पढ़ाई की 10वीं कंप्लीट करने के बाद रिद्धि आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर आ गईं। यहां वे अपने पेरेंट्स से दूर बुआ के घर में रहती हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की स्टूडेंट हैं इंदौर के कनाडिया गांव में मौजूद स्प्रिंग वैली पब्लिक स्कूल में उन्होंने एडमिशन लिया। यहां उन्हें रेगुलर क्लास अटेंड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सीधे एग्जाम देने जाना होता है। वे कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की स्टूडेंट हैं। CLAT की प्रिपरेशन के लिए कोचिंग की रिद्धि ने अप्रैल 2024 में CLAT की प्रिपरेशन कराने वाली एक कोचिंग इंस्टीट्यूट, VIDHIGYA में दाखिला लिया। फिर पूरे डेडिकेशन के साथ तैयारी में लग गईं। बिना शेड्यूल के पढ़ाई की रिद्धि बताती हैं कि उनका कभी कोई तय शेड्यूल नहीं था। उनकी कोशिश रहती थी कि सुबह जल्दी उठ जाएं। वे डेली टारगेट सेट करती और रात को उसे पूरा करने के बाद ही सोती थी।  9वीं क्लास में CLAT क्लियर करने का सोचा रिद्धि बताती हैं कि ऐसी कोई एक चीज नहीं है, जिसे देखकर वे बहुत मोटिवेट हुई और CLAT की प्रिपरेशन स्टार्ट कर दी। पढ़ाई के दौरान CLAT के सब्जेक्ट्स को देखते हुए धीरे-धीरे इंटरेस्ट डेवलप हुआ और फिर उसी के अनुसार पढ़ाई का शेड्यूल तय किया। कॉर्पोरेट लॉ में करियर बनाना चाहती हैं वे आगे चलकर अच्छे मार्क्स के साथ बोर्ड एग्जाम देंगी। इसके बाद अपने पसंदीदा लॉ कॉलेज, बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में एडमिशन लेंगी। रिद्धि कॉर्पोरेट लॉ में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उसके बाद और दूसरे करियर ऑप्शन को एक्सप्लोर करेंगी। जितना कम प्रेशर लेंगे, उतना अच्छा पेपर जाएगा रिद्धि बताती हैं कि जितना ज्यादा आप एग्जाम का लोड लेंगे उतना ही ज्यादा एग्जाम बिगड़ने के चांस हैं। जितना कम प्रेशर लेकर पढ़ाई करेंगे, पेपर उतना अच्छा होगा। इसलिए स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी है। एक बार आपने अगर टारगेट बना लिया है तो फिर उसे पूरे फोकस और डेडिकेशन के साथ अचीव करें। उनका कहना है कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए ड्रॉप लेना सही विकल्प नहीं है। ---------------------------------------- CLAT 2026 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... CLAT UG, PG 2026 रिजल्‍ट जारी:UG टॉप 100 में 36 लड़कियां, PG में 52; सबसे ज्‍यादा टॉपर्स बेंगलुरु, नई दिल्ली से कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी CNLUs ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 UG और PG के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स consortiumofnlus.ac.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। CLAT 2026 परीक्षा में कुल 96.01% कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में 57% महिलाएं, 43% पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर थे। पढ़ें पूरी खबर...</description>
20 से ज्यादा गांवों के किसानों ने  रैली निकाली, विरोध&प्रदर्शन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 17 दिसंबर। मंगलवार को 20 से ज्यादा गांवों के नाराज किसानों ने करणी कृपा प्लांट के द्वारा किए गए अवैध कब्जा हटाने, सरकारी जमीन से कब्जा हटाने, छग महतारी की प्रतिमा को उखाडऩे वाले पर कार्रवाई, प्रदूषित धान की खरीदी, फसल का मुआवजा दिलाने समेत 11 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नगर में छग संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी किसान नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टोरेट मेन गेट में किसानों को रोक लिया गया। इस दौरान नाराज किसानों ने वहीं पर ही बैठकर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया।</description>
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का नगर आगमन पर स्वागत
        <description>महासमुंद, 17 दिसंबर। राष्ट्र चिंतन पर आयोजित विचार संगोष्ठी में पधारे प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का नगर आगमन पर नदी चौक घोड़ारी में सर्व हिन्दू समाज महासमुन्द के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत उपरान्त पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ वैश्विक धरोहर पुरातत्व नगरी सिरपुर का पहुंचकर लक्ष्मण देवालय एवं भगवान गंधेश्वर महादेव के दर्शन किए। पुरातन नगरी सिरपुर में उपस्थित गाइड के माध्यम से गंधेश्वर नाथ मंदिर एवं सिरपुर की सांस्कृतिक विरासत से कुलश्रेष्ठ अवगत हुए।
सिरपुर भ्रमण पश्चात नगर आगमन पर नगर पालिका परिषद महासमुन्द के उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी एवं पार्षदों के नेतृत्व में ओवर ब्रिज के नीचे स्वागत किया।
स्थानीय नेहरू चौक पर सर्व हिन्दू समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों द्वारा पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का पुष्पहार से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात युवाओं की बाइक रैली के साथ स्थानीय सर्किट हाउस महासमुन्द में उपस्थित सर्व हिन्दू समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ के साथ कुलश्रेष्ठ का स्वागत किया।
सर्किट हाउस महासमुंद में साहू समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ढालूराम साहू एवं मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। स्वागत उपरान्त सर्किट हाउस महासमुन्द के हॉल में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी ने विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भेंट मुलाकात करते हुए वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर चिंतन प्रकट करते हुए संस्कृति की रक्षा स्वयं से शुरू करने की बात कही।</description>
12 साल से फाइलों में कैद बीजापुर बायपास, बढ़ता ट्रैफिक&दुर्घटनाएं और शासन की चुप्पी
        <description>तीन राज्यों को जोडऩे वाला शहर, बायपास के बिना बेहाल बीजापुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 17 दिसंबर। नगर की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित जरूरत बन चुकी बायपास सडक़ आज भी केवल कागज़ों और फाइलों तक सीमित है। बीते 12 वर्षों से बीजापुर बायपास सडक़ का प्रस्ताव सरकारी दफ्तरों में धूल खा रहा है, जबकि शहर की सडक़ों पर हर दिन बढ़ता यातायात, भारी वाहनों का दबाव और दुर्घटनाओं का खतरा आम नागरिकों की परेशानी को लगातार बढ़ा रहा है।
वर्ष 2012-13 के अनुपूरक बजट में शामिल यह बायपास परियोजना आज तक जमीन पर उतर नहीं सकी। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा बायपास का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष और वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य आज भी शुरू नहीं हो पाया।
बाजार और मुख्य सडक़ों पर ट्रकों का कब्जा
बायपास के अभाव में भारी मालवाहक वाहन सीधे शहर के मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों से होकर गुजरते हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है, व्यापार प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों के लिए यह मार्ग लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है।
47.66 करोड़ की योजना, फिर भी अधर में
प्रस्तावित बायपास बीजापुर बस स्टैंड से तुमनार होते हुए लगभग 10 किलोमीटर लंबा है, जिसकी स्वीकृत लागत 47.66 करोड़ रुपए बताई गई है। इस परियोजना के लिए कुल 19.095 हेक्टेयर राजस्व व निजी भूमि शामिल है। 44 निजी भूमिस्वामियों को जमीन के बदले जमीन और मुआवजा भी दिया जा चुका है, इसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका। मुख्य अड़चन वन भूमि बनी हुई है। बायपास मार्ग में 19.503 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड आ रही है, जिसके बदले दूसरी जगह भूमि उपलब्ध करानी थी। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा जांजगीर-चांपा में भूमि देने का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद भोपालपट्टनम क्षेत्र के तारुड़ बीट, भद्राकाली पीएफ 876 (कुल रकबा 271.155 हेक्टेयर) में से 40 हेक्टेयर भूमि चयनित कर 10 सितंबर 2025 को संयुक्त डीजीएस सर्वे किया गया। सर्वे के बाद वन विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन पीएफ वन क्षेत्र होने के कारण वन व्यपर्वतन की अनुमति निरस्त कर दी गई। इसी कारण यह योजना पिछले 12 वर्षों से पीडब्ल्यूडी विभाग में अटकी हुई है।
यह सिर्फ सडक़ नहीं, शहर की जरूरत है
बीजापुर के व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिक अब इस मुद्दे पर एकजुट होते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि बायपास केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात और व्यापारिक भविष्य से जुड़ा सवाल है।
ईश्वर सोनी, अध्यक्ष व्यापारी संघ, बीजापुर का कहना है-भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों के समय हमने निवेदन किया। जमीन भी दिखाई गई, कुछ लोगों को मुआवजा भी मिला, लेकिन पता नहीं क्यों इस योजना को गंभीरता से आगे नहीं बढ़ाया गया। पी. राकेश, व्यापारी का कहना है कि बीजापुर में बायपास अब अनिवार्य हो गया है। भारी वाहनों की संख्या बढ़ चुकी है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए रोज़ाना सडक़ पार करना जोखिम भरा हो गया है।
प्रेम बाफना, व्यापारी कहते हैं-कुछ साल पहले इस योजना को लेकर हलचल थी, लेकिन अब सब शांत है। नगरवासियों की साफ मांग है बायपास बने, ताकि दुर्घटनाओं से निजात मिले।
राजू गांधी, समाजसेवी का कहना है कि बीजापुर अब पहले जैसा नहीं रहा। यह अंतरराज्यीय मार्ग है। नगरनार से लोहा लेकर रोज़ सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सडक़ें इस दबाव को झेल नहीं पा रहीं।
दिलु केला, व्यापारी कहते हैं कि भारी वाहन डिवाइडर और खंभे तोड़ते हुए निकल जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। बायपास का काम तुरंत शुरू होना चाहिए।
अशोक लुंकड़, व्यापारी का कहना है-हम वर्षों से बायपास की मांग कर रहे हैं। वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बीजापुर के कार्यपालन अभियंता एसएस मरकाम ने बताया कि फारेस्ट क्लियरेंस नही होने के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से प्रस्तावित बायपास सडक़ का टेंडर भी होल्ड है।</description>
अवैध रूप से बनी ईंट जब्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 17 दिसंबर। वन परिक्षेत्र मनोरा के सोनक्यारी परिसर अन्तर्गत वनक्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भ_ा निर्माण की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से निर्मित ईंटों को जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत लगभग एक सप्ताह से सोनक्यारी से लगे हुए आरक्षित वन भूमि आर.एफ. 320 में राकेश एवं दिसम्बर द्वारा अवैध रूप से र्इंट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। वन विभाग की सतर्कता तथा वनमण्डलाधिकारी जशपुर के निर्देशों के पालन में उक्त अवैध ईंट निर्माण पर कार्रवाई करते हुए ईंट जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने कथन दिया कि अज्ञानतावश वनभूमि की जानकारी न होने के कारण यह कृत्य हुआ। उन्हें भविष्य में पुन: वनक्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध ईंट निर्माण अथवा अन्य अवैध गतिविधि न करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। वन विभाग द्वारा वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।</description>
जोगीडीपा के वीर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
        <description>महासमुंद, 17 दिसंबर। ग्राम जोगीडीपा (पटेवा) में छग के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर वीर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रेरक जीवन गाथा और बलिदान का स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ में अंग्रेजों की बुनियाद हिलाकर रख दी थी।
उनका बलिदान लोकहित व देश हित को समर्पित है। ऐसे वीर महापुरुष का जन्म हमारे छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि पर होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों को वीर मेला की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सौरभ लोधी, मोहित ध्रुव, श्रृष्ठी ध्रुव, गणेश ध्रुव, डेजी रानी नेताम, पवन ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, सत्यवान ध्रुव, घासू दीवान, राजेंद्र गंगवंशी आदि उपस्थित थे।</description>
आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो, खाता भी नहीं खोल सके
        <description>एडिलेड, 17 दिसंबर । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार से एडिलेड में शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गए। कैमरन ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था। केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा।
ग्रीन केकेआर के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। कैमरन ग्रीन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ ही दाएं हाथ के एक सक्षम बल्लेबाज हैं। वह मैच की परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में सक्षम में हैं। केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल की सेवा नहीं मिल पाएगी। रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रसेल के विकल्प के रूप में ही केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है। पूर्व में कैमरन ग्रीन एमआई और आरसीबी के लिए खेलते हुए बतौर ऑलराउंडर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। 2023 में वह मुंबई इंडियंस , जबकि 2024 में आरसीबी के लिए खेले थे। एमआई के लिए 16 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 452 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 255 रन बनाए। इसके अलावा, कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 16 विकेट लिए हैं। --(आईएएनएस)</description>
लैंड पुलिंग निरस्त होने के बाद किसान संघ का जश्न:आतिशबाजी के साथ किसानों ने एक&दूसरे को मिठाई खिलाई
        <description>उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर लाया गया लैंड पुलिंग एक्ट आखिरकार राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। बुधवार रात इस संबंध में पत्र जारी होने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद बुधवार को भारतीय किसान संघ के कार्यालय पर किसानों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा किसानों के समर्थन में पत्र जारी किए जाने और भारतीय किसान संघ के लगातार विरोध के चलते नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लैंड पुलिंग से जुड़ी इस योजना को निरस्त करने का आदेश जारी किया। सरकार के फैसले का स्वागत बुधवार को नीलगंगा स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। किसानों का कहना है कि लैंड पुलिंग एक्ट से सिंहस्थ क्षेत्र के हजारों किसानों की जमीन पर स्थायी अधिग्रहण का खतरा मंडरा रहा था। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने इसे किसानों की एकजुटता और आंदोलन की जीत बताया। किसानों पर लादे गए मुकदमे वापस ले सरकार भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि धर्म और धरती की लड़ाई थी, दो दिन से किन्नर अखाड़े भी सम्पर्क था। सरकार ने अपना कानून निरस्त किया है,जिस प्रक्रिया से गुजरे थे विकास प्राधिकरण से नक्शे ठीक करना पड़ेंगे, इसके लिए सरकार और अधिकारियों पर नजर रख रहे हैं। किसानों पर लादे गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके लिए भी सरकार से बात करेंगे। पूरे एक्ट को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे किसान 19 नवंबर को सरकार ने एक संशोधन आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि अब स्थायी अधिग्रहण बिल्डिंग निर्माण के लिए नहीं होगा, बल्कि केवल सड़क, नाली जैसे बुनियादी विकास कार्यों के लिए ही जमीन ली जाएंगी, लेकिन इस संशोधन पर भी भारतीय किसान संघ और कांग्रेस ने आपत्ति जताई और पूरे एक्ट को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।</description>
सरकारी नौकरी:UPSSSC ने अकाउंटेंट के 7994 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, सैलरी 69 हजार से ज्यादा
        <description>उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने अकाउंटेंट के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जनवरी 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  फीस :  एग्जाम पैटर्न :  ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑनलाइन आवेदन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 134 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 45 साल, 18 और 19 दिसंबर को इंटरव्यू कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली में रेडियोलॉजी, सर्जरी, आई, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, स्किन समेत अपने विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 18 और 19 दिसंबर 2025 को लिए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें  राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 35 साल, सैलरी 1.42 लाख तक राजकोट नगर निगम (RMC) में 117 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
सरकारी नौकरी:उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई
        <description>उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 17 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। इस भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया है। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 2%, भूतपूर्व सैनिक को 5% आवेदक जिस जिले का मूल निवासी है, उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास शारीरिक योग्यता : ऊंचाई : पुरुष : महिला : वजन : महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है। दौड़ : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... IIT भुवनेश्वर में नॉन टीचिंग के 101 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 2 लाख 18 हजार तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar) ने नॉन टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें  केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती; 26 दिसंबर लास्ट डेट, 15 फरवरी 2026 को एग्जाम केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
बुलडोजर से हटाए अतिक्रमण में रखे गुमटी&दुकानें:दतिया में 500 से ज्यादा दुकानें से कब्जा हटाने का टारगेट; 80 प्रतिशत दुकानदार हटा चुके सामान
        <description>दतिया के इंदरगढ़ नगर में शुक्रवार को प्रशासन ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। लंबे समय से बाजार में फैले अस्थाई अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले जाम और आमजन की परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कार्रवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं नगर परिषद प्रभारी लोकेंद्र कुमार सरल, सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना, सेवड़ा ब्लॉक के सभी थाना प्रभारी, राजस्व विभाग, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ग्वालियर चौराहे से बावड़ी सरकार मंदिर तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे टीन शेड, गुमटी, घूमती तखत और अन्य अस्थाई ढांचे लगाकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया था। इससे बाजार की सड़क संकरी हो गई थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल अस्थाई अतिक्रमण पर की जा रही है, किसी भी प्रकार का पक्का अतिक्रमण इसमें शामिल नहीं है। इस अभियान के तहत लगभग 500 से अधिक दुकानों के सामने से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाना है। उल्लेखनीय है कि कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संवाद का रास्ता अपनाया था। दतिया कलेक्टर स्वप्रिल बानखेडे के निर्देश पर सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी ने शुक्रवार को शीतला माता मंदिर प्रांगण में दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बैठक ली थी। बैठक में अस्थाई अतिक्रमण से होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी और दुकानदारों से चार दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। प्रशासन के अनुसार करीब 80 प्रतिशत दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने टीन सेट, गुमटी और अन्य अस्थाई ढांचे हटा लिए थे। इसके बावजूद शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। यह अभियान ग्वालियर चौराहे से बावड़ी सरकार मंदिर तक तथा शीतला गंज से भांडेर रोड तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार को सुचारु, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाना है। आगे भी यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।</description>
ट्रंप परिवार की बहू होंगी बेटिना एंडरसन:कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ीं, एनवायर्नमेंट पर Paradise NGO चलाती हैं; जानें प्रोफाइल
        <description>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बेटिना एंडरसन (Bettina Anderson) से सगाई कर ली है। इस तरह, बेटिना एंडरसन अब ट्रंप परिवार की होने वाली बहू हैं। इसकी घोषणा सोमवार, 15 दिसंबर को व्हाइट हाउस में हुए एक क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की। पिता फिलैंथ्रॉपिस्ट थे बेटिना एंडरसन एक जानी-मानी सोशलाइट, मॉडल और फिलैंथ्रॉपिस्ट यानी परोपकारी हैं। उनके पिता स्वर्गीय हैरी लॉय एंडरसन जूनियर एक बैंकर और बिजनेसमैन थे, जबकि मां इंगर एंडरसन एक मशहूर समाजसेवी और सोशलाइट हैं।  हेल्थ केयर कंपनी की बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर रहीं बेटिना ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी BA की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने आर्ट हिस्ट्री, क्रिटिसिज्म और कंजर्वेशन की पढ़ाई की। पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद उन्होंने रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में करियर शुरू किया। फिर TherapeuticsMD में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर रहीं। इसके बाद अपने NGO में पूरी तरह से इन्वॉल्व हो गईं। प्रोजेक्ट पैराडाइज फिल्म फंड की बोर्ड मेंबर हैं एंडरसन प्रोजेक्ट पैराडाइज फिल्म फंड की बोर्ड मेंबर हैं, जो फ्लोरिडा के पर्यावरण और वन्यजीवों पर फिल्में बनाने के लिए 25,000 डॉलर की ग्रांट देता है। यह फंड पैराडाइज फंड की एक इकाई है, जिसकी सह-स्थापना उन्होंने 2007 में अपने भाई-बहनों के साथ 'पैराडाइज को संरक्षित रखने' के उद्देश्य से की थी। फंड से मिलने वाली सारी आय संरक्षण प्रयासों के लिए दान की जाती है। ट्रंप जूनियर की तीसरी पत्नी होंगी ट्रंप जूनियर की पहली शादी वैनेसा ट्रंप से हुई थी, जो कि 12 साल चली थी। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। इस एक्स कपल के 5 बच्चे हैं – काई (18), डोनाल्ड III (16), ट्रिस्टन (14), स्पेंसर (13) और क्लो (11)। तलाक के बाद, ट्रंप जूनियर ने 2018 में पूर्व फॉक्स न्यूज होस्ट किम्बर्ली गुइलफॉयल को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने 2020 में सगाई की, हालांकि साल 2024 के अंत में उनका रिश्ता खत्म हो गया। ऐसे में बेटिना एंडरसन ट्रंप जूनियर की तीसरी पत्नी होंगी। -------------------
 ये खबर भी पढ़ें... ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं शेफाली वर्मा: लड़कों की एकेडमी में ट्रेनिंग ली, वर्ल्ड कप से बाहर हुईं तो पिता से छिपाया, जानें प्रोफाइल भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को ICC विमेंस प्लेयर ऑप द मंथ चुना गया है। यह अवॉर्ड जीतने वाली वो दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है। 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को जीत दिलाने में शेफाली का अहम योगदान था। 21 साल की शेफाली ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 गेंदों में 87 रन और 2 विकेट लिए थे। वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बनी थीं। पढ़ें पूरी खबर...​​​​​​​</description>
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया स्मरण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आज़ादी के बाद बिखरे हुए भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल लौह पुरुष नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सुशासन और प्रशासनिक क्षमता के प्रतीक थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भोला महोबिया, शिव वैष्णव, चंद्रशेखर पारख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।</description>
कार्रवाई के डर से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने चुकाई पांच वर्ष पुरानी बकाया किश्त
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित सुयश बिल्डिकॉम परिसर में स्थित दो आवासों के हितग्राहियों द्वारा निर्धारित किश्त की राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थी।
निगम रिकॉर्ड के अनुसार लगभग पाँच वर्षों से बकाया राशि लंबित थी, बावजूद इसके संबंधित हितग्राहियों द्वारा भुगतान नहीं किया गया। निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी कर समझाइश दी गई, परंतु इसके बाद भी हितग्राही किश्त जमा करने में टालमटोल करते रहे। इसके चलते निगम प्रशासन ने अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर बेदखली की कार्रवाई प्रारंभ की।
कार्रवाई के दौरान हितग्राहियों ने पहले भुगतान को लेकर आनाकानी की, लेकिन जब निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब बेदखली के भय से दोनों हितग्राही पुनीता देवी एवं दौलावती देवीने निगम में 30 हजार रु. की बकाया किश्त राशि जमा कराई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा की टीम मौके पर मौजूद रही और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों द्वारा किश्त की राशि समय पर जमा नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई एवं बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निगम का उद्देश्य योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।</description>
राष्ट्रीय निशानेबाजी: मनु भाकर, सिमरनप्रीत को 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक
        <description>नयी दिल्ली, 15 दिसंबर। ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर और विश्व कप फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता सिमरनप्रीत कौर बरार ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में क्रमश: सीनियर और जूनियर वर्ग का खिताब जीता।
मनु ने फाइनल में 36 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कर्नाटक की दिव्या टीएस 32 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
अंजलि चौधरी ने 28 अंक के साथ कांस्य पदक जीता जबकि ओलंपियन रिद्धम सांगवान चौथे स्थान पर रहीं।
क्वालीफिकेशन दौर में कड़ी चुनौती के बीच मनु 581 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। दिव्या ने 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि अंजलि (582) और रिद्धम (579) अगले दो स्थान पर रहीं।
दोहा में सत्रांत विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली 21 साल की सिमरनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में 39 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर क्वालीफिकेशन में परीषा गुप्ता शीर्ष पर रहीं। सिमरनप्रीत ने 578 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पलक 575 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
महाराष्ट्र ने सीनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट के नाम रहा।(भाषा)</description>
सरकारी नौकरी:बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, फीस 100 रुपए
        <description>बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर सहित 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  सैलरी :  लेवल - 2 से लेवल - 7 के अनुसार एग्जाम पैटर्न :  पंप ऑपरेटर :  जूनियर इंजीनियर :  जूनियर इंजीनियर सिलेबस :
सिविल इंजीनियरिंग :  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग :  मैकेनिकल इंजीनियरिंग : कट ऑफ
जूनियर इंजीनियर :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक  वर्क इंस्पेक्टर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन  जूनियर इंजीनियर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन  जूनियर इंजीनियर भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन  जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... IIT भुवनेश्वर में नॉन टीचिंग के 101 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 2 लाख 18 हजार तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar) ने नॉन टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें  केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती; 26 दिसंबर लास्ट डेट, 15 फरवरी 2026 को एग्जाम केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
स्मैट: 22 गेंद पर 73 रन, सरफराज खान ने राजस्थान के खिलाफ मुंबई को दिलायी जीत
        <description>पुणे, 16 दिसंबर । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम मुंबई को एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलवायी है। पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे सरफराज के लिए यह पारी आईपीएल 2026 नीलामी में अहम भूमिका निभा सकती है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। मुकुल चौधरी ने 28 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 54, दीपक हुड्डा ने 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51, और रामनिवास गोलाडा ने 29 गेंद पर 48 रन की पारी खेली।
महिपाल लोमरोर ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका लगा था। जायसवाल मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सरफराज ने मात्र 22 गेंद पर 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली। इस दौरान सरफराज ने 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 फॉर्मेट का यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। सरफराज ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। अजिंक्य रहाणे 41 गेंद पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। अथर्व आंकोलेकर ने भी 9 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली। मुंबई ने 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। --(आईएएनएस)</description>
MPPSC, MPESB ने 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी किए:बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन में 3,407 भर्तियां; स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी में वैकेंसी निकलीं
        <description>आज टॉप स्टोरी में MPPSC और MPESB के एग्जाम कैलेंडर समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में पंजाब में जूनियर इंजीनियर की 270 वैकेंसी समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में SLOP के मरियम वेबस्टर वर्ड ऑफ द ईयर बनने समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. MPPSC, MPESB ने एग्जाम कैलेंडर जारी किए MPPSC यानी मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 2026 के लिए टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं। स्टेट सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल, 2026 को होगा। वहीं, मेन्स 7 सितंबर, 2026 से 12 सितंबर, 2026 के बीच होंगे। इसके अलावा, MPESB यानी मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड ने भी 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 18 परीक्षाएं कराने के बारे में कहा गया है, जिसमें से 11 भर्ती, 5 एंट्रेंस और 2 शिक्षक पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं। 2. अब 3 दिन का हो सकता है वीकएंड नए लेबर कोड्स के अनुसार, अब वर्कर्स हफ्ते में केवल 4 दिन काम करने का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए वर्कर्स को दिन में 12 घंटे यानी हफ्तेभर में 48 घंटे काम करना होगा। इस तरह वो हफ्ते में 3 दिन छुट्टी लेकर आराम कर सकते हैं। लेबर मिनिस्ट्री ने कहा कि ओवरटाइम करने पर वर्कर्स को वेज रेट का दोगुना देना होगा। करेंट अफेयर्स 1. SLOP बना मरियम वेबस्टर डिक्शनरी 'वर्ड ऑफ द ईयर' 2. अभिनेता रॉब राइनर का निधन  3. इलॉन मस्क की वेल्थ 54 करोड़ रुपए से ज्यादा 4. IMA से निकली पहली महिला अधिकारी टॉप जॉब्स 1. पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 270 पदों पर भर्ती पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 270 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के आवेदन का आज यानी 16 दिसंबर को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pstcl.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 134 पदों पर भर्ती  कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली में रेडियोलॉजी, सर्जरी, आई, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, स्किन समेत अपने विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 18 और 19 दिसंबर, 2025 को लिए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर सहित 3,407 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की भर्ती स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक  ------------------------</description>
ओवरलोड व तेज रफ्तार ई&रिक्शा पलटा, युवक की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 15दिसंबर।बिर्रा थाना क्षेत्र केकरनौद गांवमें सोमवारतेज रफ्तार और ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिएबम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रभेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शाचांपा की ओर सेआ रहा था। सुबह करीब5बजेकरनौद के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनतेज रफ्तारमें था।
हादसे के समय ई-रिक्शा मेंक्षमता से अधिक9लोगसवार थे। ओवरलोडिंग के कारण वाहन असंतुलित हो गया और पलटने से बड़ा नुकसान हुआ।
हादसे में जान गंवाने वाला युवकमालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांवका निवासी बताया जा रहा है। वहहैदराबाद में काम करता थाऔर हाल ही में चांपा लौटा था। घर जाने के लिए उसने ई-रिक्शा पकड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करजांच शुरूकर दी है। घायलों का इलाज जारी है।</description>
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
सारंगढ़, 14 दिसंबर। जिला प्रशासन द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 25-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ की गई है। जिला में कुल पंजीकृत 89171 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90600.419 हेक्टेयर है।
12 दिसंबर की स्थिति में कुल 96785.12 मे.टन धान खरीदी की गई है। पंजीकृत राइस मिलरों के माध्यम से कुल 17554.00 मे.टन डीओ. जारी कर कुल धान 6072.00 मे.टन में धान उठाव किया गया है।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी - बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है एवं जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । जिसके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।
जिले में 46 प्रकरण दर्ज कर4007 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनि. के तहत कार्रवाई की गई । जिसका अनुमानित लागत 1. 24 करोड़ रूपये है व यह कार्यवाही जारी है । जिससे धान के कोचिये, व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
12 दिसम्बर की स्थिति में जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। छ.ग. शासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प टोकन तुहर हाथ एप्प के माध्यम से किसानों द्वारा टोकन काटा जा रहा है तथा उपार्जन केन्द्रों में भी किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है तथा किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।</description>
कांग्रेस सरकार ने काले धन को जमीन में खपाने घटाई थी गाइडलाइन दरें: भाजपा
        <description>संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा की प्रेस वार्ता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 15दिसंबर।भाजपा के संभाग प्रभारीशिवरतन शर्माने कांग्रेस की पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गाइडलाइन दरें बढ़ाने के बजाय30प्रतिशत तक घटा दीं,ताकि कोयला,शराब,पीएससी,महादेव ऐप,धान और डीएमएफ जैसे बड़े घोटालों से आएहजारों करोड़ रुपये के काले धन को जमीन में खपाया जा सके।
रविवार को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में शिवरतन शर्मा ने दावा किया कि वर्ष2022में कांग्रेस सरकार ने कुछ खास क्षेत्रों मेंगाइडलाइन दरें40प्रतिशत तक कमकर दी थीं। उनका आरोप है कि इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन को उन्हीं इलाकों में जमीनों के रूप में निवेश कराना था।
उन्होंने कहा किईडी की जांचमें यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े लोगों ने पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर जमीन-जायदाद खरीदी। सैकड़ों एकड़ में फार्म हाउस बनाए गए और अबसैकड़ों से अधिक संपत्तियां अटैचकी जा चुकी हैं।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन में ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन कीदो अलग-अलग दरेंलागू थींवर्ग मीटर और हेक्टेयर दर।500वर्ग मीटर तक वर्ग मीटर दर और उससे बड़े भूखंडों पर हेक्टेयर दर लागू होती थी,जिनमें5से20गुना तक का अंतरथा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी अंतर का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर जमीन घोटाले किए गए।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मेंभारत माला प्रोजेक्ट,एनटीपीसी अल्ट्रा मेगा पावर,अरपा-भैंसाझार परियोजना,उरगा-कटघोरा और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओंमें भी भूमि अधिग्रहण को लेकर गंभीर घोटाले हुए।
शर्मा ने कहा कि अब नियमों में बदलाव करपरिवर्तित भूमि पर सिंचित भूमि की दर से शुल्कलिया जा रहा है। असिंचित भूमि पर20प्रतिशत की छूटदी जा रही है। पहले दो फसली भूमि पर रजिस्ट्री में25प्रतिशत अतिरिक्त शुल्कलगता था,जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में फ्लैट और बहुमंजिला भवनों में अबकेवल बिल्टअप एरिया पर ही रजिस्ट्री शुल्कलिया जाएगा। पहले सुपर बिल्टअप एरिया के आधार पर शुल्क लिया जाता था,जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को20से30प्रतिशत तक का लाभमिलने की बात कही गई। भाजपा संभाग प्रभारी ने कहा कि सरकारजनभावनाओं के अनुरूप नियमों में संशोधनके लिए हमेशा तैयार है और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।</description>
सियार के सिर में फंसा प्लास्टिक डिब्बा, तलाश में जुटा वन विभाग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
गौरेलापेंड्रामरवाही, 15दिसंबर।मरवाही वनमंडल केदानीकुंडी गांवमें एक सियार के सिर मेंप्लास्टिक का डिब्बा फंसनेकी घटना सामने आई है। जंगल से भटककर गांव पहुंचे सियार को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसकी हालत देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।
प्लास्टिक का डिब्बा सिर में फंसने के कारण सियार न तो ठीक से देख पा रहा था और न ही खुलकर सांस ले पा रहा था। दर्द और घबराहट के कारण वह गांव और आसपास के इलाके मेंजान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़तानजर आया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सियार को सुरक्षित पकड़कर उसके सिर से डिब्बा निकालने का प्रयास किया।
हालांकि,इंसानी हलचल और शोरगुल से घबराकर सियारतेजी से जंगल के अंदरूनी हिस्से की ओर भाग निकला। इसके बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुट गई है।
वन विभाग ने बताया कि सियार की खोज लगातार की जा रही है। जैसे ही वह दिखाई देगा,उसे सुरक्षित पकड़करडिब्बा हटाकर इलाजकराया जाएगा।</description>
पन्ना में यात्री बस&ट्रैक्टर की टक्कर:घने कोहरे के कारण मलघन तुल्ला के पास हादसा, धान सड़क पर बिखरी
        <description>पन्ना जिले में सोमवार को रैपुरा-शाहनगर मार्ग पर एक यात्री बस और धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। यह हादसा मलघन तुल्ला के पास घने कोहरे के कारण हुआ। नगायच कंपनी की बस रैपुरा से पवई की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ट्रैक्टर में लदा धान सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य करने में मदद की। प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।</description>
भोपाल में 2 दिन मृत और गायब&शिफ्टेड वोटर्स का वेरिफिकेशन:कलेक्टर ने पूछा&रामबाई क्या यहां रहती हैं? जवाब मिला नहीं; ऐसे ही 92 मतदाता का जिम्मा
        <description>स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ASDR यानी, मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के वोटर्स की जांच करने के लिए सोमवार से भोपाल के अफसर मैदान में उतर गए हैं। अगले 2 दिन तक वे 4 लाख से ज्यादा वोटर्स की जांच करेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद 92 वोटर्स के वेरिफिकेशन का जिम्मा लिया है। अनकलेक्टेबल कैटेगिरी में शामिल मतदाताओं की जांच के लिए कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की गई है। हर अधिकारी और कर्मचारी को बूथ का जिम्मा सौंपा गया है। 15 और 16 दिसंबर को वे घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। निगम कमिश्नर, एडीएम-एसडीएम को भी जिम्मा 
कलेक्टर सिंह ने भोपाल मध्य विधानसभा के पोलिंग बूथ नंबर-150 का जिम्मा लिया है। यहां कुल 92 वोटर्स की जांच वे करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे से उन्होंने वेरिफिकेशन शुरू कर दिया। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को 104, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को 108, एडीएम सुमित पांडेय को 109, अंकुर मेश्राम को 106, पीसी शाक्य को 103, प्रकाश नायक के पास 101 वोटर्स की जांच का जिम्मा सौंपा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता के साथ सभी ज्वाइंट कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला अधिकारियों को भी विधानसभा के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने पूछा- रामबाई यहां रहती हैं? 
कलेक्टर सिंह सुभाषनगर पहुंचे। एक मकान में रहने वाली लड़की से पूछा कि क्या यहां रामबाई रहती हैं? इस पर लड़की ने कहा कि वे और उनके पति उमाशंकर अशोका गार्डन में शिफ्ट हो गए हैं। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित वोटर का मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ली। ताकि, दूसरी जगह पर वेरिफिकेशन किया जा सके। सोमवार को सभी अधिकारी मैदान में उतर गए। आज अधिकांश वोटर्स के घरों पर जांच कर वे पता लगाएंगे कि एसआईआर के दौरान जो जानकारी दी गई है, वह सही है या गलत? उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि ऐसे मतदाता जो मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी में दर्ज हैं, उनकी लिस्ट विधानसभावार जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। मतदाता भी लिस्ट देखें और बताएं क्या गलती है। उसको ठीक किया जाएगा। गोविंदपुरा में सबसे ज्यादा शिफ्ट हुए; नरेला में मृतकों की संख्या ज्यादा
भोपाल की वोटर्स लिस्ट से 4 लाख 7944 वोटर्स ऐसे हैं, जो एसआईआर में या तो अपने पत्ते पर नहीं मिले या फिर और कहीं शिफ्ट हो गए। इनमें से 31 हजार से ज्यादा मतदाता मृत भी हो चुके हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विधानसभा में 61 हजार से ज्यादा वोटर शिफ्ट हुए हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में 5679 वोटर मृत मिले। हुजूर विधानसभा में भी मृत वोटर की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। हालांकि लगातार वेरिफिकेशन के बाद यह संख्या 2 लाख 7 हजार 378 हो गई है। गोविंदपुरा से 61382 मतदाता शिफ्ट</description>
स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने बताया गौरव का पल
        <description>नई दिल्ली, 15 दिसंबर । चेन्नई में आयोजित स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे गौरव का पल बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचने और अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीतने के लिए भारतीय स्क्वैश टीम को बहुत-बहुत बधाई! जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने जबरदस्त लगन और पक्का इरादा दिखाया है। उनकी सफलता ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। इस जीत से हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।
यह भारत का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहला खिताब है। इससे पहले 2023 में भारत को कांस्य पदक मिला था, लेकिन इस बार टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। फाइनल मुकाबला चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेला गया। पहले मैच में अनुभवी जोशना चिनप्पा ने हांगकांग की का यी ली को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 39 साल की जोशना ने अपनी बेहतरीन कोर्टक्राफ्ट और अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। इसके बाद भारत के नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को सीधे सेटों में 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से मात देकर स्कोर 2-0 कर दिया।
निर्णायक मैच में 17 साल की युवा स्टार अनाहत सिंह ने टोमाटो हो को 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से हराकर जीत पक्की की। अनाहत टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। वेलवन सेंथिल कुमार भी टीम का हिस्सा थे, हालांकि फाइनल में उनकी जरूरत नहीं पड़ी। टूर्नामेंट के सफर में भारत ने ग्रुप स्टेज में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 और सेमीफाइनल में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। पूरी टीम ने लगन, इरादा और टीमवर्क का बेहतरीन नमूना पेश किया। --(आईएएनएस)</description>
भारत ने जीता स्क्वैश वर्ल्ड कप का पहला खिताब, अमित शाह ने ऐतिहासिक उपलब्धि को बताया प्रेरणास्रोत
        <description>नई दिल्ली, 15 दिसंबर । भारत ने रविवार को हांगकांग चीन को शिकस्त देकर अपना पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। चेन्नई में रविवार को खेल गए खिताबी मैच में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने और देश के लिए शानदार इतिहास रचने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। आपकी अदम्य खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, जिससे आपने सबसे मजबूत विरोधियों को भी हराया, हमारे नए टैलेंट के लिए प्रेरणा बनेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर लिखा, स्क्वैश वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।
यह शानदार जीत पूरे देश के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का एक मजबूत स्रोत बनेगी। देश को इस बेहतरीन उपलब्धि पर गर्व है। रविवार को चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में फाइनल के पहले पहले मैच में 39 वर्षीय जोशना चिनप्पा का सामना 32 वर्षीय यी ली से हुआ, जिसमें जोशना ने 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से जीत हासिल करते हुए मेजबान भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद, पुरुषों के पहले खिलाड़ी अभय सिंह ने एलेक्स लाउ का मुकाबला किया। वह आक्रामक और सटीक लाइन हिटिंग के साथ मैच पर हावी रहे, उन्होंने सिर्फ 19 मिनट में 7-1, 7-4, 7-4 के स्कोर के साथ भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत ने टॉप सीड टीम को मुश्किल में डाल दिया था। टोमैटो हो को 17 वर्षीय अनाहत सिंह पर एक बड़ी जीत हासिल करने की जरूरत थी, लेकिन भारत ने विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अनाहत ने टोमाटो के खिलाफ 7-2, 7-2, 7-5 से जीत हासिल की। दिल्ली की रहने वाली अनाहत 14 साल की उम्र में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी चुकी थीं। इस जीत के साथ भारत किसी बड़ी वर्ल्ड स्क्वैश टीम चैंपियनशिप को जीतने वाला छठा देश बन गया है। --(आईएएनएस)</description>
7410 में से 1126 उम्मीदवार अभी तक नहीं पहुंचे:पटवारी भर्ती में आज डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का अंतिम दिन, जानिए डिटेल्स
        <description>पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन का आज अंतिम दिन है। राजस्व मंडल प्रशासन ने गैरमौजूद रहे उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया है। राजस्व मंडल ने 3705 पदों पर भर्ती के लिए 7410 उम्मीदवारों को बुलाया था, लेकिन अब तक केवल 6284 का पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन हुआ है। ऐसे में शेष रहे 1126 उम्मीदवार आज उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। राजस्व बोर्ड के उप निबंधक (भू अभिलेख) रवींद्र कुमार ने बताया कि अंतिम दिन रविवार को 1312 के मुकाबले 1116 और पूर्व में गैरमौजूद रहे 59 सहित कुल 1175 अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन हुआ, जबकि 196 गैरमौजूद रहे। बता दें कि पटवारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और पात्रता जांच अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में 8 दिसंबर को शुरू किया गया था। इसके लिए 41 टीमों का गठन किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया था, और परिणाम 3 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। ये हैं दिशा-निर्देश पटवार भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in से डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म सह स्क्रूटनी फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म की दो अलग-अलग कॉपियां भरकर लानी होंगी। ध्यान दें, फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। नीचे दी गई है दस्तावेजों की पूरी सूची, जो जांच के समय साथ लाने होंगे:</description>
सरकारी नौकरी:एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 19 दिसंबर तक करें अप्लाई
        <description>भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 दिसंबर थी जिसे एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सभी कैटेगरी के लिए 550 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : इन 2 सेंटर पर होगा मेडिकल एग्जाम : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन  ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ------------------- सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... IIT भुवनेश्वर में नॉन टीचिंग के 101 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 2 लाख 18 हजार तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar) ने नॉन टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें  केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती; 26 दिसंबर लास्ट डेट, 15 फरवरी 2026 को एग्जाम केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में निर्मित दुकानें प्राप्त करने का सुनहरा अवसर 15 तक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 खुर्सीपार वार्ड क्रं. 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर स्थित पंडित दीनदयाल मिनी स्टेडियम खेल परिसर के दुकानों को अस्थाई किराये में दिया जा रहा है।
स्टेडियम में भूतल पर निर्मित 32 एवं प्रथम तल पर निर्मित 28 इस प्रकार कुल 60 दुकानों को किराये में देने निविदा/आफर बुलाया गया है। इच्छुक व्यक्ति निविदा/आफर में भाग लेने अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। विस्तृृत जानकारी के लिए निगम की वेबसाईट 222.ड्ढद्धद्बद्यड्डद्बठ्ठड्डद्दड्डह्म्ठ्ठद्बद्दड्डद्व.ष्शद्व एवं शिवाजी नगर जोन-4 कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते है। दुकानों को किराये में देने का मुख्य उददेश्य आम नागरिकों को रोजगार प्राप्त होगा, साथ ही निगम की आय में वृद्वि होगी।
दुकानों का प्रकार भूतल ए टाइप 16 दुकान क्षेत्रफल 52.15 व.मी. मासिक किराया 7801 रूपये अमानत राशि 46806 रूपये, भूतल बी टाइप 6 दुकान क्षेत्रफल 28.70 व.मी. मासिक किराया 4293 रूपये अमानत राशि 25758 रूपये, भूतल सी टाइप 8 दुकान क्षेत्रफल 9.60 व.मी. मासिक किराया 1436 रूपये अमानत राशि 8616 रूपये, भूतल ए-1 टाइप 2 दुकान क्षेत्रफल 41.65 व.मी. मासिक किराया 6230 रूपये अमानत राशि 37380 रूपये, प्रथम तल ए टाइप 20 दुकान क्षेत्रफल 27.30 व.मी. मासिक किराया 3690 रूपये अमानत राशि 22140 रूपये, प्रथम तल बी टाइप 4 दुकान क्षेत्रफल 25.15 व.मी. मासिक किराया 3400 रूपये अमानत राशि 20400 रूपये एवं प्रथम तल सी टाइप 4 दुकान 11.20 व.मी. मासिक किराया 1514 रूपये अमानत राशि 9084 रूपये निर्धारित किया गया है। आवेदक अपनी इच्छानुसार दुकान का चयन कर निविदा/आफर में भाग लेने आवेदन कर सकते है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजों में भूमिका की कमी दिखी: उथप्पा
        <description>नयी दिल्ली, 13 दिसंबर। पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय भारत की बल्लेबाजी रणनीति में भूमिका को लेकर स्पष्टता की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पारी की शुरुआत में अत्यधिक लचीलेपन के कारण रन बनाना मुश्किल हो जाता है।
भारतीय टीम बृहस्पतिवार को मुल्लनपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी। इस 51 रन की हार के साथ पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गयी।
उथप्पा ने कहा कि समस्या शुरुआती विकेट गिरने की नहीं थी, बल्कि शुभमन गिल के आउट होने के बाद अपनाई गई रणनीति की थी। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है लेकिन टीम ने उसका इस्तेमाल अच्छे से नहीं किया।
उन्हों जियो हॉटस्टार पर कहा,  शुभमन गिल आउट हुए तो अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए। उस समय उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज की भूमिका निभानी थी जो जोखिम उठाकर बल्लेबाजी करें और तेजी से रन बनाकर अभिषेक शर्मा पर से दबाव कम कर सके।
उथप्पा का मानना था कि अक्षर की धीमी गति से खेली गई 21 रनों की पारी दबाव कम करने में विफल रही, जिससे उनके आसपास विकेट गिरने लगे और रणनीति में बदलाव करना पड़ा। इससे लक्ष्य का पीछा करना और धीमा हो गया।
उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्लेबाजों को अपनी भूमिकाओं और पारी को आगे बढ़ाने के तरीके के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, पहले छह से आठ ओवरों के बाद बल्लेबाजों की रणनीति में लचीलापन ठीक है, लेकिन बड़े स्कोर का पीछा करने से पहले एक मजबूत नींव की जरूरत होती है। बिना मजबूत आधार के गगनचुंबी इमारत नहीं खड़ी की जा सकती।
उन्होंने कहा, खिलाड़ियों से एक ही मैच में कई भूमिकाएं निभाने की उम्मीद करना चीजों को जटिल बना देता है और भारत यहीं चूक कर रहा है। मैं सलामी बल्लेबाजों और पारी की शुरुआत चरण में अत्यधिक लचीलापन दिखाने के पक्ष में नहीं हूं।(भाषा)</description>
सरकारी नौकरी:UPSC ने 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से किया शुरू; लॉ डिग्री होल्डर्स को मौका, सैलरी 1 लाख 25 हजार तक
        <description>संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 दिसंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय में लॉ की डिग्री एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 1,00,000 - 1,25,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती की फोर्स वाइज डिटेल जारी; CISF में 14,595 पद, CRPF में 5,490 वैकेंसी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर 2025 से जारी है। SSC की ओर से अब इस भर्ती के लिए फोर्स वाइज डिटेल जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  हिमाचल प्रदेश में 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 12 दिसंबर से शुरू आवेदन, एज लिमिट 45 साल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से पटवारी के 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी। फॉर्म में करेक्शन के लिए फीस के अलावा 100 रुपए अलग से देने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 13 पदों पर वैकेंसी, कल से आवेदन:RPSC ने निकाली वैकेंसी; 12 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती के लिए कल से आवेदन किए जा सकते है। लास्ट डेट 12 जनवरी है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक</description>
आयुक्त ने विकास कार्यों का लिया जायजा
        <description>सडक़ ब्रेकर हटाने और शीघ्र निर्माण के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बुधवार को ज़ोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित और प्रगतिरत विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित नाली निर्माण, नवनिर्मित सडक़, सुलभ शौचालय, पिंक टॉयलेट, वाटर एटीएम और मार्केट क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने जलेबी चौक लिंक रोड से लगे प्रस्तावित नाली निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाए, जिससे सडक़ों पर अनावश्यक पानी बहने की समस्या से निजात मिल सकेगी। समीपस्थ सब्जी मंडी जाने वाले नवनिर्मित सडक़ पर बने ब्रेकरों के कारण नागरिकों को हो रही आवागमन की परेशानी को देखते हुए, आयुक्त ने तत्काल उन ब्रेकरों को उखड़वाने के निर्देश दिए।
नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक सुलभ शौचालय स्थल का अवलोकन किया और इसके निर्माण को जल्द कराने के निर्देश दिए। वार्ड क्र. 36 में महिलाओं के लिए निर्मित पिंक टॉयलेट का जायजा लिया और वहाँ पानी एवं साफ़-सफ़ाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। समीप में स्थापित वाटर एटीएम का भी अवलोकन किया।
प्रगतिरत नवीन सुलभ शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया और व्यापारियों की सुविधा हेतु शेड निर्माण कराने पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने साफ़-सफ़ाई और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ज़ोर दिया।
इस अवसर पर ज़ोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, अशोक देवांगन, सहायक राजस्व निरीक्षक बसंत देवांगन, ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेंद्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चूड़ामणि यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह का चौथा दिन
        <description>पं. शुक्ल ने प्रहलाद कथा व भगवान विष्णु के वामन अवतार का किया बखान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर। शिव मंदिर परिसर इस्पात नगर रिसाली में आयोजित त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन पंडित शेषनारायण शुक्ला ने प्रहलाद कथा का बखान किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा प्रहलाद चरित्र पुत्र एवं पिता के संबंध को प्रदर्शित करता है। पंडित शुक्ल ने कहा कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती। राक्षस प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप जैसे पिता को प्राप्त करने के बावजूद भी प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी। रिसाली में आयोजित त्रिवेणी ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में भक्त कथा का श्रणव कर रहे हैं। मुख्य जजमान विष्णु पाठक व उनके परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अलग अलग राज्यों से संत महंतों का आगमन हो रहा है। बुधवार को कथा का चौथा दिन है और इस दौरान कथा वाचक पंडित शेषनारायण शुक्ला ने भक्त प्रहलाद कथा का बखान किया।
पंडित शुक्ल ने कहा कि सच्चे अर्थों में कहा जाए तो प्रहलाद ने पुत्र होने का दायित्व भी निभाया। उन्होंने कहा कि पुत्र का यह सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिए, प्रहलाद ने बिना भय के हिरण्यकश्यप के यहां रहते हुए ईश्वर की सत्ता को स्वीकार किया और पिता को भी उसकी ओर आने के लिए प्रेरित किया। लेकिन राक्षस प्रवृत्ति के होने के चलते हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद की बात को नहीं माना। ऐसे में भगवान नरसिंह द्वारा उसका संहार किया गया। उसके बाद भी प्रह्लाद ने अपने पुत्र धर्म का निर्वहन किया और अपने पिता की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कथा वाचक पंडित शेषनारायण शुक्ला ने राजा बलि के अहंकार व भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि वामन अवतार, भगवान विष्णु का दशावतारों में पांचवां अवतार है, जो उन्होंने अहंकारी दैत्य राजा बलि के घमंड को कम करने और देवताओं को उनका खोया हुआ स्थान (स्वर्ग) वापस दिलाने के लिए लिया था। जिसमें उन्होंने राजा बलि से सिर्फ तीन पग भूमि मांगी और पहले दो पग में पूरी पृथ्वी और स्वर्ग को नाप लिया, और तीसरे पग के लिए बलि के सिर पर पैर रखकर उन्हें पाताल लोक भेज दिया, जो धर्म की पुन: स्थापना का प्रतीक है।</description>
युवक की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। सत्र न्यायाधीश दुर्ग के विनोद कुजूर की कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा 1000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक एम.के. दिल्लीवार ने पैरवी की थी। ग्राम पोटिया थाना नंदिनी में 7 मई 2023 को गांव के ही महेश्वर यादव के घर बारात आई हुई थी जिसे देखने के लिए गजेंद्र यादव भी गया हुआ था। रात लगभग 7.30 बजे डीजे बज रहा था और बाराती डांस कर रहे थे।
इस समय आरोपी दुलामणी साहू निवासी ग्राम पोटिया ने पुरानी दुश्मनी के चलते मौके का फायदा उठाते हुए गजेंद्र यादव पर धारदार चाकू से पेट, सिर एवं अन्य हिस्सों में प्राणघातक वार कर दिया। इससे गजेंद्र को गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए पहले शासकीय अस्पताल अहिवारा ले जाया गया, वहां से उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।</description>
शहीद वीर नारायण की पुण्यतिथि मनी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह के गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, अपितु पूरे भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों, गरीबों की आजीविका और समाज में समानता के लिए था।
कार्यक्रम में अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, भास्कर कुंडले, गौरव उमरे, कल्याण सिंह ठाकुर, आनंद देव ताम्रकार, शिशिर कसार, केडी देवांगन, अनीश रज़ा, इंदरपाल भाटिया, माहेश्वरी ठाकुर, मनोज सिंह, गुरदीप भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।</description>
        <description>-संजय किशोर
दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 51 रन से हराया और पाँच मैचों की सीरीज़ 11 से बराबर कर ली.
यह मुकाबला सिर्फ़ एक टी-20 मैच नहीं, बल्कि बदलती परिस्थितियों में संयम और रणनीति की परीक्षा साबित हुआ.
भारत 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गया और तिलक वर्मा के 62 रन के जुझारूपन के अलावा कोई ठोस योगदान नहीं मिल सका.
जीत दक्षिण अफ़्रीका की अनुशासित योजनाओं और भारत की लगातार ग़लतियों के बीच खींची स्पष्ट रेखा बनकर सामने आई.
अर्शदीप के सात वाइड गेंदों वाले ओवर की भी अब ख़ूब चर्चा हो रही है और इसके बहाने कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि अर्शदीप सिंह के लगातार वाइड फेंकने की वजह से गंभीर ग़ुस्से में थे.
एक यूज़र ने गौतम गंभीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, गौतम गंभीर हाथ मिलाते हुए बहुत ग़ुस्से में लग रहे हैं, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा से. गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम का माहौल खराब कर दिया है. क्या कोच का अपने खिलाड़ियों के साथ इतना गंदा व्यवहार करना सही है?
वहीं एक और यूज़र ने लिखा, अर्शदीप सिंह सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले टी20 खिलाड़ी बन गए हैं. गौतम गंभीर गुस्से में हैं.
हालांकि, कुछ यूज़र्स गौतम गंभीर का बचाव भी कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, पिछले मैच में इंडिया जीत गया तो सारी तारीफ़ प्लेयर्स की. आज हार गए तो सारा क्रिटिसिज़्म गंभीर का.
प्रोटियाज की जीत दो महत्वपूर्ण प्रदर्शनों पर टिकी रही. क्विंटन डी कॉक की तेज़तर्रार आक्रामक बल्लेबाज़ी और दूसरी पारी में मार्को यान्सेन की सटीक गेंदबाज़ी.
डी कॉक ने 46 गेंदों पर 90 रन बनाए और शुरुआत से भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया. इसी पारी ने दक्षिण अफ़्रीका को 213 के मज़बूत स्कोर तक पहुँचाया. क्विंटन डी कॉक का पिछले 19 T20 पारियों में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर इससे बेहतर मौके पर नहीं आ सकता था.
प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद डी कॉक ने कहा, यह सब क्या हो रहा है, मुझे खुद नहीं पता. बस हो रहा है. मुझे लगता है यही बात है, मैं लय में आता हूँ, तो कोशिश करता हूँ कि उसका पूरा फायदा उठाऊँ. बात बस इतनी सी है, सचमुच. देखिए, मेरा मानना है कि इसकी वजह यह भी है कि हम एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बहुत ज़्यादा खेलते हैं. हम हमेशा अच्छी विकेटों पर खेलते हैं, खासकर यहाँ अपने घर में. आख़िर में सारी बात इसी पर आकर टिक जाती है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत यान्सेन ने झकझोर दी. ऊँचाई और एंगल का फायदा उठाते हुए उन्होंने शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव दोनों को जल्दी आउट किया. शुरुआती दबाव ने भारतीय पारी को पटरी पर आने ही नहीं दिया. इसी बढ़त ने बाद में ऑट्नील बार्टमैन के घातक ओवर की नींव रखी. बार्टमैन ने 24 रन देकर चार विकेट झटके, जिसने मैच को निर्णायक मोड़ दे दिया.
भारत की हार के लिए ये तीन बड़ी ग़लतियाँ ज़िम्मेदार!
टॉप ऑर्डर का बिखरना और नेतृत्व की विफलता: 214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, शुभमन गिल (0) का गोल्डन डक और कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) का सस्ते में आउट होना सबसे बड़ा झटका था. इस खराब शुरुआत के बाद, नंबर 3 पर अक्षर पटेल को भेजने का प्रयोग भी बुरी तरह विफल रहा (21 गेंदों में 21 रन), जिसने शुरुआती झटकों से उबरने के बजाय टीम पर दबाव और बढ़ा दिया.
गेंदबाज़ी में अनुशासनहीनता और अतिरिक्त रन: टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनने के बावजूद, ओस के कारण भारतीय गेंदबाज़ अपनी लाइन और लेंथ पर काबू नहीं रख पाए. उन्होंने कुल 16 वाइड और 13 फुल टॉस फेंके, जिससे दक्षिण अफ़्रीका को आसानी से 22 अतिरिक्त रन मिले. इस अनुशासनहीनता ने प्रोटियाज़ को 213 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में मदद की. वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हीं परिस्थितियों में योजनाबद्ध और अनुशासित गेंदबाज़ी की, जिससे भारत पर लगातार दबाव बना रहा. यही अंतर अंततः परिणाम तय करने वाला साबित हुआ.
स्ट्राइक रोटेशन में कमी और सहयोगी बल्लेबाज़ों का धीमापन: हालाँकि तिलक वर्मा (62) ने अकेले संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 20 रन ही जोड़ सके, जिससे ज़रूरी रन रेट तेजी से बढ़ता चला गया. मिडिल ओवरों में स्ट्राइक रोटेशन की कमी से तिलक वर्मा पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिसका फायदा दक्षिण अफ़्रीका के अनुशासित गेंदबाज़ों (बार्टमैन 4/24, यान्सेन 2/25) ने उठाया.
कप्तान-उपकप्तान पर बढ़ता दबाव
कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की लगातार कमज़ोर फ़ॉर्म फ़ैन्स की नाराज़गी और वर्ल्ड कप से पहले टीम की चिंता का कारण बनी हुई है.
एशिया कप से पहले उपकप्तान बनकर लौटे शुभमन गिल अपनी लय नहीं पा सके. दूसरे T20I में उनकी पारी सिर्फ़ एक गेंद तक चली.
लुंगी एनगीडी की गेंद को छूने की कोशिश में वह स्लिप में कैच दे बैठे. पिछली 17 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला और सितंबर के बाद सिर्फ़ तीन बार ही 30 रन के पार पहुँचे.
इरफ़ान पठान ने उनके फ़ॉर्म को टीम इंडिया की अब बढ़ती चिंता बताया है. प्रशंसक इसलिए भी नाराज़ हैं क्योंकि संजू सैमसन जैसे विकल्प बाहर बैठे हुए हैं.
वहीं, कभी नंबर एक T20 बल्लेबाज़ रहे सूर्यकुमार यादव भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं. नंबर 4 पर आए सूर्य सिर्फ़ 5 रन बनाकर आउट हुए. 2024 से उनका T20 इंटरनेशनल औसत 21 तक गिर चुका है. इस साल खेले 17 मैचों में यह औसत और घटकर 14.35 रह गया है. वर्ल्ड कप से पहले कप्तान और उपकप्तान दोनों का लय से बाहर होना टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल बन चुका है.
तिलक वर्मा का जज़्बा, बार्टमैन का निर्णायक ओवर
तिलक वर्मा ने 62 रन की संयमित पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला. बार्टमैन ने 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की बचीखुची उम्मीदें खत्म कर दीं. वह 4/24 के साथ दक्</description>
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुईं ईडन कार्सन
        <description>नई दिल्ली, 11 दिसंबर । महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड की ऑफ-स्पिनर ईडन कार्सन महिला विश्व कप से बाहर हो गई हैं। ईडन कार्सन की कोहनी का ऑपरेशन होना है। इस वजह से वह लगभग 6 महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगी। ऐसे में वह टी20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। विश्व कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में होना है। कार्सन महिला विश्व कप 2025 से पहले ही इंजर्ड हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत और श्रीलंका में आयोजित विश्व कप में हिस्सा लिया था। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा, कार्सन महज 24 साल की है। उसका करियर अभी लंबा है।
इसलिए यह जरूरी है कि हम आगे देखें और उसे मैदान पर वापस लाने और पूरी तरह से फिट होने को प्राथमिकता दें। सॉयर ने कहा, कार्सन के गेंदबाजी वाले हाथ में ही चोट है। लंबे करियर को बचाने के लिए उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया है। हम सब उनके लिए बहुत दुखी हैं। टीम के सामने छह महीने का बड़ा समय है। मुझे पता है कि उसके लिए अभी सर्जरी करवाने का फैसला लेना कितना मुश्किल था, लेकिन मैं इसका समर्थन करता हूं। जाहिर है, ईडन का टीम में न होना एक बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ईडन कार्सन ने अक्टूबर 2024 में दुबई में खेले गए विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए छह पारियों में नौ विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। कार्सन ने न्यूजीलैंड के लिए 37 टी20 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। वहीं 24 वनडे मैचों में 18 विकेट उन्होंने झटके हैं। --(आईएएनएस)</description>
खड़ी कार बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक:पन्ना में शाहनगर&झुकेही मार्ग पर हादसा, ड्राइवर सुरक्षित
        <description>पन्ना के शाहनगर-झुकेही मार्ग पर कचौरी स्थित छह घरा मोड़ के पास एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। कटनी से कचौरी की ओर जा रहा था ट्रक जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP21, ZG-3257 कटनी से कचौरी की ओर जा रहा था। घटना उस समय हुई जब ट्रक छह घरा मोड़ के नजदीक पहुंचा। ट्रक ड्राइवर गुड्डू गडारी ने बताया कि सड़क पर एक मार्शल वाहन खड़ी थी, जिसकी लाइटें बंद थीं। अचानक कार ड्राइवर ने लाइटें चालू कर दीं, जिससे चकाचौंध के कारण उन्हें सड़क ठीक से नहीं दिखी। ट्रक बेकाबू होकर पलटा चालक ने खड़ी कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसा गंभीर होने के बावजूद चालक गुड्डू गडारी को कोई चोट नहीं आई। पलटे हुए ट्रक को हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। ड्राइवर ने बताया कि वह कचौरी पहुंचकर मुरुम भरकर कटनी जाने वाला था।</description>
वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल पीस प्राइज:लोकतंत्र की लड़ाई के लिए मिला सम्‍मान, राष्‍ट्रपति शावेज को चोर कहा था; जानें प्रोफाइल
        <description>वेनेजुएला की लीडर ऑफ अपोजीशन और नोबेल पीस प्राइज विनर मारिया कोरीना मचाडो बुधवार, 10 दिसंबर को तकरीबन 11 महीने बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। वो नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक होटल की बालकनी से अपने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन करती दिखीं। इससे पहले मचाडो की बेटी एना ने ओस्लो में ही आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में नोबेल शांति पुरस्कार रिसीव किया। मचाडो सुरक्षा जोखिमों और यात्रा प्रतिबंधों के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। ऐसे में उनकी जगह उनकी बेटी एना कोरीना सोसा मचाडो ने अवॉर्ड रिसीव किया। समारोह के दौरान मचाडो की कुर्सी को प्रतीकात्मक रूप से खाली रखा गया, जो वेनेजुएला की लोकतंत्र की लड़ाई में उनकी मजबूरी और प्रतिबद्धता दोनों को दर्शाती है। एना ने समारोह में अपनी मां का लिखा हुआ भाषण भी पढ़ा। मचाडो ने अपने लिखित भाषण में कहा, लोकतंत्र और आजादी को बचाने के लिए संघर्ष जरूरी है। यह पुरस्कार वेनेजुएला ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। 1992 में एटेनिया फाउंडेशन की स्थापना फाइनेंस में मास्टर डिग्री के बाद मचाडो ने वेलेंसिया में ऑटो इंडस्ट्री में काम किया। उनके पिता वेनेजुएला में स्टील कारोबार करने वाले बड़े बिजनेसमैन थे। उन्होंने 1992 में एटेनिया फाउंडेशन बनाया। यह संस्था कराकास शहर में बेघर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए काम करती है। इस फाउंडेशन के जरिए मचाडो ने सामाजिक सुधार की दिशा में अपनी पहचान बनाई। Sumate ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की साल 2001 में एक होटल की लॉबी में मारिया कोरीना मचाडो और इंजीनियर से नेता बने अलेजांद्रो प्लाज की अचानक मुलाकात हुई। दोनों अपने देश वेनेजुएला की बिगड़ती हालत को लेकर बहुत चिंतित थे। इसी सोच के साथ दोनों ने मिलकर सुमाते (Sumate) ऑर्गेनाइजेशन बनाया। ये स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए काम करता है। मारिया इस ऑर्गेनाइजेशन की को-फाउंडर बनीं। 2010 में नेशनल असेंबली की मेंबर बनी साल 2004 में वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली और राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज को हटाने के लिए एक मुहिम शुरू की गई। ये कैंपेन Sumate संगठन के बैनर के तले शुरू हुआ। फिर उन्होंने रिकॉल रेफरेंडम यानी जनमत संग्रह कराया। इसके लिए सरकार ने Sumate के कई सदस्यों जिनमें मारिया कोरीना मचाडो भी शामिल थीं पर देशद्रोह और साजिश का केस कर दिया। 2010 में वो वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की मेंबर बनी। लेकिन 2014 में लोकतंत्र और स्वतंत्रता की आवाज उठाने के कारण सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया। इस कदम से मचाडो देश और दुनिया भर में लोकतंत्र की बड़ी आवाज बन गईं। राष्ट्रपति को चोर कहने के बाद सुर्खियों में आईं मचाडो पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति का भाषण बंद करा दिया था। यह घटना 14 जनवरी, 2012 की है। प्रेसिडेंट शावेज संसद में भाषण दे रहे थे। तभी मचाडो ने चिल्लाते हुए उन्हें चोर कहा और लोगों की जब्त की गई संपत्ति को लौटाने को कहा। यह घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई और मचाडो लीडर ऑफ अपोजीशन बन गईं। 2013 में वेंते वेनेजुएला पार्टी बनाई मारिया ने साल 2013 में 'वेंते वेनेजुएला' (Vente Venezuela) नाम के एक उदारवादी पॉलिटिकल पार्टी बनाई और उसकी नेशनल कन्वीनर बनीं। अपने पूरे करियर में मचाडो ह्यूगो शावेज और निकोलस मादुरो दोनों की सरकारों की कड़ी आलोचक रहीं। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून के शासन की वकालत की। वेनेजुएला सरकार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी निरस्त की  साल 2023 में मचाडो ने विपक्षी प्राइमरी जीतकर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति उम्मीदवार बनीं। इसके तुरंत बाद वेनेजुएला सरकार ने उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य कर दिया। फिर एडमुंडो गोंजलेज को उनकी जगह कैंडिडेट बनाया गया। विपक्ष ने वोटों के आंकड़े जारी किए और दावा किया कि गोंजलेज ने भारी जीत हासिल की, जबकि सरकारी नियंत्रण वाले नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल ने बिना किसी सबूत के मादुरो की जीत का ऐलान कर दिया। इसके बाद से मचाडो मादुरो सरकार से अपनी जान और आजादी बताते हुए छिपने पर मजबूर हो गईं। अक्टूबर 2025 में मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके निरंतर प्रयासों और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण बदलाव की लड़ाई’ के लिए ये सम्मान मिला।
 ------------------- ये खबर भी पढ़ें.. इंडिगो संकट पर ट्रोल हुए एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू: पिता की मौत से राजनीति में आए, संसद में सेक्‍स एजुकेशन पर बिल लाए; जानें प्रोफाइल इंडिगो एयरलाइन्‍स संकट के बाद सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है। लोग उन्‍हें सोशल मीडिया पर टैग कर गड़बड़‍ियों का जवाब मांग रहे हैं और अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इंडिगो के CEO के साथ मीटिंग के उनके पोस्‍ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये ड्रामा छोड़कर ग्रांउड पर काम करिए।’ पढ़ें पूरी खबर...</description>
हाईकोर्ट ने सीडी की प्रामाणिकता पर याचिका खारिज की:65&बी प्रमाणपत्र और मौलिकता का फैसला ट्रायल में होगा
        <description>ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने भ्रष्टाचार अधिनियम से जुड़े एक मामले में विशेष शास्त्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, भिंड के मालनपुर में लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की और उसका ट्रांसक्रिप्ट बनाकर उसे सीडी में सुरक्षित किया। मनीष पचौरी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और कहा, पुलिस ने जो सीडी दी है, वह मूल (original) नहीं बल्कि कॉपी है। निष्पक्ष सुनवाई के लिए उसे मूल रिकॉर्डिंग डिवाइस, उसकी क्लोन कॉपी और पूरा डिजिटल डाटा दिया जाना चाहिए। इसलिए ट्रायल शुरू करने से पहले इस सीडी की सही या गलत होने की जांच होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने क्या कहा ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने कहा,</description>
सरकारी नौकरी:झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन, सैलरी 90 हजार से ज्यादा
        <description>झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 13- 14 जनवरी तक खुली रहेगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : कैटेगरी वाइस कट ऑफ : एग्जाम पैटर्न : इंटर ट्रेंड (क्लास 1 - 5वीं तक) ग्रेजुएट ट्रेंड (क्लास 6 - 8 तक) ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल सहित 55 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 78 हजार से ज्यादा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने प्रिंसिपल,पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने का मौका 10 जनवरी 2026 तक दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें  बॉम्बे हाईकोर्ट में 2381 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने स्टेनोग्राफर, क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
खेतों में धडल्ले से जल रही पराली, मैदानी अमला बेखबर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर। जिला प्रशासन की अपील की परवाह नहीं करते हुए किसान खेतों में धडल्ले से पराली जलाने में लगे हुए हैं। रोकथाम के नाम पर कृषि अधिकारी राजस्व विभाग का मुंह ताक रहे हैं। इधर किसान धान कटाई के बाद खेत में बिखरे पैरा को जलाकर दलहन फसल बोने की तैयारी में जुटा है। इससे हवा की गुणवत्ता, मिट्टी की उर्वरता और मित्र किट का कुनबा नष्ट हो रहा हैं।
खरीफ फसल की कटाई के बाद पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जिला प्रशासन ने अपील जारी कर किसानों से खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने की समझाईश दी थी। जिसका जमीन पर कोई असर नजऱ नहीं आ रहा है। अधिकांश किसान हारवेस्टर से धान की कटाई करवा पराली खेत में ही छोड़ देते हैं। अब उन खेतों में दलहन तिलहन की फसल लगाने पराली जलाने का काम किया जा रहा है। लेकिन इसमें रोक लगाने के लिए कोई भी विभाग का मैदानी अमला सक्रिय नहीं है। जबकि फसल अवशेष जलाने पर शासन द्वारा अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के अधिकांश खेतों में पराली जलाने काम धडल्ले से जारी है।
इस बारे में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष लालाराम चन्द्राकर ने कहा कि खेतों में पैरा जलाना पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता और जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकार किसानों को अवशेष प्रबंधन के लिए तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है। किसान भाई इसकी मदद से पर्यावरणहितैषी तरीके से कृषि में योगदान दें। भरदा के प्रगतिशील कृषक लेखराज चन्द्राकर ने माना कि फसल अवशेष जलाने से धुएं में मौजूद जहरीली गैसें मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, इससे फेफड़ों के रोग, कैंसर उत्प्रेरक तत्वों समेत कई स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं।
पप्पू दाऊ ने कहा कि अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभदायक सूक्ष्मजीव, केंचुए और मकडिय़ाँ खत्म हो जाती हैं, जिससे प्राकृतिक कीट नियंत्रण बाधित होता है और किसानों को महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बारे में कुरूद विकास खंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेन्द्र सोनकर ने बताया कि किसानों को खेतों में पराली जलाने के लिए हमेशा मना किया जाता है। कार्यवाही के संबंध में उनका कहना है कि जब तक हमें खसरे की जानकारी नहीं होगी तो हम कैसे किसी के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। इस काम में हमें राजस्व विभाग की मदद मिले तो संयुक्त सर्वे से दोषी किसानों का पता लगाया जा सकता है।</description>
वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय आंदोलन के संबंध में जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस की बैठक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कुरुद, 10 दिसंबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने एसआईआर की समीक्षा, वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय आंदोलन, धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं सहित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक बुलाई, जिसमें विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, व पंकज महावर, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, विजय देवांगन, विपिन साहू, आनंद पवार, कविता बाबर, गोपाल शर्मा, विजयप्रकाश जैन, सूर्याराव पवार, हरमिंदर छाबड़ा, सलीम रोकडिय़ा, बृजेश जगताप प्रमुख रूप से शामिल हुए।
राजीव भवन धमतरी में आयोजित इस बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारियों से एसआईआर की प्रक्रिया पर जानकारी मांगी गई। ऐसे मतदान केंद्र जहां एसआईआर की प्रक्रिया धीमी है. वहां डोर टू डोर जनसंपर्क कर एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण करने बीएलए को निर्देशित किया गया। साथ ही इसमें आने वाले परेशानियां को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही गईं। जिला अध्यक्ष विधायक द्वय सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन मे शामिल होने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कहा गया। धान खरीदी में किसानों को हो रहीं परेशानी के संबंध में सोसायटी स्तर पर निगरानी समिति का गठन कर सरकार के किसान विरोधी नीति पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गईं एवं नगर निगम मे चल रहे भ्रष्टाचार जन विरोधी कार्यो पर भी चर्चा हुई।
बैठक के बाद जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि आज संगठन के वरिष्ठ नेताओं, मंडल, सेक्टर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ प्रथम बैठक थी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक जूटता के साथ सरकार के जन विरोधी नीतियों पर आंदोलन करने की बात कही है। आने वाले समय में संगठन की बैठक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर स्तर पर भी आयोजित होगी कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता सशक्त विपक्ष की भूमिका में सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनक़ाब करेगें। इस दौरान नीलम चन्द्राकर, आलोक जाधव, आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, राजू साहू, डीहूराम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, मीना बंजारे, सकील अहमद गुड्डा, दीपक सोनकर, नरेंद्र सोनवानी, राजा देवांगन, रजत जसुजा, विशु देवांगन, योगेश लाल, पूर्णिमा रजक़, सुमन साहू, प्रकाश पवार, हितेश गंगवीर, उदित नारायण साहू, राजेश पांडे, राजेश ठाकुर, कमलेश सोनकर, अजय वर्मा, राजेन्द्र साहू, शरीफ रोकडिय़ा, ऋषभ ठाकुर, पारसमणी साहू, रामेश्वरी कोसरे, शिव चंद्राकर, पवन बघेल, मोनार्क चंद्राकर, शुभम यादव, कुशल देवांगन कुशल देवांगन, आशीष थिटे, विक्रांत पवार, तारीक रजा, जैनुद्दीन रिजवी, रजत सोनकर, संजू साहू, केशव साहू, हेमन्त देवांगन, सलीम गौस, सलीम रिज़वी, तोगू गुरुपच, गौतम वाधवानी, शुभम साहू, गीतराम साहू मौजूद थे।</description>
शहीद वीर नारायण का बलिदान आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक&मुख्यमंत्री
        <description>101 करोड़ के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार,10 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने सोनाखान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारम्भ करने, सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 50 लाख, मड़ई मेला स्थल में शौचालय निर्माण हेतु 20 लाख देने, सोनाखान में इको टुरिज्म विकास एवं सडक़ निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं आदिवासी समाज के 5 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि आज सोनाखान के पावन भूमि में शहिद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के नाते दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है।राज्य की तरफ से उन्हें नमन है। उन्होंने कहा कि वे एक वीर सपूत थे,अंग्रेजी सरकार से हाथ नहीं मिलाया। गरीबों के अधिकार और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। अकाल के समय उन्होंने गरीबों को अनाज बांट दिया। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी । शहीद वीर नारायण सिंह स्वाभिमान, अन्याय का प्रतिकार, संघर्ष और आत्मगौरव के लिये लड़ते रहे। हमें उनकी आदर्शो पर चलकर गरीबों का साथ देना है।
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोनाखान बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है। यहां से देश भर को संदेश जा रहा है। वीर नारायण सिंह की वीरता और शहादत को नमन।आज ही के दिन उन्हें रायपुर के जय स्तम्भ चौक में अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई।आज उन्हें हम शत शत नमन करते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ते -लड़ते न्याय के लिए शहीद हो गए। शहीद वीर नारायण सिंह आकाल के समय भूख से त्रस्त जनता को गोदाम खोलकर अनाज को बांट दिया। इसी तरह आज साय सरकार हजारों गरीबों को आवास की चाबी सौंप रहे हैं। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का हर माह एक हजार रुपया खाता में जमा हो रहा है। अनेक कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है।
प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना।ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना। ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल है।
प्रमुख भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग द्वारा 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण। 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार अशोक जैन, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ धम्मशील गणवीर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।</description>
साहू समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 दिसंबर। परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण-नवागांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पिछले दिनों ग्राम नवागांव में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का साल श्री फल से सम्मानित किया गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर,प्रमुख अतिथि धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री,चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री,अध्यक्षता देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण,अति विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर,विशिष्ट अतिथि भेखराम साहू (उपाध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, डॉ.मनीष साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण,रमेश साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा,पारसमणी साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद,तुलाराम साहू परिक्षेत्र साहू समाज थनौद- जामगांव,पवन गुरु पंच,अध्यक्ष साहू समाज अभनपुर,वीरेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू खोरपा, चंद्रकला ध्रुव सभापति जिला पंचायत रायपुर, मेनका संजय पटेल जनपद सदस्य नवागांव, छबीली छबीली खगेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव,नवनिर्वाचित पदाधिकारी चंपारण के अध्यक्ष- गैंदलाल साहू, उपाध्यक्ष राम कुमार हिरवानी, महिला उपाध्यक्ष कमला बलदेव साहू, संगठन सचिव भुवन लाल साहू ,महिला संगठन सचिव- निर्मला साहू और चंपारण परिक्षेत्र जितने भी ग्रामीण इकाई टीला, सेमरा, भोथीडी,चंपारण, जौदा, डंगानिया,नवागांव पारागांव घोट,लखना कोलियारी, परसदा, पोंड जौंदी सभी ग्रामीण सदस्य उपस्थित थे।</description>
गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुए नपा अध्यक्ष
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
भाटापारा, 10 दिसंबर। भाटापारा अंतर्गत पी.पी. स्टील प्रांगण, खोलवा रोड में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शक्ति संवर्धन विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में नपा अध्यक्ष सहित नगर के विभिन्न वार्डों से आईं माता-बहनों, श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। संपूर्ण यात्रा मार्ग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी अधिक दिव्य एवं ऐतिहासिक बन पड़ी।
इस अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई, जो आगे आने वाले दिनों में विस्तृत धार्मिक अनुष्ठानों और सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ संपन्न होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक सोच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भव्य कलश यात्रा में नगरवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारा समाज आध्यात्मिक उन्नयन और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के प्रति दृढ़ संकल्पित है।</description>
जब भी हॉकी के मैदान पर उतरता हूं, मां की कुर्बानियां याद आती हैं : दिलराज सिंह
        <description>(मोना पार्थसारथी)
चेन्नई, 11 दिसंबर। पढाई से बचने के लिये हॉकी का दामन थामने वाले दिलराज सिंह के दिल को तब ठेस पहुंची जब उन्हें पता चला कि उन्हें गोलकीपिंग किट दिलाने के लिये उनकी मां को अपने गहने बेचने पड़े थे और तभी से उन्होंने ठान ली थी कि खेल के मैदान पर नाम कमाकर परिवार को अच्छे दिन दिखाना है ।
यहां जूनियर हॉकी विश्व कप में नौ साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के लिये संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छह गोल करने वाले दिलराज अपने जन्मदिन पर मिली जीत के बाद भावुक हो गए और कहा , जीत के बाद सबसे पहले मैने मां (रूपिंदर कौर) से बात की और वह काफी भावुक हो गई थी । वह मेरा मैच नहीं देखती क्योंकि उनको डर लगता है । वह उतने समय अरदास करती रहती हैं । 
शुरूआती दिनों में गोलकीपर के तौर पर खेलने वाले पंजाब के इस खिलाड़ी ने बताया कि उनके पिता ठीक नहीं रहते थे और मां ने काफी कठिनाइयां झेलकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है ।
उन्होंने कहा ,मैने जब पहली गोलकीपिंग किट ली थी तो मेरी मां को अपने गहने बेचने पड़े थे । उनके और मेरे अलावा किसी को यह नहीं पता था । मुझे फिर बहुत दुख हुआ और मैं बहुत संजीदगी से खेलने लगा क्योंकि मैं जब भी मैदान पर उतरता था तो मेरी मां की कुर्बानियां याद आती थी । मेरे पापा ठीक नहीं रहते थे तो सब कुछ मां पर ही निर्भर था और उनकी वजह से ही मैं यहां तक पहुंचा ।
उन्होंने कहा ,हालात इतने खराब थे कि कई बार मेरे पास टूर्नामेंट में जाने के लिये भी पैसा नहीं होता था । किसी टूर्नामेंट में ईनाम मिल जाता तो काम चल जाता था ।
पिछले साल जोहोर कप (तीन गोल) में कांस्य और जूनियर एशिया कप (सात गोल) में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे दिलराज ने कहा कि विश्व कप में मिला पदक इसलिये भी बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे भविष्य में उन्हें नौकरी मिलने का मौका बनेगा ।
उन्होंने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,मेरे लिये यह पदक बहुत अहम है क्योंकि इससे मुझे नौकरी मिलने का मौका बन सकता है । इसके साथ ही सीनियर टीम में जाने के दरवाजे भी खुलेंगे । घर के हालात ऐसे ही हैं लिहाजा नौकरी मिल जाने से अच्छा होगा ।
बीस साल के इस फारवर्ड ने बताया कि बचपन में उनकी शरारतों से परेशान होकर उन्हें हॉकी अकादमी में डाला गया जिसे वह छोड़कर भी आ गए थे।
उन्होंने कहा ,मेरा पढाई में उतना मन नहीं लगता था तो घर वालों ने बटाला , पंजाब में चीमा हॉकी अकादमी में डाल दिया । मेरे तायाजी का लड़का खेलता था। उसको देखकर मैं भी अकादमी चला गया था और रोता रहता था ।
उन्होंने कहा ,मैं गोलकीपर के तौर पर वहां गया था लेकिन फिर छोड़कर आ गया क्योंकि बीच में (मिडफील्ड) खेलना चाहता था, गोलकीपर नहीं बनना था । फिर मैं फॉरवर्ड खेलने लगा और घुमन कलां पिंड में कोच कुलविंदर सिंह के साथ खेलना शुरू किया और फिर सुरजीत हॉकी अकादमी में चयन हो गया । 
उन्होंने कहा ,पहले जब मैं गया तो समझ नहीं आया कि गोलकीपर खेलूं या मिडफील्डर । मैने अनजाने में गोलकीपिंग के लिये हामी भर दी थी लेकिन मन नहीं लगा । 
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने जूनियर टीम के कोच पी आर श्रीजेश (दो ओलंपिक पदक विजेता गोलकीपर) को यह बात बताई, उन्होंने कहा , नहीं, बिल्कुल नहीं । उन्हें यह बात नहीं बताई है ।
दिलराज ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी क्लब के लिये खेलते हुए पहली कमाई मिलने पर हुई थी जो उन्होंने अपनी मां को सौंपी थी ।
उन्होंने कहा , सबसे पहले मुझे लखनऊ में चीमा अकादमी की ओर से खेलते हुए एक टूर्नामेंट में पांच या छह हजार रूपये मिले थे और मैने सारे पैसे मां को दे दिये थे और इतनी खुशी हुई कि बता नहीं सकता ।
जूनियर विश्व कप से मिली सीख के बारे में पूछने पर दिलराज ने कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढा है और दबाव में खेलने का हुनर मजबूत हुआ है ।
उन्होंने कहा ,इस टूर्नामेंट से यह सीखा कि जीत के साथ हार भी जुड़ी होती है । दबाव का सामना कैसे करना है और अब लगता है कि अपेक्षाओं का दबाव झेलकर खेल सकता हूं । टीम के साथ बांडिंग भी बहुत अच्छी हो गई है । अभी आगे बहुत कुछ हासिल करना है ।(भाषा)</description>
जबलपुर में महिलाओं का अपराध नेटवर्क बढ़ रहा:एसिड अटैक से लेकर गांजा तस्करी तक में महिलाएं; एएसपी बोली& यह चिंता विषय
        <description>जबलपुर में तेजी से बढ़ते अपराधों के बीच अब महिलाओं और किशोरियों की भी भागीदारी बढ़ रही है। पुरुषों की तरह महिलाएं भी गैंग बनाकर अपराध कर रही हैं। मारपीट, एसिड अटैक से लेकर गांजा तस्करी तक में महिलाएं पीछे नहीं हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अपहरण, तस्करी, हमले, धमकियां, हनी ट्रैप और सोशल मीडिया पर डर फैलाने जैसी वारदातों में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह पुरुषों के अपराधों के साथ महिलाओं के बढ़ते अपराध पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। जानिए हालही के 5 केस  केस 1: लेडी गैंग ने अपहरण और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला 22 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवतियां एक महिला का अपहरण कर मारपीट कर रही थीं और वीडियो बना रही थीं। मामले में ग्वारीघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो 17 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह और एक युवती को जेल भेजा गया। केस 2: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी में महिलाएं शामिल जनवरी 2025 में क्राइम ब्रांच ने 3 महिला सहित 7 गांजा तस्करों को लाखों रुपए के गांजा और लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया। गैंग की लीडर सत्यकला खरे थी, जो उड़ीसा से रायपुर होते हुए गांजा जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करती थी। केस 3: ब्लैकमेल और इंस्टाग्राम का प्रयोग 25 साल की गैंग मास्टरमाइंड रागिनी शर्मा इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के करेली की रागिनी और उसके साथी विवेक एवं साहिल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो कॉन्स्टेबल की भी भूमिका सामने आई, जिन्हें एसपी ने लाइन अटैच किया। केस 4: नाबालिग युवती ड्रग डीलर बन गई 28 नवंबर को जीआरपी ने एक महिला और नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया। मेकअप और स्टाइलिश दिखने वाली शिवानी नाम की युवती के बैग से सवा लाख रुपए का गांजा जब्त हुआ। युवती ने बताया कि वह पाउच बनाकर शहर में गांजा बेचती थी। केस 5: सहेली पर एसिड अटैक जून 2025 में ग्वारीघाट में इशिता साहू ने अपनी सहेली श्रद्धा दास पर एसिड फेंका। दोनों के बीच ईर्ष्या और जलन का मामला था। श्रद्धा के पास सब कुछ था, जबकि इशिता के पास कुछ नहीं था, जिससे यह घटना हुई। महिलाओं का अपराध में शामिल होना चिंता का विषय एएसपी अंजना तिवारी ने कहा कि महिलाओं का अपराधों में शामिल होना सामाजिक, आर्थिक और सोशल फैक्टर के साथ जुड़ा हुआ है। महिलाओं की संवेदनशीलता और परिवार के साथ जुड़ाव होने के बावजूद वे अपराध की तरफ आकर्षित हो रही हैं। एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट अपराध की ओर खींचते हैं। व्यस्क महिलाएं जब बड़ी घटनाओं में शामिल होती हैं, तो समाज को सोचना चाहिए कि इसे कैसे रोका जाए। क्यों बढ़ रहा है महिलाओं का अपराध? पुलिस और समाजशास्त्रियों का मानना है कि बढ़ती प्रवृत्ति के पीछे मुख्य कारण हैं सोशल मीडिया बना अपराध प्रदर्शन का मंच कुछ युवतियों ने अपराध को दिखाने के लिए सोशल मीडिया को मंच बना दिया है। चाकू, हथियार और गुंडागर्दी वाले वीडियो पोस्ट कर डर फैलाना आम हो गया है। इससे अपराध बढ़ता है और अन्य युवा भी भटक सकते हैं। जबलपुर पुलिस ने महिला अपराधियों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाएं अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें।</description>
सरकारी नौकरी:तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
        <description>मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु (TN MRB) ने असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 11 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : लेवल -22 के अनुसार, 56,100 - 2,05,700 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : पार्ट - 1 : पार्ट - 2 : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें UPSC ने ट्रेडमार्क्स और जीआई एग्जामिनर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 102 वैकेंसी, 13 दिसंबर से करें अप्लाई संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स (CGPDTM) में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस (GI) एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
181 पदों के लिए परीक्षा, सिर्फ 4 कैंडिडेट हुए पास:गृह विभाग में APO की भर्ती, पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर
        <description>गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया- इस भर्ती में प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए थे। जबकि एससी और एसटी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी गई। 1 जून को हुई थी परीक्षा
RPSC ने गृह (अभियोजन) विभाग में गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए APO के 181 पदों पर 7 मार्च 2024 को राजस्थान अभियोजन अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के तहत भर्ती निकाली थी। इसमें 2747 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 1 जून 2025 को हुई परीक्षा में 2558 यानी 93.12 प्रतिशत कैंडिडेट्स शामिल हुए। इसके दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने पर 4 अभ्यर्थियों को गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए पात्रता की जांच के लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। इनके रोल नंबर भी जारी किए गए हैं। केवल जनरल कैटेगरी में ही मिले अभ्यर्थी
आयोग की ओर से जारी कटऑफ मार्क्स के एनालिसिस में सामने आया कि केवल सामान्य पुरुष, महिला वर्ग में ही अभ्यर्थी मिल सके। सामान्य विधवा व परित्यक्ता के साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस में किसी भी संवर्ग में एक भी अभ्यर्थी नहीं मिल पाया है। इधर, शेड्यूल्ड एरिया में एक भी अभ्यर्थी नहीं मिल पाया है। भरना होगा डिटेल आवेदन फॉर्म
यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता के लिए सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराए जाने के बाद आयोग जारी करेगा। इस विचारित (कंसीडर) लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 16 से 22 दिसंबर 2025 (रात 11:59) तक खोला जाएगा। यहां देखें कटऑफ मार्क्स और अन्य डिटेल... फिर निकाली जाएगी भर्ती
सूत्रों के मुताबिक गृह विभाग की ओर से पद खाली रहने पर फिर से आयोग को भर्ती के लिए भेजा जाएगा। आयोग की ओर से वैकेंसी निकाल कर आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद एग्जाम होगा। भर्ती पूरी होने के लिए करीब एक से डेढ़ साल का समय लगता है। जिला-जज के लिए हाईकोर्ट को नहीं मिला था कोई योग्य उम्मीदवार
राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा (RHJS) के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से मार्च-2025 में आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल-2025 को जारी हुआ था। इसमें 99 न्यायिक अधिकारियों में से जिला जज कैडर में प्रमोशन के लिए कोई भी योग्य नहीं पाया गया था। न्यायिक अधिकारी (Judicial Officer) से डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन के लिए हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के 99 न्यायिक अधिकारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। दूसरी ओर, वकील कोटे से राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा की सीधी भर्ती-2024 के लिए मुख्य परीक्षा सिर्फ एक वकील ही पास कर पाया था। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर के रजिस्ट्रार (परीक्षा) की ओर से 8 अप्रैल को नोटिफिकेशन संख्या RHC/Exam Cell/RJS/DJC/2024/1675 जारी किया गया। RHJS की लिखित परीक्षाओं के संबंध में जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि 8 और 9 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा गया– “NONE FOUND SUITABLE”। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से कोई भी तय विभागीय कोटा के तहत जिला जज पद के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर सका। ऐसे में यह परीक्षा बिना किसी योग्य अभ्यर्थी के ही समाप्त हो गई थी।</description>
2026 में पड़ेगा ज्येष्ठ अधिकमास:13 माह का होगा साल, धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से कुंभ से पहले विशेष संयोग
        <description>हिंदू पंचांग के अनुसार आगामी वर्ष 2026 विशेष खगोलीय संयोग लेकर आ रहा है। हिंदू पंचांग गणना के मुताबिक यह वर्ष 13 महीनों का होगा, क्योंकि 2026 में अधिकमास पड़ रहा है। इस बार अधिकमास ज्येष्ठ माह में आने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सिंहस्थ कुंभ से पहले मई का महीना बेहद फलदायक माना जा रहा है। हिंदू समय गणना पूरी तरह विक्रम संवत पर आधारित है और वर्तमान में विक्रम संवत 2082 चल रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला का कहना है कि वर्ष 2026 में बन रहा यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और शुभ है। क्या होता है अधिकमास? पंचांग की गणना के अनुसार हर 2–3 वर्ष में एक अतिरिक्त महीना जुड़ता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है। यह तब बनता है जब किसी पूरे चंद्र मास के दौरान सूर्य किसी भी राशि में प्रवेश नहीं करता। चंद्र मास और सौर मास की गति में अंतर को संतुलित करने के लिए ही यह अतिरिक्त महीना पंचांग में जुड़ता है। इसे अधिकमास, अध्याय मास या मलमास भी कहा जाता है। धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास को अत्यंत पवित्र माना गया है। इस महीने में किए गए व्रत, जप, तप, दान-पुण्य और पूजा–पाठ का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक मिलता है। 2026 में जेष्ठ अधिकमास आने के कारण यह वर्ष आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ऐसे बढ़ता है एक माह ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला ने बताया कि हिंदू माह ज्येष्ठ मई में आएगा, इसे पुरुषोत्तम एकादशी भी कहा जाता है। 2028 कुंभ से पहले आने के कारण अधिक प्रभावशाली होगा। अधिक मास की उत्पत्ति पंचांग की तिथियों के घटने और बढ़ने से होती है। घंटा, मिनट, कला, विकला के कुल जमा होने से बनने वाले समय, उस समय से दिन का निर्माण होता, दिन से सप्ताह का और सप्ताह से महीने का निर्माण होता है। ये सब तिथियों की गणना पर निर्भर करता है। इस गणना में अधिकांश तीन वर्ष में अधिकमास होता है। ये कार्य करें पूरे माह हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार ज्येष्ठ का काल लगभग 58 से 59 दिनों तक होगा। इसे ही अधिकमास, मलमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। मई वैसे ही सबसे बड़ा माना जाता है। भगवान पुरुषोतम की साधना की जाती है। इसे विशेष धार्मिक कर्मों और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। पंडित अमर डिब्बेवाला ने बताया कि अधिकमास में पूरे माह धर्म से संबधित मांगलिक कार्य (विवाह और गृह प्रवेश, मंडन आदि को छोड़कर), तीर्थ यात्रा, भागवत, भजन, पूजन, कीर्तन, ब्राह्मणों को दान एक माह तक पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। शिप्रा नदी में स्नान के बाद महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चना कर पितरों का तर्पण करने की भी परम्परा है।</description>
पीरियड्स लीव पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्‍टे वापिस लिया:सरकार ने कहा& ये प्रोग्रेसिव कदम है; मह‍िलाओं को साल में 12 दिन छुट्टी मिलेगी
        <description>कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्‍य सरकार की मेन्‍स्‍ट्रुअल लीव पॉलिसी पर लगाया अपना स्‍टे वापिस ले लिया है। जस्टिस ज्‍योति एम ने केस को अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी तक टाल दिया है, और पॉलिसी पर स्‍टे का कोई निर्देश नहीं दिया। बेंगलुरु होटल्‍स ए‍सोसिशन ने पॉलिसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान 9 दिसंबर को कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए पॉलिसी ऑर्डर पर स्‍टे लगा दिया था। हालांकि, कुछ घंटे बाद राज्‍य सरकार के वकील शशि किरन शेट्टी ने कोर्ट को अंतरिम रोक पर पुनर्विचार करने की रिक्‍वेस्‍ट की। कोर्ट 10 दिसंबर को एक और सुनवाई के लिए राजी हो गया। शेट्टी ने कहा कि नई पॉलिसी एक प्रोग्रेसिव कदम है जिसे काफी विचार-विमर्श के बाद लाया गया है। जस्टिस ज्‍योति एम ने अगली सुनवाई तक के लिए स्‍टे वापिस ले लिया। महिलाओं को साल में 12 दिन पीरियड्स लीव मिलेगी राज्य सरकार ने 9 अक्टूबर को मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी (MLP) 2025 को मंजूरी दी थी। इसका फायदा सरकारी महिला कर्मचारियों के साथ-साथ, प्राइवेट कंपनीज और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में काम करने वाली महिलाओं को भी मिलेगा। आदेश के अनुसार 18 से 52 वर्ष की महिलाओं को पीरियड्स लीव मिलेगी। मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं इस छुट्टी को मंजूरी देने का अधिकार उसी अधिकारी के पास होगा जो कैज़ुअल लीव देता है। इसके लिए किसी मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। ये लीव किसी दूसरी छुट्टी के साथ नहीं जोड़ी जा सकेगी और इसे अलग से लीव रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह छुट्टी उन सभी संस्थानों में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगी जो नीचे दिए गए कानूनों के तहत रजिस्टर्ड हैं। 60 लाख महिलाओं को होगा फायदा लेबर डिपार्टमेंट के अनुसार राज्य में करीब 60 लाख कामकाजी महिलाएं हैं। इनमें से 25 से 30 लाख महिलाएं कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करती हैं। विभाग सभी एम्प्लॉयर्स के साथ एक बार मीटिंग करके उन्हें इस नए नियम को लेकर अवेयर करेगा। पॉलिसी के अप्रूव होने से पहले 18 सदस्यों की एक कमेटी ने इसपर कुछ सुझाव दिए थे। इसमें पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव, उनकी मुश्किलें और ऐसे समय में उनके शरीर को आराम की जरूरत की बात कही गई थी। इस कमेटी को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की लॉ डिपार्टमेंट की चीफ सपना एस लीड कर रही थीं। इसके बाद सरकार ने इसके फायदे-नुकसान को जाना। अलग-अलग विभागों और ऑर्गेनाइजेशन्स से इसपर सुझाव लिया। महिला प्रधान उद्योग जैसे कपड़ा उद्योग पर पड़ने वाले असर को भी समझा। बिहार, ओडिशा में पहले से लागू इसी के साथ कर्नाटक देश के उन कुछ राज्यों का हिस्सा बन गया है जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। बिहार में महिलाओं को हर महीने दो पीरियड लीव मिलती हैं। हाल ही में ओडिशा में सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के लिए 1 पीरियड लीव देने की घोषणा की गई थी। ---------------------- ये खबरें भी पढ़ें... CBSE 10वीं के एग्‍जाम पैटर्न में बदलाव: साइंस में 3, सोशल साइंस में 4 सेक्‍शंस होंगे; जवाब मिक्‍स होने पर इवैल्‍यूएशन नहीं होगा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अब स्‍टूडेंट्स को साइंस और सोशल साइंस के पेपर अलग-अलग सेक्‍शन में हल करने होंगे और आंसर भी निर्धारित सेक्‍शन में देने होंगे।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें...</description>
रायपुर : जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
        <description>रायपुर : जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री...</description>
प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 11 से होगा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 09 दिसम्बर। बस्तर संभाग के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का आयोजन 11 से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगी, इस उदघाटन समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की शिरकत करने की संभावना है साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगे।
 संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक बस्तर ओलम्पिक स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जो युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन करने सहित प्रगति के पथ पर आगे बढऩे के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।</description>
पुलिस अभिरक्षा में पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत, बस्तर बंद रहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर,9 दिसंबर। पुलिस अभिरक्षा में पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत के बाद सर्व आदिवासी समाज के बंद के आव्हान पर बस्तर बंद रहा। सुबह से ही चौक चौराहों पर पुलिस तैनात दिखे।
चार दिसंबर को कांकेर जिले के आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने बंद का आव्हान कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे बस्तर संभाग में शांति पूर्ण तरीके से बंद का आव्हान करते हुए इस मामले में सहयोग करने की बात कही है।
बंद के आव्हान को लेकर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष गंगा नाग ने बताया कि कांकेर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर को फर्जी तरीके से फंसाते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया, जहाँ पर उनका स्वास्थ्य खराब हो गया, स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को नही दी, इसके अलावा जीवन ठाकुर को कांकेर से रायपुर केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया, जहाँ खराब हालत में भी उन्हें जमानत नही मिली, साथ ही सही उपचार न मिलने के कारण 4 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर भी परिजनों को 5 दिसंबर को पता चला, जिसके बाद परिजन रायपुर पहुँच शव को लाया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आदिवासी समाज के द्वारा मांग रखी गई है कि तहसीलदार चारामा, टीआई चारामा, जेल अधीक्षक कांकेर, रायपुर आदि के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाए, साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
आदिवासी समाज के द्वारा इस मामले को लेकर एक बैठक आहुत किया गया था, जिसमें मंगलवार को नगर बंद शांतिपूर्ण तरीके से करने की बात कही है। इस मामले को लेकर बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कांग्रेस पार्टी, आदिवासी समाज के अलावा अन्य लोगो ने भी अपना समर्थन देते हुए शांति पूर्ण तरीके से अपनी दुकानें बंद रखने की बात कही है।</description>
शांतिपूर्ण बंद रहा दंतेवाड़ा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 दिसंबर। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बस्तर संभाग बंद मंगलवार को आहुत किया गया था। इस दौरान बंद पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में पुलिस अभिरक्षा में मौत के मुद्दे पर बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी थी। वहीं दैनिक उपयोगी की वस्तुओं के लिए नागरिकों को भटकना पड़ा। मेडिकल स्टोर और पेट्रोलपंप जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारू थी।
चाक चौबंद सुरक्षा
पुलिस द्वारा सुबह से ही चौकसी बरती गई। जवानों द्वारा अप्रिय वारदात को रोकने निगरानी की जा रही थी।</description>
आदिवासी नेता की जेल में मौत का विरोध, कोंडागांव बंद रहा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 9 दिसम्बर। सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर मंगलवार को कोंडागांव जिले में संपूर्ण बंद का माहौल देखा गया। इस बंद का व्यापक असर कोंडागांव नगर में सुबह से ही दिखाई दे रहा है।
ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा कांकेर जिले के चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम मयाना निवासी सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की जेल अभिरक्षा में हुई मृत्यु के संबंध में बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया गया था। इस आह्वान को सर्व आदिवासी समाज, जिला कोंडागांव ने पूर्ण समर्थन दिया है और 9 दिसंबर को कोंडागांव जिला बंद करने का निर्णय लिया गया है। नगर में बंद के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सुबह 10 बजे से प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर पैनी नजऱ बनाए हुए है, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।</description>
सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बंदी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 9 दिसंबर। कोण्डागांव पुलिस ने सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 6 दिसंबर को थाना विश्रामपुरी क्षेत्र के चनाभर्री जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव का सिर धड़ से अलग था, जिसके कारण पहचान प्रक्रिया में कठिनाई हो रही थी।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्च्ॉड की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
शव के कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान बाड़ागांव निवासी लच्छिन्दर पाण्डेय के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और तलाश जारी रखी।
जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने श्यामलाल नेताम को पूछताछ के लिए तलब किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उसने मृतक को पहचानने से इंकार किया, लेकिन बाद में पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि 3 दिसंबर को वह मृतक को मोटरसाइकिल से जंगल ले गया, जहां उसने टंगिया से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का सिर और कथित प्रयुक्त हथियार बरामद किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।</description>
प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वॉल्व्स को 4&1 से हराया
        <description>मैनचेस्टर, 9 दिसंबर । मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में लगातार अपनी 5वीं जीत दर्ज की। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वॉल्व्स को 4-1 से हराया। टीम की जीत में ब्रूनो फर्नांडीस के दो गोल का अहम योगदान रहा। इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग के टॉप छह में जगह बना ली। फर्नांडीस का पहले हाफ का गोल हाफ टाइम से ठीक पहले जीन-रिकनर बेलेगार्ड ने कैंसिल कर दिया था, लेकिन ब्रायन मबेउमो ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही यूनाइटेड की बढ़त वापस दिला दी। मेसन माउंट ने 62वें मिनट में तीसरा गोल किया, जिसके बाद फर्नांडीस ने 82वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके टीम को बड़ी जीत दिलाई। जीत के साथ छठे नंबर की यूनाइटेड के 25 पॉइंट हो गए, जो चेल्सी के बराबर है, जो पांचवें नंबर पर है।
यह वॉल्व्स की लगातार आठवीं हार थी। वॉल्व्स दो पॉइंट के साथ टेबल में सबसे नीचे है और अपने ऊपर की टीम बर्नले से आठ पॉइंट पीछे है। जीत के बाद यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन एमोरिम ने कहा, मुझे लगता है कि हमने गेम की शुरुआत बहुत अच्छी की। हमने एक गोल किया और हमने वुल्व्स को गेम में थोड़ा वापस आने दिया। पहले हाफ के आखिर में हमें दिक्कत हुई, लेकिन दूसरे हाफ में हमारी गति अच्छी थी। हमने सही फैसले लिए। हमने गेम खत्म किया और वुल्व्स एक मुश्किल दौर से गुजर रही है।
उन्होंने कहा, हमने चार गोल किए, लेकिन हमारे पास बहुत सारे शॉट थे। मुझे लगता है कि अगर आप पिछले सीजन और इस सीजन की तुलना करें, तो हमने बहुत सुधार किया है। हम बहुत ज्यादा मौके बना रहे हैं, ज्यादा गोल कर रहे हैं, और ज्यादा खतरे की स्थिति का इससे मैं बहुत खुश हूं। वॉल्व्स के कोच रॉब एडवर्ड्स ने कहा, हमने मैच में वापसी की थी, लेकिन लगातार गोल लगने की वजह से मैच हमसे दूर चला गया। मैच के बड़े पलों में, हमने उन्हें बॉल वापस देने पर जोर दिया। हमें खराब खेल की सजा मिल रही है। हमें अपने खेल में लगातार सुधार करने और अच्छा खेलने की कोशिश करनी होगी। --(आईएएनएस)</description>
पैप्स के लिए हार्दिक पांड्या का पोस्ट& आज कुछ ऐसा हुआ जिसने सारी हदें पार कर दीं
        <description>क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पैप्स के लिए एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने बताया कि एक रेस्तरां से निकलते वक़्त उनकी दोस्त माहिका शर्मा की गलत एंगल से तस्वीर ली गई.
हार्दिक पांड्या ने लिखा, मैं समझता हूं कि पब्लिक की नज़र में रहने पर तवज्जो दी जाती है और तलाश होती है, यह उस ज़िंदगी का हिस्सा है जिसे मैंने चुना है. लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने सारी हदें पार कर दीं.
माहिका बांद्रा के एक रेस्तरां में सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं, तभी पैप्स ने ऐसे एंगल से उनकी तस्वीर ली, जिस तरह से किसी भी महिला की तस्वीर नहीं खींची जानी चाहिए. एक प्राइवेट पल को घटिया सनसनीखेज़ बना दिया गया.
उन्होंने आगे लिखा, यह हेडलाइंस या किसने क्या क्लिक किया, इसके बारे में नहीं है, यह बुनियादी सम्मान के बारे में है. महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. हर किसी को अपनी सीमाएं चाहिए.
हार्दिक ने मीडिया के लोगों से अपील करते हुए लिखा, मीडिया के उन भाइयों को जो हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं: मैं आपकी मेहनत की इज़्ज़त करता हूं, और मैं हमेशा सहयोग करता हूं. लेकिन मैं आप सभी से रिक्वेस्ट कर रहा हूं, कृपया थोड़ा और ध्यान रखें. हर चीज़ को कैप्चर करने की ज़रूरत नहीं है. हर एंगल से फ़ोटो लेने की ज़रूरत नहीं है...थोड़ी इंसानियत बनाए रखें.(bbc.com/hindi)</description>
सरकारी नौकरी:पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई
        <description>पंजाब आंगनवाड़ी में वर्कर और हेल्पर के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आज यानी 10 दिसंबर 2025 को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wcd.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती डिस्ट्रिक्ट वाइज अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है। पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजाब का मूल निवासी होना जरूरी है। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आंगनवाड़ी वर्कर : 12वीं पास आंगनवाड़ी हेल्पर : 10वीं पास एज लिमिट : फीस : आंगनवाड़ी वर्कर : हेल्पर : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट्स: ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें  हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 दिसंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 56 हजार से ज्यादा हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
भारतीय मूल के नील मोहन ‘CEO ऑफ द ईयर’:लखनऊ से स्कूलिंग, यूट्यूब शॉर्ट्स लॉन्च किया, TIME मैगजीन ने YouTube के CEO को चुना; जानें प्रोफाइल
        <description>दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रिकाओं में से एक TIME मैगजीन ने 8 दिसंबर को YouTube के भारतीय मूल के CEO नील मोहन को ‘CEO ऑफ द ईयर 2025’ चुना। वो साल 2023 से YouTube की कमान संभाल रहे हैं। नील मोहन के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर रहते 2021 में YouTube ने छोटे वर्टिकल वीडियो का शॉर्ट्स फॉर्मेट लॉन्च किया था। ये टिकटॉक का प्रतिद्वंद्वी था। माता-पिता मूल रूप से लखनऊ के हैं नील मोहन का जन्म इंडियाना के लैफायेट में हुआ। उनका बचपन मिशिगन के ऐन आर्बर में बीता। उनके माता-पिता आदित्य मोहन और दीपा मोहन, मूल रूप से लखनऊ के भारतीय-तमिल परिवार से थे। आदित्य मोहन 1970 के दशक की शुरुआत में सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने अमेरिका गए थे और उन्हें पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला था। स्कूलिंग के बाद दोबारा अमेरिका गए 1985 में वे अपने परिवार के साथ भारत आ गए। उनकी स्कूलिंग लखनऊ में ही हुई। इसी दौरान उन्होंने हिंदी और संस्कृत बोलना सीखा। 1991 और 1992 के बीच वे दोबारा अमेरिका चले गए। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया और 1996 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से 2005 में MBA पूरा किया, जहां वे Arjay Miller Scholar भी रहे। Accenture से करियर शुरू किया ग्रेजुएशन के बाद नील मोहन ने IT कंपनी Accenture में काम करना शुरू किया। ये उस समय आर्थर एंडरसन के स्वामित्व वाली कंपनी थी। साल 1997 में उन्होंने NetGravity नाम का एक स्टार्टअप जॉइन किया। यहां वे कंपनी के ऑपरेशन का अहम हिस्सा बने। हालांकि 1997 में ही NetGravity का अधिग्रहण DoubleClick ने कर लिया। इसके बाद नील मोहन कैलिफोर्निया से न्यूयॉर्क स्थित DoubleClick के हेडक्वार्टर में शिफ्ट हो गए। यहां पर काम करते हुए धीरे-धीरे उनकी भूमिका बढ़ती गई। फिर वे वाइस प्रेसिडेंट ऑफ स्ट्रैटजी एंड प्रोडक्ट्स बन गए। गूगल में काम कर चुके हैं साल 2008 में नील ने DoubleClick छोड़कर गूगल जॉइन किया। यहां उन्हें डिस्प्ले एंड वीडियो ऐड का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। वो 2015 तक इसमें रहे। इसके बाद नील ने YouTube जॉइन किया। उन्हें चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर यानी CPO बनाया गया। आगे चलकर वे साल 2023 में YouTube के CEO बने। YouTube के CEO बनने के साथ नील मोहन भारतीय मूल के CEOs की लिस्ट का हिस्सा बन गए। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, Adobe के CEO शांतनु नारायण और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई शामिल हैं। गूगल ने दिया था 10 करोड़ डॉलर साल 2013 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने नील मोहन को 10 करोड़ डॉलर के स्टॉक्स दिए थे। गूगल ने ये फैसला नील को Twitter में जाने से रोकने के लिए किया था। DoubleClick के CEO और गूगल एग्जीक्यूटिव डेविड रोसेनब्लैट ने साल 2010 में Twitter जॉइन किया था।
 ------------------- ये खबर भी पढ़ें... फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार:14 की उम्र में डायरेक्शन शुरू किया, भारत की पहली 3D हॉरर फिल्म बनाई; जानें प्रोफाइल इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर विक्रम भट्ट को रविवार, 7 नवंबर को राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया है। उन पर 30 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की गई है। विक्रम के साथ उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
ईसागढ़ में खुले ट्रांसफार्मर से करंट, दो गोवंश की मौत:बिजली कंपनी की लापरवाही, नागरिकों ने पहले भी शिकायतें की थी
        <description>अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में मंगलवार देर शाम एक खुले ट्रांसफॉर्मर से हुए हादसे में दो गोवंश की मौत हो गई। यह घटना तहसील कार्यालय के सामने सड़क किनारे लगी बिजली की डीपी में फैले तारों के करंट से हुई। हादसे के बाद ट्रांसफॉर्मर से चिनगारी निकलने लगी, जिससे आसपास के लोगों को घटना का पता चला। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों गायों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद बिजली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। यह हादसा एक व्यस्ततम स्थान पर हुआ, जहां लोगों का अक्सर आना-जाना रहता है। पास में कई दुकानें और ठेले भी लगे हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खुली डीपी आम जनता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहारों पर होने वाली शांति समिति की बैठकों में कई बार नागरिकों ने खुली डीपी की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने कहा कि यदि इन बिजली के तारों को कवर नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी हादसे हो सकते हैं।</description>
कृषि विभाग भर्ती एग्जाम की आंसर&की पर दर्ज कराएं आपत्ति:12 दिसम्बर लास्ट डेट; ऑथेंटिक बुक्स का देना होगा प्रमाण, 100 रुपए फीस
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर कैंडिडेट्स आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रश्न पत्र प्रथम सामान्य ज्ञान,प्रश्न पत्र द्वितीय-सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी की मॉडल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी।। इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का आयोजन 12 से 29 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 10 से 12 दिसंबर 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करें उन्होंने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करें। उक्त परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही दर्ज करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100रुपए निर्धारित  गुप्ता ने बताया कि साथ ही उक्त परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग की तरफ से प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं आगे उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही दर्ज कराएं। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक दिनांक 10 से 12 दिसंबर 2025 को रात 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।</description>
एनएमडीसी बचेली परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा समारोह
        <description>ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन और ली सुरक्षा शपथ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बचेली, 8 दिसंबर। एनएमडीसी बचेली परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा समारोह बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ 8 दिसंबर को परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडारी ने ध्वजारोहण एवं सुरक्षा मशाल प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अरासमेता माइंस के माइनिंग मैनेजर मनीष गुप्ता, जासवाल निक्को लिमिटेड से साजी जोसेफ, रिसदा लाइमस्टोन माइंस के अजय जेना, तथा श्री सिमेंट के मैनेजर सौरेन चटर्जी बतौर अतिथि मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खदानों में सुरक्षा नियमों के पालन, सतर्कता बनाए रखने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की सुरक्षा शपथ ली। परियोजना प्रमुख द्वारा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दोहराया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी ने दर्शाया
सुरक्षा का महत्व
प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में पखवाड़ा अवधि के दौरान स्कूली बच्चों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और चित्रों के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता की सराहना की।
इसके बाद अतिथियों के साथ प्लांट एवं खनन क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा किया गया। प्रशासनिक भवन में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उपायों पर चर्चा की गई। समारोह में उत्पादन एवं खनन के मुख्य महाप्रबंधक शिवा कुमार, कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक महेश नायर, उपमहाप्रबंधक सौरभ कुमार, प्रशिक्षण संस्थान से अनिरुद्ध सिंह, सिविल उपमहाप्रबंधक के.पी. बंसोड़, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीदृकर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
मेकाज के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
        <description>स्टेट कोटा 50 से घटाकर 25फीसदी किए जाने का विरोध
छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 8 दिसंबर। मेकाज के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने राज्य सरकार द्वारा स्टेट कोटा 50 से घटाकर 25 प्रतिशत किए जाने के निर्णय के विरोध में प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान एक एमबीबीएस छात्रा ने कहा कि विरोध जारी रहेगा। उनका कहना था कि छात्र प्रशासनिक भवन के सामने इक_ा होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, कोटा घटाने से राज्य में डॉक्टरों की कमी और जूनियर डॉक्टरों पर कार्यभार बढऩे की आशंका है।
छात्र संघ से जुड़े मनोज यादव ने कहा कि सीटें घटाने से स्थानीय छात्रों को अवसर कम मिलेगा। उनका कहना था कि यदि सीटें कम हुईं, तो बाहर के छात्र पढ़ाई पूरी कर वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटा बहाली न होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. प्रशांत ने कहा कि मामले को लेकर न्यायालय में भी याचिका लगाई गई है। उनका कहना था कि मांग पूरी न होने पर रायपुर में भी आंदोलन किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी उपलब्ध नहीं है।</description>
विजेंद्र अध्यक्ष&विनोद निर्विरोध सचिव
        <description>राज्य विद्युत कंपनी पत्रोपाधी अभियंता संघ जगदलपुर क्षेत्रीय चुनाव
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 8 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के पत्रोपाधी अभियंता संघ का जगदलपुर क्षेत्रीय चुनाव कल जोहार एथनिक रिसॉर्ट, कोंडागांव में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में कोंडागांव ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार शार्दूल को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा फरसगाँव वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मरकाम को क्षेत्रीय सचिव पद पर निर्विरोध रूप से चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बडग़इया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारी महेश्वर टंडन, अविनाश दुबे, पी. एल. माहेश्वरी, पी. शिवारे, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, अनिल धनकर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद खोबरागड़े, ललित सिंह टेकाम, एस. आर. भद्रे, गोपेश बांधे, नन्दलाल काशी तथा बड़ी संख्या में कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।</description>
सैकड़ों हाथों ने मिलकर बनाया बांध, जल संरक्षण की मुहिम चंदेनार से शुरू
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 दिसंबर। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत चंदेनार में जल संरक्षण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक अनोखी पहल की गई है। विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान का आयोजन हुआ।
बांध बनाकर जल संरक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव से होकर बहने वाले नाले में कई अस्थायी छोटे-छोटे बांधों का निर्माण किया गया। इन बांधों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बारिश एवं अन्य जल स्रोतों से उपलब्ध पानी को संरक्षित करना है, ताकि गर्मी के मौसम में भी किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के जल संरक्षण हेतु किए गए इस पहल से ग्रामीणों के मध्य जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता आएगी। साथ ही किसानों को विशेष रूप से सब्जियों एवं अन्य फसलों की खेती में लाभ मिलेगा।
इस दौरान श्री अटामी ने कहा कि जल ही जीवन है और यदि हम पानी को सही तरीके से संचित करें, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया और बताया कि रसायन मुक्त खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्यवर्धक फसलें भी प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और सीईओ श्री पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।</description>
पन्ना में कृष्णगढ़ के मजदूर की ट्रेन हादसे में मौत:रेवाड़ी स्टेशन पर घायल हुआ था, पन्ना में इलाज के दौरान दम तोड़ा
        <description>पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ निवासी 30 वर्षीय मजदूर जितेंद्र रैकवार की 9 दिसंबर को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि जितेंद्र रैकवार (पिता गुक्खी रैकवार) हरियाणा में मजदूरी करता था। 3 दिसंबर को सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वह काम पर जा रहा था। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास उसे कथित तौर पर किसी ने धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद जितेंद्र को रोहतक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वे रोहतक पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हादसे में जितेंद्र के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 7 दिसंबर को परिजन उसे पन्ना जिला अस्पताल ले आए, जहां दो दिन के इलाज के बाद 9 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जितेंद्र अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करता था। वह दो भाइयों में से एक था, दोनों मजदूरी करते थे। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और मां विकलांग हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</description>
RPSC ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 13 पदों पर वैकेंसी निकाली:अभ्यर्थी 14 दिसंबर से 12 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। ..........</description>
सरकारी नौकरी:ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 300 पदों पर निकली भर्ती, 15 दिसंबर लास्ट डेट
        <description>ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में जनरलिस्ट और हिंदी ऑफिसर्स के 300 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर अप्लाई सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: एज लिमिट: फीस: सैलरी: 85,000 रुपए प्रतिमाह  ऐसे करें आवेदन: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ------------------------ ऐसी ही और खबरें पढ़ें... सरकारी नौकरी: जिला न्यायालय ग्वालियर में 8वीं पास के लिए वैकेंसी, 19 दिसंबर तक करें अप्लाई ग्वालियर के लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के ऑफिस में क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट सह डेटा एंट्री ऑपरेटर और ऑफिस प्यून के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट gwalior.dcourts.gov.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। ये सभी पद एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होंगे। पूरी खबर पढ़ें...</description>
बैतूल हाईवे पर हादसा, दो ममेरे भाइयों की मौत:तीसरा अस्पताल में भर्ती, रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे
        <description>बैतूल में भोपाल हाईवे पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सातमऊ जोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।  मृतकों की पहचान हर्षित उर्फ हेमंत धुर्वे (28) और गीतेश पिता अनिल अहाके (19) के रूप में हुई है। दोनों गोंडी मोहल्ला, टिकारी, बैतूल के निवासी थे। हादसे में घायल हुए युवक का नाम बंसीलाल उर्फ बंटी धुर्वे (20) है, जिसे बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है।  पुलिस के अनुसार, तीनों युवक कुप्पा में एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां उनकी बुआ की लड़की रहती है। लौटते समय सातमऊ जोड़ के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक आपस में ममेरे भाई थे।  टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को पाढर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।  पाढर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश रायकवार ने बताया कि मृतकों का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हर्षित मजदूरी का काम करता था, जबकि गीतेश दूध डेयरी में कार्यरत था।</description>
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार:14 की उम्र में डायरेक्शन शुरू किया, भारत की पहली 3D हॉरर फिल्म बनाई; जानें प्रोफाइल
        <description>इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर विक्रम भट्ट को रविवार, 7 नवंबर को राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया है। उन पर 30 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की गई है। विक्रम के साथ उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से करीब 1 हफ्ते पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इन पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनियों के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नोटिस में सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने और बिना अनुमति विदेश नहीं जाने का निर्देश दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से विक्रम लगातार खबरों में हैं। विक्रम गुजरात के पालीताणा के रहने वाले इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पायनियर्स में से एक विजय भट्ट के पोते हैं। वहीं मशहूर सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट के बेटे हैं। वो मुंबई में ही पले बढ़े हैं। 14 साल की उम्र में करियर शुरू किया विक्रम ने साल 1982 में महज 14 साल की उम्र में डायरेक्टर मुकुल आनंद के साथ फिल्म 'कानून क्या करेगा' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर इस फिल्म में काम किया था। ये आनंद की पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने मुकुल आनंद के साथ फिल्म अग्निपथ में काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद विक्रम ने डायरेक्टर शेखर कपूर और महेश भट्ट के साथ दो-दो साल बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में बनाई, जिनमें से एक 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म भी थी। फिल्म ‘जानम’ से डायरेक्शन शुरू किया विक्रम ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानम’ से अपना डायरेक्शन करियर शुरू किया। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। उनकी शुरुआत की चार फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने लगातार हिट फिल्में डायरेक्ट की, जिनमें कसूर, राज, आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्में शामिल थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद फिर उनका करियर खराब दौर से गुजरने लगा। फिल्म 1920 से हॉरर सिनेमा बनाने लगे साल 2008 में विक्रम ने हॉरर फिल्म 1920 और शापित जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में वापसी की। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली 3D हॉरर फिल्म हॉन्टेड (Haunted) बनाई। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म 'गुलाम' के लिए फिल्मफेयर का नॉमिनेशन मिला फिल्म 'राज' से विक्रम भट्ट की खास पहचान बनी, जिसे बनाने में उन्हें अपने करीबियों महेश भट्ट और मुकेश भट्ट का साथ मिला। उन्हें फिल्म 'गुलाम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला था। 1998 में पहली पत्नी अदिति से तलाक लिया विक्रम ने पहली शादी अपने बचपन की दोस्त अदिति भट्ट से की थी, जिनसे उनकी एक बेटी कृष्णा है। जब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ विक्रम के अफेयर की खबरें सामने आईं, तो अदिति ने 1998 में उनसे तलाक ले लिया। इसके बाद उनका अफेयर मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन से रहा। फिर वह उनसे भी अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को 5 साल तक डेट किया। किन्हीं कारणों से अमीषा और भट्ट का भी ब्रेकअप हो गया। विक्रम ने तलाक के तकरीबन 22 साल बाद दोबारा शादी करने का फैसला किया। उन्होंने साल 2020 में श्वेतांबरी सोनी से शादी की।
 --------------------- ये खबर भी पढ़ें... इंडियन एस्ट्रोनॉमर राशि जैन ने खोजी नई गैलेक्सी: कहा- 10 अरब साल से भी पुरानी है, 'अलकनंदा' नदी पर नाम रखा; पढ़ें खास बातचीत भारतीय वैज्ञानिक राशि जैन ने अपने गाइड प्रो. योगेश वाडदेकर के साथ मिलकर एक नई गैलेक्सी की खोज की है। यह एक सर्पिलाकार (Spiral) गैलेक्सी है, जिसका नाम अलकनंदा रखा गया है। इसका नाम हिमालय की तलहटी में बहने वाली नदी अलकनंदा के नाम पर रखा गया है। इसे NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से खोजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं& अंकिता
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। शहर के रॉयल किड्स कान्वेंट में आयोजित डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल फुटबाल कप का समापन धूमधाम से संपन्न हुआ।
समापन में मुख्य अतिथि एसपी अंकिता शर्मा और अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय व्हालीबाल खिलाड़ी रेखा पदम ने की। इस अवसर पर शाला की अध्यक्ष सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, बोर्ड मेंबर टीएस बग्गा, आनंद बहादुर सिंह, प्रशासक निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांस बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, ईला सिंह, अकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्य एकता खंडेलवाल, बरसर कोषाध्यक्ष डॉ. इंद्रकुमार वैष्णव मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि हार और जीत से बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हार कर जीतने वाले को ही बाजीगर कहा जाता है। हर विद्यार्थी को अपना गोल निर्धारित करना चाहिए और उसी पर निरंतर काम करना चाहिए। कोई भी गोल केवल स्व कल्याण केंद्रित न होकर समाज और देश के लिए भी केंद्रित होना चाहिए। सफलता तभी मिलती है, जब हम अपने कर्म को पूरी ईमानदारी से करें और देश-समाज की सेवा में योगदान दें। छात्रों से उन्होंने पालकों से आह्वान करने को कहा कि हमेशा यातायात नियमों को अपनाकर गाड़ी चलाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे एवं हेलमेट जरूर पहने। अध्यक्षता करते रेखा पदम ने बच्चों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत की भावना से नहीं।
समारोह में शाला की अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह ने बताया कि रॉयल किड्स कॉन्वेंट की स्थापना सन् 1984 में डॉ. जेबी सिंह ने की थी और यह विद्याल य शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करता है। जैसे फुटबाल मैदान, बास्केटबाल कोर्ट और विभिन्न इंडोर खेल सुविधाएं शामिल है। फाउंडर डॉ. जेबी सिंह शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बहुत महत्व देते थे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष शाला में फुटबाल मैच का आयोजन होता है और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की घोषणा की। शाला के बोर्ड मेंबर श्रेयांश बहादुर सिंह, स्पोट्र्स टीचर नवीन शर्मा एवं इमरान खान के साथ मिलकर वर्षभर बच्चों को फुटबॉल की नि:शुल्क कोचिंग देते हैं । अंत में रॉयल किड्स कान्वेंट शाला परिवार बच्चों को शुभकामनाएं देता दी और एसपी अंकिता शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा पदम को धन्यवाद ज्ञापित किया। फाइनल मैच में गायत्री विद्यापीठ विजेता रही और आरकेसी उपविजेता रही। ममता मिश्रा, अपर्णा वर्मा, सरिता सिंह, सोनल अंजोरियो, स्वाति पाण्डे ने समस्त प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। हेड गर्ल शैली अग्रहरि, राज हर्ष बाफना, शौर्य प्रताप सिंह, वैभवी खंडेलवाल, महेश्वर चंद्रवंशी, अंतरा गोसाई ने अतिथियों का स्वागत किया।</description>
दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में हो रहा सुधार
        <description>सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। नेशनल हाईवे के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई जारी है। इससे दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी, एनएचएआई इंजीनियर एवं एनएचएआई टीम द्वारा पूर्व में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार कार्रवाई किया जा रहा है। वर्तमान में आरके नगर चौक, बीजेपी कार्यालय के सामेन केट्स आई लगाया गया है। आरके नगर चौक में ब्रेकर मार्किंग किया गया। भानपुरी नदी, कोपेडीह तिराहा के पास पेड़ों की कटाई कराया गया है। पारस डायग्नोस्टिक के पास हाई मास्ट लाईट रिपेरिंग किया गया। चिचोला-झूरानदी मोड़ में शेवरान साईन बोर्ड, लेफ्ट राईट का साईन बोर्ड, केट्स आई लगाया गया है।
बताया गया कि इसी प्रकार जिले के अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना रेकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। आम जनता से अपील है कि उपरोक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं सुरक्षित रहे।</description>
शांतिभंग करने वाले तीन पर कार्रवाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले बदमाशों के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को वाद-विवाद कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना पर बदमाश विशाल उर्फ लल्ला ताम्रकार 24 साल, रूपेश उर्फ दादू सिन्हा 24 साल और विश्वा उर्फ बादल ताम्रकार 22 साल सभी निवासी ग्राम बोरी को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनंादगांव में पेश किया गया ।</description>
मोदी सरकार के नए श्रम कानून में मौलिक अधिकारों का हनन& शाहिद
        <description>अब 8 की जगह
12 घंटे काम करने
की अनिवार्यता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम कानून में बदलाव पर कटाक्ष करते कहा कि इस कानून से जहां श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा।
वहीं मजदूरों के छंटनी पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहेगा, क्योंकि पहले जब कांग्रेस की सरकार ने श्रम कानून बनाया था, जहां 100 से अधिक कर्मचारी होते थे। वहां छंटनी के पूर्व सरकार की अनुमति आवश्यक थी, लेकिन अब नए कानून में 300 से कम किसी कंपनी में कर्मचारी है तो वह सरकार के बिना अनुमति के मजदूरों की छंटनी कर सकता है, जो नौकरी की अनिश्चितता के साथ अधिनायक वाद का प्रमाण है। इसी प्रकार मजदूर अपनी जायज मांगों के लिए भी प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे, उन्हें प्रदर्शन के 14 दिन पहले नोटिस देना होगा, नोटिस नहीं देने की दशा में हुए प्रदर्शन के लिए वे कानूनी रूप से दंड के भागी होंगे। यह मजदूरों के मौलिक अधिकारों पर सीधा-सीधा हनन है।
महामंत्री शाहिद ने कहा कि वहीं 8 घंटे के अलावा 12 घंटे कार्य की छूट से श्रम शक्ति भी घटेगी। इस कानून में सबसे दुखद पहलू यह है कि रात्रि पाली के कार्य में महिलाओं के परिवारों जिम्मेदारियों पर विपरीत असर के साथ उनकी सुरक्षा किस प्रकार से होगी, यह भी चिंतनीय विषय है। महिला श्रमिकों के बच्चों के लिए पालना घर की भी व्यवस्था किए जाने का प्रावधान अनिवार्य नहीं है। प्रत्येक राज्य सरकार अपने श्रम कानून बनाने होंगे, जो अन्य राज्यों से भिन्न होने में श्रम कानून में असमानता घातक है। इसके अलावा श्रम कानून में बदलाव सिर्फ पूंजीवादी मानसिकता और नियोजक के हितकारी और मजदूरों के साथ अन्यायकारी नीतियों से ओतप्रोत है। जबकि कांग्रेस सरकार मजदूर हित पर जोर के साथ रोजगार की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए कर्मचारी छंटनी पर कड़ी शर्त लागू की थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने शिथिल कर दिया है, जो कि मजदूर साथियों के साथ घोर अन्याय है।</description>
छोटे किसानों का धान पहले प्राथमिकता से खरीदें
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने समिति प्रबंधकों, पटवारियों एवं अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। समितियों में लिमिट बढ़ाई जा रही है। किसानों को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।</description>
        <description>संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में शुक्रवार, 5 दिसंबर को एक प्राइवेट मेंबर बिल (PMB) पेश किया गया। इस विधेयक का नाम 'राइट टू डिसकनेक्ट बिल 2025 (Right to Disconnect Bill 2025)' है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑफिस टाइम के बाहर काम से जुड़े फोन कॉल और ईमेल का जवाब देने से छूट देना है। NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने इस प्राइवेट मेंबर बिल को पेश किया। प्राइवेट मेंबर बिल को किसी सांसद (MP) द्वारा संसद में पेश किया जाता है। ये किसी मंत्री द्वारा पेश नहीं किया जाता। इंडियन पार्लियामेंट सिस्टम में किसी सांसद को ‘प्राइवेट मेंबर’ तब माना जाता है जब वह किसी मंत्री पद पर न हो, चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का। आजादी के बाद से अब तक केवल 14 प्राइवेट मेंबर बिल दोनों सदनों में पारित होकर राष्ट्रपति की स्वीकृति हासिल कर पाए हैं। वहीं, साल 1970 के बाद से कोई भी PMB दोनों सदनों में पारित नहीं हुआ है।
 बिल के अनुसार, कर्मचारी तय ऑफिस टाइम के बाद काम से जुड़े कॉल, मैसेज या ई-मेल का जवाब न देने के अधिकारी होंगे। अगर उनपर उनके बॉस द्वारा इसका दबाव बनाया जाता है, तो संस्‍था (कंपनी या सोसायटी) पर उसके टोटल रेन्‍यूमरेशन का 1% तक जुर्माना लगाया जाएगा। ये बिल दोनों सदनों से पास होने और राष्‍ट्रपति की मुहर लगने पर कानून बन जाएगा। CA एना सेबेस्टियन की मौत से छिड़ी थी बहस पिछले साल महाराष्‍ट्र के पुणे में 26 साल की एना सेबेस्टियन पेरिइल की काम की कार्डियक अरेस्‍ट से मौत हो गई थी। एना चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं। ​उन्होंने​ फरवरी 2024 में एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। 6 महीने बाद 20 जुलाई को एना की मौत हो गई। एना की मां अनीता ऑगस्टीन ने सितंबर में कंपनी चेयरमैन राजीव मेमानी को लेटर लिखा। बताया कि कैसे ऑफिस के वर्कलोड की वजह से एना की जान गई। डॉक्‍टर्स का कहना था कि एना न ठीक से सो रही थी, न समय से खाना खा रही थी, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। एना की मां ने आरोप लगाए थे कि एक्‍सट्रीम वर्क प्रेशर के चलते एना की जान गई। इस घटना के बाद 'राइट टू डिस्कनेक्ट' की मांग जोर पकड़ने लगी थी। 2018 में भी लाया गया था बिल 2018 में भी सांसद सुप्रिया सुले ने ये बिल लाने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई थी। ------------------ ये खबर भी पढ़ें... परीक्षा पे चर्चा 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू: 11 जनवरी 2026 लास्ट डेट, 10 स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएम से बात करने का मौका शिक्षा मंत्रालय जनवरी 2026 में परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें पीएम स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के साथ परीक्षा के तनाव से निपटने के बारे में बात करते है। हर साल की तरह इस बार भी देश भर के चुनिंदा 10 स्टूडेंट्स,पेरेंट्स और टीचर्स को पीएम मोदी से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
        <description>भारतीय गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने कहा है कि वह डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) लेने में बहुत ख़राब हैं.
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में भारत की जीत के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है.
क्रिकेट में डीआरएस अंपायरों को सही निर्णय लेने में मदद करता है, लेकिन कुलदीप का कहना है कि गेंदबाज़ होने के कारण उन्हें अक्सर लगता है कि उनकी हर अपील सही है.
उन्होंने कहा, रोहित और केएल भाई विकेट के पीछे रहते हैं, इसलिए उन्हें ज़्यादा आइडिया रहता है कि गेंद कहां लगी है. मैं डीआरएस में बहुत ख़राब हूं. मुझे ऐसा लगता है कि आउट ही है.
कुलदीप ने कहा, आपके पास दो ही डीआरएस होते हैं और अगर सही गाइड करने वाले लोग नहीं हैं तो आप दोनों ख़राब कर देंगे.(bbc.com/hindi)</description>
दो महिलाओं ने कपड़ों की दुकान से चार जैकेट उड़ाईं:नरवर में CCTV में एक महिला स्टाफ को उलझाती दिखी, दूसरी बैग में जैकेट छिपाकर फरार
        <description>शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में एक कपड़े की दुकान से दो महिलाओं ने चार जैकेट चुरा लीं। यह घटना पुरानी सब्जी मंडी स्थित डी.एस. न्यू कलेक्शन दुकान में 6 दिसंबर को हुई, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ। दुकान संचालक दीपू सिंह दिवाकर, जो दीनदयाल नगर के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि घटना के दिन वे दुकान पर मौजूद नहीं थे और दुकान स्टाफ के हवाले थी। इसी दौरान, दो महिलाएं दुकान में आईं। एक महिला ने स्टाफ को कपड़े दिखाने के बहाने बातों में उलझाए रखा। दूसरी महिला पीछे के स्टूल पर बैठ गई और मौका पाकर चार जैकेट अपने बैग में छिपा लीं। शाम को जब जैकेट की गिनती की गई, तो 18 की जगह केवल 14 जैकेट मिलीं। स्टाफ द्वारा जैकेट न मिलने पर अगले दिन 7 दिसंबर को 6 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक महिला स्टाफ को व्यस्त कर रही थी, जबकि दूसरी युवती चुपके से जैकेट बैग में रख रही थी। दुकान संचालक ने घटना का सीसीटीवी फुटेज नरवर पुलिस को सौंपते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी में शामिल दोनों महिलाएं अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</description>
NCERT की किताब में गजनवी पर 6 पेज होंगे:पहले एक पैरा था; 7वीं की किताब में मथुरा, कन्नौज मंदिर लूट और सोमनाथ डिमॉलिशन जुड़े
        <description>NCERT ने 7वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में नए बदलाव किए हैं। सिलेबस में महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमणों के टॉपिक को बढ़ाया गया है। इससे पहले किताब में गजनवी पर केवल एक पैराग्राफ था। लेकिन नई किताब में 6 पेजेस का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। बुक में महमूद गजनवी और उससे जुड़े कालखंडों को और ज्यादा डिटेल में बताया गया है। नए सिलेबस की किताबें 2026-27 सेशन में पढ़ाई जा सकती हैं। गजनवी को गैर-मुस्लिमों का हत्‍यारा बताया नई किताब Exploring Societies: India and Beyond में लिखा गया है कि, गजनवी ने हिंदू मंदिरों में हमले कर लूटपाट की, इस्लाम धर्म का प्रचार किया और गैर मुस्लिमों की हत्‍या की। पुरानी किताब में इसी टॉपिक पर केवल एक पैराग्राफ था जिसमें बताया गया था कि राजाओं ने बड़े-बड़े मंदिर बनाकर अपनी शक्ति और संसाधनों का प्रदर्शन किया, लेकिन कई विदेशी शासकों ने हमला कर उन मंदिरों को निशाना बनाया जो संपन्न थे। इसमें महमूद गजनवी सबसे प्रमुख था। नई बुक में मथुरा मंदिर लूट, सोमनाथ मंदिर डिमॉलिश शामिल नई किताब में 'गजनवी आक्रमण' टॉपिक में बॉक्स और पिक्चर के साथ, महमूद के भारत पर 17 हमलों के बारे में डिटेल में बताया गया है। इसमें मथुरा के मंदिर में लूट, कन्नौज के मंदिरों और गुजरात के सोमनाथ मंदिर के डिमॉलिश के बारे में भी बताया गया है। किताब के अनुसार, ‘अभी जो सोमनाथ मंदिर है। वो 1950 में बनाया गया है। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।’ इसके आखिर में स्टूडेंट्स से एक सवाल भी पूछा गया है कि मंदिर बनाने के लिए पूरी धनराशि जनता से दान लेने का निर्णय क्यों लिया गया ? सभी विदेशी आक्रांताओं को शामिल किया गया- NCERT डायरेक्‍टर NCERT के निदेशक दिनेश सकलानी ने एक न्यूज चैनल को कहा, गजनवी आक्रमणों पर अध्याय से पहले छठी से दसवीं शताब्दी के साम्राज्यों और राज्यों पर भी एक चैप्‍टर है। ये कन्नौज, कश्मीर, चालुक्य, राष्ट्रकूट, पल्लव और चोलों के शासकों को शामिल करते हुए, मध्य एशिया से हूणों और अरबों के विदेशी आक्रमणों पर समाप्त होता है। DU प्रोफेसर ने कहा- मुगलों को हिंसक दिखाना मकसद NCERT के बदलावों पर दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रो. अपूर्वानंद झा ने कहा, ‘NCERT जो पाठ्यपुस्तकों के साथ कर रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि वो इतिहास को ऐसी शक्ल में डालना चाहता है जिसमें मुगल हिंसक दिखाई पड़ें। ये सभी बदलाव उसी हिसाब से किए जा रहे हैं। वे यह नहीं बताना चाहते कि मुगलों का भारत को महत्त्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उनकी जगह घटा रहे हैं।’ स्‍टोरी- देव कुमार --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... लोकसभा में 'राइट टू डिस्‍कनेक्‍ट' बिल पेश: ऑफिस के बाद बॉस का फोन न उठाने का हक मिलेगा; 13 देशों में लागू है पॉलिसी संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में शुक्रवार, 5 दिसंबर को एक प्राइवेट मेंबर बिल (PMB) पेश किया गया। इस विधेयक का नाम 'राइट टू डिसकनेक्ट बिल 2025 (Right to Disconnect Bill 2025)' है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑफिस टाइम के बाहर काम से जुड़े फोन कॉल और ईमेल का जवाब देने से छूट देना है। पूरी खबर पढ़ें...</description>
IIT रुड़की ने JEE Advanced का नया क्राइटेरिया जारी किया:1 अक्टूबर, 2001 के बाद जन्म; JEE Mains के टॉप 2,50,000 में आना होगा
        <description>इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए हैं। ये रुल्स 5 पॉइंट्स में हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी कैंडिडेट्स को इन पांचों नियमों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। JEE Main 2026 टॉपर बनना होगा कैंडिडेट्स को JEE Main 2026 (B.E./B.Tech पेपर) में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में स्थान पाना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (GEN-EWS) के लिए 10%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 27%, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% और ओपन कैटेगरी के लिए 40.5% सीटें रहेंगी। हर कैटेगरी में PwD यानी दिव्यांग कैंडिडेट्स को 5% आरक्षण मिलेगा। आरक्षित कैंडिडेट्स को 5 साल एज लिमिट की छूट कैंडिडेट का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 या उसके बाद होना चाहिए। SC/ST और PwD कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी यानी इनका जन्म 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद होना चाहिए। लगातार देने होंगे 2 अटेम्प्ट्स कैंडिडेट्स अधिकतम दो बार और दो लगातार सालों में ही JEE Advanced दे सकते हैं। 2024 पास आउट एलिजिबल नहीं कैंडिडेट्स को पहली बार 12वीं की परीक्षा 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ देनी चाहिए। 2024 या उससे पहले पहली बार 12वीं की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स इसमें एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, अगर किसी बोर्ड ने 2023–24 परीक्षा के परिणाम 18 जून, 2024 या उसके बाद जारी किए, तो ऐसे कैंडिडेट्स जो 2024 में परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एलिजिबल माने जाएंगे। अगर बोर्ड ने परिणाम 18 जून, 2024 से पहले जारी कर दिए, लेकिन किसी उम्मीदवार का परिणाम रोका गया था, तो वह एलिजिबल नहीं माना जाएगा। IIT में पहले से एडमिशन वाले एलिजिबल नहीं अगर किसी कैंडिडेट ने पहले IIT के किसी प्रोग्राम में एडमिशन लिया हो, ऑनलाइन/ऑफलाइन रिपोर्टिंग कर सीट अलॉट कराई हो और एडमिशन के बाद सीट रद्द की हो, तो ऐसे कैंडिडेट्स को एलिजिबल नहीं माना जाएगा। हालांकि, 2025 में प्रिपरेटरी कोर्स में दाखिला लेने वाले कैंडिडेट्स फिर भी JEE Advanced 2026 दे सकेंगे। साथ ही, जिन्हें JoSAA 2025 में IIT सीट अलॉट हुई थी लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं किया, या फाइनल राउंड से पहले सीट छोड़ दी, वे भी एलिजिबल रहेंगे। 2 सेशन में होगी मेन्स परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच होगी। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच होगी। IIT रुड़की 17 मई, 2026 को JEE Advanced 2026 की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... NCERT की किताब में गजनवी पर 6 पेज होंगे: पहले एक पैरा था; 7वीं की किताब में मथुरा, कन्नौज मंदिर लूट और सोमनाथ डिमॉलिशन जुड़े NCERT ने 7वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में नए बदलाव किए हैं। सिलेबस में महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमणों के टॉपिक को बढ़ाया गया है। इससे पहले किताब में गजनवी पर केवल एक पैराग्राफ था। लेकिन नई किताब में 6 पेजेस का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। बुक में महमूद गजनवी और उससे जुड़े कालखंडों को और ज्यादा डिटेल में बताया गया है। नए सिलेबस की किताबें 2026-27 सेशन में पढ़ाई जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...</description>
रायपुर : बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त
        <description>रायपुर : बलरामपुर जिला प्रशासन की सतर्कता से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक...</description>
राज्य नेटबॉल स्पर्धा: सरगुजा के 20 खिलाड़ी बिलासपुर में दिखाएंगे दमखम
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर को बिलासपुर में किया जा रहा है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा की दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने बताया कि जिले से कुल 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग से ओम प्रकाश, सर्वेश दुबे, आयुष्मान, आयुष सिंह, आयुष बारी, विक्की भगत, अभिषेक शर्मा, शिखर ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता,अमन एवं महिला वर्ग की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, साक्षी तिर्की, प्रियंका पैकरा, रागिनी, अनामिका चौबे, उमा वर्मा, संजना मिंज, नंदिनी, आर्या खलखो, रजनीकांता शामिल होंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल खेल नई ऊँचाइयों को छू रहा है। जिले नेटबॉल के प्रति गंभीरता लगातार बढ़ रही है। सरगुजा के खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर निशांत सिंह गोल्डी,गौरव सिंह, सौरभ, के.पी. सिंह, हेमंत तिवारी, हिमांशु जायसवाल सहित सरगुजा बास्केटबॉल परिवार ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।</description>
नौकरी का झांसा दे सरगुजा की 2 युवतियों को एमपी में बेचा, एक वापस लौटी: दूसरी की शादी कराई, खरीदार समेत दो गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। सरगुजा जिले की 2 युवतियों को अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश में ढाई लाख रुपए में बेच दिए जाने व उन्हें उज्जैन में बंधक बनाकर रखने के मामले में मणिपुर पुलिस ने खरीदार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि एक युवती वापस लौट गई , वहीं दूसरी युवती की शादी करा दी गई । एक युवती को एमपी पुलिस ने बरामद कर सखी सेंटर भेज दिया था। जिसके बाद उसको सुरक्षित वापस परिजनों के पास लौटा दिया गया। उसने लखनपुर थाने में खुद को बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, जिन युवतियों को बेचा गया, वे शादी पार्टियों में वेटर का काम करती हैं। इनमें एक लखनपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती है, जो 12वीं की पढ़ाई करने के बाद पारिवारिक कारणों से आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। दूसरी 23 वर्षीय युवती अंबिकापुर की है।
शादी पार्टियों में काम करने के दौरान दोनों का परिचय अंबिकापुर की युवती अलका और धनी राम से हुआ था। दोनों ने उन्हें अच्छे वेतन पर काम दिलाने का झांसा दिया। दोनों उनके साथ काम पर जाने को तैयार हो गईं।
अलका और धनी राम कुजूर के झांसे में आकर दोनों युवतियां 15 नवंबर की दोपहर लगभग 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। उन्हें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास एक घर में ले जाया गया, जहां उनके दो अन्य साथी अशोक और नीतेश कुजुर मौजूद थे। चारों ने उन्हें एक घर में ले जाकर दोनों युवतियों के गहने और मोबाइल ले लिए और फिर ट्रेन में बैठाकर उज्जैन ले गए।
उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में चारों ने दोनों युवतियों को एक घर में बंद रखा। एक दिन रुकने के बाद अलका उरांव, धनी कुजूर और नीतेश वापस लौट गए। युवतियों को अशोक और उसके साथी ने कमरे में बंद रखा और उसे कहीं जाने या किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी।
लखनपुर की युवती ने बताया कि दोनों ने जब वापस जाने की जिद की। इसके जवाब में अशोक ने कहा कि उन्होंने उसे ढाई लाख रुपए में खरीदा है और अब उसे वहीं रहना पड़ेगा। एक सप्ताह बाद अशोक और उसका साथी युवती को कहीं और ले जाने के लिए निकले।
घर से बाहर निकलते समय युवती ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों ने घटिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी युवती को लेकर थाने पहुंचे और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद युवती को सखी सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन तीन दिन बाद उज्जैन पहुंचे और युवती को लेकर घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद युवती ने लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (2), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया था।
मामले में अवैध तरीके से युवती को खरीद बिक्री करने वाले 2 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार थे।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का पता हेतु उज्जैन पुलिस टीम रवाना की गई। जहां उज्जैन में भंवर सिंह के कब्जे से पीडि़ता को बरामद कर उसके अन्य साथी मुकेश को गिरफ्त कर रिमांड पर भेजा गया था।
मणिपुर पुलिस टीम फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी। पांच दिसम्बर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक परमार उज्जैन (म.प्र.) एवं अन्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने घटना करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।</description>
धान खरीदी अव्यवस्था पर किसानों का फूटा गुस्सा, छह दिन की मोहलत, नहीं तो उग्र आंदोलन
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 5 दिसंबर। शुक्रवार को तहसील प्रांगण किसानों की बुलंद आवाज से गूंज उठा। धान खरीदी केंद्रों में रकबा कटौती, ऑनलाइन टोकन की अव्यवस्था, सहकारी समितियों द्वारा किसानों से जबरन बोरी पलटी व छल्ली करवाने जैसी समस्याओं के विरोध में हजारों किसान एक दिवसीय धरने पर बैठे। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि छह दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन की शुरुआत होगी।
धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शिव भजन मरावी ने किया। इस दौरान विद्यासागर सिंह, जगतलाल आयाम, नवीन जायसवाल, इम्तियाज़ जफऱ, त्रिभुवन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, हरि कुशवाहा, विजयनारायण कुशवाहा, सुमन प्रजापति, उमेश राजवाड़े, कमलेश राजवाड़े, बृजलाल, रामसुंदर मरकाम, जितेंद्र पैकरा, विफन रजक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मरावी का सरकार पर तीखा हमला
सभा को संबोधित करते हुए मरावी ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार की किसान-विरोधी नीतियों ने खेत-खलिहानों में संकट ला दिया है। धान रकबा कटौती और टोकन अव्यवस्था से किसान परेशान हैं। समितियों में किसानों से जबरन बोरी पलटी करवाना असंवेदनशील प्रशासन की पहचान है।
मरावी ने चेतावनी दी6 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो प्रतापपुर से सूरजपुर तक ऐसा आंदोलन उठेगा जिसे रोकना सरकार के बस में नहीं होगा।
शशि सिंह के आगमन से बढ़ा किसानों का मनोबल
धरने के दौरान नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह भी किसानों के समर्थन में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसके साथ हो रहा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और धान खरीदी केंद्रों में हो रही अव्यवस्था पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा।
कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
धरना स्थल से किसानों ने कलेक्टर सूरजपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी धान खरीदी केंद्रों पर जबरन करवाए जा रहे बोरी पलटी और छल्ली कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की गई है।
किसानों ने कहा कि यह उनकी मेहनत और अधिकार का प्रश्न है, और यदि समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा।</description>
समय से पूर्व स्कूल छुट्टी करने का आरोप, जांच की मांग
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 5 दिसंबर। सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पुहपुटरा स्थित चिलबिल प्राथमिक शाला में निर्धारित समय से पहले स्कूल छुट्टी किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में प्रतिदिन लगभग दोपहर 3 बजे छुट्टी कर दी जाती है।
यह स्कूल दो शिक्षकों के पदस्थापना वाला है। जानकारी के अनुसार शिक्षक राकेश पांडे अवकाश पर हैं। पांच दिसंबर को शिक्षिका मरियम तिर्की द्वारा दोपहर लगभग 3 बजे छुट्टी किए जाने की बात सामने आई।
स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने स्कूल पहुंचकर जब इस संबंध में शिक्षिका से जानकारी मांगी, तो उन्होंने बताया कि शिक्षक अवकाश पर होने के कारण उन्हें संकुल केंद्र से एफएलएन से संबंधित पुस्तक लेने जाना था, इसलिए छुट्टी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय से प्रश्नपत्र लेने जाने की आवश्यकता थी।
विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में सामान्य दिनों में भी दोपहर 3 बजे के आसपास छुट्टी कर दी जाती है।
संकुल समन्वयक साकेत गिरी ने फोन पर कहा कि शिक्षिका द्वारा बिना सूचना छुट्टी किया जाना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।</description>
        <description>रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा को जनपद पंचायत बनाने का रास्ता खुल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा सत्र के दौरान सेमरिया में नई जनपद पंचायत स्थापित करने की मांग रखी, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए विधायक का समर्थन किया, जिससे सदन में ठहाके गूंज उठे। विधायक की मांग पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने तकनीकी पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पंचायत या तहसील का गठन राज्य सरकार कर सकती है, लेकिन जनपद का गठन भारत सरकार के निर्देश से ही होता है। परिसीमन के कारण रीवा में एक और जनपद की आवश्यकता है, इसलिए विधायक को राज्य पुनर्गठन आयोग के सामने भी बात रखनी चाहिए। इसी बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी सीट पर खड़े हुए और मजाकिया अंदाज में कहा- "अभय जी कह रहे हैं कि धीरे से पहुंचा दो, तो पहुंचा दो जरा।" उनकी इस बात पर पूरा सदन हंसी से गूंज उठा। एक तरह से विजयवर्गीय ने भी इस मांग का समर्थन कर दिया। स्पीकर ने ली सहमति, CM बोले- कोई विरोध नहीं
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन के सदस्यों से 'हां' और 'ना' में राय जानी। सर्वसम्मति मिलने के बाद अध्यक्ष ने प्रस्ताव को पास कर केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इस मामले में विरोध तो कोई कर भी नहीं रहा है। हमारी सरकार में सभी क्षेत्रों के विकास को बिना भेदभाव समान रूप से देखा जाता है।" विधायक बोले- विकास को मिलेगी नई गति
विधायक अभय मिश्रा ने इसे 'विकसित सेमरिया, सशक्त सेमरिया' की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा,</description>
शहडोल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव:गोहपारू थाना प्रभारी बोले& सास से झगड़े के बाद लगाई फांसी
        <description>शहडोल जिले के दुलदारा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। गोहपारू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, मृतक महिला का नाम कमला यादव है। बताया गया कि कमला अपने बच्चों को किसी घरेलू बात पर पीट रही थीं। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उनकी दादी वहां पहुंचीं और कमला से बच्चों को पीटने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने और तनावपूर्ण माहौल के कारण कमला यादव आहत हो गईं। इसके बाद उन्होंने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच जारी रखे हुए है।</description>
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ का एलान, कौन सी टीमें किस ग्रुप में होंगी
        <description>अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेज़बानी में अगले साल होने वाले फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप स्टेज के ड्रॉ की घोषणा कर दी गई है.
इस बार पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.
माना जा रहा है कि सबसे बड़ी टक्कर ग्रुप आई में देखने को मिलेगी. इसमें फ्रांस को नॉर्वे के साथ रखा गया है. इस ग्रुप में सेनेगल भी शामिल है.
वहीं पिछले बार की विजेता टीम अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है, जबकि ब्राज़ील को ग्रुप सी में स्कॉटलैंड और मोरक्को जैसी टीमों का सामना करना होगा. वहीं, मेज़बान अमेरिका को ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया और पराग्वे जैसे प्रतिद्वंद्वी मिले हैं.
कौन किस ग्रुप में शामिल?
ग्रुप ए: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, प्लेऑफ़ डी का विजेता
ग्रुप बी: कनाडा, प्लेऑफ़ ए का विजेता, क़तर, स्विट्ज़रलैंड
ग्रुप सी: ब्राज़ील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप डी: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, प्लेऑफ़ सी का विजेता
ग्रुप ई: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप एफ़: नीदरलैंड, जापान, प्लेऑफ़ बी का विजेता, ट्यूनीशिया
ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूज़ीलैंड
ग्रुप एच: स्पेन, केप वर्दे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, प्लेऑफ़ 2 का विजेता, नॉर्वे
ग्रुप जे: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप के: पुर्तगाल, प्लेऑफ़ 1 का विजेता, कोलंबिया, उज़्बेकिस्तान
ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
(bbc.com/hindi)</description>
        <description>भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सिरीज में मोहम्मद शमी के नहीं होने पर सवाल किया है.
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल हरभजन टर्बनेटर सिंह पर एक वीडियो में विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की.
हरभजन सिंह ने कहा, विराट कोहली को लोगों ने खारिज कर दिया था. लेकिन वो कितना अच्छा खेल रहे हैं. बैक टू बैक सेंचुरी लगाई हैं. नए दौर में भी विराट कोहली जैसा फिट खिलाड़ी नहीं है.
अगर आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पर सवाल उठा रहे हो, तो फिर आप क्या कर रहे हो. विराट कोहली लेजेंड खिलाड़ी है.
हरभजन सिंह ने पूछा है कि मोहम्मद शमी को टीम में जगह क्यों नहीं दी जा रही.
उन्होंने कहा, मोहम्मद शमी कहां है. मुझे नहीं समझ आ रहा कि शमी क्यों नहीं खेल रहे हैं. आपके पास जो अच्छे गेंदबाज हैं, उनको आपने साइडलाइन कर दिया है.
बुमराह के साथ हमारा गेंदबाजी अटैक अलग होता है. लेकिन बुमराह के बिना हमारा गेंदबाजी अटैक बिल्कुल अलग दिखाई देता है. हमें बुमराह के बिना मैच जीतने की आदत डालनी होगी.
हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सिरीज में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की तारीफ की. पूर्व स्पिनर ने कहा, जैसे सिराज ने इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया, वैसे ही विकल्प हमें गेंदबाजी में वनडे और टी20 में भी तलाशने होंगे.
मोहम्मद शमी आखिरी बार इस साल की शुरुआत में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आए थे.(bbc.com/hindi)</description>
RAS&2024 के इंटरव्यू का दूसरा चरण 15 से 24 तक:1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का दूसरा चरण 15 दिसम्बर से शुरू होगा। यह चरण 24 दिसम्बर तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई है और जोरी है, जो 12 दिसम्बर तक होंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। बढ़ा दी थी पदों की संख्या आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें...</description>
स्कूल बस में ठूंस&ठूंस कर भरे बच्चे, जज भड़कीं:नियम में हर सीट पर 1 बच्चा, न मानने पर रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता
        <description>बाड़मेर की एक मिनी स्कूल बस में ठूंस-ठूंस कर बच्चे भरे हुए थे। बस को मोडिफाई कर उसमें 22 बच्चों को बैठा रखा था। जिसे देखकर बाड़मेर की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (जज) कृष्णा गुप्ता भड़क गईं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जज बोलीं- बसों के बारे में जानकारी रखें पेरेंट्स जज कृष्णा गुप्ता ने कहा- मेरी पेरेंट्स से अपील है कि बच्चे कैसे स्कूल जा रहे हैं, स्कूल बस में बैठने के लिए सीट है या नहीं। उसकी कैपेसिटी क्या है। जब कल कोई हादसा होता है तो हम रोते हैं। हमारे साथ यह हो गया। थोड़ा जागरूक बनना चाहिए।100-200 रुपए की खातिर आपके बच्चों की स्थिति दयनीय हो रखी है। CBSE के नियम, पानी तक बस में हो रूल्स फॉलो न करने पर स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। भारत सरकार और CBSE ने जो नियम स्कूलों के लिए बनाए हैं, अगर कोई इन नियमों को नहीं मानता है तो उस स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा स्कूल पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई स्कूल बार-बार नियमों को नजरअंदाज करता है, तो स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। स्कूल बसों के लिए बनाए गए नियमों के न मानने पर स्कूल बस सीज की जा सकती है। ड्राइवर और कंडक्टर पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही स्कूल मैनेजमेंट पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल पर भी कार्रवाई की जा सकती है। अगर कोई स्कूल या ट्रांसपोर्ट मैनेजर सरकार या CBSE के इन नियमों को नहीं मानते हैं, तो आप केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में लेटर भेजकर या मेल के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। ऐसे कई मामले डेली आ रहे, जिम्मेदार अधिकारी इग्नोर कर रहे- एक्सपर्ट दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की हेड अपराजिता गौतम बताती हैं कि, नियम तो बहुत आए हुए हैं लेकिन इनका पालन नहीं हो पाता। क्योंकि जो जिम्मेदार अधिकारी हैं वे इसे इग्नोर करते हैं। ऐसे केसेज पूरे भारत से आते रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट तक ने इसपर नियम बनाए हैं। उन्होंने आगे कहा, 'नियम कहता है कि अगर छोटे बच्चे हैं तो दो सीट पर 3 बच्चे बैठ सकते हैं। बड़े बच्चे 2 ही बैठते हैं। लेकिन अक्सर इसका उलट ही देखने को मिलता है। जो नियम हैं उन्हें ऐसे ही तोड़ा जा रहा है और कोई ध्यान देता नहीं है। ये ट्रेफिक वाले की जिम्मेदारी है कि अगर उसके सामने से इस तरह की बस जा रही है। तो इसमें जो भी जिम्मेदार हैं उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।' स्टोरी- देव कुमार, दैनिक भास्कर फेलो ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... देहरादून में 7 साल बाद छात्रा को मिला इंसाफ:कोच ने 9वीं की छात्रा से कहा- मैं तुम्हें गर्म कर दुंगा, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा देहरादून की POCSO अदालत ने एक स्विमिंग कोच को 5 साल की जेल की सजा और 20 हजार रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। दिसंबर 2018 में कोच ने राजपुर के बोर्डिंग स्कूल में 9वीं क्लास की लड़की के साथ छोड़छाड़ की थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन्स जज रजनी शुक्ला ने पीड़िता को आरोपी की ओर से 1 लाख रुपए मुआवजा देने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर मुआवजा नहीं दिया जाएगा तो आरोपी की जेल की सजा बढ़ा दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें...</description>
पटवारी भर्ती&2025, अजमेर में 8 दिसंबर से डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन:डिटेल फार्म भरने की आज लास्ट डेट; जानिए किस कैंडिडेट को कब आना है
        <description>राजस्व मंडल अजमेर की ओर से पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 में अस्थाई रूप से सिलेक्ट कैंडिडेट्स के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन व पात्रता जांच अजमेर में आठ दिन तक होगी। राजस्‍व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान, जयपुर रोड, अजमेर (आर.आर.टी.आई.) में 8 से 15 दिसंबर तक होने वाली इस जांच के लिए 3705 पदों के मुकाबले दोगुने कैंडिडेट्स (7410) को बुलाया गया है। लास्ट दिन 15 दिसंबर को बुलाए गए कैंडिडेट्स की डेट में परिवर्तन की सम्भावना भी राजस्व मंडल प्रशासन ने जताई है और कैंडिडेट्स को निर्देश दिए हैं कि वे वेबसाइट देखते रहें। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से वेबसाइट पर स्‍क्रूटनी फार्म/डिटेल आवेदन फार्म 4 दिसंबर से भरवाए जा रहे हैं और आज यानि 6 दिसंबर लास्ट डेट है। राजस्व मंडल उप निबंधक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 की परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया गया था। परीक्षा का रिजल्ट चयन बोर्ड द्वारा 3 दिसम्बर 2025 को घोषित किया जा चुका है। 3705 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक अजमेर में दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिशः आवश्यक रूप से विस्तृत आवेदन पत्र व ऑनलाइन आवेदन पत्र की हॉर्डकॉपी (दो प्रतियों में) एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पात्रता जांच के लिए ये हैं दिशा-निर्देश अब यहां देखें, किस कैंडिडेट्स को किस दिन आना है.... डेट शेड्यूल व अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें यहां ये खबर भी पढ़ें​​​.... पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:3705 पदों के लिए हुआ था एग्जाम; जानें- किस कैटेगरी में कितनी रही कटऑफ राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार 17 अगस्त 2025 को आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। पूरी खबर पढें</description>
ब्रिगेड मैदान बनेगा ‘गीता तीर्थ’ : कोलकाता में आज पांच लाख से ज्यादा लोग करेंगे एकसाथ गीता पाठ, तैयारियां पूरी
        <description>कोलकाता  बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार यानी  7 दिसंबर को सामूहिक गीता पाठ की...</description>
कोतरारोड थाना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
        <description>रायगढ़, 4 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना कोतरारोड में विशेष पहल के तहत ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर समुदाय को सशक्त बनाने और पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्राम कोटवारों के साथ-साथ स्थानीय शिक्षक, गुड समेरिटियन, उत्कृष्ट खेल प्रतिभा वाले छात्र, महिला समूह का नेतृत्व करने वाले जनप्रतिनिधि, सरपंच प्रतिनिधि, मितानिन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी ने कोटवारों को उनके दायित्वों की महत्ता बताते हुए कहा कि ग्राम की गतिविधियों, घटनाओं और विवादों की जानकारी समय-समय पर थाना पुलिस को उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत रहती है। कार्यक्रम में कोतरारोड थाना क्षेत्र में दो शिक्षक, सरपंच प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा सडक़ दुर्घटना की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों सहित कई लोगों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां दर्ज की हैं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में शामिल रहे नंददास महत (कोटवार, ग्राम पंझर), मित्रभानु सिदार (कोटवार, ग्राम कोतरा झाखर), मुरलीधर पटेल (सरपंच प्रतिनिधि, बघनपुर), रश्मि चौहान (मितानिन, कोसमपाली), चम्पा चौहान (मितानिन सेवक, वार्ड 15 किरोड़ीमल नगर), संजय ठेठवार एवं सुनील सारथी (सडक़ दुर्घटना की समय पर सूचना देने वाले), सौर्य सिदार (नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी, साधुराम विद्या मंदिर जोरापाली), जमदास महत (तावा फेंक खिलाड़ी, ग्राम बरमुडा) तथा नितिमा नंद बारिक (कंप्यूटर ऑपरेटर)। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज और पुलिस के बीच भरोसे को और मजबूत करती है तथा सभी को अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करती है। कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और सभी स्टाफ मौजूद रहे।</description>
किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार का आरोप, हंगामा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 4 दिसंबर।किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
मामला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धर्मजयगढ़ का है। आरोप है कि यहां मौजूद अनिल सिंह जिन्होंने अपने आप कों जिला नोडल अधिकारी बताया, ने किसान के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया जिससे किसानों में भारी आक्रोश पैदा हो गया और उनकी काफी देर तक किसानों से खूब बहस हुई। वही किसानों के सामने जिला नोडल अधिकारी ने नियमों का हवाला दिया।
मामला यह है कि झूलनबर निवासी धनी यादव अपने टोकन पर धान लेकर धरमजयगढ़ मंडी बेचने आया था परंतु उसके धान तौल के बाद जब 14 से 15 बोरी धान अधिक हो गया जो किसान वापस ले जाना चाहता था फिर किसान ने मंडी के कर्मचारी भरत गुप्ता से पूछा तब उन्होंने कहा कि ठीक है आप धान वापस लें जाइए जिसे ले जाने के लिए जब किसान अपना ट्रैक्टर अंदर लाना चाहा तब जिला नोडल अधिकारी ने ऊंचे आवाज में डांट फटकार लगाते किसान से अभद्र व्यवहार कर दिया जो सुन आसपास मौजूद किसानों में आक्रोश पैदा हो गया और उनकी जिला नोडल अधिकारी से खूब बहस हो गई। वहीं किसान ने जब कहा कि मैं 14 से 15 बोरी धान कैसे बाहर लेकर आऊंगा आप तो ट्रैक्टर को जाने ही नहीं दे रहे हैं तब जिला नोडल अधिकारी ने कह दिया कि जैसे ले जाना है ले जाओ।</description>
केलो को प्रदूषणमुक्त कराने फिर उठी मांग
        <description>पार्षद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 4 दिसंबर। शहर के जीवनदायिनी केलो नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और नालियों के गंदे पानी के प्रवाह से नाराज शहर के नागरिकों ने पार्षद संजय देवांगन के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर केलो नदी में सफाई अभियान चलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ कांगे्रसी पार्षद संजय देवांगन सहित वार्ड नं. की महिला पार्षद रेखा देवी, वरिष्ठ कांगे्रस अनिल अग्रवाल, मनोज सागर, संतोष राय, प्रदीप मिश्रा व कर्मचारी नेता शेख कलीमुल्लाह के हस्ताक्षर किये गए हैं। 
ज्ञापन में कहा गया है कि केलो नदी को रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र के जन जन अपनी महतारी (माँ) के स्वरूप में मानते है और पूज्यनीय मानता के कारण जीवन दायनी भी मानी जाती है। रायगढ़ शहर के मध्य से गुजरने वाली केलो नदी का प्रवाह दोनों तट में रहता है पर इसके पानी जो कि आपको वोतल में उपलब्ध करवाया जा रहा है, यह बहुत ही दुख की बात है कि उक्त पानी में कोयला के अपशिष्ट और औद्योगिक अपशिष्ट का वृहद समावेश है।
रायगढ़ नगर पालिक निगम के निवासियों की ओर से आग्रह है कि त्वरित प्रशासनिक दक्षता प्रदर्शित कर यह जांच हो कि कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट कहां से और किसके द्वारा केलो नदी जो कि इस जिले की जीवन दायनी और महतारी (माँ) में प्रवाहित किया जा रहा है।
केलो नदी को प्रदूषण, कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट से बचाने के लिये विशेष कार्य योजना बनाये जाने के लिये जनता से सुझाव लिये जाने के पश्चात जनता की बैठक अर्थात जनदरबार बुलायी जायेगी तो निश्चित ही ठोस कार्य योजना बन सकेगी। प्रतिनिधि मंडल ने केलो नदी पर सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए आज केलो नदी से लिया गया प्रदूषित पानी भी निगम आयुक्त को सौंपते हुए इसमें हो रहे प्रदूषण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।</description>
अवैध रूप से तलवारें रख कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में तलवारें रख कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से छह नग धारदार तलवार जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के किनारे गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति तलवार को रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी निर्मल सिंह 60 वर्ष पिता गुरदीप सिंह निवासी पंजाब अमृतसर को पकडक़र उसकी तलाशी ली। आरोपी के पास से छह नग लोहे के तलवार जिसमें पांच नग लोहे की तलवार जिसकी मुठ में सोने के कलर का पॉलिश लगा हुआ था। वहीं एक नग लोहे की तलवार की मूठ में स्टील कलर का पॉलिश लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से 18,460 रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी तलवार रखने के संबंध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।</description>
डेढ़ लाख के गुम 15 मोबाइल पुलिस ने धारकों को लौटाया
        <description>गुम मोबाइल मिलने पर थाना में जमा कराने अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 दिसंबर। लगभग डेढ़ लाख रुपए के गुम 15 नग मोबाइल को बसंतपुर पुलिस द्वारा ढूंढकर मोबाइल धारकों को लौटाया गया। गुम मोबाइल मिलने से प्रार्थियों ने बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इधर पुलिस ने आम जनता से आपेक्षा की है कि गुम मोबाइल मिलने के उपरांत उनका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा कराएं।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में प्रार्थीगणों के गुम मोबाइल की पतासाजी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइल कीमती लगभग एक लाख 50 हजार रुपए को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा ढूंढकर बरामद किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी द्वारा 3 दिसंबर को थाना बसंतपुर में बरामद हुए सभी 15 नग मोबाइलों को प्रार्थीगणों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान थाना स्टॉफ उपस्थित रहे एवं प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से जिला राजनांदगाव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्रवाई की प्रशंसा कर पुलिस का अभार व्यक्त किया गया एवं आम जनता को गुम मोबाइल प्राप्त होने के उपरान्त, उनका उपयोग न करते नजदीकी थाना में जमा करने अपील किया गया।</description>
उम्र हावी हो रही, 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार अब मुश्किल: मार्क वुड
        <description>ब्रिसबेन, 4 दिसंबर । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का अंतरराष्ट्रीय करियर इंजरी की वजह से बुरी तरह प्रभावित रहा है। इंजरी की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए वुड ने घुटने की ऑपरेशन और रिकवरी की कठिन प्रक्रिया के बाद एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट में वापसी की थी। वुड की वापसी निराशाजनक रही। घुटने में दर्द की वजह से वह सिर्फ 11 ओवर फेंक सके और ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए।
वुड ने तीसरे टेस्ट की वापसी पर भी संदेह जताया है। मार्क वुड ने ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन चैनल 7 से बात करते हुए कहा, 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद कम है। शायद मेलबर्न या सिडनी टेस्ट में मैं वापसी कर सकता हूं। उम्र मुझ पर हावी हो रही है। 35 साल की उम्र में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को बनाए रखना अब मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। वुड ने कहा, अपने करियर में मैंने हिम्मत दिखाने की कोशिश की है और वापसी करते हुए अपनी रफ्तार को हर बार बढ़ाने की कोशिश की है, लेकिन अब मेरी उम्र बढ़ रही है।
मेरा शरीर पहले की तरह इसे नहीं झेल पा रहा, लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं टीम के लिए दौड़ता रहूं और एक अच्छा टीम मैन बनूं। मैंने कुछ इंजेक्शन लगवाए हैं, आराम कर रहा हूं, और मुझे जल्द वापसी की उम्मीद है। वापसी शारीरिक से ज्यादा मानसिक तौर पर मुश्किल होती है। वुड फिलहाल घुटने में ब्रेस पहन रहे हैं। मार्क वुड ने 2015 में डेब्यू किया था। इंजरी से प्रभावित करियर में वुड पिछले 10 साल में 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 खेल पाए हैं। टेस्ट में 119, वनडे में 80 और टी20 में उन्होंने 54 विकेट लिए हैं। --(आईएएनएस)</description>
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा:उप पुलिस महानिरीक्षक ने मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और आपात सेवा निर्देश दिए
        <description>आगामी रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज राजेश चंदेल ने आज (गुरुवार) सीहोर में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुबेरेश्वर धाम का भी दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह महोत्सव 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मार्ग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग योजना और रोड डायवर्जन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के रेल, बस और ऑटो से आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पानी, फायर, बिजली और पीए सिस्टम जैसी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। कुबेरेश्वर धाम में प्रवेश और निकासी की व्यवस्थाओं को भी विस्तार से समझा गया। उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश चंदेल ने पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला और अन्य अधिकारियों के साथ कुबरेश्वर धाम का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, कथा स्थल, अस्पताल और भोजनशाला जैसे प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। मंडी थाने का भी निरीक्षण किया
उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश चंदेल ने थाना मंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीजेएस, ई-साक्ष्य, ई-रक्षक और मेडलीपआर जैसे विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, फरार अपराधियों, अपहरण के मामलों, खात्मा, खारजी, मर्ग, गुंडा, निगरानी बदमाश और माइक्रो बीट सिस्टम जैसे विषयों पर चर्चा कर लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेंद्र यादव, निरीक्षक एसबी सत्येंद्र यादव, प्रभारी यातायात सूबेदार बृजमोहन धाकड़ और प्रभारी डीएसबी रेखा जोझा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।</description>
शिवपुरी में डंपर ने बाइक सवार को कुचला:50 मीटर तक घसीटा, झांसी ले जाते समय युवक की मौत
        <description>शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में राजापुर निवासी 32 वर्षीय रविंद्र लोधी की मौत हो गई। रविंद्र की बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। यह हादसा हसर्रा चौराहे के पास हुआ, जब रविंद्र बामौरकला से अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर रविंद्र को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र को राहगीरों ने डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।</description>
रायसेन ब्रिज हादसे के बाद PWD ने 45 जर्जर पुलों की मरम्मत के लिए फंड जारी किया
        <description>भोपाल  मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में स्थित...</description>
बिल्डरों को लाभ पहुंचाने लोगों को बेघर करना उचित नहीं& ओस्तवाल
        <description>राजनांदगांव, 3 दिसंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने कहा कि चंद बिल्डरों को लाभ पहुंचाने गंज चौक से कन्हारपुरी के लोगों को बेघर करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीबों का आक्रोश भाजपा के अहंकार को ले डूबेगा। श्री ओस्तवाल ने महापौर, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से मांग करते कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार बनने के बाद से आम गरीब जनता पर कानून का खौफ दिखाकर हजारों गरीबों के मकानों को ध्वस्त कर जो चंद बिल्डरों की बड़ी कॉलोनी को विकसित करने के जिस उद्देश्य से गंज चौक से लेकर कन्हारपुरी तक सडक़ चौड़ीकरण की जो योजना लाई गई है, उसका खुलासा शहर की आम जनता के सामने होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर का मास्टर प्लान सन् 2031 का जो लागू है, क्या उसका परिपालन पूरी ईमानदारी से प्रशासन में बैठे वे अधिकारी कर रहे हैं क्या? श्री ओस्तवाल ने कहा कि क्या शहर की बढ़ती आबादी को देखते गंज चौक से कन्हारपुरी सडक़ का चौड़ीकरण का प्रस्ताव लाया गया या चंद बिल्डरों की सैकड़ों एकड़ जमीन लगी कालोनी के आसपास जो खरीदी गई है, उन्हें लाभ पहुंचाने उन गरीब मजदूर छोटे तपके के आवासीय एवं गैर आवासीय लोगों के पानठेला, गुमटी, होटल आदि का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है, उन्हें बेदखल कर चंद बिल्डरों को लाभ पहुंचाना, कहां तक उचित है।</description>
ढाबा में हथियार लेकर हंगामा,  दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
        <description>दुर्ग के 4 युवकों का ढाबा में हथियार लेकर पहुंचने का मामला
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबा में भाई को फोन पर गाली देने की बात को लेकर धारदार हथियार और हॉकी स्टीक लेकर हंगामा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग धारदार चाकू और दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा सोमनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दुर्ग निवासी शाहरूख, इजू इरानी, मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं मुकेश सभी के द्वारा प्रार्थी द्वारा संचालित हाईवे ढ़ाबा देवादा में आए और फोन में मेरे भाई को गाली दिए हो कहकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे।
शाहरूख अपने हाथ में हॉकी स्टीक तथा इजू इरानी अपने हाथ में चाकू रखा था और गाली-गलौज कर ढाबे में हंगामा कर चाकू एवं हॉकी स्टीक लहराते कुछ देर तक ढाबा में घूमे फिर चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त चारों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव द्वारा साइबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम गठित कर आरोपी मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं शाहरूख हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जो अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल एवं आरोपी शाहरूख हुसैन से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं दोपहिया वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी शाहरूख हुसैन 25 साल निवासी कसारीडीह दुर्ग एवं मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल 21 साल निवासी कसारी दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। मामले में अन्य आरोपी इजू इरानी एवं मुकेश फरार है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।</description>
शराब पीकर शांतिभंग, गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। शराब पीकर शांति भंग करने वाले बदमाश के विरूद्ध चौकी चिखली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में 2 दिसंबर को शराब के नशे में मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हो, कहकर वाद-विवाद व मोहल्ले में शांति भंग करने वाले बदमाश द्वारा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर सुखदेव साहू 29 साल निवासी मोतीपुर आजाद चौक को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। क्षेत्र में कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्वए, गुुण्डा बदमाश और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।</description>
गौरवपथ में शराब पीने पैसों की मांग, मारपीट
        <description>राजनांदगांव, 3 दिसंबर। गौरवपथ में एक व्यक्ति से शराब पीने पैसे की मांग करते मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 30 नवंबर को अपने घर से मार्केट जा रहा था कि गौरवपथ के पास तीन लोग मोटर साइकिल में आकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे, पैसा नहीं देने पर हाथ-मुक्कों से मारने लगे, जिस पर प्रार्थी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। इस पर बसंतपुर थाना में अपराध क्रमांक 573/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी को आई चोंट का मुलाहिजा कराया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते आरोपियों के निश्चित ठिकानों में पतासाजी कर विजय लहरे 19 साल निवासी कौरिनभाठा, पिंटु मरकाम 28 साल निवासी बसंतपुर और विजय भारती 28 साल निवासी कौरिनभाठा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जुर्म करना स्वीकार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।</description>
30 बंडल केबल वायर खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
        <description>सांई दर्शन कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान से हुई थी चोरी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। निर्माणाधीन मकान से विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा 30 बंडल केबल वायर चोरी कर जलाकर कबाड़ी दुकान में बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कबाड़ी दुकान के संचालक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात जेल दाखिल किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सांई दर्शन नगर में 21 नवंबर को रात्रि करीब 12.30 बजे के लगभग निर्माणाधीन मकान से 20-30 बंडल केबल वायर कीमती लगभग 50 हजार रुपए को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया बताया, जिस पर थाना बसंतपुर में धारा 331(4), 317 बीएनएस दर्ज किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते शहर के चौक-चौराहे में लगए गए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पर तीन विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किए तथा चोरी गए केबल वायर को जलाकर सागरपारा के पास कबाड़ी के दुकान में बेचना बताया, जिस पर आरोपी सुखदेव पटेल 21 साल निवासी सागरपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।</description>
PM की सोच के साथ कदमताल: सीएम सैनी सिख समुदाय को भाजपा से जोड़ने के मिशन पर
        <description>चंडीगढ़  केंद्र सरकार ने बीते सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में सिख समुदाय के...</description>
रांची के बाद रायपुर में भी सुरक्षा चूक, मैच के दौरान विराट कोहली के पास पहुंचा फैन
        <description>रायपुर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में स्टार बल्लेबाज...</description>
प्रधान आरक्षक तिर्की सेवानिवृत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 1 दिसंबर।जिला पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सम्मान में पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बचन तिर्की 1 फरवरी 1986 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए है वे अपने लंबे कार्यकाल में रक्षित केंद्र तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि श्री तिर्की को जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे लगन और दक्षता के साथ पूरा किया, और उनके कार्य में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक बचन तिर्की को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति उपरांत उनके एवं उनके परिवार के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने श्री तिर्की को मिलने वाले सेवा सम्मान राशि, पेंशन तथा अन्य देय सुविधाओं की जानकारी लेकर सुनिश्चित किया कि उन्हें सभी आवश्यक शासकीय प्रपत्र एवं प्रशस्ति पत्र विधिवत प्रदान किए जाएं।
इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी साधना सिंह सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों ने फूलमाला पहनाकर सेवानिवृत्त बचन तिर्की को शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।</description>
सोनिया&राहुल पर एफआईआर राजनीतिक प्रतिशोध&वोरा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 1 दिसंबर। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल मच गई है। इसी क्रम में दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक संस्थाओं के खुले दुरुपयोग की संज्ञा दी है और केंद्र सरकार पर कड़ी आपत्ति जताई है।
वोरा ने अपना विस्तृत बयान जारी करते हुए कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस देश के सर्वमान्य नेता हैं। वे करोड़ों भारतीयों के संवैधानिक मूल्यों की आवाज हैं। उनकी निष्ठा और त्याग पर कभी कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा है। वे दोनों बेदाग हैं, निर्भीक हैं और सत्य के मार्ग पर अडिग हैं। उनके विरुद्ध इस प्रकार की राजनीतिक प्रेरित कार्रवाइयाँ न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि केंद्र सरकार की असुरक्षा और घबराहट को भी उजागर करती हैं।
वोरा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएंईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस किसी भी व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, परंतु आज वही संस्थाएँ राजनीतिक दबाव और सत्ता की मंशा के आगे झुकाकर विपक्ष को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार अपनी नाकामियों, आर्थिक संकट और जनविरोधी नीतियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे मामलों को हवा दे रही है। कांग्रेस कभी ऐसे दमन से नहीं झुकेगी। न्याय, सत्य और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व महापौर आर.एन वर्मा ने कहा- जब कार्रवाई देश के दो शीर्ष नेताओं पर हो और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी हो, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का इस प्रकार राजनीतिक मामलों में इस्तेमाल होना बेहद चिंताजनक है। यह प्रवृत्ति लंबी अवधि में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करती है।
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता इसे केंद्र सरकार की ओछी राजनीति बता रहे हैं। यह विवाद केवल कानूनी नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य और संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।</description>
क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज़ ने श्रीलंका में मदद के लिए भारत&पाकिस्तान को कहा शुक्रिया
        <description>श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज़ ने भारत और पाकिस्तान को श्रीलंका की मदद करने के लिए शुक्रिया कहा है.
दरअसल, श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 330 से ज़्यादा हो गई है.
डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर ने बताया कि बाढ़ के कारण 200 से ज़्यादा लोग लापता हैं और लगभग 20 हज़ार घर तबाह हो गए हैं.
श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह की वजह से कई हिस्सों में बढ़ते बाढ़ के पानी से लोग जूझ रहे हैं. भारत ऑपरेशन सागर बंधु के ज़रिए वहां राहत सामग्री पहुंचा रहा है और वहां के लोगों की मदद कर रहा है.
खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, हम अपने सभी सुरक्षाबलों का विशेष धन्यवाद करते हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर प्रभावित और कठिन परिस्थितियों में फंसे हर श्रीलंकाई को बचाने में जुटे हैं.
उन्होंने लिखा, भारतीय, पाकिस्तानी और अन्यसेनाओं का भी बहुत धन्यवाद, जो श्रीलंका में लोगों की ज़िंदगी बचाने के लिए जोखिम उठा रही हैं. सभी श्रीलंकाई आपके इन प्रयासों की दिल से सराहना करते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर क्या बोले
        <description>दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ पहले वनडे में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली की शतकीय पारी ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को उनका मुरीद बना लिया.
इस मैच में विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल थे.
उनके प्रदर्शन की भारत में तो चर्चा हो ही रही है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी तारीफ़ हो रही है.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी ने विराट कोहली की फ़िज़िकल फ़िटनेस की तारीफ़ करते हुए कहा, 100 रन बनाने के बाद भी विकेटों के बीच जिस तरह की रनिंग रही है, उससे कहीं नहीं लगा कि वो रुके हों सांस लेने के लिए.... वो परफ़ेक्ट एथलीट हैं और इस प्रदर्शन के वो हक़दार हैं. इसके लिए उन्होंने काफ़ी तैयारी की है.
शोएब अख़्तर ने कहा, उनपर क़िस्मत की देवी मेहरबान है...शतक पर शतक लगाते जाएं और इसी तरह भारत को जिताते रहें.
शोएब मलिक ने एक चैनल पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए विराट कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन करते रहने की तारीफ़ की.
उन्होंने कहा, स्किल और मेंटल टफ़नेस को छोड़ दें तो उनकी फ़िज़िकल फ़िटनेस बहुत अच्छी है. क्योंकि अगर आपका दिमाग भी चल रहा होता है, सबकुछ समझ आ रहा होता है और अगर शरीर साथ न दे तो मुश्किल हो जाता है.
उन्होंने कहा, वो रन बनाते हैं और बहुत ज़्यादा बनाते हैं. लेकिन उनकी एक और अच्छी चीज़ है. जबसे वो कप्तानी से हटे हैं, वो मैदान पर हर हॉट स्पॉट पर मौजूद होते हैं...इससे युवा खिलाड़ियों को बहुत प्रेरणा मिलती है.(bbc.com/hindi)</description>
खरगोन में चांदगढ़ तालाब की नहर में सीपेज का पानी:रबी की फसल पीली पड़ी, 7 साल से नहीं हुई मरम्मत
        <description>खरगोन जिले के चांदगढ़ तालाब की नहरों से पानी रिसने (सीपेज) की समस्या बढ़ गई है। रायबीड़पुरा क्षेत्र में करीब आधा किलोमीटर तक खेतों में दिन-रात पानी भर रहा है, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। किसान इस लगातार नुकसान से बेहद परेशान हैं। सांगवी के किसान श्रीराम पाटीदार ने बताया कि उनके खेत के पास से गुजरने वाली नहर से पानी लगातार रिस रहा है, जिससे खेत दलदल बन गया है। उनकी 4 एकड़ गेहूं की फसल पीली पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कई सालों से फसल खराब हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर भी गर्मी में मरम्मत का आश्वासन देकर शिकायत बंद कर दी जाती है। किसानों का कहना है कि वे पिछले 7 सालों से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ मनीष मोरे ने बताया कि नहर की मरम्मत के लिए ढाई लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही नहर में छह एमएम मोटी सीमेंट-कंक्रीट की परत डालकर सीपेज रोका जाएगा।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बजट की कमी के कारण नहरों की मरम्मत और सफाई जैसे जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते।</description>
मंदसौर में SI और आरक्षक पर कार्रवाई:झूठे केस में पैसे ऐंठने का आरोप सही पाया; SP ने एक वेतनवृद्धि रोकी
        <description>मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में संदिग्ध आचरण बरतने पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान और आरक्षक चालक रोहित चाकरे पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों की एक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से रोकने की सजा दी है। यह मामला 2022 का है, जिसमें दोनों पर झूठा केस बनाकर अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। साल 2022 में जब एसआई जितेंद्र और आरक्षक चालक रोहित कोतवाली थाने में पदस्थ थे, तब उन पर गंभीर आरोप लगे थे। आरोप था कि उन्होंने मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के मक्खन ढाबे से एक व्यक्ति को पकड़ा और उसे कोतवाली थाना क्षेत्र में लाकर उसके खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज किया। इसके जरिए उन्होंने अवैध रूप से पैसे भी प्राप्त किए। जांच में आचरण मिला संदिग्ध
इस मामले की शिकायत मिलने पर तत्कालीन एसपी अनुराग सुज़ानिया ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान एसपी ने अब यह दंडात्मक कार्रवाई की है। अभी यहां हैं पदस्थ
वर्तमान में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान गरोठ थाने में पदस्थ हैं, जबकि आरक्षक चालक रोहित चाकरे थाना नई आबादी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसपी बोले- अनियमितता बर्दाश्त नहीं
एसपी विनोद कुमार मीना ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंदसौर पुलिस महकमे में अनियमितता और संदिग्ध आचरण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।</description>
शेयर बाजार में गिरावट जारी, HDFC से ICICI तक बैंकिंग शेयरों में भारी नुकसान
        <description>मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) संभल नहीं रहा है और बीते कारोबारी दिन सोमवार को...</description>
श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति अभिरूचि और श्रद्धा भाव प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति अभिरूचि और श्रद्धा भाव प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गीता के सस्वर...</description>
छात्रा से छेड़छाड़, कोचिंग सेंटर शिक्षक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 दिसंबर। शहर में संचालित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक द्वारा 11वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने शिक्षक के रवैये को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के शिक्षक को हिरासत लिया और बाद में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक एक कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आते ही सेंटर में हडक़ंप मच गया। शिक्षक ने जिस छात्रा के साथ यह हरकत की, वह उसकी शिष्या है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने क्लास में एक सवाल शिक्षक से किया था। उसके जवाब में शिक्षक ने उसे बैड टच करना शुरू कर दिया। उसकी हरकतों को भांपते छात्रा वहां से निकल गई और सीधे पुलिस से शिकायत कर दी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद फौरन शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करते उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर शिक्षक को जेल भेज दिया गया।</description>
बाइक की ठोकर, मासूम की मौत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर, 1 दिसंबर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुण्डागांव में 6 वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मेकाज में उपचार के दौरान आज बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को मुण्डागांव निवासी लखमू अपने 6 वर्षीय बेटे लव को लेकर बस से नगरनार अपने परिजनों से मिलने के लिए गया हुआ था, जहां से वापस आने के बाद जैसे ही मुण्डागांव बस स्टैंड में उतरा, तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।
घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया, वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज भेज दिया गया। उपचार के दौरान आज सुबह बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।</description>
एक रात में 18 गाडिय़ों के शीशे तोड़े, एसईसीएल सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा, 1 दिसंबर। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार शारदा विहार स्थित वैभव होम्स कॉलोनी में एक युवक ने रात में घुसकर 18 गाडिय़ों के शीशे चकनाचूर कर दिए।
29 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे वैभव होम्स के निवासियों ने एक युवक को लोहे की रॉड लिए कॉलोनी में घूमते देखा। वह एक-एक कर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ता जा रहा था। आवाज सुनते ही लोग बाहर निकले, लेकिन आरोपी पीछे वाले रास्ते से भाग गया। घटना के बाद आरोपी सुबह फिर से कॉलोनी में आया और दोबारा उत्पात की कोशिश की, लेकिन निवासियों को देखते ही फिर से भाग गया।
कॉलोनी के अध्यक्ष संदीप पांडे ने तुरंत मानिकपुर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।
मानिकपुर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दीपू भारती के रूप में हुई है, जो एसईसीएल में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीपी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी तोडफ़ोड़ की है।
मानिकपुर चौकी के एएसआई अमर जायसवाल के मुताबिक, दीपू भारती कुछ साल पहले चिरमिरी से कोरबा ट्रांसफर हुआ था और फिलहाल दादर में किराए के मकान में रहता है।</description>
भारत दिसंबर में करेगा श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी, जानिए किस दिन खेले जाएंगे मैच?
        <description>नई दिल्ली, 28 नवंबर । भारत दिसंबर में टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। दोनों देशों की महिलाएं 21-30 दिसंबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि शेष मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, भारत और श्रीलंका की टीमें 21 और 23 दिसंबर को सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगी। सीरीज के शेष तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अगले साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा एडिशन 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी से 6 मार्च तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए रवाना होगी।
भारत ने नवंबर की शुरुआत में अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है, जिसके बाद पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबलों के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय सफर आगे बढ़ाएगी। अगले साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को अहम माना जा रहा है। हाल ही में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे को राजनीतिक तनाव के कारण टाल दिया गया था। इसके साथ ही भारत की पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। इस स्लॉट को भरने के लिए दिसंबर में भारत-श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज को रखा गया है। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2009 से अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि श्रीलंका ने 5 मैच जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी। --(आईएएनएस)</description>
धार नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप:आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठाएगी मुद्दा, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज
        <description>धार नगर पालिका में भ्रष्टाचार और आर्थिक गड़बड़ियों का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, जिला प्रवक्ता और पार्षद प्रतिनिधि अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका होने के बावजूद यहां भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री खुद नगरीय प्रशासन मंत्री हैं और जिलाधीश सहित सभी बड़े अधिकारी यहीं मौजूद रहते हैं, फिर भी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार पर कोई रोक नहीं लग रही। आरोप है कि धार में भाजपा की परिषद, भाजपा विधायक, भाजपा सांसद और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद न तो शहर का विकास हो रहा है और न जनता के काम हो रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल ने कई बार नगर पालिका अधिकारी को शिकायतें दीं, लेकिन किसी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। परिषद की बैठकों और जनसुनवाई में भी मुद्दे उठाए गए, पर कोई परिणाम नहीं निकला। पार्षद दल ने 10 प्रमुख समस्याओं का एक मांग पत्र भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देकर जांच दल बनाने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। इन गंभीर मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में उठाने के लिए विधायक सचिन यादव से ध्यानाकर्षण सूचना लगवाई है। इसके जरिए प्रमुख सचिव के माध्यम से नगरीय प्रशासन मंत्री से राजस्व हानि, पुराने वाहनों के पार्ट्स चोरी, जल वितरण में लापरवाही, वाहन रिपेयरिंग और सामग्री खरीद में गड़बड़ी, फर्जी बिल भुगतान सहित कई अनियमितताओं पर विस्तृत जवाब मांगा गया है। ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई और नगर की अव्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो कांग्रेस पार्षद दल सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।</description>
सरकारी नौकरी:बैंक ऑफ इंडिया में 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 30 नवंबर तक करें अप्लाई
        <description>बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें MPPSC ने इंजीनियर्स के लिए डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 45 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 1 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें  छत्तीसगढ़ पीसीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी; 238 पदों के लिए 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से छत्तीसगढ़ पीसीएस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 मेन्स एग्जाम की संभावित तारीख है। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
यूपी में 155 स्‍टूडेंट्स को पढ़ा रहे केवल 2 टीचर:पहली से पांचवी तक की क्‍लासेज एक साथ; टीचर्स एसोसिएशन ने कहा&चौपट हो रही पढ़ाई
        <description>ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित एच्छर प्राइमरी स्कूल की क्लासेज मर्ज कर दी गई हैं क्योंकि स्कूल के कई टीचर्स को BLO की ड्यूटी पर लगा दिया गया है। एक न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में 155 स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए प्रिंसिपल समेत केवल दो टीचर्स हैं। टीचर्स की कमी के चलते क्लास 1 और क्लास 2 के स्टूडेंट्स को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। स्कूल में क्लास 3 और 4 के स्टूडेंट्स खुले आंगन में बैठे हैं। क्योंकि क्लासेज छोटी हैं और स्टूडेंट्स अधिक, उन्हें संभालने के लिए टीचर्स भी कम हैं, इसलिए स्कूलों में एक टीचर कई क्लासेज को एक साथ बैठाकर पढ़ा रहे हैं। नोएडा के सबसे बड़े कम्पोजिट स्कूल होशियारपुर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां 653 स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं। स्कूल में कुल 20 टीचर्स हैं लेकिन SIR के चलते अभी केवल 6 टीचर्स ही ड्यूटी पर आ पा रहे हैं। BLO ड्यूटी पर लगे स्‍कूल के टीचर्स दरअसल, प्रदेश में SIR के चलते सरकार ने गवर्नमेंट टीचर्स को BLO की ड्यूटी पर लगा दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूल कम टीचर्स के साथ काम कर रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कई स्कूल क्लासेस मर्ज करके स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हैं। वहीं टीचर्स भी एक साथ दो काम कर रहे हैं। इतने दबाव में यदि किसी BLO या टीचर्स से कोई गलती हो रही है, तो उनके ऊपर FIR भी हो रही है। हाल ही में नोएडा में 60 BLO और गाजियाबाद में 21 BLO पर लापरवाही बरतने पर FIR भी हुई है। कोर्स पूरा नहीं, मैनेज करना हो रहा मुश्किल  एच्छर प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए बताया, "हमारे पास आठ टीचर्स हैं, लेकिन चार को BLO अपॉइन्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि एग्जाम नजदीक आ रहे हैं, इसलिए चीजों को मैनेज करना मुश्किल हो गया है। "करीब 30 मिनट तो अटेंडेंस लेने में ही लग जाते हैं। कोर्स अभी पूरा नहीं हुआ है...," नोएडा BSA ने टीचर्स की कमी से इंकार किया SIR महीनेभर का काम नहीं, टीचर्स पर दबाव बनाया जा रहा गवर्नमेंट टीचर्स की ड्यूटी BLO के रूप में लगाने पर ऑल टीचर्स एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश इकाई) के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा, 'सरकार टीचर का जो मूल काम है उससे उन्हें अलग करना चाहती है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये जो SIR टास्क के रूप में कराया जा रहा है, ये महीनेभर का काम नहीं है। टीचर्स पर अन-नेसेसरी दबाव बनाया जा रहा है। ये बड़ा दुर्भाग्य है कि पिछले कुछ दिनों में कई BLO की मौत हो गई। हमारा संगठन इसके खिलाफ है। शिक्षक से शिक्षक का काम कराया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और इसमें शिक्षक का कोई दोष नहीं है। सरकार और सिस्टम इसके दोषी हैं।' स्‍टोरी- देव कुमार ---------------- ये खबरें भी पढ़ें... 10 किमी दूर ड्यूटी, रोज 200 फॉर्म का टार्गेट: खुद की शादी, संडे भी छुट्टी नहीं; SIR वर्कलोड कैसे बना 23 BLOs की मौत की वजह 26 नवंबर को UP के फतेहपुर में BLO ड्यूटी पर तैनात लेखपाल सुधीर कुमार कोरी की शादी होनी थी। वो शादी की वजह से छुट्टी पर थे मगर 2 दिन पहले उनके ERO यानी इलेक्‍शन रजिस्‍ट्रार ऑफिसर घर आकर काम न करने को लेकर डांटने लगे। 24 नवंबर की शाम ही सुधीर ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पूरी खबर पढ़ें...</description>
जबलपुर के हिल्टन होटल में गंभीर अनियमितताएं उजागर:किचन में पुराने खाद्य पदार्थ, सुरक्षा&श्रम मानकों की अनदेखी
        <description>जिला प्रशासन के गरुड़ दल ने डुमना रोड स्थित हिल्टन गार्डन इन होटल पर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच टीम को होटल के किचन में कई अनियमितताएं मिलीं, जिनमें वेज फ्रीजर में चिकन रखा होना और कई पैक्ड खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट न होना शामिल है। कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान, डीप फ्रीजर में बिना 'यूज़ बाय' डेट के आइसक्रीम पाई गई। टीम ने एक्सपायरी डेट अंकित न होने के कारण आइसक्रीम, दाल, शक्कर और मसालों को मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त, तीन दिन पुरानी ग्रेवी, पनीर और कटे प्याज के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान, होटल के फूड स्टोर में रखे सूखे कच्चे आम घुन लगे होने के कारण अनुपयोगी पाए गए। केमिकल स्टोर में रखे फ्यूल जेल पर कोई लेबल नहीं था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए, होटल में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे और फायर फाइटिंग पैनल ऑटो मोड पर संचालित नहीं हो रहा था। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त, होटल के ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अप्रशिक्षित पाए गए और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी नियमों के अनुरूप नहीं थी। श्रम कानूनों का उल्लंघन करते हुए, कर्मचारियों को ईएसआईसी सहित अन्य अनिवार्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। कार्यपालिक दंडाधिकारी मौसमी केवट ने बताया कि मिली अनियमितताओं के संबंध में प्रकरण तैयार कर होटल प्रबंधन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।</description>
देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा:स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC में 8 जनवरी को अगली सुनवाई
        <description>सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज का ऑडिट करने का आदेश दिया है। इसमें कोर्ट ने केंद्र, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों और UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन को इस ऑडिट के बाद व्यक्तिगत तौर पर हस्ताक्षर किया हुआ एफिडेविट जमा करने का आदेश दिया है। यूनिवर्सिटीज की स्थापना कैसे हुई, उन्हें नियंत्रित कौन करता है, किस तरह के रेगुलेटरी अप्रूवल्स इन्हें दिए गए हैं और क्या वाकई ये यूनिवर्सिटीज नॉट-फॉर-प्रॉफिट बेसिस पर चलती हैं- यह सभी जानकारी एफिडेविट में साझा करनी होगी। बदला नाम यूनिवर्सिटी ने नहीं अपनाया  एमिटि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 23 साल की MBA स्टूडेंट आयशा जैन ने एक पिटीशन दायर की थी। वो यहां से आंत्रप्रेन्योरशिप की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2021 तक उनका नाम खुशी जैन था। पर्सनल कारणों से 2021 में उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा जैन कर लिया। इसके बाद गजट ऑफ इंडिया में नया नाम पब्लिश भी करा लिया। नाम बदलने की यह लीगल प्रक्रिया है। अब सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड पर नाम आयशा जैन हो चुका था। साल 2023 में आयशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी के एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लिया। कोर्स पूरा हुआ और उन्हें सर्टिफिकेट मिल गया। साल 2024 में आयशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिया। इसके लिए उन्होंने सभी लीगल डॉक्यूमेंट्स जमा कराए। यहां यूनिवर्सिटी ने अपने रिकॉर्ड्स में नाम बदलने से मना कर दिया। आयशा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम नाम रखने के कारण उनके साथ बदसलूकी की गई। इन कारणों से वो मिनिमम अटेंडेस का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाई और एग्जाम नहीं दे सकीं। इस वजह से उनका पूरा साल बर्बाद हो गया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद वो शिक्षा मंत्रालय और UGC के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची लेकिन यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में भेजे गए मेल्स पर कोई ध्यान नहीं दिया। स्टूडेंट को मिला 1 लाख रुपए का मुआवजा  मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने एमिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अतुल चौहान को पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट ने उनसे कहा कि स्टूडेंट का पूरा साल बर्बाद हुआ है और VC इसका समाधान निकालें। हालांकि इस बीच आयशा दूसरी जगह एडमिशन ले चुकी थीं और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उसकी फीस लौटा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया कि वो छात्रा को कंपनसेशन दें क्योंकि उसका पूरा साल बर्बाद हो चुका है। यूनिवर्सिटी ने छात्रा को 1 लाख रुपए का कंपनसेशन दिया। कोर्ट ने मामला PIL में तब्दील किया 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन यानी PIL में बदल दिया। जस्टिस अमानुल्लाह और जस्टिस एन वी अंजरिया की बेंच ने कहा कि सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के गठन, स्थापना और संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच की जाए। कोर्ट ने इसे छात्रों के अधिकारों और हायर एजुकेशन में ट्रांसपेरेंसी से जोड़ा है। कोर्ट ने साफ किया है कि इसकी जिम्मेदारी किसी जूनियर अधिकारी को नहीं दी जा सकती। इसके लिए शीर्ष अधिकारियों को स्वयं जिम्मेदारी उठानी होगी। साथ ही गलत या अधूरी जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी। इससे पहले सभी एफिडेविट जमा कराने होंगे। --------------------- ऐसी ही और खबरें पढ़ें... 10 किमी दूर ड्यूटी, रोज 200 फॉर्म का टार्गेट: खुद की शादी, संडे भी छुट्टी नहीं; SIR वर्कलोड कैसे बना 23 BLOs की मौत की वजह 26 नवंबर को UP के फतेहपुर में BLO ड्यूटी पर तैनात लेखपाल सुधीर कुमार कोरी की शादी होनी थी। वो शादी की वजह से छुट्टी पर थे मगर 2 दिन पहले उनके ERO यानी इलेक्‍शन रजिस्‍ट्रार ऑफिसर घर आकर काम न करने को लेकर डांटने लगे। 24 नवंबर की शाम ही सुधीर ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पूरी खबर पढ़ें...</description>
बसंतगढ़ में आतंकियों की हलचल! ग्रामीण ने खाना मांगने आए दहशतगर्दों की दी सूचना, जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज
        <description>उधमपुर जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ और आसपास के इलाके में एक बार फिर से आतंकी हलचल...</description>
        <description>दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ हारने पर हो रही आलोचनाओं पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है.
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, मेरे भविष्य पर फ़ैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को करना है. भारतीय क्रिकेट टीम महत्वपूर्ण है, मैं नहीं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ़्रीका से टेस्ट सिरीज़ 2-0 से हार गई है.
गंभीर ने साथ ही याद दिलाया कि उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया को कितनी सफलता मिली.
उन्होंने कहा, मैं वो ही व्यक्ति हूं, जिसने इंग्लैंड में यंग टीम के साथ आपको अनुकूल परिणाम दिलाए.
गौतम गंभीर ने कहा है कि उनके रहते हुए टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफ़ी और एशिया कप जीती.
इस साल हुई चैंपियंस ट्रॉफ़ी और एशिया कप भारतीय टीम ने अपने नाम की थी.
साथ ही इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत ने टेस्ट सिरीज़ 2-2 से बराबर की थी.(bbc.com/hindi)</description>
सरकारी नौकरी:RITES में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर निकली भर्ती; 25 दिसंबर लास्ट डेट, 11 जनवरी 2026 को एग्जाम
        <description>राइट्स लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धातुकर्म, रसायन, आईटी, खाद्य प्रौद्योगिकी और फार्मा में हैं। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2025 तय की गई है। एग्जाम की तारीख 11 जनवरी 2026 होगी। रीजन वाइस वैकेंसी डिटेल्स :  सेक्शन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  सिविल: सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सप्लाई/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। मैकेनिकल: मैकेनिकल/उत्पादन/विनिर्माण/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। एस एंड टी (ST): इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। रसायन: रसायन/पेट्रोकेमिकल प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री। आईटी (IT): कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री फार्मा: एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी :  42,478 रुपए प्रतिमाह फीस : फेज-I: रिटन टेस्ट सिलेबस :  इन शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर :  ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 107 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के 60 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 37 साल अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 60 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती एडॉक बेसिस पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
फर्जी आईडी से हिंदू युवती के साथ रुका युवक:मुंबई से उज्जैन आए युवक&युवती, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीटा
        <description>उज्जैन में लगातार दूसरे दिन हिंदूवादी संगठन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुंबई निवासी एक युवक के साथ युवती को पकड़ा है। युवक हिन्दू नाम से फर्जी आईडी देकर रुका था। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी युवक जिस हिंदू नाम से रुका था, उनका पता भी मुंबई का निकला। पुलिस ने होटल पहुंचकर आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए ले गए। इस दौरान हिंदूवादी संगठन ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक फर्जी आईडी से हिन्दू लड़की के साथ होटल में रुका है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर नीलगंगा थाना क्षेत्र की तपोवन होटल में युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम आसिफ पिता असलाम शेख निवासी मीरा रोड मुंबई बताया। उसके साथ होटल में रुकी लड़की लखनऊ निवासी रिलायंस डिजिटल में काम करने वाली लड़की है। कार्यकर्ताओं ने उससे जब दोनों के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने लड़की को अपनी बहन बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी युवक को पीटा
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी युवक राहुल गुप्ता नाम से होटल में रुका था। संगठन के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और मानसी पटवा, अर्जुन नरवरिया सुबह से दोनों का पीछा कर रहे थे। दोनों सुबह महाकाल मंदिर भी गए। यहां लड़का मंदिर के बाहर रुक गया। लड़की अकेली मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।</description>
सरकारी नौकरी:तमिलनाडु में विलेज हेल्थ नर्स सहित 2147 पदों पर भर्ती; 12वीं पास को मौका,सैलरी 70 हजार से ज्यादा
        <description>मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु (TN MRB) ने विलेज हेल्थ नर्स सहित 2147 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  12वीं पास, एएनएम की डिग्री एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  मेरिट बेसिस पर फीस :  ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 1 दिसंबर तक करें अप्लाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 कर दी है। पहले यह तारीख 23 नवंबर 2025 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 पदों पर निकली भर्ती; आवेदन आज से शुरू, एज लिमिट 40 साल राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
JEE Mains में 1 गलती पर 3 साल बैन होंगे:आज आवेदन की लास्‍ट डेट; MPPSC में डिप्‍टी डायरेक्‍टर की भर्ती समेत 3 नौकर‍ियां
        <description>आज टॉप स्टोरी में बात राजस्थान के धौलपुर में नदी पार करके स्कूल जाते बच्चों के वायरल वीडियो की। टॉप जॉब्स में MPPSC में डिप्टी डायरेक्टर की भर्ती समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में बात पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I के उद्घाटन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. राजस्थान में नदी पार करके स्कूल जाते छात्रों का वीडियो वायरल इस वीडियो में बच्चे नदी पर बने एक छोटे सी दीवार को पार करके स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। ये बच्चे बोथपुरा गांव में पढ़ते हैं, जहां पहुंचने के लिए कंक्रीट की कोई रोड नहीं है। इसलिए बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर जाना होता है। बारिश के मौसम में पार्वती नदी उफान पर आ जाती है, जिससे पुल डूब जाता है और बच्चों को करीब तीन महीने घर पर ही रहना पड़ता है। बीते साल बारिश के समय चार छात्राओं की डूबकर मौत भी हो चुकी है। 
 2. JEE Mains सेशन 1 आवेदन की आज आखिरी डेट JEE Mains सेशन 1 के लिए आवेदन की आज लास्‍ट डेट है। कैंडिडेट्स jeemain.nta.ac.in पर अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा NTA ने एग्जाम में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और नकल रोकने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। अब नकल या दूसरी गड़बड़ी करने पर तीन साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। बता दें कि जनवरी और अप्रैल सेशन में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स नकल करते और डॉक्युमेंट्स में छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए थे। अप्लाई करने के लिए क्लिक करें... करेंट अफेयर्स  1. पीएम मोदी ने ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का उद्घाटन किया 2. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-इंडोनेशिया वार्ता की सह-अध्यक्षता की 
 3. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा  
 4. वर्ल्ड बैंक से भारत में दो प्रोजेक्ट्स को फंडिंग मिली  
 टॉप जॉब्स 1. MPPSC में इंजीनियर्स की भर्ती  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 1 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RITES में असिस्टेंट मैनेजर के आवेदन शुरू  राइट्स लिमिटेड ने विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धातुकर्म, रसायन, आईटी, खाद्य प्रौद्योगिकी और फार्मा में हैं। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2025 तय की गई है। एग्जाम की तारीख 11 जनवरी 2026 होगी। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3.तमिलनाडु में विलेज हेल्थ नर्स की भर्ती  मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु (TN MRB) ने विलेज हेल्थ नर्स सहित 2147 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें... -------------------------------------</description>
मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना: बैंक में फंसा पैसा लौटाने का CM रेखा गुप्ता ने दिया भरोसा
        <description>नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को केंद्र सरकार की तरफ से...</description>
पीएससी में चयनित युवा मिले कलेक्टर से
        <description>महासमुंद,26नवंबर। पीएससी-2024 में चयनित नवकिरण अकादमी से युवाओं ने मंगलवार को कलेक्टर विनय लंगेह से भेंट की। ंकलेक्टर ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित करते हुए गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। कलेक्टर ने युवाओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि जिले के गांव-गांव से प्रतिभाएं निकलें। राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएं। मालूम हो कि पीएससी में इस साल जिले के 4 युवाओं का चयन हुआ है।
 इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, नवकिरण अकादमी के संचालक बसंत साव मौजूद थे।</description>
स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर चर्चा
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,26 नवंबर। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक सभापति स्वास्थ्य समिति कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में एवं सदस्य नैन पटेल की उपस्थिति में आहुत थी।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई.् नागेश्वर राव ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, नवजात गहन चिकित्सा इकाई, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, पुनरीक्षित टीबी नियंत्रण, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन, राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।
नीलू धृतलहरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने समस्त कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।</description>
मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत, किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे &चंद्राकर
        <description>कांग्रेस भवन में बूथ लेवल ऑब्जर्वरो का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,26नवंबर। मतदाता पुनरीक्षण को पारदर्शिता पूर्ण संपन्न कराने कल जिला कांग्रेस भवन में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के बीएलए बूथ लेवल ऑब्जर्वर प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वर्मा तथा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
पूर्व विधायक श्री चंद्राकर एवं श्री वर्मा ने सभी बीएलए को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करवाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
विनोद वर्मा ने कहा कि बीएलए पार्टी की रीढ़ हैं। पूरे प्रदेश में एसआईआर कार्य की निगरानी कांग्रेस कर रही है। वोटर लिस्ट में हेर फेर करना भाजपा की नीति है, कांग्रेस की स्थिति जहां मजबूत हैं उन क्षेत्रों में भाजपा मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सकती है, इस पर विशेष नजर रखना है। पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाना व मौजूदा सूची में पारदर्शिता पूर्ण संशोधन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। इसलिए इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पूरी तत्परता से जुटें। ध्यान रखें कि कहीं किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छुटे। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बीएलए को एसआईआर संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, दाऊ लाल चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, नितेंद्र बनर्जी, अमन चंद्राकर, हीरा बंजारे, गौरव चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, नारायण नामदेव, सचिन गायकवाड़, दसोदा ध्रुव, आवेज खान, जाकिर आदि उपस्थित थे।</description>
चाकू दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 01 नग धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत टीम गठित कर 25 नवंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर बबलू उर्फ तामेश्वर सोनकर 26 साल निवासी सोनकरपारा नंदई को शीतला मंदिर नंदई चौक के पास आम जनता को डरा-धमका रहा है, की सूचना पर गठित टीम को मौके पर रवाना किया गया।
टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडक़र उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 555/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त आरोपी को न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।</description>
गर्दन पर चाकू रख लूट, दो गिरफ्तार
        <description>फल खरीदने के बहाने घटना को दिया था अंजाम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। फल दुकान संचालक के गर्दन में चाकू रखकर दुकान के गल्ले से हजारों रुपए लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को भी बरामद किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने लिखित आवेदन दिया कि मोहारा लक्ष्मी मार्केट के पास फल दुकान का संचालन करता है। 25 नवंबर को दोपहर लगभग 02 बजे स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसके दुकान में फल खरीदने के लिए रूके, जो फल खरीदने के बहाने दुकान में आए और पैसा मांगने लगे, पैसा नहीं देने पर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे धारदार चाकू को इसके गर्दन में रखकर गल्ले में रखकर नगदी रकम 4 हजार 500 रुपए को लूटकर भाग गए। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 554/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाइ्र करते आरोपियों के निश्चित ठिकानों में दबिश देकर आरोपी सूरज सिंह ठाकुर 20 साल निवासी बंगाली चाल और आदित्य यादव 21 साल निवासी बंगालीचाल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो जुर्म करना स्वीकार किया। साथ ही लूट में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया। आरोपी का न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।</description>
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और श्रीलंका करेंगे मेज़बानी, 20 टीमें लेंगी हिस्सा
        <description>अगले साल 7 फ़रवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा और फ़ाइनल मैच 8 मार्च को होगा. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी.
यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में 29 दिनों तक आठ जगहों पर खेला जाएगा. इनमें पांच वेन्यू भारत में और तीन वेन्यू श्रीलंका में होंगे.
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप ए
भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स, नामीबिया
ग्रुप बी
ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप सी
इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप डी
न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, कनाडा, यूएई
7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मैच खेले जाएंगे. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर आठ फ़ेज़ में पहुंचेंगी, जिसकी शुरुआत 21 फ़रवरी से होगी.
सुपर आठ की टॉप चार टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी.
सेमीफ़ाइनल मुकाबले कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि फ़ाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में होगा.(bbc.com/hindi)</description>
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को मिली ये ज़िम्मेदारी
        <description>भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का एंबेसडर घोषित किया गया है.
टूर्नामेंट एंबेसडर बनाए जाने पर रोहित ने कहा कि टूर्नामेंट का दोबारा भारत में होना शानदार है और मेरे लिए इस बार एक नई भूमिका में इससे जुड़ना खास है.
उन्होंने कहा, मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं. उम्मीद है कि वे अच्छा समय बिताएंगे, भारत की मेज़बानी का आनंद लेंगे और यहां से ढेर सारी यादें लेकर जाएंगे.
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फ़रवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
सरकारी नौकरी:हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में इंजीनियर से लेकर सीए के लिए वैकेंसी; एज लिमिट 40 साल, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
        <description>हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत उम्मीदवारों को एनओसी देना जरूरी है। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सिलेक्शन प्रोसेस :  कट ऑफ :  सैलरी :  30,000- 1, 20,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 107 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के 60 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 37 साल अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 60 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती एडॉक बेसिस पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
सिवनी में भारतीय सेना के टी&55 टैंक का लोकार्पण:3 युद्धों में निभाई अहम भूमिका; मातृशक्ति संगठन के आयोजन में शहीद परिवारों का सम्मान
        <description>सिवनी में भारतीय सेना से प्राप्त टी-55 टैंक का लोकार्पण 26 नवंबर को शौर्य चौक पर बड़े सम्मान के साथ किया गया। मातृ शक्ति संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले से चल रही थीं। संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ने बताया कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि जिले में टी-55 टैंक की स्थापना सम्मान और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने मातृभक्ति संगठन की पहल की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कहा कि टैंक का अनावरण सेना के शौर्य की याद दिलाता है, क्योंकि साधन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने साधक। 17 ऑपरेशन और 3 युद्धों में निभाई थी अहम भूमिका मातृभक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ने बताया कि यह टी-55 टैंक केवल सिवनी नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की शान बन गया है। उन्होंने बताया कि टैंक ने 17 ऑपरेशन और 3 युद्धों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस टैंक का निर्माण सोवियत संघ में हुआ था और यह वर्ष 2011 तक भारतीय सेना की सेवा में रहा। 1971 के भारत-पाक युद्ध सहित ऑपरेशन ट्राइडेंट, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में भी इसने अहम भूमिका निभाई थी। लोकार्पण में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल लोकार्पण समारोह में ढाना सागर स्थित कमांडेंट एनसीओ एकेडमी के ब्रिगेडियर ललित शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सिवनी कलेक्टर शीतला पटले, एसपी सुनील मेहता, रिटायर्ड कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास, रिटायर्ड कर्नल रामसिंह, विधायक दिनेश राय और पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  ‘शौर्य का सम्मान’ कार्यक्रम हुआ लोकार्पण के बाद शाम को मातृ शक्ति संगठन ने शुक्रवारी में ‘शौर्य का सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया, जो देर रात तक चला। इस वार्षिक आयोजन में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन पराक्रम में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शहीद परिवारों को मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। सिवनी तक ऐसे पहुंचा टी-55 टैंक जिला प्रशासन और मातृशक्ति संगठन के प्रयासों के बाद दिल्ली स्थित भारतीय सेना मुख्यालय ने सिवनी को यह टैंक देने की अनुमति दी थी। इसके बाद यह टैंक पुणे की खड़की छावनी से 28 अप्रैल 2024 को सिवनी लाया गया था। अब यह शौर्य चौक पर जिले की शान के रूप में स्थापित किया गया है।  देखें आयोजन की तस्वीरें</description>
RPSC में नवाचार से हुई 2 करोड़ की बचत:1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने लिया आवेदन वापस, 14 के खिलाफ कार्रवाई भी की
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई 44 भर्तियों में आवेदन करने वाले एक लाख 14 हजार 736 कैंडिडेट्स ने आवेदन विड्रॉ कर लिए हैं। आयोग की ओर से किए गए इस नवाचार से कई सेंटर कम बनाने पड़े। ऐसे में आयोग को समय और धन की बचत हुई। एक केंद्र पर 50 हजार का खर्चा होता है। माना जा रहा है कि ऐसे में दो करोड़ की बचत हुई है। 44 भर्ती में कैंडिडेट्स ने आवेदन विड्रॉ किए पारदर्शी, कुशल और समयबद्ध भर्ती तंत्र आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने इस पहल को समयबद्ध भर्ती तंत्र बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक आवेदनों के बोझ से मुक्ति मिलने के कारण, आयोग अब बचे हुए योग्य उम्मीदवारों की स्क्रूटनी और अंतिम चयन प्रक्रिया को अत्यधिक तेजी से पूरा करने में सक्षम हो पाया है। आरपीएससी का यह कदम एक पारदर्शी, कुशल और समयबद्ध भर्ती तंत्र की स्थापना की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसे अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा वांछित योग्यता न होने पर भी आवेदन वापस नहीं लिया गया है, उन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व में भी आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 अन्तर्गत योग्यता नहीं होते हुए भी आवेदन करने एवं इस संबंध में चेतावनी तथा अवसर देने के बावजूद आवेदन विदड्रॉ नहीं करने वाले 14 आवेदकों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया है। संसाधनों की बचत और प्रशासनिक लाभ आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि यह नवाचार केवल वित्तीय बचत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक लाभ भी महत्वपूर्ण हैं। लाखों की संख्या में अवांछित आवेदनों को प्रारंभिक चरण में ही बाहर कर देने से, प्रश्न-पत्र छपाई, परीक्षा केंद्र प्रबंधन, परीक्षा सत्र निर्धारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर होने वाले करोड़ों रुपए के सार्वजनिक व्यय की भारी बचत हुई है। न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता धारक ही आवेदन करें  आवेदन निशुल्क होने से अनेक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच किए बिना भर्ती हेतु आवेदन कर देते हैं, जिससे अकारण सार्वजनिक धन, समय एवं श्रम संसाधनों का अपव्यय होता है। इसलिए आयोग की यह अपील है कि भर्ती विज्ञापन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद विज्ञापन में उल्लेखित न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले एवं परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करें, ताकि परीक्षाओं का आयोजन निर्बाद्ध गति एवं समयबद्ध रूप से हो सके।</description>
बिहार DElEd 2025 में 2.55 लाख क्‍वालिफाई:कोर्स के बाद दे सकेंगे TET&CTET; 3 राज्यों में 24,000 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती जारी
        <description>बिहार DElEd यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन का रिजल्ट घोषित हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.deledbihar.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। ये रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की ओर से जारी किया गया है। रिजल्ट को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोपहर लगभग 1 बजे डिक्लेयर किया। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना लॉगइन क्रेडेंशियल्स जैसे- एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार DElEd रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालिफाइड BSEB की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा में कुल 3,23,313 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 2,55,468 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल पास होने का प्रतिशत 79.01% रहा। कैंडिडेट्स को कुल 120 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन्स हल करने थे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न एक मार्क्स का था। परीक्षा अवधि 150 मिनट की थी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। जनरल का कटऑफ 35% अनरिजर्व्ड यानी सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स 35% और रिजर्व कैटेगरी यानी आरक्षित वर्ग के लिए 30% तय किए गए थे। सफल अभ्यर्थियों में से 2,54,443 उम्मीदवार बिहार के हैं, जबकि 1,025 उम्मीदवार अन्य राज्यों से हैं।
 DElEd कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स CTET और स्‍टेट TET एग्‍जाम में शामिल हो सकते हैं। 16 नवंबर को हुए STET एग्‍जाम का रिजल्‍ट दिसंबर के दूसरे सप्‍ताह तक जारी होगा। DElEd डिग्री धारक और TET क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स देशभर में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं। देश में अभी 3 राज्यों में 24,000 से ज्यादा टीचर्स के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है- 1. राजस्थान में टीचर्स के 7,759 पर वैकेंसी कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 17 से 21 जनवरी 2026 तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 2. यूपी में टीचर के 1,894 पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने 1,894 जूनियर एडेड टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से किए जा रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 3. KVS, NVS में 14,967 टीचर्स की भर्ती CBSE ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट्स kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in और cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें --------------------------------------------- ये खबर भी पढे़ं... UPSC की तैयारी के लिए घर से भागी लड़की: पिता शादी का दबाव बना रहे थे, एमपी हाईकोर्ट ने IAS ऑफिसर को बनाया मेंटोर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले से भोपाल की एक लड़की का IAS बनने का सपना साकार होगा। कोर्ट ने बिहार की एक महिला IAS ऑफिसर को उसका UPSC मेंटॉर और गाइड बनाया है, ताकि वो सिविल सर्विस की प्रिपरेशन कर सके। दरअसल, अपने पिता द्वारा जबरन शादी के लिए दबाव डालने पर लड़की घर से भाग गई थी। वो पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और सिविल सेवा परीक्षा देना चाहती थी, जबकि पिता उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...</description>
कर्नाटक कांग्रेस में संकट: हाईकमान यानी राहुल गांधी क्यों चुप हैं?
        <description>बेंगलुरु  कर्नाटक में कांग्रेस का ज्‍वालामुखी फटने के कगार पर है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार...</description>
प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
        <description>प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ....</description>
एसआईआर शिविर में पहुंचे नपा अध्यक्ष,एसडीएम,तहसीलदार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
नवापारा राजिम, 25 नवंबर। नवापारा नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य को पूरा करने में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए है।
नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह, तहसीलदार विक्रांत राठौर,नगर के विभिन्न वार्डो में लगाए गए शिविर पहुंचकर बीएलओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिया एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याओं एवं उलझनों से रूबरू होकर शिविर में ही त्वरित निराकरण किया। बता दे कि मतदाताओं को बीएलओ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन,पालिका कर्मचारी के माध्यम से एसआईआर फॉर्म बांटने का कार्य लगभग पूर्णतया की ओर है।
फॉर्म जमा करने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड,आंगनबाड़ी केंद्र एवं पालिका परिसर में नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे है। अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। मतदाताओं से अपील है कि मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरकर एवं आवश्यक सभी दस्तावेज लगाकर अपने वार्ड के प्रभारी एसआरआई कर्मचारी के पास 4 दिसंबर के पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कर देवे। फॉर्म भरने में समस्या अथवा उलझन के निदान के लिए शिविर में बीएलओ से संपर्क करे।
वैध मतदाता छूटे नहीं, अवैध मतदाता जुड़े नही- ओमकुमारी
नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने कहा की नवापारा नगर में एसआईआर को पूरा करने में प्रशासनिक अमला,अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि जुटे हुए है। एसआईआर का मूल उद्वेश्य है कि वैध मतदाता छूटे नहीं और अवैध मतदाता जुड़े नहीं। नगर के सभी मतदाताओं से अपील है कि एसआईआर कार्यों में लगे अधिकारी, कर्मचारी का सहयोग करे। भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए 4 दिसंबर के पूर्व एसआईआर फॉर्म पूर्ण रूप से से भरकर आवश्यक अनिवार्य दस्तावेज के साथ जमा करे।</description>
मालवाहक की टक्कर 3 की मौत, दो घायल
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 25 नवंबर। जिले के ग्राम कारेसरा के पास सोमवार की तडक़े सुबह नेशनल हाईवे 30 पर हुए एक भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य रूप से घायल हो गए व एक को रायपुर रेफर किया गया है। तीनों मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।
यह हादसा एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन और एक छोटे मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) के बीच टक्कर से हुआ। हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस या अन्य वाहन नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यदि तत्काल मदद मिल जाती तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक दुर्घटना सोमवार की अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर हुई। छोटा मालवाहक वाहन में सवार लोग कवर्धा से बेमेतरा आ रहे थे। कारेसरा के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात भारी मालवाहक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए छोटे मालवाहक को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मरने वाले तीनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के निवासी थे और बेमेतरा में केरल फ्लावर नामक संस्था में फूल-सजावट का काम करते थे। वे कवर्धा में एक ऑर्डर पूरा कर वापस लौट रहे थे।
घायल ने मांगी मदद, नहीं मिली
हादसे में घायल हुए अजय विश्वकर्मा ने इस घटना के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद वे स्वयं घायल थे, फिर भी उन्होंने मदद के लिए तत्काल 100 नंबर (पुलिस) और 108 नंबर (एम्बुलेंस) पर फोन लगाया, लेकिन दोनों नंबर पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
अजय का कहना है कि अगर घायलों को समय पर उपचार और तत्काल मदद मिल जाती तो शायद उनके साथियों की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी सुदर्शन रजक की रिपोर्ट पर अज्ञात भारी मालवाहक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हादसे में दो गंभीर, एक रायपुर रेफर
हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा 22 साल निवासी विद्यानगर बेमेतरा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शुभाशीष चक्रवर्ती 25 साल निवासी दर्रा, मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल का प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
मृतकों में तीनों पश्चिम बंगाल के है-पंकज राजपूत पिता लालवंत राजपूत दर्रा, वेस्ट बंगाल, गोपाल सिंह पिता संतोष बरपुरी, थाना पिंगला, वेस्ट बंगाल, प्रशांत धारा पिता निताई चंद बरपुरी, पिंगला, वेस्ट बंगाल। सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मच्र्युरी में रखा गया है। उनके परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बेमेतरा में 10 महीने में 150 सडक़ दुर्घटनाएं
यह दुर्घटना बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 से अक्टूबर तक के 10 महीनों की अवधि में सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही 150 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा जिले में सडक़ सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यातायात पुलिस ने आंकड़े छिपाए
एक तरफ जहां सडक़ हादसों में लगातार लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर जिला यातायात पुलिस पर दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़े छुपा रही है। जिले भर में सडक़ हादसों, मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए जब विभाग से संपर्क किया गया, तो कर्मचारियों के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारी भी पूरी जानकारी देने से कतराते हुए नजऱ आए।</description>
साव को गगन आईच ने साथियों संग दी जन्मदिन की बधाई
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण-नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव को आज जन्मदिवस के खास मौके पर समूचे राज्य से बधाई और शुभकामनाएं मिली। इसी कड़ी में राजनांदगांव के पूर्व पार्षद गगन आईच एवं उनके साथियों ने श्री साव को बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित सरकारी आवास में बधाई और शुभकामनाएं दी।</description>
जीपीएस ट्रेकिंग से धान के उठाव की मिलेगी रियल टाईम जानकारी
        <description>सतर्क एप से की जा रही धान के उठाव की मानिटरिंग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा कि मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में जो दिक्कत आ रही है, उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव समाधान करने प्रयास किए जाएंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार तय अनुपात में धान का उठाव किया जाना है। जिले में धान का उठाव सरलता से हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन एवं मिलर्स धान के उठाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करेंगे। किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसी तरह मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से सहयोग रहेगा। उन्होंने मिलर्स की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के समाधान एवं दस्तावेज अपडेट करने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्याओं के निराकरण करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगा रहे है। धान की आवक की जानकारी के लिए माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगा रहे हैं। सभी मिलर्स सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इसके लिए कार्य करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मिलर्स से चर्चा की।
इस दौरान सतर्क एप के संबंध में धान के उठाव एवं मानिटरिंग हेतु जानकारी दी गई। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के लिए यह एप कार्य करेगा। बताया गया कि गेट पास बनाते समय सावधानी से बनाए, इसमें जीपीएस सिस्टम, वाहन की गाड़ी का फोटो, निर्धारित समय तथा जीपीएस ट्रेकिंग से जहां से धान का उठाव किया जा रहा है, वहां से तत्काल रियल टाईम की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एलर्ट के समाधान के लिए समय निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने मिलर्स से चर्चा की।
खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने कहा कि गेट पास बनाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते अपने स्टॉफ को अच्छी तरह समझाएं, इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतर्क एप को ध्यान में रखते सभी मिलर्स कार्य करेंगे। इस अवसर पर डीएमओ हिना खान एवं अन्य अधिकारी व मिलर्स उपस्थित थे।</description>
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू तरीके से चल रही है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाकर ऑनलाईन किया जा रहा है।
कलेक्टर यादव ने 90 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन पूर्ण करने के लिए 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुंदरा के मतदान केन्द्र 87 के बीएलओ राजकुमार साहू को जिलेभर में 100 प्रतिशत फार्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसी तरह कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत फार्म डिजिटाइजेशन कार्य में राजनांदगांव विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 221 ईरा के बीएलओ विद्या साहू ने 99.63 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्र. 194 ठाकुरटोला के बीएलओ लकेश्वरी चंदाने ने 93.62 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्र. 208 बिरेझर के बीएलओ अमरिका ठाकुर ने 93.47 प्रतिशत, खुज्जी विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 214 कन्हारपुरी के बीएलओ गिरजा लेझांरे ने 95.57 प्रतिशत तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 241 डंगनिया की राजकुमारी साहू ने 95.55 प्रतिशत और मतदान केन्द्र क्र. 195 बसंतपुर की पुष्पाबाई ने 92.57 प्रतिशत सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।</description>
धार में अवैध कब्जे हटाने&आवास योजना की समीक्षा:लंबित अनुकंपा प्रकरणों पर तेजी से निर्णय; जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
        <description>धार जिला पंचायत सभा कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, जमीन और संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, अनुकंपा नियुक्ति, नामांतरण और सरकारी योजनाओं के लाभ में देरी जैसे विभिन्न मुद्दों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए और सभी प्रकरणों का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक सहायता के मामलों में सत्यापन कर शीघ्र राशि स्वीकृत की जाए। जमीन व संपत्ति से जुड़े अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों की सूची की तत्काल समीक्षा की जाए। अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लिया जाए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि आवेदकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई फरियादियों ने बताया कि वे महीनों से विभागों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें सीधे कलेक्टर के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला। जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।</description>
        <description>देश को पहला 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉनिटर्ड डिस्ट्रिक्ट' मिल गया है। ये जिला है महाराष्ट्र का सिंधुदुर्ग। इसे AI मॉनिटर्ड बनाने का श्रेय जाता है 2013 बैच के IPS ऑफिसर हर्ष ए. पोद्दार को, जो अभी नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं। पोद्दार ने 'MARVEL' नाम का AI सिस्टम डेवलप किया है। यह भीड़ में हथियार पहचानने, लोगों की संख्या गिनने और खतरे का अंदाजा लगाने जैसे काम खुद कर लेता है। इससे पुलिस को किसी आतंकी हमले, भगदड़ या बड़े हादसे से पहले ही स्थिति समझने और तैयारी करने में मदद मिलती है। MARVEL की बदौलत ही महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले को देश के पहले 'AI डिस्ट्रिक्ट' के तौर पर पहचाना जा सका है। स्कॉलरशिप से ऑक्सफोर्ड में एडमिशन मिला हर्ष ने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता से लॉ किया। इसके बाद उन्हें यूनाइटेड किंगडम गवर्नमेंट की तरफ से दी जाने वाली शेवनिंग (Chevening) स्कॉलरशिप मिली। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल ऐंड कॉन्स्टीट्यूशनल लॉ में मास्टर्स (LLM) किया। इसके बाद हर्ष ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हार्वर्ड केनेडी स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया। ब्रिटेन से वकालत छोड़कर भारत आए इसके बाद हर्ष को ब्रिटेन की मल्टीनेशनल लॉ फर्म क्लिफोर्ड कंपनी में कॉर्पोरेट वकील के तौर पर नौकरी मिली। उन्होंने लगभग 2 सालों तक भी की लेकिन उस नौकरी में उन्हें मजा नहीं आ रहा था। इसलिए साल 2011 में वो वापस भारत लौट आए। उनका सपना था जमीन से जुड़कर समाज में बदलाव लाना। ऐसे में उन्होंने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC सिविल सर्विस को चुना। उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की। उनका पहली बार में सिलेक्शन हुआ, लेकिन इंडियन रेवेन्यूज सर्विस यानी IRS मिली। 2013 बैच के IPS ऑफिसर बने फिर हर्ष ने साल 2013 में फिर से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा दी और इस बार उन्हें 361वीं रैंक हासिल हुई। उन्हें इंडियन पुलिस सर्विस यानी IPS मिला। इसके अलावा, उन्हें महाराष्ट्र कैडर में नौकरी करने का मौका मिला। पुलिस एकेडमी में दिव्यांगों के लिए प्रोजेक्ट डिजाइन किए जब वो IPS की ट्रेनिंग के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में थे तो वहां उन्होंने नेत्रहीन बच्चों के लिए एक प्रॉजेक्ट वर्कशॉप की थी। यह प्रोजेक्ट अपने आप में खास था क्योंकि इसमें बच्चों को छोटे-छोटे ग्रुप में बांट दिया गया और फिर उनसे कहा गया कि अगर दिव्यांगों के लिए कानून बनाना पड़े तो वे किन बातों को उसमें शामिल करेंगे। उन्होंने देखा कि बच्चों के भीतर उस विषय की कितनी गहरी समझ है जिसके बारे में उन्हें रोज मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने यही तरीका महाराष्ट्र आकर अपनाया। पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद ही राज्य के DGP ने पुलिसकर्मियों से अपराध में कमी लाने और युवाओं को सुधारने के लिए नए आइडियाज मांगे तो उनके मन में यही आइडिया आया। महाराष्ट्र पुलिस यूथ पार्लियामेंट प्रोजेक्ट शुरू किया उनका आइडिया स्वीकारा गया और इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस यूथ पार्लियामेंट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। उस समय हर्ष करवीर के ASP थे। इस कॉन्सेप्ट का मेन मकसद युवाओं को अपराध के रास्ते से दूर करना था। हर्ष के डायरेक्शन में यह पायलट प्रोजेक्ट औरंगाबाद के नाथ वैली स्कूल और औरंगाबाद पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। स्कूल से कुछ बच्चों को चुनकर 3 टीम में बांटा गया और उन्हें अपराध के कुछ विषय जैसे- यौन उत्पीड़न, आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और फाइनेंशियल गड़बड़ी दिए गए। हर टीम को सरकार, पुलिस विभाग और आम जनता जैसी जिम्मेदारी दी गई। हर टीम से एक वक्ता को बुलाया गया और दिए गए विषय पर बोलने को कहा गया। उसे बताना था कि समाज में इन सारी बुराइयों को कैसे रोका जाए। उन्हें अपनी तरफ से समाधान भी पेश करना था। जब ये अभियान पूरा हुआ तो पुलिस विभाग ने पाया कि बच्चों में इन सारी बुराइयों के बारे में अच्छी समझ है। इस तरह के क्रियाकलाप से बच्चों में अपराध करने की संभावित प्रवृत्ति में गिरावट तो आई। साथ ही, वे अपने आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने लगे। 2 लाख यूथ को पार्लियामेंट प्रोजेक्ट से जोड़ा हर्ष के आइडिया पर काम करने के बाद सफलता मिली तो पुलिस डिपार्टमेंट ने महाराष्ट्र के बाकी जिलों में भी इसे लागू किया गया। तब से लेकर अब तक लगभग 2,00,000 से ज्यादा युवाओं को इस कैंपेन से जोड़ा जा चुका है। सांप्रदायिकता से निपटने के लिए ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट लाए इसके अलावा, साल 2018 में हर्ष ने ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट भी शुरू किया। इसके तहत सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में हजारों छात्रों को मुफ्त करियर गाइडेंस दिया गया। ये मालेगांव में अफवाहों के कारण बढ़ रही मॉब हिंसा के खिलाफ बड़ा अभियान साबित हुआ। हर्ष ने कई संगठित अपराध मामलों की जांच की है और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड कानून पर एक किताब भी लिखी है। लॉकडाउन की कानून व्यवस्था केस स्टडी बना कोविड महामारी के दौरान उनकी कानून-व्यवस्था लागू करने की पद्धति को COVID पुलिसिंग का केस स्टडी माना गया। बीड जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में, उनके लीडरशिप में लॉकडाउन का इतना इफेक्टिव तरीके से पालन कराया गया कि पूरे लॉकडाउन में जिले में संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। MARVEL के CEO के पद पर कार्यरत हर्ष अभी नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं। अपनी पुलिसिंग जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे MARVEL (Maharashtra Advanced Research and Vigilance for Enhanced Law Enforcement) के CEO का एडिशनल चार्ज भी संभालते हैं। यह एक स्पेशल यूनिट है, जिसका उद्देश्य लॉ इन्फोर्समेंट को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लागू करना है।
 -------------------------- ये खबर भी पढ़ें... जस्टिस सूर्यकांत ने 53वें CJI पद की शपथ ली: SIR, तलाक-ए-हसन समेत 8 मामलों की सुनवाई करेंगे; जानें प्रोफाइल जस्टिस सूर्यकांत ने आज 24 न</description>
सरकारी नौकरी:ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई
        <description>ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर orientalinsurance.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स :  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एओ जर्नलिस्ट : किसी भी विषय में ग्रेजुशन की डिग्री हिंदी ऑफिसर : हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन/ ग्रेजुएशन में इंग्लिश के साथ हिंदी एक सब्जेक्ट के तौर पर होना चाहिए। आयु सीमा : फीस :  सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 107 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के 60 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 37 साल अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 60 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती एडॉक बेसिस पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज! सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, फैन्स हैरान
        <description>नई दिल्ली कभी चुटीले तो कभी चुभने वाले और कभी गुदगुदाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट...</description>
आरक्षक की जान तक लेने वाला एसएएफ का चर्चित ट्रैवल बिल घोटाला आज भी न्याय मांग रहा
        <description>आरक्षक की जान तक लेने वाला एसएएफ का चर्चित ट्रैवल बिल घोटाला आज भी न्याय...</description>
रीवा में चलती धू&धूकर जली कार:देर से पहुंची दमकल, शॉर्ट सर्किट की आशंका
        <description>रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्मल सिटी के बाहर खड़ी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। टोयोटा एजेंसी के सामने हुई घटना में कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, यह बड़ी राहत रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 बजे वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्राइवर जैसे ही कार से बाहर आया, इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही सेकेंड में आग भड़क उठी। तेज लपटों ने कार को घेर लिया और आग कई फीट ऊंचाई तक उठने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल दल मौके पर तब पहुंचा जब कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि समय पर पहुंचने पर कार को पूर्ण रूप से जलने से बचाया जा सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तकनीकी खराबी के चलते इंजन में स्पार्क होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और जली हुई कार को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है, वरना भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आग वास्तव में शॉर्ट सर्किट से लगी या कार में कोई अन्य तकनीकी खराबी मौजूद थी।</description>
CS, IT डिग्री वालों को नौकरी के चांस सबसे ज्यादा:जॉब दिलाने में MBA की डिग्री पिछड़ी& स्किल इंडिया रिपोर्ट 2026
        <description>इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 में कुछ चौंकाने वाले बदलाव सामने आए हैं। सबसे ज्यादा नौकरी देने के मामले में MBA की डिग्री पीछे हो गई है। कॉमर्स और वोकेशनल डिग्रीज नौकरी दिलाने के मामले में बेहतर हैं।  11 नवंबर 2025 को इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026 रिलीज हुई थी। इस रिपोर्ट को एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII), ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE), एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) और Taggd के साथ मिलकर जारी किया था। Taggd एक टैलेंट हायरिंग और जॉब मार्केट एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म है। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों से साफ है कि अब देश की अर्थव्यवस्था डिजिटल फर्स्ट की ओर बढ़ रही है और इसी कारण कंपनियों की जरूरतों में भी बदलाव आ रहा है। कोडर्स के बजाए डाटा और इंजीनियरिंग वालों को तरजीह रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि CS और IT ग्रेजुएट्स की लगातार बढ़ रही है। इसका कारण है कि कंपनियां बहुत तेजी से AI अपना रही हैं। इसी के साथ एडवांस्ड एनालिटिक्स और क्लाउड टेक्नोलॉजीस की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। दरअसल, आज के डिजिटल युग में कंपनियों को ऐसे ग्रेजुएट्स चाहिए जो परंपरागत कोडिंग से हटकर इंजीनियरिंग और डेटा को मिलाकर काम कर सकें। रिपोर्ट में सामने आया कि फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा IT सेक्टर में काम मिलता है। 35% फ्रेशर्स को IT रोल्स में नौकरी मिल जाती है। यही कारण है कि IT और CS की फील्ड में रोजगार पर्सेंटेज लगातार अच्छा बना हुआ है। यही वजह है कि ये डिग्री वर्तमान में सबसे ज्यादा फ्यूचर प्रूफ बनी हुई हैं। स्टूडेंट्स के लिए साफतौर पर टेकनोलॉजी का क्षेत्र सबसे सुरक्षित है। खासतौर पर तब जब वो AI, डेटा या क्लाउड में से कुछ चुनें। बदलते मार्केट के साथ घट रही MBA की उपयोगिता  रिपोर्ट के अनुसार जो सबसे बड़ा बदलाव देखा गया है वो MBA की डिग्री को लेकर है। पिछले साल तक MBA का रोजगार प्रतिशत 78% था, जो इस साल गिरकर 72.76% रह गया है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि अब कंपनियां सिर्फ मैनेजमेंट के लिए लोगों को नहीं रखना चाहती। अब उन्हें केवल मैनेजमेंट ग्रेजुएट्स नहीं चाहिए। अब कंपनियों को ऐसे लोग चाहिए जिनके पास मैनेजमेंट के साथ-साथ बिजनेस चलाने की और डिजिटल स्किल्स भी हों। इंजीनियरिंग के बाद MBA करने वाले लोगों को सिर्फ MBA के मुकाबले ज्यादा तरजीह मिल रही है। अब परंपरागत MBA काफी नहीं है। MBA अब भी एक मजबूत डिग्री है लेकिन आज के वक्त में जनरल MBA से बेहतर स्पेशलाइजेशन वाला MBA है। नॉन टेक्निकल और वोकेशनल कोर्सेज में बढ़ रहा रोजगार कॉमर्स डिग्री का रोजगार प्रतिशत पहले से बेहतर हुआ है। बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंस और ऑपरेशन्स एक्सपर्ट्स की डिमांड बढ़ी है। अब कॉमर्स सिर्फ काम चलाने वाला ऑप्शन नहीं रहा है। यह अब करियर की सीरियस राह है खासतौर पर अगर डिजिटल और एनालिटिकल स्किल्स के साथ कॉमर्स की पढ़ाई की जाए। इसके अलावा नॉन-IT साइंस स्ट्रीम्स का रोजगार प्रतिशत भी 61% हो गया है। वहीं आर्ट्स ग्रेजुएट्स का रोजगार प्रतिशत भी 55.55% है। इससे साफ है नॉन-टेक्निकल स्ट्रीम्स में लोगों की मांग बढ़ी है। स्किल-फर्स्ट हायरिंग का बढ़ा ट्रेंड  रिपोर्ट में एक अच्छा ट्रेंड भी सामने आया है। ITI ग्रेजुएट्स का रोजगार प्रतिशत 45.95% और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वालों का रोजगार प्रतिशत 32.92% हुआ है। साफ है कि कंपनियां अब स्किल-फर्स्ट हायरिंग कर रही हैं यानी अब कंपनियां किसी को नौकरी देने या प्रमोशन देने से पहले डिग्रियां नहीं देखती बल्कि कर्मचारियों की स्किल देखती हैं। स्किल इंडिया रिपोर्ट 2026 में साफ है कि सिर्फ डिग्री लेने भर से कुछ नहीं होगा। बल्कि सही डिग्री के साथ आपको अपनी स्किल भी डेवलप करनी होगी। --------------------------------- ऐसी ही और खबरें पढ़ें... कहीं पैंट में बिच्‍छू डाला, कहीं मरने तक उठक-बैठक कराए:टीचर पीटे तो 10 साल तक सजा का कानून; साइकोलॉजिस्ट ने कहा-टीचर्स का साइकोमैट्रिक टेस्ट हो उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर के एक स्कूल से बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। मामला सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के चुनहेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय का है। पूरी खबर पढ़ें...</description>
आलीराजपुर में किसानों ने किया चक्काजाम:व्यापारी तुलाई करते समय बारदाना के लिए 1 किलो वजन काट रहे, अधिकारियों ने कराया समाधान
        <description>आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में किसानों और व्यापारियों के बीच दो दिनों से चल रहे विवाद के बाद सोमवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने मौके पर पहुंचकर किसानों और व्यापारियों के बीच सुलह करवाई और नगर में मंडी का संचालन फिर से शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसानों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यापारी अनाज की तुलाई करते समय 'बारदाना' (पैकेजिंग) के लिए 1 किलो वजन काट रहे हैं, जबकि उसका वास्तविक वजन आधा किलो से भी कम है। इस बात से नाराज किसानों ने शनिवार को आपत्ति जताई और अनाज तुलवाने से इनकार कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने और शिकायत के बाद प्रशासन ने दो व्यापारियों के खिलाफ पंचनामा बनाया था। व्यापारियों ने खरीददारी से मना किया था सोमवार को किसान अपने अनाज से भरे ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारी वहां नहीं आए। मंडी में व्यवस्था ठीक न होने का हवाला देते हुए व्यापारियों ने खरीदी करने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए चक्काजाम कर दिया। शुरुआत में मंडी अधिकारियों ने किसानों को समझाने और तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभला। मौके पर पहुंचे अधिकारी, खरीदी शुरू कराई चक्काजाम की खबर मिलते ही एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर तुरंत मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के बीच आपसी मनमुटाव और किसानों को आ रही परेशानियों का समाधान किया। इसके बाद मंडी में बोली लगाकर अनाज की खरीदी शुरू करवाई गई। एसडीएम ने मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे और मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारी अनाज खरीदने के लिए मंडी में नहीं पहुंचते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।</description>
        <description>आज टॉप स्टोरी में बात एमपी में जय सिया राम कहने पर 8वीं के बच्‍चे की पिटाई समेत अन्‍य खबरें। टॉप जॉब्स में UCIL में अप्रेंटिसशिप समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में एक्‍टर धर्मेंद्र के निधन समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी 1. सरकारी स्‍कूल में टॉयलेट साफ कर रहे बच्‍चे सोशल मीडिया पर स्कूली बच्‍चों के टॉयलेट साफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कर्नाटक में वरुणा जिले के सरकारी स्कूल का है। वीडियो में बच्‍चे स्‍कूल ड्रेस में ही टैंक में बाल्‍टी डालकर पानी निकाल रहे हैं। बच्‍चे कह रहे हैं कि टीचर्स ने टॉयलेट साफ करने के लिए पानी लाने को कहा है। जानकारी के अनुसार, ये घटना कुछ दिन पुरानी है। एक पेरेंट ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। 2. स्‍कूल में 'जय सिया राम' कहने पर पिटाई का आरोप एमपी में एक 8वीं क्‍लास के बच्‍चे का आरोप है कि स्‍कूल के वाइस प्रिंसिपल ने उसे इसलिए पीट दिया क्‍योंकि उसने स्‍कूल के गार्ड को 'जय सिया राम' कहकर अभिवादन किया। मामला जबलपुर के मिशनरी स्कूल का है। छात्र ने जब ये बात अपने घर पर बताई तो छात्र के माता-पिता और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। हालांकि स्कूल प्रिंसिपल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। बजरंग दल सदस्‍य भी पहुंचे स्‍कूल घटना की जानकारी पाकर बजरंग दल के सदस्य भी स्कूल पहुंचे और पाट्टन थाना में स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्र के माता-पिता के अनुसार, उनका बेटा प्रबल सिंह राठौर सामान्य तरीके से गार्ड को ‘जय सिया राम’ कहकर स्‍कूल में घुसा। उसी समय वाइस प्रिंसिपल राजेश खांडारे ने उसे थप्‍पड़ मारकर कहा- ये क्‍या होता है? गुड मॉर्निंग कहा करो। बजरंग दल नेताओं का आरोप है कि मिशनरी स्कूल हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है। संगठन के नेता रामनारायण लोधी ने कहा कि ‘जय सिया राम’ कहने पर बच्चे को पीटना धार्मिक पक्षपात है और स्कूल की मान्यता रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल मिशनरी गतिविधियों के नाम पर हिंदू संस्कृति के खिलाफ काम कर रहा है। करेंट अफेयर्स 1. जस्टिस सूर्यकांत वर्मा ने CJI पद की शपथ ली 2. एक्टर धर्मेंद्र का निधन 3. INS माहे भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ 4. प्रांजलि प्रशांत ने डिफ्लंपिक्स में गोल्ड जीता टॉप जॉब्स  1. TN MRB भर्ती मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु ने असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर आवेदन शुरू किए हैं। 37 साल तक के MBBS डिग्री होल्डर्स 11 दिसंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 - 2,05,700 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स mrb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ​​​​ ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. UCIL में भर्ती यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी UCIL में अप्रेंटिस के 107 पदों पर वैकेंसी निकली है। 40 साल तक के 10वीं पास कैंडिडेट्स 31 दिसंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 45,480 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. बिहार में 14,921 पदों पर भर्ती बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 14,921 पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 37 साल तक के 12वीं पास कैंडिडेट्स 24 नवंबर तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 - 81,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में 158 पदों पर भर्ती​​​​​​​ गुजरात स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में 158 पदों पर भर्ती निकली है।​​​​​​​ 18 से 33 साल तक के एग्रीकल्‍चर ग्रेजुएट्स 12 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 26,600 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स aau.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक ---------------------------</description>
कुब्रा सैत 12 दिन की ब्रह्मपुत्र यात्रा पर, बोलीं—‘प्रकृति मेरी आत्मा को रीसेट करती है’
        <description>मुंबई  अभिनेत्री कुब्रा सैत अपने जीवन के सबसे रोमांचक निजी सफ़र में से एक के...</description>
खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा: CM साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
        <description>रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के...</description>
बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान
        <description>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम के दौरान पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने उनका कुशल क्षेम जाना और उन्हें शॉल भेंट की। बसन्त पण्डो ने राष्ट्रपति को बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद जब वर्ष 1952 में अंबिकापुर आए थे, तब वे 8 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति ने बसन्त पण्डो को गोद लिया और उनका नामकरण किया था। बसंत पण्डो को गोद लेने के बाद, पण्डो जनजाति को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने का दर्जा प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बसन्त पण्डो को कहा कि आप मेरे भी पुत्र की तरह हैं।</description>
अम्बिकापुर के योगेश प्रताप ने आईआईटी भिलाई में प्रोफेसर के रूप में संभाला पदभार
        <description>अंबिकापुर, 20 नवंबर। सरगुजा अंचल के होनहार युवा डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने अपने गृह राज्य की सेवा के लिए प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के सीनियर रिसर्च एसोसिएट की नौकरी त्यागकर आईआईटी भिलाई में प्रोफेसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका सपना गृह राज्य के आईआईटी को भारतीय विज्ञान संस्थान की तर्ज पर विकसित करने की है।
योगेश पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के सेवानिवृत स्पोर्ट्स आफिसर एम डी सिंह के पौत्र एवं शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर में कार्यरत सोमेन्द्र प्रताप सिंह तथा पूर्णिमा सिंह के पुत्र हैं , उनकी इस उपलब्धि पर परिवार एवं मित्रों में हर्ष व्याप्त है।</description>
राष्ट्रपति से आदिवासी अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की अमरजीत ने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरगुजा जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हुए आदिवासी समुदाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
श्री भगत ने कहा कि राष्ट्रपति स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए वे समुदाय की पीड़ा और चुनौतियों को समझती हैं। उनके अनुसार बस्तर से लेकर सरगुजा तक बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई, भूमि क्षरण और प्राकृतिक संसाधनों में कमी का आदिवासी समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जल-जंगल-ज़मीन पर बढ़ते दबाव के कारण कई आदिवासी परिवारों में पलायन की स्थिति बन रही है, जिससे उनकी सांस्कृतिक पहचान और आजीविका पर असर पड़ रहा है।
अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वे इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आदिवासी समुदाय के अधिकारों, संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार को मजबूत करने के लिए ठोस कदमों की दिशा में मार्गदर्शन दें।
श्री भगत ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा उत्पन्न होगी।</description>
ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जगन्नाथपुर विजयी
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 20 नवंबर। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में आज ब्लॉक स्तरीय आधार कार्ड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इस प्रतियोगिता में प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें जगन्नाथपुर और अटौरी की टीमें फाइनल तक पहुँचीं। दोनों टीमें प्रतापपुर क्षेत्र की विख्यात फुटबॉल टीमें मानी जाती हैं।
फाइनल मैच की शुरुआत से ही ज़बरदस्त संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भी 5-5 गोल से स्कोर बराबर रहा। फिर एक-एक पेनल्टी के अतिरिक्त अवसर दिए गए, जिसमें जगन्नाथपुर की टीम एक गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता बनी। दर्शकों को पूरे मैच में सांसें रोक देने वाला रोमांच देखने को मिला।
मैच का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह, नव युवा मंडल अध्यक्ष मोहन पांडे, खेल समिति अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतापपुर क्षेत्र में फुटबॉल हमेशा से लोकप्रिय रहा है, और आज भी बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड स्टेडियम ग्राउंड में इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने पहुँचे।
मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जगमगाता गोल्ड कप, नगद पुरस्कार और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद कश्यप, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह, नंदलाल तिवारी, मनोज जायसवाल, शिवशंकर सिंह, भोलू, अफजल, रहीम खान, जितेंद्र कश्यप, तरुण भौमिक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय जायसवाल, कॉमेंटेटर अमन मित्तल, अक्षय गुप्ता, अंकुश वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।</description>
राष्ट्रपति ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से की मुलाकात
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर 20 नवम्बर। राष्ट्रपतिद्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा एवं वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिवहन सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय उत्तर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, अन्य विधायक गण, महापौर अम्बिकापुर मंजुषा भगत भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों, पीवीटीजी समुदाय के समाज प्रमुखों, जनजातीय समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वालों, जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के परिजनों से भेंट की। श्रीमती मुर्मू ने इन सभी के साथ समूह फोटो खिंचवाई।
श्रीमती मुर्मु ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय जननायकों एवं सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने सोनाखान क्रांति के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह एवं शहीद वीर नारायण सिंह के सेनापति, परलकोट क्रांति के जननायक शहीद गेंदसिंह, झण्डा सत्याग्रह के जननायक सुकदेव पातर, भूमकाल क्रांति के जननायक बन्टु धुरवा, जंगल सत्याग्रह के जननायक शहीद रामधीन गोड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजनाथ भगत एवं श्री माझी राम गोंड़ के परिजनों से भेंट की।
राष्ट्रपति ने बिरहोर जनजाति के राजेश बिरहोर, अबुझमाडिय़ा जनजाति के रामजी ध्रुव, बैगा जनजाति के एतवारी राम मछिया एवं पहाड़ी कोरवा जनजाति के जोगीराम से सौजन्य भेंट की और हाल-चाल पूछा। राष्ट्रपति ने इसी तरह उरांव जनजाति के मंगल उरांव, नगेशिया जनजाति के धनराम नागेश, खैरवार जनजाति के वीर सिंह खैरवार, कंवर जनजाति के संजय सिंह, नागवंशी जनजाति के लक्कू राम नागवंशी, मुरिया जनजाति के धनीराम शोरी, गोंड़ जनजाति के मोहन सिंह, पंण्डो जनजाति के विनोद कुमार पंण्डो एवं चेरवा जनजाति के डी.एन. चेरवा से भी भेंट की।</description>
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अब घर बैठे बनवाएं:पेंशनर को कोषागार या बैंक नहीं जाना होगा, डाक विभाग की टीम ने विधायक का सर्टिफिकेट घर जाकर बनाया
        <description>गुना में अब शासकीय पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी भी विभाग में भटकने की जरूरत नहीं है। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से यह प्रमाणपत्र घर बैठे जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपए का शुल्क लगेगा और प्रमाणपत्र सीधे संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह जानकारी गुना डाक संभाग के अधीक्षक ओपी चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डिजिटल इंडिया विजन को मजबूत करती है और सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पेंशनर को अब घर पर मिलेगा प्रमाणपत्र ​​​​ अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात संबोधन और संविधान दिवस संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला था कि कैसे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जैसी डिजिटल इंडिया पहलो ने देश भर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसी कड़ी में आज गुना डाक संभाग की टीम ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के घर जाकर उनका जीवन प्रमाण मात्र 10 मिनट के अंदर बनाया। गुना डाक संभाग की टीम बीमार एवं वृद्ध व्यक्तियों के घर घर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग निरंतर सुधारों तथा नागरिक-केंद्रित नवाचारों के माध्यम से लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। इसी के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों के सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा गुना डाक संभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। डोर-स्टेप सेवा से वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनरों को प्राथमिकता
डाक विभाग अब केवल डाक नहीं पहुंचाता, बल्कि नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की सुविधा उनके द्वार तक उपलब्ध करवा रहा है। अति वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनभोगियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डाक विभाग अब केवल डाक नहीं पहुंचाता, बल्कि नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की सुविधा उनके द्वार तक उपलब्ध करा रहा है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमैन या निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकते है। इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पीपीओ नंबर देना होगा। प्रमाणपत्र जनरेट होने के बाद मोबाइल पर पुष्टि संदेश आएगा। पेंशनर इसे अगले दिन jeevanpramaan-gov-in पर लॉगिन कर ऑनलाइन देख सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।</description>
भारत की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स ताज से चूकीं:DU से फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं, सर्टिफाइड क्लासिकल डांसर और पेंटर हैं, जानें प्रोफाइल
        <description>भारत की मनिका विश्वकर्मा 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं लेकिन टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं। इससे पहले मनिका ने 18 अगस्त, 2025 को मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। 4 साल की उम्र में सुष्मिता सेन से इंसपायर्ड हुईं एक इंटरव्यू में मनिका बताती हैं, वो चार साल की थी और टीवी पर एक मूवी देख रही थीं। उसमें एक गाना चल रहा था। गाने में एक लेडी लाल साड़ी में एंटर करती हैं। जब उन्होंने अपनी मां से पूछा कि ये लेडी कौन है तो उन्होंने जवाब दिया- वो ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत लड़की है, दुनिया से परे है। उसी समय मनिका ने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें यही बनना है। मूवी थी मैं हूं ना और वो लेडी थी सुष्मिता सेन। सुष्मिता 1994 की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। मां ने ब्यूटी पेजेंट के लिए मोटिवेट किया एक इंटरव्यू में मनिका बताती हैं कि उनकी मां टीचर हैं और उन्होंने ही हमेशा से मोटिवेट किया कि मनिका ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले। मां का कहना था कि सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करनी है। पढ़ाई के अलावा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेना है। वो कहती थीं कि मुझे टॉपर नहीं चाहिए, मुझे आलराउंडर चाहिए। पेंटिग कॉम्पिटीशन के लिए 3 बार दिल्ली आईं कॉलेज में एडमिशन लेने के पहले वो तीन बार दिल्ली आईं। इसकी वजह थी 'इंडिया आर्ट फेयर।' ये दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट एग्जिबिशन है। इसमें पूरी दुनिया के 2500 आर्टिस्ट हिस्सा लेते हैं। मनिका सरलिज्म यानी रहस्यमय और प्रतीकात्मक पेंटिंग करती हैं। ये कंप्लीट फाइन आर्ट नहीं है। ये फाइन आर्ट और फैंटेसी के बीच का है। इसके बाद उन्होंने स्केचिंग भी करना शुरू किया। फिर वो एक्रैलिक पेंटिंग भी करने लगीं। DU से BBA कर रही हैं मनिका दिल्ली यूनिवर्सिटी के माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। वो कॉलेज से BBA यानी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर रही हैं। इस दौरान वो पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स भी पढ़ रही हैं। Neuronova प्लेटफॉर्म शुरू किया मनिका ने न्यूरो डिसऑर्डर के बारे में जागरूक करने के लिए Neuronova प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य न्यूरोडायवर्जेंस के प्रति समाज की धारणाओं को नए रूप में पेश करना है। साथ ही, अटेंशन डेफिसिट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) जैसी कंडीशन्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बोधि वृक्ष स्टाइल के कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चा में आईं मनिका ने 19 नवंबर को थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारत को रिप्रजेंट किया। इस दौरान उन्होंने अपने गोल्डन नेशनल कॉस्ट्यूम से सबका ध्यान खींचा। मनिका के कॉस्ट्यूम में बुद्ध को ज्ञान मिलने की घटना की छाप थी। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के लिए मनिका ने ऐसा कॉन्सेप्ट चुना, जिसे इंटरनेशनल स्टेज पर शायद ही कभी देखा गया है। उन्होंने अपनी ड्रेस की जरिए उस दिव्य क्षण को दर्शाया जब राजकुमार सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया। जिसे उन्होंने द बर्थ ऑफ एन्लाइटनमेंट नाम दिया। उनके आउटफिट ने बौद्ध परंपरा के आध्यात्मिक पल को श्रद्धांजलि दी। होस्ट ने मनिका के स्टेज पर आते ही अनाउंस किया, 'ये लुक उस पवित्र पल का सम्मान करता है जब बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान मिला था।' मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 रह चुकी हैं 18 अगस्त, 2025 को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मनिका को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का विजेता घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा पहली रनर-अप और हरियाणा की मेहक ढींगरा दूसरी रनर-अप रहीं। ग्लामानन्द ग्रुप द्वारा आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की सिलेक्शन कमेटी में फैशन डिजाइनर एश्ले रेबेलो, फिल्म डायरेक्टर फरहाद सामजी, एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला और एक्ट नाउ ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक राजीव के श्रीवास्तव शामिल थे। -------------------- ये खबर भी पढ़ें.... लॉरेंस के भाई अनमोल को 11 दिन की NIA कस्‍टडी: सिद्धू मूसेवाला, बाबा सिद्दीकी मर्डर का आरोपी; 10 लाख का इनामी गैंगस्टर, जानें प्रोफाइल गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार, 19 नवंबर को दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट पर NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने उसे हिरासत में लिया और पटियाला कोर्ट में पेश किया। फिर कोर्ट ने 11 दिन की NIA की कस्टडी में भेज दिया। अनमोल बिश्नोई भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। वो NCP यानी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांटेड है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
प्राइवेट नौकरी:Adda247 ने HR इंटर्न्स की वैकेंसी निकाली है, फ्रेशर्स करें अप्लाई, जॉब लोकेशन लखनऊ
        <description>एडटेक कंपनी, Adda247 ने ह्यूमन रिसोर्स (HR) इंटर्न्स के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के ऊपर स्टूडेंट्स की क्वेरीज को कॉल, ईमेल और चैट के जरिए हैंडल करने की जिम्मेदारी होगी। इंटर्नशिप का ड्यूरेशन 3 महीने है। इससे बाद कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट मिलेगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: जरूरी स्किल्स: एक्सपीरियंस: सैलरी स्ट्रक्चर: जॉब लोकेशन: ऐसे करें अप्लाई:  Apply Now कंपनी के बारे में: --------------------------------------- प्राइवेट नौकरी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें... MTG में फ्रीलांस टीचर्स के लिए वैकेंसी निकली, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, वर्क फ्रॉम होम जॉब एडटेक कंपनी ‘MTG लर्निंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ ने फ्रीलांस और पार्ट टाइम टीचर्स के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी को ऐसे कैंडिडेट्स की तलाश है, जिनका एजुकेशनल बैकग्राउंड स्ट्रॉन्ग हो। साथ ही साइंस, मैथ्स, इंग्लिश और रीजनिंग जैसे सब्जेक्ट की अच्छी नॉलेज हो। पढ़ें पूरी खबर...</description>
एसआईआर में डिजिटलाइजेशन की आधी रात में जांच:संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को फिल्म दिखाने&सैर कराने का ऑफर दे रहे कलेक्टर
        <description>स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग इस कदर सख्त है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों को कलेक्टरों द्वारा कराए जा रहे कार्य की आधी को मानीटरिंग और निगरानी करनी पड़ रही है। वहीं कलेक्टर बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) को काम में लापरवाही न करने की चेतावनी दे रहे हैं, तो परफार्मेंस सुधारने के लिए उन्हें डिनर और फिल्म दिखाने के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। प्रदेश में समय पर एसआईआर का कार्य पूरा हो और उसमें किसी तरह की कमी न रहे, इसलिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सतर्क है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरपीएस जादौन ने गुरुवार रात 11:30 बजे भोपाल के शहरी इलाकों में डिजिटलाइजेशन का निरीक्षण किया। यह कार्य बीएलओ की रिपोर्ट के बाद किया जा रहा है। जादौन ने दो टूक कहा कि कोई भी लापरवाही न करे अन्यथा एक्शन लिया जाएगा। निगम आयुक्त भी अमले के साथ जुटे चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रस्ताव पर नगर निगम के आयुक्तों को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए इस काम में नगर निगम के अफसर पूरी तरह से अमले के साथ जुटे हैं। भोपाल में डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी निगम अफसरों को सौंपी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने 25 बीएलओ एवं ऑपरेटरों के बीच पहुंचकर वहां चल रहे डिजिटलाइजेशन को देखा और इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आयोग की ओर से तय टाइमलाइन में यह काम पूरा किया जा सके। अपर आयुक्त वरुण अवस्थी समेत अन्य अफसरों ने जादौन की निगम की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया। रीवा कलेक्टर ने दिया डिनर और फिल्म का ऑफर एसआईआर के डिजिटलाइजेशन कार्य की परफार्मेंस सुधारने के लिए कलेक्टर कर्मचारियों को प्रलोभन भी दे रहे हैं। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को परिवार सहित डिनर कराया जाएगा, तो मूवी के टिकट भी दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐसे बीएलओ मुफ्त में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की सैर कर पाएंगे, तो अलोहा की ओर से फ्री ब्रेला में बच्चों के गेमजोन की फ्री टिकट और थीम कार्निवाल रीवा में परिवार के लिए फ्री टिकट दिए जाएंगे। बता दें कि 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं कलेक्टरों के हाथों सम्मानित कराया जा रहा है।</description>
मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025:डम्‍बहेड कहे जाने पर कॉन्‍टेस्‍ट छोड़ा था, मिस मेक्सिको बनने पर भी विवाद, जानें प्रोफाइल
        <description>मेक्सिको की फातिमा बोश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल किया है। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया। कॉन्‍टेस्‍ट में भारत की मनिका विश्‍वकर्मा टॉप 30 तक ही पहुंच पाईं। 4 नवंबर को वॉक आउट कर दिया था थाइलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 में 4 नवंबर को कई कंटेस्टेंट्स इवेंट छोड़कर चली गई थीं। दरअसल मिस यूनिवर्स थाइलैंड डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने फातिमा बोश को डम्बहेड यानि बेवकूफ कह दिया। जिसके बाद फातिमा सहित कई कंटेस्टेंट्स इवेंट छोड़कर चली गईं। डायरेक्टर नवात का कहना था कि फातिमा ने सोशल मीडिया पर जरूरी प्रमोशनल पोस्ट नहीं डाले। विवाद बढ़ने पर नवात ने माफी मांग ली है। वहीं मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि नवात के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। इस विवाद के बाद से मिस मेक्सिको फातिमा बोश सोशल मीडिया पर वायरल हैं। डिस्लेक्सिया की वजह से स्कूल में बुलिंग हुई  एक इंटरव्यू में फातिमा बोश फर्नांडीज ने बताया कि उनका बचपन बहुत मुश्किल में गुजरा। वह बचपन में डिस्लेक्सिया और ADHD से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें पढ़ने-लिखने में परेशानी होती थी। उन्हें पढ़ाई के लिए स्पेशल अटेंशन की जरूरत थी, लेकिन उन्हें स्कूल में बुलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, वे कहती हैं कि बाद में इसे ही उन्होंने अपनी ताकत बनाया। मिस मेक्सिको बनी तो ऑडियंस ने किया विरोध ये पहली बार नहीं है जब फातिमा बोश का नाम विवादों से जुड़ा हो। सितंबर 2025 में जब उन्होंने मिस यूनिवर्स मेक्सिको का खिताब जीता था, तब उन्होंने प्रतियोगिता के एनवायर्नमेंट पर सवाल उठाए थे। फातिमा ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि जब वे मिस मेक्सिको का खिताब जीतीं, तब उन्हें स्टेज पर बधाई देने सिर्फ चार साथी कंटेस्टेंट आए थे। जबकि बाकी सभी रनर-अप को बधाई दे रहे थे। दरअसल, दूसरे कंटेस्टेंट्स उम्मीद कर रहे थे कि याओना गुटरेज या मिस जैलिस्को में से कोई टाइटल जीतेगा। लेकिन जैसे ही फातिमा के नाम का अनाउंसमेंट हुआ, लाइव ऑडियंस 'बू' करने लगी। वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स ‘जेसिका विन’ के नारे लगाने लगीं। हालांकि उस दौरान फातिमा चुप रही, लेकिन बाद में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘सही सिस्टरहुड सिर्फ बातें करना नहीं होता, बल्कि इसे निभाया जाता है। लेकिन दुख की बात है कि इस बार यहां ऐसा नहीं दिखा। सिर्फ 4 कंटेस्टेंट्स ने मुझे दिल से गले लगाया, सही मायने में वे सभी क्वीन हैं।’ ----------------------- ये खबरें भी पढ़ें... पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने रचा इतिहास: सक्षम टीम में जगह बनाने वाली पहली दिव्यांग, अर्जुन पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित; जानें प्रोफाइल पैरा तीरंदाज शीतल देवी गुरुवार, 6 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले एशिया कप स्टेज 3 के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। वो किसी सक्षम राष्ट्रीय टीम के लिए सिलेक्ट होने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बन गई हैं। पूरी खबर पढ़ें...</description>
रायपुर : केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन
        <description>रायपुर : केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट...</description>
इंदौर में शुरू होगी नई सुगम परिवहन सेवा: 10 हजार बसें दौड़ने को तैयार, जानें पूरा रूट व किराया
        <description>भोपाल मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी नियंत्रण...</description>
नई शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश ओपन स्कूल का पाठ्यक्रम होगा अपडेट.
        <description>New education policy</description>
सिंगरौली में आदिवासी भूमि अधिग्रहण का विरोध:ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया रोकने की मांग की
        <description>सिंगरौली जिले में आदिवासी समुदाय की भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद गहरा गया है। गुरुवार को किसान संघर्ष समिति सिंगरौली के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें एक निजी कंपनी द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को तत्काल रोकने की मांग की गई है। समिति ने जानकारी दी कि प्रस्तावित परियोजना के लिए लगभग 1400 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन का आवेदन किया गया है। इस परियोजना से 8 गांवों के 600 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का दावा है कि यह क्षेत्र विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह (PVTG) से संबंधित है। उनके अनुसार, यह भूमि अधिग्रहण इन समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, ग्रामसभा की स्वीकृति और पारंपरिक वनाधिकारों का उल्लंघन करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव में पुलिस द्वारा आदिवासी परिवारों को जबरन उनके घरों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने इन घटनाओं को अनैतिक और कानून के विरुद्ध बताया। ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें आदिवासी क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तत्काल बंद करना, वनाधिकार कानून का पालन सुनिश्चित करना, तथा ग्रामीणों पर हो रहे उत्पीड़न, दबाव और धमकाने की घटनाओं पर रोक लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में वन कटाई और जबरन विस्थापन पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रसाद, पटेलसिंह, अब्बल शाह, मंगला नरेश, धर्मेंद्र सिंह और काशी प्रसाद सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।</description>
इंदौर में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का मामला:तीन कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की वर्मा ट्रेवल्स की बस
        <description>नेशनल शूटर से छेड़छाड़ के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने बुधवार को वर्मा ट्रेवल्स की बस जब्त कर ली है। वहीं तीन युवकों को थाने बुलाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। बता दें कि तीन दिन पहले भोपाल से इंदौर और पुणे के बीच चलने वाली बस में नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ हुई थी। मामले में अब तक एफआईआर नहीं कराई गई है। डीसीपी कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक पुणे की नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने परमेंद्र, अरविंद और दीपक नामक युवक को गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामले में मंगलवार को बस ऑपरेटर को बुलाया था। जिसमें बस जब्त करने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार को बस को थाने पहुंचाया गया।
बस में बैठने के दौरान किया था बेड टच
राजेन्द्र नगर इलाके में बस में क्लीनर ने महिला खिलाड़ी के साथ बेड टच किया था। इस दौरान महिला खिलाड़ी की बहस हुई। उसने क्लीनर और ड्राइवर की पिटाई की थी। तब वह बस छोड़कर भाग गए थे। टीआई नीरज बिरथरे ने अलसुबह दूसरे ड्राइवर बुलाकर बस को रवाना किया था। नेशनल खिलाड़ी ने एक लिखित आवेदन दिया था। जिसमें एफआईआर बाद में किए जाने की बात कही गई थी। ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में चलती बस में छेड़छाड़, नेशनल शूटर से बैडटच इंदौर-पुणे के बीच चलने वाली निजी ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़ की गई। पुणे की शूटर जब बस में चढ़ रही थी, कंडक्टर ने उसे बैड टच किया। इस पर उसने आपत्ति जताई। ड्राइवर-कंडक्टर ने बदतमीजी की तो लेडी शूटर ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर-कंडक्टर नशे में थे। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार का है। पढ़ें पूरी खबर...</description>
गुना में तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, तीन दोस्तों की मौके पर मौत
        <description>गुना   गुना में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में तेज...</description>
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा अमेरिका में गिरफ्तार
        <description> नई दिल्ली मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है।...</description>
सिरपुर क्षेत्र में बेहतर कबड्डी ग्राउंड के लिए प्रयास जारी&अमर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। ग्राम केडियाडीह में आयोजित जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व सभापति व वर्तमान जिपं सदस्य प्रतिनिधि अमर अरूण चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने सभी ग्रामीणों व स्पर्धा में शामिल होने आए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि सिरपुर क्षेत्र कबड्डी आयोजन के लिए प्रख्यात है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के खिलाडय़िों के लिए एक सुव्यवस्थित कबड्डी मैदान मिले। ताकि इस क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतर मंच मिल सके।</description>
एनटीपीसी लारा की मेजबानी में राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 19 नवंबर। एनटीपीसी लारा ने अपनी चल रही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत, ग्रामीण युवाओं में खेल भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय लैक्रोस चैंपियनशिप का आयोजन किया।
यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था और इसमें दिवाकर कौशिक (आरईडी, डब्ल्यूआर-प्प् क्षेत्र), अनिल कुमार, रविशंकर, केशव चंद्र सिंह रॉय, हेमंत पावगी, और जाकिर खान सहित कई अन्य वरिष्ठ एनटीपीसी अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई। सरपंच सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ लैक्रोस एसोसिएशन के महासचिव देवव्रत चौधरी और एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभावान खिलाडिय़ों की पहचान के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए, जो दिसंबर में जम्मू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका लैक्रोस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस वर्ष के आयोजन में 216 खिलाडिय़ों ने प्रभावशाली भागीदारी की, जिन्होंने उत्कृष्ट कौशल, उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साही भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई। गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और इस वर्ष जापान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैच में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को भी आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से, एनटीपीसी लारा युवा विकास, खेल प्रोत्साहन और समग्र सामुदायिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।</description>
एमपी में सिविल जज की भर्ती परीक्षा पर विवाद:कांग्रेस का सवाल: 121 आरक्षित पदों पर एक भी आदिवासी का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ
        <description>एमपी में सिविल जज परीक्षा 2022 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिविल जज के कुल 191 पदों में से 121 पद आदिवासी का चयन न होने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने एमपी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भूरिया ने इस भर्ती परीक्षा को आरक्षित वर्ग के लिए दोबारा कराकर आदिवासी उम्मीदवारों को शामिल करने की मांग की। पढ़िए विक्रांत भूरिया ने दैनिक भास्कर से क्या कहा..
सवाल: इस भर्ती पर आपको क्यों आपत्ति है?
विक्रांत भूरिया: हमारी आपत्ति साफ है कि आदिवासियों को धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर किया जा रहा है। उनके लिए सिस्टम के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम हैं। उनमें 191 पोस्ट थीं उसमें से 121 पद आदिवासियों के लिए आरक्षित थीं। इन 121 पदों पर एक भी आदिवासी का चयन नहीं हुआ। मतलब जिस राज्य में पूरे देश में सबसे ज्यादा आदिवासी हैं। उस राज्य में इन्हें एक भी आदिवासी सिविल जज के लिए पात्र आदिवासी उम्मीदवार नहीं मिला। ये अपने आप में सरकार के मुंह पर बहुत बड़ा तमाचा है। सवाल: सिविल जज तो परीक्षा से सिलेक्ट होते हैं?
विक्रांत भूरिया: परीक्षा में घुसने की प्रक्रिया कितनी जटिल कर दी गई है। आपने अगर पद रखे हैं तो उनका क्या मतलब रह जाता है। ये तो मजाक है कि 121 पोस्ट पर एक भी एलिजिबल कैंडिडेट नहीं होगा? जानबूझकर प्रक्रिया को जटिल बना रहे हैं। आरक्षण का उद्देश्य था कि उनके लिए सुविधा हो। वो लोग सिस्टम का हिस्सा बन सकें, लेकिन उन्होंने प्रक्रिया को ही पूरा हाईजैक कर लिया है। उनको प्रक्रिया में ही बाहर कर रहे हैं ताकि कोई उनके ऊपर उंगली न उठा सके। सवाल: ऐसा कौन कर रहा है ये भर्ती तो हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है?
विक्रांत भूरिया: हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है, लेकिन जो इनकी समिति है उसमें आदिवासियों का प्रतिनिधत्व ही नहीं हैं। हम यही लड़ाई लड़ रहे कि जो इस परीक्षा का सिलेबस बनाते हैं जो प्रक्रिया का हिस्सा हैं उसमें आदिवासियों, दलितों का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं हो रहा। अगर 121 पदों में से कोई आदिवासी सिलेक्ट नहीं हो रहा तो सरकार को शर्म आना चाहिए कि आदिवासियों की पढ़ाई के लिए क्या कर रहे हैं?
सरकार जनजातीय गौरव दिवस का प्रचार कर रही है लेकिन जब तक आप उन लोगों को रोजगार नहीं दिला सकते, हक नहीं दिला सकते, तब तक जनजातीय गौरव दिवस का क्या औचित्य रह जाता है? सवाल: जजों की भर्ती के मामले में अब आगे क्या करेंगे?
विक्रांत भूरिया: हम लीगल एक्शन लेंगे। हमारी वकीलों से बातचीत चल रही है इसमें हम कैसे इंटरवीन कर सकते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी जवाबदारी सरकार की है। अगर उनकी मंशा है तो वो नियम बदलें। ताकि सही तरीके से सही लोग सही जगह पहुंच पाएं।
एक सिविल जज से डिस्ट्रिक्ट जज बनने में 15 से 20 साल लगते हैं। मतलब हमारा व्यक्ति तो 15 से 20 साल बाहर हो गया। तीन साल से यह लगातार हो रहा है। खास बात ये है कि चौथे साल में इन भर्तियों को ये ओपन ही कर देंगे। सवाल: इस भर्ती प्रक्रिया में आपकी मुख्य आपत्तियां क्या हैं?
विक्रांत भूरिया: मुख्य आपत्तियां ये हैं कि आपने प्रक्रिया को जटिल क्यों बनाया? मेन्स में सबको बाहर कर रहे हैं। कोई एक भी सिलेक्ट नहीं हो रहा तो क्या आपने आदिवासियों को कोई कोचिंग कराई क्या? सरकार का काम क्या सिर्फ आदिवासियों के वोट लेना ही है। आप उनकी मदद ही नहीं कर रहे। सवाल: क्या आपको लगता है कि आरक्षित पदों पर अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स की भर्ती हो रही है?
विक्रांत भूरिया: पद खाली हैं लेकिन ये नियम हैं कि 4 साल तक बैकलॉग के पदों पर भर्तियां नहीं होतीं तो सरकार के पास यह अधिकार होता है कि वो उन पदों को नॉट्स फाउंड सुटेबल कैंडिडेट्स (NFS) करके ओपन कैटेगरी में ला सकते हैं। ये ओपन कैटेगरी घोषित करने के लिए सबसे बड़ा षड्यंत्र है। सवाल: आप आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं? क्या इस मुद्दे पर आपकी राहुल गांधी या खरगे जी से बात हुई है?
विक्रांत भूरिया: मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का उद्देश्य यही था कि सबसे पहले प्रदेश की जनता को मैं ये बात बताऊं। अब राहुल जी और खरगे जी को भी इससे अवगत कराउंगा। 191 पदों पर ऐसा था आरक्षण विज्ञापन में मूल रूप से 199 पद घोषित थे, बाद में यह 195 पद कराए गए। बाद में एक और सुधार (corrigendum) में यह संख्या 191 पद होने की सूचना आयी।
पदों का आरक्षण</description>
सरकारी नौकरी:डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट एग्जाम 2025 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, एज लिमिट 35 साल
        <description>एमपी हाईकोर्ट के लिए डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट परीक्षा-2025 के आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 24 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी (B.Sc) कंप्यूटर साइंस/BCA/B.Sc IT की डिग्री एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : छठवें वेतन आयोग के अनुसार, 5200-20200+ग्रेड पे 2400 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... वेस्ट बंगाल में स्पेशल एजुकेशन टीचर के 2308 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, बिना एग्जाम के सिलेक्शन पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमिशन (एसएससी) ने स्पेशल एजुकेशन टीचर के 2308 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  नवोदय विद्यालय में लैब अटेंडेंट के 165 पदों पर भर्ती निकली; 10वीं, 12वीं पास को मौका, सैलरी 55 हजार से ज्यादा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने लैब अटेंडेंट के 165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
Groww को&फाउंडर और CEO ललित केशरे भारत के नए अरबपति:मध्यप्रदेश से स्कूलिंग, IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट, Flipkart में काम किया; जानें प्रोफाइल
        <description>ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww के को-फाउंडर और CEO ललित केशरे भारत के नए अरबपति बन गए हैं। शेयर बाजार में उनकी कंपनी की एंट्री के बाद अब केशरे की संपत्ति 1 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। केशरे के पास फिलहाल Groww के 55.91 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की 9.06% हिस्सेदारी के बराबर है। ग्रो के एक शेयर फिलहाल 174.4 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। इस हिसाब से ललित केशरे के पास ग्रो के कुल शेयरों की कीमत लगभग 9,750 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो उन्हें बिलेनियर्स क्लब में शामिल करती है। ललित का जन्म MP के लेपा गांव में एक किसान परिवार में हुआ। उनका बचपन एक साधारण ग्रामीण वातावरण में बीता। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी इनकी इसी गांव से हुई। चूंकि उनके गांव में सुविधाओं की कमी थी और अंग्रेजी मीडियम का कोई स्कूल नहीं था। ऐसे में उनके पेरेंट्स ने उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए खरगोन भेज दिया। यहां उनके दादा-दादी रहते थे। टेक कंपनी Ittiam Systems से करियर शुरू किया स्कूलिंग के बाद ललित ने IIT JEE एग्जाम क्लियर किया। इसके चलते उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT बॉम्बे में एडमिशन मिला। यहां से उन्होंने BTech + MTech की इंटीग्रेटेड डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद साल 2004 में वो बेंगलुरु में टेक कंपनी इटियम सिस्टम्स (Ittiam Systems) के साथ काम करना शुरू किया। इस दौरान ललित ने इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट के विभिन्न रोल पर काम किया। IIT बॉम्बे में रहते हुए उन्होंने जो टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट स्किल्स विकसित की थी, उसका भरपूर इस्तेमाल किया। डेडपूल एडटेक स्टार्टअप Eduflix के फाउंडर रहे साल 2011 में ललित ने अपने दोस्त निशांत समीर के साथ मिलकर बेंगलुरु में एक एडटेक स्टार्टअप एडुफ्लिक्स (Eduflix) की शुरुआत की। ये कंपनी स्टूडेंट्स के लिए ऑन-डिमांड कंटेंट प्रोवाइड करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती थी। ये कंपनी दो सालों तक चली। अब ये डेडपूल कंपनी यानी पूरी तरह बंद हो चुकी है। 3 साल Flipkart में काम किया इसके बाद साल 2013 में ललित बेंगलुरु में ही ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart से जुड़े। यहां उन्होंने Flipkart Quick को बिल्ड और लीड करने में मदद की। साथ ही कंपनी के हाई ग्रोथ फेज में प्रमुख प्रोडक्ट एरिया पर काम किया। यहां उन्होंने लगभग 3 सालों तक काम किया। इसी दौरान ललित ने फिर से अपना स्टार्टअप शुरू करने का सोचा। Flipkart के 4 पूर्व एग्जीक्यूटिव्स ने Groww शुरू किया साल 2016 में Flipkart के 4 कर्मचारियों- ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह ने रिजाइन दिया। फिर चारों ने मिलकर एक इन्वेस्टमेंट स्टार्टअप Groww की शुरुआत की। कंपनी की शुरुआत एक म्यूचुअल फंड निवेश प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। लेकिन बाद में इसमें स्टॉक्स, फ्यूचर्स और ऑप्शंस, अमेरिकी स्टॉक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया गया। कंपनी का मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए पार Groww के शेयर पिछले हफ्ते 12 नवंबर को 100 रुपए के भाव पर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद अगले 5 दिनों में इसके शेयरों में 85 प्रतिशत से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट वैल्यू अब 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। इसकी पेरेंट कंपनी का नाम Billionbrains Garage Ventures है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... लालू परिवार में फूट के बाद चर्चा में ‘रमीज नेमत’: जामिया से ग्रेजुएट, तेजस्वी के साथ क्रिकेट खेला, हत्या समेत कुल 12 मुकदमे; जानें प्रोफाइल राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार, 15 नवंबर को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ऐसा उन्होंने संजय यादव और रमीज नेमत खान के कहने पर किया। पढ़ें पूरी खबर...</description>
आलीराजपुर में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई:इंदिरा गांधी स्मारक पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
        <description>आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेसी नेताओं ने बस स्टैंड चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। आयोजित पुष्पांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि देश इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद रखेगा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पटेल ने कहा कि श्रीमती गांधी ने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति की शुरुआत, 1971 के भारत-पाक युद्ध और आदिवासी व दलित समाज के प्रति प्रेम जैसे हर मोर्चे पर देश को मजबूती से नेतृत्व प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, कांग्रेसी नेता सुरेश सारडा, राजेंद्र टवली, समरथमल राठौड़, सरपंच संजय चौहान, प्रदीप रावत, धनसिंह चौहान, किशन मंडलोई सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।</description>
सरकारी नौकरी:उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 30 साल
        <description>उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 17 दिसंबर तय की गई है। इस भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण दिया गया है। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 2%, भूतपूर्व सैनिक को 5% आवेदक जिस जिले का मूल निवासी है, उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  10वीं पास शारीरिक योग्यता :  ऊंचाई :  पुरुष : महिला :  वजन : महिलाओं का न्यूनतम वजन सभी श्रेणियों में 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है। दौड़ :  एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  एग्जाम पैटर्न :  जरूरी डॉक्यूमेंट्स :  ऐसे करें आवेदन :  ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक  ऑनलाइन आवेदन लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें  राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 पदों पर भर्ती; बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन, एज लिमिट 40 साल राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) और जूनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें  रेलवे में अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 18 नवंबर से आवेदन शुरू, फीस 100 रुपए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार दक्षिण पूर्व रेलवे या रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा&वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की
        <description>मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की परियोजनाओं में निजी...</description>
हरियाणा में साइबर फ्रॉड से 850 करोड़ से अधिक का नुकसान, नागरिक हर महीने गंवा रहे 40 करोड़ रुपये
        <description>गुरुग्राम  हरियाणा में साइबर फ्रॉड का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में राज्य...</description>
महिला हिस्ट्रीशीटर ने इंस्पेक्टर बनकर कृष्णा हाइट्स में की डकैती
        <description>दो भाई-बहन, दोस्तों को बंधक बनाया, चाकू की नोक पर 2 लाख मांगे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। कमल विहार के कृष्णा हाइट्स स्थित एक फ्लैट में देर रात युवती और उसके साथियों के साथ मारपीट, धमकी, लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा, उसके भाई निखिल सचदेवा और उनके साथियों पर धमकी देने, पैसे वसूलने और सामान लूटने का आरोप लगाया है। पूजा स्वयं को पुलिस इंस्पेक्टर बताती रही। यह घटना 14 नवंबर की रात का है। इसमें पुलिस ने पूजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। निखिल और उसका दोस्त करण साहू फरार है। पुलिस सोमवार शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।
रोशिता तिर्की, उसकी बहन रिया तिर्की और अन्य परिजनों के साथ थाना मुजगहन पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे बीमार भाई अटल कुमार भगत के लिए खाना और कपड़े लेकर फ्लैट पहुँची थी।
भाई को खाना देकर लौट रही थीं तभी लिफ्ट के पास तीन युवक और एक महिला मिले, जो नशे की हालत में थे। उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए रोशिता और रिया से पूछताछ की और जब उन्होंने विरोध किया तो चारों ने दोनों बहनों को पकडक़र फ्लैट के कमरे में ले जाकर हाथ-मुक्का व बेल्ट से मारपीट की।
मारपीट के दौरान जब अटल भगत, नवनीत कुजूर, आशीष तिर्की, अंकुश खल्खो, अनुराग तिर्की व अन्य बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने चाकू निकालकर अटल के गले पर रख दिया और आवाज लगाओगे तो जान से खत्म कर देंगे की धमकी दी। इसके बाद सभी को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया गया।
रोशिता ने बताया कि मुख्य आरोपी पूजा सचदेवा और निखिल सचदेवा खुद को पुलिस बताकर धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग की।
जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो, रिया तिर्की के पर्स से 7,000 नवनीत कुजूर के एटीएम से 9,000, आवेदिका का आई फोन एटीएम कार्ड, आधार, पैन, अनुराग तिर्की की बाइक, रितिक लकड़ा का लैपटॉप कमरे का गैस सिलेंडर सब कुछ जबरदस्ती ले गए।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 74 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले की जांच जारी है।</description>
1 दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मशीनें लगीं
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर।साप्रवि ने 1 दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने तकनीकी तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय अधीक्षण शाखा (रजिस्ट्रार) द्वारा प्रवेश गेट पर इलेक्ट्रॉनिक पंच डिवाइस लगाए जा रहे हैं। इन मशीनों में उंगली या नए आईकार्ड पंच कर अधिकारी कर्मचारी अपने अटेंडेंस सबमिट कर सकेंगे। सोमवार को महानदी भवन के गेट ए,बी सी डी में ये डिवाइस लगाए गए हैं। इनमें से एक गेट सीएम, मंत्री आते जाते हैं। गेट बी मंत्री, अधिकारी सभी के लिए कामन गेट है। गेट डी तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है। वैसे ये डिवाइस सभी गेट में लगाए गए हैं। अधिकारी कर्मचारी या तो मशीन के पास पहुंच कर अटेंडेंस लगा सकते हैं। यह भी बताया गया है कि डिवाइस का कनेक्ट कवरेज एरिया करीब 50 मीटर रहेगा। सभी मशीनें 1 दिसंबर से एक्टिवेट कर दी जाएंगी। तब तक के लिए मशीनें ट्रायल पर होंगी।
इस बीच सुबह 9 बजे से वर्किंग आवर को लेकर ऊहापोह बना हुआ है। यह कहा जा रहा है कि इसे कुछ महीनों के लिए स्थगित किया गया है। आफिस अभी की तरह 10-5.30 तक ही संचालित होगा। वहीं नए आईकार्ड में मंत्रालय महानदी भवन का मुद्रण को लेकर विरोध बना हुआ है। कर्मचारी संघ 21 नवंबर को अब तक जारी सभी आईकार्ड जमा करने की तैयारी कर रहा है।</description>
भारत&अफ्रीका वनडे तीन को, टिकिट बुकिंग 22 से विद्यार्थियों को 8 सौ में, दिव्यांगों को फ्री एंट्री
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। आगामी 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। रायपुर में यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। इससे पहले 2023 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था, जो रायपुर में पहला वनडे था। वहीं, 2024 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीएसडीएस के अध्यक्ष वी मोहन दास ने मैच के एंट्री टिकिट बुकिंग की जानकारी दी। इस दौरान डायरेक्टर विजय शाह, बलदेव सिंह भाटिया, और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके मुताबिक 22 नवंबर से टिकटें मिलेंगी। स्टूडेंट टिकट 800 रुपए की मिलेगी। स्टूडेंट अपना स्कूल आईडी दिखाकर एक टिकट खऱीद सकते हैं। जो पिछली बार भारत न्यूजीलैंड मैच में 1000 रुपए की थी। वहीं सामान्य दर्शक गैलरी की टिकट 1500, 2500, 3000, 3500, में मिलेगी। सिल्वर पास 6000 रूपए गोल्ड 8000 रूपए प्लैटिनम पास 10000 रूपए में मिलेगा। कार्पोरेट बाक्स की टिकिट 20000 रूपए की होगी। ये बुकिंग 222. ह्लद्बष्द्मद्गह्लद्दद्बठ्ठद्ब.द्बठ्ठ पर कर सकेंगे। फिजिकल टिकट 24 नवंबर से रायपुर के बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।स्टेडियम में अपर और लोअर सीटों को ध्यान में रखते हुए टिकट कटेगरी को अलग-अलग रखा गया है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिव्यांग बच्चों को नि शुल्क मैच दिखाया जाएगा और उनके आने जाने के लिए बस की भी सुविधा दी जाएगी।
दास ने बताया कि प्रशासन के 30 वर्षों के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए चर्चा भी चल रही है। जानकारी के अनुसार स्टेडियम का अनुबंध छत्तीसगढ़ प्रशासन से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद हस्तांतरित किया जाएगा।
टिकट दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं: स्टूडेंट-800, लोअर-1500, सिल्वर -2500-3500, गोल्ड-6000, डायमंड-8000, प्लैटिनम-10000, कॉरपोरेट बॉक्स -20000।
नजर आएंगे ये बड़े खिलाड़ी
इस मुकाबले में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं, जिनमें रोहित शर्मा , विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शामिल हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, हेनरिक क्लासेन और लुंगी एनगिडी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे।</description>
उत्तर बस्तर कांकेर : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
        <description>उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में प्रदत्त...</description>
फडणवीस सरकार ने उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शिंदे खेमे में बढ़ी बेचैनी
        <description> मुंबई महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने सोमवार को एक प्रस्ताव पर मुहर लगा दी...</description>
रायगढ़ पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। रायगढ़ जिले में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम शामिल होने रायगढ़ पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का सर्किट हाउस में भाजपा युवा नेता अमित यादव ने अपने साथियों के गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।
मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ कैबिनेट स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का प्रथम रायगढ़ आगमन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने से पहले वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा युवा नेता अमित यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम रायगढ़ आगमन पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान अमित यादव ने कहा कि मंत्री गजेंद्र यादव का यह पहला रायगढ़ दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण है और इससे शिक्षा के क्षेत्र के अलावा रायगढ़ विकास में नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।</description>
हत्या, दो भाइयों को आजीवन कारावास
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने वर्ष 2019 में हुए मेहत्तर मांझी हत्या प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए आरोपी दो भाइयों निरंजन मांझी एवं निर्मल मांझी को दोषी करार देते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 1000-1000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा द्वारा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर 2019 की रात्रि लगभग 10:30 बजे ग्राम खोखरो आमा की है। आरोपी निरंजन और निर्मल मांझी घर के बाहर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे, जिसे मृतक मेहत्तर मांझी ने रोकने का प्रयास किया। इस पर क्रोधित होकर दोनों भाइयों ने लोहे के छड़ और हाथ-मुक्का से बेरहमी से हमला किया, जिससे मेहत्तर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज हेतु घरघोड़ा अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान ही मेहत्तर मांझी की मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरांत थाना कोतवाली रायगढ़ में मर्ग कायम किया गया और सूचना थाना घरघोड़ा को दी गई। मृतक की पत्नी बहरतीन मांझी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी साक्षियों के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए दोनों भाइयों को मेहत्तर मांझी की हत्या का दोषी पाया। उभय पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने कठोर दण्ड का प्रावधान लागू करते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उल्लेखनीय है कि न्यायालय ने मृतक के परिवार को 1,00,000 रुपये क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री राजेश सिंह ठाकुर ने प्रभावी रूप से पक्ष रखा।</description>
नाबालिग से रेप, आरोपी को उम्र कैद
        <description>रायगढ़, 16 नवंबर। विशेष न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) घरघोड़ा शहाबुद्दीन कुरैशी ने नाबालिग बच्ची से रेप के जघन्य मामले में कठोर निर्णय सुनाते हुए आरोपी यशवंत तिवारी को आजीवन कारावास एवं विभिन्न धाराओं के तहत कुल 15,500 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आजीवन कारावास का अर्थ आरोपी की शेष जीवन अवधि, अर्थात अंतिम सांस तक की सजा है।
घटना 22 जून 2020 की है। आरक्षी केन्द्र धरमजयगढ़ के अनुसार पीडि़ता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी यशवंत तिवारी उनके घर आया और 8 वर्षीय बालिका को अंडा खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी से बरामद किया। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे मोटरसाइकिल से दूर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (एबी) भारतीय दण्ड संहिता, पॉक्सो एक्ट की धारा 6, एवं अन्य लागू धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी साक्ष्यों, पीडि़ता के कथनों, चिकित्सीय रिपोर्टों एवं दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया।
न्यायालय ने आरोपी को धारा 363 आईपीसी धारा 376 क एवं ख आईपीसी पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(5) के अपराध में दोष सिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल 15,500 रुपये अर्थदण्ड भी लगाया गया। न्यायालय ने पीडि़ता के परिवार को 5,00,000 रुपये मुआवजा राशि दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है, ताकि बच्ची के पुनर्वास और चिकित्सा सहायता में मदद मिल सके। मामले में अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व विशेष लोक अभियोजक अर्चना मिश्रा ने प्रभावी रूप से किया।</description>
54 गुम मोबाइल एसपी ने मालिकों को लौटाए
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 16 नवंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज साइबर सेल द्वारा गुम, चोरी हुए 54 मोबाईल का पुलिस नियंत्रण कक्ष में वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि गुम-चोरी हुए मोबाइल स्वामियों द्वारा पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दी जाती है, ये मोबाइल एक्टिवेट होने पर शिकायत के अल्टरनेट नंबर पर अलर्ट के साथ ही संबंधित साइबर सेल और थानों को भी मेल से जानकारी प्राप्त होती है और जिस पर आगे पुलिस कार्यवाही कर ऐसे मोबाइल को प्राप्त किया जाता है साइबर सेल द्वारा पिछले दो माह में ऐसे 54 मोबाइल को रिकवर किया गया है जिनमें कई बड़े ब्रांड रेडमी, रियलमी, सैमसंग के सेट है इन मोबाइल की कीमत लगभग 9,72,000 है।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि मोबाइल कम्युनिकेशन का महत्वपूर्ण साधन है साथ उपयोगकर्ता मोबाइल पर कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज, पिक्चर, विडियो सहेज कर रखता है, जिसके गलत हाथों में जाने से मोबाइल स्वामी अवांछित अपराध का शिकार हो सकता है। जब कभी किस व्यक्ति को गुम मोबाइल मिले तो उसका प्रयोग ना कर निकटतम थाने या साइबर सेल में जमा करें ऐसे मोबाइल के गलत प्रयोग पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। एसपी दिव्यांग पटेल के कार्यकाल में साइबर सेल और थानों की टीमों ने 400 से अधिक गुम मोबाइल को ट्रैक कर वितरण किया है।
एसपी के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की टीम लगातार मेहनत व लगन से गुम मोबाइलों को ट्रैक करने का कार्य कर रही है जिसके फलस्वरूप उत्तम परिणाम हासिल हो रहे हैं। पिछले 2 माह में गुम हुये मोबाइलों को ट्रैक कर उनका उपयोग कर रहे लोगों से संपर्क कर साइबर सेल टीम द्वारा संबंधित थाने के स्टाफ से उन्हें साइबर सेल रायगढ़ मंगवाया गया है। ये मोबाइल प्रदेश के कई जिलों समेत सीमावर्ती राज्य ओडिशा, झारखंड, एमपी तथा पश्चिम बंगाल, बिहार से रिकवर किया गया है।
साइबर सेल द्वारा गुम चोरी मोबाईल पर कार्यवाही की जाती रही है अब तक 2000 से अधिक गुम-चोरी मोबाईल रिकवर किए जा चुके हैं।</description>
फ्रेंडली फाइट का बड़ा असर: महागठबंधन की भिड़ंत से NDA ने जीती सभी 11 सीटें
        <description>पटना  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच...</description>
अजीतेश ताइफोंग ओपन गोल्फ में सर्वश्रेष्ठ भारतीय
        <description>ताइपे अजीतेश संधू ताइवान ग्लास ताइफोंग ओपन के चौथे और आखिरी दौर में 71 का...</description>
शुभांशु रोलर स्केटिंग में हिस्सा लेने हरियाणा रवाना
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 नवंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र शुभांशु कश्यप सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतिस्पर्धा हेतु भाग लेने हरियाणा गुरूग्राम के लिए रवाना हुए। यह नेशनल चैम्पियनशिप एचसीवी ग्लोबल स्कूल गुरूग्राम में 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी। उक्ताशय की जानकारी देते विद्यालय के पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुभांशु नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए जोनल स्तरीय स्केटिंग प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए। उन्होंने कामना कि वे आगे भी सीबीएसई नेशनल प्रतिस्पर्धा में खेल प्रशिक्षक रामनाथ रजक और नवनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और प्रबंध समिति ने शुभांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी है।</description>
आवासीय क्षेत्र नंदई में नहीं खोले शराब दुकान
        <description>राजनांदगांव, 14 नवंबर। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने आवासीय क्षेत्र नंदई चौक में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग उठाई है। श्री ओस्तवाल ने विधायक, महापौर एवं कलेक्टर मांग करते कहा कि संस्कारधानी नगरी कहलाने वाली राजनांदगांव नगरी को शराब और मांस, मटन और नशीली दवाईयों का गढ़ ना बनने दें। श्री ओस्तवाल ने कहा कि शहर में बढ़ती शराब दुकानें और नशीली दवाईयों और मांस-मटन पर तत्काल रोक लगाएं, क्योंकि इस शराब के चक्कर में राजनांदगांव शहर में खुलेआम कितने गोली कांड और कितनी मौते शहर के हृदय स्थलों पर हो गई, उसके बावजूद भाजपा नेता जिस तरह से आंख और कान में पट्टी बांधकर खाली पैसा कमाने का जो भूत सवार है, वह शहर की जनता समाचार पत्रों और सोशल मीडिया आदि के माध्यम् से भाजपाईयों की काली करतूतों को देख रही है।</description>
ज्ञानी देवी लहरवानी का निधन
        <description>राजनांदगांव, 14 नवंबर। सिंधी समाज की धार्मिक प्रवृति की 88 वर्षीय ज्ञानीदेवी लहरवानी गुरुवार को ब्रह्मलीन हो गई। स्व. जुड़ामल लहरवानी की पत्नी ज्ञानीदेवी लहरवानी अपने पीछे 3 पुत्रों एवं 2 पुत्रियों का भरपूरा परिवार छोड़ गई। लोकचंद, सुरेश एवं तरुण लहरवानी की माता ज्ञानीदेवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनकी अंतिम यात्रा जुगराज नगर स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम लखोली के लिए शुक्रवार को दोपहर में निकाली गई।
कलेक्टर&एसपी की कुर्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बिठाना नियम विरूद्ध कार्य & कुलबीर
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खेल गतिविधियों के लिए समीक्षा बैठक 12 नवंबर को ली। जिसमें स्वयं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर अपने बाजू में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बैठाया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के क्रम में कलेक्टर जितेन्द्र यादव तथा एसपी अंकिता शर्मा को बैठाकर प्रोटोकाल को दरकिनार कर दिया। जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 13 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पद के दुरूपयोग पर कार्रवाई करने एवं छग विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। कलेक्टर जितेन्द्र यादव व एसपी अंकिता शर्मा दोनों सम्मानित अधिकारी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद मिला है। भाजपा संगठन के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को अपने बाजू में बैठाकर आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को कलंकित किया जा रहा है।
इस तरह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पद पर बैठे डॉ. सिंह की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि गरिमामय पद की अनुशासित प्रक्रियों का पालन न कर भाजपा संगठन और भाजपा पार्टी के सामने इन वरिष्ठ अधिकारियों की पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है, जो डॉ. सिंह भाजपा पार्टी को संरक्ष्ण देने का प्रभाव स्पष्ट दिखा रहे हैं, जो विधानसभा अध्यक्ष पद के नियमों के अनुरूप नहीं है।
श्री छाबड़ा ने सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के उपर नियमानुसार कार्रवाई हो और विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया जाए अन्यथा यूपीएससी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए ये प्रतिष्ठा का चिन्ह हैं और डॉ. रमन सिंह पर कार्रवाई नहीं होना आईएएस, आईपीएस, यूपीएससी के पदों पर और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर कुठाराघात होगा।
ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, अशोक फडऩवीस, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, माया शर्मा, अमित खंडेलवाल, शमसुद्दीन सैफी, कुंजलाल साहू, हरिलाल सिन्हा, सूरज शर्मा, शुभम ललवानी, विशु अजमानी, मयंक सोनीए परवेज खान, ऋषि शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।</description>
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न
        <description>प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को...</description>
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण
        <description>मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर गोपाल मंदिर का किया औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री...</description>
गुरूचरण की गिरफ्तारी के लिए 16 तारीख को धरना
        <description>अपराध दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। जमीन कब्जा मामले पर कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रकरण दर्ज होने के महीनेभर बाद भी होरा की गिरफ्तारी नहीं की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बकायदा होरा पीडि़त संघ बनाया है, और गिरफ्तारी की मांग को लेकर 16 तारीख को आजाद चौक गांधी प्रतिमा के सामने धरना देने का ऐलान भी किया है।
चंगोराभाठा रहवासी भास्कर शर्मा, शेखर साहू, मिथिलेश धीवर और हेमराज अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस लेकर कारोबारी गुरूचरण होरा और उनके रिश्तेदारों द्वारा चंगोराभाठा रिंग रोड में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमारी जमीन पर अपने रिश्तेदारों की रजिस्ट्री जमीन होने का बोर्ड लगा दिया है, जिसे राजस्व विभाग ने अपनी सीमांकन रिपोर्ट में अवैध बताया है।
उन्होंने यह भी बताया कि एक माह पूर्व सिविल लाइन थाने में गुरूचरण होरा और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 420, 467, 471, 506-34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिसमें एक दर्जन पीडि़त और सरकारी गवाहों ने अपना बयान दर्ज करवाया है। यह बात पूर्ण रूप से प्रमाणित हुआ है कि चमारिन बाई की मृत्यु के 19 साल बाद फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज पेश कर गुरूचरण होरा और टूटेजा परिवार द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी ही जमीन पर मकान बनाने पर पत्थरबाजी की जा रही है। गुरूचरण होरा द्वारा जमीन को औने-पौने दाम में देने के लिए धमकाया जा रहा है। इस मामले को लेकर 16 तारीख को गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया जाएगा। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।</description>
कांग्रेस ने एसआईआर की तिथि बढ़ाने के लिए बनाया दबाव
        <description>मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप गिनाई दिक्कतें
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,13 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि बढ़ाने के लिए दबाव बनाया है। इस सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार से मुलाकात की, और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि आयोग ने 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर के बीच प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त निर्धारित तिथि में प्रदेश के लगभग 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के बीच पहुंचकर गणना पत्रक तैयार कर पाने के लिए समय सीमा की कमी महसूस की जा रही है। चूंकि प्रदेश में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव निर्धारित है, ऐसे स्थिति में पर्याप्त समय के साथ प्रमाणिक और सटीक डाटा उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावालियों के पुनरीक्षण कार्यकम में पारदर्शिता व व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। निर्वाचन प्रक्रिया की स्वच्छता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लोगों को सूचना, शिकायत दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त समय उपलब्ध होना चाहिए। छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग ग्रामीण, आदिवासी एवं वन जंगल क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इन इलाकों में संपर्क सुविधाएँ सीमित हैं, और अनेक गाँव दूरस्थ हैं जहाँ संचार या परिवहन की सुविधाएँ पर्याप्त नहीं हैं. ऐसे में लोगों तक निर्वाचन से जुड़ी सूचनाएँ पहुँचने में समय लगता है। साथ ही, इन क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपने दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण आदि) व्यवस्थित रूप से रखने या प्राप्त करने में स्वाभाविक कठिनाइयों होती हैं। इसलिए उन्हें अपने दस्तावेज़ जुटाने, सत्यापन कराने और नाम सम्मिलन-सुधार के लिए अधिक समय मिलना न्यायसंगत और आवश्यक है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि हाल ही में बस्तर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं, घर-सम्पत्ति को क्षति पहुँची है साथ ही, स्थानीय लोग अब भी पुनर्वास की प्रक्रिया में हैं, जिनके दस्तावेज़ और पहचान प्रमाण नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे समय में संवेदनशील जनसमूह से अपेक्षित सहभागिता मिलना कठिन है। प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और राहत कार्य पूर्ण होने तक तिथि बढ़ाना अनिवार्य और मानवीय दृष्टि से उचित रहेगा। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई-मिंजाई का कार्य चल रहा है, जिसमें कृषक एवं ग्रामीणजन व्यस्त होने के कारण उक्त कार्यकम में भाग नहीं ले पायेंगे। वर्तमान अल्प अवधि के कारण अनेक लोग, विशेषकर ग्रामीण और बाढ प्रभावित, अपनी समस्याएँ प्रभावी ढंग से आयोग तक पहुँचाने में असमर्थ रह सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, और अन्य नेता थे।</description>
जैविक खेती आवश्यक&डेका
        <description>रायपुर, 13 नवंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की। राज्यपाल ने कृषि के विद्यार्थियों से अपील की कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे जैविक खेती को अपनाएं, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जैविक खेती बड़ा व्यवसाय बन चुका है और इसे सही दिशा देने की आवश्यकता है। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जैविक खेती को बढ़ाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव शहला निगार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री सुश्री साबरमती सहित कई उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।</description>
भिलाई टाउनशिप के पुनर्विकास पर जोर दिया बृजमोहन ने
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को नई दिल्ली में संसद की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में इस्पात मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा सेल और इसकी सहायक कंपनियों के कार्य निष्पादन की समीक्षा विषय पर साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
बैठक के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने इस्पात क्षेत्र और विशेषकर भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसे फिर से आधुनिक, सुसज्जित और जनता के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।
श्री अग्रवाल ने टाउनशिप के पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) की सशक्त मांग की।
उन्होंने सेल की खदानों (माइंस) के संदर्भ में कहा कि सेल की जितनी भी माइंस हैं, वहां की टाउनशिप को भी पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। साथ ही माइंस में पड़े वेस्ट और डंप मटेरियल को वैज्ञानिक तरीके से बेनिफिशियल प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में लाने का प्रयास होना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि सेल के राजस्व और उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने इस अवसर पर यह भी सुझाव दिया कि देशभर के प्रमुख स्टील प्लांट्स में अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल प्रोजेक्ट्स को पायलट के रूप में लागू किया जाना चाहिए।
संविधान संशोधन व जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संयुक्त समिति में बृजमोहन
केंद्र सरकार ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार हेतु गठित संयुक्त समिति का सदस्य के रूप में बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। यह समिति देश के संविधान एवं प्रशासनिक ढांचे से जुड़े इन तीनों अहम विधेयकों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।</description>
उप मुख्यमंत्री  देवड़ा की अध्यक्षता में विधायकों एवं पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन संबंध में हुई बैठक
        <description>भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते,...</description>
मध्यप्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का पसंदीदा गंतव्य बनाने की पहल
        <description>मध्यप्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का पसंदीदा गंतव्य बनाने की पहल एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव...</description>
तिलईरवार में चला जागरूकता अभियान
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। बढ़ते नशाखोरी और सायबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने ग्राम तिलईरवार में सायबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान चलाया। उक्त अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश एवं एएसपी राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बढ़ते नशाखोरी एवं साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में ग्राम तिलईरवार में साइबर जागरूकता/नशामुक्ति/यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, प्र. आर. लोकनाथ वर्मा, आरक्षक लोकेश साहू का कार्य सराहनीय रहा।</description>
अशांति फैलाने पर कार्रवाई
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। गांव मोहल्ले में अशांति फैलाने वाले के विरूद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से शिकायत करने की बात को लेकर ग्राम लिटिया में अशांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाडऩे वाले अनावेदक रोशन विश्वकर्मा 22 साल निवासी लिटिया के विरूद्ध पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने धारा 170,126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिका दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि चंपेश ठाकुर, आर. कुलदीप पटले की सराहनीय भूमिका रही।</description>
पशुक्रूरता का फरार आरोपी गिरफ्तार
        <description>राजनांदगांव, 11 नवंबर। पशुक्रूरता के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। वहीं इसी मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं एएसपी राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में तुमड़ीबोड़ चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 461/25 धारा 4, 6, 10, छग कृषक पशु, परि. अधि. एवं पशु के प्रति क्रूरता के निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के फरार आरोपी बाबा उर्फ इंद्रकुमार राजपूत 55 वर्ष निवासी पेंड्री हाल निवासी जंगलपुर डेयरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रकरण में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी कार्रवाई की जाएगी।</description>
कटनी में मजदूर को आया ₹90 हजार का बिजली बिल:कलेक्टर से जांच की गुहार लगाई; बोला& तीन साल से बंद घर में कैसे आई इतनी बिल
        <description>कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के देवरी हटाई गांव में बिजली विभाग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर के तीन साल से बंद पड़े मकान का बिजली विभाग ने ₹90,035 का बिल भेज दिया है। इस घटना से मजदूर परिवार सदमे में है। पीड़ित मजदूर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले 3 साल से मकान बंद  देवरी हटाई गांव निवासी गुल्ला पिता सुमेरा कुम्हार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने मूल निवास पर नहीं रह रहे थे। इस अवधि में उनका घर बंद था और वे अपनी बेटी के यहां हथपुरी गांव में रह रहे थे। इसके बावजूद, बिजली विभाग ने बिना किसी बिजली उपयोग के उनके नाम पर ₹90,035 का बिल जारी कर दिया। गुल्ला कुम्हार ने यह भी बताया कि विभाग ने इस बिल के साथ कुर्की (संपत्ति जब्त) करने का नोटिस भी भेजा है, जिससे उनका परिवार दहशत में है। कलेक्टर से बिल के जांच की मांग की  शिकायतकर्ता ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब घर पर कोई नहीं रह रहा था और बिजली का उपयोग हुआ ही नहीं, तो विभाग ने इतनी बड़ी रकम का बिल कैसे भेज दिया। उन्होंने अपनी सीमित आय का हवाला देते हुए कहा कि एक मजदूर होने के नाते वे इतनी बड़ी राशि का बिल नहीं चुका सकते। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि इस मनमाने बिल की तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। गुल्ला कुम्हार ने आग्रह किया है कि मीटर की वास्तविक रीडिंग की जांच कराई जाए और यह पता लगाया जाए कि तीन साल से बंद पड़े मकान में ₹90 हजार का बिल किस आधार पर भेजा गया है।</description>
सरकारी नौकरी:ISRO में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती; लास्ट डेट 13 नवंबर, सैलरी 92 हजार से ज्यादा
        <description>भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें... उत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1649 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 42 साल, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें  ONGC में 2743 पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 17 नवंबर तक करें अप्लाई ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 2743 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2025 थी, इसे 17 नवंबर तक एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
UPSC सिविल सर्विस मेन्‍स परीक्षा का रिजल्‍ट जारी:2,736 कैंडिडेट्स हुए क्‍वालिफाई, इंटरव्‍यू राउंड के लिए DAF भरना होगा
        <description>संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा (CSE) मेन्‍स परीक्षा 2025 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। कुल 2736 कैंडिडेट्स इंटरव्‍यू राउंड के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। जो कैंडिडेट्स मेन्‍स परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के रोलनंबर की लिस्‍ट जारी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर रिजल्‍ट pdf फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्‍ट में कैंडिडेट्स के रोल नंबर दर्ज हैं। कैंडिडेट्स लिस्‍ट में अपना रोल नंबर सर्च कर अपना रिजल्‍ट देखें। 22 अगस्‍त से 31 अगस्‍त तक हुई परीक्षा  UPSC ने सिविल सर्विस मेन्‍स परीक्षा का आयोजन 22 अगस्‍त से 31 अगस्‍त तक किया था, जिसका रिजल्‍ट आज जारी किया गया है। क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स को अब इंटरव्‍यू में शामिल होना होगा। इंटरव्‍यू में शामिल होने के लिए वेबसाइट पर मौजूद DAF यानी डीटेल्‍ड एप्‍लीकेशन फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा। इसी के आधार पर उनका UPSC, दिल्ली में इंटरव्यू होगा। UPSC जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू की तारीखें घोषित करेगा। फाइनल रिजल्ट के बाद जारी होगी मार्कशीट सभी कैंडिडेट्स की मार्कशीट इंटरव्यू के बाद, फाइनल रिजल्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। यह वेबसाइट पर 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेंगी। UPSC CSE मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक.... ---------------- ये खबरें भी पढ़ें... कॉलेज में भैंस चराने पहुंचे लॉ स्‍टूडेंट्स: 55 क्‍लासेज पढ़ाने के लिए केवल 2 टीचर; एमपी के कॉलेज में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में लॉ स्‍टूडेंट्स भैंसे लेकर पहुंच गए और वकीलों की यूनिफॉर्म में भैंस चराने लगे। इतना ही नहीं, स्‍टूडेंट्स ने कैंपस में 'काला अक्षर भैंस बराबर' के नारे भी लगाए। पूरी खबर पढ़ें...</description>
आरएएस&2024 मैंस में सफल कैंडिडेट्स के लिए आज&कल अंतिम मौका:डिटेल फॉर्म व सर्विस प्रायोरिटी भरनी होगी, फिर होंगे इंटरव्यू; 1096 पदों पर वैकेंसी
        <description>राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित RAS-2024 मुख्य परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को डिटेल आवेदन-पत्र और सर्विस प्रायोरिटी क्रम भरने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। आवेदक आज और कल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ही इंटरव्यू में एंट्री दी जाएगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। दिशा-निर्देश और सर्विस के अनुसार पदक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अवसर दिया था। यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है और 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट किए गए थे। अब इंटरव्यू डेट का इंतजार आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें...</description>
टाटा की नई कंपनी ने मचाया धमाल! लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा
        <description>मुंबई  टाटा मोटर्स के डिमर्जर (Tata Motors Demerger) के बाद ग्रुप की नई कंपनी टाटा...</description>
रायपुर : चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल
        <description>रायपुर : चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और...</description>
सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी फरार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
जशपुरनगर, 10 नवंबर। जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्र के गांव भिंजपुर में एक व्यक्ति की सूटकेस में लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टिया में पत्नी ने ही पति की हत्या कर शव को सूटकेस में डाला गया है। महिला फरार है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का खुलासा होगा।
पुलिस के अनुसार घटना इस प्रकार है कि 9 नवंबर को प्रार्थी विनोद मिंज, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम भिंजपुर, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खेती किसानी का काम करता है, वे दो भाई है, जिसमें मृतक संतोष भगत उम्र 43 वर्ष उसका छोटा भाई है, जो कि अपनी पत्नी के साथ ग्राम भिंजपुर में ही अलग रहता था, उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है, और वे बाहर रहते हैं, मृतक संतोष भगत की पत्नी, बाहर मुंबई में काम करती थी व बीच बीच में गांव आती रहती थी, अभी कुछ दिन पूर्व ही वह गांव लौटी थी।
7 नवंबर को दोनों पति -पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी, जो कि कोरबा में रहती है को फोन भी किया गया था, जहां कोरबा में रह रही बेटी को फोन पर उसके माता-पिता की लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी, उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर किसी के द्वारा भी उसे जवाब नहीं दिया जा रहा था। बस दोनों झगड़ा ही कर रहे थे, कुछ देर में फोन कट गया।
फिर प्रार्थी की मंझली बेटी के द्वारा उक्त बात को गौर नहीं किया गया। इसके दूसरे दिन 8 नवंबर को उसकी मां ने अपनी मंझली बेटी को जो कि कोरबा में रहती थी, को फोन कर बताया कि, उसने उसके पिता की हत्या कर दी गई है, व शव को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया गया है। जिस पर मृतक संतोष भगत व आरोपिया की मंझली बेटी घबरा गई व अपने पति के साथ 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर आकर, अपने बड़े पिताजी प्रार्थी विनोद मिंज को मामले के संबंध में बताई। जिनके द्वारा थाना दुलदुला में सूचना देने पर, पुलिस के द्वारा हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भिंजपुर रवाना हुआ गया, जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर, एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला, जिसे कि गवाहों के समक्ष खोलने पर उसमें मृतक संतोष भगत की हत्या कर, उसके शव को कम्बल से ढंककर बंद कर दिया गया था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। मामले में आरोपिया, घटना के बाद फरार है, पुलिस के द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके पश्चात ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
  मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।</description>
ट्रेलर चोरी की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 10नवंबर। कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के ट्रेलर सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम लाखा क्षेत्र का है, जहां 10 लाख रुपए कीमती ट्रेलर चोरी की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साव पिता शंकर साव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लाखा रायगढ़, जो ड्राइवरी का कार्य करता है। 06 नवंबर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने नाम से पंजीकृत 18 चक्का ट्रेलर को 5 नवंबर की सुबह 9 बजे पूर्वांचल ढाबा, लाखा के सामने रोड किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह ट्रेलर लेकर छाल खदान जाने पहुँचा तो देखा कि गाड़ी गायब है। आसपास खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
पुलिस ने लगातार तकनीकी और मैदानी पतासाजी के बाद ट्रेलर चोरी में शामिल आरोपी को धरदबोच लिया। आरोपी की पहचान सीताराम उरांव पिता बंशी उरांव उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जनीपुर, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 5 नवंबर की रात वह ग्राम लाखा पहुँचा और बंद ढाबे के पास खड़े ट्रेलर का दरवाजा खोलकर अंदर से चाबी निकाल ली, जो डैशबोर्ड में रखी थी। फिर उसने ट्रेलर को चालू कर पुराना लाखा पेट्रोल पंप के पास ट्राली अलग की और इंजन लेकर तराईमाल स्थित महराज मोटर्स के पास नए ट्राले से जोडक़र चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे धरदबोच लिया।
आरोपी के मेमोरण्डम पर पुलिस ने चोरी का ट्रेलर पूंजीपथरा क्षेत्र से तथा उसकी ट्राली ग्राम लाखा पुरानी रोड पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने पर उसे 08 नवंबर को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।</description>
लाखों की ठगी, मामला दर्ज
        <description>रायगढ़, 10 नवंबर। रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचल में कियोस्क बैंक चलाने वाले शख्स ने एक आदिवासी महिला सहित उसके परिवार से लाखों की ठगी कर ली। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यभामा सिदार, ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके मायके मिलुपारा के नरेन्द्र बेहरा (23) जो कि मिलुपारा में ही कियोस्क बैंक खोला था। पीडि़ता ने बताया की उसकी मां रूपवती सिदार को भू-अर्जन का पैसा अडानी कंपनी से 54 लाख मिला था। जिसमें से उसकी मां ने उसके खाते में 15 लाख डाली थी। जिसके बाद वह पैसा निकालने नरेन्द्र बेहरा के कियोस्क बैंक में जाती थी।
पीडि़ता ने बताया की 17 सितम्बर 2020 को 2 लाख और उसी दिन 10 हजार के बाद 28 सितम्बर 2020 को 1 लाख 50 हजार एवं 06 दिसंबर 2020 को 12 हजार 500 को मिलाकर कुल 4 लाख 62 हजार 500 को नरेन्द्र बेहरा ने अपने खाता ढ्ढस्नञ्ज में ट्रांसफर कर लिया। नरेन्द्र बेहरा से कई बार मैंने पैसा मांगा वापस मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया।
पीडि़ता ने बताया कि जब वह अपने पति चमरू सिदार के नाम से पैसा निकालती थी उसी समय शातिर तरीके से दो बार अंगूठा लगाने के लिए बोलता था और उसी समय वह पैसा निकाल लेता था। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि पूर्व में उसके बड़े पापा राम सिंह सिदार, मेरे बड़े भाई हलधर सिदार के खाता में भू-अर्जन के तहत आये 58 लाख और 80 लाख को भी उसके मृतक भाई विद्याधर सिदार को शराब पीलाकर पैसा निकालकर रख लिया है। पीडि़ता ने बताया कि नरेन्द्र बेहरा कियोस्क बैंक को बंद कर उससे और उसके परिवार से ठगी करके इधर-उधर भाग रहा है। पीडि़त आदिवासी परिवार पिछले 3-4 साल से आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
बहरहाल पीडि़ता ने पूरे मामले की शिकायत तमनार थाने में की है, जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 409 भादवि के अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।</description>
बारनवापारा अभयारण्य में बटर फ्लाई एंड मॉथ सर्वे सम्पन्न
        <description>प्राकृतिक विविधता के अध्ययन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 नवम्बर। बारनवापारा अभ्यारण्य में तीन दिवसीय बटर फ्लाई एंड मॉथ सर्वे 2025 का आयोजन 6 से 8 नवम्बर तक किया गया। सर्वेक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया । सभी प्रतिभागियों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर अभयारण्य के विभिन्न हिस्सों जैसे घने वनों, घास के मैदानों, जलस्रोतों के आसपास और ग्रामीण सीमाओं में - तितलियों और मॉथ की विविधता का अध्ययन कराया गया।
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों, वालंटियर्स एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कि यह आयोजन न केवल जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है बल्कि यह सभी को प्रकृति से जुडऩे, समझने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा भी देता है। यह सर्वे बारनवापारा में स्थित तितलियों को प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन में सहायता प्रदान करेगा।
सर्वे की शुरुआत 6 नवम्बर की दोपहर परिचय सत्र से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को बारनवापारा अभयारण्य की जैव विविधता, संरक्षण कार्यों एवं इतिहास की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी को बार पर्यटन ग्राम का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने बार म्यूजिय़म, हेरिटेज स्टे होम्स और रेस्ट हाउस का अवलोकन किया। शाम को एक विशेष छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को स्थानीय परंपराओं, लोककला और संस्कृति से जोडऩे का अवसर प्रदान किया।
7 नवम्बर की सुबह और शाम को सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग बटरफ्लाई सर्वे ट्रेल्स पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न तितली प्रजातियों की पहचान, उनके व्यवहार और आवासों का अध्ययन किया।
इसी के साथ रात्रि को मॉथ सर्वे आयोजित किया गया जो वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से सम्पन्न हुआ। अगली सुबह प्रतिभागियों को पुन: सर्वे ट्रेल पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने तितलियों की विविधता का अवलोकन किया और अपने डेटा को अंतिम रूप दिया। इसके पश्चात समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों, विशेषज्ञों एवं वालंटियर्स को प्रमाण पत्र और पौधे स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।
सर्वे में विशेषज्ञों के रूप में प्रसिद्ध बटरफ्लाई एक्सपर्ट गौरव निहलानी, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. रवीकांत दास, लाल बहादुर,सुनील बाजपेयी,सुश्री आकांक्षा चन्द्राकर ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य कृषानू चन्द्राकार,वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा, जीवन लाल साहू की अहम भूमिका रही।</description>
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग छात्रा को स्कूल से भगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार
        <description>छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 10 नवंबर। सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फँसाने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने चालाकी से छात्रा के स्कूल पहुँचकर स्वयं को उसका रिश्तेदार बताया और उसे स्कूल से छुट्टी दिलाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और परिजनों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई।
प्रार्थी ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री के स्कूल से कॉल आया कि एक युवक छात्रा को ले जाने पहुँचा है और स्वयं को रिश्तेदार बता रहा है। सूचना पर छात्रा के पिता तुरंत स्कूल पहुँचे, जहाँ बालिका ने बताया कि आरोपी युवक पिछले चार दिनों से इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत कर रहा था, चैटिंग के जरिए उसे भ्रमित कर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। उसी क्रम में आरोपी मारुति सुजुकी कार से स्कूल पहुँचकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 78(2) एवं 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान आशीष भगत उम्र 25 वर्ष निवासी केलो विहार, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका संभावित अपराध का शिकार होने से बच गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और उनकी टीम ने सतर्कता व तत्परता का परिचय दिया।</description>
टीकमगढ़ में मतदाता सूची का एसआईआर सर्वे शुरू:घर&घर मिलान होगा, 2003 की सूची से पुष्टि के बाद अंतिम प्रकाशन
        <description>टीकमगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की जानकारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2025 कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्य को प्राथमिकता के साथ करने पर जोर दिया। श्रोत्रिय ने ईआरओ और एआरओ को अपने क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों से निरंतर संवाद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार कर प्रगति की समीक्षा करने को कहा। कलेक्टर ने बीएलओ के साथ बी.एल.ए., स्वयंसेवकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों को लगाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। मैपिंग कर रहे बीएलओ ने जानकारी दी कि ज्यादातर मतदाताओं की पुष्टि हो रही है। घर-घर जाकर सर्वे करने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने या पिता आदि की जानकारी अपूर्ण होने पर ही प्रमाणित करने के दस्तावेज मांगे जाएंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर से बीएलओ ने घरों में जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक देने का काम शुरू कर दिया है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनकी जांच और निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।</description>
सरकारी नौकरी:BEML में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती; 12 नवंबर लास्ट डेट, 15&16 नवंबर को इंटरव्यू
        <description>भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने 100 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर एग्जीक्यूटिव-मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियर, जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेलीकम्युनिकेशन के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :  एज लिमिट :  सैलरी :  सिलेक्शन प्रोसेस :  ऐसे करें आवेदन :  इंटरव्यू का पता :  बीईएमएल कलामंदिर, बीईएमएल टाउनशिप बेंगलुरु - 560075 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक  सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर भर्ती; 10वीं पास, ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1.77 लाख तक महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (Maharashtra Jeevan Pradhikaran) ने 290 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें प्रसार भारती में कॉपी एडिटर, न्यूज रीडर की भर्ती; एज लिमिट 50 साल, नि:शुल्क करें अप्लाई प्रसार भारती में कॉपी एडिटर सहित अन्य के पदों पर भर्ती शुरू हुई। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए दूरदर्शन केंद्र को ऑफलाइन आवेदन पत्र भेजना होगा। यह पद रेगुलर पद नहीं है। उम्मीदवारों को महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट दिए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
शाजापुर में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड:न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, पश्चिमी विक्षोभ का असर
        <description>शाजापुर में इस बार नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार रात को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर शाजापुर सहित पूरे मालवा क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में और कमी की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह नगर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवाजाही में सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन हवाओं में ठंडक बरकरार रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार ठंड ने एक माह पहले ही दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के बीच नागरिकों ने अब हीटर, रूम वॉर्मर और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।</description>
सरकारी नौकरी:RITES में 600 पदों पर निकली भर्ती; लास्ट डेट 12 नवंबर, 23 नवंबर को होगा एग्जाम
        <description>राइट्स लिमिटेड ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 600 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम का आयोजन 23 नवंबर को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : अधिकतम 40 साल फीस : सैलरी : 29,735 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : इन शहरों में होगा एग्जाम सेंटर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर भर्ती; 10वीं पास, ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1.77 लाख तक महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (Maharashtra Jeevan Pradhikaran) ने 290 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें प्रसार भारती में कॉपी एडिटर, न्यूज रीडर की भर्ती; एज लिमिट 50 साल, नि:शुल्क करें अप्लाई प्रसार भारती में कॉपी एडिटर सहित अन्य के पदों पर भर्ती शुरू हुई। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए दूरदर्शन केंद्र को ऑफलाइन आवेदन पत्र भेजना होगा। यह पद रेगुलर पद नहीं है। उम्मीदवारों को महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट दिए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें</description>
बिहार में मतदान में बढ़ी रफ्तार, पप्पू यादव ने लगाए चुनावी गड़बड़ी के आरोप
        <description>पटना  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया...</description>